पेज

सोमवार, 31 दिसंबर 2018

जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने किया राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण

चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था सुधारें,स्टाफ नर्स को निलंबित करने के निर्देश

बाड़मेर, 31 दिसंबर।

जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्हांेने अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था सुधारने एवं मरीजों के परिजनों की शिकायत पर एक स्टाफ नर्स को निलंबित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने मरीजों की सुविधा के लिए पर्चियों पर संबंधित चिकित्सक के कमरा संख्या भी अंकित करने के निर्देश दिए।

 जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने राजकीय चिकित्सालय मंे मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के तहत दवाइयांे की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के बारे मंे विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया ने बताया कि मौजूदा समय मंे 397 दवाएं उपलब्ध है। इस पर जिला कलक्टर गुप्ता ने आमतौर पर अधिक इस्तेमाल मंे आने वाली दवाइयांे की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. कमलेश चौधरी एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा. बी.एल.मंसूरिया को निर्देशित किया कि दवाइयांे की उपलब्धता मंे कमी नहीं रहनी चाहिए।


सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देशः जिला कलक्टर गुप्ता ने राजकीय चिकित्सालय मंे निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्हांेने सफाई की मौजूदा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए अपेक्षित सुधार करने के निर्देश दिए। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को केयर्न इंडिया के जरिए संचालित होने वाली सफाई व्यवस्था की प्रभावी मोनेटरिंग करने के लिए कहा। उन्हांेने उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र को आगामी दिनांे मंे सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

मरीजांे से ली उपचार प्रक्रिया की जानकारीः जिला कलक्टर ने राजकीय चिकित्सालय मंे पहुंचे मरीजांे से उपचार प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्हांेने चौहटन से पहुंचे देवाराम से पूछा कि बाड़मेर पहुंचने मंे कितना समय लगा और किस बीमारी का उपचार कराने के लिए आए है। इस दौरान ईश्वरी देवी ने राजकीय चिकित्सालय मंे पूरी दवाइयां नहीं मिलने के बारे मंे जिला कलक्टर को अवगत कराया। इस पर जिला कलक्टर ने उसकी पुरानी पर्चियां मंगवाकर वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। 

जिला कलक्टर ने महिला वार्ड मंे कमला एवं धनाउ से आए उत्तमाराम से उपचार सुविधा के बारे मंे पूछा। इस दौरान वीरावा समेत विभिन्न स्थानांे से आई महिला मरीजांे से राजकीय चिकित्सालय मंे समस्त दवाइयां मिलने के बारे मंे जिला कलक्टर को जानकारी दी। जिला कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कमलेश चौधरी को कलेवा योजना की क्रियान्विति सुनिश्चित करने तथा मौजूदा स्थिति के बारे मंे जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

महाब्राह्मण खेल महोत्सव (ⓂKⓂ) सीजन 5⃣ coming soon

31.12.2018
बीकानेर धरती पर आचार्य महाब्राह्मण समाज का महाब्राह्मण खेल महोत्सव (ⓂKⓂ) सीजन 5⃣ का भव्य आयोजन हो रहा है।
दिनाँक 11/5/2019 को सायं 8:30 बजे सभी खेल प्रतिभाओ का परस्पर परिचय स्नेह मिलन और सांस्क्रतिक प्रोग्राम होगा।

दिनाँक 12/5/2019 को 
क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच का शुभारम्भ प्रातः7 बजे होगा।


हमारे समस्त भारत वर्ष में जंहा जंहा आचार्य महाब्राह्मण समाज निवास रत हैं चाहे वह ढाणी हो या गाँव शहर हो या नगर या महानगर आदि उन सभी निवासिजनो को और वँहा के स्थानीय जनो द्वारा गठित संगठन संस्थाओं आदि को हम स् सम्मान स्नेहिल निमन्त्रण प्रस्तुत करते हुए अति उत्साहित एवम हर्षित हो रहे हैं । यह आयोजन स्वतंत्र रूप से आपका हमारा सब का हैं इसमें पधारकर समाज की खेल प्रतिभाओ और आयोजन कर्ताओ की होंसला अफजाई करे।
आशीर्वाद प्रदान करे इसलिए आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय हैं।
विशेष प्रार्थना ......
हमारे लिए पुरे आचार्य समाज का प्रत्येक बंधु VVIP हैं । किसी भी संगठन को विशेष आरक्षण नही दिया जा रहा हैं क्योकि हमारे समाज मे अनेको संगठन बने हुवे है हम किसी भी एक संघठन को महत्व नही दे सकते
महाब्राह्मण खेल महोत्सव
(ⓂKⓂ)
समिति की अपनी साख और गरिमा हैं जो सदैव निष्पक्षता के साथ सिर्फ खेल और खिलाड़ियों के हितार्थ ही सेवारत हैं न कि किसी अन्य संगठन या मुद्दे के साथ ।

सम्पर्क
प्रेम आचार्य बीकानेर (राज.)
09829822799
परताराम आचार्य हँसेरा, विष्णु आचार्य महाजन, प्रदीप आचार्य सूरतगढ़, नरेश आचार्य घंटेल, कृष्णा आचार्य शोभासर, विष्णुदत्त आचार्य बीकानेर, राजेन्द्र आचार्य खाजूवाला, राजूराम आचार्य रोड़ा

ASO NEWS

ऐसे करें CLAT-2019 Exam की तैयारी, आसानी से होगा सलेक्शन

Dec, 30 2018 
कोटा |
CLAT 2019 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जनवरी 2019 के पहले हफ्ते में शुरु होंगे और इसके आवेदन मार्च 2019 के आखिरी हफ्ते में खत्म होंगे। देश के ऐसे युवा जो वकालत के क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं तो उनके लिए अच्छी खबर है। 

हाल ही में CLAT-2019 की तारीख घोषित कर दी गई है। CLAT परीक्षा आगामी 12 मई 2019 को होना संभावित है। इस प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थी अंडर ग्रेजुएट एलएलबी और पोस्ट ग्रेजुएट LLM कोर्स में दाखिला ले सकेंगे। देश की ख्यातनाम नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और ऐसी 40 यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने के लिए लिखित परीक्षा देनी होती है।

उम्मीदवारों को कॉमन लॉ टेस्ट 2019 परीक्षा देनी होगी। CLAT 2019 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जनवरी 2019 के पहले हफ्ते में शुरु होंगे और इसके आवेदन मार्च 2019 के आखिरी हफ्ते में खत्म होंगे। इच्छुक उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन शुरू होने पर आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। योग्यता संबंधी सभी मापदंडों को पूरा करने वाले आवेदनों को ही सही माना जाएगा। प्रार्थी अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करें।

क्या है योग्यता
CLAT 2019 अंडर ग्रेजुएट (LLB)
प्रवेश परीक्षा का हिस्सा बनने के लिए परीक्षार्थी द्वारा 12वीं कक्षा में 45 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है। एससी/एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए 12वीं में 40 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। जो परीक्षार्थी 2019 में 12वीं की परीक्षा देंगे। वो उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।


CLAT 2019 पोस्ट ग्रेजुएट
एलएलएम, एलएलबी, एलएलबी (ऑनर्स) समतुल्य डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों के 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए। एससी/एसटी उम्मीदवारों के 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। जो फाइनल इयर की परीक्षा देंगे वे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। प्रार्थी को पिछली कक्षा में पास होने का सबूत देना होगा।


परीक्षा पैटर्न
CLAT 2019 अंडर ग्रेजुएट एलएलबी के उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा। सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और कुल 200 प्रश्न आएंगे। नेगेटिव मार्किंग भी होगी।

CLAT 2019 पोस्ट ग्रेजुएट एलएलएम के उम्मीदवारों को भी परीक्षा के लिए कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इसमें भी सारे प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप आएंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न आएंगे और नेगेटिव मार्किंग भी होगी। कुल अंक 150 होंगे। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, प्राथमिक गणित, कानूनी योग्यता तार्किक विचार, संवैधानिक कानून जैसे अनुबंध, आपराधिक कानून, अंतरराष्ट्रीय कानून से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

कैसे करें आवेदन
CLAT 2019 आवेदन जनवरी 2019 में शुरु होंगे। उम्मीदवार CLAT की आधिकारिक वेबसाइट www.clat.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार CLAT 2019 आवेदन र्सिफ ऑनलाइन ही कर सकते हैं। दूसरे किसी भी माध्यम से किए गए CLAT 2019 आवेदन मान्य नहीं माना जाएगा। CLAT 2019 आवेदन करते समय उम्मीदवारों को जरुरी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरना होगा। आवेदन करने के साथ-साथ उम्मीदवारों को CLAT परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। बिना आवेदन शुल्क जमा किए CLAT 2019 आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी। शिक्षा विभाग समाचार।


जरूरी तारीखें
आवेदन शुरू होने की तारीख : जनवरी-2019 का आखिरी सप्ताह।
आवेदन की अंतिम तारीख: मार्च 2019 के आखिरी हफ्ते में
आवेदन शुल्क जमा करने की तारीख: जनवरी 2019 के पहले हफ्ते से मार्च के आखिरी हफ्ते तक
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख: अप्रैल 2019 के तीसरे हफ्ते में


परीक्षा की तारीख
12 मई 2019
परीक्षा परिणाम जारी होने की तारीख: मई 2019 के आखिरी हफ्ते में
CLAT-2019 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जनवरी महीने के पहले हफ्ते में शुरू होंगे और मार्च के आखिरी हफ्ते में खत्म होंगे ।


ASO NEWS

क्यू आर कोड को स्कैन कर छात्र मोबाइल से जान सकेंगे हर सवाल का जवाब

पढ़ाई के प्रति बच्चों में रूचि उत्पन्न करने के लिए आए दिन शिक्षा विभाग नये नये प्रयोग कर रहा है। प्रदेश में...

Dec 31, 2018, 

गंगापुर सिटी | ASO NEWS

पढ़ाई के प्रति बच्चों में रूचि उत्पन्न करने के लिए आए दिन शिक्षा विभाग नये नये प्रयोग कर रहा है। प्रदेश में डिजिटलाइजेशन की तरफ बढ़ते हुए शिक्षा विभाग शाला दर्पण और राज शिक्षा जैसे पोर्टल के निर्माण के बाद अब इससे भी अधिक हाइटेक हो चुका है। इसका फायदा न सिर्फ विभाग के अधिकारियों को सुगम जानकारी उपलब्ध कराने में होगा, बल्कि शिक्षक और विद्यार्थियों के लिए भी मदद में कारगर साबित हो रहा है। 


विभाग ने किताबों पर क्यू आर कोड लगाया है। इसे बच्चे अपने मोबाइल पर एक विशेष एप्लीकेशन की मदद से स्केन कर उस विषय को और अधिक नए अनुभवों के साथ पढ़ सकेंगे। जिसको किताब में समझना मुश्किल लग रहा हो। किताबों पर क्यू आर कोड उपलब्ध कराने के मामलों में राजस्थान देश का पांचवां राज्य बन गया है। राजस्थान के विद्यार्थियों को इस बार क्यू आर कोड से संबंधित विषय की पूरी जानकारी मिल रही है। 


विद्यार्थियों की विषय से संबंधित शंकाओं को भी दूर किया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए पहल की है। दीक्षा एप्लीकेशन के माध्यम से जानकारी उपलब्ध होगी। विशेष रूप से कक्षा 9 और 10 के गणित और विज्ञान विषयों के छात्र-छात्राओं को उनकी किताबों से जुड़ी जानकारी के लिए क्यू आर कोड उपलब्ध करवाया गया है। 


दीक्षा एेप करेगा मदद


विद्यार्थी अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से दीक्षा एप डाउनलोड करें। इसमें विद्यार्थी बतौर गेस्ट यूजर का ऑप्शन सलेक्ट करें। इसके बाद क्यू आर कोड स्केनर आइकॉन को टेप करें। स्केन के बाद सारी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। यह क्यू आर कोड गणित और विज्ञान की किताबों में प्रत्येक प्रश्न के आगे अंकित होगा। 


ऐसे काम करेगा क्यू आर कोड


क्यू आर कोड में विद्यार्थी जैसे ही स्केन करेगा। इसके बाद एक पूरी लिस्ट एप्लीकेशन पर खुल जाएगी। इसमें कई प्रकार के वीडियो और विषय से जुड़ी पीडीएफ फाइल भी उपलब्ध होने के साथ डाउनलोड की जा सकेगी। शिक्षा विभाग समाचार। 


इन फाइलों में देश सहित विदेश के विशेषज्ञों द्वारा लिखी किताबें और जानकारी उपलब्ध हो सकेंगी। विद्यार्थी अलग-अलग विषयों की पठन सामग्री थ्री डी व टू डी फोटो के साथ भी देख सकता है। इससे बच्चों को संबंधित विषय का पाठयक्रम समझने में आसानी रहेगी और इस कारण बच्चों को गणित और विज्ञान विषय मुश्किल नहीं लगेंगे। इससे बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने में भी मदद मिलेगी।


ASO NEWS

31 जनवरी तक कर सकेंगे छात्रवृत्ति के आवेदन

समाज कल्याण विभाग की उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 31 जनवरी तक आवेदन किए जा सकते है। छात्रवृत्ति आवेदनों..

Dec 31, 2018,

चूरू | ASO NEWS

समाज कल्याण विभाग की उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 31 जनवरी तक आवेदन किए जा सकते है। छात्रवृत्ति आवेदनों को निपटारा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा। विभाग के अिधकारियों के अनुसार उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।


UGC नेट: अपलोड होगी परीक्षार्थियों की आंसर-की

Chittorgarh News - चित्तौड़गढ़ | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट के क्वेश्चन पेपर और रिस्पांस शीट जारी कर दी है। जिन.

चित्तौड़गढ़ | 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट के क्वेश्चन पेपर और रिस्पांस शीट जारी कर दी है। जिन छात्रों ने इस महीने आयोजित हुई यूजीसी नेट की परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने रिकॉर्डेड रिस्पांस को चेक कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाना होगा, जहां उन्हें एक लिंक मिलेगी। इस पर क्लिक करने के बाद वह पेपर और रिस्पांस चेक कर पाएंगे। शिक्षा विभाग समाचार।


एनटीए ने सुझाव दिया है कि छात्र वेबसाइट से पेपर डाउनलोड कर उसे सेव कर सकते हैं, ताकि आंसर-की जारी होने के बाद उन्हें चैलेंज किया जा सके। यह परीक्षा एनटीए ने पहली बार आयोजित कराई है। यूजीसी नेट आंसर-की सोमवार काे जारी होगी। जबकि इसका रिजल्ट 10 जनवरी 2019 को घोषित किया जाएगा। आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर देख सकते हैं ।


ASO NEWS

जोधपुर के युवा उद्यमियों ने उठाया अनूठा कदम, सरकारी स्कूलों को बना रहे हैं स्मार्ट

Dec, 30 2018

जोधपुर | ASO NEWS

अब तक आपने सेवानिवृत्त और उम्रदराज लोगों को समाज सेवा करते देखा होगा, लेकिन जोधपुर के युवा उद्यमियों का एक दल ऐसा है जो इस मिथक को तोड़ रहा है। इस दल में शामिल समाजसेवी उद्यमियों की अधिकतम आयु सीमा ही 40 वर्ष है। अपने उद्योग को आगे बढ़ाने के साथ ही ये सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल करने में लगे हैं।

20 युवा उद्यमियों की इस टीम ने पिछले साल जोधपुर ब्लूज राउंड टेबल संस्थान का गठन किया। इस संस्था ने एक सरकारी स्कूल में कक्षा-कक्ष बनाने, स्कूलों में सुविधाएं उपलब्ध करवाने और वहां के बच्चों का शैक्षिक स्तर सुधारने का बीड़ा उठाया। इसके लिए शास्त्री नगर स्थित चिलका बालिका राजकीय माध्यमिक विद्यालय को चुना। 


संस्थान से जुड़े इन युवा उद्यमियों ने राशि जुटाना शुरू किया। कुल 12 लाख रुपए की राशि जुटानी थी, कुछ माह पहले तम्बोला गेम का आयोजन किया और उससे 7 लाख रुपए जुटाए। अब आगे की राशि संस्था एवं उद्यमी अपने स्तर पर जुटा रहे हैं। स्कूल की दशा सुधारने के काम का शिलान्यास कुछ दिन पहले किया गया है।



स्कूल में ऐसे करवाते हैं कार्य

स्कूलों में रैम्प के साथ कक्षा-कक्ष बनवाना, स्मार्ट बोर्ड, स्मार्ट क्लासेज, किताबें, स्वेटर व प्लांटेशन जैसे काम करवाते हैं। साथ ही मोटिवेशन सेशन के साथ बच्चों को गाडिय़ों में भ्रमण भी करवाते हैं। प्रतिदिन ये लोग अलग-अलग समय पर चयनित स्कूल में एक-एक घंटे का समय भी देते हैं।


अगले साल फिर लेंगे स्कूलों का जिम्मा

संस्था के अध्यक्ष सिद्धार्थ बिरला बताते हैं कि शहर व आस-पास की क्षेत्रों की सरकारी स्कूल का सर्वे किया जा रहा है। जिस स्कूल में निर्माण की स्वीकृतियां जल्द मिल जाती है वहां ये उद्यमी काम शुरू करवा देते हैं। अगले साल के लिए फिर दो से तीन स्कूलों में इसी प्रकार का काम करने का लक्ष्य रखा है।


40 साल बाद रिटायर कर देती है संस्था

ये उद्यमी बुजुर्ग होने के बाद समाजसेवा करने के मिथक को तोड़ रहे हैं। इस संस्था में 40 वर्ष की आयु पर उद्यमियों को रिटायर कर दिया जाता है। अब संस्था से जो लोग जुड़े हैं उनकी औसत आयु 27-28 साल तक है। शिक्षा विभाग समाचार।


इन 20 उद्यमियों की टीम

अध्यक्ष सिद्धार्थ बिरला, उपाध्यक्ष रिषभ भंसाली, सचिव विनय माथुर, कोषाध्यक्ष नितिन जैन के साथ मिलकर अभिनव जैन, अभिषेक बोहरा, अंकित बाहेती, अंकित साबू, अनुराग लोहिया, मयूर बाहेती, मोहित वजावत, प्रणय संचेती, प्रतीक पारेख, राहुल शारदा, रौनक धूत, सौरभ धोका, सौरभ नवल, सुमित कर्नावट, वरूण सिंघल, विपुल भाटी शिक्षा के क्षेत्र में उन्नयन के प्रयास कर रहे हैं।


ASO NEWS


प्रशिक्षण शिविरों से शिक्षकों को मिल सकती है बड़ी राहत

Dec, 30 2018

जयपुर ।

कांग्रेस सरकार अब पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के फैसले का बदलते हुए शिक्षकों को बड़ी राहत देने जा रही है....प्रदेशभर में शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए लगने वाले आवासीय शिविर फिर से गैर आवासीय करने पर मंथन किया जा रहा है.....शिक्षक काफी समय से इसकी मांग कर रहे हैं.....


भाजपा सरकार के इस फैसले पर शिक्षकों ने आंदोलन भी किए थे....शिक्षक संगठनों ने आवासीय शिविर में आ रही परेशानियों के संबंध में शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को भी ज्ञापन दिया था.....


इस पर मंत्री ने विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है.... मंत्री ने बताया कि उन्होंने विभाग के अधिकारियों से मांगा है कि शिविर आवासीय ही क्यों किए जा रहे हैं। इसमें क्या खामियां और इससे फायदा क्या हो रहा है......इन दिनों प्रदेशभर में शिक्षकों के आवासीय शिविर चल रहे हैं। इसमें करीब 80 हजार शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना है। लेकिन कई जगहों पर सुविधाएं सही नहीं हैं। शिक्षा विभाग समाचार।


इसके साथ ही पिछले आवासीय शिविरों पर गौर किया जाए तो करीब 2 से 3 शिक्षकों की शिविर के दौरान मौत हो चुकी है।भीलवाड़ा जिले में भी शिविर के दौरान महिला शिक्षकों के कमरे में कैमरे लगे होने के मामले ने भी तूल पकड़ा था। शिक्षकों का कहना है कि शिविर में प्रशिक्षण शाम 6 बजे तक ही होता है फिर रात में उनका प्रशिक्षण स्थल पर रहने का आखिर क्या औचित्य हैं।


ASO NEWS

रविवार, 30 दिसंबर 2018

इस थाने में घुस आया पैंथर का बच्चा

ASO NEWS 30.12.2018,
ASHOK ACHARYA


चितौड़गढ़ पुलिस कोतवाली में पैंथर के 1 बच्चे के प्रवेश कर जाने से मची है अफरा-तफरी पुलिसकर्मी एवं मीडिया कर्मी कोतवाली की छत पर है मौजूद वन विभाग की टीम भी पहुंची पुलिस कोतवाली लेकिन पैंथर बच्चे का नहीं पता चल पा रहा है  माना जा रहा है कि किसी पेड़ के अंदर छुपा है जिसकी तलाश की जा रही है  कोतवाली के बाद भी लोगों की भीड़ इकट्ठी होती जा रही है,,,,,,,,,,

गहलोत सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसले, जानने के लिए यहां पढ़ें

Dec, 29 2018

जयपुर। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई मंत्रिमण्डल एवं मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में सबसे पहले मुख्यमंत्री ने जन घोषणा पत्र की प्रति मुख्य सचिव को सौंपी। मंत्रिमंडल ने निर्णय किया कि यह जन घोषणा पत्र राज्य सरकार का नीतिगत दस्तावेज होगा और इसकी क्रियान्विति समयबद्ध एवं तत्परता से सुनिश्चित की जाए। इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मंत्रिमण्डलीय समिति का गठन करने के लिए सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया।


बैठक में डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय और हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय को फिर शुरु, सामाजिक सुरक्षा के तहत वृद्धावस्था पेंशन में बढ़ोतरी, सत्ता के विकेंद्रीकरण में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायतीराज चुनाव में शैक्षणिक योग्यता का प्रावधान समाप्त करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।


*फसली ऋण माफी के लिए अंतर्विभागीय समिति का होगा गठन*


मंत्रिमण्डल की बैठक में अल्पकालीन फसली ऋण माफी हेतु अंतर्विभागीय समिति गठित करने का निर्णय लिया गया है एवं मुख्यमंत्री को उक्त समिति में सदस्य मनोनीत करने के लिए अधिकृत किया गया है। यह समिति सहकारिता क्षेत्र के बैंक, राष्ट्रीयकृत बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक तथा भूमि विकास बैंक की ऋण माफी के लिए पात्रता एवं मापदण्ड तय करेगी।

*डॉ. अम्बेडकर विधि विवि एवं हरिदेव जोशी पत्रकारिता विवि फिर शुरू होंगे*


बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्ववर्ती सरकार के समय बंद किए गए डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय और हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय को पुनः प्रारम्भ किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्थानीय निकाय चुनावों में मेयर, सभापति एवं अध्यक्ष का चुनाव पूर्व की भांति प्रत्यक्ष निर्वाचन पद्धति द्वारा कराया जाएगा।

*वृद्धावस्था पेंशन योजना में राशि बढ़ाई*


राज्य मंत्रिपरिषद् ने बैठक में अहम फैसला करते हुए वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत दी जाने वाली पेंशन राशि प्रतिमाह 500 रुपए से बढ़ाकर 750 रुपए तथा 750 रुपए से बढ़ाकर एक हजार रुपए किया है।


*संविदाकर्मियों की समस्याएं दूर करने के लिए कमेटी का गठन*


बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार में संविदाकर्मियों, एनआरएचएम कर्मियों, पैराटीचर्स, उर्दू पैराटीचर्स, लोक जुम्बिश कर्मियों, आंगनबाड़ी कर्मियों, शिक्षाकर्मियों, विद्यार्थी मित्रों, पंचायत सहायकों आदि के अंतर्गत कार्यरत कार्मिकों की समस्याओं के समाधान के लिए कमेटी का गठन किया जाए। यह कमेटी इन सभी कार्मिकों की सुनवाई कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित निर्णय करेगी। इस समिति का गठन मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाएगा।


*जनता की सुनवाई होगी सुनिश्चित*


राज्य मंत्रिपरिषद् की बैठक में निर्णय किया गया कि राजस्थान लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम, 2011 तथा राजस्थान सुनवाई का अधिकार अधिनियम, 2012 का साथ-साथ उपयोग कर शासन में पारदर्शिता, जवाबदेही, संवेदनशीलता से आमजन की सुनवाई को सुनिश्चित किया जाएगा।


*चुनाव में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की शर्त होगी समाप्त*


बैठक में यह भी निर्णय किया गया है कि पूर्ववर्ती सरकार के समय पंचायतीराज एवं स्थानीय निकाय चुनावों हेतु शैक्षणिक योग्यता का जो मापदण्ड निर्धारित किया गया था। सत्ता के विकेंद्रीकरण में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस प्रावधान को समाप्त किया जाएगा। ताकि चुनावों में सभी नागरिक चुनाव लड़ने का अधिकार प्राप्त कर सकें।


*रिफाइनरी के काम को देंगे गत*


बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के समय प्रारम्भ महत्वाकांक्षी परियोजना बाड़मेर रिफायनरी का काम तीव्र गति से एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा।


*मंत्री प्रतिदिन करेंगे जनसुनवाई*


बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार के सभी मंत्री अपने आवास पर प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक प्रभावी जनसुनवाई सुनिश्चित करेंगे।


पहले की तरह होंगे राज्य सरकार के लैटरपेड 

करीब एक साल पहले भाजपा ने सरकार में रहते हुए सरकारी लेटर पैड पर दीनदयाल उपाध्याय का फोटो लगाना अनिवार्य किया था। सरकार ने अब इस आदेश को निरस्त कर दिया है। अब पहले की तरह ही लेटरपेड चलाए जाएंगे।


*मनरेगा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मुख्य सचिव को निर्देश*


बैठक में यह भी निर्णय किया गया कि मनरेगा का राज्य में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

2 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।

Delhi


 रेलवे में जूनियर इंजीनियर के 13,487 पदों पर भर्ती होगी। इन पदों के लिए 2 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इस संबंध में शनिवार रात को आरआरबी ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। आरआरबी की वेबसाइट www.rrb.gov.in पर इससे संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है। 


रेलवे में इस साल की यह तीसरी बड़ी भर्ती निकली है। रेलवे में जूनियर इंजीनियर ब्रिज, जूनियर इंजीनियर सिविल, डिजाइन ड्राइंग एंड एस्टीमेशन, जूनियर इंजीनियर पेय वे, जूनियर इंजीनियर वर्क्स, जूनियर इंजीनियर ट्रैक मशीन, जूनियर इंजीनियर कैरिज एंड वेगन, जूनियर इंजीनियरिंग डीजल मैकेनिकल, डीजल इलेक्ट्रिकल, जनरल सर्विस, एसएंडटी, टेलीकम्यूनिकेशन आदि कैटेगरी शामिल हैं। 


आरआरबी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार 31 जनवरी 2019 को रात 23.59 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए जा सकेंगे। आॅफ लाइन पेमेंट 4 फरवरी को दोपहर बाद 13 बजे तक किए जा सकेंगे। ऑनलाइन भुगतान 5 फरवरी 2019 को 22 बजे तक किया जा सकेगा। 7 फरवरी को रात 23.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 

ASO NEWS

शनिवार, 29 दिसंबर 2018

CTET Answer Key 2018:17 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दी थी CTET परीक्षा

CTET Answer Key 2018: पेपर 1 और 2 की आंसर की जारी, 30 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति

Delhi 29.12.2018

        सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन(CBSE) ने सीटेट(CTET) पेपर 1(Paper 1) और पेपर 2 (Paper 2) की आंसर की जारी की है। जिसे डाउनलोड करने के बाद आपत्ति 30 दिसंबर तक दर्ज कराई जा सकती है। उत्तर कुंजी (Answer Key) ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है जहां लॉग इन कर डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए आपको ctet.nic.in पर क्लिक करना होगा। आंसर की शुक्रवार को जारी की गई थी और रविवार तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। 1 सवाल के लिए 1000 रूपए फीस निर्धारित की गई है। आपको बता दें कि दो शिफ्टों में हुई इस परीक्षा में 17 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें 9,78,818 महिला अभ्यर्थी जबकि 9,78,818 पुरूष अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा दो शिफ्ट में 9 दिसंबर को सुबह 9.30 से 12 तो वही दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजेे तक हुई थी दो देशभर के 92 शहरों में आयोजित की गई थी। वही परीक्षा के बाद से ही अभ्यर्थियों को आंसर की जारी होने का इंतज़ार था। जो अब रिलीज़ कर दी गई हैं।


-सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर लॉग इन करें।

-View OMR Sheet, Answer Keys and Challenge Answer Keys के लिंक पर क्लिक करें

-आंसर की डाउनलोड करें।

ध्यान रहे कि हर सवाल के लिए 1000 रूपए फीस निर्धारित की गई है। जो वापस नहीं मिलेगी। केवल 30 दिसंबर शाम 5 बजे तक ही आपत्ति दर्ज होंगी। जिसके बाद जल्द ही रिज़ल्ट जारी किया जाएगा।                                  

प्रधानाध्यापक व द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती का परिणाम शीघ्र

बीकानेर | ASO news

माध्यमिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के विभिन्न पदों में भर्ती के बाद अब प्रधानाध्यापक के 1200 पदों पर भर्ती परीक्षा का परिणाम जनवरी में आएगा। यह परीक्षा राजस्थान लोक सेवा आयोग ने ली थी।


इसी तरह 9 हजार द्वितीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती का परीक्षा का परिणाम भी राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से घोषित किया जाएगा। इस बीच स्कूल व्याख्याताओं के 5 हजार पदों के लिए आयोग की ओर से 15 जनवरी को परीक्षा प्रस्तावित की गई है।


माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में अतिरिक्त निदेशक नूतन बाला कपिला ने बताया कि प्रधानाध्यापक के 1200 पदों के लिए परीक्षा का परिणाम आने के साथ ही भर्ती की कार्रवाई की जाएगी। इससे राज्य के स्कूलों में रिक्त पड़े प्रधानाध्यापकों के पदों पर भर्ती होने से विद्यालयों की संचालन व्यवस्था में सुधार आएगा। द्वितीय श्रेणी शिक्षकों के 9 हजार पदों का परीक्षा परिणाम भी अगले माह आ सकता है।


शिक्षण की नई विधाओं से रूबरू हो रहे शिक्षक


शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के शिक्षकों को समूह में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राज्य में जितने ही नए शिक्षक भर्ती किए गए हैं, उनको शिक्षण की विभिन्न विधाओं से रूबरू करवाया जा रहा है। इस दौरान इन शिक्षकों को पढ़ाने के दौरान होने वाली दिक्कतों का भी समाधान किया जा रहा है।


अतिरिक्त निदेशक (माध्यमिक) नूतनबाला कपिला ने उदयपुर संभाग के कई जिलों में शिक्षकों के प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया। अतिरिक्त निदेशक कपिला ने बताया कि उदयपुर और चितौड़ जिले में प्रशिक्षण शिविरों में शिक्षकों को अवगत करवाया जा रहा है कि शिक्षण विधाओं का उपयोग बच्चों को पढ़ाने के कैसे किया जाए। राज्य में हर जिले में यह प्रशिक्षण शिविर चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे राज्य के अन्य जिलों में भी शिक्षक प्रशिक्षण शिविरों का निरीक्षण करेंगी।

गुरुवार, 27 दिसंबर 2018

राजस्थान सरकार : देर रात हुआ मंत्रियों में विभागों का बंटवारा, जानिए किस मंत्री को मिला कौनसा विभाग

जयपुर, 27.12.2018

राज्य की नवगठित कांग्रेस सरकार में मंत्रियों के विभाग बंटवारे का मामला बुधवार देर रात सुलझ पाया। इससे पहले दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, डिप्टी सीएम सचिन पायलट, एआईसीसी महासचिव व राज्य प्रभारी अविनाश पांडे और पर्यवेक्षक के.सी. वेणुगोपाल की बैठक हुई। जिसमें नए मंत्रियों को दिए जाने वाले विभागों पर चर्चा हुई। इसके बाद आधाी रात को मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया गया।


जानिए किसे क्या मिला काम


अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री : 

वित्त, आबकारी, आयोजना, नीति आयोजन, कार्मिक, सामान्य प्रशासन, राजस्थान राज्य अन्वेषण ब्यूरो, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, गृह मामलात और न्याय विभाग।

सचिन पायलट, उप मुख्यमंत्री :

सार्वजनिक निर्माण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, विज्ञान व प्रौद्योगिकी और सांख्यिकी।


केबिनेट मंत्री........


बीडी कल्ला :

ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भू-जल, कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व


शांति कुमार धारीवाल :

स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन, विधि एवं विधिक कार्य और विधि परामर्शी कार्यालय, संसदीय मामलात


परसादी लाल :

उद्योग और राजकीय उपक्रम


मास्टर भंवरलाल मेघवाल :

सामाजिक न्याय—अधिकारिता, आपदा प्रबंधन एवं सहायता


लालचंद कटारिया :

कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य


रघु शर्मा :

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (ईएसआई) और सूचना व जनसंपर्क


प्रमोद भाया :

खान, गोपालन


विश्वेंद्र सिंह :

पर्यटन, देवस्थान


हरीश चौधरी :

राजस्व, उपनिेवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एंव जल उपयोगिता


रमेश चंद मीणा :

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले


उदयलाल आंजना :

सहकारिता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना


प्रताप सिंह खाचरियावास :

परिवहन, सैनिक कल्याण


सालेह मोहम्मद :

अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ और जन अभियोग निराकरण


राज्य मंत्री.......


गोविंद सिंह डोटासरा :

शिक्षा—प्राथमिक एंव माध्यमिक शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार), पर्यटन, देवस्थान 


ममता भूपेश :

महिला एंव बाल विकास(स्वतंत्र प्रभार), जनअभियोग निराकरण, अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ 


अर्जुन सिंह बामनिया :

जनजाति क्षेत्रीय विकास(स्वतंत्र प्रभार), उद्योग राजकीय उपक्रम


भंवर सिंह भाटी :

उच्च शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), राजस्व उपनिेवेशन कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता


सुखराम विश्नोई :

वन विभाग (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण विभाग (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य-नागरिग आपूर्ति, उपभोक्ता मामले 


अशोक चांदना :

युवा मामले-खेल (स्वतंत्र प्रभार), कौशल-नियोजन व उद्यमिता (स्वतंत्र प्रभार), परिवहन, सैनिक कल्याण 


टीकाराम जूली :

श्रम विभाग (स्वतंत्र प्रभार), कारखान व बॉयलर्स निरीक्षण (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना 


भजनलाल जाटव :

गृह रक्षा, नागरिक सुरक्षा (स्वतंत्र प्रभार), मुद्रण-लेखन सामग्री विभाग (स्वतंत्र प्रभार), कृषि विभाग, पशुपालन, मत्स्य। शिक्षा विभाग समाचार।


राजेंद्र सिंह यादव :

आयोजना जनशक्ति(स्वतंत्र प्रभार), स्टेट मोटर गैराज विभाग (स्वतंत्र प्रभार), सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग, आपदा प्रबंधन व सहायता 


डॉ. सुभाष गर्ग :

तकनीकी शिक्षा विभाग (स्वतंत्र प्रभार), संस्कृत शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य, आयुर्वेद व भारतीय चिकित्सा, चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाएं ईएसआइ, सूचना व जनसंपर्क ।


ASO NEWS

13 से 20 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान

Dec, 25 2018 

जयपुर. ASO NEWS

निर्वाचन विभाग ने प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन (ड्राफ्ट पब्लिकेशन) की तैयारी पूरी कर ली है। बुधवार को इनका प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश के ऐसे मतदाता जिनकी उम्र 1 जनवरी, 2019 को 18 वर्ष पूरी होने जा रही है और उनका नाम मतदाता सूची नहीं है। वे सभी अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकेंगे। पूर्व में पंजीकृत मतदाता भी अपना नाम जांचकर जरूरी संशोधन भी करवा सकेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन संबंधी दावे एवं आपत्तियां 25 जनवरी तक मांगी जाएंगी। मतदाता सूचियों के संबंधित भाग की प्रविष्टियों का ग्रामसभा या स्थानीय निकाय एवं आवासीय वेलफेयर सोसाइटी के साथ बैठक आयोजित कर 12 और 19 जनवरी को पठन और सत्यापन किया जाएगा। 13 और 20 जनवरी को विशेष अभियान के तहत बीएलओ नजदीकी मतदान केंद्रों पर प्रात: 9 बजे से सायं 6 बजे तक पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ेगे।

उन्होंने युवाओं से अपील की है कि जिनकी उम्र 1 जनवरी को 18 वर्ष पूरी होने जा रही है, वे मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना ना भूलें। गौरतलब है कि 22 फरवरी तक आवेदन करने वाले मतदाता ही आगामी लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी बुधवार सायं 4 बजे सचिवालय स्थित समिति कक्ष-2 में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर प्रारूप प्रकाशन के बारे में जानकारी देंगे।

आपत्तियों के लिए दो दिन तय

राजनैतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के साथ दावे एवं आपत्तियों के आवेदन पत्र प्राप्त करने की विशेष तिथियां 13 जनवरी और 20 जनवरी तय की गई है। दावे और आपत्तियों का निस्तारण 11 फरवरी से पूर्व किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डेटाबेस को अपडेट करना, फोटोग्राफ मर्ज करना, कन्ट्रोल टेबलस् को अपडेट करना एवं पूरक (सप्लीमेंट्स) की तैयारी एवं मुद्रण का कार्य 18 फरवरी से पूर्व करना होगा, वहीं मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन 22 फरवरी को किया जाएगा।

-नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए अलग-अलग आवेदन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान की योग्यता रखने वाले ऐसे भारतीय नागरिक जो 01 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाने के लिए प्रारुप 6 में आवेदन कर बीएलओ को प्रस्तुत करें। ऐसे मतदाता जिनकी मृत्यु हो चुकी है या अन्यत्र स्थानान्तरित हो गए हैं, ऐसे नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए प्रपत्र 7 तथा मतदाता सूची में अंकित प्रविष्टि के संशोधन के लिए प्रपत्र 8 में आवेदन बीएलओ को प्रस्तुत करें। इसके अलावा एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केन्द्र के क्षेत्र से दूसरे मतदान केन्द्र के क्षेत्र में निवासरत मतदाता अपने क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम सम्मिलित किए जाने के लिए प्रारुप 8-क में आवेदन पत्र संबंधित बूथ लेवल अधिकारी को प्रस्तुत कर सकते हैं।


सीबीएसई-परीक्षाएं मार्च में, स्टूडेंट्स की निगाहें टाइम टेबल पर

Dec, 25 2018 

ASO News

अजमेर.

 सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं कक्षा की सालाना परीक्षाएं मार्च में प्रारंभ होंगी। बोर्ड टाइम टेबल बना चुका है। इसके जल्द जारी होने की उम्मीद है।

सीबीएसई के अजमेर, नई दिल्ली, पंचकुला, गुवाहाटी, प्रयागराज (इलाहाबाद), देहरादून, पटना, भुवनेश्वर, चेन्नई, तिरुवंतपुरम रीजन में दसवीं और बारहवीं कक्षा के 29 लाख से ज्यादा नियमित और स्वयंपाठी विद्यार्थी 2019 की परीक्षा देंगे। सालाना परीक्षाएं मार्च में प्रारंभ होंगी। विद्यार्थियों की जनवरी अंत या फरवरी में प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी। इसके बाद मार्च में विषयवार सालाना परीक्षाएं कराई जाएंगी। बोर्ड टाइम टेबल तैयार कर चुका है।

लोकसभा चुनाव पर भी नजरें...

देश में वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव होने हैं। इसके चलते सीबीएसई को टाइम टेबल में विषयवार पेपर और तिथियों का ध्यान रखना होगा। चुनाव के दौरान तिथियां टकराने पर उनमें तब्दीली की जाएगी। ऐसा 2014 के लोकसभा चुनाव में भी हो चुका है।


दसवीं में बोर्ड परीक्षा

दसवीं में वर्ष 2009-10 से बोर्ड में सतत एवं समग्र मूल्यांकन के तहत विद्यार्थियों को दो विकल्प दिए गए थे। यह बोर्ड अथवा स्कूल पैटर्न से दसवीं की परीक्षाएं दे रहे थे। केंद्र की मौजूदा एनडीए सरकार ने साल 2018 में फिर से बोर्ड परीक्षा पैटर्न शुरू किया है। अगले साल भी यही पैटर्न लागू रहेगा।


बुधवार, 26 दिसंबर 2018

टीम वर्क के साथ त्वरित गति से मिलेगी आमजन को राहत : गुप्ता

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बाड़मेर जिला कलक्टर का पदभार संभाला
 बाड़मेर, 26 दिसंबर। 
राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाआंे के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ टीम वर्क के जरिए आमजन की समस्याआंे का त्वरित गति से समाधान किया जाएगा। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को बाड़मेर जिला कलक्टर का पदभार संभालने के बाद यह बात कही।
 जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि रिफाइनरी परियोजना निर्धारित समयावधि एवं अनुमानित लागत मंे पूरा करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा आमजन को बिजली,पानी, सड़क जैसी आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा मंे समन्वित प्रयास किए जाएंगे। उन्हांेने बताया कि विधानसभा चुनाव की तरह शांतिपूर्वक ढ़ग से लोकसभा चुनाव करवाने के साथ जिला एवं पुलिस प्रशासन टीम भावना से कार्य करते हुए बाड़मेर के बेहतरीन विकास की दिशा मंे कार्य करेगा। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एकीकृत मतदाता सूचियांे के प्रारूप का प्रकाशन कर दिया गया है। उन्हांेने बताया कि कल्याणकारी योजनाआंे पर मुख्य रूप से फोकस करने केेे साथ जिले मंे सूखे की स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार के दिशा-निर्देशांे के अनुरूप पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे। 
इससे पहले जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने विविधत रूप से कार्यभार संभाला। अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बाड़मेर जिले की प्रशासनिक संरचना एवं अन्य विविध पहलूआंे के बारे मंे अवगत कराया। इस दौरान कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, निजी सहायक सुमेरसिंह शेखावत समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2012 बैंच के अधिकारी हिमांशु गुप्ता इससे पहले अजमेर नगर निगम मंे आयुक्त, अलवर यूआईटी सचिव, उपखंड अधिकारी धौलपुर के रूप मंे सेवाएं दे चुके हैं।

सोमवार, 24 दिसंबर 2018

राज्यपाल ने 13 केबिनेट एवं 10 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई

राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने सोमवार को यहां राजभवन में आयोजित समारोह में 13 केबिनेट एवं 10 राज्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।


मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत और मुख्य सचिव श्री डी.बी. गुप्ता ने शपथ दिलाने के लिए राज्यपाल से आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने मनोनीत मंत्रियों को शपथ दिलाने के लिए नाम पुकारे।


राज्यपाल श्री सिंह ने श्री बी.डी. कल्ला, श्री शांति कुमार धारीवाल, श्री परसादीलाल मीणा, मास्टर भंवरलाल मेघवाल, श्री लालचन्द कटारिया, डॉ. रघु शर्मा, श्री प्रमोद जैन भाया, श्री विश्वेन्द्र सिंह, श्री हरीश चौधरी, श्री रमेश चन्द मीणा, श्री उदयलाल आंजना, श्री प्रताप सिंह खाचरियावास एवं श्री सालेह मोहम्मद को केबिनेट मंत्री के पद की शपथ दिलाई।


इसके बाद राज्यपाल ने श्री गोविन्दसिंह डोटासरा, श्रीमती ममता भूपेश, श्री अर्जुन बामनिया, श्री भंवरसिंह भाटी, श्री सुखराम विश्नोई, श्री अशोक चांदना, श्री टीकाराम जूली, श्री भजनलाल जाटव, श्री राजेन्द्र सिंह यादव एवं श्री सुभाष गर्ग को राज्य मंत्री के पद की शपथ दिलाई।


राज्य मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों ने हिन्दी भाषा में ईश्वर के नाम पर शपथ ली। शपथ के पश्चात राज्यपाल श्री कल्याण सिंह, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट और उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने मंत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। समारोह के दौरान वहां मौजूद जनसमूह ने तालियों के साथ मनोनीत मंत्रीगण का स्वागत किया। 


इस अवसर पर नवनिर्वाचित विधायकों सहित प्रशासनिक, पुलिस एवं न्यायिक सेवा के अधिकारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिक भी मौजूद थे। 


समारोह का शुभारम्भ एवं समापन राष्ट्रगान से हुआ।

Big Breaking: पेट्रोल डालकर जिन्दा जलाई दलित छात्रा की 36 घंटे बाद मौत

आगरा।
10वीं क्लास की बिटिया संजलि की सांसें थम गई। 36 घंटे तक आगरा की बेटी जिन्दगी और मौत से जूझ रही थी और वो ये जंग हार गई। संजलि पर 36 घंटे पहले स्कूल से घर लौट रही संजलि पर दो युवकों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। पुलिस अभी तक संजलि के हत्यारों का सुराग नहीं लगा सकी है। दिल्ली में हुई मौत के बाद संजलि के परिवार और गांव में मातम का माहौल है। 

दलित छात्रा को जिन्दा जलाकर मार डाला बता दें कि मलपुरा के गांव लालउ निवासी नाहर सिंह की बेटी संजलि कक्षा 10 की छात्रा थी। वह मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर लौट रही थी। रास्ते में हेलमेट पहनकर आए बाइक सवार दो युवकों ने छेड़खानी की उसके मना करने पर उस पर पेट्रोल डालने के बाद आग लगा दी। आग की लपटों से घिरी संजलि चीखती चिल्लाती रही, एक ट्रक ड्राइवर ने आग बुझाने के बाद परिजनों की मदद से एसएन में भर्ती कराया। आग की लपटों के बीच संजलि करीब 10 मिनट तक घिरी रही, इससे वह 75 फीसद जल गई थी, उसे एसएन में भर्ती कराया गया, यहां से मंगलवार रात को संजलि को दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर कर दिया था, बुधवार रात को उसकी मौत हो गई। 
इनाम में जीती थी साइकिल संजलि पढ़ने में होशियर थी। जिस साइकिल से संजलि स्कूल जाती थी वह उसने एक प्रतियोगिता में जीत हासिल कर प्राप्त की थी। संजलि की मौत की खबर से गम के साथ लोगों में गुस्सा है, संजलि पर पेट्रोल डालकर क्यों आग लगाई गई, किसने ऐसा घिनौना काम किया, इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। अभी तक संजलि को जिंदा जलाने वालों का पता नहीं चल सका है। संजलि की इलाज के दौरान मौत के बाद दिल्ली में ही पोस्टमार्टम होगा, वहां से शाम को लालउ मलपुरा में संजलि का शव पहुंचेगा।.....

ASO NEWS, KHETESH LAHUA

रविवार, 23 दिसंबर 2018

शिक्षा ऐसी मिले कि भटकना न पड़े नौकरी के लिए

जया गुप्ता/जयपुर

पूरा विश्व तेजी से इन्र्फोमेशन टेक्नोलॉजी (आइटी) की ओर बढ़ रहा है लेकिन राजधानी अभी इस मामले में पीछे है। पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जयपुर को आइटी सिटी बनाने की योजना भी आई मगर लागू नहीं हो पाई। सरकार गई और योजना भी ठंडे बस्ते में चली गई। वर्ष 2013 में आई भाजपा सरकार आइटी सिटी में केवल भामाशाह टेक्नो हब और इन्क्यूबेशन सेंटर तक सिमट कर रह गई। लेकिन स्टार्टअप्स को केवल जगह देने के अलावा कोई मदद नहीं कर पाई। नतीजा, 80-90 फीसदी स्टार्टअप्स फेल हो रहे हैं।


परेशानी का पैमाना

- आइटी के नाम पर शहर में एक एनआइटी और कुछ आइटी सेक्टर की कम्पनियां हैं।

- शहर के कई इलाकों में तो आज भी इंटरनेट की अच्छी कनेक्टिविटी तक नहीं है।

- विदेशों से आने वाले पर्यटकों शहर की सही जानकारी तक नहीं मिल पाती है।


सरकार यह करे

- भविष्य की जरूरत के हिसाब से आंकलन कर आइटी सिटी की योजना को मूर्त रूप देना चाहिए।

- स्टार्टअप्स शुरू करने वाले युवाओं को वित्तीय सहायता मिले।

- ऐसा माहौल बने, जिससे अधिक आइटी व अन्य कम्पनियां यहां आएं। दूसरे राज्यों से नौकरी के लिए युवा जयपुर आएं।


यहां से सीखें

सेनफ्रेंसिसको आइटी सिटी में अव्वल है। एक हजार में से 26 से अधिक लोग स्टार्टअप्स का कार्य कर रहे हैं। बंगलूरू भी सिलीकॉन वैली है, हजारों आइटी कम्पनियां हैं।


जयपुर में आइटी

- क्षेत्र को लेकर प्रयासों में वाकई कमियां हैं। हम विपक्ष में रहकर अब स्मार्ट सिटी को टैक्नोलॉजी के लिहाज से विकसित करने की पुरजोर मांग उठाएंगे। नरपत सिंह राजवी, विधायक


- जयपुर को स्मार्ट सिटी तो बनाएंगे ही, आई सिटी की दिशा में सामने आ रहीं कमियों को भी दूर कराएंगे। इसके लिए हम हर नई योजना बनाकर काम करेंगे। रोजगार, शिक्षा और आइटी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। महेश जोशी, विधायक


जनता की पीड़ा

आइटी के नाम पर जयपुर में बातें हैं, सुविधाएं नहीं हैं। महानगर में रहने के बाद भी बच्चों को पढ़ाई के लिए बाहर भेजना पड़ता है। ज्योति, वैशालीनगर


- बेटे की इंजीनियरिंग पूरी हो गई लेकिन जयपुर में अच्छी जॉब नहीं है। बाहर जाने की मजबूरी है। यहीं सुविधा मिले तो कोई क्यों बाहर जाए? ओमप्रकाश, जवाहरनगर


एक्सपट्र्स कमेंट

आइटी सेक्टर के जॉब्स, स्टार्टअप्स, बड़ी कम्पनियों का शहर में आना, निवेश का आसान होना यह सब आइटी सिटी में गिना जाता है। जयपुर आइटी सिटी में फिलहाल तो पीछे ही है। बंगलूरू, नोएडा, गुडग़ांव, दिल्ली, मुम्बई, हैदराबाद ज्यादा से ज्यादा नौकरियां दे रहे हैं। *कपिल खण्डेलवाल, क्वालिटी एक्सपर्ट, यूनाइटेड ग्रुप, नोएडा

मॉनिटर-टीवी और पावर बैंक पर घटा GST, ऑटो पार्ट्स पर GST 28% से 18% हुआ

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) काउंसिल की 31वीं बैठक में मॉनिटर-टीवी और पावर बैंक जैसी कई चीजों पर जीएसटी घटाया गया है. वहीं, ऑटो पार्ट्स और टायर पर जीएसटी 28 फीसदी से 18 फीसदी करने का फैसला लिया गया है. इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने की थी. बैठक में सभी राज्यों के वित्त मंत्री शामिल थे.

28% की स्लैब में अब सिर्फ 28 लग्जरी चीजें बची- जेटली
बैठक खत्म होने के बाद वित्त मंत्री अरूण जेटली ने बताया, ‘’आज कुछ चीजों पर टैक्स कम करने का फ़ैसला लिया गया है. दरों को तर्कसंगत बनाने के अलावा राजस्व का भी ध्यान रखना है. दोनों के बीच संतुलन ज़रूरी है. उन्होंने बताया, ‘’जीएसटी परिषद ने 28 प्रतिशत टैक्स स्लैब की सात चीजों पर टैक्स की दर कम की हैं. इस स्लैब में अब सिर्फ 28 चीजें बची हैं. जेटली ने कहा, ‘’जीएसटी परिषद ने कुल 23 चीजों और सेवाओं पर जीएसटी कर की दरों में कमी की है. इससे राजस्व पर 5500 करोड़ रुपए का प्रभाव पड़ेगा.’’

सिनेमा टिकट भी सस्ता
वहीं, सिनेमा के 100 रुपये तक के टिकट पर अब 18 प्रतिशत की बजाय 12 प्रतिशत जीएसटी और 100 रुपए से ऊपर के टिकट पर 28 प्रतिशत की बजाय 18 फीसदी जीएसटी लगेगा.''32 इंच से नीचे के मॉनिटर, टेलीविज़न स्क्रीन्स और पावर बैंक को 28% से 18% किया गया है.

धार्मिक यात्राओं पर 5% टैक्स लगेगा
अरुण जेटली ने कहा है, ‘’सीमेंट को छोड़कर आमलोगों के काम आनेवाली ज्यादातर चीजों पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% किया गया है.’’ बैठक में धार्मिक यात्राओं पर लगने वाले टेक्स को पांच फीसदी किया गया है.

जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक अब जनवरी में होगी.  इस बैठक में निर्माणाधीन मकानों पर लगने वाले जीएसटी को 12% से घटाने पर विचार होगा. जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की नई प्रणाली एक जनवरी 2019 से लागू होगी.

जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक जनवरी में
अरूण जेटली ने कहा है, ‘’कई राज्यों ने रेवेन्यू के लिहाज से बेहतर प्रदर्शन किया है. महाराष्ट्र ,बंगाल जैसे राज्यों में जीएसटी की वसूली अच्छी रही है.’’ उन्होंने बताया कि इस बीच  कुछ राज्यों के रेवेन्यू में सुधार नहीं हुआ है. वहीं, जीएसटी परिषद एक केंद्रीकृत अग्रिम निर्णय प्राधिकरण गठित के प्रस्ताव पर सहमत है.

ASO NEWS

मतदाता सूचियों में जोड़े जाएंगे पात्र मतदाताओं के नाम

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 26 दिसंबर से

बाड़मेर, 19 दिसंबर। ऐसे मतदाता जिनकी उम्र 1 जनवरी, 2019 को 18 वर्ष पूरी हो गई है और उनका नाम मतदाता सूची नहीं है। ऐसे सभी मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए 26 दिसंबर से निर्वाचन विभाग समस्त विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण का कार्यक्रम चलाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि एकीकृत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 26 दिसम्बर को किया जाएगा। जबकि दावे एवं आपत्तियां 26 दिसम्बर से 25 जनवरी तक प्राप्त किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों के संबंधित भाग की प्रविष्टियों का ग्रामसभा या स्थानीय निकाय एवं आवासीय वेलफेयर सोसाइटी के साथ बैठक आयोजित कर 12 जनवरी और 19 जनवरी, 2019 को पठन और सत्यापन किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के साथ दावे एवं आपत्तियों के आवेदन पत्र प्राप्त करने की विशेष तिथियां 13 जनवरी और 20 जनवरी तय की गई है। दावे और आपत्तियों का निस्तारण 11 फरवरी से पूर्व किया जाएगा। नकाते ने बताया कि डेटाबेस को अपडेट करने, फोटोग्राफ मर्ज करने, कन्ट्रोल टेबलस् को अपडेट करने एवं सप्लीमेंट्स की तैयारी एवं मुद्रण का कार्य 18 फरवरी से पूर्व किया जाएगा। वहीं मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन 22 फरवरी, 2019 को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अर्हता दिनांक 1 जनवरी, 2019 के संदर्भ में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया है। इस अवधि के दौरान के अर्हता पूरी करने वाले नए मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं और जिनके नाम में कोई संशोधन या कमी है वे भी दुरुस्त करवा सकते हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बूथ लेवल एजेंटों की मदद से अधिकाधिक नाम जुड़वाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि बीएलओ की मदद से दोहरे नामों और दोहरी प्रविष्टियों को भी चिन्हित करें, ताकि ऐसे नामों का वेरीफिकेशन करके हटाया जा सके। उन्होंने आमजन से अपील की है कि जिनका नाम भी एक से अधिक जगह मतदाता सूची में दर्ज में वे अपना नाम एक जगह हटाने का प्रार्थना पत्र भी बीएलओ को दे सकते हैं।  

नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए भरने होंगे अलग-अलग फॉर्मः मतदान की योग्यता रखने वाले ऐसे भारतीय नागरिक जो 01 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, उनको अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने के लिए प्रारुप 6 में आवेदन कर बीएलओ को प्रस्तुत करना होगा। ऐसे मतदाता जिनकी मृत्यु हो चुकी है या अन्यत्र स्थानान्तरित हो गए हैं, ऐसे नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए प्रपत्र 7 तथा मतदाता सूची में अंकित प्रविष्टि के संशोधन के लिए प्रपत्र 8 में आवेदन बीएलओ को प्रस्तुत करना होगा।एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केन्द्र के क्षेत्र से दूसरे मतदान केन्द्र के क्षेत्र में निवासरत मतदाता अपने क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम सम्मिलित किए जाने के लिए प्रारुप 8-क में आवेदन पत्र संबंधित बूथ लेवल अधिकारी को प्रस्तुत कर सकते हैं।

अमृता हाट बाजार में नए महिला स्वयं सहायता समूहों को भी शामिल करेंः नकाते

 - बाड़मेर जिला मुख्यालय पर 28 दिसंबर से एक जनवरी तक आयोजित होगा अमृता हाट बाजार।
बाड़मेर, 21 दिसंबर। जिला मुख्यालय पर 28 दिसंबर से आयोजित होने वाले अमृता हाट बाजार मंे आमतौर पर आने वाले स्वयं सहायता समूहांे के साथ नए महिला स्वयं सहायता समूहांे को भी शामिल किया जाएं। ताकि महिलाआंे को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को अमृता हाट बाजार आयोजन समिति की बैठक के दौरान यह बात कही।
 जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि अमृता हाट बाजार के लिए समुचित तैयारियां सुनिश्चित करें। संबंधित विभागांे को सौंपे गए उत्तरदायित्वांे का गंभीरता से निर्वहन किया जाए। उन्हांेने कहा कि हाट बाजार मंे स्वयं सहायता समूहांे को लाटरी के जरिए स्टाल आवंटित की जाए। उन्हांेने प्रस्तावित कार्य योजना के बारे मंे जानकारी लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने कहा कि स्वयं सहायता समूहांे के उत्पादांे की मार्केट से लिकेंज के साथ एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि इसका अधिकाधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल ने हाट बाजार स्थल पर समुचित पुलिस जाब्ता तैनात करने की बात कही। बैठक मंे नगर परिषद को आयुक्त अनिल झिगोनिया को सफाई एवं अन्य समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि जिला मुख्यालय पर सीनियर सैकंडरी विद्यालय स्टेशन रोड़ मंे 28 दिसंबर से 1 जनवरी अमृता हाट बाजार आयोजित होगा। इसमंे जिले के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलांे से स्वयं सहायता समूहांे को आमंत्रित किया गया है। यहां विभिन्न सरकारी योजनाआंे की प्रदर्शनी के साथ चिकित्सा विभाग की ओर से आमजन का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। इस बैठक मंे महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक सती चौधरी, चिकित्सा विभाग के डा. पंकज खुराना, जिला प्रबंधक गौतम माथुर, विनोद कुमार, जिला उद्योग केन्द्र के पीतांबरदास, देवदत्त शर्मा उपस्थित रहे।
पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति 26 को बाड़मेर आएंगे
बाड़मेर, 21 दिसंबर। पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति बिरेन्द्र कुमार 26 दिसंबर को बाड़मेर आएंगे।
 निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति बिरेन्द्र कुमार 26 दिसंबर को शाम 5.30 बजे बाड़मेर पहुंचेगे। सर्किट हाउस मंे रात्रि विश्राम के उपरांत 27 दिसंबर को प्रातः 9 बजे जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में प्रदर्शनी 24 को
बाड़मेर, 21 दिसंबर। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य मंे जिला मुख्यालय पर सूचना केन्द्र मंे 24 दिसंबर को प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
 जिला रसद अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ताआंे को उनके अधिकारांे के प्रति जागृत करने, उनके अधिकारांे एवं कर्त्तव्यांे के बारे मंे अवगत कराने, उपभोग्य वस्तुआंे के माप के तरीके, गुणवत्ता की जांच की प्रक्रिया, सेवाआंे के दोष के प्रकार बताने के लिए प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इसमंे विभिन्न विभागांे की ओर से उपभोक्ताआंे के अधिकारांे से संबंधित पेम्पलेट, फोल्डर्स के साथ प्रायोगिक तरीके से जानकारी दी जाएगी।
ASO news

शनिवार, 22 दिसंबर 2018

राजस्थान / माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल

बोर्ड परीक्षा 7 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगी
जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गुरूवार को वर्ष 2019 की सीनियर सैकण्डरी समकक्ष परीक्षाओं का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया। बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी के अनुसार 12वीं की बोर्ड परीक्षा 7 मार्च से प्रारंभ होकर 2 अप्रैल तक चलेगी।


दिन और तारीख विषय

7 मार्च गुरुवार -     अंग्रेजी अनिवार्य
8 मार्च शुक्रवार      -     सूचना प्रोध्योगिकी और प्रोग्रामिंग
9 मार्च शनिवार      -      हिंदी अनिवार्य
11 मार्च सोमवार      -      राजनीति विज्ञान, लेखाशात्र, भौतिक विज्ञान
12 मार्च मंगलवार    -      समाजशात्र, भूविज्ञान, कृषि विज्ञान
13 मार्च बुधवार     -        भूगौल, व्यवसाय अध्ययन
14 मार्च गुरुवार             शारीरिक शिक्षा
15 मार्च शुक्रवार      -         इतिहास, कृषि रसायन विज्ञान, रसायन विज्ञान
16 मार्च शनिवार      -         लोक प्रशासन
18 मार्च सोमवार       -        अंग्रेजी साहित्य
19 मार्च मंगलवार -      अर्थशास्त्र, शीघ्रलीपि-हिंदी, अंग्रेजी, कृषि जीवविज्ञान, जीवविज्ञान
22 मार्च शुक्रवार  -      कंठ संगीत, नृत्य कथक, वाद्य संगीत
23 मार्च शनिवार -      गणित, टंकण लीपि (हिंदी)
25 मार्च सोमवार -      पर्यावरण विज्ञान
26 मार्च मंगलवार -      हिंदी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिंधी साहित्य, गुजराती साहित्य, पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य, फारसी साहित्य, प्राकृत भाषा, टंकण लीपी (अंग्रेजी)
28 मार्च गुरुवार         -     संस्कृत साहित्य
29 मार्च शुक्रवार  -      गृह विज्ञान
30 मार्च शनिवार -       चित्रकला
1 अप्रैल सोमवार  -       मनोविज्ञान
2 अप्रैल मंगलवार -        दर्शन शास्त्र

900 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का तोहफा

Ajmer News - सफाई भर्ती में चयनित अभ्यर्थी निगम कार्यालय में नियुक्ति लेने पहुंचे....
Dec 22, 2018
सफाई भर्ती में चयनित अभ्यर्थी निगम कार्यालय में नियुक्ति लेने पहुंचे । 

ASO NEWS | अजमेर 
नगर निगम सफाई भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को शुक्रवार सुबह नियुक्ति मिल गई। नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिले नजर आए। नगर निगम कार्यालय खुलने से पहले ही नियुक्ति लेने के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ मौजूद थी। अभ्यर्थियों के रिकॉर्ड देख नगर निगम आयुक्त हिमांशु गुप्ता व अधिकारी रोहित पाराशर ने सभी के इंटरव्यू लेकर उन्हें नियुक्ति पत्र जारी किए। कई अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी के आंसू भी निकल गए। देर शाम आयुक्त ने सौ और अभ्यर्थियों को नियुक्ति के आदेश जारी किए। 

नगर निगम आयुक्त हिमांशु गुप्ता ने बताया कि पहले चरण में 807 सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति देने के साथ उनके वार्ड तय कर दिए गए। शेष 227 में से शाम तक सौ और अभ्यर्थियों की फाइलों की जांच का काम पूरा हो गया। 900 कर्मचारियों को एक साथ नियुक्ति दे दी गई। सभी चयनित शनिवार से शहर के विभिन्न वार्डों में काम करेंगे। ये लोग काम कर रहे हैं या नहीं इसकी जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है जो इनके कार्य की जांच कर रिपोर्ट देंगे। गौरतलब है पटेल मैदान में 27 जून को सफाई भर्ती की ऑनलाइन लॉटरी निकाली गई। 1115 पदों पर 4268 आवेदन मिले। लॉटरी में 1034 अभ्यर्थियों के नाम निकले। जिसमें 888 एससी, 48 एसटी, 75 ओबीसी, 15 सामान्य व 8 एसबीसी के सफल अभ्यर्थी शामिल थे। नई भर्ती में कर्मचारियों को 12800 बेसिक मिलेंगे। इसके अलावा मेडिकल, एचआर, महंगाई भत्ता सहित अन्य खर्च मिलाकर करीब 17 हजार रुपए वेतन मिलेगा। 


शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018

Kota : महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा की सत्र-2018 की परीक्षाएं आज से शुरू

Hanumangarh News - हनुमानगढ़|सरकारी एनएमपीजी कॉलेज में वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू होंगी।...

Dec 21, 2018, 04:05 AM IST

हनुमानगढ़ |

सरकारी एनएमपीजी कॉलेज में वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू होंगी। अध्ययन केंद्र समन्वयक डाॅ. वीके जांगिड़ ने बताया की शुक्रवार को कॉलेज में प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष एवं स्नातकोत्तर कला, विज्ञान एवं वाणिज्य की परीक्षा शुरू होगी। 


परीक्षा के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है। दो परियों में आयोजित होने वाली परीक्षा की प्रथम पारी प्रात: 10 से दोपहर 1 बजे तक एवं दूसरी पारी दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। साथ ही समन्वयक ने कहा कि सभी परीक्षार्थियों को सूचित किया गया है की ई-प्रवेश पत्र एवं एक फोटोयुक्त आईडी परीक्षा केंद्र में अपने साथ लेकर आएं।


ASO NEWS

तिल के तेल का महत्व व आश्चर्यचकित करने वाले स्वास्थ्यवर्धक लाभ

तिल का तेल .......पृथ्वी का अमृत


🔹 क्योंकि नई पीढ़ी तो टी वी के इश्तिहार देख कर ही सारा सामान ख़रीदती है.

और तिल के तेल का प्रचार कंपनियाँ इसलिए नहीं करती क्योंकि इसके गुण जान लेने के बाद आप उन द्वारा बेचा जाने वाला तरल चिकना पदार्थ जिसे वह तेल कहते हैं लेना बंद कर देंगे|


🔹तिल के तेल में इतनी ताकत होती है कि यह पत्थर को भी चीर देता है. प्रयोग करके देखें...


🔹आप पर्वत का पत्थर लिजिए और उसमे कटोरी के जैसा खडडा बना लिजिए, उसमे पानी, दुध, धी या तेजाब संसार में कोई सा भी कैमिकल, ऐसिड डाल दीजिए, पत्थर में वैसा की वैसा ही रहेगा, कही नहीं जायेगा |


🔹लेकिन... अगर आप ने उस कटोरी नुमा पत्थर में तिल का तेल डाल दीजिए, उस खड्डे में भर दिजिये.. 2 दिन बाद आप देखेंगे कि, तिल का तेल... पत्थर के अन्दर भी प्रवेश करके, पत्थर के नीचे आ जायेगा. यह होती है तेल की ताकत, इस तेल की मालिश करने से हड्डियों को पार करता हुआ, हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है|


🔹 तिल के तेल के अन्दर फास्फोरस होता है जो कि हड्डियों की मजबूती का अहम भूमिका अदा करता है |


🔹और तिल का तेल ऐसी वस्तु है जो अगर कोई भी भारतीय चाहे तो थोड़ी सी मेहनत के बाद आसानी से प्राप्त कर सकता है. तब उसे किसी भी कंपनी का तेल खरीदने की आवश्यकता ही नही होगी |


🔹तिल खरीद लीजिए और किसी भी तेल निकालने वाले से उनका तेल निकलवा लीजिए. लेकिन सावधान तिल का तेल सिर्फ कच्ची घाणी (लकडी की बनी हुई) का ही प्रयोग करना चाहिए |

🔷तैल शब्द की व्युत्पत्ति तिल शब्द से ही हुई है। जो तिल से निकलता वह है तैल। अर्थात तेल का असली अर्थ ही है "तिल का तेल"|


🔹तिल के तेल का सबसे बड़ा गुण यह है की यह शरीर के लिए आयुषधि का काम करता है.. चाहे आपको कोई भी रोग हो यह उससे लड़ने की क्षमता शरीर में विकसित करना आरंभ कर देता है. यह गुण इस पृथ्वी के अन्य किसी खाद्य पदार्थ में नहीं पाया जाता|


🔹सौ ग्राम सफेद तिल 1000 मिलीग्राम कैल्शियम प्राप्त होता हैं। बादाम की अपेक्षा तिल में छः गुना से भी अधिक कैल्शियम है।

काले और लाल तिल में लौह तत्वों की भरपूर मात्रा होती है जो रक्तअल्पता के इलाज़ में कारगर साबित होती है।


🔷तिल में उपस्थित लेसिथिन नामक रसायन कोलेस्ट्रोल के बहाव को रक्त नलिकाओं में बनाए रखने में मददगार होता है।

तिल के तेल में प्राकृतिक रूप में उपस्थित सिस्मोल एक ऐसा एंटी-ऑक्सीडेंट है जो इसे ऊँचे तापमान पर भी बहुत जल्दी खराब नहीं होने देता। आयुर्वेद चरक संहित में इसे पकाने के लिए सबसे अच्छा तेल माना गया है।


🔷तिल में विटामिन  सी छोड़कर वे सभी आवश्यक पौष्टिक पदार्थ होते हैं जो अच्छे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक होते हैं। तिल विटामिन बी और आवश्यक फैटी एसिड्स से भरपूर है।

इसमें मीथोनाइन और ट्रायप्टोफन नामक दो बहुत महत्त्वपूर्ण एमिनो एसिड्स होते हैं जो चना, मूँगफली, राजमा, चौला और सोयाबीन जैसे अधिकांश शाकाहारी खाद्य पदार्थों में नहीं होते। 


🔹ट्रायोप्टोफन को शांति प्रदान करने वाला तत्व भी कहा जाता है जो गहरी नींद लाने में सक्षम है। यही त्वचा और बालों को भी स्वस्थ रखता है। मीथोनाइन लीवर को दुरुस्त रखता है और कॉलेस्ट्रोल को भी नियंत्रित रखता है।


🔷तिलबीज स्वास्थ्यवर्द्धक वसा का बड़ा स्त्रोत है जो चयापचय को बढ़ाता है।

यह कब्ज भी नहीं होने देता।

तिलबीजों में उपस्थित पौष्टिक तत्व,जैसे-कैल्शियम और आयरन त्वचा को कांतिमय बनाए रखते हैं।


🔷तिल में न्यूनतम सैचुरेटेड फैट होते हैं इसलिए इससे बने खाद्य पदार्थ उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकता है।

सीधा अर्थ यह है की यदि आप नियमित रूप से स्वयं द्वारा निकलवाए हुए शुद्ध तिल के तेल का सेवन करते हैं तो आप के बीमार होने की संभावना ही ना के बराबर रह जाएगी|


🔹 जब शरीर बीमार ही नही होगा तो उपचार की भी आवश्यकता नही होगी. यही तो आयुर्वेद है.. आयुर्वेद का मूल सीधांत यही है की उचित आहार विहार से ही शरीर को स्वस्थ रखिए ताकि शरीर को आयुषधि की आवश्यकता ही ना पड़े|


🔹एक बात का ध्यान अवश्य रखिएगा की बाजार में कुछ लोग तिल के तेल के नाम पर अन्य कोई तेल बेच रहे हैं.. जिसकी पहचान करना मुश्किल होगा. ऐसे में अपने सामने निकाले हुए तेल का ही भरोसा करें. यह काम थोड़ा सा मुश्किल ज़रूर है किंतु पहली बार की मेहनत के प्रयास स्वरूप यह शुद्ध तेल आपकी पहुँच में हो जाएगा. जब चाहें जाएँ और तेल निकलवा कर ले आएँ|

🔷तिल में मोनो-सैचुरेटेड फैटी एसिड (mono-unsaturated fatty acid) होता है जो शरीर से बैड कोलेस्ट्रोल को कम करके गुड कोलेस्ट्रोल यानि एच.डी.एल. (HDL) को बढ़ाने में मदद करता है। यह हृदय रोग, दिल का दौरा और धमनीकलाकाठिन्य (atherosclerosis) के संभावना को कम करता है।

कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है-

तिल में सेसमीन (sesamin) नाम का एन्टीऑक्सिडेंट (antioxidant) होता है जो कैंसर के कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने के साथ-साथ है और उसके जीवित रहने वाले रसायन के उत्पादन को भी रोकने में मदद करता है।


🔹 यह फेफड़ों का कैंसर, पेट के कैंसर, ल्यूकेमिया, प्रोस्टेट कैंसर, स्तन कैंसर और अग्नाशय के कैंसर के प्रभाव को कम करने में बहुत मदद करता है।

तनाव को कम करता है-

🔹इसमें नियासिन (niacin) नाम का विटामिन होता है जो तनाव और अवसाद को कम करने में मदद करता है।

हृदय के मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है-


🔹तिल में ज़रूरी मिनरल जैसे कैल्सियम, आयरन, मैग्नेशियम, जिन्क, और सेलेनियम होता है जो हृदय के मांसपेशियों को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है और हृदय को नियमित अंतराल में धड़कने में मदद करता है। 


🔹शिशु के हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है-

तिल में डायटरी प्रोटीन और एमिनो एसिड होता है जो बच्चों के हड्डियों के विकसित होने में और मजबूती प्रदान करने में मदद करता है। 


🔹उदाहरणस्वरूप 100ग्राम तिल में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन होता है, जो बच्चों के विकास के लिए बहुत ज़रूरी होता है।

गर्भवती महिला और भ्रूण (foetus) को स्वस्थ रखने में मदद करता है-


🔹तिल में फोलिक एसिड होता है जो गर्भवती महिला और भ्रूण के विकास और स्वस्थ रखने में मदद करता है।


 🔹शिशुओं के लिए तेल मालिश के रूप में काम करता है-

🔹अध्ययन के अनुसार तिल के तेल से शिशुओं को मालिश करने पर उनकी मांसपेशियाँ सख्त होती है साथ ही उनका अच्छा विकास होता है।


🔹 आयुर्वेद के अनुसार इस तेल से मालिश करने पर शिशु आराम से सोते हैं।

अस्थि-सुषिरता (osteoporosis) से लड़ने में मदद करता है-


🔹तिल में जिन्क और कैल्सियम होता है जो अस्थि-सुषिरता से संभावना को कम करने में मदद करता है।


🔹मधुमेह के दवाईयों को प्रभावकारी बनाता है-

🔹डिपार्टमेंट ऑफ बायोथेक्सनॉलॉजी विनायक मिशन यूनवर्सिटी, तमिलनाडु (Department of Biothechnology at the Vinayaka Missions University, Tamil Nadu) के अध्ययन के अनुसार यह उच्च रक्तचाप को कम करने के साथ-साथ इसका एन्टी ग्लिसेमिक प्रभाव रक्त में ग्लूकोज़ के स्तर को 36% कम करने में मदद करता है जब यह मधुमेह विरोधी दवा ग्लिबेक्लेमाइड (glibenclamide) से मिलकर काम करता है। इसलिए टाइप-2 मधुमेह (type 2 diabetic) रोगी के लिए यह मददगार साबित होता है।


🔹दूध के तुलना में तिल में तीन गुना कैल्शियम रहता है। इसमें कैल्शियम, विटामिन बी और ई, आयरन और ज़िंक, प्रोटीन की भरपूर मात्रा रहती है और कोलेस्टरोल बिल्कुल नहीं रहता है। 


🔹तिल का तेल ऐसा तेल है, जो सालों तक खराब नहीं होता है, यहाँ तक कि गर्मी के दिनों में भी वैसा की वैसा ही रहता है. 

तिल का तेल कोई साधारण तेल नहीं है। इसकी मालिश से शरीर काफी आराम मिलता है। यहां तक कि लकवा जैसे रोगों तक को ठीक करने की क्षमता रखता है। 


🔹इससे अगर  महिलाएं अपने स्तन के नीचे से ऊपर की ओर मालिश करें, तो स्तन पुष्ट होते हैं। सर्दी के मौसम में इस तेल से शरीर की मालिश करें, तो  ठंड का एहसास नहीं होता।


🔹 इससे चेहरे की मालिश भी कर सकते हैं। चेहरे की सुंदरता एवं कोमलता बनाये रखेगा। यह सूखी त्वचा के लिए उपयोगी है।

 

🔹तिल का तेल- तिल विटामिन ए व ई से भरपूर होता है। इस कारण इसका तेल भी इतना ही महत्व रखता है। इसे हल्का गरम कर त्वचा पर मालिश करने से निखार आता है। अगर बालों में लगाते हैं, तो बालों में निखार आता है, लंबे होते हैं।


🔹जोड़ों का दर्द हो, तो तिल के तेल में थोड़ी सी सोंठ पावडर, एक चुटकी हींग पावडर डाल कर गर्म कर मालिश करें। तिल का तेल खाने में भी उतना ही पौष्टिक है विशेषकर पुरुषों के लिए।इससे मर्दानगी की ताकत मिलती है!


Devi Singh indory rathore