पेज

बुधवार, 26 जून 2019

उल्लेखनीय कार्य के लिए पुलिसकर्मियों का सम्मान

जसोल हादसे में लोगों की जान बचाने वाले पुलिस कर्मियों का किया सम्मान 



बाडमेर, 25 जून। जसोल में पंडाल गिरने के दौरान विद्युत तार हटाकर सैकड़ांे लोगांे की जान बचाने के उल्लेखनीय कार्य के लिए बाड़मेर जिले की प्रभारी सचिव डॉ. वीणा प्रधान ने दो पुलिसकर्मियांे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।



कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल में प्रभारी सचिव डॉ.वीणा प्रधान,जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने पुलिसकर्मी दौलाराम एवं गोमाराम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्हांेने पुलिसकर्मियांे के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि जसोल मंे रामकथा के दौरान पंडाल गिरने पर पुलिसकर्मी दौलाराम एवं गोमाराम ने अपनी जान जोखिम मंे डालकर विद्युत तार हटाए। इससे विद्युत प्रवाह रूकने के साथ सैकड़ांे लोगांे की जान बच गई।

गुरुवार, 6 जून 2019

ब्राह्मण समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

06.06.2019/अयोध्या

आज अयोध्या सिटी मजिस्ट्रेट को ब्राह्मण समाज को ब्राह्मण समाज के ऊपर हो रही अभद्र टिप्पणी एवं फिल्म आर्टिकल 15 को बैन करने हेतु मुख्यमंत्री महोदय के नाम ग्यापन सौपा ।

साथ में श्रीमान जिलाध्यक्ष महोदय प्रमोद तिवारी जी सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष महोदय शिवम तिवारी जी श्रीमान जिलाध्यक्ष महोदय बस्ती प्रशान्त दूबे जी गोंडा जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ हरिओम तिवारी जी जिला महामंत्री लकी मिश्रा जी जिला महासचिव अरविंद मिश्रा जी जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला जी दिव्यांश तिवारी जी मोहित तिवारी जी तहसील संयोजक मिल्कीपुर लल्ला बाबू हैरिंग्टनगंज ब्लाक अध्यक्ष अमित तिवारी ब्लाक अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ विशाल तिवारी वेलकम तिवारी जी मोहित तिवारी जी घनश्याम तिवारी प्रिन्स तिवारी अंकित तिवारी जी अशोक तिवारी सुधाकर पाण्डेय जी आदि ब्राह्मण बंधु मौजूद रहे।

रविवार, 2 जून 2019

गर्मी के प्रकोप से लोग मर रहे हैं! आखिर क्या है इससे बचने का रामबाण उपाय जानिए।

इंसान को प्रकृति से खिलवाड़ का नतीजा मिलना शुरू हो चुका है........!?

गर्मी के प्रकोप से लोग मर रहे हैं!


आज गर्मी से बेहाल लोग यह कहते हुए पाए जाते हैं कि इतनी भयंकर गर्मी कैसे पड़ रही है और हम लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इस भयंकर गर्मी से कैसे बचें ?


इस भयंकर गर्मी का कारण भी हम इंसान ही है यह एक उदाहरण है प्रकृति में असंतुलन का।


प्रकृति हमें अभी भी चेतावनी दे रही है और अगर हम अभी भी नहीं सुधरे तो भविष्य में नतीजे इससे भी खतरनाक होंगे।

एसी व कूलर से इस गर्मी से हम कभी नहीं निपट सकते हैं और गर्मी तो सिर्फ एक उदाहरण है इसके अलावा भी कईं ऐसी आपदाएं हैं जो प्राकृतिक असंतुलन के कारण पैदा होती है भूकंप, बाढ़, सूखा अकाल इत्यादि।


इन सब का एक ही इलाज है और वह है प्राकृतिक समन्वय मतलब प्रकृति को पुनः उसके संतुलन में लाना होगा।

और यह काम और कोई नहीं हमको ही करना होगा जिसके लिए सबसे सरल व पहला कार्य है ज्यादा से ज्यादा संख्या में पेड़ पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना।


अपने घरों व आसपास खुले मैदानों में, सड़कों के किनारों पर, छोटे बड़े बगीचों, ऑफिस व दुकान हर जगह जितना हो सके अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने का प्रयास करें तो कुछ ही सालों में अभी जो भयंकर तापमान व गर्मी दिखाई दे रही है उसमें 10% की कमी एक बार में ही लाई जा सकती है। इसके अलावा भी अन्य प्राकृतिक आपदाओं में भी कमी लाई जा सकती है।

हम चाहे तो यह काम 1 दिन में भी कर सकते हैं या चाहे तो कई महीनों में कर सकते हैं चाहे तो कई सालों में कर सकते हैं और नहीं चाहे तो कुछ किए बिना ही बस इस का रोणिया रो सकते हैं और कुछ नहीं।


फैसला हमारे खुद के हाथ में है आज हमारे देश की पोपुलेशन 135 करोड़ है और अगर हम चाहे तो हर परिवार अपने सदस्यों की संख्या के जितने पेड़ पौधे लगाएं वो भी एक ही दिन में एक साथ तो यह 1 दिन में भी संभव है इसी तरह दुनिया भर की आबादी अपने-अपने क्षेत्रों में इस प्रकार से हरियाली बिछा दे तो बहुत कुछ संभव है नहीं तो कुछ भी नहीं।

मेरी इस बात को गौर से एक बार सोचिएगा जरूर और ज्यादा कुछ ना कर सकें तो कम से कम अपने हाथों से एक पौधा जरूर लगाइएगा।


इस बात को शेयर करते हुए हर इंसान तक जरूर पहुंचाएं कुछ तो बदलाव आएगा।


हरी भरी धरती....

खुशहाल जिंदगी।


महावीर आचार्य की फेसबुक वाल से......