पेज

रविवार, 26 जनवरी 2020

आचार्य को चित्तौड़गढ़ मे सहकारिता मन्त्री श्री आन्जना ने किया सम्मानित

आचार्य को चित्तौड़गढ़ मे सहकारिता मन्त्री श्री आन्जना ने किया सम्मानित
ASO NEWS / MOOLCHAND ACHARYA
====================
             आज दिनांक 26 जनवरी 2020 , रविवार को चित्तौडगढ़ मे जिला स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह मे श्री धर्मचन्द आचार्य केकडी को सहशेक्षिक क्षेत्र मे विशेष योगदान के लिये जिला स्तरीय समारोह मे सहकारिता एवम इन्दिरा गांधी नहर परियोजना मन्त्री श्री मान  उदय लाल आन्जना और जिला कलक्टर श्री मान चेतन जी देवडा द्वारा प्रशस्ति -पत्र देकर सम्मानित किया गया है ।
समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर चित्तौड़गढ़ श्री मान मुकेश जी,पूर्व विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह जाडावत,चित्तौड़गढ़ विधायक श्री चन्द्रभान सिंह आक्या,सभापति श्री संदीप शर्मा,जिला प्रमुख श्री मति लीला देवी जाट,जिला कॉन्ग्रेस अध्यक्ष श्री मांगी लाल जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।
श्री आचार्य पूर्व मे विश्व शान्ति पुरस्कार,राजीव गाँधी रत्न अवार्ड्,शिक्षक श्री राष्ट्रपति पुरस्कार,भारतीय शिक्षा रत्न अवार्ड्,वेदिक गौरव पुरस्कार,स्मार्ट टीचर अवार्ड सहित अनेक अन्तराष्ट्रीय,राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय पुरस्कारो से सम्मानित किये जा चुके हैं।
तथा नशा मुक्ति अभियान, नेत्र ज्योति संकल्प अभियान,ब्लड डोनेशन,नि:शुल्क चिकित्सा एवम परामर्श शिविर,नि:शुल्क कृत्रिम हाथ वितरण अभियान,निशुल्क बाल कटिंग,निशुल्क कॉपी,पेन ,पेन्सिल वितरण,निशुल्क स्वेटर/जर्सी वितरण,वेदिक गौरव संगठन, अन्तोदय खिलौना व वस्त्र  बेंक ,हर हाथ कलम अभियान सहित अनेक सामाजिक संगठनों व संस्थाओ से जुडकर सेवा कार्य कर रहे हैं ।ओर श्रीआचार्य  वर्तमान मे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फलोदी ,ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा, पंचायत समिति गंगरार ,जिला चित्तौड़गढ़,राजस्थान मे प्रबोधक लेबल=2 हिन्दी के पद पर कार्यरत हैं ।

शनिवार, 11 जनवरी 2020

विश्व शान्ति विजेता व सहयोग सेवार्थ फाउण्डेशन के आचार्य की सराहनीय अपील

विश्व शान्ति विजेता व सहयोग सेवार्थ फाउण्डेशन के आचार्य की सराहनीय अपील
====================
ASO NEWS / 11.01.2020
 Moolchand Acharya bisukala

               केकडी (अजमेर) निवासी श्री धर्मचन्द आचार्य विश्व शान्ति पुरस्कार से सम्मानित ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर देश के सभी लोगो से शान्ति व सहयोग की अपील की है ।श्री आचार्य ने बतलाया कि "चरण कमल अभियान "व" हर हाथ कलम अभियान "पूरे प्रदेश व देश मे चलाया जा रहा है ।
 प्रथम "चरण कमल अभियान "के तहत जरूरतमंद बच्चो के बीच जाकर महसूस हुआ है कि कई मासूम एसे भी है जिनके नन्हे पेरो मे चप्पल भी उपलब्ध नही हो पाती हैं ।इस अभाव की पीडा को महसूस कर मन में विचार आया कि इन चरण कमलो को आपके सहयोग से सिंचित करने का प्रयास किया जाये ।दूसरे अभियान के अन्तर्गत "हर हाथ कलम अभियान "चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से इस मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हम आप व आपके परिवार की महिला सदस्यों से वस्तु वितरण की परम्परा मे थोड़ा सा बदलाव करवाते हुए उन्हे समीप के राजकीय विधालयो के बालक व बालिकाओ के लिए शिक्षण सामग्री अपनी श्रद्धा के अनुसार वितरित करने की अनुपम पहल की है ज्ञात हो कि श्री आचार्य देश व विदेश के कई संगठनों व सामाजिक संस्थाओं से जुडकर समाज सेवा कर रहे हैं ।ओर श्री आचार्य विश्व शान्ति पुरस्कार,राजीव गाँधी रत्न अवार्ड्,राष्ट्रपति शिक्षक श्री पुरस्कार,भारतीय शिक्षा रत्न अवार्ड्स,राष्ट्रीय वेदिक गौरव पुरस्कार,राष्ट्रीय स्मार्ट टीचर अवार्ड,प्रदेश प्रबोधक गौरव रत्न अवार्ड,प्रदेश टीचर्स एक्सीलेंस अवार्ड,प्रदेश ब्राह्मण गौरव पुरस्कार सहित देश व विदेश के अनेक सामाजिक संगठनों से सम्मानित हो चुके हैं ।ओर अभी भीलवाड़ा,चित्तौड़गढ़,बूंदी,अजमेर ,जयपुर सहित पूरे राजस्थान मे सड़क सुरक्षा अभियान,रक्तदान महादान,नेत्र दान संकल्प,बेटी बचाओ बेटी पढाओ,सकारात्मकभाषा सुभाषि,नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर,नि:बाल कटिंग,नि:वस्त्र व कॉपी,पेन्सिल वितरण कर केकडी का नाम रोशन कर रहे हैं ।श्री आचार्य वर्तमान मे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फलोदी ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा पंचायत समिति गंगरार जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान मे प्रबोधक लेवल 2 हिन्दी  के पद पर कार्यरत हैं ।

ASO NEWS BARMER 📚💻

सोमवार, 6 जनवरी 2020

आचार्य राष्ट्रीय वेदिक ब्राह्मण कल्याण परिषद वृंदावन मे हुए सम्मानित

आचार्य राष्ट्रीय वेदिक ब्राह्मण कल्याण परिषद वृंदावन मे हुए सम्मानित

मूलचंद आचार्य बिसुकला
05.01.2020/ASO NEWS
              केकडी निवासी धर्मचन्द आचार्य को आज राष्ट्रीय वेदिक ब्राह्मण कल्याण परिषद के पांचवे राष्ट्रीय सम्मेलन वृंदावन (उत्तरप्रदेश) मे वेदिक गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है । वेदिक ब्राह्मण कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुभाष कौशिक गुड्गाव समारोह के मुख्य अतिथि थे समारोह की अध्यक्षता श्री आर एन शर्मा हरियाणा ने की।

विशिष्ट अतिथि श्री अर्जुन लाल जोधपुर,श्री मदनलाल आब्रा दिल्ली,श्री मती राजेश्वरी गौतम हरियाणा,श्री मति अनिता इन्दौर, श्री मति उमा कोशीक गुड्गाव,श्री मती संगीता जालोर थे। श्री आचार्य ने भी समारोह मे महिला सशक्तीकरण व शिक्षा पर अपना सम्बोधन दिया।श्री आचार्य पूर्व मे भी अनेक राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय स्तर पर अपने सामाजिक व शिक्षा के उत्कृष्ट कार्य करने बाबत कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं । शीघ्र ही 29 से 31 दिसंबर 2019 को श्री आचार्य को सार्क देशों के राष्ट्रपतियों द्वारा भी नेपाल की राजधानी काठमांडू मे "एशिया कोन्टिनेन्ट अवार्ड" से सम्मानित किया जाएगा ।

 श्री आचार्य  सार्क देशो के सम्मेलन काठमांडू मे भी "भारत अब विश्व गुरु "विषय पर अपना व्याख्यान देगें । राष्ट्रीय वेदिक ब्राह्मण कल्याण परिषद वृंदावन के समारोह मे 19 राज्यो के लगभग 3000 प्रतिनिधि उपस्थित थे ।समारोह मे वेदिक रत्न स्वर्गीय श्री मान आत्माराम आचार्य बीकानेर द्वारा रचित वेदिक ब्राह्मण पुस्तक के तीसरे संस्करण का भी विमोचन किया गया ।श्री आचार्य वर्तमान मे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फलोदी ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा पंचायत समिति गंगरार जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान मे प्रबोधक पद पर कार्यरत हैं ।

समारोह मे अनेक वक्ताओं ने अपनी भव्य प्रस्तुति दी ।समारोह का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित व अन्तराष्ट्रीय कवि  श्री ओम प्रकाश आचार्य फालना व युवा अन्तराष्ट्रीय मंच संचालक श्री विनोद आचार्य चाणौद पाली ने की।

ASO NEWS BARMER