पेज

सोमवार, 28 मई 2018

सेड़वा : तेज गर्मी में भी गांव में बच्चे कंप्यूटर सीखने के लिए उत्सुक

28.05.2018/सोमवार
सेड़वा. 

कंप्यूटर शिक्षण के द्वारा डिजिटल साक्षरता के प्रति युवाओं का रुझान दिनों दिन बढ़ता जा रहा है जिसका एहसास स्थानीय महादेव कंप्यूटर एकेडमी सेड़वा से पता चलता है। इस केंद्र पर बालिकाओं की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है वजह यह है कि आज का युग कंप्यूटर का युग है दुनिया से जुड़े रहने का एक सशक्त माध्यम है कंप्यूटर कोर्स युवा भविष्य में कई प्रकार के काम कर सकते हैं जिससे उन्हें सैलरी भी प्राप्त होगी और साथ ही साथ उनके करियर को एक पहचान व प्रोत्साहन मिलेगा सरकारी नौकरियों में भी RSCIT कंप्यूटर कोर्स की अनिवार्यता कर दी गई है इसलिए कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी का ज्ञान आज के युवाओं के लिए भविष्य निर्माण में सहायक साबित होगा संस्था के निर्देशक बगताराम खीचड़ बताते हैं कि इन दिनों भारी गर्मी होने के बावजूद भी बड़ी संख्या में बालक बालिका कंप्यूटर सीखने के लिए तेज धूप में भी बैच में शामिल हो रहे हैं

शनिवार, 12 मई 2018

हेड कांस्टेबल गौतम आचार्य को मिला सम्मान

हेड कांस्टेबल गौतम आचार्य को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान



जयपुर/10.02.2018

साइबर सेल पुलिस थाना सदर जिला पाली में पदस्थापन के दौरान  एटीएम क्लोनिंग गैंग के संबंध में महत्वपूर्ण सूत्र जुटाकर नाइजीरियन नागरिक सहित अभियुक्तों को ट्रैस व गिरफ्तार करवाने, अंतर्राजीय तार चोर गैंग के संबंध में सबूत जुटाने तथा पुलिस थाना सोजत सिटी क्षेत्र के गांव रामपुरा में घटित दोहरे हत्याकांड को कारित करने वाले टोंक जिले की मोगिया गैंग को ट्रेस करने एवं गिरफ्तार करवाने में मुख्य भूमिका निभाई। लोन का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने तथा कंठी लूट की वारदातें करने वाली कुख्यात रमेश भाट गैंग का पर्दाफाश कर 37 वारदातों का खुलासा किया। उनके इन उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिस महानिदेशक ओ.पी. मल्होत्रा द्वारा जयपुर में गौतम आचार्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया