पेज

बुधवार, 25 अप्रैल 2018

हेड कांस्टेबल संपत लाल आचार्य को मिला सम्मान

*किनसरिया के लाल ने आचार्य समाज का मान बढ़ाया*

जयपुर/24.04.2018
जोधपुर में कार्यरत राजस्थान पुलिस में हेड कांस्टेबल किनसरिया के लाल संपतलाल आचार्य पुत्र श्री विसराम जी आचार्य को जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस सर्वोत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित किया गया। 
समस्त समाज बंधु उन्हें बहुत बहुत शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं और परिवार व परिचितों में खुशी का माहौल है । आचार्य समाचार ऑनलाइन उनकी उत्तरोत्तर प्रगति की कामना करते हैं और शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।

मंगलवार, 24 अप्रैल 2018

अनमोल आचार्य हस्तलेखन प्रतियोगिता में रही पूरे देश में अव्वल

आचार्य समाज की बेटी अनमोल आचार्य ने समाज का मान बढ़ाया...
 इंदौर/23.04.2018

आचार्य समाज की बेटी अनमोल आचार्य सुपुत्री श्री राजेश आचार्य ने मध्यप्रदेश के इंदौर में रविवार को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हस्तलेखन प्रतियोगिता में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करते हुए पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता आयोजन करने वाली संस्था न्यूट्रेला के द्वारा गोल्ड मेडल पहनाकर प्रमाण पत्र देकर अनमोल को सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि अनमोल अभी 11वीं कक्षा में अध्ययनरत है और साथ ही साथ नीट की तैयारी भी कर रही है।

अनमोल के परिवार में आस-पड़ोस सभी का बधाइयां देने का ताता लगा हुआ है उनके पिता बताते हैं कि वे बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और साथ ही साथ आचार्य समाज मेंं भी समाज की बेटी के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर अव्वल रहने पर खुशी की लहर है सभी बधाइयां दे रहे हैं । आचार्य समाचार ऑनलाइन के एडिटर एंड चीफ महावीर आचार्य ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

मंगलवार, 17 अप्रैल 2018

अब परशुराम जयंती पर होगा सार्वजनिक अवकाश

बीकानेर : राज्य सरकार ने कलेंडर वर्ष में किया संशोधन, अब परशुराम जयंती पर होगा सार्वजनिक अवकाश





बीकानेर।
राजस्थान सरकार ने अपने कलेंडर वर्ष 2018 में सार्वजनिक अवकाशों की सूची में संशोधन करते हुए परशुराम जयंती को सार्वजनिक अवकाश की श्रेणी में डाला है।

उप शासन सचिव गौरव बजाड़ ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिनांक 18 अप्रैल 2018 को घोषित परशुराम जयंती के दिन ऐच्छिक अवकाश में संशोधन करते हुए इस दिन को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश के रूप में घोषित किया गया है।

ज्ञात रहे कि बीकानेर में जिला कलक्टर के निर्देशानुसार इस दिन पहले से ही राजकीय अवकाश घोषित किया जा चुका था।

रविवार, 1 अप्रैल 2018

आचार्य समाज बाड़मेर ने किया मृत्युभोज बंद

आचार्य समाज बाड़मेर ने किया मृत्युभोज बंद
बाड़मेर/ 31.03.2018
आचार्य समाज बाड़मेर द्वारा शनिवार रात्रि सभा भवन में सरंक्षक ईश्वरलाल जी आचार्य व अध्यक्ष राणामल जी आचार्य की अध्यक्षता में बैठक सम्पन हुई। 



                 समाज प्रवक्ता अजय आचार्य ने बताया कि आचार्य समाज की बैठक में कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमे समाज में मृत्यु के बाद होने वाला मृत्युभोज होता है उस पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई इस निर्णय का सर्वप्रथम सुझाव समाज के सबसे वरिष्ठ सरंक्षक ईश्वरलाल जी आचार्य ने दिया जिनकी बात को समझते हुए समाज द्वारा पूर्ण रूप से मृत्युभोज को बंद कर दिया गया। इसके बाद बैठक की आगे की कड़ी में आगामी 8 अप्रेल को होने वाले रुद्राभिषेक कार्यक्रम को रूप रेखा तैयार की गई जिसमें कार्यक्रम संयोजक आनंद आचार्य द्वारा पूरी रुपरेखा बताई गई। बैठक में मंच का संचालन समाज कोषाध्यक्ष दिलीप आचार्य ने किया। समाज के सभी गणमान्य लोगों द्वारा समाज के रुद्राभिषेक कार्यक्रम पर सुझाव दिए गए । इस दौरान सरंक्षक रामस्वरूप जी आचार्य, वरिष्ठ नरसिंगदास जी आचार्य, पुरुषोत्तमदास जी आचार्य, समाज उपाध्यक्ष प्रकाश आचार्य, महासचिव रमेश आचार्य, प्रेम जी, दिलीप जी, हेमंत आचार्य, स्वरूप आचार्य, दलपत आचार्य व महावीर आचार्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।