पेज

शुक्रवार, 31 जुलाई 2020

शिक्षकों ने डेढ़ माह ड्यूटी की फिर भी अधिकारी नहीं दे रहे पीएल के आदेश

कोविड-19 में प्रदेशभर के 3 लाख से अधिक शिक्षकों ने लगातार एक से डेढ़ माह तक ड्यूटी दी थी। राज्य सरकार के नियमानुसार 91 (1) एवं 92 (ख) के अनुसार शिक्षकों को तीन दिवस कार्य करने पर एक उपार्जित अवकाश ( पीएल) देने के नियम हैं लेकिन प्रदेशभर के एसडीएम व कलेक्टर्स में से महज कुछ अधिकारियों ने ही पीएल दी है। ऐसे में शिक्षकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कोविड-19 में ग्रीष्मअवकाश के दौरान प्रदेशभर के शिक्षकों ने 15-15 दिन के अंतराल से विभिन्न कार्यों में ड्यूटी दी थी।

इसके तहत बहुत से शिक्षकों ने एक से डेढ़ माह तक ड्यूटी दी है। नियमों के अनुसार जो अधिकारी शिक्षकों को ड्यूटी लगाते हैं वे ही उक्त शिक्षकों को पीएल जारी करने के निर्देश देते हैं। प्रदेश के गिने-चुने एसडीएम ने ही अभी पीएल देने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर शिक्षक हर जिले में ज्ञापन दे रहे हैं।

सीकर जिले में भी दांतारामगढ़, लक्ष्मणगढ़ व रामगढ़ शेखावाटी तहसील के एसडीएम ने अभी तक शिक्षकों के पीएल के निर्देश जारी नहीं किए हैं। मामले में राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के प्रदेश महामंत्री उपेंद्र शर्मा का कहना है कि सेवा नियमों की पालना के लिए भी शिक्षकों को अधिकारियों के पास चक्कर लगाने पड़ते हैं। अधिकारियों को अविलम्ब पीएल के आदेश करने चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

सावन महीने का अंतिम शनि प्रदोष 1 अगस्त को

इस साल सावन महीने का अंतिम शनि प्रदोष 1 अगस्त को है। शिव पूजा के इस महीने में शनि प्रदोष का ये विशेष योग शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए बहुत ही खास है। इससे पहले सावन के दोनों पक्षों में शनि प्रदोष का योग 7 और 21 अगस्त 2010 में बना था। अब 7 साल बाद ये ऐसा संयोग 31 जुलाई व 14 अगस्त 2027 के श्रावण महीने में बनेगा। पं अश्वनी मिश्रा ने बताया कि सालों के बाद इस तरह का संयोग बनता है। जब सावन महीने में शनिवार को प्रदोष के संयोग में की गई पूजा से शनि के अशुभ प्रभाव से होने वाली तकलीफों से राहत मिलती है। जो लोग शनि की महादशा, साढ़ेसाती और ढय्या से परेशान हैं उनके लिए शनि प्रदोष का दिन बहुत खास है। प्रदोष यानी शुक्ल और कृष्णपक्ष की तेरहवीं तिथि। शुक्ल और कृष्णपक्ष की त्रयोदशी यानी तेरहवीं तिथि को प्रदोष कहा जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल युवा पॉजिटिव, समापन में अतिथि दो पार्षदों व पार्षद पति पर केस

वार्ड 17 वाहिद की बाड़ी में हुई क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में प्रतियोगिता में शामिल अन्य युवाओं के भी संक्रमित होने का अंदेशा बढ़ गया है। इधर समापन में अतिथि दो पार्षदों और एक पार्षद पति पर कोतवाली पुलिस में आपदा अधिनियम में मामला दर्ज किया है। पार्षदों के खिलाफ सैंपल नही देने का चार्ज भी लगाया है। क्रिकेट प्रतियोगिता का 26 जुलाई को समापन हुआ। प्रतियोगिता दस दिन चली और 80 टीमें शामिल हुई। समापन में हजार से ज्यादा लोग जुटे।

वार्ड 17 के पार्षद आबिद जाटू, वार्ड 2 के अबरार रंगरेज और वार्ड 13 के पार्षद प्रतिनिधि दिलावर अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान तीनों पार्षदों ने सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई। मामला सामने आया तो कोतवाली पुलिस ने 31 युवाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया। युवाओं और पार्षदों को सैंपल देने के लिए पाबंद किया। पार्षद सैंपल देने नहीं पहुचे। टीम दो दिन तक सैंपल लेने के लिए इंतजार करती रही। एसडीएम गरिमा लाटा के ड्राइवर ने पुलिस को दोनों पार्षदों और एक पार्षद पति के खिलाफ शिकायत सौंपी। दोनों पार्षदों, पार्षद पति के खिलाफ आपदा अधिनियम 2005 के तहत मामला दर्ज किया। आयोजन रोकने की जिम्मेदारी पुलिस की भी है, लेकिन मामले में किसी भी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

ट्रैफिक एएसआई को बोलेरो से टक्कर मारी, बचने के लिए बोनट पर चढ़कर वाइपर पकड़ा, घायल

प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। पिछले एक हफ्ते में चौथा मामला है, जब बेखौफ बदमाशों ने किसी सुरक्षाकर्मी पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की। ताजा मामला जोधुपर का है। जोधपुर के जलजोग चौराहे पर गुरुवार सुबह 9:36 बजे ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक एएसआई ओमाराम ने बोलेरो सवार को रोकने की कोशिश की तो उसने टक्कर मार दी।

बचने के लिए वे बोनट पर चढ़ गए और वाइपर पकड़ लिए। इसके बावजूद चालक नहीं रुका और गाड़ी की रफ्तार तेज कर दी। थोड़ी दूर आगे जाकर एएसआई नीचे गिर गए और उनके पैर व हाथ की अंगुलियों में चोट आई है। आराेपी चालक की सीसीटीवी की मदद से तलाश जारी है। एसीपी ट्रैफिक चैनसिंह महेचा ने बताया कि एएसआई ओमाराम व एक महिला कांस्टेबल जलजोग चौराहे पर सुबह ड्यूटी कर रहे थे।

इसी दौरान एक बोलेरो 12वीं रोड से जलजोग चौराहे की तरफ आती दिखी। महिला कांस्टेबल ने रोकने का इशारा किया तो चालक नहीं रुका। इसके बाद एएसआई बोलेरो रोकने के लिए आगे आ गए। बता दें कि कुछ दिन पहले ही सरिस्का में गार्ड की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। सवाई माधोपुर में खनन माफिया ने एसडीएम-तहसीलदार को कुचलने का प्रयास किया था। अलवर में भी आरटीओ इंस्पेक्टर को रौंदने की कोशिश हुई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Traffic ASI collided with Bolero, climbed on bonnet to escape, caught wiper, injured
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

2.50 लाख छात्र परीक्षा के लिए तैयार नहीं लिखा- डिग्री चाहिए, डेथ सर्टिफिकेट नहीं

राजस्थान में करीब 20 लाख स्टूडेंट्स कॉलेज व यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं। ये छात्र यूजीसी के परीक्षा कराने और सरकार के परीक्षा नहीं कराने के फैसले के बीच फंसे हैं। यूनिवर्सिटी और कॉलेज के छात्र NoMoreWaitUGC और #StudentsLivesMatter हैश टैग के जरिए मुखर हो रहे हैं। छात्रों ने चेंज डॉट ओआरजी पर ऑनलाइन पिटिशन भी दायर की है। अब तक 2.50 लाख से ज्यादा छात्र हस्ताक्षर कर चुके हैं। छात्रों ने ऑनलाइन पिटिशन में लिखा-हम छात्र हैं, टेस्टिंग किट नहीं। कुछ छात्रों ने लिखा-छात्रों को डिग्री चाहिए। डेथ सर्टिफिकेट नहीं। यूजीसी के फैसले के विरोध में छात्राें ने लिखा है कि प्राण जाए पर परीक्षा न जाए। यूजीसी और सरकार के फैसले पर एक्सपर्ट्स की राय भी अलग-अलग हैं।
दैनिक भास्कर ने एक्सपर्ट्स से बातचीत करके यह समझने की कोशिश की है कि कॉलेज व यूनिवर्सिटी की एग्जाम हो सकते हैं या नहीं। अगर एग्जाम नहीं होती है तो सरकार के पास फॉर्मूला क्या है। फिलहाल यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है। कोर्ट ने यूजीसी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस पर सुनवाई 31 जुलाई को होगी।

जब इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को ग्रेड दे सकते हैं तो कॉलेज/यूनिवर्सिटी में क्यों नहीं

कोरोना वायरस के दौर में एग्जाम हो ही नहीं सकते। यूजीसी काे हमने लिखकर दे दिया है। यूजीसी पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय हावी है। इस वजह से फैसले भी ऐसे ही आ रहे हैं। एक शिक्षक सालभर पढ़ाता है। उसे पता है कि कौनसा छात्र पढ़ाई में कितना होशियार है। उससे छात्र का असेसमेंट लिया जा सकता है। दूसरा फॉर्मूला यह है कि छात्र को मार्क्स के बजाए ग्रेड दिया जाए। जब इंजीनियरिंग के छात्रों को ग्रेड दिया जा सकता है कॉलेज व यूनिवर्सिटी के छात्रों को क्यों नहीं? मार्कशीट के पीछे एक फॉर्मूला दिया जा सकता है, जिसके आधार पर मार्क्स पता किए जा सकते हैं। फर्स्ट ईयर के छात्र को प्रमोट कर दिया जाए।

बोर्ड व आरपीएससी के एग्जाम हो सकते हैं तो कॉलेज के क्यों नहीं

640 यूनिवर्सिटी में से 454 एग्जाम करा चुकी हैं तो बाकी कह रह रही है कोई रास्ता निकाल लिया जाएगा। सरकार का फैसला बिल्कुल भी ठीक नहीं है। जिन छात्रों की मार्कशीट में प्रमोटी लिखा होगा, वह कही नौकरी के लिए जाएगा तो उसे कोरोना वाला बच्चा मानकर देखा जाएगा। शिक्षा राजनीतिक मुद्दा नहीं है। बोर्ड और आरपीएससी के एग्जाम हो सकते हैं तो कॉलेज के एग्जाम भी हो सकते हैं। मूल्यांकन के तरीके पर बहस होनी चाहिए, लेकिन बहस हो रही है यूजीसी के फैसले पर। अगर सर्वे कराया जाए तो पता चलेगा कि 60 फीसदी छात्र परीक्षा कराना चाहते हैं।

शिक्षा राज्य का विषय, एग्जाम लाखों स्टूडेंट्स के जीवन से ज्यादा जरूरी नहीं है

शिक्षा राज्य का विषय है। लाखों स्टूडेंट्स के जीवन से ज्यादा एग्जाम जरूरी नहीं है। मैं एग्जाम को लेकर बनाई गई कुलपति समन्वयक समिति का सदस्य हूं। फर्स्ट ईयर के छात्र को प्रमाण पत्र देंगे कि परीक्षा नहीं ली गई है और आपको सैकंड ईयर में प्रमोट किया जाता है। सैकंड व फाइनल ईयर के छात्र को पिछली एग्जाम के मार्क्स के आधार पर उसे अंक दिए जाएंगे। अब दिक्कत वहां है, जहां किसी छात्र को पेपर ड्यू हैं। उसे अन्य पेपर के अंकों के आधार पर नंबर दे दिए जाए। हमने सरकार को एक सुझाव और दिया है कि उदाहरण के लिए, कोई छात्र सैकंड ईयर में बीमार होने के कारण तैयारी नहीं कर पाया था और उसके मार्क्स कम आए। उसे लगता है कि फाइनल ईयर में नंबर कम आए है और एग्जाम होते तो अच्छे मार्क्स ला सकता था तो हम उसे अगले साल एग्जाम में बैठने का मौका दे सकते हैं।

उच्च शिक्षा के भविष्य को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब यहां पढ़िए

यूजीसी की गाइड लाइन क्या है?
1 टर्मिनल सेमेस्टर/फाइनल ईयर परीक्षा सितंबर 2020 के अंत तक आयोजित कराई जाएगी। ये परीक्षाएं संस्थान अपनी सुविधा के अनुसार, ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड से करा सकते हैं।
2 छात्र/छात्रा फाइनल परीक्षा में भाग न ले पाएं तो उन्हें विवि या संस्थान द्वारा आयोजित होने वाली विशेष परीक्षा में भाग लेने का मौका दिया जाए। यह व्यवस्था सिर्फ 2019-20 के लिए मान्य होगी।
3 बाकी परीक्षाएं जैसे, बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष/प्रथम सेमेस्टर या द्वितीय सेमेस्टर के लिए 29 अप्रैल, 2020 को यूजीसी की ओर से जारी की गई गाइडलाइन्स ही मान्य होंगी।

क्या ऑनलाइन परीक्षा हो सकती है, सरकार के पास विकल्प क्या है?
1 राजस्थान के बड़े शहरों में परीक्षाएं ऑनलाइन हो सकती है, लेकिन छोटे कस्बों व गांवों में यह मुमकीन नहीं है।
2 सरकारी व निजी स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाकर सोशल डिस्टेंस के परीक्षा कराई जा सकती है। जैसे बोर्ड की परीक्षाएं कराई गई और अब आरपीएससी की एग्जाम होगी।
3 छात्रों को अलग-अलग बैच में बांटकर परीक्षा कराई जा सकती है। इसमें खर्चा और समय ज्यादा लगेगा।

क्या परीक्षाएं नहीं कराई जा रही?

  • बार काउंसिल ने साफ किया है कि लॉ की एग्जाम होगी। वहां डिग्री पर संकट खड़ा हो जाएगा।
  • फार्मेसी एग्जाम कराई जाएगी। स्टूडेंट्स के सामने कॅरिअर को लेकर संकट खड़े हो सकते हैं।
  • इंजीनियरिंग की परीक्षाएं होगी। क्योंकि; विदेश जाने वाले छात्रों को वैटेज नहीं मिल सकेगा। जेएनयू व सभी ने ऑनलाइन एग्जाम कराने शुरू कर दिए है।
  • वनस्थली विद्यापीठ समेत कई विवि ने एग्जाम ऑनलाइन कराए हैं। कई विवि ऐसी हैं, जिनमें एक-दो पेपर बचे हैं।

सरकार यूजीसी का फैसला नहीं मानती है तो?: सरकार यूजीसी का फैसला नहीं मानती है तो स्टूडेंट्स की डिग्री अमान्य हाे सकती है। क्योंकि-यूजीसी गाइडलाइन की पालना करने सरकारें बाध्य है। हालांकि अब सरकार फैसला यूनिवर्सिटी पर छोड़ देगी।
विवाद लंबा चला तो छात्रों के सामने दिक्कत होगी?: जिस तरह से कोरोना के केसेज बढ़ रहे हैं, यह अब भी साफ नहीं है कि सितंबर में एग्जाम होंगे ही। ऐसे में लगातार तारीख बढ़ीं तो स्टूडेंट्स का एकेडमिक ईयर खराब होने का भी डर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2.50 Lakh Students Not Written For Examination- Wanted Degree, Not Death Certificate
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

दिन में 39.1 डिग्री से तपा शहर, शाम को कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश से राहत

गुजरात से राजस्थान के बीच बनी टर्फ लाइन के कारण गुरुवार को शहर और जिले में कहीं तेज बारिश कहीं तो कहीं बूंदाबांदी। मौसम विभाग के अनुसार अभी शहर व जिले में हल्की व मध्यम बारिश की संभावना है, लेकिन अगस्त के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। शहर में अलसुबह से बादलों की आवाजाही थी, लेकिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार जाने से गर्मी का असर भी था।

शाम को काले बादल छाने और शहर के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने से मौसम में ठंडक घुल गई। हालांकि कई जगह सिर्फ बौछारें गिरी तो कई हिस्से सूखे ही रहे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौजूदा हालातों में टर्फ लाइन गुजरात से राजस्थान के बची बनी हुई है और यहीं कन्वर्जन जोन भी है, जिसके चलते पूरे राजस्थान में अरब सागर की तरफ से बादल व नमी पहुंच रही है।

इसी कारण से जोधपुर में भी बारिश व बौछारें गिर रही हैं। शहर का अधिकतम तापमान 39.1 और न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर में कमला नेहरू नगर, आखलिया, प्रतापनगर, कायलाना रोड, सूरसागर, उम्मेद चौक, घंटाघर, जालौरी गेट, भीतरी शहर, झालामंड व चौहाबो के आसपास क्षेत्रों में बारिश हुई। वहीं जिले के कापरड़ा व बिलाड़ा कस्बे में भी अच्छी बारिश हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The city dipped by 39.1 degrees during the day, relief from light rain in the evening and somewhere else.
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

12 दिन बाद संक्रमिताें से ज्यादा स्वस्थ हाेकर घर लाैटे

शहर में काेराेना का संक्रमण बदस्तूर जारी है। गुरुवार काे भी 53 नए संक्रमित मिले। वहीं 171 मरीजों को पॉजिटिव से निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया। 12 दिन बाद डिस्चार्ज का आंकड़ा पॉजिटिव से अधिक पहुंचा। इससे पहले 18 जुलाई को 94 पाॅजिटिव आए एवं 100 डिस्चार्ज हुए थे।

सात दिन से राेज डिस्चार्ज के आंकड़े 100+ होने से डिस्चार्ज मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। 7 दिनों में ही 952 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। इससे कुल डिस्चार्ज का आंकड़ा 4698 पहुंच गया है। खास बात ताे यह है कि अब तक डिस्चार्ज हुए मरीजाें के करीब 50 प्रतिशत (2343) ताे जुलाई में ही डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं 7 दिनाें में 1293 लाेग काेराेना की चपेट में आ चुके हैं। एक सप्ताह में 9 लाेगाें ने दम भी ताेड़ा है।

निजी स्कूल में मिले स्टूडेंट्स, संचालक गिरफ्तार
जोधपुर| कोरोनाकाल में राेक के बावजूद शाेभावताें की ढाणी गायत्री नगर में अपेक्स सीनियर सैकंडरी स्कूल में कक्षाएं लग रही थीं। सूचना पर चौहाबो पुलिस पहुंची। थानाधिकारी गोविंद व्यास ने बताया कि अलग-अलग कक्षाओं में 27 बच्चे मिले।

वहां मिले भगवती कॉलोनी के सुखदेव जाट ने स्वयं काे स्कूल संचालक बताया। पूछने पर कहा कि- 2 दिन से बच्चे खुद ही स्कूल आने लगे हैं। पुलिस ने आपदा प्रबंधन अधिनियम में केस दर्ज कर संचालक को गिरफ्तार किया। जिसे बाद में जमानत पर रिहा किया।

चिंताजनक: 6% पहुंची संक्रमण दर
शहर में आ रहे पॉजिटिव मरीजों की दर दो दिन बाद 4 से फिर 6 पर पहुंच गई है। हालांकि 30 दिन का औसत देखें तो कुल पॉजिटिविटी की दर करीब 3.95% है। हालांकि बढ़ती संक्रमण दर चिंताजनक है।

चेतावनी: 153 में 78 युवा पॉजिटिव
गुरुवार को पाॅजिटिव मरीजों में सर्वाधिक युवा हैं। 20-29 साल के आयुवर्ग के 42 पॉजिटिव एवं 30-39 आयुवर्ग के 36 पाॅजिटिव हैं। वहीं 0-9 उम्र के 6 पॉजिटिव आए हैं। 60 से अधिक आयुवर्ग के 18 पाॅजिटिव आए हैं। कुल पॉजिटिव में 40 महिलाएं (26%) एवं 113 पुरुष (74%) हैं। 60 और उससे अधिक आयुवर्ग से 18 जने पाॅजिटिव आए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
12 days later, healthier than infections
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

शाम 7:30 बजे से गिरने लगे दुकानों के शटर 8 बजे ट्रैफिक बढ़ा, 8:30 बजे सन्नाटा

शहर में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए रात आठ बजे बाजार बंद करने का गुरुवार काे दूसरा दिन था, लेकिन बुधवार से उलट पुलिस ज्यादा सख्त दिखी ताे व्यापारी वर्ग भी तैयार दिखा। एक ओर जहां व्यापारी शाम साढ़े सात बजे से ही दुकानें व प्रतिष्ठान बंद करने लगे, वहीं पुलिस भी लोगों को रात आठ बजे से पहले घरों में दाखिल होने की हिदायत देने पूरे शहर में उतर गई।

रात आठ बजे ताे सड़क पर वाहनों की रेलमपेल लग गई। सवा आठ बजे जालोरी गेट पर चारों ओर से गुजर रहे वाहन सवार अपने घरों की ओर आगे बढ़ते दिखे। पांचवीं रोड, बोम्बे मोटर्स चौराहा व आखलिया चौराहा पर पुलिस तैनात दिखी। चौहाबो का जाब्ता चांद विलास रोड पर हर गाड़ी काे राेक रहा था।

आवश्यक सेवाओं के अलावा सभी पर कार्रवाई की गई। जालोरी गेट, शनिश्चरजी का थान, पांचवीं रोड चौराहा, बोम्बे मोटर्स, आखलिया चौराहा पर पुलिस की नफरी कम दिखी। हालांकि कार्रवाई न हो और कोरोना का संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ता देख आमजन ने भी इसकी पालना की और रात आठ बजे को ध्यान में रखते हुए अपने घर चले गए। साढ़े आठ बजे सड़काें पर सन्नाटा हाे गया।


जिसे भी राेका जरूरी काम था
देवनगर थाने के बाहर पुलिस जाब्ता हर गाड़ी को रोक रहा था। हर कोई विशेष काम का हवाला देकर छूटना चाह रहा था। कुछ महिलाएं अस्पताल में परिजन भर्ती तो कुछ युवक दवा लेकर आने की बात कह रहे थे, लेकिन पुलिस सभी पर कार्रवाई करते हुए समय का हवाला देते रही। रात 8 बजे के बाद भी घूमते एक युवक को पुलिस ने नागाैरी गेट पर रोका। युवक हाथ जोड़कर बोला- सा’ब आज जाने दो, कल से नहीं निकलूंगा। पुलिस ने चालान काटने के साथ ही आगे से बाहर नहीं निकलने की नसीहत दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोरोनाकाल में तय कीजिए, 8 बजे बाद घर पर रहेंगे या यूं हाथ जोड़े तस्वीर का हिस्सा बनेंगे
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

सिटी बसों में 75 फीसदी यात्री ही सफर करेंगे, उल्लंघन किया तो होगी कार्रवाई

जिले में सिटी बसों (लोक परिवहन) के संचालन के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष व कलेक्टर इंद्रजीत सिंह की ओर से आदेश जारी कर प्रोटोकॉल तय किए गए हैं। इसके तहत बसों में क्षमता के अनुसार 75 फीसदी यात्री ही सफर कर सकेंगे। प्रोटोकॉल तोड़ने पर कार्रवाई की जाएगी। आदेश के तहत वाहन के यात्रियों के हाथ सेनेटाइज करने व बसों के कंडक्टर, वाहन चालक व वाहन यात्रियों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

बसों में पर्याप्त सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित कर वाहन में बैठने की क्षमता के 75 प्रतिशत यात्री भार के साथ ही संचालन करना होगा। चालक, परिचालक द्वारा यात्रा करने वाले सभी यात्रियों का रिकॉर्ड संधारण किया जाएगा, जिसमें यात्रियों के नाम व मोबाइल नंबर और बैठने के स्थान से उतरने के स्थान का विवरण रखना होगा।

प्रत्येक यात्रा से पहले व बाद में सीटों व छूने के बिंदु का एक प्रतिशत सोडियम हाइपोक्लोराइड से सेनेटाइज करना होगा। बसों में कार्यरत वाहन चालक, क्लीनर्स, कंडक्टर व अन्य सहायक स्टाफ के नियमित रूप से कोविड टेस्टिंग सुनिश्चित करना और लक्षण उत्पन्न होते ही पॉजिटिव आने की दशा में संबंधित के क्लॉज कॉन्टैक्ट को आइसोलेट कर टेस्टिंग करवाते हुए वाहनों को सेनेटाइज करना होगा।

आदेश के तहत सिटी बसों के संचालकों, मालिकों द्वारा मापदंडों की पालना सुनिश्चित करवाई जाएगी। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही होने पर संबंधित के विरुद्ध राजस्थान एपिडेमिक एक्ट एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

जोधपुर में लॉकडाउन सिर्फ अफवाह...

शहर में गुरुवार को सोशल मीडिया पर लॉकडाउन की खबर चलने से हड़कंप मच गया। इसमें बताया गया कि प्रशासन 31 जुलाई से 3 अगस्त तक शहर में लॉकडाउन लगा रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही भास्कर में भी कई लोगों ने पूछताछ की।

जब भास्कर ने इसकी हकीकत जानी तो पता चला कि वीडियाे में जो अधिकारी को जोधपुर कलेक्टर बताकर लॉकडाउन की बात कही जा रही है वह कोटा के एक अधिकारी हैं। वहीं जोधपुर कलेक्टर इंद्रजीतसिंह ने बताया कि लॉकडाउन लगाने का अभी कोई विचार नहीं है। जब भी लाॅकडाउन का निर्णय लिया जाएगा तो शहरवासियों को समय पर सूचित किया जाएगा।

उदयमंदिर थाने में मुकदमा दर्ज

लॉकडाउन की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस भी सख्त है। उदयमंदिर पुलिस ने एपिडेमिक एक्ट में केस दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोरोना का सबसे घातक वार, 1 दिन में 61 नए पॉजिटिव

जिले में गुरुवार को कोरोना का सबसे प्रचंड रूप सामने आया। गुरुवार को 61 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। खंडेला ब्लॉक में 22, सीकर शहर में 15, नीमकाथाना में 7, लक्ष्मणगढ़ में 6, फतेहपुर में 5, श्रीमाधोपुर में 3, दांता में 2 और कूदन ब्लॉक में 1 नया कोरोना पॉजिटिव मिला। इनमें से 26 क्लॉज कान्टेक्ट में आने से संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में बेरिकेडिंग की और सर्वे की कार्रवाई की। मरीजों को सांवली में भर्ती किया। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1036 हो गई है। इनमें से 768 स्वस्थ हो चुके हैं।

खंडेला में एक ही परिवार के 18 सदस्य संक्रमित हो गए

  • खंडेला : हाथीदेह गांव में एक ही परिवार के 18 जने पॉजिटिव मिले है। खंडेला कस्बे में दो किराना व्यापारी भी संक्रमित मिले है। कांवट और प्रतापपुरा में एक-एक पॉजिटिव मिला है।
  • नीमकाथाना : बुदोली में 50 वर्षीय युवक, एडीजे न्यायालय का 46 वर्षीय बाबू और 45 वर्षीय युवक संक्रमित मिले हैं। गणेश्वर में पुलिस अभिरक्षा में 40 वर्षीय तथा 33 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिले। कंवर की नांगल में 52 वर्षीय तथा डाबला में 47 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला।
  • {सीकर शहर : सीकर शहर में 15 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है। वार्ड 31 में चार कोरोना पॉजीटिव पाए गए है। वहीं वार्ड 31 में 1, वार्ड नौ में 3, सात में 3, वार्ड 19, 44, 45 में 1-1 पॉजिटिव मिला।
  • कूदन : माडोता में 25 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है।
  • दांता : सुलियावास गांव में 52 वर्षीय महिला और 46 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला। श्रीमाधोपुर के वार्ड 17 में क्लॉज कान्टेक्ट में आने से 31 वर्षीय युवक, 50 वर्षीय तथा 57 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित हो गया।
  • फतेहपुर : गोड़िया बडा गांव में 28 वर्षीय युवक, जालेउ गांव में 54 वर्षीय महिला, शेखीसर गांव में 30 वर्षीय महिला तथा कस्बे के वार्ड 21 में 62 वर्षीय संक्रमित मिले है। वार्ड 29 में सूरत से आया 33 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
  • लक्ष्मणगढ़ : वार्ड 12 में सूरत से आई 28 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है। मुंबई से आई 40 वर्षीय महिला, वार्ड 25 में सूरत से आया 29 वर्षीय युवक तथा 18 वर्षीय युवती तथा वार्ड 26 में पूणे से आया 46 वर्षीय युवक और 15 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाई गई है।

रिपोर्ट आने के बाद पॉजिटिव शहर में घूमता रहा, विभाग को पता ही नहीं चला
सीकर शहर में रहने वाले नेपाली युवक का 3 दिन पहले सैंपल लिया था। बुधवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग उसे ट्रेस नहीं कर पाया। गुरुवार सुबह वह एसके हॉस्पिटल पहुंच गया व लैब के सामने चैकअप के लिए आए मरीजों के पास बैठ गया। इसके बाद वह कोरोना लैब पहुंचकर जांच रिपोर्ट की जानकारी लेने लगा। स्टाफ को जैसे ही पता चला कि युवक पॉजिटिव है तो उसे लैब से नीचे भेजा। इसके बाद युवक दवा काउंटर के पास आकर बैठ गया। स्टाफ ने अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद उसे एम्बुलेंस बुलाकर सांवली शिफ्ट किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

घर में घुसकर वृद्ध दंपती को पीटा

घर में घुसकर एक वृद्ध दंपती व उसके पुत्र के साथ मारपीट करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि हंसेरा निवासी टीकूराम ब्राह्मण(66) ने शेराराम ब्राह्मण, लालूराम, मंजू, आरती व रूखमा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

रिपोर्ट में बताया कि 29 जुलाई की शाम को मेरे को दवाई दिलाने के लिए मेरा भानजा छगनलाल मेरे घर आया हुआ था। इस दौरान वह और उसकी पत्नी व भानजा घर पर बैठे थे। शाम साढे चार बजे बीकानेर जाने की तैयारी कर रहे थे। तब आरोपी एकराय होकर हमारे घर में घुसकर लाठियों, थाप-मुक्कों व लातों से बुरी तरह मेरे व मेरी पत्नी के साथ मारपीट की। इस दौरान भानजे छगनलाल को भी पीटा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

हत्या के दो आरोपी 6 दिन के पुलिस रिमांड पर

पिछले दिनों पारवा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर हुई हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां दोनों को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसएचओ अरविंद सिंह शेखावत ने बताया कि पारवा गांव में पिछले दिनों हुई हत्या के मामले में राकेश भादू व देसलसर के विनोद पूनिया को अहमदाबाद में गिरफ्तार किया गया।

दोनों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जहां 6 दिन के पुलिस रिमांड भेज दिया है। मुख्य आरोपी कुंदन रामावत के बारे में भी पुलिस पूरी जानकारी प्राप्त करेगी। उनके पास से एक स्विफ्ट कार भी पुलिस ने बरामद की है ।ज्ञात रहे इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भिजवा दिया गया।

ज्ञात रहे 18 जुलाई को चुनावी रंजिश को लेकर सरपंच पति कुंदन रामावत ने अपने साथियों के साथ पारवा के जितेंद्र सिंह व राजेंद्र सिंह के साथ मारपीट की। जिस कारण अस्पताल में इलाज के दौरान जितेंद्र सिंह की मृत्यु हो गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

शेरपुरा में जोहड़ खुदाई कार्य बुधवार रात 1 बजे तक, ट्रैक्टरों से खुदाई करने का आरोप

शेरपुरा ग्राम पंचायत के जोहड़ ट्रैक्टरों से खुदाई करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर व जिला परिषद सीओ से मिला और इस संबंध में जांच करवाकर कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 42 लाख रुपए के स्वीकृत कार्य के शेरपुरा ग्राम पंचायत के 3 जोहड़ों की खुदाई में मात्र 4 पखवाड़े में करीब 28 लाख का भुगतान भी कर दिया गया है । साथ ही शेरपुरा गांव के जोहड़ों पर कार्य हुए भी नहीं है जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।


शेरपुरा ग्राम पंचायत के भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह भाटी, पठाने खान, मनीष कुमार गोस्वामी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर व जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को बताते हुए आरोप लगाया कि बुधवार को कार्य की लीपा पोती करने के लिए ग्राम सेवक व कनिष्ठ अभियंताओं ने मिलकर मनरेगा कार्य को जांच शुरू होने के बाद भी 3 ट्रैक्टरों से 1 जोहड़ की रात 1 बजे तक खुदाई कार्य किया। अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Johar digging work in Sherpura till 1 pm on Wednesday, accused of digging with tractors
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

हिरण शिकार प्रकरण में सही कार्रवाई हाे

अखिल भारतीय बिश्नाेई महासभा मुकाम के ओमप्रकाश धारणिया ने जिला कलेक्टर काे पत्र लिखकर सूरजड़ा की राेही में घटित हिरण शिकार प्रकरण में वन्यजीव प्रेमियाें के विरूद्ध वन कर्मियाें द्वारा बदले की भावना से दर्ज करवाये झूठे केस के संबंध में अवगत करवाया।

हिरण शिकार प्रकरण में काेलायत रेंजर जितेन्द्र सिंह आदि ने माैजूद शिकारियाें काे गिरफ्तार नहीं करने, मुकदमा दर्ज नहीं करने, माैके के कागजात नहीं बनाने, शिकारियाें के घराें की तलाशी नहीं लेने तथा संस्था के सक्रिय कार्यकर्त्ता मूलाराम नायक के साथ दुर्व्यवहार करने पर जीव रक्षा संस्था कार्यकर्त्ताओं ने उन वन कर्मियाें की उच्चाधिकारियाें से शिकायत की थी। उक्त प्रकरण काे लेकर उन्हाेंने जीव रक्षा संस्था के अध्यक्ष माेखराम धारणियां, रामनिवास तथा सुनील कुमार गाेदारा, विनाेद कुमार आदि के विरूद्ध गजनेर थाने में मनगढ़त झूठा मुकदजा दर्ज करवा दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

मुस्लिम समुदाय कल मनाएगा ईद-उल-अजहा

मुस्लिम समुदाय शनिवार को ईद उल अजहा मनाएगा। इस बार कोविड-19 के चलते केसरगंज स्थित ईदगाह समेत विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज नहीं होगी। शहर काजी मौलाना तौसीफ अहमद सिद्दीकी और अन्य उलेमाओं ने लोगों से घरों में ही नफ्ल नमाज अदा करने के लिए कहा है।
ईद उल अज़हा के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग इस साल काेराेना की वजह से केसरगंज स्थित ईदगाह में ईद की नमाज़ अदा नहीं कर पाएंगे। शहर काजी मौलाना तौसीफ अहमद सिद्दीकी ने अपने बयान में कहा कि इस साल ईदगाह में ईद-उल-अज़हा कि नमाज़ अदा नहीं की जाएगी।
अकीदतमंद ईद की नमाज़ की जगह अपने घरों में 2 रकात नमाज चाश्त अदा करें। जिन साधन संपन्न लोगों पर कुर्बानी फर्ज है वह अपने घरों में कुर्बानी करें और साफ सफाई रखें।

दरगाह में जन्नती दरवाजा कल खुलेगा

ईद-उल-अजहा के मौके पर दरगाह में शनिवार सुबह जन्नती दरवाजा जियारत के लिए खोला जाएगा। खादिम सैयद कुतुबुद्दीन सखी ने बताया कि सुबह 4 बजे जन्नती दरवाजा खोल दिया जाएगा। इसके बाद यह दोपहर में करीब 2:30 बजे वापस मामूल कर दिया जाएगा। हर साल ईद के मौके पर यह दरवाजा खोला जाता है। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते जायरीन की आवाजाही बंद होने की वजह से इस बार भी जन्नती दरवाजे के बाहर जायरीन की कतार नहीं दिखेगी।

दरगाह की मस्जिदों में भी नहीं होगी नमाज़
नाजिम शकील अहमद ने बताया कि कोरोना के कारण राज्य के समस्त धार्मिक स्थल बंद हैं। ऐसे में 1 अगस्त को दरगाह में पढ़ी जाने वाली ईद की सामूहिक नमाज दरगाह शरीफ में स्थित मस्जिदों में अदा नहीं की जाएगी।
ईद की जगह घरों में अदा करें चाश्त की नमाज | मुफ्ती-ए-शहर अजमेर मौलाना बशीरूल कादरी ने बयान जारी कर कहा कि कोरोना के दाैर में इज्तेमाई तौर से जब नमाज़ अदा नहीं कर सकते हैं तो अकीदतमंद सूरज निकलने के बीस मिनट बाद यानी सुबह लगभग 06 बजकर 20 मिनट के बाद चाश्त की नमाज अदा कर कुर्बानी कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

जांच कमेटी ने नापासर में सीवरेज लाइन चैंबर, सीसी ब्लॉक सड़कों की गुणवत्ता देखी

नापासर में पिछले दो वर्षों से करवाए गए विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच व उसमें हुए भ्रष्टाचार की जांच करवाने की शिकायत पर गुरुवार को बीकानेर जिला परिषद के सीओ के आदेश पर जिस की दो सदस्य कमेटी जांच करने पहुंची। कमेटी में जिला परिषद के कनिष्ठ लेखाकार भरत कुमार गोयल, कनिष्ठ सहायक रियाज पंवार और बीकानेर पंचायत समिति के जेईएन दिलीप मेहला नापासर ग्राम पंचायत पहुंचे। नापासर पहुंचने पर ग्राम पंचायत में नापासर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ग्राम पंचायत से नदारद मिला।

मौके पर मिले ग्राम पंचायत के सेकेट्री जगदीश शर्मा से जांच अधिकारी ने कैशबुक और कुछ कागजात मांगे तो सेक्रटरी शर्मा ने रिकार्ड रूम व अलमारी की चाबी नहीं होने का हवाला देते हुए बताया कि आलमारी व रिकॉर्ड रूम की चाबी ग्राम विकास अधिकारी के पास है।अधिकारियों ने सेकेट्री शर्मा को कहा कि ग्राम विकास अधिकारी को सूचित करे की या तो खुद आए या चाबी भेजे।

जिस पर ग्राम पंचायत के विकास अधिकारी ने बताया कि आगामी दो-तीन दिन की छुट्टियां होने वाली है और बीकानेर पंचायत समिति कार्मिकों व मनरेगा मजदूरों को मजदूरी देने के लिए भुगतान पास करवाने बीकानेर पंचायत समिति आया हुआ है। यह बात सुन वहां शिकायतकर्ताओं व ग्रामीणों ने अधिकारियों से रिकॉर्ड रूम पर ताला लगाने, जब भी ग्राम विकास अधिकारी के आने पर ही ताला खोलकर जांच करने की मांग की।

अधिकारियों ने इस कार्य के लिए स्वयं को सक्षम नहीं बताते हुए लोगों से शिकायत की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। पिछले दिनों नापासर संघर्ष समिति ने जिप सीओ नगेंद्र पाल को ज्ञापन सौंपकर नापासर ग्राम विकास अधिकारी द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की जांच करवाने की मांग करते हुए शिकायत की थी।

सीओ से मिले और निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की
संघर्ष समिति संयोजक रामरतन सुथार, भाजपा बीकानेर जिला देहात मंत्री अनुराधा पारीक, नापासर भाजपा मंडल के अध्यक्ष जसवंत दहिया, शिव सेना के जिला देहात अध्यक्ष कृष्णा आसोपा, नापासर युवा मित्र मंडल के संस्थापक श्रीयांश आसोपा, निवर्तमान नापासर ग्राम पंचायत वार्ड पंच लाल चंद आसोपा, गजू महाराज, हरिराम जनागल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण बाद में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल बीकानेर आकर जिप सीओ से मिला भ्रष्टाचार के मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की। जिस पर सीओ ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।

मौके पर जाकर विकास कार्यों की गुणवत्ता भी देखी
ग्रामीणों के साथ जांच करने आए अधिकारियों ने नापासर में डाली गई सीवरेज लाइन व चैंबर और सीसी ब्लॉक सड़कों की गुणवत्ता को देखा व अपने रिकॉर्ड में दर्ज किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Committee of Inquiry observed quality of sewerage line chamber, CC block roads in Napasar
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

यूनिवर्सिटी और कॉलेजों की शिक्षण विधि में लाई जाएगी एकरूपता

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में गुरूवार काे चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम, आनंदम पाठ्यक्रम को स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रभावी रूप से लागू करने औैर विश्वविद्यालय-महाविद्यालयाें की शिक्षण व परीक्षा प्रणाली में एकरूपता लाने की कार्य योजना बनाने के बैठक आयाेजित की गई। बैठक में कुलपति प्राे. आरपी सिंह की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के संकाय अधिष्ठाता शामिल हुए। बैठक में तय किया गया की नई शिक्षा नीति के अनुरूप विश्वविद्यालय औैर संबंद्ध सभी महाविद्यालयाें में प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रम औैर प्रायोगिक कार्य आदि में एकरूपता लाने के लिए शिक्षाविदों की एक उच्च स्तरीय समिति बनाई जाएगी। प्राे. आरपी सिंह ने बताया कि बैठक के दाैरान नई शिक्षा नीति के अनुसार जारी एक वर्षीय सर्टिफिकेट व दो वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रारम्भ करने पर भी सहमति बनी। इस माैके पर सभी संकाय अधिष्ठताओं ने फलदार व औषधीय पाैधे राेपित किए।
सेवानिवृत्ति पर डाॅ. दलेला काे दीं बधाई | बैठक में सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ. डोली दलेला की अधिष्ठाता कला संकाय के रूप ये अंतिम बैठक रही। सभी संकाय अधिष्ठाताओं ने डॉ. दलेला के 31 जुलाई को सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। बैठक में अधिष्ठाता प्रो. मनोज कुमार, प्रो. सुब्रतो दत्ता, प्रो. शिवदयाल सिंह, प्रो. शिवप्रसाद, डॉ. मुन्ना लाल अग्रवाल, डॉ. विभा शर्मा, डॉ. डोली दलेला सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

बोर्ड परीक्षाओं में अनावश्यक तनाव दूर होगा

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कराेड़ाें विद्यार्थियों के लिए राहत की बात ये है कि बाेर्ड परीक्षाओं काे आसान बनाने की घोषणा की गई है। विद्यार्थी बाेर्ड परीक्षाओं काे लेकर अनावश्यक तनाव में रहते थे, अब इससे मुक्ति मिलेगी। नई शिक्षा नीति में शुल्क नियंत्रण, रिसर्च फाउंडेशन, काॅलेजाें की स्वायत्तता औैर शोध पर ज्यादा ध्यान देने के लिए किए बदलाव कारगर साबित हाेंगे। नेशनल मेंटरिंग प्लान के माध्यम से शिक्षकों का उन्नयन किया जाएगा। ये कहना है - अंतरराष्ट्रीय विकास विशेषज्ञ डाॅ. विश्वास सक्सेना का। शिक्षा के क्षेत्र में दाे बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित डाॅ. सक्सेना मानव संसाधन मंत्रालय में वरिष्ठ परामर्शक (गुणवत्ता एवं शिक्षक प्रशिक्षण) रह चुके हैं। उन्होंने देश की तकनीकी सहयाेग इकाई का नेतृत्व कर 36 राज्याें औैर केंद्र शासित प्रदेशाें के शिक्षा के नियाेजनाें का विश्लेषण किया है। नई शिक्षा नीति पर डाॅ. सक्सेना से भास्कर संवाददाता की विशेष बातचीत.....
प्रासंगिक लेकिन क्रियान्वयन जरूरी| सक्सेना ने कहा कि नई शिक्षा नीति प्रासंगिक है, देश की शिक्षा पद्धति अंतरराष्ट्रीय मापदंडों की पूर्ति कर रही है लेकिन अहम है इसका क्रियान्वयन, इसका ध्यान रखा गया ताे ही नीति सफल साबित हाेगी। उन्हें हाल ही में नामीबिया सरकार ने भी सम्मानित किया था।
क्वालिटी इंस्ट्रक्शन हाेगा तभी यूनिवर्सल रिटेंशन | उन्होंने कहा, यूनिवर्सल रिटेंशन तभी संभव है, जब क्वालिटी इंस्ट्रक्शन हाे। लर्निंग बैरियर्स काे दूर करने के बाद गुणवत्ता आएगी।
वर्तमान हालात - क्वायर पेग इन राउंड हाेल जैसे | वर्तमान में हालात -क्वायर पेग इन राउंड हाेल यानी चौकोर कील औैर गोलाकार छेद वाले हैं। नई शिक्षा नीति काे सफल बनाने के लिए सेवा आयाेगाें, भर्ती बाेर्ड औैर अन्य राेजगार संस्थाओं काे भर्ती प्रक्रियाओं में भी परिवर्तन करना हाेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

सावर में 500 टन बजरी का अवैध स्टाॅक जब्त, एक डंपर भी पकड़ा

खान विभाग की टीम अाेर सावर पुलिस व प्रशासन की टीम ने गुरुवार देर शाम सावर में बजरी माफियाओं के खिलाफ विशेष कार्रवाई की। टीम ने एक गोदाम में छिपाकर रखी गई 500 टन बजरी का स्टाॅक जब्त किया है। एक अाेवरलाेड डंपर काे भी जब्त किया। एएमई मनाेज तंवर ने बताया कि सावर के गोपालपुरा के निकट एक गोदाम में बजरी का स्टाॅक किया जा रहा है। टीम ने मौके पर छापा मारा ताे पांचू मीणा के गोदाम में 500 टन बजरी रखी हुई थी। वहीं सावर राेड पर एक डंपर में अाेवरलाेड बजरी भरकर अा रही थी। टीम ने पूछताछ की ताे पता चला मनीष गुर्जर के नाम से यह डंपर है। टीम ने एक लाख 5 हजार 250 रुपए का जुर्माना लगाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

‘आइज ऑन द टाइगर्स’ में वन्य जीवों के प्रति किया जागरूक

विश्व बाघ दिवस के अवसर पर इंडियन नेशनल ट्रस्ट ऑफ आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटेक) की ओर से कोरोना महामारी के चलते ऑनलाइन फोटो प्रदर्शनी ‘आईज ऑन द टाइगर्स’ का आयोजन किया गया। इंटेक अजमेर चैप्टर के संयोजक महेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि कोरोना के चलते सामाजिक दूरी की पालना के मद्देनजर ऑनलाइन फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
ये आयोजन इंटेक अजमेर के फेसबुक पेज व सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर किया गया । इसमें अजमेर के वरिष्ठ छायाकारों द्वारा रणथंभौर नेशनल पार्क में अलग-अलग समय में कैद किए गए बाघों की दिनचर्या, अठखेलियां व गतिविधियों के चित्रों को प्रदर्शित किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में वरिष्ठ फोटोग्राफर दीपक शर्मा, नदीम खान, ऋषि राज सिंह, डॉ. भगवती सिंह बारेठ व महेंद्र विक्रम सिंह द्वारा कैमरे में कैद किए गए फोटो प्रदर्शित किए गए। इन्हें सैकड़ों लोगों ने देखा और सराहा। प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को बाघ एवं वन्यजीवों के प्रति जागरूक करना था ताकि लोग वन्यजीवों के महत्व को समझें और उन्हें हानि न पहुंचाएं। प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी छायाकारों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

आरपीएससी की परीक्षा में इस बार अभ्यर्थी मास्क लगाकर पहुंचेंगे

कोविड-19 का असर राजस्थान लोक सेवा अायोग द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षाओं में भी देखने को मिलेगा। पहली बार अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर मास्क लगा कर परीक्षा देने पहुंचेंगे। पुरुष व महिला अभ्यर्थियों को ड्रेस कोड भी लागू किया गया है। पुरुष अभ्यर्थी आधी आस्तीन के शर्ट, टी-शर्ट, कुर्ता, पैंट, पायजामा व महिला अभ्यर्थी सलवार सूट या साड़ी, आधी आस्तीन का कुर्ता, ब्लाउज पहन कर हवाई चप्पल, स्लीपर पहनकर परीक्षा देने पहुंचेंगी। महिला अभ्यर्थी किसी प्रकार के आभूषण नहीं पहन कर आएंगी, बालों में साधारण रबड़ बैण्ड लगाकर ही परीक्षा देने पहुंचेंगी। आयोग की ओर से कोरोना काल की पहली भर्ती परीक्षाएं 2 अगस्त को पशु चिकित्सा अधिकारी संवीक्षा परीक्षा और पुस्तकालयाध्यक्ष द्वितीय श्रेणी संवीक्षा परीक्षा ली जा रही है।
आयोग ने इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को कोविड-19 को लेकर राज्य व केंद्र सरकार की गाइड लाइन की पालना सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए हैं। यह भी कहा गया है कि परीक्षा केंद्र पर मास्क लगा कर आना होगा। परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पूर्व पहुंचना होगा। यह परीक्षा अजमेर के अलावा जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा संभाग मुख्यालयों पर आयोजित होंगी।
संभाग से बाहर नहीं जाएं अभ्यर्थी | आयोग के सूत्रों का कहना है कि कोराेना काल के चलते यह कोशिश की गई है कि अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए संभाग से बाहर नहीं जाएं। अभ्यर्थियों को जो परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं, अधिकांश को उनके संभाग में ही आवंटित किए गए हैं। पहले आयोग इन परीक्षाओं को केवल अजमेर संभाग में ही आयोजित करने जा रहा था, लेकिन अभ्यर्थियों के डर और प्रदेश में कोरोना केसेज की बढ़ती संख्या को देखते हुए आयोग ने इस परीक्षा को अजमेर के साथ ही सभी संभाग मुख्यालयों पर आयोजित कराने का फैसला कर लिया।
परीक्षार्थियों के लिए मुख्य अनुदेश |ई-प्रवेश पत्र प्रोविजनल है, परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठने से पूर्व अपनी पात्रता के सम्बन्ध में संतुष्ट हो जाना चाहिए। फोटो पहचान पत्र के आधार पर पहचान सुनिश्चित हो जाने एवं गहन तलाशी के उपरान्त ही परीक्षार्थी को केन्द्र में प्रवेश दिया जायेगा। फोटो पहचान पत्र के लिए मतदाता पहचान कार्ड, आधार कार्ड, पेनकार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि मान्य होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

पैरामेडिकल परीक्षा कराने की मांग, प्रदर्शन में पुलिस से धक्का-मुक्की

पैरामेडिकल छात्रों की परीक्षा समय पर नहीं होने से वे आक्रोशित हैं। कई बार अवगत कराने के बावजूद परीक्षा की तिथि निर्धारित नहीं होने से छात्रों में सरकार के खिलाफ गुस्सा है। गुरुवार को एबीवीपी के पूर्व संयोजक एवं बीजेवाईएम नेता महेन्द्र ढाका के नेतृत्व में छात्रों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।

इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। महेंद्र ढाका ने कहा कि आरपीएमसी द्वारा द्विवर्षीय डिप्लोमा में 4 साल लगाए जा रहे हैं। एग्जाम फॉर्म भी बार-बार भरवाए गए, लेकिन परीक्षा नहीं कराई। कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में महानगर मंत्री हेमंत सुथार, रामनिवास बिश्नोई, निशांत गौड़, नीरज कोटनिश, पैरामेडिकल छात्र विकास मोदी, बीरबल कुमावत, मुकेश पूनिया, पूनम चंद घिंटाला, काननाथ गोदारा आदि शामिल हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Demand for paramedical examination, police shouted in protest
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

57 नए संक्रमित मिले, 3 और माैतें, पॉजिटिव की संख्या 1884 पहुंची, अब जिले में रोजाना औसतन 3-4 की मौत

जिले में गुरुवार काे 57 नए काेराेना संक्रमित मरीज सामने अाए हैं, वहीं 3 मरीजों की माैत हाे गई। अजमेर शहरी क्षेत्र में 34 व ब्यावर में 19 पॉजिटिव सामने अाए हैं। जिले में गुरुवार देर शाम तक काेराेना संक्रमितों का आंकड़ा 1884 पहुंच गया। वहीं, अजमेर के शहरी क्षेत्र फॉयसागर राेड, अजयनगर और सराधना निवासी एक-एक काेराेना पॉजिटिव की माैत हाे गई। कुल मौतें 69 हो गई हैं। बुधवार देर रात ब्यावर से रेफर हाेकर अाए युवक की जेएलएन में उपचार के दौरान माैत हाे गई। शव काे गुरुवार सुबह नागफणी स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। वहीं बुधवार मध्यरात्रि फॉयसागर राेड प्रकाश नगर निवासी वृद्ध की भी माैत हाे गई थी। वृद्ध का ऋषिघाटी स्थित गैस शव दाह गृह मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया। गुरुवार काे मरने वाले दाे अन्य पॉजिटिव का अंतिम संस्कार शुक्रवार काे हाेगा।
पहाड़गंज लगातार बन रहा हाॅटस्पाॅट | मुस्लिम माेची मोहल्ले के बाद पहाड़गंज सबसे बड़ा हाॅटस्पाट बन रहा है। यहां से राेजाना अाठ-दस मरीज सामने अा रहे हैं। पहाड़गंज के साथ अाशांगज, पानी की टंकी, राजेन्द्र स्कूल, डिग्गी बाजार सहित अासपास के क्षेत्र से सबसे अधिक संक्रमित मिल रहे हैं।
ब्यावर में सब्जी विक्रेता, व्यापारी और शादी समारोह के कारण बनी चेन |ब्यावर में पिछले दिनों दाे सब्जी विक्रेता पॉजिटिव अाए थे, वहीं गत दिनों शादी समारोह में भी लाेगाें ने भाग लिया था। अब इनमें से कई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इनकी हुई माैत
1. अजयनगर यूआईटी काॅलाेनी निवासी 45 वर्षीय युवक काे 26 जुलाई काे भर्ती करवाया था। युवक के ब्लड प्रेशर अाेर डायबिटीज की शिकायत थी।
2. फॉयसागर राेड प्रकाश नगर निवासी 75 वर्षीय वृद्ध काे 29 जुलाई यानी बुधवार काे भर्ती करवाया था।
3. सराधना निवासी 42 वर्षीय युवक काे बुधवार काे भर्ती करवाया था। उपचार के दौरान गुरुवार काे माैत हाे गई।

रिकवरी के बाद माैत के मामले में भी अजमेर अव्वल
अजमेर जिला जिस तरह काेराेना संक्रमित मरीजों की रिकवरी के मामले में प्रदेश में सबसे अव्वल रहा था, उसी प्रकार अब मौताें के मामले में अजमेर का ग्राफ सबसे ऊपर पहुंच गया है। जयपुर और जोधपुर में काफी संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। प्रदेश के चिकित्सा विभाग की अाेर से जारी रिपोर्ट में भी माैत के मामले में अजमेर आगे है। यहां जहां प्रतिदिन तीन से चार मरीजों की माैत हाे रही है।

कोरोना : जिले में अब तक

  • जांच की 55057
  • रिपोर्ट आई 54094
  • निगेटिव 50878

जिले में यहां मिले कोरोना पाॅजिटिव

अजमेर के शांतिनगर मलूसर राेड से युवक, जटिया काॅलाेनी पहाड़गंज से युवती, शिव काॅलाेनी से युवती, हरिभाऊ उपाध्याय नगर से वृद्ध, लौंगिया गली 3 से युवक, भगवानगंज स्कूल के पास से महिला, सरकारी स्कूल के पास से युवती, फ्रेंडस काॅलाेनी वैशाली नगर से महिला, वैशाली नगर से युवक, मदार गेट से वृद्ध, चंद्रवरदाई नगर से युवक, गोविंदपुरम काॅलाेनी से युवक, स्टीफन स्कूल के निकट से महिला, महावीर मोहल्ला से युवक, ऊसरी गेट से युवक, महिला संक्रमित है।

पुलिस लाइन से युवक, लोहाखान जेलर गली से एक किशाेरी, दाे महिलाएं, एक वृद्ध, कालू की ढाणी से बालक, हनुमान मंदिर वाली गली सुभाष नगर से वृद्धा, चिश्तिया नगर से महिला, आईबीएम काॅलाेनी के पीछे से युवक, श्रीनगर राेड से युवक ओर महिला, आदर्श नगर से युवक, गुलाबबाड़ी से युवक, फॉयसागर राेड से वृद्ध, शिव काॅलाेनी से पुरुष, डिग्गी बाजार से वृद्ध, धोलाभाटा से बालिका, युवक।

ब्यावर के पाली बाजार मंगल मार्केट से युवती, कॅालेज राेड से महिला, अग्रसेन नगर देलवाड़ा राेड से एक वृद्धा, एक बालक, एक किशाेर, एक किशोरी, एक महिला, सांसी बस्ती छावनी से युवक, गोपालजी मोहल्ला से दाे वृद्ध, तेजा चाैक से महिला, लिंक राेड भाेला टेंट से एक वृद्धा, दाे महिला, एक युवक, एक युवती, एक किशाेर, चांग चितार राेड नाथूजी का बाडिया से युवक,महिला। {नसीराबाद से वृद्ध, सुथार मोहल्ला से युवक, केकड़ी से युवक पॉजिटिव मिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
57 newly infected, 3 more deaths, positive number reached 1884, now average 3-4 deaths daily in the district
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

गुरुवार, 30 जुलाई 2020

औषधि भंडार प्रभारी व सीएमएचओ विवाद में संयुक्त निदेशक कूदे, नाेटिस दे जवाब मांगा

अस्पतालाें के निरीक्षण में मिली खामियाें के बाद मंगलवार काे औषधि भंडार प्रभारी डा.अजय सिंगला व सीएमएचओ डा.गिरधारीलाल मेहरड़ा अामने-सामने हाे गए थे। दाेनाें के विवाद में संयुक्त निदेशक डा.देवेंद्र चाैधरी भी कूद पड़े।

डा.चाैधरी ने इस मामले में सीएमएचओ को नाेटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने काे कहा है। संयुक्त निदेशक डा.चाैधरी ने जारी नाेटिस में कहा है कि डा.सिंगला ने निरीक्षण में बीरमाना व अन्य जगहाें पर कर्मियाें काे अनुपस्थित पाया था। ऐसा करके उन्हाेंने काेई गलती नहीं की, बल्कि विभाग की मदद की है। कर्मियाें का अस्पताल से गायब रहना उनकी प्रशासनिक नियंत्रण की कमी काे दर्शाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

आज हाे सकती है बरसात, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

क्षेत्र में गुरुवार काे अच्छी बरसात हाे सकती है। माैसम विभाग ने अागामी 24 घंटाें में बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागाैर व जाेधपुर में कहीं तेज ताे कहीं हल्की बरसात हाेने का अलर्ट जारी किया है। बुधवार काे दिनभर तेज धूप व उमस के कारण पसीने छुड़ाने वाली गर्मी रही।
क्षेत्र में सुबह सूर्याेदय के साथ ही धूप का प्रभाव बढ़ना शुरू हाे गया। इस कारण गर्मी ने भी असर दिखाना शुरू कर दिया। ग्यारह बजे तक तेज धूप व गर्मी के कारण खुले अासमान के नीचे रुक पाना भी संभव नहीं हाे रहा था। दाेपहर में बदन झुलसाने वाली तेज धूप व उमस का प्रभाव रहा। शाम काे सूर्यास्त के बाद गर्मी का प्रभाव कम हुअा लेकिन उमस बरकरार रही। माैसम वैज्ञानिकाें ने बताया कि क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे मानसूनी सिस्टम क्षेत्र में सक्रिय हाे रहा है। इससे अागामी 24 घंटाें में अच्छी बरसात हाेने की संभावना है। किसानाें ने बताया कि मानसून की अच्छी बरसात अब तक नहीं हुई है। जिन क्षेत्राें में किसानाें ने बरसात हाेने पर बारानी खेताें में फसलाें की बुवाई की है। वह फसल भी अब अाेर बरसात नहीं हाेने से झुलस रही है। एेसे में यदि बरसात हाेती है ताे पूर्व में बाेई गई फसलाें काे जहां जीवनदान मिलेगा वहीं ग्वार, बाजरा व मूंग माेठ की बुवाई अाैर हाे सकेगी। माैसम विभाग के अनुसार बुधवार काे अधिकतम तापमान 42.4 व न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय हवा में नमी 66 व शाम काे 42 प्रतिशत दर्ज की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

26 हजार के नकली नाेटों के साथ फरार आराेपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का हाथ होने की आशंका

मुकलावा पुलिस ने नकली नाेट छापकर बाजार में चलाने के मामले में माैके से भागने में कामयाब हुए आराेपी काे पकड़ लिया है। अाराेपी के पास से 26 हजार रुपए मूल्य के नकली नाेट भी बरामद किए गए हैं। इधर इसी आराेपी के मास्टर माइंड भाई से देश की खुफिया एजेंसियां संयुक्त पूछताछ कर रही हैं। आराेपी द्वारा भारतीय मुद्रा के विरूपण करने के पीछे पाकिस्तान सहित अन्य किसी दुश्मन देश का दिमाग हाेने की आशंका है। इसलिए देश की सुरक्षा से जुड़े इस मुद्दे पर सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

मुकलावा थानाधिकारी जयसिंह जाखड़ ने बताया कि बारांवाली गांव निवासी जसविंद्रसिंह रायसिख काे मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। आराेपी जब भागा था तब उसके पास 50 हजार रुपए मूल्य के भारतीय नकली नाेट हाेने की जानकारी सामने आई थी। लेकिन आराेपी के पास से 26 हजार रुपए मूल्य के नकली नाेट बरामद किए गए हैं। शेष करंसी नाेट के बारे में पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। आराेपी द्वारा अब तक कितनी कीमत के नाेट बाजार में असली के ताैर पर इस्तेमाल किए जा चुके हैं, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। उससे यह भी पता लगाया जाएगा कि उसकी इस साजिश में क्या भूमिका है।

मुख्य आराेपी से सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ, नकली नाेट छापने और बाजार में चलाने की साजिश किसकी
एसएचओ जाखड़ ने बताया बताया कि नकली नाेट छापने के मास्टर माइंड बारांवाली निवासी 21 वर्षीय कुलविंद्रसिंह रायसिख काे तीन दिन के रिमांड पर लिया हुआ है। उससे देश की सुरक्षा एजेंसियाें के खुफिया विंग के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। राजन दुष्यंत ने मामले की गंभीरता देखते हुए तत्काल ही जेआईसी के आदेश जारी कर दिए थे। आराेपी के माेबाइल फाेन अादि की भी आईटी एक्सपर्ट जांच कर रहे हैं। आराेपी के साेशल मीडिया अकाउंट तथा उसके दाेस्ताें के रिकार्ड काे चेक किया जा रहा है।

एक्सपर्ट व्यू गुरप्रीतसिंह, एसाेसिएट प्राेफेसर, गाेदारा गर्ल्स काॅलेज।

देश की अर्थव्यवस्था के लिए नकली नाेट घातक : नकली नाेट अर्थव्यवस्था व लाेगाें के विश्वास काे ही खत्म कर देता है। नकली करंसी जीडीपी पर सीधे ताैर पर बड़ा इफेक्ट डालती है। सरकार की नीतियाें काे लागू करने में भारी दिक्कतें आती हैं। इससे अनावश्यक महंगाई बढ़ जाएगी। बेराेजगारी बढ़ेगी, लाेगाें का जीवन स्तर गिरेगा अाैर नागरिक की उपभाेग की क्षमता कमजाेर हाे जाएगी। इकाेनाेमी काे क्रेश करने के इरादे से दुश्मन देश इस तरह की हरकत कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

शिक्षक ने 12 साल में बदली स्कूल की सूरत...अतिक्रमण हटवाया, लहलहाता है बगीचा

बलाड़िया का बाड़िया के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के हालात में एक शिक्षक ने अपने दम पर बदलाव ला दिया। 12 साल के संघर्ष का नतीजा अब किसी आदर्श सरकारी स्कूल के रूप में सामने आया है। उपखंड मुख्यालय से केवल 5 किलामीटर दूर यह स्कूल 2007 तक आम सरकारी स्कूलाें की तरह था। स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण थे। खाली जगह में झाड़ियां उगी थीं। छात्र मिट्टी में बैठा करते थे। मवेशी घुस आते थे।

तृतीय श्रेणी अध्यापक प्रभुलाल हठीला की नियुक्ति हाेने के साथ स्कूल का कायाकल्प शुरू हुआ। संसाधनाें के विकास और पढ़ाई का महाैल बनाने के लिए भामाशाहाें की मदद मिली ताे ठीक अन्यथा प्रभुलाल ने स्वयं खर्च किया क्याेंकि वे कहते हैं, यही मेरी कर्मभूमि है। सबसे पहले संघर्ष शुरू हुआ अतिक्रमण हटवाने का।

चार- छह महीने नहीं, बल्कि पूरे नाै साल उन्हाेंने विभागाें के चक्कर काटते हुए कागजात तैयार कराए। कानूनी पेचीदगियों का मुकाबला करते हुए 0.80 हैक्टेयर भूमि को 2016 में सीमांकन करवाकर अतिक्रमण हटवाए। अब नामांकन 66 का है जाे कभी केवल 30 हुआ करता था।

कब क्या कराया गया स्कूल में

  • सत्र 2016 : परिसर व खेल मैदान काे समतल करवाया गया।
  • सत्र 2017-18: पहली बार 62वीं जिला स्तरीय प्राथमिक क्रीड़ा एवं साहित्यक व सांस्कृतिक प्रतियोगिता करवाई।
  • सत्र 2018-19: परिसर में 400 छायादार पौधे लगाए गए। छात्राें के लिए डेस्क बनवाईं। लाेकार्पण समाराेह में आए तत्कालीन उपखंड अधिकारी अतहर आमीर खान ने प्रभावित होकर भामाशाहों, जनप्रतिनिधियों के सहयाेग से हर स्कूल के लिए ऐसी व्यवस्था की जरूरत बताई। इसके बाद करीब एक हजार डेस्क स्कूलाें में पहुंची। मंगरा विकास याेजना से पांच लाख रुपए लागत से चारदीवारी बनी।
  • सत्र 2019-20 : शाला दर्पण याेजना से सीमेंट की रंगीन टाइल्स लगवाई गई। उद्यान बनाया गया। पाैध राेपण का काम जारी है।

विकास का यह सिलसिला जारी रहेगा
स्कूल के बाहर भी और पाैधे व ट्री-गार्ड लगाए जाएंगे। कंप्यूटर शिक्षा की शुरुआत की जाएगी। गुरुवार काे प्रत्येक छात्र सफेद गणवेश में आएगा जाे उपलब्ध करवाएंगे। सभी काे टाई, बेल्ट व बैंच उपलब्ध करवाना लक्ष है। बालिका शिक्षा के प्रति अभिभावकाें काे जागरुक करने के लिए विशेष कार्ययाेजना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The teacher changed the appearance of the school in 12 years ... removed the encroachment, the garden is moving
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

अभावों में जिए,कड़ी मेहनत से बने टॉपर्स; आशीष 96.67%: मजदूर का बेटा रोज पैदल जाता, सरकारी स्कूल में अव्वल

साल के शुरुआत में साइकिल खराब हाे गई थी। इसके बाद राेजाना 1.5 किलाेमीटर पैदल चलकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बनवाली जाता और पढ़ाई करता था। लगन से पढ़कर 96.67 प्रतिशत अंक हासिल किए। अब नाॅन मेडिकल लेकर इंजीनियर बनना है। आगे चलकर आईआईटी में दाखिला लेना है। इसके लिए अभी से आईआईटी की तैयारी शुरू कर दी है। परिवार की आर्थिक स्थिति ज्यादा ठीक नहीं है बस घर खर्च निकल जाता है। बड़ी बहन माेनिका बीएलएड की तैयारी कर रही है। पिता सुभाष चंद्र सेवटा पठानवाला में निर्माणाधीन अपना घर आश्रम में मजूदरी का काम करते हैं। पापा अपनी कड़ी मेहनत की कमाई से हमारे सपनाें काे संजाेने में जुटे हुए हैं। मम्मी शारदा देवी घर का काम देखती हैं। मेरा भी एक ही सपना है कि जल्द से जल्द इंजीनियर बनकर पापा काे आराम करवाना है। जैसा कि आशीष ने बताया

सुमित 96.33%: पिता सरकारी टीचर इसलिए अपने ही स्कूल में पढ़ाया

^मेरे पिता पाेखरराम सिंगाटिया सरकारी टीचर हैं अाैर मुझे भी सरकारी स्कूल में पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद इसी स्कूल में अनुभवी शिक्षकाें के मार्गदर्शन में पढ़ाई शुरू की अाैर राउमावि गाेपालसर में 96.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मुझे नवाेदय विद्यालय की कक्षा 9 में भी प्रवेश मिला था। बाद में मैंने यह स्कूल छाेड़कर सरकारी में दुबारा दाखिला लिया। मेरे पापा का मुझे सरकारी स्कूल में पढ़ाने के निर्णय ने एक ताे उन लाेगाें काे जवाब दिया, जाे लाेग कहते रहते थे कि सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक अपने बच्चाें काे निजी स्कूलाें में पढ़ाते हैं अाैर दूसराें के बच्चाें काे सरकारी स्कूल में पढ़ाना चाहते हैं। मेरे पिता का कहना है कि सरकारी स्कूलाें में जितने अनुभवी शिक्षक है उतने शायद निजी स्कूलाें में भी नहीं है। मैं अब नाॅन मेडिकल विषय लूंगा अाैर अाईअाईटी में दाखिला लेना है। मम्मी निर्मला कुमारी भी एमए बीएड है। मम्मी प्रथम श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रही हैं। मेरा बड़ा भाई हिमांशु सीकर में नीट की तैयारी कर रहा है।
जैसा कि सुमित सिंगाटिया ने भास्कर को बताया



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Live in the absence, hard-working toppers; Ashish 96.67%: Worker's son walks on foot, tops in government school
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

श्रीगंगानगर हर रविवार को लॉक, आज से जिलेभर के बाजार शाम 7 बजे तक ही खुले रहेंगे

श्रीगंगानगर जिले में रोज बढ़ रहे कोरोना रोगियों की संख्या के चलते प्रशासन ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया। श्रीगंगानगर जिले के बाजार गुरुवार से शाम 7 बजे तक बंद हो जाएंगे। रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान लोगों के आवागमन पर भी पाबंदी रहेगी। ये आदेश 30 अगस्त तक प्रभावी रहेंगे। बुधवार को जिले में कोरोना के 19 नए रोगी मिले। इसके बाद कोरोना रोगियों का आंकड़ा 206 हो गया है।
कलेक्टर महावीरप्रसाद वर्मा ने बताया कि अब 30 जुलाई से उद्यमियों, कर्मचारियाें व समस्त दुकानदारों को शाम 7 बजे तक व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर 8 बजे तक अपने घर पहुंचना होगा। रविवार काे पूरा जिला संपूर्ण बंद रहेगा। इस दाैरान वाहनाें काे भी अावागमन की इजाजत नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि अभी होटलों व पैलेसों में बिना अनुमति कार्यक्रम हो रहे हैं। उन्हें भी चेतावनी दी गई है कि वे अनुमति लेकर ही कार्यक्रम होने दें। अनुमति के अभाव में होटल व पैलेस संचालक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रात 8 से सुबह 5 बजे तक शहर में कर्फ्यू

श्रीगंगानगर शहर में काेराेना संक्रमिताें की संख्या बढ़ने के कारण व्यापारियों ने बुधवार को खुद बड़ी पहल की। संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष तरसेम गुप्ता ने बताया कि व्यापार मंडल के पदाधिकारियाें व सदस्याें ने शहरवासियाें काे वाट्सएप के माध्यम से दुकानें खाेलने की समय सीमा के संबंध में पूछा। करीब 500 मैसेज प्राप्त हुए, अधिकतर ने शाम 7 बजे तक दुकानें खुली रखने पर अपनी राय दी। इस बात से कलेक्टर काे अवगत कराया गया। कलेक्टर महावीर प्रसाद वर्मा ने बुधवार शाम काे कलेक्ट्रेट में व्यापारियाें के साथ बैठक की। इसमें उन्हाेंने कहा कि कर्फ्यू के समय में परिवर्तन किया जाएगा। इस पर सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से जिला प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया।
कलेक्टर ने कहा कि कोरोना प्रोटोकाॅल का उल्लंघन करने पर एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाया गया। इसमें लगभग 5 हजार चालान किए गए तथा 7 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने कहा कि किसी समारोह में सरकारी कर्मचारी उपस्थित हैं ताे प्रोटोकाॅल का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी को निलंबित किया जाएगा।

शहर का एक बच्चा पॉजिटिव, थाने के 10 सैंपल निगेटिव आए

शहर के मुखर्जी नगर में 12 साल का बच्चा पाॅजिटिव मिला है। बताया जा रहा है कि इसके परिवार के सदस्य भी पाॅजिटिव हैं। जिले में अब 206 काेराेना राेगी हाे गए हैं। पीएमअाे डाॅ. केएस कामरा ने बताया कि जिले में अब तक 206 काेराेना राेगी मिले हैं। 114 एक्टिव केस हैं। 89 रिकवर हाे चुके हैं। 13380 टेस्ट हुए हैं, 947 लाेग हाेम क्वारेंटाइन हैं अाैर 119 हाॅस्पिटल में अाईसाेलेशन में हैं। महिला थाने से 10 सैंपल लिए गए थे, सभी की रिपाेर्ट निगेटिव आई है।

श्रीकरणपुर: शादी में शामिल 11 लाेगों को हुआ कोरोना, वहीं फैला संक्रमण

श्रीकरणपुर ब्लाॅक में बुधवार काे 14 नए काेराेना पाॅजिटिव सामने अाए हैं। इनमें से 11 शादी समाराेह में शामिल हुए थे। इनमें से 13 शहर से व एक संक्रमित 14 एस माझीवाला का निवासी है। अस्ताल प्रभारी डॉ. नीरज अरोड़ा ने बताया कि वार्ड नंबर 9 के एक ही परिवार के 10 लोग संक्रमित हैं। वार्ड नंबर 6 में मिला संक्रमित भी इनके संपर्क में अाया था। वार्ड नंबर 9 के इस परिवार में लड़की की शादी में साेनीपत हरियाणा से बारात अाई थी। इसी परिवार के तीन लाेगाें की 27 जुलाई काे पाॅजिटिव रिपाेर्ट अाई थी। उसके बाद से यह पूरा परिवार हाेम क्वारेंटाइन था। नकली सीआई बन कर लूटपाट के आरोप में पकड़ा गया एक अाराेपी भी संक्रमित पाया गया है। कस्बे में काेराेना की विस्फाेटक हालात बनने के बाद प्रशासन ने 30 जुलाई से 5 अगस्त तक बाजार सुबह 9 से दाेपहर 2 बजे तक खाेलने का निर्णय लिया है। इसमें मेडिकल स्टाेर काे छूट रहेगी। वार्ड पांच में का युवक भी संक्रमित पाया गया है। यह युवक एक प्राइवेट नर्सिंग होम में मेल नर्स है। अब मेल नर्स के संपर्क में अाए लाेगाें काे लेकर विभाग खासा चिंतित है। गांव 14 एस माझीवाला में पाया गया कोरोना संक्रमित युवक मलेशिया से आया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shriganganagar is locked every Sunday, from today the markets across the district will be open till 7 pm
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

बसपा 6 विधायकों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाएगी

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने धोखा देने वाले सभी 6 विधायकों के खिलाफ संगठन स्तर पर जन जागरण अभियान चलाने का फैसला किया है। इनमें भरतपुर जिले के नदबई विधायक जोगेन्दर सिंह अवाना और नगर विधायक वाजिब अली भी शामिल हैं। बसपा के टिकट पर जीतकर आए ये सभी 6 विधायक पिछले दिनों कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

हालांकि इनके विलय को चुनौती देने वाली याचिकाएं एक बार खारिज हो चुकी हैं। लेकिन, इनकी सदस्यता रद्द कराने के लिए बसपा ने बुधवार को हाईकोर्ट में नई याचिका दायर करने के साथ ही विधानसभा स्पीकर के सामने भी गुरुवार को याचिका पेश करने का फैसला किया है।
बसपा प्रदेशाध्यक्ष भगवानसिंह बाबा ने बताया कि पार्टी को देखते हुए धोखा देने वाले इन 6 विधायकों के खिलाफ जल्द जनजागरण अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद ये विधायक दलील दे रहे हैं कि वे क्षेत्रीय विकास के लिए कांग्रेस में शामिल हुए हैं तो हमारा यह कहना है कि क्या उन्हें चुनाव लड़ते समय ये मालूम नहीं था कि उनकी क्या हैसियत रहेगी। भगवान सिंह ने बताया कि बसपा की याचिका पर बुधवार को हाईकोर्ट में बहस पूरी नहीं हो पाई। इस पर गुरुवार को भी सुनवाई होगी।

इसी क्रम में गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी के समक्ष भी इन विधायकों की सदस्यता समाप्त करने के लिए बुधवार को ही याचिका पेश की गई। राज्यसभा चुनाव के दौरान भी हमने चुनाव आयोग और स्पीकर के समक्ष एजेंट बनाने का आवेदन किया था, जिसे चुनाव आयोग ने अधिकार क्षेत्र में नहीं होने और स्पीकर ने इन विधायकों का कांग्रेस में विलय होने की बात कहकर आवेदन खारिज कर दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

भाजपा ने सियासी संग्राम पर चर्चा कर बनाई रणनीति

भाजपा मुख्यालय में बुधवार को विधायकों के साथ बैठक की गई। इस दौरान वर्तमान में चल रहे सियासी संग्राम पर विधायकों से मंथन किया गया। साथ ही विधायकों से भविष्य की रणनीति को लेकर भी चर्चा करके उनकी राय जानी गई। बैठक को लेकर कई तरह के कयास लगाए गए।

बैठक को लेकर भाजपा नेताओं ने कहा कि विधायकों से चाय पर चर्चा की गई। बैठक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, कालीचरण सराफ, रामलाल शर्मा, मदन दिलावर, अभिनेष महर्षि, अशोक लाहोटी, नरपतसिंह राजवी, मंजीत धर्मपाल, बिहारीलाल विश्नोई, शोभा चौहान, हमीर सिंह भायल सहित कई विधायक पहुंचे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोरोना व कांग्रेस देश के लिए बड़ा संकट : पूनियां

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने बुधवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कोरोना और कांग्रेस देश के लिए सबसे बड़ा संकट है। प्रदेश में बजरी माफिया सक्रिय है और रेप्स के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सरकार दो सप्ताह से होटल में मौज कर रही है।

भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए पूनियां ने कहा कि लगता है सीएम अशोक गहलोत और उनकी सरकार पीएम, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा पर हमले करते हुए थक गई है इसलिए राज्यपाल पर हमले कर रही है। जबकि राज्यपाल का कद राजनीति से काफी ऊपर होता है।

उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे हुए मंत्री किसी आम कार्यकर्ता से भी ज्यादा निम्न भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। सत्र बुलाने को लेकर राज्यपाल ने अपनी मंशा साफ कर दी है, लेकिन जिस तरीके की जिद कांग्रेस कर रही है, वो निंदनीय है। 21 दिन के नोटिस के जरिए सत्र बुलाने की एक विधिवत प्रक्रिया होती है। इसके अलावा विधायकों के भी अपने अधिकार हैं जो सदन ने उनको दिए हैं।

नेतृत्व विवाद को कथित राजद्रोह के फर्जी प्रकरणों में बदला : राठौड़

राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में सत्तारूढ़ दल द्वारा स्वयं के नेतृत्व विवाद को कथित राजद्रोह के फर्जी प्रकरणों में परिवर्तित करके ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न कर दी है, जिससे सत्ता के आन्तरिक विवाद को दबाने हेतु पुलिस की शक्तियों का दुरूपयोग करते हुए सत्तारूढ़ दल के चुने हुए विधायकों को सदन में आने से जबरन रोक दिया जाए।
राठौड़ ने कहा कि राज्यपाल ने राज्य सरकार को इन गंभीर परिस्थितियों में संविधान प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए सरकार को पुनः स्पष्ट सूचित किया है कि अगर राज्य सरकार को विश्वास मत प्राप्त करना है तो वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को देखते हुए सामाजिक दूरी रखते हुए विधानसभा के अल्पकालीन सत्र को बुलाए जाने की युक्तियुक्त कारण से इंकार नहीं किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को सदन में बहुमत का समर्थन होने का बिन्दु सार्वजनिक रूप से विवादित है। मुख्यमंत्री अपने साथ बचे हुए मंत्रीगण एवं विधायकों के साथ जयपुर से 20 किलोमीटर दूर जाकर शरण लिए हुए हैं। जिन 6 बसपा विधायकों को बसपा का कांग्रेस (राजस्थान विधानसभा) नामक काल्पनिक दल में विलय दिखाकर जबरन उन पर कांग्रेसी विधायकों का ठप्पा लगाया गया है, क्या वह संविधान पर हमला नहीं माना जाए। अब मुख्यमंत्री को यह अधिकार नहीं रह गया है कि वह मंत्री मण्डलीय राय के नाम पर सदन आहूत करने के लिए राज्यपाल पर अनावश्यक दबाव बनाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

गाेविंद सिंह डाेटासरा ने संभाली राजस्थान कांग्रेस की कमान

कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष व राज्य के शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। कांग्रेस आलाकमान ने सचिन पायलट को पीसीसी चीफ पद से बर्खास्त करने के बाद डोटासरा को राजस्थान अध्यक्ष पद की कमान सौंपी थी।

सुबह करीब 11:30 बजे शुरु हुआ यह कार्यक्रम दोपहर ढाई बजे तक चला। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रभारी अविनाश पांडे, व बाड़ाबंदी में शामिल पार्टी के सभी विधायक भी मौजूद रहे। हालांकि गहलोत समारोह को बीच में ही छोड़कर चले गए क्योंकि उन्हें राज्यपाल से मिलने जाना था।

होटल फेयरमोंट की बाड़ाबंदी में मौजूद विधायकों को कड़ी सुरक्षा में लेकर पीसीसी लाया गया। एक-एक कर इनको पीसीसी के अंदर भेजा गया। समारोह में अंदर जाने के लिए बाहर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ भी मौजूद थी जिसके चलते बाहर धक्का-मुक्की भी जमकर हुई। सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां भी उड़ीं।

प्रदेश में राजनीतिक हालात ठीक नहीं : पांडे
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि डोटासरा ऐसे वक्त में पीसीसी का पद ग्रहण कर रहे हैं जब प्रदेश के राजनीतिक हालात ठीक नहीं है। देश भर की नजरें इस समय राजस्थान पर टीकी हैं और साथ ही राज्यपाल की भूमिका पर भी सभी की निगाहें हैं। बीजेपी व उनकी पूरी ताकत लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है। चुनी हुई सरकारों को हटाने की साजिश रची जा रही है। अरुणाचल, मेघालय, त्रिपुरा, कर्नाटक, गोवा और एमपी में सरकारें हटाई गई अब राजस्थान में भी ऐसा ही प्रयास किया जा रहा है लेकिन मुझे गौरव है कि राजस्थान के विधायक बहादुर है।

पायलट के नाम रहा साढ़े छह साल तक पीसीसी चीफ रहने का रिकॉर्ड
गोविंद सिंह डोटासरा 29वें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर पद भार ग्रहण किया। वे ऐसे वक्त पर पीसीसी चीफ की कमान संभाली है, जब कांग्रेस में पिछले 20 दिन से कलह चल रहा है। कांग्रेस के विधायक जयपुर और गुरुग्राम में बाड़े में फंसे है। इससे पहले सचिन पायलट कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे, जिन्हें बगावत करने के लिए बर्खास्त कर दिया गया। वैसे भी पिछले दो दशक में जब भी राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी। उसके कुछ समय के बाद पीसीसी चीफ को बदल दिया गया। पायलट को बदलने की सुगबुगाहट पहले से ही चल रही थी।

उससे पहले ही वे बागी हो गए। पायलट ऐसे प्रदेश अध्यक्ष थे, जिन्होंने लंबे समय तक पीसीसी चीफ रहने का नया रिकार्ड बनाया था। आजादी के बाद से लेकर आज तक एक पारी में साढ़े छह साल तक कोई भी व्यक्ति इस पद पर नहीं रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gavind Singh Datasara took command of Rajasthan Congress
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

राज्यपाल ने एट होम कार्यक्रम रद्द किया

प्रदेश में कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस की संध्या को होने वाले एट होम समारोह को राज्यपाल ने रद्द कर दिया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रदेश में कोरोना की भयावह स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि कोरोना के बढ़ते एक्टिव केस चिंता का विषय है। कोरोना महामारी को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस पर होने वाला एट होम इस बार नहीं होगा।

मिश्र ने कहा कि 13 मार्च को विधानसभा की कार्यवाही स्थगित की गई थी, तब प्रदेश में एक्टिव केसेज की संख्या दो थी। उस वक्त कोरोना वैश्विक महामारी के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए राजस्थान विधान सभा के सत्र को स्थगित किया गया था। एक जुलाई को एक्टिव मरीजों की संख्या 3381 थी, जो 28 जुलाई को बढ़कर दस हजार से अधिक हो गई है। प्रदेश में कोरोना की रोकथाम के लिए गम्भीर प्रयास करने होंगे, तब ही इस वैश्विक महामारी के संकट से राज्य को बचाया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

राजभवन और सरकार के बीच खींचतान पर राज्यपाल बोले- मैंने कभी मना नहीं किया, अब नियमों के तहत सत्र बुलाया तो मंजूरी दी

विधानसभा सत्र बुलाने को लेकर राजभवन व सरकार के बीच 7 दिन टकराव की स्थिति रही। राज्यपाल कलराज मिश्र कांग्रेस के निशाने पर रहे। राजभवन में धरना-प्रदर्शन किया तो सीएम अशोक गहलोत सहित अन्य नेताओं ने उन पर टिप्पणी की। केंद्र सरकार व भाजपा के दबाव में काम करने, सत्र के प्रस्ताव लौटाने सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों के बीच पहली बार राज्यपाल मिश्र ने भास्कर से बातचीत की। पेश हैं बातचीत के प्रमुख अंश...

सवालः राज्य सरकार ने 31 जुलाई से सत्र बुलाए जाने को लेकर तीन बार प्रस्ताव भेजा, आखिर आपने अनुमति क्यों नहीं दी?
जवाबः मैंने कभी मना नहीं किया। संविधान के अनुच्छेद 174 के तहत कैबिनेट की सलाह पर राज्यपाल के रूप में मेरे संवैधानिक दायित्व हैं। सरकार ने नियम के अनुसार प्रस्ताव नहीं भेजे। इस कारण हर बार वापस लौटाए गए।

सवालः आपने अब सरकार का प्रस्ताव कैसे मंजूर कर लिया?
जवाबः नियम के अनुसार प्रस्ताव मिलते ही 14 अगस्त से सत्र की मंजूरी दी है। चूंकि, कोरोना का प्रकोप चरम पर है। एक माह में एक्टिव केस तीन गुना से अधिक बढ़ गए। ऐसे में बिना कारण सत्र बुलाकर 1200 से अधिक लोगों के जीवन को खतरे में क्यों डाला जाए? इसलिए सरकार से 3 बिंदुओं पर कार्यवाही की अपेक्षा की जा रही थी।

सवालः क्या संवैधानिक तौर पर सत्र बुलाने के लिए अनुमति की जरूरत है या सरकार खुद के भी स्तर पर सत्र बुला सकती है?
जवाबः संविधान के तहत कैबिनेट की सलाह पर राज्यपाल ही सत्र बुला सकते हैं। इसके अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। सत्र के लिए वारंट राज्यपाल से ही निकलता है।

सवालः आरोप लग रहा है कि आप केंद्र और भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं। सच क्या है?
जवाबः आरोप निराधार है। मेरे द्वारा संविधान के प्रावधानों और सुसंगत नियमावली के तहत कार्य किया जा रहा है।

सवालः आपकी 1995 की एक तस्वीर वायरल हो रही है। उस समय आप राजभवन में विधायकों के साथ धरने पर हैं। क्या व्यक्ति की भूमिका बदलने के साथ चीजें बदल जाती हैं?
जवाबः 1995 में बसपा नेता मायावती पर मीराबाई गेस्ट हाउस में तत्कालीन सीएम की शह पर कुछ आपराधिक तत्वों ने हमला किया। उस समय मैं उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष था। मायावती को न्याय दिलाने के लिए शांतिपूर्वक, मर्यादित रूप में हम तात्कालिक राज्यपाल मोतीलाल वोरा से निवेदन के लिए राजभवन के बाहर एकत्रित हुए थे।

जहां तक चीजें बदलने का प्रश्न है तो मैंने राजस्थान के राज्यपाल के तौर पर विधायकों को ससम्मान राजभवन में प्रवेश दिया, पर उन्होंने नारेबाजी की, जो अमर्यादित था।

सवालः पहले सीएम ने कहा कि जनता राजभवन का घेराव करेगी तो हमारी जिम्मेदारी नहीं होगी, फिर विधायकों ने राजभवन में धरना-प्रदर्शन किया? इसे आपने किस रूप में लिया?
जवाबः किसी भी राज्य के सीएम के तौर पर इस तरह का बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे मैं आहत हुआ, इसलिए मैंने उन्हें पत्र भी भेजा।

सवालः राजस्थान में कांग्रेस के विधायक जिस तरह से बाड़ेबंदी में फंसे हैं? इसे लेकर क्या आपने केंद्रीय गृह मंत्रालय को कोई रिपोर्ट भेजी है?
जवाबः केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजनी है या नहीं, यह सार्वजनिक विषय नहीं है।

सवालः राजस्थान में मौजूदा सियासी संकट को आप किस तरह से देख रहे हैं?
जवाबः प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। इससे आम आदमी के हित प्रभावित होते हैं।

सवालः इस टकराव का राज्यपाल और सीएम के बीच संबंधों पर कुछ असर पड़ेगा?
जवाबः टकराव जैसी कोई बात नहीं है। अशोक गहलोत जी से मेरे संबंध मधुर हैं। वे थोड़े समय के अंतराल पर राजभवन आते रहते हैं। मेरा उनके प्रति स्नेह है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कलराज मिश्र, राज्यपाल राजस्थान।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

फ्रांस से जालोर के अभिषेक उड़ाकर लाए रफाल, जोधपुर में ही हुआ था रफाल का अंतिम परीक्षण

(डीडी वैष्णव) गेम चेंजर रफाल फाइटर जेट ने बुधवार को हिंद की धरती चूम ली। फ्रांस से 5 रफाल अंबाला पहुंच गए। ...लेकिन भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने वाली इस सबसे बड़ी डील का राजस्थान से गहरा नाता रहा है। फ्रांस से रफाल को उड़ाकर लाने वाले पायलट में से एक जालोर के विंग कमांडर अभिषेक त्रिपाठी भी थे। यही नहीं इससे पहले दो बार पहले भी रफाल जोधपुर के आसमान में गरज चुका है।

इसे खरीदने की प्रक्रिया के दौरान रफाल ने यूरो फाइटर टायफून के साथ वर्ष 2008 में उड़ान भरी थी। यही शक्ति परीक्षण रफाल खरीद का आधार बना था। इसके बाद साल 2014 में भारत-फ्रांस की वायुसेनाओं के संयुक्त युद्धाभ्यास गरुड़ 5 के दौरान रफाल 15 दिन तक जोधपुर के आसमान में उड़ा था।

टायफून व रफाल में था मुकाबला, रफाल को चुना

एयरफोर्स के जानकारों का कहना है कि यूरो फाइटर टायफून और रफाल का शक्ति परीक्षण 2008 में जोधपुर में ही हुआ। उस समय दो-दो टायफून व रफाल यहां आए थे। इन दोनों के बीच जोधपुर के आसमान में रोचक मुकाबला देखने को मिला था। बाद में रफाल ने टायफून को पछाड़ते हुए अपनी श्रेष्ठता साबित की जिसके आधार पर एयरफोर्स ने इसे खरीदने का फैसला किया।

मेहमान बन आया था राफेल:
भारत-फ्रांस की वायुसेना के बीच समय-समय पर युद्धाभ्यास होता रहता है। वर्ष 2014 के जून में युद्धाभ्यास गरुड़ जोधपुर में हुआ। फ्रांस के करीब 120 वायुसैनिक पांच राफेल लेकर जोधपुर पहुंचे थे। 3 से 13 जून तक में जोधपुर में भीषण गर्मी के अभ्यास किया था। उस दौरान फ्रांस के पायलट्स गर्मी से बचने के लिए विशेष रूप से निर्मित हेलमेट व कूलवेस्ट पहन कर आए थे।

करीब दस दिन तक राफेल ने एयरफोर्स के सुखोई फाइटर जेट के साथ उड़ान भरी थी। जोधपुर के लोगों ने बहुत करीब से राफेल की कलाबाजियों को देखा था। युद्धाभ्यास के समापन समारोह में फ्रांस की वायुसेना के अध्यक्ष डेनिस मर्सियर ने सुखोई और भारतीय एयर चीफ मार्शल अरूप राहा ने राफेल को उड़ाया था।

जालोर में जन्मे अभिषेक अंबाला में विंग कमांडर
अभिषेक त्रिपाठी अभी अंबाला में विंग कमांडर हैं। उनका जन्म जालोर में 9 जनवरी 1984 को हुआ। बचपन गुर्जरों का बास, राजेंद्र नगर में बीता। 10वीं तक की पढ़ाई इमानुएल सेकंडरी स्कूल में की। 2001 में एनडीए पास कर फ्लाइंग ऑफिसर बने। जेएनयू से एमएससी भी कर चुके हैं। पिता अनिल कुमार त्रिपाठी भूमि विकास बैंक में तथा मां मंजू त्रिपाठी सेल टैक्स विभाग में कार्यरत हैं। अभिषेक का विवाह उप्र निवासी प्रियंका से हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अभिषेक त्रिपाठी।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf