पेज

मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018

गोल्डन गर्ल अवार्ड से नवाजा जाएगा रेखा शर्मा को

गोल्डन गर्ल अवार्ड से नवाजा जाएगा रेखा शर्मा को


कोटा/23.10.2018
कोटा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय अवॉर्ड शो "गोल्डन गर्ल 2018" में रेखा शर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए गोल्डन गर्ल अवार्ड से नवाजा जाएगा । आपको बता दें कि यह अवॉर्ड चुनिंदा 101 महिलाओं या लड़कियों को ही दिया जाएगा जिन्होंने अपने कार्यों के द्वारा देश व समाज को एक दिशा दी और महिलाओं को आगे आने में योगदान दिया। 

रेखा शर्मा कोटा में एक एनजीओ केदारनाथ धाम की अध्यक्षा है जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व स्वच्छ भारत मिशन सहित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय निर्माण जैसी सरकारी योजनाओं के जरिए लोगों में जागरूकता लाने और महिलाओं की साक्षरता शिक्षा महिला उन्मूलन के लिए काम किया। 

साथ ही साथ अपने आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया इसलिए उन्हें कोटा नगर निगम द्वारा सम्मानित किया जा चुका है साथ ही साथ राज्य व केंद्र स्तर पर भी वे प्रशंसनीय कार्य के लिए सम्मानित हो चुकी है । 

इसी कड़ी में उनके समाज व देश में किए गए इस अमूल्य योगदान पूर्वक कार्य को देखते हुए गोल्डन गर्ल अवॉर्ड के लिए उन्हें नामित किया गया है जो कि आगामी 28 अक्टूबर को कोटा में आयोजित होने वाले समारोह में प्रदान किया जाएगा इस आयोजन में मुख्य अतिथि बॉलीवुड एक्टर टार्ज़न द वंडर कार फेम वत्सल सेठ होंगे ।


रेखा शर्मा अपने आप को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए अपने परिवार व पति हितेश आचार्य शर्मा व एनजीओ केदारनाथ धाम व सदस्यों को श्रेय देती है और साथ ही साथ उन्हें गोल्डन गर्ल अवार्ड के लिए चुनने के लिए आयोजकों को धन्यवाद देती है ।

कोटा से महावीर आचार्य की रिपोर्ट.....
#ASO_News


Video link : 👇👇
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2615482768527422&id=172841932791530

सोमवार, 22 अक्टूबर 2018

राजस्थान के फैशन डिजाइनर छैल शर्मा दिखाएंगे अपने कलेक्शन का जलवा राजस्थान हेरिटेज वीक 2018 में

राजस्थान हेरिटेज वीक 2018

Barmer/22.10.2018
राजस्थान हेरीटेज वीक हर वर्ष फैशन शो के जरिए क्षेत्रीय कलाकारों की कला को प्रोत्साहन देने के लिए हर साल इसका आयोजन करता है कोटा निवासी छैल बिहारी शर्मा भी अपने आर्टिजंस की सहायता से बनाए गए आकर्षक नई डिजाइन राजस्थानी और वेस्टर्न स्टाइल मिक्स प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन जयपुर में डिग्गी पैलेस में आयोजित होने वाले राजस्थान हेरिटेज वीक 2018 में प्रस्तुत करेंगे जिसमें बाड़मेर की थार की विशेष डिजाइन भी सम्मिलित होगी वर्तमान में छैल शर्मा बाड़मेर के NGO श्योर संस्था में कार्यरत है जिसके द्वारा इनके हुनर को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इससे पहले भी वे इस प्रकार के राष्ट्रीय लेवल के कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर बीबी रसैल का भी इन्हें मार्गदर्शन मिला है। वे अपने काम को आर्टिजंस को डेडीकेट करते हैं और प्रोत्साहन देने वालों का धन्यवाद देते हैं।

Going to participate in the heritage week fashion show Jaipur diggi palace thanks to bibi  Russell and ngo SURE Barmer for their support  to make my collection. #Chailsharma

ASO NEWS #HERITAGEWEEK2018
#BARMERARTIZEN
#RAJASTHAN

Like our fb page link is bio👇
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2614233855318980&id=172841932791530