पेज

मंगलवार, 22 जनवरी 2019

राजस्थान में स्वाइन फ्लू हुआ बेकाबू

 प्रदेश में स्वाइन फ्लू से हुई मौतों ने अर्धशतक पूरा करते हुए छु लिया 51 का आंकड़ा

निम्बाहेड़ा के 3 स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीजों का उदयपुर में चल रहा उपचार

निम्बाहेड़ा सामान्य चिकित्सालय की टीम ने अब तक किया 305 लोगों का सर्वे

निम्बाहेड़ा न्यूज ( अशरफ मेव )

राजस्थान में स्वाइन फ्लू अब बेकाबू होता दिख रहा है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू ने मौतों का अर्धशतक पूरा करते हुए 51 का आंकड़ा छू लिया है हर रोज स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीजों ओर मृतकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।पिछले 3 सप्ताह में ही प्रदेश भर में 1335 स्वाइन फ्लू पॉजिटव केस सामने आचुके है। स्वाइन फ्लू पर काबू पाने के लिये  प्रदेश में 23 जनवरी तक विशेष स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है अभियान के तहत 1 लाख टीमें बनाई गई है यह टीमें स्क्रीनिंग के साथ दवाई का वितरण भी कर रही है *सबसे बड़ी चोंकाने वाली खबर यह है कि इससे हमारा निम्बाहेड़ा शहर भी अछूता नही है शहर में 3 स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए गए मरीजों का उदयपुर में उपचार चल रहा है जिसमें 1 मरीज वेंटिलेटर पर है और 2 मरीजों की हालत में सुधार होने की जानकारी मिली है। नगर में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए गए एक ही परिवार के 3 लोगों की जानकारी मिलने पर निम्बाहेड़ा चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए गए मरीजों के आस पास रहने वाले लगभग 16 लोगों को एहतियातन टेमी फ्लू टेबलेट वितरित कि गयी ओर साथ ही स्वाइन फ्लू की निशानदेही पर निम्बाहेड़ा सामान्य चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. आसिफ के निर्देशन में गठित चिकित्सा टीम द्वारा नगर में लगभग अब तक 305 लोगों की स्क्रीनिंग सर्वे किया जा चुका है जिसमे अब तक 35 मरीज बुखार के एवं 30 मरीज सर्दी जुकाम के मिले है साथ ही नगर के चिकित्सा विभाग द्वारा स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए नगर के प्रमुख चौराहों पर पोस्टर लगाकर एवं टेमपलेट वितरित कर आमजन को स्वाइन फ्लू के प्रति जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।


यह हैं स्वाइन फ्लू के लक्षण...

 स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीज को सबसे पहले सामान्य जुकाम ही होता है, लेकिन इस जुकाम से संक्रमित व्यक्ति को 100 डिग्री या उससे अधिक बुखार की शिकायत भी होने लगती है।स्वाइन जैसे-जैसे मरीज के शरीर को अपनी चपेट में लेना शुरू कर देता है, वैसे-वैसे भूख कम होनी शुरू हो जाती है और नाक से पानी बहने लगता है।कुछ मरीजों को तो गले में जलन, सूजन, उबकाई, उल्टियां या डायरिया भी हो जाता है। तेज ठंड लगना, गला खराब हो जाना, मांसपेशियों में दर्द होना, तेज सिरदर्द होना, खांसी आना, कमजोरी महसूस करना आदि लक्षण स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीज में दिखाई पड़ते हैं।


रखें ये सावधानियां..

 (1) इस बीमारी से बचने के लिए हाइजीन का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए. खांसते समय और झींकते समय टीशू से कवर रखें. इसके बाद टीशू को नष्ट कर दें.

 (2) बाहर से आकर हाथों को साबुन से अच्छे से धोएं और एल्कोहल बेस्ड सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें.

 (3) जिन लोगों में स्वाइन फ्लू के लक्षण हों तो उन्हें मास्क पहनना चाहिए और घर में ही रहना चाहिए.

 (4) स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीज से क्लोज कॉंटेक्ट से बचें. हाथ मिलाने से बचें. रेग्यूलर ब्रेक पर हाथ धोते रहें.

(5) जिन लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही हो और तीन-चार दिन से हाई फीवर हो, उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए.

 (6) स्वाइन फ्लू के टेस्ट के लिए गले और नाक के द्रव्यों का टेस्ट होता है जिससे एच1एन1 वायरस की पहचान की जाती है. ऐसा कोई भी टेस्ट डॉक्टर की सलाह के बाद ही करवाएं.


क्या है स्वाइन फ्लू...

स्वाइन फ्लू सूअरों में होने वाला सांस संबंधी एक अत्यंत संक्रामक रोग है जो कई स्वाइन इंफ्लुएंजा वायरसों में से एक से फैलता है. आमतौर पर यह बीमारी सूअरों में ही होती है लेकिन कई बार सूअर के सीधे संपर्क में आने पर यह मनुष्य में भी फैल जाती है.


रविवार, 20 जनवरी 2019

LDC 2013 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के आदेश जारी

खुशखबरी : राजस्थान सरकार ने जारी की अटकी नौकरियों की नियुक्ति के आदेश

जयपुर || ASO NEWS

शादाब अहमद / जयपुर. विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से अटकी लिपिक ग्रेड-द्वितीय 2013 के 902 अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने के आदेश जारी कर सरकार ने भर्तियों की राह खोल दी है। हालांकि अभी भी करीब 30 हजार से अधिक भर्तियां पाइप-लाइन में अटकी हुई है। चुनाव से कुछ महीने पहले भाजपा ने सत्ता में रहते हुए एक के बाद एक भर्तियां निकाली। इनमें से अधिकांश चुनाव आचार संहिता में अटक गई।


वहीं कुछ पुरानी भर्तियों में अभ्यर्थियों को दी रियायत का फायदा भी इसके चलते नहीं मिल पाया। इसमें लिपिक ग्रेड-द्वितीय 2013 भी शामिल थी। इस भर्ती का परिणाम 7 जुलाई 2017 को आया था। इसके तहत 5952 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। इनको नियुक्ति आदेश दिए गए, लेकिन 1325 अभ्यर्थियों ने पदभार नहीं संभाला। इस पर राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी आरक्षित सूची से 917 अभ्यर्थियों को 16 जुलाई 2018 को पिक-अप किया गया। 11 सितम्बर 18 को इन अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों की जांच भी हो गई, लेकिन इसी बीच चुनाव घोषित हो गए और यह भर्ती अटक गई।


इसके बाद कांग्रेस सत्ता में आई और सफल अभ्यर्थियों ने उनको नियुक्ति देने की मांग की। अब प्रशासनिक सुधार विभाग ने 917 में से 902 अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि इनको जिले और विभाग आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। अगले एक सप्ताह में यह काम पूरा हो जाएगा।


15 अभ्यर्थियों की अनुशंसा रोकी


प्रशासनिक सुधार विभाग के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार पिकअप लिस्ट से चयनित 15 अभ्यर्थियों की आरपीएससी ने अनुशंसा नहीं की है। ऐसे में यह अभ्यर्थी अगले 15 दिन में आयोग के समक्ष अभ्यावेदन पेश कर सकते हैं।

मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष पहलाद बंधवार का हत्यारा गिरफ्तार

हत्यारा मनीष बेरागी चढ़ा प्रतापगढ़ पुलिस के हत्थे

प्रतापगढ़  || ASO NEWS, ASHOK ACHARYA

मंदसौर नगरपालिका अध्यक्ष की हत्या का बहुचर्चित मामला जिसने इस बड़ी घटना से हर किसी को सोचने पर विवश कर दिया था। अचानक घटी इस बड़ी घटना ने मन्दसौर को बगावत करने की स्थिति में खड़ा कर दिया था। मंदसौर पुलिस  ने चंद घंटो में ही शंका के आधार पर कई अपराधियो को पकड़ा और लगातार कार्यवाही जारी थी। बार्डर के सभी थानो और चौकियों को भी अलर्ट किया गया। इस बीच प्रतापगढ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आखिर मन्दसौर नगर पालिका के अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार दादा के हत्यारे को गिरफ्तार कर ही लिया।  थानाधिकारी गोपाललाल चन्देल ने मय टीम बड़ी कार्यवाही करते हुए एमपी के इस बदमाश को आखिर धरदबोचा। चारो ओर हो रही थी इस घटना की चर्चा।

निम्बाहेड़ा : 30 जनवरी को निःशुल्क शल्य वाले नैत्र चिकित्सा शिविर होगा आयोजित

हरीश आंजना एज्युकेशन सोसायटी के तत्वावधान में निःशुल्क शल्य एवं नैत्र चिकित्सा शिविर 30 जनवरी से निम्बाहेड़ा में होगा आयोजित

निम्बाहेड़ा, ASO NEWS, ASHOK ACHARYA
18 जनवरी 2019
राजस्थान सरकार के केबीनेट मंत्री उदयलाल आंजना पूर्व प्रधान छोटीसादड़ी मनोहरलाल आंजना की मातुश्री स्व.श्रीमती गोपीबाई आंजना एवं पिताश्री स्व.भेरुलाल जी आंजना की पुण्य स्मृति में हरीश आंजना एज्युकेशन सोसायटी के तत्वावधान में दिनांक 30 जनवरी से निम्बाहेड़ा में पांचवें दस दिवसीय निःशुल्क शल्य एवं नैत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
   
हरीश आंजना एज्युकेशन सोसायटी के तत्वावधान में भ्रमणशील शल्य चिकित्सा ईकाई राजस्थान जयपुर के चिकित्सकीय सहयोग से राजस्थान सरकार के केबीनेट मंत्राी उदयलाल आंजना एवं पूर्व प्रधान छोटीसादड़ी मनोहरलाल आंजना की मातुश्री स्व.श्रीमती गोपीबाई आंजना एवं पिताश्री स्व. भेरुलाल जी आंजना की पुण्य स्मृति में दिनांक 30 जनवरी 2019 से निम्बाहेड़ा के डाॅ.भीमराव अम्बेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस दस दिवसीय शल्य चिकित्सा शिविर में गुर्दे की पथरी,पित्त की थैली की पथरी,मूत्र रोग,अपेन्डिक्स, हार्निया,मस्सा, भगन्दर, मोतियाबिन्द, कालापानी, नाखूना, पलक बंदी, बच्चेदानी, अंडाशय की गांठ,हड्डियों एवं जोड़ों के दर्द,नाक,कान,गला एवं दांतों संबधी रोगों का ईलाज एवं आपरेशन किये जाएंगें साथ ही विशेष रुप से हृदय रोग, डाईबिटिज, किडनी, थायराईड एवं हार्माेन संबंधी रोगों के ईलाज के लिये भी वरिष्ठ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध रहेगीं। 

शिविर के दौरान भर्ती रोगियों के ठहरनें, भोजन, दवा व चश्में एवं मोतिया बिन्द रोगियों को आवश्यकतानुसार लेन्स प्रत्यारोपण की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी। शिविर में 30 एवं 31 जनवरी को मरीजों के पंजीयन,जांच एवं भर्ती  उपरान्त दिनांक 1 एवं 2 फरवरी को आपरेशन किये जाएंगें,नेत्र आपरेशन के लिये मरीजों को अपने आधार कार्ड साथ लाने होगें। 

हरीश आंजना एज्युकेशन सोसायटी व्दारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में क्षैत्र की समस्त स्वयं सेवी संस्थाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से इस शिविर का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाने की अपील की गई है। यह जानकारी  रजनीश गोठवाल निजी सचिव एवं मिडिया प्रमुख ने दी।

शनिवार, 19 जनवरी 2019

RTI लिखने का तरीका - सूचना का अधिकार


RTI मलतब है सूचना का अधिकार - ये कानून हमारे देश में 2005 में लागू हुआ।जिसका उपयोग करके आप सरकार और
किसी भी विभाग से सूचना मांग सकते है। आमतौर पर लोगो को इतना ही पता होता है।परंतु आज मैं आप को इस के बारे में कुछ और रोचक जानकारी देता हूँ -
RTI से आप सरकार से कोई भी सवाल पूछकर सूचना ले सकते है।
RTI से आप सरकार के किसी भी दस्तावेज़ की जांच कर सकते है।
RTI से आप दस्तावेज़ की प्रमाणित कापी ले सकते है। 
RTI से आप सरकारी कामकाज में इस्तेमाल सामग्री का नमूना ले सकते है।
RTI से आप किसी भी कामकाज का निरीक्षण कर सकते हैं।
RTI में कौन- कौन सी धारा हमारे काम की है।
धारा 6 (1) - RTI का आवेदन लिखने का धारा है।
धारा 6 (3) - अगर आपका आवेदन गलत विभाग में चला गया है। तो वह विभाग
इस को 6 (3) धारा के अंतर्गत सही विभाग मे 5 दिन के अंदर भेज देगा।
धारा 7(5) - इस धारा के अनुसार BPL कार्ड वालों को कोई आरटीआई शुल्क नही देना होता।
धारा 7 (6) - इस धारा के अनुसार अगर आरटीआई का जवाब 30 दिन में नहीं आता है
तो सूचना निशुल्क में दी जाएगी।
धारा 18 - अगर कोई अधिकारी जवाब नही देता तो उसकी शिकायत सूचना अधिकारी को दी जाए।
धारा 8 - इस के अनुसार वो सूचना RTI में नहीं दी जाएगी जो देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरा हो या विभाग की आंतरिक जांच को प्रभावित करती हो।
👉धारा 19 (1) - अगर आप
की RTI का जवाब 30 दिन में नहीं आता है।तो इस
धारा के अनुसार आप प्रथम अपील अधिकारी को प्रथम अपील कर सकते हो।
👉धारा 19 (3) - अगर आपकी प्रथम अपील का भी जवाब नही आता है तो आप इस धारा की मदद से 90 दिन के अंदर दूसरी
अपील अधिकारी को अपील कर सकते हो।
👉RTIकैसे लिखे?
इसके लिए आप एक सादा पेपर लें और उसमे 1 इंच की कोने से जगह छोड़े और नीचे दिए गए प्रारूप में अपने RTI लिख लें
...................................
सूचना का अधिकार 2005 की धारा 6(1) और 6(3) के अंतर्गत आवेदन।
सेवा में,
(अधिकारी का पद)/
जनसूचना अधिकारी
विभाग का नाम.............
विषय - RTI Act 2005 के अंतर्गत .................. से संबधित सूचनाऐं।
अपने सवाल यहाँ लिखें।
1-..............................
2-...............................
3-..............................
4-..............................
मैं आवेदन फीस के रूप में 10रू का पोस्टलऑर्डर ........ संख्या अलग से जमा कर रहा /रही हूं।
या
मैं बी.पी.एल. कार्डधारी हूं। इसलिए सभी देय शुल्कों से मुक्त हूं। मेरा बी.पी.एल.कार्ड नं..............है।
यदि मांगी गई सूचना आपके विभाग/कार्यालय से सम्बंधित नहीं हो तो सूचना का अधिकार अधिनियम,2005 की धारा 6 (3) का संज्ञान लेते हुए मेरा आवेदन सम्बंधित लोकसूचना अधिकारी को पांच दिनों के समयावधि के अन्तर्गत हस्तान्तरित करें। साथ ही अधिनियम के प्रावधानों के तहत सूचना उपलब्ध् कराते समय प्रथम अपील अधिकारी का नाम व पता अवश्य बतायें।
भवदीय
नाम:....................
पता:.....................
फोन नं:................
हस्ताक्षर...................
ये सब लिखने के बाद अपने हस्ताक्षर कर दें।
👉अब मित्रो केंद्र से सूचना मांगने के लिए आप 10 रु देते है और एक पेपर की कॉपी मांगने के 2 रु देते है। 
👉हर राज्य का RTI शुल्क अगल अलग है जिस का पता आप कर सकते हैं।
👉जनजागृति के लिए जनहित में शेयर करे। 
👉RTI का सदउपयोग करें और भ्रष्टाचारियों की सच्चाई /पोल दुनिया के सामने लाईए.

सीबीएसई जल्द अपलोड करेगा विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र


अजमेर,   ASO NEWS
अजमेर में सीबीएसई दसवीं और बारहवीं की सालाना परीक्षाओं की तैयारी में जुट गया है। विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र जनवरी अंत अथवा फरवरी के प्रथम सप्ताह में जारी किए जाएंगे।

अजमेर में सीबीएसई दसवीं और बारहवीं की सालाना परीक्षाओं की तैयारी में जुट गया है। विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र जनवरी अंत अथवा फरवरी के प्रथम सप्ताह में जारी किए जाएंगे। इस बार सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षा 15 और दसवीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से प्रारंभ होंगी। देश-विदेश में 29 लाख से ज्यादा विद्यार्थी इन परीक्षाओं में बैठेंगे। बोर्ड विद्यार्थियों के फार्म की जांच पूरी कर चुका है। अब इनके प्रवेश पत्रों की जांच जारी है। यह काम खत्म होते ही प्रवेश पत्र वेबपोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। संभवत: जनवरी अंत अथवा फरवरी के प्रथम सप्ताह में विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र उपलब्ध हो जाएंगे।

परीक्षा से पहले एवं इसके दौरान कई विद्यार्थी तनावग्रस्त रहते हैं। परीक्षा को लेकर घबराहट, भूख कम लगना, विभिन्न विषयों को लेकर तकनीकी समस्याएं, अंकों का दबाव जैसे कारण शामिल होते हैं। इसके चलते बोर्ड विद्यार्थियों की सहायता के लिए विशेषज्ञों को तैनात करेगा। विद्यार्थी मोबाइल, लैडलाइन अथवा टोल फ्री नम्बर पर विशेषज्ञों से सलाह ले सकेंगे। इसमें कई स्कूल के प्राचार्यों, शिक्षकों, विशेषज्ञों और मनोविज्ञानियों को जोड़ा गया है।

सीबीएसई के दसवीं और बारहवीं के नतीजे मई अंत अथवा जून के शुरुआत में घोषित होंगे। इस बार दसवीं की परीक्षाएं 29 मार्च बारहवीं परीक्षाएं 3 अप्रेल को खत्म हो जाएंगी। लिहाजा बोर्ड को कॉपियों के मूल्यांकन के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र जनवरी में अपलोड किए जाएंगे।

बालिकाओं को मिलेगी अब निशुल्क उच्च शिक्षा

गहलोत सरकार का बड़ा फैसला- नि:शुल्क पढ़ेगी बालिकाएं, नहीं देनी होगी कोई भी फीस

जयपुर । ASO NEWS

जुलाई माह से शुरू होने वाले सत्र से सरकारी शैक्षिक संस्थानों में लड़कियों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं चुकाना पड़ेगा। राज्य सरकार अगले सत्र से बालिका नि:शुल्क शिक्षा लागू करने जा रही है।


गौरतलब है कि वर्तमान में भी सरकारी शैक्षिक संस्थानों में लड़कियों के लिए शिक्षण शुल्क माफ है। लेकिन विकास शुल्क, लाइब्रेरी शुल्क सहित अन्य मदों के नाम पर फीस ली जा रही है। राज्य सरकार अन्य मदों की फीस को भी माफ करने की तैयारी कर रही है।


 उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि नि:शुल्क शिक्षा की शुरुआत सरकारी कॉलेजों से की जाएगी। पहले चरण में प्रदेश के 252 सरकारी कॉलेजों में बेटियों के लिए शिक्षा नि:शुल्क कर रहे हैं। इसका प्रारूप तैयार किया जा रहा है। इसके बाद अगले चरण में विश्वविद्यालयों में भी इसे लागू किया जाएगा।


9वीं के बाद लिया जाता है विकास शुल्क

प्रदेश में आठवीं कक्षा तक बालिकाओं को नि:शुल्क शिक्षा मिल रही है। लेकिन 9वीं कक्षा में पहुंचते ही उनसे शिक्षण शुल्क को छोडकऱ विकास शुल्क, साइकिल स्टैंड शुल्क आदि के रूप में फीस ली जाती है।


उच्च शिक्षा में विद्यार्थी

कुल - 1936204

छात्रा -881693

छात्र- 1054511

सरकारी कॉलेज -252

कुल विद्यार्थी- 4 लाख

छात्राएं- 1.25-1.50 लाख


बालिका नामांकन

11-14 वर्ष-16.15 लाख

14-16 वर्ष-12.22 लाख

(अक्सर 14 वर्ष की आयु के बाद ही बालिकाएं 9वीं कक्षा में पहुंचती हैं)


RAS MAIN की परीक्षा तिथि आगे बढेगी

राज्य कैबिनेट में फैसला 

आरएएस -2018 की मुख्य परीक्षा की तिथि आगे बढे़गी

जयपुर || ASO NEWS

राजस्थान प्रशासनिक सेवा-2018 की मुख्य परीक्षा के आयोजन की तिथि आगे बढ़ाई जाएगी। गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया कि इसके लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग को सिफारिश भेजी जाएगी।


परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की मांग और न्यायिक प्रकरणों को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। अभी इसके लिए 29-30 जनवरी की तिथि प्रस्तावित थी। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को लिपिक ग्रेड द्वितीय भर्ती परीक्षा-2013 की आरक्षित सूची के 917 अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के लिए आदेश दिए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले से ही इसकी भर्ती प्रक्रिया अटकी हुई है।


गहलोत ने कहा कि जैसे ही मेरी जानकारी में यह मामला लाया गया, वैसे ही इन युवाओं को तत्काल राहत प्रदान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। अभ्यर्थियों को जल्द नियुक्ति दे दी जाएगी।



एक साल में खुले 10 नये एम्स, सीटें भी हुई दोगुनी

राजस्थान : एक साल में देश में खुल गए 10 नए एम्स ,सीटें भी हो गई दोगुनी, नतीजा -इस साल रिकाँर्ड 4.5 लाख स्टूडेंट्स ने कराया रजिस्ट्रेशन

 कोटा || ASO NEWS

देश में एम्स की संख्या 18 तक पहुंचने से अब मेडिकल एंट्रेंस में स्टूडेंट्स को ज्यादा विकल्प मिलेंगे। एम्स बढ़ने के कारण मेडिकल स्टडीज में एनआईटी व आईआईटी जैसा सिस्टम हो जाएगा। देश में 23 आईआईटी हैं, वहीं इस साल 8 की जगह 15 एम्स में दाखिला मिलेगा। हाल में सरकार ने 3 नए एम्स खोलने की घोषणा की है। उनकी जगह व बजट भी घोषित कर दिया है। हालांकि इसमें एडमिशन इस सेशन से मिलेगा या नहीं ये अभी तय नहीं है। इसके बावजूद मेडिकल के काफी ऑप्शन छात्रों को मिलेंगे।


इस साल एम्स के लिए करीब 4.5 लाख रजिस्ट्रेशन हुए हैं, जो कि अब तक का रिकॉर्ड है। नीट के लिए करीब 15 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। ऐसे में नीट देने वाले एक तिहाई छात्र एम्स भी दे रहे हैं। दूसरी ओर एम्स की एलिजिबिलिटी नीट की तुलना में मुश्किल होती है। एम्स एंट्रेंस के लिए छात्र को 12वीं में 60 प्रतिशत अंक चाहिए। एम्स में फिजिक्स, केमेस्ट्री और बॉयोलाजी के साथ ही मेंटल एबिलिटी के सवाल भी पूछे जाते हैं।


 इन एम्स में इस साल मिलेगा एडमिशन


 *एम्स ने इस साल का* नोटिफिकेशन जारी करते हुए 15 एम्स की घोषणा कर दी है। दिल्ली एम्स के साथ ही छात्रों को भटिंडा, भोपाल, भुवनेश्वर, देवगढ़, गोरखपुर, जोधपुर, कल्याणी, मंगलगिरी, नागपुर, पटना, रायपुर, रायबरेली, ऋषिकेश व तेलंगाना में दाखिला मिलेगा। पिछले साल तक एम्स की 800 सीटों पर दाखिला मिलता था। इस साल सीटों की संख्या करीब करीब दोगुनी हो सकती है। विजयनगर सांबा जम्मू, अवंतिपुरा पुलवामा कश्मीर व राजकोट गुजरात में एम्स खोलने की घोषणा कर दी है।


 यह फायदा होगा नए एम्स का

क्वालिटी मेडिकल फैसिलिटी के लिए एम्स सबसे बढ़कर हैं। अधिक एम्स खुलने के कारण अगर छात्र का सलेक्शन उसके ही राज्य में हो जाता है तो वह अन्य मेडिकल कॉलेज की ओर स्विच नहीं करेगा। अभी अगर किसी स्टूडेंट्स को दिल्ली को छोड़कर दूसरे राज्य का एम्स मिलता है तो वह अपने राज्य के मेडिकल कॉलेज में नीट के जरिए एडमिशन ले लेता है। इसके बाद सुपर स्पेशियलिटी के लिहाज से भी एम्स श्रेष्ठ है।



 मेडिकल एंट्रेंस में बढ़ेगा कॉम्पीटिशन

 मेडिकल कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि मेडिकल एजुकेशन में अधिक विकल्प होने के कारण मेडिकल एंट्रेंस नीट व एम्स में छात्रों की संख्या बढ़ेगी। इसी कारण अधिक संख्या में छात्र इसकी तैयारियां करेंगे। वहीं कॉम्पीटिशन भी अधिक होगा, जिससे अच्छे स्टूडेंट्स सामने आएंगे।



शुक्रवार, 18 जनवरी 2019

13 ग्राम पंचायतों में 497 टांका निर्माण के कार्य स्वीकृत

बाड़मेर,18 जनवरी। 

महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत 13 ग्राम पंचायतांे मंे 497 टांके स्वीकृत किए गए है। संबंधित कार्यक्रम अधिकारियांे को इन कार्याें पर प्राथमिकता से मस्टररोल जारी कर श्रमिक नियोजित करने के निर्देश दिए गए है।

 जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बाड़मेर पंचायत समिति की बेरीवाला ग्राम पंचायत मंे टांका निर्माण के 40 कार्य लागत 80 लाख,रावतसर ग्राम पंचायत मंे 79 टांका 158 लाख, धोरीमन्ना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत चेनपुरा मंे 8 टांके लागत 16 लाख, दूधू मंे 67 टांके 134 लाख, बोर चारणान मंे 40 टांके लागत 80 लाख की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। उन्हांेने बताया कि कल्याणपुर पंचायत समिति की उमरलाई ग्राम पंचायत मंे 15 टांके लागत 30 लाख, पाटोदी पंचायत समिति की साजियाली रूपजी राजाबेरी ग्राम पंचायत मंे 51 टांके लागत 100.64 लाख, सिणधरी पंचायत समिति की जूना मीठा खेड़ा ग्राम पंचायत मंे 63 टांके लागत 141.88 लाख, गिड़ा पंचायत समिति की खोखसर पश्चिम ग्राम पंचायत मंे 29 टांके लागत 58 लाख, कुंपलिया मंे 21 टांके 42 लाख,चीबी ग्राम पंचायत मंे 19 टांके 38 लाख, धनाउ पंचायत समिति की तालसर ग्राम पंचायत मंे 30 टांके लागत 60 लाख एवं सेड़वा पंचायत समिति मंे पांधी का निवाण ग्राम पंचायत मंे 35 टांका निर्माण कार्य लागत 70 लाख की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।

बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ' अभियान में राजस्थान फिर से देश में अव्वल

जयपुर, ASO NEWS

पूरे देश में चले 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान में राजस्थान एक बार फिर देश में अव्वल आया है। राजस्थान को लगातार दूसरी बार श्रेष्ठ राज्यों में चुना गया है। केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री मेनका गांधी 24 जनवरी को दिल्ली में राजस्थान को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेंगे ।राजस्थान को इस योजना में तीन पुरस्कार मिलने जा रहे है।


पहला पुरस्कार श्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में और दूसरा और तीसरा पुरस्कार श्रेष्ठ जिलों में श्रेणी में दिया जाएगा। श्रेष्ठ जिलों में देशभर से 25 जिलों का चयन हुआ है, जिसमें राज्य के दो जिले झुन्झुनू और हनुमानगढ को पुरस्कृत किया जाएगा । झुन्झुनू को पीसीपीएनडीटी के क्रियान्वयन के लिए और हनुमानगढ को सामुदायिक भागीदारी निभाने के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा ।


गुरुवार, 17 जनवरी 2019

मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

नीमच/मंदसौर।  ASHOK ACHARYA

मंदसौर नगर पालिका के अध्यक्ष और भाजपा के कद्दावर नेता प्रहलाद बंदवार को गुरुवार शाम अज्ञात बाईक सवार ने बीपीएल चौराहे पर जिला सहकारी बैंक के सामने शाम करीब 7.10 मिनट पर गोली मार दी। हमलावर बुलेट पर सवार था और उसने इतनी करीबी से निशाना साधकर गोली मारी की मौके पर सर पर गोली लगने से श्री बंदवार की मौत हो गई। घटना की सूचना आग की तरह पूरे जिले ही नहीं आसपास भी फैल गई। फिलहाल मंदसौर की स्थिति तनावपूर्ण है। 

जानकारी के अनुसार नप अध्यक्ष प्रहलाद बंदवार शाम करीब 7 बजे जिला सहकारी बैंक के बाहर खड़े थे। तभी बीपीएल चौराहे पर बुलेट पर सवार अकेले व्यक्ति ने पास आकर उन्हें सिर पर गोली मार दी। कोई कुछ समझ पाए इसके पहले हमलावर वहां से भाग निकला। माना जा रहा है कि हत्यारा पेशेवर शार्प शूटर हो सकता है। श्री बंदवार मौके पर ही मौत हो गई और चंद पलों में भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी सूचना लगते ही मौके पर पहुंची और शव को तत्काल अस्पताल पंहुचाया गया है। जानकारी जंगल में आग की तरह फैली और चंद पलों में अस्पताल, श्री बंदवार के आवास और घटनास्थल पर भीड़ लग गई। पुलिस लगातार भीड़ को छांटने के साथ तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लग गई है। पुलिस के अनुसार जिले सहित आसपास के जिलों की भी सीमा सील कर संदिग्ध की धरपकड़ के सभी संभव प्रयास शुरु कर दिए गए हैं। 

बुधवार, 16 जनवरी 2019

पांचवी बोर्ड परीक्षा अब सभी के लिए अनिवार्य, छठी कक्षा में प्रवेश के लिए पांचवी की परीक्षा देना जरूरी

अब सभी विधार्थियों को पांचवी बोर्ड की परीक्षा देना अनिवार्य होगा। अगर कोई विधार्थी पांचवी में उत्तीर्ण नहीं हुआ तो उसे छठी में प्रवेश नहीं मिलेगा।


ASO NEWS

इस वर्ष से कक्षा पांचवीं की परीक्षा जिला स्तरीय प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन से उत्तीर्ण नहीं की तो कक्षा छठीं में प्रवेश मान्य नहीं होगा। इस वर्ष कक्षा पांचवीं की परीक्षाएं 4 अप्रेल से प्रारम्भ हो रही हैं। इसमें पांच विषयों की परीक्षा होगी जो 10 अप्रेल तक चलेंगी। इसका समय सभी जिलों में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक रखा गया है। इस परीक्षा में पहले गैर सरकारी स्कूलों को छूट दे रखी थी जिन्हें बाद में इसमें अनिवार्य कर दिया गया।


इस परीक्षा में अंग्रेजी हिन्दी माध्यम के सभी स्कूलों का शामिल किया गया है। अब पांचवीं परीक्षा जिला स्तरीय बोर्ड से उत्तीर्ण करने पर ही कक्षा छठवीं में प्रवेश मान्य होगा। यदि कोई विद्यार्थी सीधे कक्षा छठवीं में प्रवेश लेता है तो उसको शपथ पत्र देना होगा जिसमें उसके इस कक्षा के योग्य होने और गैर औपचारिक संसाधनों से शिक्षा ग्रहण करने का हवाला देना होगा। यह नियम सीबीएसई के विद्यालयों पर लागू नही है।



पांचवीं बोर्ड के नकल रोकने के लिए बनाएंगे उडऩ दस्ते

पांचवीं कक्षा की परीक्षा में नकल रोकने के लिए उडऩ दस्तें बनाए जाएंगे। इसमें परीक्षार्थी को निर्धारित स्थान पर ही रोल नम्बर लिखना होगा। इसी प्रकार विकलांग विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय दिया जाएगा और श्रुतलेखक देय होगा। इस परीक्षा के परिणाम में अंक प्रतिशत मिलने की बजाए ग्रेड दी जाती है।

अन्य केन्द्रों पर जाते हैं परीक्षा देने
कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को भी परीक्षा देने समीपवर्ती अन्य स्कूलों के परीक्षा केन्द्रों पर जाना होगा। इस कारण परीक्षा केन्द्र समीप ही एक किलोमीटर के दायरे में बनाए गए हैं। इसके लिए डाइट ने जिला स्तरीय पांचवीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज कर दी है। अलवर जिले में करीब 80 हजार विद्यार्थी इस परीक्षा में बैठेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक पूनम गोयल ने बताया कि पांचवीं बोर्ड की परीक्षाएं 4 अपे्रल से होंगी, इसमें इस बार संस्कृत और मदरसे के विद्यार्थी भी ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर रहे हैं। इस परीक्षा में सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए आवश्यक होगा.

बीएड योग्यता धारक अभ्यर्थी भी बन सकेंगे पांचवीं कक्षा तक शिक्षक

एनसीटीई ने नियमों में संशोधन कर अभ्यर्थियों को दी राहत, छह महीने का ब्रिज कोर्स करना होगा पास
ASO NEWS || शाहपुरा


एनसीटीई ने लाखों बीएड डिग्रीधारियों को बड़ी राहत दी है। बीएड योग्यता धारी अभ्यर्थी अब कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनने के लिए भी पात्र होंगे। बशर्ते कि उन्हें शिक्षक के पद पर नियुक्त होने के दो वर्ष के भीतर छह महीने का ब्रिज कोर्स उत्तीर्ण करना होगा। इसके लिए एनसीटीई ने नियमों में बदलाव किया है। प्रदेश में भविष्य में होने वाली तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में अब बीएड योग्यताधारी अभ्यर्थी दोनों लेवलों (प्रथम लेवल कक्षा 1 से 5 एवं द्वितीय लेवल कक्षा 6 से 8 ) में सम्मिलित हो सकेंगे।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के प्रावधानों के अनुसार एनसीटीई ने तृतीय श्रेणी शिक्षक के पदों एवं भर्ती को दो भागों में बांटा था। प्रथम लेवल में कक्षा 1 से 5 को बनाया गया। इसमें बीएसटीसी एवं इसके समकक्ष उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्रथम लेवल का तृतीय श्रेणी शिक्षक बनने का पात्र माना और द्वितीय लेवल कक्षा 6 से 8 के लिए बीएड योग्यता धारी अभ्यर्थियों को पात्र माना गया था। बीएड योग्यताधारी अभ्यर्थियों को तृतीय श्रेणी शिक्षक के प्रथम लेवल के लिए योग्य नहीं माना था। ऐसे में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के प्रथम लेवल में महज बीएसटीसी एवं इसके समकक्ष उत्तीर्ण अभ्यर्थी सम्मिलित हो पा रहे थे।


शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना जरूरी
आरटीई एक्ट के अनुसार तृतीय श्रेणी शिक्षक बनने के लिए बीएसटीसी एवं बीएड डिग्रीधारी अभ्यर्थियों को शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है। शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण किए बिना बीएसटीसी एवं बीएड धारी अभ्यर्थी तृतीय श्रेणी शिक्षक के पद पर नियुक्ति के पात्र नहीं होगा।

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में प्रथम लेवल से हो गए थे बाहर
वर्ष 2012 में जिला परिषदों के माध्यम से 40 हजार पदों के लिए करवाई गई तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में बीएड योग्यता धारी अभ्यर्थियों को पहली बार प्रथम लेवल की भर्ती में बाहर कर दिया गया था। उन्हें महज द्वितीय लेवल के पदों की भर्ती में ही सम्मिलित किया गया था। उसके बाद में प्रदेश में वर्ष 2013, 2016 एवं 2018 में करीब एक लाख से अधिक तृतीय श्रेणी शिक्षकों के पदों पर भर्ती हुई लेकिन बीएड डिग्रीधारियों को सम्मिलित नहीं किया।

आचार्य समाज की बेटियां सेलेक्ट हुई मिसेज एमपी के फाइनल प्रतियोगिता में

मां बेटी दोनों का सिलेक्शन हुआ फाइनल के लिए
Sneha Sharma & Pooja Sharma
नीमच/ASO NEWS
मध्यप्रदेश के नीमच जिले में तूलिका संस्था द्वारा  फैशन कंपटीशन मिसेज एमपी 2019 के लिए ऑडिशन आयोजित किया गया जिसके अंतर्गत जिला स्तर पर विभिन्न प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिला स्तर पर आयोजित इस ऑडिशन में नीमच से पूजा शर्मा व उनकी बेटी स्नेहा शर्मा को फाइनल राउंड के लिए सेलेक्ट किया गया।

प्रोग्राम का वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए फोटो में टच करें टच करें



इस मिसेज MP 2019 का फाइनल राउंड इंदौर में आयोजित किया जाएगा जिसमें एमपी के जिलों में आयोजित ऑडिशन राउंड में चयनित प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। नीमच से जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मां बेटी पूजा शर्मा व स्नेहा शर्मा भी इंदौर में आयोजित होने वाले फाइनल प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाआएंगे। आपको बता दें कि 20  मार्च को मिसेज एमपी 2019 का फाइनल इंदौर में आयोजित होगा।
Pooja Sharma
जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर आस-पड़ोस व समाज के लोग लगातार उन्हें बधाई व शुभकामनाएं संदेश भेज रहे हैं साथ ही साथ इंदौर में फाइनल राउंड जीतकर परिवार में समाज का नाम रोशन करने के लिए अग्रिमअग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं।

Praveen Sharma,ASO NEWS

रविवार, 13 जनवरी 2019

मकर सक्रांति इस बार 15 जनवरी को क्यो हैं ? पढ़े... पूरी खबर

मकर सक्रान्ति पर दुर्लभ संयोग - टापरा

पुण्यकाल 15 को अमृत सिद्धि योग में-

 भगवान सूर्य देव 14 जनवरी सोमवार को रात्रि 7.52 बजे उतराषाढ़ा नक्षत्र के दूसरे चरण मकर राशि में प्रवेश करेगें। उस समय चन्द्र देव अश्विनी नक्षत्रमेष राशि में विचरण करेगें। इस अवधि में सिद्धि योग व बवकरण रहेगा।  सक्रान्ति का वाहन सिंह (शेर) उप वाहन हाथी है वार नाम व नक्षत्र नाम ध्वांक्षी है। जो उद्योगपतियों, व्यापारियों, आयात निर्यात करने वालो, शेयर कारोबारियों के लिये सुख फलदायक है।


सक्रान्ति का उत्तर दिशा की और गमन एवं ईशान कोण पर दृष्टि है। जिसके प्रभाव से देश के उत्तरी प्रांतों एवं उत्तरी क्षैत्रों  के लिए कष्टकारक योग बनेगें। देव जाति की यह सक्रान्ति शरीर पर कस्तूरी का लेप लगाकर सफेद वस्त्र पहने, पिरोज के आभूषण धारण कर पुनांग का पुष्प एवं माला पहने, हाथों में शस्त्र भाला लेकर सोने का पात्र लिये हुये अन्न का भोजन कर वैश्य के घर में प्रवेश कर रही है। जो 30 मुहूर्त वाली है जिससे सभी धान्य पदार्थो के भाव स्थिर रहेगें चावल, फल-फूल, सब्जी, सुगन्धित पदार्थ, सुत, कपास, वस्त्र, धातु, सोना-चांदी, सफेद वस्तुओं के भाव तेज होगें शेयर बाजार में तेजी आयेगी। संक्रान्ति रात्रि एक याम व्यापिनी होने से आतंकवादियों, हिसंक प्रवृत्ति वालों, देश द्रोहियों के लिये कष्ट कारक रहेगी।


मनु ज्योतिष एवं वास्तु शोध वेदों में सूर्य उपासना को सर्वोपरि माना गया है। जो आत्मा, जीव, सृष्टि का कारक एक मात्र देवता है जिनके हम साक्षात रूप से दर्शन करते है। सूर्य देव कर्क से धनु राशि में 6 माह भ्रमण कर दक्षिणयान होते है जो देवताओं की एक रात्रि होती है। सूर्य देव मकर से मिथुन राशि में 6 माह भ्रमण कर उत्तरायण होते है जो एक दिन होता है। जिसमें सिद्धि साधना पुण्यकाल के साथ-साथ मांगलिक कार्य विवाह, ग्रह प्रवेश, जनेउ, संस्कार, देव प्राण, प्रतिष्ठा, मुंडन कार्य आदि सम्पन्न होते है। सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते है इस सक्रमण को मकर सक्रान्ति कहा जाता है जिसमें स्वर्ग के द्वार खुलते है। मुहुर्त चिंतामणी के अनुसार सूर्य सक्रान्ति समय से 16 घटी पहले एवं 16 घटी बाद तक का पुण्य काल होता है निर्णय सिन्धु के अनुसार मकर सक्रान्ति का पुण्यकाल सक्रान्ति से 20 घटी बाद तक होता है किन्तु सूर्यास्त के बाद मकर सक्रान्ति प्रदोष काल रात्रि काल में हो तो पुण्यकाल दूसरे दिन माना जाता है।


इस वर्ष सक्रान्ति का शुभारंभ 14 सोमवार की रात्रि को 7.52 बजे होने से पंचागों की गणना अनुसार पुण्यकाल दिन में 1.28 बजे से होगा। किन्तु सक्रान्ति रात्रि एक यामव्यापिनी होने से ग्रन्थों के अनुसार सक्रान्ति का पुण्यकाल 15 जनवरी मंगलवार को सूर्योदय 7.21 बजे से दिन में 11.52 बजे तक रहेगा। जिसमें अमृत सिद्धि योग दोपहर 1.56 बजे तक एवं उपरांत रवि योग का अदभुत संयोग होगा। पुण्यकाल समय  में अमृत सिद्धि योग रवि योग में दान पुण्य स्नान आदि समस्त कार्य करने से हजार गुना फल मिलेगा।  पदम पुराण के अनुसार इस सक्रान्ति में ऋतुओं के अनुकूल वस्तुओं पदार्थो, तिल, गुड़, खिचड़ी, मिष्ठान, बर्तन, कपास, ऊनी वस्त्र आदि वस्तुओं के दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। भगवान सूर्य देव को लाल वस्त्र, गैंहू, गुड, मसूर की दाल, तांबा, सोना, सुपारी, लाल फल, लाल पुष्प, नारियल, दक्षिणा आदि दान करने से सामान्य दिन की अपेक्षा हजार गुना फल मिलता है।


सक्रान्ति का राशि अनुसार फल मेष, मिथुन, वृश्चिक राशि वालों को सोने के पाये में होने से शुभ फलदायक है। सिंह, धनु, मीन राशि वालों को चांदी के पाये होने से शुभाशुभ फलदायक  है। कर्क, तुला, कुंभ राशि वालों को तांबे के पाये मध्यम फलदायक है। वृष, कन्या, मकर राशि वालों को लोहे के पाये होने से न्यूनतम फलदायक है।


पंडित मुकेश दवे टापरा

शिक्षक भर्ती 2012 - 13 के 15000 शिक्षकों को मिला उनका हक

विभाग के इस आदेश के बाद प्रदेश के हजारों शिक्षकों को मिली सबसे बड़ी खुशी

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2012-13 के रिवाइज परिणाम में चयनित प्रदेश के 15 हजार शिक्षकों को उनका हक मिल गया है।

सीकर. ASO NEWS

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2012-13 के रिवाइज परिणाम में चयनित प्रदेश के 15 हजार शिक्षकों को उनका हक मिल गया है। नोशनल आदेश के बाद वरिष्टता स्थायीकरण व वेतन नियमितिकरण का लाभ मिलेगा। लंबे समय से कोर्ट और सरकार से शिक्षक इसी लाभ के लिए लड़ाई लड़ रहे थे। विभाग ने शिक्षकों के स्थायी करण व वेतन नियमितिकरण मानकर बकाया एरियर देने का निश्चय किया है। प्रत्येक शिक्षक की 15 अप्रेल 2015 से नियुक्ति मानकर वेतन मिलेगा। प्रदेश में भर्ती 2013 के 8431 शिक्षकों को 2 लाख रुपए तक का एरियर मिलेगा। वहीं 2012 के 6700 शिक्षकों को चार लाख रुपए एरियर के रूप में मिलेगा। कई जिलों में विभागीय आदेश जारी हो चुके है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सीकर से 31 शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश हुए है।


हक के लिए लड़ी लड़ाई तो मिला लाभ

प्रार्थी शिक्षकों ने याचिका में सेवा नियमों के अनुसार मिलने वाले सभी सेवा परिलाभ दिलाए जाने की गुहार लगाई थी। कोर्ट का फैसला होने के बाद 26 नवंबर को बीकानेर प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को याचिकाओं के निस्तारण के आदेश जारी किए थे। उसके बाद कई जिलों में शिक्षकों को लाभ मिले। अजमेर एवं बाड़मेर सहित कई जिलों में आदेश होने अभी शेष है।


यह था मामला

पंचायती राज विभाग की ओर से वर्ष 2013 में निकाली तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में प्रार्थी शिक्षक भी शामिल हुए थे। विभाग ने करीब तीन साल बाद संशोधित परिणाम जारी किया। जिसमें प्रार्थी शिक्षकों का चयन हो गया। उन्हें 3 साल की देरी के बाद अक्टूंबर 2017 में तृतीय श्रेणी शिक्षक पद पर नियुक्ति दी गई। जबकि इसी भर्ती में अन्य अभ्यर्थियों को 2015 में ही नियुक्ति दे दी गई थी। इसके बावजूद प्रार्थी शिक्षकों को नियमानुसार मिलने वाले वरिष्ठता सहित अन्य सेवा परिलाभों से वंचित किया जा रहा था। जबकि प्रार्थी सेवा नियमों के अनुसार सभी परिलाभ पाने का हकदार थे।


2012-13 भर्ती के रिवाइज परिणाम 2017 में चयनित शिक्षकों के हक में यह फैंसला हुआ है। नोशनल के बाद वरिष्टता स्थायीकरण व वेतन नियमितिकरण का लाभ मिलेगा। - प्यारेलाल गहलोत, शिक्षक नेता

यहां मिल रही प्रतियोगिता परीक्षा हेतु फ्री में कोचिंग

इन वेबसाइट्स पर आप फ्री में कर सकते हैं Govt Jobs Exam की कोचिंग


ASO NEWS

सिविल सेवा जैसी बड़ी परीक्षा की तो अनु कुमारी, अनुदीप दुरीशेट्टी जैसे बहुत से टॉपर हैं जो कोचिंग से ज्यादा ऑनलाइन स्टडी मटीरियल को तवज्जो देते हैं।
आज के दौर में समय की कमी के चलते विद्यार्थी अपनी कोचिंग पूरी कर नहीं पाते। पढाई के साथ कोचिंग करने के लिए पर्याप्त समय के साथ आर्थिक स्तर भी मजबूत होना जरुरी है। नौकरी-पैसा वाले और गृहणियों के लिए पढाई के लिए समय निकाल पाना बड़ा मुश्किल होता है। समय की कमी के चलते कोचिंग तक जा पाना बहुत मुश्किल होता है। पैसों की कमी के चलते अच्छी कोचिंग लेना भी जरुरी है। बात करें सिविल सेवा जैसी बड़ी परीक्षा की तो अनु कुमारी, अनुदीप दुरीशेट्टी जैसे बहुत से टॉपर हैं जो कोचिंग से ज्यादा ऑनलाइन स्टडी मटीरियल को तवज्जो देते हैं। 10वीं, 12वीं से लेकर उच्च शिक्षा और उनमें प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी अच्छे से की जा सकती है।

Study Materiel On YouTube

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाली प्रतियोगी परीक्षा की बात करें तो आज कल हर कोई ऑनलाइन पर बैठा दिख रहा है। कोचिंग चलाने वाले सचालक और अध्यापक भी अपना ज्ञान यूट्यूब पर वीडियो के जरिए दे रहे हैं। यूट्यूब वीडियो पर सभी तरह के कोर्सेज की तैयारी के लिए पर्याप्त मटीरियल भरा पड़ा है। सिविल सेवा जैसी बड़ी परीक्षा की तैयारी के लिए भी यूट्यूब वीडियो और एक्सपर्ट द्वारा दिए गए स्पीच बहुत मददगार साबित हो सकते हैं। आज का युवा परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे ज्यादा यूट्यूब का इस्तेमाल कर रहा है। प्रतियोगी परीक्षा के नाम और संबंधित पैटर्न को यूट्यूब में सर्च करने पर बहुत से वीडियो दिखाई देंगे, जो उचित लगे वो अच्छे से देख सकते हैं। एक्सपर्ट यूट्यूब पर सभी परीक्षाओं की सीरीज लेकर आते हैं जो अध्याय के अनुसार पढ़ी जा सकती है। एपिसोड के अनुसार प्रतिदिन समय निकालकर तैयारी की जा सकती है। 
https://www.youtube.com/channel/UCABe2FgVNv2hgBeMu2mySVg 
https://www.youtube.com/channel/UCwcycMWfQx7FnuCi8mi6JaQ 
https://www.youtube.com/channel/UC3-u8ek82h70ArrPO4HJypQ



ब्लॉग/वेबसाइट

सभी प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग संस्थान द्वारा एवं एक्सपर्ट द्वारा ब्लॉग बनाए जाते हैं। विशेषज्ञों द्वारा परीक्षा पास करने के लिए पर्याप्त टिप्स और पैटर्न की जानकारी मुहैया करवाई जाती है। परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थी भी अपनी तरफ से सफलता के राज और पढाई के रणनीति प्लान शेयर करते हैं। कोचिंग संस्था और अन्य ऑनलाइन कोर्सेज करवाने वाले पोर्टल भी पढाई के लिए सामग्री उपलब्ध करवाते है
https:/www.vibrantacademy.com/ 
https://www.resonance.ac.in/ 
http://pscprep.com/ 
https://www.ibtindia.com/

Google

दुनियाभर में किसी भी विषय को सर्च करने के लिए ज्यादातर इसी सर्च इंजन को काम में लिया जाता है। किसी भी विषय का अध्ययन करने के लिए खोज करने पर सबसे सटीक और उपयुक्त कंटेंट स्क्रीन पर यूजर के सामने पेश किया जाता है। गूगल पर सर्च करने के लिए आपको एक कीवर्ड की जरुरत होगी, जो इंटरनेट की दुनिया में सभी डिजिटल प्लेटफार्म काम में लेते हैं। एग्जाम का नाम और उसके आगे पैटर्न लिखकर सर्च करने पर पूरी डिटेल्स गूगल के टॉप पेज पर दिखाई देगी। एग्जाम प्रीवियस ईयर पेपर सर्च कर सकते हैं। एग्जाम का नाम और उसके आगे स्टडी मटीरियल लिखकर सर्च करेंगे तो टॉप ब्लॉग और वेबसाइट आएंगी, जहां अध्ययन करने के लिए सब्जेक्ट वाइज टॉपिक बने हुए महत्वपूर्ण तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ दिया हुआ होता है।
Online Study Materials For Competition exam 
Previous Year Exam Paper
Tips For Competitive Exam By Experts

पब्लिकेशन

बाजार में मिलने वाली पुस्तकें एग्जाम की तैयारी के लिए पर्याप्त होती हैं, लेकिन सिमित संख्या और रखरखाव के चलते डिजिटल युग सहायता प्रदान करता है। लगभग सभी पब्लिशर अपनी किताबें ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध करवा रहे हैं। बहुत से पब्लिशर ऐसे हैं जो ई-बुक उपलब्ध करवा रहें है, जिन्हे शुल्क भुगतान के बाद डाउनलोड कर अध्ययन किया जा सकता है। 
https://arihantbooks.com/ 
https://thebookshoponline.com/ 
https://www.pdgroup.in/ 
https://www.dishapublication.com/

e-library

इंटरनेट जगत में ई-बुक के जरिए बहुत ही आसानी से अपने स्मार्टफोन में पढ़ाई कर सकते हैं। नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी देश के युवाओं के लिए अच्छी पहल की गई है। यहां पोर्टल पर आने या मोबाइल एप्प डाउनलोड करने के बाद विद्यार्थी संबंधित विषय का चयन करके ऑनलाइन स्टडी और बुक डाउनलोड भी कर सकता है। बहुत से ऑनलाइन पोर्टल है जहां पुस्तकें खरीदने के लिए शुल्क का भुगतान भी करना पड़ता है। 
https://ndl.iitkgp.ac.in/ 
https://eg4.nic.in/ 
www.iitgn.ac.in/

e-commerce

ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर जीवन यापन की सभी प्रकार की जरुरी सामग्री उपलब्ध रहती है। आज का डिजिटल युग व्यक्ति के जीवन यापन में आसानी लाने के साथ ही सभी प्रकार की सहूलियतें भी प्रदान कर रहा है। यहां विद्यार्थियों के लिए स्टडी मटीरियल भी उपलब्ध है। एग्जाम का नाम लिखकर आप सर्च कर सकते हैं। सर्च करने पर संबंधित पब्लिशर की बुक सजेस्ट की जाएगी। पसंदीदा बुक का चयन कर शुल्क पश्चात ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।


Mock Test

डिजिटल युग में देश में अब सरकारी नौकरी और बड़े संस्थानों में प्रवेश के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) आयोजित होने लगे हैं। ऐसे में इन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के ऑनलाइन वेब पोर्टल के जरिए अभ्यर्थी स्वयं का आंकलन कर सकता है। बहुत से मोबाइल एप्प और वेबसाइट परीक्षार्थियों के लिए ऐसी सुविधाएँ लेकर आई है। मॉक टेस्ट हमें सभी प्रतियोगी परीक्षा और बड़े संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल होते हैं। पिछले वर्षों में आयोजित हुई परीक्षाओं के प्रश्न पत्र भी ऑनलाइन उपलब्ध होते हैं। प्रश्न पत्र ऑनलाइन हल करने के बाद परीक्षार्थी के सामने रिजल्ट होता है जिसमें वो स्वयं का आंकलन कर सकता है।

https://testbook.com/ 
https://www.ibps.in/online-testing/ 
https://mocktest.aglasem.com/ 
http://gate.iitm.ac.in/Mock

UPSC ने CDS (I) 2019 Admit Card जारी किए

ASO NEWS

Union Public Service Commission (UPSC) ने Combined Defence Services (CDS) exam के लिए एडमिट कार्ड (admit cards) जारी कर दिए हैं। यूपीएससी की निगरानी में 3 फरवरी, 2019 को CDS (I) परीक्षा होगी।

Union Public Service Commission (UPSC) ने Combined Defence Services (CDS) exam के लिए एडमिट कार्ड (admit cards) जारी कर दिए हैं। यूपीएससी की निगरानी में 3 फरवरी, 2019 को CDS (I) परीक्षा होगी। CDS के जरिए indian military academy , Officers Training Academy , Indian Naval Academy और Indian Air Force Academy के लिए अधिकारियों का चयन होता है।



इस साल CDS के जरिए indian military academy dehradun , Indian Naval Academy Ezhimala, Air Force Academy Hyderabad-(Pre-Flying) 32 Training Course, Officers' Training Academy Chennai (Madras)- 111th SSC (Men) Course (NT) and Officers Training Academy Chennai-25th SSC Women (Non-Technical) Course के लिए 417 अधिकारियों का चयन किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को अगर समय पर एडमिट कार्ड नहीं मिलते हैं तो उन्हें सलाह दी जाती है कि जल्द से जल्द यूपीएससी से संपर्क करें।


यूपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को अपने साथ एडमिट कार्ड लाना होगा। अगर किसी उम्मीदवार के पास ई-एडमिट कार्ड नहीं होगा, उन्हें परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर उसका ध्यानपूर्वक अध्ययन कर लें। किसी भी उम्मीदवार को अगर अपने एडमिट कार्ड में को श्रुटि नजर आती है तो वे यूपीएससी को तुरंत उससे अवगत करवाएं.

चंडीगढ़ हाई कोर्ट में निकली एलडीसी की भर्ती, आज ही अपना फॉर्म भरें।

Govt Jobs 2019 स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए निकली सरकारी नौकरी, जल्द करें आवेदन

चंडीगढ़/ASO NEWS

चंडीगढ़ हाईकोर्ट में क्लर्क के 352 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। हरियाणा और पंजाब हाईकोर्ट चंडीगढ़ के रिक्त पदों को इस भर्ती के द्वारा भरा जाना है। इच्छुक योग्यताधारी अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी नोटिफिकेशन में दी गए सभी जरुरी योग्यताएं पूरी करता हो। Hogh Court LDC Bharti के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 7 फरवरी रखी गई है।


पंजाब और हरियाणा में हाईकोर्ट और उसके अधीनस्थ जिला/सेशन कोर्ट में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.gov.in पर दी गई डिटेल को जरूर पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन करें।


पदों का विवरण 

कुल पद - 352 

सामान्य - 183 

SC/ST - 60 

BC - 40 + 30 

PHC - 1 

ESM - 31


आयु सीमा 

चंडीगढ़ हाईकोर्ट में लिपिक के पद पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित (SC/ST और BC) वर्ग के अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्षों की छूट दी गई है। PHC अभ्यर्थियों को 10 वर्षों की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।


शैक्षणिक योग्यता 

Chandigarh Hogh Court LDC Recruitment 2019 के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी के पास न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के तौर पर मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि होना जरुरी है। अभ्यर्थी का हिंदी विषय के साथ 10वीं उत्तीर्ण होना जरुरी है। कम्प्यूटर का बेसिक नॉलेज होना जरुरी है।


चयन प्रक्रिया 

अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों की आयोजित की जाएगी। 50 अंक सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्नों के होंगे और 50 अंकों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। अभ्यर्थी को क्वालीफाई करने के लिए न्यूनतम एक पेपर में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरुरी है। अभ्यर्थियों को दोनों में कुल मिलकर 40 प्रतिशत अंक लाने होंगे।



शनिवार, 12 जनवरी 2019

Jodhpur : 2019 में एक बार फिर मोदी सरकार, देश के निरन्तर विकास के लिए मोदी जी को फिर से मौका दें - पारुल आचार्य

एक बार फिर भी मोदी सरकार - आचार्य



Jodhpur/ASO NEWS

मिशन मोदी अगेन पीएम 2019 (सम्बद्ध डेमोक्रेसी फाउंडेशन ऑफ इंडिया) एवं आचार्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में आज आचार्य समाज भवन चांदणा भाखर में आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मिशन की महिला बिग्रेड की जिलाध्यक्ष श्रीमति पारुल आचार्य ने की एवं कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षाविद् भंवरलाल आचार्य ने किया।



प्रवक्ता कुमार कृष्ण आचार्य ने बताया कि देश के गौरवशाली प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को 2019 लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार के साथ पुनः प्रधानमंत्री पद पर सुशोभित करके देश की विकास यात्रा को अनवरत बनाए रखने के पवित्र उद्देश्य से मिशन मोदी अगेन 2019 संगठन देशभर में सक्रियता से काम कर रहा हैं।





सभा को संबोधित करते हुए महिला ब्रिगेड की जिलाध्यक्ष श्रीमति पारुल आचार्य ने मोदी सरकार की उपलब्धियों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया।



कार्यक्रम को मिशन के प्रदेश कार्याध्यक्ष प्रदीप वैष्णव, प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र सोमानी, संपतराज पीपाड़, गजेन्द्र खींवसर, किशोरसिंह सोलंकी, शेराराम नागौर, कमलकिशोर आचार्य, विष्णु आबोटी, सुरेश आचार्य, धर्मीचन्द गिरि, ललित आचार्य, लक्ष्मण किणसरिया आदि ने संबोधित किया।









राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन

ASO NEWS ( ACHARYA SAMACHAR ONLINE )

12 जनवरी 2019 को स्वामी विवेकानंद की जयंती है। इस अवसर पर आइए जानते हैं ऊर्जा से भर देने वाले स्वामी विवेकानंद के 10 ओजपूर्ण विचार...

1- जब तक आप खुद पे विश्वास नहीं करते तब तक आप भागवान पे विश्वास नहीं कर सकते। 

2- बस वही जीते हैं, जो दूसरों के लिए जीते हैं। 

3- हम वो हैं जो हमें हमारी सोच ने बनाया है, इसलिए इस बात का ध्यान रखिए कि आप क्या सोचते हैं। शब्द गौण हैं। विचार रहते हैं। वे दूर तक यात्रा करते हैं।

4- जो तुम सोचते हो वो हो जाओगे। यदि तुम खुद को कमजोर सोचते हो, तुम कमजोर हो जाओगे, अगर खुद को ताकतवर सोचते हो, तुम ताकतवर हो जाओगे।

5- जितना बड़ा संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी।

6- उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाए।

7- किसी दिन, जब आपके सामने कोई समस्या ना आए, आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।

 

8- सबसे बड़ा धर्म है अपने स्वभाव के प्रति सच्चा होना। स्वयं पर विश्वास करो।

9- एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ। 

10- ब्रह्मांड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं। वो हमीं हैं जो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है।


Edited by MAHAVEER ACHARYA

स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर खास पेशकश : ASO NEWS

Acharya SAMACHAR ONLINE


स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी सन्‌ 1863 को हुआ। उनका घर का नाम नरेंद्र दत्त था। उनके पिता श्री विश्वनाथ दत्त पाश्चात्य सभ्यता में विश्वास रखते थे। वे अपने पुत्र नरेंद्र को भी अंगरेजी पढ़ाकर पाश्चात्य सभ्यता के ढंग पर ही चलाना चाहते थे। नरेंद्र की बुद्धि बचपन से बड़ी तीव्र थी और परमात्मा को पाने की लालसा भी प्रबल थी। इस हेतु वे पहले ब्रह्म समाज में गए किंतु वहाँ उनके चित्त को संतोष नहीं हुआ।


सन्‌ 1884 में श्री विश्वनाथ दत्त की मृत्यु हो गई। घर का भार नरेंद्र पर पड़ा। घर की दशा बहुत खराब थी। कुशल यही थी कि नरेंद्र का विवाह नहीं हुआ था। अत्यंत गरीबी में भी नरेंद्र बड़े अतिथि-सेवी थे। स्वयं भूखे रहकर अतिथि को भोजन कराते, स्वयं बाहर वर्षा में रातभर भीगते-ठिठुरते पड़े रहते और अतिथि को अपने बिस्तर पर सुला देते।


रामकृष्ण परमहंस की प्रशंसा सुनकर नरेंद्र उनके पास पहले तो तर्क करने के विचार से ही गए थे किंतु परमहंसजी ने देखते ही पहचान लिया कि ये तो वही शिष्य है जिसका उन्हें कई दिनों से इंतजार है। परमहंसजी की कृपा से इनको आत्म-साक्षात्कार हुआ फलस्वरूप नरेंद्र परमहंसजी के शिष्यों में प्रमुख हो गए। संन्यास लेने के बाद इनका नाम विवेकानंद हुआ।



स्वामी विवेकानन्द अपना जीवन अपने गुरुदेव स्वामी रामकृष्ण परमहंस को समर्पित कर चुके थे। गुरुदेव के शरीर-त्याग के दिनों में अपने घर और कुटुम्ब की नाजुक हालत की परवाह किए बिना, स्वयं के भोजन की परवाह किए बिना गुरु सेवा में सतत हाजिर रहे। गुरुदेव का शरीर अत्यंत रुग्ण हो गया था। कैंसर के कारण गले में से थूंक, रक्त, कफ आदि निकलता था। इन सबकी सफाई वे खूब ध्यान से करते थे।


एक बार किसी ने गुरुदेव की सेवा में घृणा और लापरवाही दिखाई तथा घृणा से नाक भौंहें सिकोड़ीं। यह देखकर विवेकानन्द को गुस्सा आ गया। उस गुरुभाई को पाठ पढ़ाते हुए और गुरुदेव की प्रत्येक वस्तु के प्रति प्रेम दर्शाते हुए उनके बिस्तर के पास रक्त, कफ आदि से भरी थूकदानी उठाकर पूरी पी गए।


गुरु के प्रति ऐसी अनन्य भक्ति और निष्ठा के प्रताप से ही वे अपने गुरु के शरीर और उनके दिव्यतम आदर्शों की उत्तम सेवा कर सके। गुरुदेव को वे समझ सके, स्वयं के अस्तित्व को गुरुदेव के स्वरूप में विलीन कर सके। समग्र विश्व में भारत के अमूल्य आध्यात्मिक खजाने की महक फैला सके। उनके इस महान व्यक्तित्व की नींव में थी ऐसी गुरुभक्ति, गुरुसेवा और गुरु के प्रति अनन्य निष्ठा।






25 वर्ष की अवस्था में नरेंद्र दत्त ने गेरुआ वस्त्र पहन लिए। तत्पश्चात उन्होंने पैदल ही पूरे भारतवर्ष की यात्रा की।

सन्‌ 1893 में शिकागो (अमेरिका) में विश्व धर्म परिषद् हो रही थी। स्वामी विवेकानंदजी उसमें भारत के प्रतिनिधि के रूप से पहुंचे। योरप-अमेरिका के लोग उस समय पराधीन भारतवासियों को बहुत हीन दृष्टि से देखते थे। वहां लोगों ने बहुत प्रयत्न किया कि स्वामी विवेकानंद को सर्वधर्म परिषद् में बोलने का समय ही न मिले। एक अमेरिकन प्रोफेसर के प्रयास से उन्हें थोड़ा समय मिला किंतु उनके विचार सुनकर सभी विद्वान चकित हो गए।


फिर तो अमेरिका में उनका बहुत स्वागत हुआ। वहां इनके भक्तों का एक बड़ा समुदाय हो गया। तीन वर्ष तक वे अमेरिका रहे और वहाँ के लोगों को भारतीय तत्वज्ञान की अद्भुत ज्योति प्रदान करते रहे।


'अध्यात्म-विद्या और भारतीय दर्शन के बिना विश्व अनाथ हो जाएगा' यह स्वामी विवेकानंदजी का दृढ़ विश्वास था। अमेरिका में उन्होंने रामकृष्ण मिशन की अनेक शाखाएं स्थापित कीं। अनेक अमेरिकन विद्वानों ने उनका शिष्यत्व ग्रहण किया।


4 जुलाई सन्‌ 1902 को उन्होंने देह त्याग किया। वे सदा अपने को गरीबों का सेवक कहते थे। भारत के गौरव को देश-देशांतरों में उज्ज्वल करने का उन्होंने सदा प्रयत्न किया।