पेज

बुधवार, 24 अप्रैल 2019

जिला कलक्टर से मिले बच्चे खिंचवाई सेल्फी, बताया कैसे करते है पढ़ाई

बाड़मेर, 23 अप्रैल। 

द सोशल वर्क एंड रिचर्स सेंटर के जरिए डिजिटल एज्युकेशन से जुड़े बच्चांे ने मंगलवार को जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता से मिलकर अपनी शिक्षण व्यवस्था के बारे मंे जानकारी दी। उन्हांेने जिला कलक्टर गुप्ता के साथ सेल्फी खिंचवाने के साथ आईपेड चलाकर बताया।

 एसडब्ल्यूआरसी के समन्वयक रामेश्वरलाल एवं भेराराम की अगुवाई मंे बाड़मेर पहुंचे 6 बच्चांे ने जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता से मुलाकात की। जिला कलक्टर गुप्ता ने उनकी शिक्षण व्यवस्था के बारे मंे विस्तार से जानकारी लेने के साथ बच्चांे को आईपेड चलाकर दिखाने के लिए कहा। बच्चांे ने बताया कि वे आईपेड की मदद से पढ़ाई करते है। इस दौरान समन्वयक रामेश्वरलाल ने बताया कि धनाउ पंचायत समिति की मारूवाणियो की ढाणी मंे एप्पल की ओर से डिजिटल ब्रिज स्कूल संचालित की जा रही है। इसमंे 50 बच्चांे को डिजिटल शिक्षण के जरिए जोड़ा गया है। बाल मंच के जरिए इन बच्चांे को प्रशासनिक व्यवस्था से रूबरू करवाने के लिए बाड़मेर जिला मुख्यालय पर लेकर आए है। 

जिला कलक्टर गुप्ता ने इन बच्चांे के साथ सेल्फी खिंचने के साथ अच्छी तरह से अध्ययन कर जीवन मंे आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू उपस्थित रहे। इससे पहले इन बच्चांे ने जिला परिषद कार्यालय मंे मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू से मिलकर विभागीय कार्य प्रणाली के बारे मंे जानकारी ली। रतनू ने इन बच्चांे से जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने एवं अच्छी तरह से अध्ययन कर अपने माता-पिता का नाम रोशन करने के लिए कहा। जिला मुख्यालय पर आने वाले बच्चांे मंे भावेश कुमार, सुरेश कुमार, मूलाराम, श्रवण कुमार, अरविन्द एवं चूनाराम शामिल थे।

रविवार, 21 अप्रैल 2019

Kota : रेखा शर्मा को मिलेगा आईकॉनिक पर्सनैलिटी अवॉर्ड

Kota/ASO NEWS 21.04.2019

संपूर्ण राजस्थान में सक्रिय केदारनाथ धाम महिला एरिया(NULM) संस्था कोटा अध्यक्ष रेखा शर्मा को iconic personality award से नवाजा जाएगा* और इससे पहले भी गोल्डन गर्ल, कोटा रत्न सहित राष्ट्रीय स्तर के सम्मान एवं राज्य स्तर के सम्मान समाज हित जनहित में अच्छे कार्यों के लिए इन्हें मिल चुके हैं ।





रेखा शर्मा कोटा में एक एनजीओ केदारनाथ धाम की अध्यक्षा है जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व स्वच्छ भारत मिशन सहित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय निर्माण जैसी सरकारी योजनाओं के जरिए लोगों में जागरूकता लाने और महिलाओं की साक्षरता शिक्षा महिला उन्मूलन के लिए काम किया


साथ ही साथ अपने आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया इसलिए उन्हें कोटा नगर निगम द्वारा सम्मानित किया जा चुका है साथ ही साथ राज्य व केंद्र स्तर पर भी वे प्रशंसनीय कार्य के लिए सम्मानित हो चुकी है । 

इसी कड़ी में उनके समाज व देश में किए गए इस अमूल्य योगदान पूर्वक कार्य को देखते हुए पुर्वर एचीवर्स फाउंडेशन दिल्ली द्वारा आइकोनिक पर्सनलीटी अवॉर्ड के लिए उन्हें चुना गया है । इससे पहले भी उन्हें कोटा रत्न अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।

शनिवार, 6 अप्रैल 2019

जोधपुर : मिशन मोदी अगेन को लेकर महिला मोर्चा की बैठक आयोजित

मिशन मोदी अगेन महिला ब्रिगेड के कार्यकर्ता जोश में।

भाजपा शहर प्रधान कार्यालय में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष इंदिरा राजपुरोहित की अगुआई में मोदी मिशन अगेन कार्यक्रम के तहत प्रदेश प्रभारी पारूल आचार्य की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। 

मिशम मोदी अगेन  के तहत पारुल के आचार्य ने जोधपुर में महिला मोर्चा  की मीटिंग की और आगामी लोकसभा चुनाव मे मोदी जी को दोबार लाने के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी बताने का आह्वान किया।

महिला मोर्चा की जिला प्रवक्ता संजू व्यास ने बताया कि प्रदेश भर में मोदी मिशन अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी के तहत जोधपुर शहर जिला में इस कार्यक्रम को गति देने के लिए टीम गठित करने को लेकर बैठक आयोजित की गई जिसमें कमलेश गोयल, पुष्पा घाटीवाला, कविता कृष्णमूर्ति, सुषमा राठी, ममता जैन, विमला गहलोत, संध्या मेहता, सीमा माथुर व मनीषा सहित मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बाड़मेर : भाजपा 39 वां स्थापना दिवस मनाया गया

भाजपा कार्यकर्ताओ ने मनाया भाजपा स्थापना दिवस।

बाड़मेर - भारतीय जनता पार्टी ने आज भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिला मुख्यालय कार्यालय में जिलाध्यक्ष दिलीप जी पालीवाल के अध्यक्षता में स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष दिलीप जी पालीवाल द्वारा भारतमाता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर दीपप्रज्वलन किया। आगे के चरण में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप जी पालीवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जितेंद्र सिंह जी सेतराऊ, स्वरूप सिंह जी खारा, युवा नेता दीपक जी कड़वासरा,सहित मुंख्यवक्ताओ के द्वारा भाजपा के इतिहास के बारे में बताया गया व भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए आम जन तक इसकी जानकारी पहुचाए। व आगे कहा कि आम जन से ज्यादा से ज्यादा जन सम्पर्क करने का आग्रह किया। अंतिम में राष्ट्रगान का उद्बोधन किया गया।

रंगोली बनाकर किया नववर्ष का स्वागत

बाड़मेर/06.04.2019 

महावीर विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय बाड़मेर की छात्राओं द्वारा भारतीय हिन्दू नववर्ष का स्वागत रंगोली बनाकर किया गया।