पेज

गुरुवार, 26 जनवरी 2017

आचार्य समाज राज्य स्तर पर मनायेगा गणतन्त्र दिवस

"आचार्य समाज द्वारा गणतन्त्र दिवस राज्य स्तर पर मनाया जायेगा"

बाड़मेर/पुष्कर/ 24.01.2017

आचार्य समाज द्वारा गणतन्त्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया जायेगा। प्रचार मंत्री महावीर आचार्य ने बताया कि इस बार गणतन्त्र दिवस समारोह राज्य स्तर पर पुष्कर स्थित समाज की धर्मशाला अखिल भारतीय आचार्य ब्राह्मण धर्मशाला में मनाया जायेगा। अध्यक्ष श्री स्वरूप आचार्य द्वारा ध्वजारोहण होगा। इसके अलावा बाड़मेर में संचालित नि:शुल्क शिक्षा केन्द्र में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसका संचालन कपिल आचार्य द्वारा किया जायेगा। समाज के महासचिव व संरक्षक द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। कार्यक्रम में सम्पूर्ण कार्यकारिणी सदस्य व समाज के लोग शामिल होंगें । यह जानकारी मिडिया प्रभारी तपेश आचार्य ने दी।

रविवार, 22 जनवरी 2017

🇮🇳 पुष्कर धर्मशाला पर आन बान से लहरायेगा तिरंगा 🇮🇳

🙏🙏एक नई परम्परा की शुरूआत 🙏🙏
🇮🇳🇮🇳 पुष्कर धर्मशाला पर आन बान से लहरायेगा तिरंगा 🇮🇳🇮🇳
आचार्य समाज/22-1-2017
आचार्य समाज के इतिहास में पहली बार एक नई परम्परा की शुरूआत 15 अगस्त 2016 को बाड़मेर से शुरू हुई | बाड़मेर के आचार्य समाज की वर्तमान कार्यकारिणी ने राष्ट्रीय त्योहार 26 जनवरी व 15 अगस्त को समाज के सभाभवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की नई परम्परा शुरू कर इतिहास रचा | श्री राणाराम पटवारी (अध्यक्ष) आचार्य समाज बाड़मेर द्वारा 15 अध्यक्ष 2016 को समाज के सभाभवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया |
इस परम्परा को आगे बढ़ाते हुए बाड़मेर कार्यकारिणी के सदस्य महावीर आचार्य (प्रचार मंत्री) व तपेश आचार्य ( मीडिया प्रभारी) ने वर्तमान कार्यवाहक अध्यक्ष श्री स्वरूप आचार्य (श्री अखिल भारतीय आचार्य महाब्राह्मण धर्मशाला पुष्कर अजमेर) से आग्रह किया कि पुष्कर धर्मशाला पर भी 26 जनवरी 2017 गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर इस परम्परा को आगे बढ़ाये तथा समाज के बंधुओं को एकता का संदेश देकर समाज को गणतांत्रिक रूप से संगठित करने में योगदान दें |
श्री माननीय अध्यक्ष महोदय जी ने इस बात की सराहना करते हुए पुष्कर धर्मशाला पर भी 26 जनवरी 2017 को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के सुझाव को स्वीकार किया |
इसके लिए हम व बाड़मेर कार्यकारिणी श्री स्वरूप जी को धन्यवाद देते हैं कि उन्होने हमारे इस अभूतपूर्व सुझाव को महत्व देते हुए स्वीकार किया |
हमने नहीं सोचा था कि महज 6 महिनो में ही हमारा ये विचार इ

तने बड़े स्तर पर पहुंच कर समाज के अन्य बंधुओं के प्रेरणा बनेगा |
एक बार पुनः श्री अखिल भारतीय आचार्य महाब्राह्मण समाज पुष्कर धर्मशाला के अध्यक्ष श्री स्वरूप जी आचार्य व उनकी टीम को धन्यवाद व शुभकामनाएं |
🙏� 🙏� निवेदक 🙏🙏
आपके अपने समाज बन्धु
महावीर आचार्य
(प्रचार मंत्री-बाड़मेर कार्यकारिणी)
निर्देशक - आचार्य समाज नि:शुल्क शिक्षा केन्द्र बाड़मेर
संपादक आचार्य समाचार आनलाईन
तपेश आचार्य
(मीडिया प्रभारी-बाड़मेर कार्यकारिणी)

शुक्रवार, 20 जनवरी 2017

पारदर्शिता की ओर बढती आचार्य ब्रहामण धर्मशाला पुष्कर

###### पारदर्शिता की ओर बढती आचार्य ब्रहामण धर्मशाला पुष्कर #####

पुष्कर/20.01.2017
आचार्य समाचार online

श्री स्वरूप जी आचार्य ने कार्यवाहक अध्यक्ष बनने के एक माह में ही समाज की पुष्कर धर्मशाला के बैंक खाते का विवरण सार्वजनिक कर समाज के लोगों में पारदर्शिता पूर्वक कार्य करने की अपनी ईच्छा शक्ति व्यक्त करने का प्रयास बहुत ही सराहनीय है।
💐💐💐💐💐💐💐💐💐
आज से पहले किसी ओर अध्यक्ष ने इस तरह सार्वजनिक रूप से सोसियल साईट्स के जरीए पारदर्शिता लाने की कोशिश शायद ही की होगी। 
👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻

गुरुवार, 19 जनवरी 2017

आचार्य बने कार्यवाहक अध्यक्ष

पुष्कर/बाड़मेर/18.01.2017

श्री अखिल भारतीय आचार्य ब्राह्मण धर्मशाला पुष्कर के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र आचार्य द्वारा इस्तीफा देने के बाद कार्यकारिणी व समाज के सदस्यों द्वारा सम्मेलन के रूप में अधिवेशन कर सर्वसहमति से वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री स्वरूप आचार्य को कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में चुना गया । अधिवेशन में उपाध्यक्ष भंवरलाल, सचिव रमेश, उपसचिव विक्रम, कोषाध्यक्ष पूसाराम, अंकेक्षक रामकुमार, बीरमदेव, महामंत्री जीवनलाल, मंत्री सत्यनारायण, संगठन मंत्री बजरंगलाल, किशोरीलाल, प्रचार मंत्री रामजीलाल, महिला मंत्री सुनिता, प्रदेश मंत्री अर्जुन, प्रेस सचिव कैलाश आचार्य को बनाया गया । अध्यक्ष श्री स्वरूप आचार्य ने सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समाज की धर्मशाला के विकास व पारदर्शिता पूर्वक कार्य करने की बात कही।

सोमवार, 16 जनवरी 2017

आओ गेम्स खेलें प्रतियोगिता सम्पन्न

बाड़मेर/16.01.2017

स्थानीय महावीर विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में  "आओ गेम्स खेलें प्रतियोगिता 2017" के तहत विभिन्न इन्डोर खेलों का आयोजन प्रबन्धक श्री जीवराज शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। उत्सव प्रभारी महावीर आचार्य ने बताया कि इन खेलों में कक्षा 3-8 तक के कुल 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया। बास्केट बोल में प्रथम पीयूष कक्षा 4, नींबू चम्मच दौड़ में तमन्ना कक्षा 5,  भेलपूरी बनाना में राजू कक्षा 8, राऊंड रूमाल में सुनिल कक्षा 6, म्यूजिकल चेयर में सिमरन कक्षा 4, चोकलेट दौड़ में पीयूष कक्षा 5, चटपटी पानीपूरी में जसू कक्षा 3 व विकास कक्षा 6 प्रथम रहे। इस दौरान राहुल शर्मा, हरीश अग्रवाल सहित समस्त स्टाफ व अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को गणतन्त्र दिवस समारोह में पुरस्कार दिया जायेगा।