पेज

बुधवार, 29 मार्च 2017

रन फोर ड्रीम बाड़मेर मैराथन में आमजन की ऐतिहासिक भागीदारी।

मैराथन में दौड़ा बाड़मेर

- रन फोर ड्रीम बाड़मेर मैराथन में आमजन की ऐतिहासिक भागीदारी।

बाड़मेर, 29 मार्च। जिला मुख्यालय पर बुधवार को बाड़मेर मैराथन का आयोजन हुआ। बाड़मेर मैराथन मंे हजारांे लोगांे ने शामिल होकर अपने सपने साकार करने एवं बाड़मेर के विकास का संदेश दिया।

जिला मुख्यालय पर गडरारोड़ स्थित महावीर सर्किल से बाड़मेर मैराथन के लिए प्रतिभागियांे को जिला कलक्टर सुधीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी, नगर परिषद के सभापति लूणकरण बोथरा ने प्रातः 6.30 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहली मर्तबा आयोजित हुई बाड़मेर मैराथन मंे जन प्रतिनिधियांे के साथ प्रशासनिक अमला, सेना, सीमा सुरक्षा बल, वायुसेना, एनसीसी के अधिकारियांे एवं कर्मचारियांे के अलावा फिफ्टी विलेजर्स, गु्रप फोर पीपुल्स समेत विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं आमजन शामिल हुए। बाड़मेर मैराथन का तीन श्रेणियांे मंे आयोजित हुआ। इसमंे 45 वर्ष से अधिक आयु, 45 वर्ष से कम आयु के पुरूषांे के अलावा महिलाएं शामिल रही। बाड़मेर मैराथन मंे जिला कलक्टर सुधीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी पी.आर.मिर्धा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिष्नोई, यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी, नगर परिषद चैयरमैन लूणकरण बोथरा, समाजसेवी एवं आयोजक तनसिंह चौहान, रावल त्रिभुवनसिंह राठौड़, अशोक तनसुखानी, आजादसिंह, एनसीसी के अधिकारी आदर्श किशोर, उद्योग भारती के अध्यक्ष कैलाश कोटडि़या, डा.विकास चौधरी, डा.पंकज अग्रवाल, डा. लता अग्रवाल, डा.हरीश जांगिड़, डा. लोकेन्द्रसिंह के साथ विभिन्न गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। इस दौरान छह किमी तक बाड़मेर मैराथन मंे दौड़ने वाले प्रतिभागियांे का विशाल कारवां नजर आया। इस दौरान प्रतिभागियांे के लिए एम्बूलैंस मय चिकित्सक के साथ हर दो किमी पर पानी एवं ज्यूस की व्यवस्था भी की गई। बाड़मेर मैराथन के समापन पर विजेता प्रतिभागियांे एवं इस आयोजन मंे सहयोग करने वालों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय धावक दीपाराम को आयोजक तनसिंह चौहान की ओर से 21 हजार रूपए का चैक देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता करनाराम चौधरी अतिथि के रूप मंे उपस्थित रहे।

बाड़मेर के विकास मंे भागीदारी बनेंः जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य मंे बाड़मेर मैराथन के आयोजन एवं आमजन की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि आमजन बाड़मेर के विकास मंे भागीदार बने। उन्हांेने कहा कि युवा वर्ग स्वस्थ रहने एवं अपने सपनांे को साकार करने का संकल्प लेकर जाएं। उन्हांेने आयोजकांे को बधाई देते हुए कहा कि इस परंपरा को लगातार जारी रखे। बाड़मेर पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने कहा कि बाड़मेर मैराथन मंे शामिल होकर लोगांे ने अपने सपने के लिए जिस तरह जोश एवं भागीदारी दिखाई है, वह निसंदेह सराहनीय है। उन्हांेने आयोजक तनसिंह चौहान एवं जोगेन्द्रसिंह चौहान का आभार जताते हुए कहा कि मैराथन मंे सभी धर्म, जाति के लोगांे की भागीदारी से आपसी भाईचारे का संदेश गया है। उन्हांेने इसको अच्छी पहल बताते हुए लगातार जारी रखने की बात कही। यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी ने बाड़मेर मैराथन की शुरूआत के लिए बधाई देते हुए कहा कि बाड़मेर जिले का पिछड़ा माना जाता रहा है। लेकिन अब बाड़मेर किसी भी क्षेत्र मंे पीछे नहीं है। उन्हांेने कहा कि बाड़मेर में सेना एवं बीएसएफ के साथ आम नागरिक भी देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते है। उन्हांेने आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने एवं दौड़ तथा व्यायाम को जीवन का नियमित हिस्सा बनाने की बात कही। भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी पदमाराम ने बाड़मेर जैसे छोटे जिले मंे भी इस तरह के आयोजन की परिकल्पना एवं सफल आयोजन के लिए प्रशंसा करते हुए कहा कि आगामी वर्षाें मंे भी इसको जारी रखा जाए। 

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने कहा कि आमजन को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना होगा। उन्हांेने आयोजकों एवं इस आयोजन मंे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वालांे का जिला प्रशासन की ओर से आभार जताया।

इस दौरान बाड़मेर नगर परिषद के सभापति लूणकरण बोथरा ने कहा कि बाड़मेर मैराथन का आयोजन सराहनीय प्रयास है। उन्हांेने विशेषकर युवाआंे से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने एवं स्मार्ट फोन का उपयोग करने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत रावल त्रिभुवनसिंह ने सबका आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन निसंदेह सराहनीय पहल है। उन्हांेने कहा कि सभी जन प्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन आपसी समन्वय से बाड़मेर के विकास मंे महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएं।

महावीर स्कूल में छात्राओं ने रंगोली बनाकर नववर्ष का स्वागत किया

नववर्ष का किया स्वागत

बाड़मेर/28.03.2017
महावीर विद्या मंदिर मा. वि. में छात्राओं ने हिन्दू नववर्ष विक्रम सम्वत् 2074 का स्वागत रंगोली बनाकर किया। तथा अभिभावकों व अन्य विद्यार्थियों को तिलक लगाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। यह जानकारी उत्सव प्रभारी महावीर आचार्य ने दी।

शनिवार, 18 मार्च 2017

अब आएगी प्लास्टिक की करेंसी, सबसे पहले छपेंगे 10 रुपये के नोट

वित्त मंत्रालय जल्द ही देश में पांच स्थानों से प्लास्टिक के नोटों को परीक्षण के आधार पर प्रचलन में लाएगा. वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी.

हालांकि मेघवाल ने उन पांच स्थानों का खुलासा नहीं किया, जहां से प्लास्टिक के नोट का फील्ड ट्रायल शुरू किया जाना है. उन्होंने बताया कि सरकार ने इस आशय के फैसले को मंजूरी दे दी है. अभी ट्रायल का समय तय किया जाना बाकी है. इसके तहत पहले चरण में दस रुपये के प्लास्टिक के नोट चलाए जाएंगे. इन नोटों की उपलब्धता और छपाई के बारे में भारतीय रिजर्व बैंक को सूचित कर दिया गया है.

इनकी उपयोगिता के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में मेघवाल ने कहा कि रिजर्व बैंक ने बैंक नोटों के विश्वव्यापी प्रचलन की विधियों के अध्ययन के आधार पर दीर्घकाल तक चलन में रहने के कारण प्लास्टिक के नोट को बेहतर विकल्प माना है. इसके अलावा मौजूदा प्रचलन में जारी नोटों को नए सिरे से ठीकठाक करना और प्रकाशन में फाइबर मिश्रण के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है.

रविवार, 12 मार्च 2017

बच्चों ने गुलाल से तिलक लगाकर खेली होली, दिया पानी बचाने का संदेश

बच्चों ने गुलाल से तिलक लगाकर खेली होली, दिया पानी बचाने का संदेश

बाड़मेर/11.03.2017
स्थानीय महावीर विद्या मंदिर मा. वि. में विद्यार्थियों ने सूखी होली खेल पानी बचाने का संकल्प लिया । बच्चों ने गुलाल से एक दूसरे को तिलक लगाकर होली खेली। उत्सव प्रभारी महावीर आचार्य ने बच्चों को केमिकल रंगों से होने वाली हानियां बताई कि चर्म रोग, आंखों में चले जाने से आंखें खराब हो सकती है। अत: हमें हमेशा गुलाल से ही होली खेलनी चाहिए। इस दौरान प्रधानाध्यापक लूणाराम, राहुल आचार्य, हरीश अग्रवाल, जीवणराम सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

सोमवार, 6 मार्च 2017

10 सालों से बाड़मेर नगर परिषद की उपेक्षा की शिकार सड़क

बाड़मेर नगर परिषद की उपेक्षा की शिकार सड़क

बाड़मेर/01.03.2017

बाड़मेर नगरपरिषद् के वार्ड नं. 06 में आचार्यों के वास स्थित यह वो गली है जहाँ 12 साल पहले सड़क निर्माण हुआ था और उसके बाद पाईप लाईन बिछाने के कारण 10 सालों से यह सड़क टूटी हुई है ।
निवासी महावीर आचार्य बताते हैं कि दश सालों में महज एक बार इसके गड्ढे लिपापोती कर भर दिए गए । पार्षद व नगरपरिषद् से लेकर  जनसुनवाई में जिला कलक्टर तक शिकायत करने के बावज़ूद भी सड़क की सुध लेने वाला कोई नहीं है। वार्ड में 9 लाख का बजट पास हो जाने के बावज़ूद भी पार्षद द्वारा भेदभाव का शिकार हो रही है ये सड़क। पार्षद द्वारा अपने आवास व अन्य जगहों पर सड़कें खुदाई कर बना दी गई पर इस सड़क को जानबूझकर छोड़ दिया गया क्योंकि यह वही सड़क है जिसके लिये बार बार प्रार्थना पत्र दिए जा रहे हैं। ठेकेदार व पार्षद बजट की कमी व जेसीबी गली में नहीं पहूँच पाने के बहाने बनाकर मामले को लटका रहे हैं। एक बार फिर इस पर लिपापोती कर बजट उठाने की कोशिश गली वालों ने नाकाम कर दी। रहवासियों की मांग है कि सड़क खुदाई करके बनाई जाये। नगरपरिषद को दस सालों में 8 बाई 100 फूट की सड़क बनाने के लिये 30,000₹  रूपये का बजट नहीं है। जनता अपने हक के लिये हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी।

रविवार, 5 मार्च 2017

कठिन परिश्रम करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करें - शर्मा

कठिन परिश्रम करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करें - शर्मा

05 मार्च 2017
बाड़मेर\mvm
स्थानीय महावीर विद्या मंदिर मा. वि. जटियों का वास में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित हुआ। उत्सव प्रभारी महावीर आचार्य ने बताया कि कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने दशवीं के विद्यार्थियों को माला पहनाकर व  मिठाई खिलाकर परीक्षा के लिये शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्रबन्धक श्री जीवराज शर्मा ने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
प्री बोर्ड में प्रथम स्थान पर ऋतिक व द्वितीय दिपिका रही  जिन्हें प्रधानाचार्य लूणाराम व राहुल शर्मा द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया। कार्यक्रम में , लूणाराम प्र.अ., राहुल शर्मा,  तपेश आचार्य,  हरीश अग्रवाल, जीवणराम सहित सम्पूर्ण स्टाफ  शामिल हुए।


आचार्य महाब्राह्मण समाज ने ज्ञापन दिया

आचार्य महाब्राह्मण समाज ने ज्ञापन दिया
शिव /Barmer
आचार्य महाब्राह्मण सेना प्रदेस सचिव मूलाराम आचार्य के निरतेत्व में  आचार्य समाज ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार हरिसिंह चारण को ज्ञापन शोपकर आचार्य महाब्राह्मण समाज को विशेष पिछड़े वर्ग में शामिल करने की मांग की ज्ञापन देने नरेंद्र आचार्य दिनेश आचार्य मनोज आचार्य रिड़मल  आचार्य प्रकास मुकेश नागोरी निम्बाराम सहित कई समाजजन पहुचे