पेज

मंगलवार, 30 जून 2020

सभी रूटाें पर 36 राेडवेज बसों का संचालन शुरू, जयपुर रूट पर सबसे ज्यादा यात्री भार

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सभी रूटों पर बसें शुरू कर दी है। आगार प्रबंधक महेश उपाध्याय ने बताया कि उदयपुर डिपो की 36 बसों का संचालन हो रहा है।

सबसे ज्यादा यात्री भार जयपुर रूट पर है। बाकी दूसरे रूट पर भी अच्छी खासी संख्या में यात्री भार देखा जा रहा है। इसके साथ ही ऑनलाइन टिकट बुक कराने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कृषि विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स को विषय वार मिलेंगे स्वर्ण पदक

कृषि विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स को अब विषय वार स्वर्ण पदक मिलेंगे। बोम की बैठक में इस संबंध में निर्णय हुआ है। बैठक के दौरान 1 जुलाई 2018 से 31 दिसम्बर 2019 तक डिग्रियों का अनुमोदन किया गया। आगामी दीक्षांत समारोह में यह डिग्रियां विद्यार्थियों को वितरित की जाएंगी। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के प्रबंध मंडल की बैठक ऑनलाइन माध्यम से सोमवार को कुलपति प्रो.आरपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक मे 4 सितम्बर 2019 को आयोजित प्रबंध मंडल की 103वीं बैठक के कार्यवृत्त और इस पर की गई कार्यवाही का अनुमोदन किया गया। विश्वविद्यालय के वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट तथा वित्त समिति के कार्यवृत्त के साथ ही विश्वविद्यालय के वर्ष 2020-21 के आय व्यय अनुमान, वर्ष 2019-20 के संशोधित अनुमान एवं वर्ष 2018-19 की संशोधित बैलेंस सीट का अनुमोदन किया गया।

ऑनलाइन बैठक में श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के डाॅ. बजरंग ककरालिया, राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो.एचएस शर्मा, कुलसचिव कपूर शंकर मान, वित्त नियंत्रक बीएल सर्वा, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के नाॅमिनी डाॅ. रामकेवल सिंह, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त इंदीवर दूबे सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

श्रीगंगानगर के कृषि विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता का पदभार प्रो. राजेश शर्मा को
राज्य सरकार द्वारा श्रीगंगानगर में शुरू किए गए नए कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता का पदभार प्रो. राजेश शर्मा को देखने के लिए आदेश जारी किए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

आरबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, आज होगा गणित का पेपर

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं की बची हुई परीक्षाएं शुरू हुई। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के साथ परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।

कक्षा 10वीं की परीक्षाएं के लिए 191 परीक्षा केंद्रों के साथ 22 उप-केंद्र पर 32 हजार 839 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड रहे। सोमवार को बोर्ड कक्षा का सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर हुआ। ब्लू प्रिंट के अनुसार प्रश्न होने के साथ ही प्रश्न पत्र औसत रहा। मंगलवार को गणित विषय का पेपर होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

अब कुवैत से आने वाली फ्लाइट्स उदयपुर में उतरेंगी, 1700 लोग आएंगे

महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पर मंगलवार से इंटरनेशनल फ्लाइट्स लैंडिंग की तैयारी एयरपोर्ट अथॉरिटी उदयपुर ने कर ली है। इस नई व्यवस्था के बाद कुवैत से आने वाले मेवाड़वासियों को जयपुर नहीं जाना पड़ेगा। वंदे भारत मिशन के तहत कुवैत से उदयपुर के प्रवासियों को लाने वाली फ्लाइट की मंगलवार को डबोक एयरपोर्ट पर लैंडिंग प्रस्तावित है।

एडीएम प्रशासन ओपी बुनकर ने बताया कि प्रस्तावित शिड्यूल के मुताबिक उदयपुर संभाग के कुवैत में रहने वाले लगभग 1700 श्रमिक व अन्य कामगारों को 10 फ्लाइट्स सीधे उदयपुर लेकर आएंगी। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कलेक्टर आनंदी और एसएसपी कैलाशचंद बिश्नोई एयरपोर्ट पहुंचे।

एयरपोर्ट डायरेक्टर नंदिता भट्ट ने बताया कि कुवैत से उदयपुर के लिए प्रस्तावित फ्लाइट्स को लैंड कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है। एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन और कस्टम की सुविधा सरकार के स्तर पर उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल उदयपुर एयरपोर्ट से दिल्ली-मुंबई के बीच फ्लाइट्स अप-डाउन कर रही हैं। अब जुलाई के पहले सप्ताह से उदयपुर-जयपुर के बीच भी फ्लाइट्स सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

संभागीय आयुक्त ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स की लैंडिंग-जांच-क्वारेंटाइन की तैयारियों पर मंथन किया : संभागीय आयुक्त विकास सीतारामजी भाले ने सोमवार को महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पर मंगलवार से इंटरनेशनल फ्लाइट्स की लैंडिंग से लेकर इमीग्रेशन और कस्टम की सुविधा के प्रबंध करने के लिए जिला प्रशासन, एयरपोर्ट अथॉरिटी सीआईएसएफ आदि के पदाधिकारियों की बैठक संभागीय आयुक्त कार्यालय में ली।

बैठक में एयरपोर्ट पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, पैसेंजर्स की गहन जांच-पड़ताल, सुगम यातायात, क्वारेंटाइन में रखने के इंतजाम आदि पर मंथन किया गया है। एडीएम प्रशासन ओपी बुनकर ने बताया कि मंगलवार से कुवैत से उदयपुर आने वाली 10 फ्लाइट्स प्रस्तावित हैं। हालांकि इमीग्रेशन और कस्टम के इंतजाम अगर नहीं हो सके तो गुरुवार से इंटरनेशनल फ्लाइट्स का संचालन शुरू हो सकता है।

एयरपोर्ट दौरे के दौरान एडीएम बुनकर, मावली एसडीएम रमेश सीरवी, वल्लभनगर एसडीएम शैलेंद्र सुराणा सीआईडी उपाधीक्षक नेत्रपाल सिंह, मावली उपाधीक्षक बोराज सिंह भाटी, पर्यटन उपनिदेशक शिखा सक्सेना आदि मौजूद थे।

मेवाड़ की लंबी मांग : कुवैत के इस ट्रायल के बाद स्थायी तौर पर शुरू हो सकती इंटरनेशनल विमान सेवा

उदयपुर से इंटरनेशनल फ्लाइट्स के नियमित संचालन की मांग चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी और उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा सहित तमाम राजनेता करते आ रहे हैं। क्योंकि मेवाड़-वागड़-मालवा के लाखों श्रमिक व अन्य कामगार खाड़ी देशों के लिए जाते-आते रहते हैं।

इंटरनेशनल फ्लाइट पकड़ने के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स के द्वारा दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर आदि जगह पहुंचना पड़ता है। इससे पहले दिसंबर 2018 में उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी, हिंदुजा ग्रुप सहित कुछ अन्य शाही शादियों के मौके पर इंटरनेशनल फ्लाइट्स के आवागमन की सुविधा की गई थी। लेकिन अब कुवैत की फ्लाइट्स के सफल संचालन के बाद उदयपुर एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल फ्लाइट्स के आवागमन की सुविधा स्थायी तौर पर शुरू करने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
उदयपुर. एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल फ्लाइट्स के आवागमन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची कलेक्टर।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की, हाथ धुलवाकर कर कक्ष में कराया प्रवेश

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा की सोमवार को परीक्षा शुरू हुई। सोमवार को सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर हुआ। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर कोरोना महामारी को लेकर परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। हाथों को धुलवाकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।

कोरोना के संक्रमण काल के दौरान स्थगित हुई कक्षा 10 की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा सोमवार काे हुई। परीक्षा से पूर्व सभी विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई एवं सेनेटाइजर से हाथ धुलवाए गए।

एमपी चौक स्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल में सोमवार को कक्षा 10 वीं का सामाजिक विज्ञान का पेपर हुआ। परीक्षा से पूर्व केंद्र को सेनेटाइज किया गया, वहीं परीक्षार्थियों की स्क्रीनिंग व हाथों को सेनेटाइज कर प्रवेश दिया

अध्यापक मनोज पूनिया ने बताया कि मंगलवार को गणित का अंतिम पेपर होगा।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय टाटिया बालिका उमावि, बेसिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, संपतराम दुग्गड़ उमावि, रामावि नंबर 4, उस्मानिया बालिका उमावि में दसवीं के सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर साेमवार काे हुआ। परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पूर्व विद्यार्थियाें की स्क्रीनिंग की गई।

कई केंद्रों पर परीक्षा के बाद समूह में निकले विद्यार्थी, एक बाइक पर 2-3 छात्र
राजकीय गोयनका उमावि के परीक्षा केंद्र के बाहर सोमवार को परीक्षा समाप्त होते ही परीक्षार्थियों की भीड़ लग गई। परीक्षा के बाद एक बाइक पर दो से तीन विद्यार्थी बिना मास्क लगाकर निकले। हालांकि केंद्र के अंदर सख्ती होने के कारण छात्र सोशल डिस्टेंस का पालन करने को मजबूर हुए। सुबह 8 बजे सर्वहितकारिणी मावि व जैन श्वेतांंबर उमावि के केंद्र पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया गया।

राजलदेसर : मास्क लगाकर आए विद्यार्थी
कस्बे के राउमावि, राबाउमावि, स्वामी विवेकानंद उमावि में साेमवार काे दसवीं कक्षा की परीक्षा हुई। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पूर्व से ही स्क्रीनिंग, हैंड सेनेटाइजर, हाथ धुलाने व मास्क अनिवार्यता के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। राउमावि प्रधानाचार्य जेपी प्रजापत के अनुसार 479 विद्यार्थियों में से दो अनुपस्थिति रहे। राबाउमावि प्रधानाचार्य सुमन थाकन ने बताया कि 273 विद्यार्थियों में से चार अनुपस्थित रहे। स्वामी विवेकानंद उमावि संस्थाप्रधान श्रवण चौधरी के अनुसार यहां इस केंद्र पर 194 में से चार विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सरदारशहर. परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियाें की जांच करते हुए।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

जयपुर के लिए राेडवेज की नाॅन एसी स्लीपर बस आज से

राजस्थान राेडवेज की ओर से बीकानेर-जयपुर के बीच नाइट सर्विस मंगलवार से शुरू हाेगी। जयपुर के लिए बीकानेर डिपाे अहमदाबाद, बांसवाड़ा, नागाैर, अजमेर, आनंदगढ़ और नापासर के लिए दाे बसें भी शुरू करेगा। बांसवाड़ा के लिए दाे बसें चलाई जा रही है। इसमें एक अजमेर और दूसरी वाया जाेधपुर हाेकर है। बस अहमदाबाद की बस सर्विस में एक साथ 30 ही यात्री जा सकेंगे।

बीकानेर डिपाे की मुख्य प्रबंधक इंद्रा गाेदारा ने बताया कि बीकानेर से जयपुर के लिए नाइट बस सर्विस नाॅन एसी स्लीपर मंगलवार रात 11 बजे रवाना हाेगी तथा वापसी में जयपुर से रात 11 बजे चलेगी। इस प्रकार बांसवाड़ा के लिए दाेपहर एक बजे चलेगी तथा वापसी में शाम साढ़े पांच बजे चलेगी। बीकानेर से अजमेर के लिए बस शाम चार बजे चलेगी तथा वापसी में अजमेर से सुबह 7.30 बजे रवाना हाेकर दाेपहर सवा दाे बजे बीकानेर आएगी।

जानिए बीकानेर-नापासर के बीच बस सर्विस
बीकानेर से सुबह 10.30 बजे नापासर के लिए बस चलेगी, जाे वहां से दाेपहर 12 बजे रवाना हाेगी। दाेपहर 1.30 बजे नापासर के लिए रवाना हाेगी, वापसी में चार बजे चलेगी। बीकानेर से शाम 6.45 बजे बस रवाना हाेगी, जाे वापसी में अगले दिन सुबह आठ बजे नापासर से चलेगी। सुबह 8.30 बजे नापासर से चलकर बीकानेर आएगी, जाे 11.45 बजे नापासर के लिए रवाना हाेगी। दाेपहर 12 बजे बीकानेर आएगी। एक बजे वापस नापासर के लिए चलेगी। तीन बजे बीकानेर आएगी।

साढ़े चार बजे वापस नापासर जाएगी। ऐसे ही नापासर से सुबह 9.45 बजे चलेगी। 11.30 बजे बीकानेर आएगी। दाेपहर 1.45 बजे नापासर के लिए रवाना हाेगी। शाम चार बजे बीकानेर आएगी। फिर शाम 5.30 बजे नापासर के लिए चलेगी। इसी प्रकार आनंदगढ़ के लिए बस दाेपहर 1.30 बजे रवाना हाेगी, जाे शाम पांच बजे पहुंचेगी। वापसी में सुबह सात बजे रवाना हाेकर 10.15 बजे बीकानेर आएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

गोपाल गोशाला में किया पौधरोपण

नाथोतालाब स्थित गोपाल गोशाला में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, जिला प्रमुख हरलाल सहारण व पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. वासुदेव चावला आदि ने पौधरोपण किया। गोशाला पहुंचने पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कमल दाधीच के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में 501 पौधे लगाने का संकल्प लिया।

इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राठौड़ को नगर परिषद में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर ज्ञापन देकर जांच करवाने की मांग की। इस दौरान भाजयूमो नगर अध्यक्ष नरेंद्र गुर्जर, भंवरलाल गिलाण, लीलाधर खंडेलवाल, अमित मौसूण, भवानी रांकावत, रतनलाल नायक, शंकर जिलोया, रोहित लाटा, बसंत दाधीच अमन सोनी, मोहित बोचीवाल व नीरज बोचीवाल मौजूद थे।

पीपुल्स यूनिटी संस्थान अध्यक्ष रघुनाथ खेमका के सानिध्य में गांव ऊंटवालिया की रोही में संस्थान सदस्यों ने शीशम के 11 पौधे लगाए। खेमका ने बताया कि मानसून के दौरान भी पौधरोपण जारी रखा जाएगा तथा पौधों की देखभाल के लिए एक व्यक्ति की नियुक्त की जाएगी। इस मौके पर प्रदीप सारोठिया, संजय सिंघानिया, पवन कुमार, मुकेश शर्मा, रामेश्वर आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

तीन तहसीलों की 771 हेक्टेयर भूमि टिड्डी से मुक्त

बीकानेर कोलायत और श्री डूंगरगढ़ की 771 हेक्टेयर में बीती रात कृषि विभाग और टिड्डी नियंत्रण विभाग ने एक्शन लिया और टिड्डियों को मार गिराया। रविवार की शाम को ही कृषि विभाग के पास यह लोकेशन पहुंच गई थी कि इन तीनों तहसीलों के कौन-कौन से गांव में टिड्डी डेरा जमा चुकी है क्योंकि पिछली रात में उठ नहीं पाती इसलिए एक जगह बैठ जाती है कृषि विभाग इसीलिए इनको रात में मारने की कार्रवाई करता है अगर दिन में मारे तो आधे से ज्यादा टिड्डी उड़ जाएंगे इसलिए कृषि विभाग दिन में इनकी उड़ने की लोकेशन और रात में बैठने की जगह पहले तलाश करता है फिर मारने की कार्यवाई बीती रात जब उनको लोकेशन मिली तो तीन अलग-अलग टीमें बनाकर अलग-अलग गांव में भेजी गई और एक साथ कार्रवाई शुरू की सुबह 6:00 बजे तक 771 हेक्टेयर में टिड्डी को मार गिराया गया कृषि विभाग के सहायक निदेशक रामकिशोर मेहरा का कहना है कि पाकिस्तान से जब हवा का भारत की ओर सकारात्मक होता है तो चड्डी उसके साथ राजस्थान में प्रवेश कर जाती है इन दिनों पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में फिर से पाकिस्तान की ओर से आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

दस दिन में ही उखड़ गया साहवा-तारानगर सड़क पर किया गया पैचवर्क

साहवा-तारानगर सड़क मार्ग पर किया गया मरम्मत कार्य दस दिन बाद ही उखड़ने लगा है। इससे मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। करीब 15 साै मीटर में किया किए गए पैचवर्क की कंक्रीट उखड़ कर सड़क पर फैल गई हैं। इनसे दुपहिया वाहनाें के फिसलने की भी आशंका रहती है।

कार्य के बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से निरीक्षण नहीं किया गया। करीब तीन लाख रुपए की लागत के कार्य का ठेका सरदारशहर की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी दिया गया था। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एईएन ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि अभी कार्य का भुगतान नहीं किया गया है। ठेकेदार काे कहकर जहां से सड़क उखड़ी है उसकी मरम्मत करा दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Patchwork done on Sahwa-Taranagar road, uprooted within ten days
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोविड के दौर में परीक्षा मजबूरी, यहां भी जरूरी है दूरी

कोरोना संक्रमण के बढ़ती रफ्तार के बीच के सोमवार से दसवीं के बचे हुए पेपरों की परीक्षा शुरू हुई। सोमवार को 8.30 से 11.45 बजे तक सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर हुआ। स्टूडेंट संबंधित परीक्षा केंद्र पर 7 बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए।
कोरोना से बचाव की एडवाईजरी के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम किए गए। परीक्षार्थियों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया और सेनेटाइजर की भी व्यवस्था की गई। सभी परीक्षार्थी मास्क लगाकर पहुंचे।

सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के लिए सिटिंग अरेंजमेंट के दौरान प्रत्येक स्टूडेंट के बीच मे छह फीट की दूरी रखी गई। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा केंद्र के कमरे भी सेनेटाइज करवाए गए। हालांकि परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षा केंद्रों पर भीड़ नजर आई।

222 केंद्रों पर हूई सामाजिक विज्ञान की परीक्षा, 97.28% उपस्थिति

10वीं कक्षा का सोमवार को सामाजिक विज्ञान का पेपर हुआ। परीक्षा सुबह 8.30 से 11.45 तक हुई। इस परीक्षा में जिले से 40962 स्टूडेंट्स शामिल हुए। जबकि 1145 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। मंगलवार को गणित का पेपर होगा। 10वीं 12वीं कक्षा की शेष विषयों की परीक्षाएं 30 जून तक चलेगी।
राबाउमावि बाठिया में पकड़ा फर्जी अभ्यर्थी

10वीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान विषय के पेपर में राबाउमावि बाठिया स्थित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देते हुए एक फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया। यह परीक्षार्थी 1358181 के रोल नंबर पर परीक्षा दे रहा था। जांच के दौरान बोर्ड के द्वारा भेजे गए प्रवेश पत्र से अभ्यर्थी का फोटो और हस्ताक्षर नहीं मिलने। केंद्र अधीक्षक की ओर से पूछने पर अभ्यर्थी ने अपना नाम अशोक सिंह बताता। अभ्यर्थी के पास प्रवेश पत्र भी नहीं मिला। केंद्र अधीक्षक नगेंद्र शर्मा ने इस संबंध में गंगाशहर पुलिस थाने में दर्ज करवाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Examination compulsion in Kovid's time, distance is also necessary here
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

अगली कक्षाओं में प्रवेश देने की मांग विद्यार्थियों ने प्रिंसिपल काे साैंपा ज्ञापन

काेेराेना संकट काल में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को राहत देने की मांग करते हुए छात्र नेताओं ने सोमवार को राजकीय जालान कॉलेज के प्राचार्य कल्याणसिंह चारण को ज्ञापन सौंपा। छात्र संघ अध्यक्ष भागीरथ के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि जिस समय लॉकडाउन शुरू हुआ, उस दौरान प्रकार की परीक्षाएं संचालित थी, जिन्हें स्थगित कर दिया गया और कॉलेज स्तर की परीक्षाएं अब तक नहीं हुई है।

वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए परीक्षा करवाना संभव नहीं है। ज्ञापन में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमाेट करने की मांग की गई। इस मौके पर लालचंद तंवर, श्रवणकुमार मेघवाल, गणेश प्रजापत, संदीप भार्गव, हितेश सोनी, जुबेर गौरी, आसिफ छिंपा, विक्रम, मोहित चौहान, अजय सैनी, शोएब, रघु कलावा, महेंद्र सारस्वत सहित कई छात्र नेता उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आगामी कक्षा में विद्यार्थियों को प्रमोट करने के लिए प्राचार्य को ज्ञापन दिया।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती हाेने पर मांग भर दी, बेटी जन्मी तब पता चला वाे पहले से शादीशुदा है

एक युवक ने पड़ाेस में रहने वाली युवती काे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवती गर्भवती हुई ताे उसकी मांग भरकर शादी करने का ढाेंग किया। बाद में पुत्री ने जन्म लिया ताे पता चला कि वाे युवक पहले से शादीशुदा था। इतना ही नहीं, युवती की शादी हाे जाने के बाद भी उसने पीछा नहीं छाेड़ा।

सरकारी विभाग में कर्मचारी पीड़िता की ओर से सदर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस काे दी गई रिपाेर्ट में बताया गया है कि सुभाषपुरा में उसके पड़ाेस में रहने वाले धर्मेश वाल्मिकी ने उसे शादी के लिए प्रपाेज किया और एक दिन घर में अकेली देखकर दुष्कर्म किया। उसके बाद शादी का झांसा देता रहा। वह गर्भवती हुई ताे उसकी मांग भरकर शादी का ढाेंग किया।

इस दाैरान उसने एक लड़की काे जन्म दिया। तब पता चला कि धर्मेश पहले से शादीशुदा है। उसने धाेखे में रखा। उसके रुपए भी हड़प लिए। पीड़िता ने दूसरी शादी कर ली ताे भी आराेपी ने पीछा नहीं छाेड़ा और 23 जून काे उसके घर पहुंच गया।

पुत्री की गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। 25 जून काे भी धमकाया। आखिरकार उसने अपने पति काे पूरा घटनाक्रम बता दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच एसआई रतनलाल करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

नैणासर-जयसंगसर के कच्चे रास्ते पर संचालित अवैध टोल बूथ काे बंद कराने मांग

नैणासर से जयसंगसर जाने वाले कटानी कच्चे रास्ते पर संचालित अवैध टाेल बूथ काे लेकर आसपास के ग्रामीणाें में आक्राेश पनप रहा है। टोल बूथ हटाने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणाें ने एसडीएम रीना छींपा काे ज्ञापन साैंपा। कांग्रेस देहात अध्यक्ष ताराचंद सहारण ने बताया कि मुख्य सड़क पर संचालित टाेल के अलावा कच्चे रास्ते पर भी अवैध रूप टाेल बूथ बनाया गया है, जहां ग्रामीणाें से टाेल के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है।

जागरूक क्रांतिकारी मंच के अध्यक्ष गिरधारी फुलफकर ने बताया कि कच्चे रास्ते पर बिना राेड की सुविधा दिए बगैर टाेल वसूला जा रहा है। टाेल बूथ काे बंद नहीं कराया गया ताे 12 गांवाें के लाेग मिलकर आंदाेलन व धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दाैरान सरपंच शीशराम सारण, सरपंच रतिराम डूडी, प्रशांत चाहर, रामजस कस्वा, लालचंद डूडी, रामजस चाहर, हरलाल बेनीवाल, भारत चाहर, मालाराम, फरसाराम, भागीरथ सारण, महेंद मेघवाल आदि माैजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Demand to close illegal toll booths operated on the crude route of Nainasar-Jaisangsar
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

तारानगर में पानी की निकासी के उचित प्रबंध नहीं, चार दिन बाद भी भरा है बारिश का पानी

कस्बे में चार दिन पहले हुई बरसात के बाद कई स्थानाें पर अब तक पानी भरा हुआ। पानी की उचित निकासी के प्रबंध नहीं हाेने के चलते कस्बे में जगह-जगह नालियां अवरूद्ध होने के कारण बरसाती पानी सड़क पर ही जमा हो गया। गंदे पानी की निकासी नहीं होने के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नगरपालिका की अनदेखी के चलते कई वार्डाें में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। वार्ड 21 की सरावगी धर्मशाला के आगे पड़े खाली मैदान में अब तक बरसात के बाद पानी भरा हुआ है। मैदान में भरे इस पानी से अब बदबू आने लगी है। गंदगी एवं बदबू से आसपास के लाेगाें परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी में मच्छर पनपे से बीमारियाें के फैलने का भी डर बना हुआ है। हालांकि नगर पालिका की ओर से धर्मशाला के सामने जमा गंदे पानी की निकासी के लिए करीब 13 साल पहले एक कुआं बनाया गया था, जाे अब जर्जर हाे चुका है।

इस कुएं में माेटर लगाकर ही यहां से गंदे पानी काे निकाला जाता था। वार्ड के लाेगाें ने बताया कि कई बार कुएं की मरम्मत काे लेकर नगरपालिका में शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं किया जा रहा। शांति देवी राजकीय बालिका स्कूल, बनेचंद सरावगी स्कूल, सरावगी धर्मशाला, बगीची बालाजी मंदिर, शनि मंदिर, राजकीय जमनाधर मोतीलाल सरावगी स्कूल सहित के लिए यह मुख्य रास्ता है। बरसाती पानी भराव के बाद यहां से गुजरना में लाेगाें काे परेशानियाें का सामना करना पड़ता है।

पानी निकासी के लिए 13 साल पहले बनाया था 25 फीट गहरा कुआं
सरावगी धर्मशाला के पास से पानी की निकासी के लिए करीब 13 वर्ष पहले 25 फीट गहरे कुएं का निर्माण कराया था। इसमें इस स्थान का पानी भर जाता था। अब यह कुआं मिट्टी व कीचड़ से करीब-करीब भर चुका है। थोड़ी सी बरसात के बाद यह पानी से भर जाता है और पानी फिर से बाहर आ जाता है। तेज बारिश हाेने पर ताे यहां के हालात काफी ज्यादा खराब हाे जाते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तारानगर. कस्बे के वार्ड 21 में सरावगी धर्मशाला के सामने मैदान में जमा गंदा पानी।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

7 कोरोना पॉजिटिव मिले, इनमें 5 सरदारशहर के, 16 मरीज रिकवर

जिले के 7 व्यक्ति चूरू व जयपुर में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें पांच जयपुर में जांच के दौरान पॉजिटिव मिले हैं, जबकि दो चूरू में मिले हैं। संक्रमितों में सर्वाधिक पांच सरदारशहर के हैं, जबकि एक-एक सुजानगढ़ एवं बीदासर के हैं। जिला मुख्यालय पर सोमवार को प्राप्त जांच रिपोर्ट में दो व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं।

दोनों व्यक्ति दिल्ली व असम के गुवाहाटी से आए हैं। इनमें एक 23 वर्षीय युवक बीदासर के सांडवा का एवं दूसरा 30 वर्षीय सरदारशहर के भादासर का है। इसी तरह जयपुर में पॉजिटिव मिले सरदारशहर के वार्ड 10 के तीन व्यक्ति व एक महिला और सुजानगढ़ के बोबासर का व्यक्ति शामिल है। सरदारशहर के सभी का सैंपल जयपुर में लिया था तथा वहां निजी चिकित्सालय में भर्ती है। सुजानगढ़ का व्यक्ति नागौर से आया है।

जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि चूरू से सोमवार को 16 मरीज को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया। इनमें चूरू के तीन, रतनगढ़ के दो, सरदारशहर के 7, सुजानगढ़ के 3 व तारानगर का एक व्यक्ति जांच में पॉजिटिव से निगेटिव पाया गया है। जिले में अब तक 314 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जिसमें 233 व्यक्ति पॉजिटिव से निगेटिव हो गए है। 79 व्यक्ति उपचाराधीन है। जिले में अब तक 11741 सैंपल जांच के लिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

चूरू कलेक्टर को मिला स्कॉच अवाॅर्ड, 19 महीने में महिला समूहों को रोजगारपरक गतिविधियों से जोड़कर दिलाई देश में पहचान

चूरू जिला कलेक्टर संदेश नायक को प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड मिला है। कोरोना के कारण आयोजक स्कॉच ग्रुप की ओर से जिला प्रशासन को ऑनलाइन ही ‘सेमी-फाइनलिस्ट स्कॉच ऑर्डर ऑफ मेरिट’ भेजा गया है। ये अवार्ड जिला प्रशासन को इसलिए मिला, क्योंकि इसके मुखिया कलेक्टर नायक ने 19 महीने में राजीविका महिला स्वयं सहायता समूह को राज्य ही नहीं अखिल भारत स्तर पर पहचान दिलाई।

इस समूह की कलेक्ट्रेट स्थित कस्तूरबा कैंटीन को देशभर में पहचान मिली। कलेक्टर नायक 19 महीने पहले 25 दिसंबर को चूरू आए उस समय जिले में महिला स्वयं सहायता समूह की संख्या 3800 थी। ये समूह केवल लोन लेकर घर पर ही काम करती थी। अब इनकी संख्या 5400 तक पहुंच गई है और ये समूह सक्रिय होकर स्थानीय स्तर उत्पाद निर्माण कर रही है।

कलेक्टर के नेतृत्व में जिले में महिला स्वयं सहायता समूहों ने राजीविका को एक ब्रांडनेम बनाया है। समूह की महिलाओं द्वारा ही संचालित कस्तूरबा कैंटीन के अलावा कस्तूरबा प्रोडक्ट कॉर्नर, कस्तूरबा ई मित्र, कस्तूरबा नर्सरी, सरदारशहर में कैंटीन, रतनगढ़ में जैविक खेती, पापड़-बड़ी उद्योग जैसे कार्यों के जरिए स्वयं सहायता समूहों ने अनूठी पहचान स्थापित की है।

कोरोना संकट में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने मास्क और राशन किट तैयार कर कमाए 9 लाख रुपए
कोरोना संकट में इन महिलाओं ने राशन किट व मास्क बनाने में सहयोग भी किया और समूह के लिए अतिरिक्त आय भी जुटाई। राजीविका के जिला प्रबंधक बजरंग सैनी ने बताया कि राशन किट से 6 लाख एवं मास्क से तीन लाख रुपए कमाए।

सैनी ने बताया कि शीघ्र ही राजीविका की ओर से गुरु गोरखनाथ नमकीन उद्योग भी स्थापित किया जा रहा है, जिसमें राजीविका की महिलाओं द्वारा भुजिया, दाल, कुरकुरे आदि 11 प्रकार के आइटम करीब 20 हजार पैकेट प्रतिदिन तैयार कर बेचे जाएंगे। जिले में करीब 5400 महिला स्वयं सहायता समूह हैं।

इन्हें रोजगारपरक गतिविधियों से महिलाएं अतिरिक्त आय अर्जित कर परिवार का जीवन स्तर बढा रही हैं और महिला सशक्तिकरण का संदेश मुखर कर रही हैं। कलेक्टर को इन गतिविधियों के लिए मिला अवार्ड समूहों और अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का काम करेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के 3 घंटे बाद ही तीन आरोपी गिरफ्तार

महिला थाना पुलिस ने गांव घांघू में ननिहाल आई 13 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने को लेकर सोमवार को मामला दर्ज करने के तीन घंटे बाद ही सदर थाना पुलिस के सहयोग से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार एसपी कार्यालय से आए परिवाद के आधार पर मामला दर्ज होने के 3 घंटे ही बाद पुलिस ने नामजद तीन आरोपी महेंद्रसिंह तंवर उर्फ कातिया, रतनसिंह तंवर व सुरेंद्रसिंह तंवर को गिरफ्तार किया।

एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया। एक नामजद व एक अन्य की तलाश जारी है। नाबालिग का मेडिकल करवाया।
पुलिस के अनुसार परिवाद में घांघू की नाबालिग ने रिपोर्ट दी कि वह 21 मार्च को ननिहाल आई थी और लॉकडाउन में यही रह रही थी। 19 जून को गांव का एक युवक आया और उसके साथ अश्लील फोटो खींच ली। आरोपी ने उसे फोटो वायरल करने की धमकी देकर 21 जून को बाहर बुलाया और रुपए की मांग की।

आरोपी ने 23 जून को बुलाया। आरोपी सहित अन्य नामजद ने सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। वीडियो वायरल की धमकी देकर 24 जून को फिर बुलाया और सामूहिक दुष्कर्म किया।

एसपी तेजस्वनी गौतम के आदेश पर एएसपी योगेंद्र फौजदार व डीएसपी राहुल यादव के निर्देशन में कार्रवाई करने वाली टीम में महिला थाने की एसएचओ राजेश, एएसआई हरिकिशन, हैड कांस्टेबल कविता, पवनकुमार, सुनीलकुमार, सदर थाना एसएचओ रामनारायण, हैड कांस्टेबल संजय, हुकमाराम, नवीन, सरजीत, हरीश, बजरंगलाल, शमशेरसिंह, राकेश, प्रदीप कुमार थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद विद्यार्थियों को दिया प्रवेश, 1196 गैरहाजिर

कोविड-19 की सख्त गाइडलाइन की पालना के साथ 10वीं बोर्ड के बचे हुए पेपरों की परीक्षा सोमवार को जिले के 227 केंद्र एवं 9 उप केंद्रों पर शुरू हुई। सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। केंद्रों पर एक घंटे पहले ही परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ जांच शुरू हुई, उसके बाद केंद्र में प्रवेश दिया गया।

सामाजिक विज्ञान के प्रश्नपत्र में 44083 में से 42887 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। 1196 अनुपस्थित थे। प्रवेशिका में 147 पंजीकृत में से 142 आए, जबकि 5 अनुपस्थित रहे। डीईओ मा. संपतराम बारूपाल ने दावा किया कि जिले में परीक्षा का संचालन सुचारू रूप से हुआ। कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना की गई। (समाचार पेज 13 पर)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Admission to students after thermal screening, 1196 absent
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

रात को धमाके के साथ गड्‌ढ़ा, दूसरे दिन शाम तक 16 फीट का हो गया, तहसीलदार बोले-जांच कराएंगे

रायपुरा गांव के एक घर के कच्चे आंगन में रविवार रात करीब नाै बजे के अचानक हुए तेज धमाके के बाद दाे फीट गहरा गड्‌ढ़ा बन गया। ग्रामीणाें का दावा है कि सुबह यह गड्‌ढ़ा और गहरा हाे गया। साेमवार शाम चार बजे तक करीब 16 फीट गहरा हाे गया। मनीराम मीणा ने बताया कि रात में उसके घर के आंगन में अचानक तेज धमाका हुआ, जिसके बाद दाे फीट गहरा गड्‌ढ़ा हाे गया।

सुबह लाेगाें की भीड़ इकठ्ठा हाे गई। पुलिस काे सूचना दी, लेकिन माैके पर नहीं पहुंची। सरपंच भंवरू खान व ग्राम विकास अधिकारी दलीप सारण माैके पर पहुंचे और लाेगाें काे गड्ढ़े से दूर रहने के लिए पाबंद किया। पूर्व सरपंच रजीराम साहू ने बताया जमीन कैसे धंस रही है, पता नहीं चल पा रहा। यहां काेई कुआं या अन्य गड्ढ़ा भी नहीं था।
^रायपुरा में रविवार रात धमाके के साथ गड्‌ढ़ा होने की सूचना मिली है। वीडीओ को मौके पर भेजकर जानकारी मांगी। गड्ढ़ा अपने-आप कैसे हुआ, जांच करवाई जाएगी।
-सुशील कुमार सैनी, तहसीलदार



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

नाबालिग को भगाने के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर किया पथराव

भालेरी में रविवार रात नाबालिग को भगाने के आरोपी को पकड़ने गई भालेरी पुलिस पर आरोपी के परिजनों ने पथराव कर दिया। पथराव में चार पुलिसकर्मियों के मामूली चोटें आई, वहीं वाहन का शीशा आदि टूट गया। घटना को लेकर भालेरी थाने में सात पुरुष, चार महिलाओं सहित चार-पांच अन्य के खिलाफ भालेरी में मामला दर्ज हुआ।
एसएचओ रायसिंह सुथार के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि 27 जून को थाने में 15 वर्षीय नाबालिग को भगा ले जाने को लेकर दर्ज मामले का आरोपी घर पर है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम रविवार रात आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर गई। वहां पर आरोपी के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।

परिजनों ने आरोपी को पीछे से भगाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर आरोपी 24 वर्षीय सांवरमल उर्फ सुरेंद्र कुमार पुत्र सरदाराराम निवासी भालेरी को पकड़ लिया। घटना को लेकर थाने में हैडकांस्टेबल की रिपोर्ट पर छगनलाल, प्रताप, अमरचंद, रतनलाल पुत्र सरदाराराम मेघवाल, जेठाराम, भूराराम, देवीलाल, भोमा, ममता पत्नी प्रताप, बख्ती, गोमती सहित तीन-चार
अन्य के खिलाफ पुलिस के साथ मारपीट कर राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज हुआ। रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपियों ने पथराव कर पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में एसएचओ के रीडर हैड कांस्टेबल महेंद्र कुमार सहित चार पुलिसकर्मियों के चोटें आई।

सिवानी से दस्तयाब कर नाबालिग को परिजनों को सौंपा
भालेरी पुलिस ने गांव से भगाई गई 15 वर्षीय नाबालिग को सोमवार शाम सिवानी (हरियाणा) से दस्तयाब किया। एसएचओ रायसिंह सुथार ने बताया कि रविवार रात मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने गई टीम पर हुए हमले के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया था। सोमवार को नाबालिग की तलाश की गई। शाम को नाबालिग को सिवानी से दस्तयाब किया गया। पुलिस ने नाबालिग को उसके परिजनों को सौंप दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर किए पथराव में क्षतिग्रस्त गाड़ी।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

एमएलए साइकिल पर तो महिलाएं सिलेंडर लेकर पहुंचीं, कार्यकर्ता ट्रैक्टर को रस्सी से खींच कर लाए

पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन के तहत सोमवार को जोधपुर में कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट के बाहर दो घंटे तक सांकेतिक धरना दिया। कलेक्ट्रेट के सामने महावीर उद्यान के बाहर सुबह 11 से दोपहर 1 बजे धरना देकर केंद्र सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग की। इसके बाद कांग्रेस महासचिव वैभव गहलोत व शहर जिलाध्यक्ष सईद अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने एडीएम प्रथम एमएल नेहरा को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विरोध के अनूठे दृश्य भी दिखे।

धरने में शामिल होने के लिए लूणी विधायक महेंद्रसिंह विश्नोई साइकिल चलाकर पहुंचे। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता ट्रैक्टर को रसियों से बांधकर खींचकर धरनास्थल पर लेकर आए। कुछ महिलाएं सिलेंडर उठाकर लाते हुए पहुंचीं। ये विरोध से ज्यादा वहां से गुजरने वाले लोगों के लिए कौतुहल बना हुआ था।

कच्चा तेल सस्ता, फिर भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रही, केंद्र सरकार ने कंपनियों को खुली छूट दे रखी है : वैभव

धरनास्थल पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ रही कीमतों के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें नहीं बढ़ रही हैं तो देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें क्यों बढ़ रही है? केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों को खुली छूट दे रखी है।

केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आर्थिक संकट गहराया हुआ है। जिलाध्यक्ष अंसारी ने कहा कि तेल कीमतों की वृद्धि से आमजन त्रस्त हैं। इस दौरान कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरनास्थल पर कांग्रेसजन मास्क लगाकर बैठे थे, लेकिन लोगों की संख्या 50 से ज्यादा थी।

धरनास्थल पर जोधपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक हीराराम मेघवाल, जेडीए के पूर्व चेयरमैन राजेंद्रसिंह सोलंकी, राजसिको के पूर्व अध्यक्ष सुनील परिहार, आनंदसिंह चौहान, अजय शर्मा, पवन मेहता, लियाकत अली रंगरेज, हरेंद्र सिंह राठौड़, रमेश बोराणा, सोमदत्त हर्ष, आनंद पुरोहित, ओमकुमारी गहलोत, शैलजा परिहार, मुन्नीदेवी गोदारा, अब्दुल गनी फौजदार, ललित सुराणा सहित कई लोग मौजूद थे।

भाजपा नेता ने कांग्रेसजनों के खिलाफ सोशल डिस्टेंसिंग नहीं करने की रिपोर्ट दी


कांग्रेसजनों के ज्ञापन देकर जाते ही भाजपा के पूर्व शहर उपाध्यक्ष एडवोकेट नाथूसिंह राठौड़ वहां आए और उदयमंदिर थानाधिकारी के नाम का ज्ञापन एडीएम प्रथम को सौंपा। इसमें कोरोना के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने पर कांग्रेसजनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। उन्होंने बाद में उदयमंदिर थाने में भी रिपोर्ट सौंपी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
On the MLA bicycle, women reached the cylinder, workers pulled the tractor from the rope
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

डेढ़ माह में 12830 हैक्टेयर में पहुंचा टिड्‌डी दल, नियंत्रण की कार्रवाई सिर्फ 3206 हैक्टेयर में हुई

कोरोना के साथ-साथ पिछले डेढ़ माह से जिले के लोग टिडि्डयों का सामना भी कर रहे हैं। आठ मई से 28 जून तक जिले की अलग-अलग तहसील क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक टिड्‌डी दलों ने दस्तक दी और करीब 12830 हैक्टेयर क्षेत्र तक पहुंच गई। इसमें सुजानगढ़, बीदासर व सरदारशहर का क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।
अब तक राहत की बात यह रही कि रबी फसलों व खरीफ फसलों की बुआई के बीच का समय होने के कारण टिडि्डयों के दल ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा सके, लेकिन इनका संकट अभी भी बना हुआ है। कृषि विभाग उपनिदेशक प्रहलाद सैनी ने बताया कि आठ मई के बाद से टिडि्डयों के दल लगातार अंतराल में जिले के अलग-अलग स्थानों पर पहुंच रहे हैं। कृषि विभाग की टीम ने सरदारशहर, बीदासर, सुजानगढ़, रतनगढ़, तारानगर व चूरू में 47 स्थानों पर 3206 हैक्टेयर में नियंत्रण की कार्रवाई की है, इसमें 1423 हैक्टेयर कृषि व 1783 हैक्टेयर अकृषि शामिल है। सोमवार को राजलदेसर, सरदारशहर व सादुलपुर के कई क्षेत्रों में टिडि्डयां नजर आई। इसके अलावा बीकानेर व नागौर में भी कई दल सक्रिय है, जो हवाओं के साथ जिले का रूख कर सकते हैं।

बीदासर में 5050 हैक्टे. में टिड्‌डी दल ने पड़ाव डाला
टिडि्डयों ने अभी तक सबसे अधिक बीदासर में 5050 हैक्टेयर में पड़ाव डाला। इसके अलावा सुजानगढ़ में 3050, सरदारशहर में 1930, रतनगढ़ में 800, तारानगर में 600 व चूरू में 1400 हैक्टेयर में टिड्‌डी दल पहुंचा।

लाछड़सर में चार किमी लंबे टिड्‌डी दल ने डाला पड़ाव, कृषि विभाग की टीम ने 8 घंटे में पाया काबू
उपतहसील के गांव लाछड़सर की रोही में रविवार शाम आठ बजे शीतलनगर की तरफ से करीब 4 किमी लंबे व 3 किमी चौड़ाई में फैले टिड्डी दल ने 200 हैक्टेयर में पड़ाव डाला। सूचना पर रात 10 बजे कृषि विभाग की टीम पहुंची और रेस्क्यू की कार्रवाई शुरू की गई। टीम ने 8 घंटे तक कार्रवाई कर सुबह आठ बजे तक अधिकतर टिडि्डयों को समाप्त कर दिया।

पटवारी भगवानदास ने बताया कि सूचना पर टिड्डी नियंत्रण दल के लिए रेवेन्यू व कृषि विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। कृषि अधिकारी सुरेन्द्र मारु, सहायक कृषि अधिकारी सोहनलाल, कृषि पर्यवेक्षक नवलकिशोर शर्मा आदि ने मामराज सऊ, मोहनलाल सऊ, प्रभुराम सऊ, विनोद मीणा आदि के खेतों में अभियान चलाकर 200 हैक्टेयर में 10 ट्रेक्टर माउंटेन स्प्रे छिड़काव कर टिड्डी को समाप्त किया।

क्षेत्र में लगातार टिडिडयों के हमले से किसान परेशान हैं। कपास, मूंगफली तथा कई क्षेत्रों में बाजरे की फसल को भी टिडि्डयों से नुकसान पहुंचा है। रविवार को तीसरी बार टिड्‌डी दल ने ग्रामीण क्षेत्रों में दस्तक दी। गांव भूखरेड़ी, फ्रांसा, सुखलणिया, लधासर आदि में टिड्‌डी के दो दल दिखाई दिए। ग्रामीणों ने थाली बजाकर व पटाखे चलाकर टिडिडयों को भगाया।

सादुलपुर : 3 किमी लंबा व दो किमी चौड़ा टिड्‌डी दल आधा दर्जन गांवों से होकर पिलानी की तरफ बढ़ गया
झुंझुनूं जिले की सीमा से सटे तहसील के करीब आधा दर्जन गांवों से होकर सोमवार को टिड्‌डी दल पिलानी की तरफ बढ़ गया। टिड्‌डी दल आने की सूचना पर प्रशासनिक व कृषि अधिकारी हरकत में आए और टीम को क्षेत्रों के लिए भेजा। सहायक कृषि अधिकारी विजयपुरी ने बताया कि तीन किमी लंबा और दो किमी चौड़ा टिड्‌डी दल सोमवार सुबह नौ बजे चूरू के लोहसना क्षेत्र से केरलीबास व डाबली ढाणी पहुंचा।

बाद में नेशल, सुल्खनिया छोटा व बड़ा, डींगली, ठिमाऊ बड़ी व छोटी तथा थिरपाली होते हुए पिलानी की तरफ बढ़ गया। किसानों ने अपने खेतों में थाली, ढोल सहित अन्य ध्वनि यंत्र बजाकर टिड्‌डी दल को आगे भगाया। एसडीएम पंकज गढ़वाल ने बताया कि टिड्‌डी दल के झुंझुनूं जिला बॉर्डर पर स्थित गांवों में पहुंचने की सूचना मिलने पर वहां पर पर्याप्त व्यवस्था की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रतनगढ़. खेत में पड़ाव डालती टिड्‌डी।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

टूरिज्म आ रहा ट्रैक पर, तीन माह बाद खुला सिटी पैलेस म्यूजियम, 100 पर्यटक आए

काेराेना के संक्रमण काे देखते हुए बेपटरी हुआ उदयपुर का टूरिज्म सेक्टर धीरे-धीरे फिर से ट्रेक पर बढ़ने काे तैयार हाे रहा है। फतहसागर-सहेलियाें के बाड़ी आदि पर्यटन स्थलाें के साथ ही तीन माह बाद सोमवार को सिटी पैलेस म्यूजियम भी पर्यटकों के लिए खाेल दिया गया है।

म्यूजियम में पहले दिन करीब 100 देसी-विदेशी पर्यटक आए। महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेंद्र सिंह आउवा ने बताया कि म्यूजियम पूरी एहतियात के साथ सरकार की गाइडलाइन के हिसाब शुरू किया गया है।

म्यूजियम में आने वाले लोगों की एंट्री गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके साथ भी हैंड सैनिटाइज करवाए जा रहे हैं। पैलेस के अंदर मास्क पहनना अनिवार्य है। इसके साथ ही स्टाफ, गाइड और पर्यटक भी सोशल डिस्टेंस का खास ध्यान रख रहे हैं। एंट्री गेट पर टिकट लेने की जगह पर भी डिस्टेंस के साथ मार्क बनाए गए हैं। म्यूजियम सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 तक खुल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पैलेस म्यूजियम के एंट्री गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

सोमवार, 29 जून 2020

सुप्रीम काेर्ट का रोक से इनकार, आज से होंगी राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं, 11.5 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

सुप्रीम काेर्ट ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बाेर्ड की कक्षा 10वीं के बचे दो प्रश्न-पत्र की परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिका रविवार काे खारिज कर दी। परीक्षाएं साेमवार से हाेनी हैं, इसे देखते हुए सुप्रीम काेर्ट के जस्टिस एएम खानविल्कर, दिनेश माहेश्वरी और संजीव खन्ना की पीठ ने छुट्टी के दिन सुनवाई की।

कोर्ट ने कहा कि शैक्षणिक संस्थाओं में कोर्ट को न्यूनतम दखल देना चाहिए। अब साेमवार काे सामाजिक विज्ञान का पेपर हाेगा और गणित की परीक्षा मंगलवार काे हाेगी। परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक चलेगी। परीक्षार्थियों को एक घंटा पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने काे कहा गया है।

करीब 11.5 लाख परीक्षार्थी हैं। कोरोना के बीच आयोजित यह परीक्षा बोर्ड और राज्य सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। लॉकडाउन से पहले 12 मार्च को 10वीं की परीक्षा शुरू हुई थी, जो 19 मार्च को स्थगित कर दी गई। हिंदी, अंग्रेजी, तीसरी भाषा और विज्ञान की परीक्षाएं पहले ही हो चुकी हैं।

बीकानेर : परीक्षा से पहले छात्र को काेरोना, अब सप्लीमेंट्री एग्जाम देगा

10वीं की परीक्षा से पहले बीकानेर में एक छात्र काेराेना पीड़ित मिला। रविवार काे उसकी रिपाेर्ट पाॅजिटिव अाई। गाइडलाइंस के मुताबिक अब वह अपनी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट दिखाकर बाद में सप्लीमेंट्री एग्जाम दे सकेगा। उसे ही मुख्य परीक्षा माना जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता "ओरा द फेम' की जजिंग पूरी 138 फोटोग्राफर्स ने भेजे थे 2438 फोटो, 108 को अवार्ड

"ओरा द फेम' आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी की ओर से द्वितीय ओरा द फेम राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता 27 व 28 जून को ऑनलाइन हुई। सोसाइटी सचिव रीषा व्यास ने बताया कि फेडरेशन आफ इंडियन फोटोग्राफी की ओर से मान्यता प्राप्त इस प्रतियोगिता में बंगलुरू, कोलकाता, असम, जोधपुर सहित पूरे भारत से 138 फोटोग्राफर्स के 2438 फोटो मिले। इसकी जजिंग बंगलुरू के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फोटोग्राफर सतीश हनुमंत, दिल्ली से सोना बेनीवाल, मुंबई से समीर मधुकर मोहिते और जोधपुर से रामजी व्यास ने की। जजिंग में मनीष व्यास व कोलकाता से राजू सूत्रधार आदि का सहयोग रहा। कुल 108 फोटो को अवार्ड के लिए चुना गया। इन चयनित फोटो की प्रदर्शनी ऑनलाइन होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
National Photographic Competition "Ora the Fame" judging was completed by 138 photographers, 2438 photos, 108 awards
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

सीएचसी भवन में महिला जनरल वार्ड से 10 फीट दूर व सामान्य ओपीडी के पास होता है पोस्टमार्टम

कस्बे के बीच स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मोर्चरी नहीं होने से वर्षों से पुलिस व अस्पताल प्रबंधन के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। वैसे भी श्रीमाधोपुर सीएचसी को रेफरल अस्पताल के नाम से जाना जाता है। इसके बावजूद अस्पताल में शव रखने के साथ पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी नहीं है।

इसके कारण जनरल महिला वार्ड, लैब, गायनिकी वार्ड के बेहद नजदीक सीढ़ियों के पास वेंटिलेंशन के लिए बनाई गई गैलरी में ही शवों का पोस्टमार्टम किया जाता है, जहां पोस्टमार्टम होता है वहीं पास ही सामान्य ओपीडी का कमरा है, जिसमें फिजिशियन मरीजों को देखते हैं। ऐसे में संक्रमण का डर बना रहता है। यहां महीने में औसतन 10 से 12 पोस्टामर्टम होते हैं। कई बार लावरिस शव दो से तीन दिन तक यहां सड़ांध मारता रहता है। इसके कारण मरीजों व डाॅक्टरों को परेशान होना पड़ता है।
मोर्चरी के अभाव में अस्पताल प्रबंधन को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो सीएचसी में एक दिन में दो से तीन शव रखने पड़ जाते हैं। ऐसे में पोस्टमार्टम सहित शवों की सारसंभाल में भी काफी परेशानी होती है। कभी मृतक की पहचान नहीं होने पर शव को रातभर अस्पताल में रखने से शव से उठने वाली बदबू से सांस लेना दूभर हो जाता है।

शवों की सुरक्षा के लिए नहीं है बंदोबस्त, जहां होता है पोस्टमार्टम
सीएचसी परिसर काफी छोटा है। यहां मरीजों को देखने के लिए बने डॉक्टरों के चार कमरों व लैब के वेंटिलेशन के लिए सीढ़ियों के पास जगह छोड़ी गई है जो खुली है। इसी जगह पर शवों को रखा जाता है तथा खुले में पोस्टमार्टम किया जाता है। महिला वार्ड, गायनिक वार्ड, लैब 5 से 10 फीट की दूरी पर है। यहां अज्ञात शवों को सुरक्षित रखने के लिए बर्फ का बंदोबस्त भी नहीं किया जा रहा है। बर्फ के अभाव में शव जल्दी सड़ने लग जाते हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा बना रहता है।

एमआरएस की बैठक में कई बार लिए प्रस्ताव, लेकिन नहीं बनी मोर्चरी
अस्पताल की स्थापना के बाद से ही मोर्चरी की कमी है। क्षेत्र में आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं व अन्य कारणों से किसी व्यक्ति की मौत हो जाने पर रात के समय मोर्चरी के अभाव में शव रखने में परेशानी होती है। एमआरएस की मीटिंग में कई बार मोर्चरी बनाने का प्रस्ताव लिया गया, लेकिन मोर्चरी नहीं बनी। कई बार मोर्चरी बनाने के लिए निदेशालय को पत्र भी लिखा जा चुका है।

जहां होता है पोस्टमार्टम उसी के पास डॉक्टर देखते हैं मरीज, संक्रमण का खतरा
^सीएचसी में मोर्चरी का अभाव है। सीएचसी में सीढ़ियों के पास खुले में पोस्टमार्टम करना पड़ता है, जिससे अस्पताल प्रबंधन के साथ मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मोर्चरी बनाने के लिए विभाग को कई बार पत्र लिखा जा चुका है। अगर मोर्चरी के लिए बजट मिले तो ब्लॉक सीएमओ कार्यालय में मोर्चरी बनाने के लिए पर्याप्त जगह है।
डॉ. जेपी सैनी, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्रीमाधोपुर

^मेरी मौजूदगी में आयोजित मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक में मोर्चरी बनाने का प्रस्ताव लिया गया है। संसाधन उपलब्ध होते ही मोर्चरी का निर्माण शीघ्र शुरू करवाया जाएगा।
दीपेन्द्र सिंह शेखावत, विधायक, श्रीमाधोपुर


एमआरएस की मीटिंंग में मोर्चरी बनाने का प्रस्ताव लिया गया है, जिसकी स्वीकृति के लिए आगे विभाग को भेजा जाएगा।
डॉ. राजेश मंगावा,सीएचसी प्रभारी, श्रीमाधोपुर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
श्रीमाधोपुर.महिला वार्ड के सामने सीढ़ियों के पास खुले गलियारे में सामान्य ओपीडी के पास होता है पोस्टमार्टम।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

हाईकोर्ट में आज से नियमित सुनवाई, वकीलों और पक्षकारों का प्रवेश ई-पास से ही होगा

लॉकडाउन और दो सप्ताह की गर्मियों की छुटि्टयों के बाद हाईकाेर्ट में सोमवार से नियमित कामकाज शुरू होगा। सुनवाई सुबह 10:30 से शाम 4: 30 बजे तक होगी। इस दाैरान मास्क लगाना और साेशल डिस्टेंसिंग जरूरी हाेगी और वकीलों व पक्षकारों काे ई-पास से ही प्रवेश दिया जाएगा।

हाईकोर्ट की वेबसाइट पर दिए लिंक पर ई-पास बनवाया जा सकेगा। सभी वकीलों, कोर्टकर्मियों व अन्य पक्षकारों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही काेर्ट परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। इस दौरान एक घंटे का लंच रहेगा। एक कोर्ट में सौ केस सूचीबद्ध होंगे। वीसी के जरिये सुनवाई की व्यवस्था भी यथावत जारी रहेगी।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

21 लाख घरों की महिलाएं इस साल बाहर जाकर पानी लाने से होंगी मुक्त : शेखावत

स्थानीय सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने कहा कि इस साल राजस्थान के 21 लाख घरों में नल से जल पहुंचेगा। केंद्र ने राज्य सरकार के लिए जल जीवन मिशन के तहत 2522 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। पिछली और अब आवंटित राशि के अलावा इस योजना के लिए राजस्थान सरकार के पास 7 हजार करोड़ रुपए हैं।

शेखावत ने जोधपुर प्रवास के दौरान रविवार को यहां पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में कहा कि राजस्थान के अधिकारियों के साथ मेरे मंत्रालय के सचिव ने मीटिंग की है। हमने इस वर्ष 21 लाख घरों में कनेक्शन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मैं मानता हूं कि इन 21 लाख घरों की महिलाओं को पानी के लिए बाहर जाने के अभिशाप से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी।

हमारे हिस्से का पानी नहीं जाएगा पाकिस्तान
पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समझौतों के तहत जल बंटवारे का काम होता है। हम अपने अंतरराष्ट्रीय समझौतों की पवित्रता बनाए रखने के प्रति संकल्पबद्ध हैं, लेकिन हमारे हिस्से व खेतों के हिस्से का एक बूंद पानी बहकर पाकिस्तान या किसी दूसरे देश में न जाए, यह हमारा संकल्प है। हम इसको सुनिश्चित करेंगे।
टिड्डी मारने के लिए लगाए ड्रोन

टिड्डियों के हमले से उत्पन्न संकट पर शेखावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने इसे आपदा घोषित किया है। राज्यों को नुकसान का आंकलन करके किसानों को तुरंत एसडीआरएफ के माध्यम से मुआवजा देना चाहिए। केंद्र से राजस्थान सरकार को भी राशि आवंटित की थी।

केंद्र ने पर्याप्त मात्रा में छिड़काव के लिए पैसा और दवा उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि अबकी बार जिस गति और मात्रा में टिड्डी आई है, वो चिंता का विषय है। पीएम के दखल के बाद डीजीसीए ने ड्रोन के माध्यम से दवा की छिड़काव की अनुमति प्रदान की है। राजस्थान समेत कई राज्यों में ऐसे ड्रोन काम कर रहे हैं।

भाजपा ओबीसी माेर्चा निष्क्रिय पदाधिकारियाें के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा
भाजपा शहर ओबीसी माेर्चा की रविवार काे माेर्चा जिलाध्यक्ष शशिप्रकाश प्रजापत की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें माेर्चा पदाधिकारियाें के दायित्व, याेगदान व सक्रियता काे लेकर चर्चा की गई। साथ ही माेर्चा की उपलब्धियाें व आगामी कार्यक्रमाें काे लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

महामंत्री मदन बोराणा ने बताया कि बैठक में मोर्चा अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि ओबीसी मोर्चा संगठन के दायित्व का निर्वाह भली-भांति कर रहा है, लेकिन कुछ पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक के बाद माेर्चा पदाधिकारियाें ने पीएम नरेंद्र माेदी के मन की बात काे सुना।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Women of 21 lakh houses will be freed from going outside this year to fetch water: Shekhawat
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

आज और कल हैं विवाह के लिए मुहूर्त, 1 जुलाई को सो जाएंगे देव

सोमवार और मंगलवार को शादियों के मुहूर्त हैं। इसके बाद 1 जुलाई को देवशयनी एकादशी के बाद से मांगलिक कार्यों पर पाबंदी लग जाएगी। इसके बाद 25 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर ही शहनाइयां बजेंगी। 29 जून को भडल्या नवमी पर अबूझ मुहूर्त है। इस साल नवंबर में 2 दिन और दिसंबर में 7 दिन ही मुहूर्त रहेंगे।

इसके बाद अगले वर्ष अप्रैल 2021 तक विवाह के लिए मुहूर्त का इंतजार करना होगा। नवंबर में देवउठनी एकादशी के बाद 26 व 27 नवंबर को विवाह मुहूर्त हैं, जबकि दिसंबर में 1, 2, 6, 7, 8, 9 व 11 तारीखों को ही विवाह के लिए मुहूर्त रहेंगे। इस तरह नवंबर-दिसंबर में देवउठनी एकादशी का दिन शामिल कर लिया जाए तो भी 10 दिन विवाह मुहूर्त रहेंगे।

पं अक्षय गौतम ने बताया कि नए साल 2021 में जनवरी से मार्च तक गुरु व शुक्र ग्रहों के अस्त रहने पर मुहूर्त नहीं रहेंगे। हालांकि 16 फरवरी 2021 को वसंत पंचमी पर अबूझ मुहूर्त वाला दिन होने के कारण विवाह हो सकते हैं।

अगले साल 46 दिन ही रहेंगे विवाह के मुहूर्त : अगले साल 22 अप्रैल 2021 से दिसंबर 2021 तक करीब 46 दिन मुहूर्त रहेंगे। अप्रैल में 6, मई में 10, जून में 11, जुलाई में 6, नवंबर में 7 और दिसंबर में 6 दिन मुहूर्त रहेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

पीएम मोदी ने मन की बात में एक बार भी चीन का नाम नहीं लिया, आखिर ऐसा डर क्यों

भारत-चीन के बीच जारी तनाव काे लेकर कांग्रेस व भाजपा में सियासी जंग छिड़ी है। रविवार काे सीएम अशाेक गहलोत प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा व पीएम नरेंद्र मोदी पर बरसे और कई सवाल दागे।

गहलोत ने कहा- रविवार को पीएम मोदी ने मन की बात की लेकिन इसमें एक बार भी चीन का नाम नहीं लिया। भारत सुपर पावर है फिर उनके मुंह से चीन शब्द क्यों नहीं निकलता, आखिर ऐसा डर क्यों‌? 2014 में एनडीए की सरकार बनने के बाद से पीएम मोदी 18 बार चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिल चुके हैं। वे अहमदाबाद में जब चीनी राष्ट्रपति के साथ झूला झूल रहे थे तब भी सीमा पर भारत व चीनी सैनिकों में टकराव हो रहा था।

माेदी सरकार काे बताना चाहिए कि एलएसी पर क्या स्थिति है? मोदी ने यह कहकर ब्लंडर किया है कि चाइना हमारी जमीन पर नहीं आया और न हमारी किसी चौकी पर कब्जा किया। मोदी की महज वक्तव्य देने में मास्टरी है, जनता कब तक उनके वक्तव्य सुनती रहेगी।

गहलोत ने गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि काेराेना के समय में भी उन्हें इस काम से फुर्सत नहीं है कि किस सरकार को गिराना है और किसे उठाना है। बता दें कि कांग्रेस ने चीन मामले में अपने सभी सीएम से रविवार को प्रेस काॅन्फ्रेंस करने को कहा था। इसी क्रम में यह प्रेस काॅन्फ्रेंस हुई थी।

गहलाेत ने माेदी पर दागे ये सवाल

  • मोदी को देश को बताना चाहिए कि बाॅर्डर पर जो हो रहा है, उसकी क्या वजह है?
  • क्या वजह है कि नरेंद्र मोदी के बयान का चीन में स्वागत हो रहा है?
  • इतने कम अरसे में हमारे सभी पड़ाेसी हमारे खिलाफ क्यों हो गए? पाकिस्तान तो पहले से ही हमारे खिलाफ था। अब श्रीलंका व नेपाल भी चाइना के दबाव में हैं।
  • देशवासियों को जानने का हक है कि 15 जून को हुए संघर्ष में वास्तव में हमारे कितने सैनिक मारे गए, हमने चीन के कितने मारे?
  • चीन ने कितने क्षेत्र पर कब्जा किया? कितना कंस्ट्रक्शन हो रहा है या नहीं हो रहा?


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो)
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf