पेज

सोमवार, 31 अगस्त 2020

प्रकृति वंदन कार्यक्रम में किया पेड़-पाैधाें का पूजन

हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन तथा पर्यावरण गतिविधि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार काे पर्यावरण वन एवं संपूर्ण जीव सृष्टि के संरक्षण के लिए प्रकृति वंदन कार्यक्रम का आयाेजन किया गया।

इसमें जिलेभर में लाेगाें ने अपने घराें में पेड़-पाैधाें का पूजन किया। पूजन काे लेकर बच्चाें से बड़ाें तक में काफी उत्सुकता देखने काे मिली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

विरासत बचाने की पहल से जुड़ते गए युवा, निखर रहीं शहर-गांव की छतरियां, मंदिर व बावड़ियां

बूंदी के एक युवक ने दो साल पहले विरासत को बचाने का अभियान शुरू किया। कारवां बढ़ता गया और छतरियों, मंदिरों, बावड़ियों, तालाबों और महलों की कायापलट करने में अब सैकड़ों युवा जुटे हुए हैं। सेव ऑवर हेरिटेज फाउंडेशन के अरिहंत सिंह शेखावत ने 2018 में बूंदी से संरक्षण की मुहिम शुरू की। अब तक वे हाड़ौती क्षेत्र के बूंदी, कोटा, बारां में कई पुराने स्मारक संवार चुके हैं।

इन स्मारकों को संवारने में जो फंड की आवश्यकता होती है, वो भी यह संस्था अपने स्तर पर जुटाती है। इसी कड़ी में शेखावत ने अपने ननिहाल जोधपुर में काम प्रारंभ किया। नांदड़ा कलां गांव की छतरियों को संवारने का बीड़ा उठाया। फाउंडेशन की जोधपुर इकाई ने गांव के उत्तर दिशा में जोजरी नदी के किनारे 16वीं व 18वीं शताब्दी की छतरियों को संवार दिया।

हमारे पूर्वजों के परिश्रम को बेकार नहीं जाने देंगे
शेखावत ने बताया कि हमारे पूर्वजों ने बहुत ही परिश्रम से मंदिरों, बावड़ियों, कुंड, तालाब व महलों का निर्माण कराया था। इसे बेकार नहीं जाने देंगे। फाउंडेशन के युवाओं ने सोशल मीडिया पर अभियान चलाया। शेखावत और हेमेंद्र प्रतापसिंह कानावत ने दो साल पहले भ्रमण के दौरान बूंदी की अरावली पहाड़ी पर सूरज छतरी पर भगवान सूर्यनारायण की प्रतिमा धूल से सनी देखी तो उन्होंने इसकी सफाई की। बस तब से उन्हें यह अभियान चलाने की प्रेरणा मिली। युवाओं ने बूंदी के भीमलत के जंगलों में स्थित ऐतिहासिक महत्व के एकमुखी शिवलिंग की दशा को सुधारा। गरड़दा बांध के डूब क्षेत्र में आई रॉक पेंटिंग का संरक्षण किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chhatris, temples and stepwells in the city, glowing, joined the initiative to save the heritage
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

फरार दीपक साेनी है स्नेचिंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तारी के बाद खुल सकती हैं कई वारदात

एन ब्लाॅक निवासी महिला का माेबाइल लूटकर भागे तीन में से गिरफ्तार दाे आराेपियाें काे रविवार काे रिमांड पूरा हाेने पर न्यायिक हिरासत में भिजवा दिया है। फरार चल रहा तीसरा युवक लूट,चाेरी और छीनाझपटी की वारदाताें का मास्टर माइंड बताया जा रहा है। काेतवाली पुलिस फरार आराेपी के बारे में जानकारी जुटा रही है। जांच अधिकारी एएसआई लाल बहादुर ने बताया कि आराेपी हाउसिंग बाेर्ड पुरानी आबादी निवासी हरविंद्रसिंह लबाणा और राजेंद्र नायक उर्फ राजा बाबू काे 28 अगस्त काे गिरफ्तार किया गया था।

आराेपियाें ने एन ब्लाॅक निवासी ममता सेठी से राधेश्याम काेठी राेड पर 13 अगस्त काे माेबाइल लूटकर भाग गए थे। घटनास्थल के आसपास के सीसी कैमराें के फुटेज में बुलेट बाइक पर तीन आराेपी युवक दिखाई दिए थे। पीड़िता से माेबाइल लूटने वाले दाे आराेपी गिरफ्तार कर रविवार काे अदालत में पेश किया गया। इनका तीसरा साथी हाउसिंग बाेर्ड निवासी दीपक साेनी पुत्र पहलवान डेंटर पेंटर फरार हाे गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

वृक्षयात्रा निकालकर की पूजा-अर्चना, पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संंदेश

जिलेभर में जलझूलनी एकादशी पर लांबा गांव के ग्रामीणों ने वृक्षयात्रा निकालकर पौधारोपण करते हुए पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया। सरपंच कैलाश तिवाड़ी ने बताया कि पर्यावरणविद विष्णु लाम्बा के नेतृत्व में सालों से गांव को पर्यावरण की दृष्टि से आदर्श ग्राम बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में बबूल उन्मूलन, पेड़ के पत्तों से बनी पत्तल, सिंदूर, सीडबॉल के माध्यम से तालाब में कमल रोपण जैसे नवाचार किया किया जाएगा। इस अवसर पर कोरोना गाइडलाइन के चलते अधिक लोग ना होकर सीमित मात्रा में लोग उपस्थित रहे। इसी प्रकार जलझुलनी एकादशी पर उदीयमान जागृति संस्थान (उजास) टोंक की ओर से ग्राम पंचायत डोडवाड़ी के लांक व टोंक शहर में गांधी पार्क, किदवई पार्क एवं अंबेडकर खेल स्टेडियम आदि जगहों पर 51 पौधो को रोपित किया गया। संस्थापक हंसराज गुंजल ने बताया कि पर्यावरण ही हमारे जीवन का मुख्य आधार हैं और पर्यावरण का मुख्य आधार पेड पौधे हैं इसलिए ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण किया जाना चाहिए। इस मौके पर किशन गुंजल, राममनोहर, खुशीराम वीर, सुरेश प्रजापत, राजेंद्र कसाणा, खुशीराम, देवराज गुंजल, डॉ. धनराज, राजाराम, धनराज, लखन आदि ने सहयोग किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Worshiped by taking out the tree journey, planting plants gave the message of environmental protection
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

प्रीडीएलएड परीक्षा आज, डेढ़ घंटे पहले आना होगा

प्रीडीएलएड परीक्षा का आयोजन सोमवार को होगा। रविवार को इसकी तैयारी पूरी कर ली गई। जिले में बनाए गए 114 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 20 हजार 160 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी उपेन्द्रकुमार रेना ने बताया कि दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी को निर्धारित समय से डेढ़ घंटे पूर्व आना होगा। एक घंटे पहले केन्द्र में प्रवेश देना शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्र सरकारी स्कूलों में बनाए गए है। वरिष्ठ व्याख्याता डाइट उमा गौतम को परीक्षा का सह नोडल प्रभारी बनाया गया है। प्रश्नपत्र वितरण एवं परीक्षा केन्द्रों के पर्यवेक्षण को लेकर 21 अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जो अपने अधीन परीक्षा केन्द्रों पर उडनदस्ते का भी कार्य करेंगे। इसके साथ ही एक जिला स्तरीय टीम का भी गठन किया गया है। जो उडनदस्ते का कार्य करेगी। अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र ओमप्रकाश तोषनीवाल ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्राधीक्षकों को कोविड 19 के संक्रमण से बचाव को लेकर आवश्यक उपाय करने के लिए निर्देशित किया गया है। ऐसे में मास्क लगाकर आने पर ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया जा सकेगा।

सर्वाधिक परीक्षार्थी टोंक में, टोडरायसिंह में सबसे कम
जिले में बनाए गए परीक्षा केन्द्रों में सर्वाधिक परीक्षार्थी व केन्द्र टोंक में है। टोंक ब्लॉक में 27 केन्द्रों पर 5220 छात्र परीक्षा देंगे। जबकि टोडा ब्लॉक में बनाए गए 11 केन्द्रों पर 1815 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी प्रकार निवाई क्षेत्र में 22 केन्द्रों पर 3615, मालपुरा के 20 केन्द्रों पर 3390, देवली के 21 केन्द्रों पर 3660 तथा उनियारा उपखंड के 13 केन्द्रों पर 2460 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सीडीओ रेना ने बताया कि प्रश्नपत्र सोमवार सुबह 6 बजे कोष कार्यालय से प्राधिकृत अधिकारियों के माध्यम से सुरक्षा के बीच परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचाए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
PREDLED exam must come one and a half hours before today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

काेराेना के कारण पहली बार मुहर्रम पर शहरभर में नहीं निकाले गए ताजिए

गम का महीना मुहर्रम सादगी और काेराेना गाइड लाइन का पालन करते हुए मनाया जा रहा है। पहली बार शहर में ताजिए के साथ हजारों की भीड़ वाला जुलूस नहीं निकला। इससे ताजिया सजाने वाले कारीगराें काे भी बेरोजगारी का सामना करना पड़ा। हर साल शिया मुस्लिम समुदाय की ओर से मुहर्रम पर एक से बढ़कर एक ताजिए सजाए जाते थे।

10वीं मुहर्रम काे ताजिया देखने के लिए सड़काें पर बड़ी संख्या में लाेग सड़काें पर एकत्रित हाे जाते थे। इस बार काेराेना वायरस के बढ़ते प्रभाव काे देखते हुए मुस्लिम समुदाय के लाेगाें ने अपने घराें में ही ताबूत बनाए और दुआएं मांगीं। राेजे आशूरा पर 3 ई छाेटी में बाबू खान रिजवी के निवास पर माेहम्मद साहिब के नवासे इमाम हुसैन साहिब का ताबूत व अलम सजाया और उनकी शहादत काे याद कर शाेक प्रकट किया।

मुहर्रम में राेजा रखने से मिलता है विशेष सबाब
ऑल इंडिया शिया फाउंडेशन के स्टेट प्रेसीडेंट सैयद रजा अब्बास नकवी के मुताबिक वैश्विक महामारी काेराेना वायरस के कारण मस्जिद, इमामबाड़ाें व घराें में फिजिकल डिस्टेंस रखकर व मास्क पहन फातिहा पढ़ा गया। लाेगाें ने घराें में इमाम हुसैन की शहादतें बयां काे सुना। साथ ही राेजा भी रखा। राेजा रखने से विशेष सबाब मिलता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
For the first time due to Kareena, Muharram was not taken out across the city
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

पोते का मुंडन करा हर्ष पर्वत से उतर रही महिला का टूटी सड़क के कारण पैर फिसला, गोद से गिरा 14 माह का मासूम, गर्दन टूटने से मौके पर मौत

सीकर जिले के जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता ने रविवार को 14 माह के मासूम बच्चे की जान ले ली। हर्ष पर्वत पर रविवार को जो हुआ वह हादसा नहीं हत्या है। इसके दोषी हैं वो तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी जो तीन साल में हर्ष पर्वत की टूटी सड़क तक ठीक नहीं करा पाए। इसी टूटी सड़क के कारण रविवार को 14 माह के मासूम की जान चली गई।
समर्थपुरा डूकिया गांव की केशरदेवी 14 महीने के पाेते काे लेकर हर्ष पर्वत के भैरूं मंदिर में जड़ूला उतारने गई थी। इस दाैरान बच्चे का पिता शंकरलाल और दाे उसके रिश्तेदार भी साथ थे। पाेते का जड़ूला उतारने के बाद केशरदेवी उसकाे गाेद में लेकर पर्वत से नीचे उतर रही थी।

वहां माैजूद रिश्तेदार नेमीचंद ने बताया कि टूटी सड़क के कारण अचानक केशरदेवी का पैर फिसल गया और वह गिर गई। गोद से 14 महीने का पोता भी सड़क पर गिर गया। जब बच्चा गोद से गिरने लगा तो दादी ने हाथ नीचे लगाकर उसके चाेट लगने से बचाने का प्रयास भी किया। दादी का हाथ बच्चे के शरीर के नीचे तक पहुंच भी गया था।

लेकिन, झटके से जब नीचे तक पहुंचा ताे उसकी गर्दन टूट गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद पिता भी गश खाकर वहीं गिर पड़ा। परिजन बच्चे काे लेकर निजी अस्पताल भी गए। लेकिन, डाॅक्टर ने बच्चे काे मृत घाेषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए।

शंकरलाल के पहले बच्चे को बीमारी, दूसरे को प्रशासन की लापरवाही ने छीन लिया

रिश्तेदार नेमीचंद के अनुसार शंकरलाल जयपुर स्थित मील में मजदूरी करता है। शंकरलाल के पहले नवजात बच्चे की माैत बीमारी के कारण हाे गई थी। यह उसका दूसरा बच्चा था।

इसके सकुशल जन्म से घर में खुशियाें का माहाैल था। बच्चे का जड़ूला उतारने के बाद परिवार के लाेगाें ने उसके साथ सेल्फी भी ली थी। लेकिन, उन्हें क्या पता था कि वहीं सेल्फी बच्चे की आखिरी याद बन जाएगी।
बाइक सवार ने पहुंचाया अस्पताल : घटना के दाैरान एक बाइक सवार हर्ष पर्वत से नीचे उतर रहा था। उसने परिवार के लाेगाें काे राेते बिलखते देखा ताे बच्चे और उसके पिता शंकरलाल काे बाइक पर लेकर पर्वत के नीचे पहुंचा।

पाबंदी के बावजूद बाइक नीचे उतरती देख गांव वालाें ने विराेध जताया। बाद में घटना का पता चला तो बाइक सवार को जाने दिया।
ग्रामीण बोले कलंक लगा दिया प्रशासन ने : घटना के बाद हर्ष गांव के लाेगाें ने जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन ने पूरे क्षेत्र के माथे पर कलंक लगा दिया।

प्रशासन इतने दिनाें बाद भी टूटी सड़काें काे सुधार नहीं पाया। जिसका खामियाजा 14 माह के बच्चे को जान देकर चुकाना पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि चहेताें काे वाहन लेकर जाने दिया जा रहा है।

दोपहर की घटना, पुलिस को शाम को मिली जानकारी
इस घटना ने हर्ष पर पुलिस सुरक्षा की भी पोल खाेल दी। दोपहर में घटी घटना की जानकारी पुलिस को शाम को मिली। मामले में सदर थानाधिकारी पुष्पेंद्र िसंह का कहना है कि घटना दाेपहर करीब साढे़ तीन बजे की है। जिसकी जानकारी शाम काे मिलने पर पुलिस काे माैके पर भिजवाया गया था।

लेकिन, तब तक परिजन बच्चे काे लेकर सीकर पहुंच गए थे। हर्ष पर्वत पर गश्त के लिए पुलिस, पवन चक्की के गार्ड के अलावा पर्वत पर स्थित मंदिराें की प्रतिदिन पूजा करने के लिए जाने वाले पुजारियाें खातिर वाहन ले जाने की पास सुविधा कर रखी है।
तीन साल से सड़क की राह देख रहा है हर्ष पर्वत
करीब 3 साल पहले भाजपा सरकार के कार्यकाल में 6.5 किमी सड़क निर्माण के लिए 6 करोड रुपए मंजूर हुए थे, लेकिन बाद में प्रोजेक्ट फाइलों में अटक गया। कई बार स्थानीय लोगों ने सरकार और मंत्रियों को ज्ञापन भी दिए।

फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अफसर और नेताओं की उदासीनता के कारण प्रोजेक्ट का काम शुरू नहीं हो पाया। जिम्मेदारियों की इसी उदासीनता से 14 माह के मासूम की जान ले ली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Grandson was shaved, a woman descending from Harsh mountain slipped due to broken road, fell 14 months from her lap, died of neck break on the spot
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

जेडीए पहला विकास प्राधिकरण जाे सरकार से पैसा मांग रहा: सावंत

राज्य सरकार के बजट में शामिल एलिवेटेड राेड, जाेजरी रिवर फ्रंट व कन्वेंशन सेंटर जैसी योजनाओं के लिए फंड की कमी से जूझ रहे जोधपुर को एक और झटका लगा है। रविवार को जोधपुर पहुंचे यूडीएच के प्रिंसिपल सेक्रेट्री भास्कर ए. सावंत ने इन सभी महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर करीब 3 घंटे का मंथन किया।

बैठक में जब जेडीए अफसरों ने इन विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए बजट की दलील दी तो सावंत ने हैरानी जताते हुए कहा कि जाेधपुर विकास प्राधिकरण प्रदेश का पहला प्राधिकरण है जो सरकार से शहर के विकास का पैसा मांग रहा है। आप लोग शहर के विकास से जुड़े सभी मसलों पर फाइनेंस डिपार्टमेंट की तरफ क्यों देखते हो? क्यों आप किसी बैंक लोन के लिए सरकार की गांरटी मांगते हो?


उनके ये शब्द सुनकर जेडीए अफसरों के चेहरों पर अजीब सी हलचल देखी गई। बैठक में वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के पहले एलिवेटेड रोड, जोजरी रिवर फ्रंट, कन्वेंशन सेंटर, शहर के पारंपरिक जलस्रोतों के सौंदर्यीकरण, सीवरेज-ड्रेनेज व सड़कों सहित कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर चर्चा की गई।

इन पर करीब 2,000 करोड़ से ज्यादा खर्च अनुमानित है, लेकिन जेडीए की माली हालत के चलते यह प्रोजेक्ट पूरे नहीं हाे पा रहे। ऐसे में बैंक-एजेंसी से लोन लेने या फिर सरकार से फंड लेने की कवायद पर प्रिंसिपल सेक्रेट्री नाराज नजर आए।

बैठक में संभागीय आयुक्त डॉ. समित शर्मा, कलेक्टर इंद्रजीत, जेडीए आयुक्त मेघराज सिंह रतनू, यूडीएच के संयुक्त सचिव द्वितीय त्रिभुवन, डीडीआर दलवीर सिंह ढड्‌ढा, निगम आयुक्त सुरेश ओला व रोहिताश्व सिंह तोमर भी उपस्थित रहे।

बद से बदतर हाेता जेडीए, प्रतिदिन की आय 20 लाख में सिमटी
3 फरवरी 2009 में तत्कालीन राज्य सरकार ने जोधपुर के नगर विकास न्यास को जोधपुर विकास प्राधिकरण का दर्जा दिया था। इसकी स्थापना का उद्देश्य जोधपुर शहर व उसके निकटवर्ती कतिपय क्षेत्र को मिलाकर जोधपुर रीजन बनाने और सुव्यवस्थित विकास करना था।

लेकिन पिछले 5-6 सालाें में जेडीए की आर्थिक स्थिति मजबूत होने की बजाय बद से बदतर ही होती जा रही है। इसी वर्ष मार्च में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के पहले तक रोजाना की रेवेन्यू 5 से 6 करोड़ रुपए की थी, लेकिन अब यह 15 से 20 लाख तक सिमट कर रह गई।

पहले सीवरेज व ड्रेनेज सिस्टम को सुधार लें, इसके बाद रिवर फ्रंट की बात करें
बनाड़ से लेकर सालावास तक करीब 31.7 किमी लंबे महत्वाकांक्षी जोजरी रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट पर लगभग 400 करोड़ खर्च प्रस्तावित हैं। इसकी समीक्षा के दौरान प्रिंसिपल सेक्रेट्री ने कहा कि आपके शहर का ड्रेनेज व सीवरेज पहले व्यवस्थित करें। इस पर उन्हें सीवरेज-ड्रेनेज पर चल रहे काम से अवगत करवाया। इस दौरान तीन प्रमुख बरसाती नाले नेहरू पार्क, भैरव नाला व आरटीओ नाले की निकासी जोजरी तक नहीं जुड़ने की बात सामने आई।

साथ ही बताया गया कि शहर के 37 इलाकों में जलभराव होता है। इस पर सांवत ने कहा कि पहले यह सीवरेज व ड्रेनेज को सुधार लें, इसके बाद रिवर फ्रंट की बात करें तो उचित होगा। बरसाती नालों को जोजरी से जोड़ने के लिए फंड पर उनका रूख सकारात्मक नजर आया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रिंसिपल सेक्रेट्री सावंत बैठक के बाद शहर में चल रहे कुछ प्राेजेक्ट काे देखने भी गए।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

लाॅकडाउन में दाे दिन मंडियां बंद रहीं, खेताें में लगी चंवला फली व भिंडी पकने से सब्जी उत्पादकों काे हुआ नुकसान

काेराेना संक्रमण राेकने के लिए प्रशासन की ओर से जिले में शनिवार व रविवार काे लागू किए लाॅकडाउन से सब्जी उत्पादक किसान भी प्रभावित हुए हैं। मंडियां बंद हाेने के कारण भिंडी, चंवला फली, ककड़ी व ताेरी आदि सब्जियां खेताें में पककर खराब हाे गई हैं। इससे किसानाें काे भारी नुकसान हुआ है। दाे दिन लाॅकडाउन के कारण किसानाें काे सब्जियाें के भाव भी मंडी में कम मिल रहे हैं। सब्जियां खेताें में ही खराब हाेने से किसान मायूस हैं।

प्रशासन की ओर से शनिवार व रविवार काे लाॅकडाउन के संबंध में पूर्व में ही आदेश जारी किए जाने के कारण गुरुवार काे श्रीगंगानगर फल-सब्जी थाेक मंडी में हरी सब्जियाें की आवक अधिक हुई। आवक अधिक हाेने के कारण किसानाें काे आम दिनाें की अपेक्षा सब्जियाें के भाव भी कम मिले। इसके बाद शनिवार व रविवार काे लाॅकडाउन हाेने के कारण शुक्रवार व शनिवार काे खेताें में किसानाें से बेचने के लिए सब्जियां नहीं ताेड़ीं।

दाे दिन सब्जियां नहीं टूटने के कारण भिंडी, चंवला फली, बैंगन ताेरी व घीया आदि खेताें में ही पककर खराब हाे गए। पकाव की स्थिति में ककड़ी फटकर खराब हाे गई। इससे किसानाें काे भारी नुकसान हुआ है। अब साेमवार काे दाे दिन बाद टूटने वाली हरी सब्जियां मंडी में बिकने के लिए आएंगी। इससे सब्जी उत्पादकाें काे अंदेशा है कि इससे भावाें पर असर पड़ेगा तथा किसानाें काे कम भाव मिलेंगे। श्रीगंगानगर फल-सब्जी मंडी में नियमित रूप से एक हजार से 12 साै क्विंटल लाेकल सब्जियाें की आवक हाेती है।

दाे दिन लाॅकडाउन के कारण खेताें में ही पक गईं सब्जियां
^हरी सब्जियाें की खेताें में नियमित तुड़ाई हाेती है। दाे दिन लाॅकडाउन के कारण खेताें में पक कई है। पकी हुई भिंडी, ताेरी, घीया व बैंगन के भाव मंडियाें में पूरे नहीं मिलेंगे। शुक्रवार काे भी आवक अधिक हाेने के कारण भाव कम रहे। अब साेमवार काे भी यही स्थिति रहेगी। ककड़ी ताे खेताें में ही पककर फट गई है जाे किसानाें काे फेंकनी पड़ी। सब्जी उत्पादकाें काे भारी नुकसान हाे रहा है।
- अमरसिंह बिश्नाेई, अध्यक्ष सब्जी उत्पादक संघ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

बरथल तिराहे के समीप युवक का मिला शव

बरथल तिराहे के समीप एक युवक का शव पडा मिला है। बरोनी थाना अधिकारी कैलाश विश्नोई ने बताया कि बरथल तिराहे के समीप शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक चिकित्सालय लेकर आई। पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान शंकर पुत्र खेमचंद कोली निवासी निवाई के रूप में हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

जेल में बंदियों से मारपीट-अवैध वसूली मामले की अब जेल कमेटी करेगी जांच

जिला कारागृह में बंदियों से मारपीट व अवैध पैसा वसूली मामलें में जेल मामलों की मॉनिटरिंग कमेटी जांच करेगी। कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि पिछले दिनों में जिला कारागृह को लेकर मिली शिकायतों के बाद गठित टीम रिपोर्ट पर शिकायतकर्ताओं की ओर आपत्ति जताए जाने पर मामलें सरकार की ओर से गठित जेल कमेटी मामले की जांच करेगी। विदित रहे दिल्ली से दिल्ली हाइकोर्ट के एक अधिवक्ता ने 30 जुलाई को जेल में बंद अपने मुव्वकिल और दोस्त से मिली जानकारी के आधार पर जिला कारागृह में नए बंदियो को प्रताडित करने व अच्छा भोजन आदि सुविधाओं के लिए अवैध पैसा वसुली करने का आरोप लगाया था। इसके बाद एक के बाद एक पांच अलग-अलग बंदियों के परिजनों ने जेल में अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए पैसे ऑनलाइन और नगद राशि भेजे जाने की बात कही थी। इसमें अब तक जेल में प्रशासनिक अधिकारी रहे गोवर्धनलाल मीणा, पनवाड़ निवासी तेज सिंह हाड़ा सहित में बंद दो अन्य बंदियों परिजनों जिले के कलेक्टर-एसपी, जेल प्रशासन के अलावा डीजी जेल सहित तमाम संबंधितों को पत्र (ज्ञापन) भेजकर कार्यवाही की मांग कर चुके हैं। मामलें में जिला परिषद के एसीईओ को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था। लेकिन अब मामलें जेल कमेटी जांच करेगी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

परीक्षार्थियों काे मास्क लगाना होगा, साबुन से हाथ धुलाकर मिलेगा प्रवेश

जेईई मेंस व नीट के विरोध के बीच सोमवार को जिलेभर में प्री-डीएलएड की परीक्षा होगी। प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए आवश्यक द्विवर्षीय अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम ‘डीएलएड’ की प्रवेश परीक्षा प्री-डीएलएड 2020 के लिए जिलेभर में कुल 16380 परीक्षार्थियाें काे पंजीकृत किया गया है। इन परीक्षार्थियाें के लिए कुल 97 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। वहीं, राज्य में 6,69,913 परीक्षार्थियों के लिए अलग-अलग जिलाें में 3656 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। परीक्षा 31 अगस्त को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयाेजित की जाएगी। परीक्षार्थी को 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

परीक्षा के लिए 728 प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। एक प्राधिकृत अधिकारी के पास 4-5 परीक्षा केंद्र ही होंगे। परीक्षा समन्वयक शिवप्रसाद के अनुसार परीक्षा के लिए आवश्यक समस्त गोपनीय एवं अन्य सामग्री समस्त जिलों में पहुंच चुकी है। सभी संभाग एवं जिला स्तरीय कार्यालयों में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जा चुके हैं। प्रदेश स्तर पर भी बीकानेर, जयपुर एवं सीकर में नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं।
एडीईओ माध्यमिक अमरजीत सिंह लहर ने बताया कि परीक्षार्थियों के लिए फेस मास्क लगाना आवश्यक होगा। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले पंक्तिबद्ध एक-एक परीक्षार्थी को मुख्य द्वार से साबुन से हाथ धुलाकर व सेनेटाइज कर प्रवेश दिया जाएगा।

दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए निर्देश
दृष्टिबाधित परीक्षार्थी काे सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने पर श्रतुलेखक, जिसकी शैक्षणिक याेग्यता कक्षा 10वीं से अधिक ना हाे, की सुविधा प्रदान की जा सकेगी। श्रतुलेखक के लिए प्रस्ताव परीक्षार्थी द्वारा किया जा सकता है। किंतु चयन पूर्ण संतुष्टि की स्थिति में केंद्राधीक्षक द्वारा ही किया जाएगा। केंद्राधीक्षक श्रतुलेखक की याेग्यता के संबंध में संतुष्टि कर उससे प्रपत्र संख्या डीएलएड-बी भरवाएंगे।

केंद्राधीक्षक चाहें ताे अपने स्तर पर भी श्रतुलेखक की व्यवस्था कर सकते हैं। अंतिम निर्णय केंद्राधीक्षक द्वारा ही लिया जाएगा। ऐसे परीक्षार्थी काे अलग से बैठने की व्यवस्था की जाएगी तथा उसे 30 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

अनुचित साधनों का प्रयाेग करने पर हाेगी कार्यवाही
परीक्षार्थियाें काे सावधान किया जाएगा कि अनुचित साधनाें का उपयाेग करने या उसका सहारा लेने के दाेष में संलिप्त पाए जाने पर ऐसे परीक्षार्थियाें एवं उन्हें इस प्रकार के अनुचित कार्याें की मदद करने वालाें के विरुद्ध राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1992 के तहत कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। सीडीईओ हरचंद गाेस्वामी ने बताया कि ऐसा कृत्य करने वालाें काे 3 वर्ष के कारावास या जुर्माना अथवा दाेनाें से दंडित करने का प्रावधान है।

रायसिंहनगर तहसील में आठ परीक्षा केंद्रों पर 1110 परीक्षार्थी पंजीकृत

प्री-डीएलएड परीक्षा की शिक्षा विभाग ने तैयारी पूर्ण कर ली है। रायसिंहनगर तहसील क्षेत्र में 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्राें पर 1110 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राकेश त्यागी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

ग्रामीण क्षेत्र में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 11टी के, भोमपुरा, फौजुवाला, मुकलावा, डाबला व कीकरवाली में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले उपस्थित होना होगा और काेराेना संक्रमण से बचाव की गाइड लाइन की पालना करनी हाेगी। केंद्रों पर थर्मल स्कैनिंग की जाएगी।

संक्रमण के चलते यह रहेगी व्यवस्था

  • परीक्षा खत्म होने पर परीक्षा कक्षों से एक-एक कर परीक्षार्थी को प्रस्थान कराया जाएगा।
  • परीक्षा कक्ष में 24 के बजाय 15 परीक्षार्थी ही बैठेंगे।
  • पिछले वर्ष के मुकाबले 1444 केंद्रों में बढ़ोतरी।


परीक्षा में यह चीजें लानी हाेंगी
परीक्षा के दौरान स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड, एक फोटोयुक्त आईडी प्रूफ, काला बॉल पॉइंट पेन, मास्क साथ लाना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

बनास के गहलोद रपट पर बहाव तेज हुआ

जिले में अब तक मानसून की बेरुखी के चलते औसत से काफी कम बरसात हुई हैं। लेकिन कुछ दिनों से बरसात का दौर फिर से शुरु होने के बाद बनास नदी स्थित गहलोद रपट के पास से पानी का बहाव तेज होने के बाद रविवार को वहां पर लोगों का जमघट देखने को मिला। जिले में बनास नदी में नहाने के दौरान कई बार लोगों की लापरवाही उनकी जान पर भारी पड़ती नजर आई है। चाहे वह गत दिनों गहलोद रपट पर बहीर क्षेत्र के दौरान बच्चों की नदी में डूबने से मौत होने की बात हो या फिर पीपलू में उफनती रपट का को जोखिम में डालकर दो युवक मोटरसाइकिल सवारों का पार करना हो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The flow intensified on the Gehlot report of Banas
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

संभागीय आयुक्त मेहरा ने की कोरोना प्रकरणों की समीक्षा

संभागीय आयुक्त भंवर लाल मेहरा ने रविवार को जिले का दौरा कर राजियासर, सूरतगढ़, कैंचिया व श्रीगंगानगर शहर की लाॅकडाउन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संभागीय आयुक्त ने सर्किट हाउस में जिला कलेक्टर महावीर प्रसाद वर्मा, एसपी राजन दुष्यंत, एडीएम सतर्कता अरविंद जाखड़ सहित अन्य अधिकारियों से चर्चा कर कोरोना प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में जिला कलेक्टर वर्मा ने कहा कि जिले में कोरोना के लगातार बढ़ रहे ग्राफ को देखते हुए लाॅकडाउन का निर्णय लिया था।

उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन काेरोना की चेन को तोड़ने में सहायक होता है। इसके धीरे-धीरे सकारात्मक परिणाम आएंगे। कलेक्टर ने बताया कि कोरोना एडवाइजरी की पालना करवाने के लिए 15 दिन का अभियान चलाया जा रहा है। इसमें नियमों की अवेहलना करने वाले 6500 नागरिकों के चालान काटकर 11 लाख रुपए जुर्माना वसूल किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

वेतन कटौती के खिलाफ आज ज्ञापन देगा कर्मचारी महासंघ

कर्मचारियों के वेतन से जबरन कटौती करने की सरकार की नीति के विरुद्ध अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ सोमवार दाेपहर में जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देगा।

कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के मुख्य सचिव तथा वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कर्मचारी संगठनों से गत सप्ताह जयपुर में वार्ता आयोजित कर राज्य की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए कर्मचारियों के वेतन से प्रतिमाह एक दिन का वेतन राज्य कोष के लिए वसूल करने का विषय रखा था।

इस पर कर्मचारी महासंघ ने असहमति प्रकट कर दी थी। इसके बाद से राज्यभर में कर्मचारीगण जबरन वेतन कटौतियों का विरोध कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

देवली के काेराेना पीड़ित एएसआई की जयपुर में मौत, पुलिस थाने में हड़कंप

शहर एवं उपखंड क्षेत्र में कोरोना का कहर बरकरार है। शनिवार को देवली पुलिस थाने में कार्यरत सहायक उपनिरीक्षक की मौत के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मेडिकल विभाग ने रविवार को पूरे थाने को ही कवारेंटईन कर दिया और को थाने में कार्यरत सभी 46 पुलिस स्टाफ के सैंपल लिए गए हैं। जबकि थाने में 25 का अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया है। वहीं नेकचाल रोड प्रताप कॉलोनी की एक महिला जयपुर में उपचार के दौरान जांच में पॉजिटिव मिली है शहर में कुल 50 सैंपल लिए गए हैं चिकित्सा विभाग के 126 सैंपल की जांच पेंडिंग है। शहर में शनिवार को थाने में कार्यरत एएसआई राम कुमार मीणा की तबीयत बिगड़ने पर उपचार के लिए यहां से जयपुर रेफर किया था। जयपुर में मृत्यु के दौरान कोरोना जांच में मामला पॉजिटिव आया है। रविवार को नवनियुक्त थाना प्रभारी राजूराम क्वारेंटाइन हो गए। थाने में कार्यरत 46 स्टाफ के सैंपल लिए गए तथा थाना परिसर को सेनिटाइज किया गया है। थाने में पुलिस लाइन से बाबूलाल टेपण को अस्थाई थाना प्रभारी लगाया गया है। कोविड प्रभारी डॉ राजकुमार गुप्ता ने बताया कि शहर से रविवार को पुलिस स्टाफ समेत कुल 50 सैंपल लिए हैं बीसीएमओ कार्यालय के अनुसार रविवार को नगरफोर्ट में एक पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद 8 सेंपल लिए गए हैं।

बनेठा में बैंक कर्मचारी पॉजीटिव, बैंक
में 4 सितंबर तक बंद रहेेगा कामकाज

बनेठा | बैक ऑफ बड़ौदा के एक कर्मचारी के कोरोना पॉजीटिव मिलने पर शाखा को 4 सितंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है उक्त शाखा 5 सितंबर को खुलेगी। गत दिनो चिकित्सा विभाग द्वारा सभी बैंक कर्मचारियो के नमूने लेकर जांच हेतु जयपुर भेजे गए थे जिस पर रिपोर्ट मे एक बैक कर्मी कोरोना पॉजीटिव पाया गया जिसके बाद बैक ऑफ बड़ौदा को 4 सितंबर तक के लिए बंद कर लेनदेन बंद कर दिया गया है । शाखा प्रबंधक अरूण कुमार रावत ने बताया कि बैक को 5 सितंबर से खोला जायेगा जिसके पश्चात उपभोक्ता लेनदेन का कार्य शुरू कर सकते है। पॉजीटिव मिलने के बाद रविवार को सभी संचालको के सैम्पल लेकर जांच हेतु जयपुर भेजे गए है ।

जिले में लॉकडाउन लगाने की चर्चाएं तेज

कार्यालय संवाददाता| टोंक
जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 728 हो गई है। वर्तमान में 209 एक्टिव केस मौजूद हैं। दिनोंदिन एक्टिव केस की संख्या में वृद्धि होती जा रही है। अगस्त माह के 30 दिनों में जिले में 454 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।
दिनों दिन बढ़ती संख्या को देखते हुए लॉकडाउन लगाए जाने की चर्चाएं भी अब आमजन में चर्चा का विषय बनता जा रहा है। हालाँकि अब तक
प्रशासनिक स्तर पर इस प्रकार का कोई विचार नहीं है। प्रशासन संक्रमण को रोकने के लिए चालान काटे जाने की कार्रवाई कर रहा है। लेकिन उसके बावजूद भी निरंतर पॉजिटिव केस की संख्या बढ़ती जा रही है जो अब प्रशासन ही नहीं आमजन के लिए भी मुख्य चिंता का विषय बन गया है। रविवार को भी कोरोना पॉजिटिव 12 केस सामने आए हैं। इसमें पांच केस टोंक शहर के हैं। टोंक में सिविल लाइन क्षेत्र में दो, पुरानी टोंक में एक, अमीरगंज में एक, सुभाष बाजार क्षेत्र में एक पॉजिटिव केस सामने आया है। टोडारायसिंह, नगर फोर्ट, मालपुरा, ललवाड़ी, बंगाली कॉलोनी, देवड़ावास दूूूनी में एक- एक पॉजिटिव केेस सामने आए है। चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि जिले में अब तक 23 हजार 136 जांचें हो चुकी है। इसमें अब तक 728 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। विवार शाम तक 209 केस एक्टिव थे। अप्रैल से अब तक 501 पॉजिटिव केस रिकवर भी हुए हैं।

नगरफोर्ट में पहला केस, 15 लोग होम क्वारेंटाइन

नगरफोर्ट| कस्बे में रविवार को 50 वर्षीय वृद्ध के कोरोना पॉजिटिव निकलने से प्रशासन सहित कस्बे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग की टीम के कंपाउंडर राम सिंह मीणा, हरिशंकर धाकड़ सहित प्रशासन ने वृद्ध के संपर्क में आए करीब 15 लोगों को चिन्हित कर सभी को होम आइसोलेट किया। डॉ. राजीव मीणा ने बताया कि कस्बे के हथाई मोहल्ला निवासी वृद्ध की तबीयत बिगड़ने पर परिजन चार दिन पहले अस्पताल लेकर आए थे। खांसी, जुकाम के साथ संदिग्ध लक्षण दिखने पर कोरोना जांच के लिए उसका सेम्पल भेजा। जिसकी रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह जिस मंदिर में पूजा करता है उस मंदिर को भी सील किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Deoli's Kareena victim ASI dies in Jaipur, police station agitated
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

ट्रोले की टक्कर से मोपेड सवार युवक की मौत

जयपुर रोड पर उमरैण स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार शाम करीब 6 बजे एक ट्रोला चालक ने मोपेड सवार करीब 30 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, हालांकि मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। सदर थाना पुलिस मौके पहुंची और मृतक के शव को सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।

थाना अधिकारी रामनिवास मीणा ने बताया कि ट्रोला चालक हादसे के बाद घटनास्थल से थोड़ा आगे ट्रोले को लावारिस में हालत में खड़ा कर भाग गया। ट्रोले को जब्त कर लिया है। मृतक की पहचान किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

श्रीगंगानगर का सट्टा किंग नारंग 4 साथियों के साथ गिरफ्तार, करोड़ों का हिसाब मिला

पुलिस ने रविवार को हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर के चार सट्टा किंग को सट्टा खाइवाली के करोड़ों रुपयों के हिसाब करते हुए आकाशीय फन वाटर पार्क मानकसर तहसील संगरिया से गिरफ्तार किया है। सीआई इंद्र कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई विशेष अभियान के तहत की गई है। कार्रवाई एसपी राशि डोगरा के दिशा-निर्देशन में की गई।

सीआई इंदर कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फन पार्क मानकसर से सट्टा किंग चिमन लाल पुत्र चानण राम जाति अग्रवाल निवासी वार्ड नंबर 13 दुर्गा कॉलोनी हनुमानगढ़ जंक्शन, राकेश नारंग पुत्र भजनलाल जाति अरोड़ा निवासी वार्ड 25 अंबिका सिटी श्रीगंगानगर, तोलाराम पुत्र शिव भगवान जाति करवा, निवासी वार्ड 8 रावतसर, आतिश गर्ग उर्फ राहुल पुत्र बालकिशन गर्ग निवासी दुर्गा कॉलोनी हनुमानगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से करोड़ों रुपयों का सट्टे का हिसाब-किताब मिला है।

चिमन लाल अग्रवाल हनुमानगढ़ का पुराना सट्टा किंग है वहीं राकेश नारंग श्रीगंगानगर का सट्टा किंग है। दोनों सट्टा किंग रविवार को मानकसर में बने हुए वाटर फन पार्क में हिसाब-किताब कर रहे थे। जहां से पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है। सीआई इंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों के पास से श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों के सट्टा खाइवाली के करोड़ों रुपयों का हिसाब मिला है। वहीं तीन गाड़ियों को बतौर वजह सबूत जब्त किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ 3/4आरपीजीओ के तहत मामला दर्ज किया है।

श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में फैला रखा है सट्टे का नेटवर्क
सीआई इंद्रकुमार मारवाल ने बताया कि हनुमानगढ़ के सट्टा किंग चिमन लाल अग्रवाल और श्रीगंगानगर के सट्टा किंग राकेश नारंग दोनों ने मिलकर एक बड़े सट्टे का नेटवर्क दोनों जिलों में फैला रखा है। इस जाल में हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के कई लोग सामने आएंगे। इनसे गहन पूछताछ की जाएगी। दोनों मिलकर करोड़ों रुपयों का सट्टे की खाइवाली का काम करते थे। इसी का हिसाब-किताब करने के लिए ये दोनों मानकसर में बने वाटर फन पार्क में आए हुए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Satta King Narang of Sriganganagar arrested with 4 companions, got accounts of crores
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

थानागाजी, बानसूर और रैणी में राहत, 4 प्रतिशत है दर

कोविड-19 के शुरुआती दौर में हॉट स्पॉट बने बानसूर सहित तीन ब्लॉक ऐसे हैं, जहां संक्रमित मिलने की दर करीब 4 प्रतिशत है। सबसे राहत जनक स्थिति थानागाजी की है, यहां हर 100 जांच में 4 और रैणी में 4.2 लोग पॉजिटिव आए हैं। बानसूर में यह 4.7 है। जबकि किशनगढ़बास और खेरली ब्लॉक के हालात खतरनाक हैं। इन दोनों इलाकों में 9 प्रतिशत लोग संक्रमित निकल रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

बिजली चोरी करने वाले 31 जनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

डिस्कॉम क्षेत्र देचू में बिजली चोरी करने वाले 31 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी निरोधक पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने इन सभी को नोटिस देकर अवगत करवाया है कि सात दिन के अंदर जुर्माना राशि नहीं जमा करवाई तो गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने बाकी उपभोक्ताओं को भी जल्दी नोटिस देकर गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता बाबूलाल चौधरी सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


खेत से केबल चोरी
पंचायत समिति क्षेत्र के पिचियाक में अज्ञात चोर सात सौ फीट केबल चोरी करके ले गये। थानाधिकारी मनीष देव ने बताया कि राजेंद्र पुत्र जयराम सीरवी निवासी पिचियाक ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि खारिया मीठापुर बाईपास रोड़ पर खेत आया हुआ है। खेत में बने एक कमरे में रखी विद्युल केबल अज्ञात चोर चोरी कर ले गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल लोकेश कुमार को सौंपी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
FIR lodged against 31 people who steal electricity
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

मृतक किसान के परिजनों काे सरकार दे एक कराेड़ का मुआवजा

भारतीय किसान संघ की जिला कार्य समिति की बैठक रविवार काे जिलाध्यक्ष मातादीन भाटी की अध्यक्षता में विजय नगर स्थित किसान सभागार में हुई। इसमें जाेधपुर में किसानों के महापड़ाव के दौरान किसान नेता पुखराज के निधन पर शाेक जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने असंवेदनशीलता का परिचय देते हुए किसान की माैत काे काेराेना पाॅजिटिव बताकर घृणित कार्य किया है, जिसकी संगठन निंदा करता है।

इससे पहले किसानों की समस्याओँ काे लेकर 12 फरवरी काे राज्य व्यापी आंदाेलन के चलते सरकार काे 3500 ज्ञापन दिए गए। सभी जिला मुख्यालयाें एवं तहसील स्तर पर 21 जुलाई से धरना-प्रदर्शन किए गए। 5 अगस्त काे जाेधपुर सहित सभी जिला मुख्यालयाें पर महापड़ाव किए गए। इस बीच जाेधपुर में किसान नेता पुखराज की माैत हाे गई।

जिला प्रवक्ता पुष्कर वर्मा ने बताया कि समस्याओं से ग्रसित हाेकर किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। आंदाेलन के दौरान किसान की माैत बेहद गंभीर है। किसान संघ की मांग है कि सरकार पुखराज के परिजनों काे एक कराेड़ रुपए का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य काे सरकारी नाैकरी दे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

दाेपहर में हल्की व रात काे तेज बारिश, तापमान गिरा

क्षेत्र में रविवार काे आधे शहर में हल्की बारिश हुई और आधा शहर सूखा रहा। रात काे फिर शहर के कई इलाकाें में तेज बारिश हुई। इससे माैसम ठंडा हाे गया। आसपास के ग्रामीण अंचल में कहीं ज्यादा ताे कहीं कम बारिश हुई। शहर में दाेपहर में हल्की बारिश के बाद फिर से धूप निकली व उमस का प्रभाव भी बढ़ गया। शहर में दाेपहर तक 1.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। माैसम वैज्ञानिकाें के अनुसार क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है।

इससे आगामी दाे तीन दिन तक ऐसा ही माैसम बना रहेगा तथा बरसात हाे सकती है। क्षेत्र में सुबह से दाेपहर 12 बजे तक धूप खिली रही तथा उमस का प्रभाव रहा। इसके बाद एकाएक तेज हवाएं चलनी शुरू हाेने के साथ ही आसमान में बादलाें की आवाजाही शुरू हाे गई। दाेपहर दाे बजे तक हल्की बरसात शुरू हाे गई।

जाे 10 से 15 मिनट तक हाेती रही। माैसम वैज्ञानिकाें ने बताया कि क्षेत्र में मानसून सक्रिय हाे रहा है। इससे अलग-अलग क्षेत्राें में अगले दाे-तीन दिनाें में कहीं तेज ताे कहीं हल्की बारिश की संभावना है। माैसम विभाग के अनुसार रविवार काे अधिकतम तापमान 35.8 व न्यूनतम 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय हवा में नमी 87 व शाम काे 68 प्रतिशत दर्ज की गई। देर रात समाचार लिखे जाने तक बारिश हाे रही थी तथा माैसम सुहावना बना हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

पटरी पर लाैटने लगी परिवहन सेवा, 28 स्थानाें के लिए 72 बसें हाे रही संचालित, रोज 9500 लोग कर रहे यात्रा

परिवहन सेवा फिर से पटरी पर लाैटने लगी है। राेडवेज की ओर से प्रतिदिन 28 स्थानाें के लिए 72 बसाें का संचालन किया जा रहा है। इनमें से दाे स्थानाें जयपुर व गुरुग्राम के लिए अलवर और मत्स्य नगर आगार दाेनाें की ओर से बस चलाई जा रही है।

इन बसाें में प्रतिदिन करीब 9500 यात्री कर रहे हैं, जिससे राेडवेज काे प्रतिदिन करीब 7.5 लाख रुपए की आय हाे रही है। आने वाले दिनाें में राेडवेज की ओर से यात्रियाें की सुविधा काे देखते हुए और भी कई स्थानाें के लिए बसें चलाने की याेजना है।
काेराेना महामारी के कारण हुए लाॅकडाउन के दाे महीने बाद 23 मई से एक बार फिर से राेडवेज बसाें का संचालन हुआ था। पहले दिन मत्स्य नगर आगार की ओर से अलवर से जयपुर के लिए दाे बसें चलाई गई थीं, जिनमें 34 यात्रियाें ने यात्रा की थी। इसके बाद राेडवेज की ओर से धीरे-धीरे अन्य स्थानाें के लिए बसाें का संचालन शुरू किया गया।

अभी 28 स्थानाें के लिए 72 बसाें का संचालन किया जा रहा है। इनमें अलवर आगार की ओर से 15 स्थानाें के लिए 35 बसाें व मत्स्य नगर आगार की ओर से इतने ही स्थानाें के लिए 37 बसाें का संचालन किया जा रहा है। काेराेना महामारी काे लेकर लाेगाें में डर कम हाेने पर लाेग यात्रा के लिए घराें से निकलने लगे हैं, जिससे राेडवेज बसाें में यात्रा करने संख्या में प्रतिदिन वृद्धि हाे रही है।

राेडवेज बसाें में अब प्रतिदिन करीब 9500 यात्री यात्रा कर रहे हैं। काेराेना महामारी काे देखते हुए लाेगाें काे यात्रा के दाैरान सावधानी बरतने का ध्यान रखना आवश्यक है। यात्री काे यात्रा के दाैरान हाथ सेनेटाइजेशन करना व मास्क लगाना आवश्यक है। राेडवेज की ओर से यात्रियाें की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाती है।
पूछताछ नंबर
अलवर आगार 0144 - 2334984
मस्त्य नगर 0144- 2338285
प्रतिदिन 15 स्थानाें के लिए 35 बसाें का संचालन किया जा रहा है। इन बसाें में करीब 5 हजार यात्री यात्रा कर रहे हैं। जिससे प्रतिदिन करीब 3 लाख रुपए की आय हाे रही है। आने वाले दिनाें में यात्रियाें की सुविधा काे देखते हुए और बसें चलाई जाएंगी।
नीशू कटारा, मुख्य प्रबंधक अलवर आगार
प्रतिदिन 15 स्थानाें के लिए 37 बसाें का संचालन किया जा रहा है। प्रतिदिन करीब 4500 यात्री यात्रा कर रहे हैं। जिससे प्रतिदिन करीब 4.5 लाख की अाय हाे रही है।
कुलदीप मेहरा, यातायात प्रबंधक मत्स्य नगर आगार

अलवर से इन स्थानों के लिए चलाई जा रही हैं बसें
अलवर आगार की ओर से गुरुग्राम, जयपुर, बयाना, भरतपुर, कामां, टिटपुरी, लक्ष्मणगढ़, टहला, दाैसा, गंगापुर, सवाईमाधाेपुर, रैणी, कराैली, रावतभाटा व खेड़ली के लिए बसें चलाई जा रही हैं। मत्स्य नगर आगार की ओर से जयपुर, गुरुग्राम, गंगानगर, सीकर, झंझनूं, काेलीला, शाहजहांपुर, बहराेड़, नारायणपुर, अनूपगढ़, सरदार शहर, काेटपूतली, जाेधपुर, उदयपुर व झालावाड़ के लिए बसें चलाई जा रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Transport service started on the track, 72 buses were operating for 28 places, traveling 9500 people daily
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

रविवार, 30 अगस्त 2020

युवक को दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी दे 3 लाख रु. मांगे, 2 गिरफ्तार

दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे तीन लाख रुपए मांगने, 12 साै रुपए नकदी अाैर माेबाइल व स्कूटी लूटने की वारदात का सदर पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

वारदात के दाे आराेपी तीन ए छाेटी स्वामी काॅलाेनी निवासी अमरजीतसिंह पुत्र तरणसिंह व कुंडलांवाला एवं हाल किराएदार पुरानी आबादी में शक्तिनगर निवासी गुरदत्त सिंह उर्फ रवि सिंह पुत्र टूशन सिंह को गिरफ्तार कर लूटी गई स्कूटी अाैर माेबाइल फाेन बरामद कर लिया गया है। घटना में शामिल दाे युवतियाें सहित अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

कार्यवाहक सीओ सिटी विक्की नागपाल ने बताया कि भांभू काॅलाेनी निवासी हरीश अरोड़ा ने 15 अगस्त काे रिपाेर्ट दी थी। इसमें बताया कि मेरे मोबाइल पर पिछले दो तीन दिनों से एक अज्ञात महिला जो अपना नाम ज्योति बता रही थी उसके फाेन अा रहे थे अाैर मिलने का दबाव बना रही थी।

15 अगस्त काे उसने पीड़ित काे दाेपहर करीब साढ़े तीन बजे बसंती चाैक पर बुलाया

पीड़ित अपनी स्कूटी लेकर पहुंचा ताे वहां ज्योति और उसकी बहन खड़ी थी। दाेनाें ने बातचीत करने के बाद खुद काे नाथांवाला ओवरब्रिज के पास छाेड़कर आने काे कहा। परिवादी उन्हें बैठाकर ले गया तब बारहमासी नहर की पुलिया पर एक महिला स्कूटी से उतर गई तथा उसी दाैरान दाे लड़के मोटरसाइकल पर आ गए और परिवादी काे धमकाने लगे। देखते ही देखते एक माेटरसाइकिल पर दाे लड़के और आ गए तथा पीड़ित काे ख्यालीवाला गांव की रोही में एलएनपी नहर के पटड़े पर ले गए।

वे उसे मारने-पीटने लगे व तीन लाख रुपयों की मांग की। नहीं देने पर दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। आराेपियाें ने पीड़ित से स्कूटी, साेने की अंगूठी, माेबाइल फाेन अाैर नकदी छीन ली अाैर पीड़ित काे लावारिस छाेड़कर भाग गए। वारदात के अाराेपियाें का पता लगाने काे रीकाे चाैकी प्रभारी बलवंतराम, एएसआई ताराचंद गाेदारा, हवलदार कृष्णचंद्र, कांस्टेबल भरतलाल, कैलाशचंद्र की टीम गठित की गई।

सीसी कैमराें के फुटेज, संदिग्धाें की पहचान और मुखबिराें की मदद से पकड़े गए आराेपी
एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि वारदात के अाराेपी पकड़ने के लिए गठित टीम ने घटनास्थल अाैर रास्ताें से कैमराें के फुटेज देखे। इससे अाधा काम हुआ। आराेपियाें की वास्तविक पहचान के लिए मुखबिर तैयार किए गए। इस तरह की वारदात करने वाले संदिग्धाें की लिस्ट बनाई गई।

माेबाइल फाेन की लाेकेशन अाैर मुखबिराें द्वारा दी गई जानकारियाें काे जाेड़ते हुए अाराेपियाें में से दाे काे गिरफ्तार कर लिया गया। कांस्टेबल भरतलाल ने इस वारदात काे खाेलने में ग्राउंड लेवल पर उल्लेखनीय काम किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
3 lakhs threatening to implicate a young man in a rape case Mange, 2 arrested
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोरोनाकांड; प्रदेश में 2265 मरीज, अकेले कोटा में 711, ...लेकिन स्टेट रिपोर्ट कहती है प्रदेश में 1407 और कोटा में 200 संक्रमित ही मिले हैं

प्रदेश में कोरोना का महातांडव जारी है। इसके साथ ही अब आंकड़े भी संक्रमित हो चुके हैं। स्टेट रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में शनिवार को रिकॉर्ड 1407 रोगी मिले और संक्रमितों का कुल आंकड़ा 78,777 हो गया है। वहीं, अगर जिला प्रशासन के आंकड़ों को सच मानें तो प्रदेश में कुल 2265 नए संक्रमित सामने आए हैं।

आंकड़ों की इस हकीकत को ऐसे समझिए...जिला प्रशासन की रिपोर्ट के हिसाब से कोटा में 711 मरीज मिले हैं। जबकि स्टेट रिपोर्ट के हवाले से सिर्फ 200 नए राेगी बताए गए हैं। इसी तरह जोधपुर में 224 की जगह 158, झालावाड़ में 228 की जगह सिर्फ 36, बारां में 75 की जगह सिर्फ 7 रोगी बताए गए हैं।

यही नहीं, स्टेट रिपोर्ट के हिसाब से बूंदी में एक भी नया रोगी नहीं मिला, जबकि जिला प्रशासन की रिपोर्ट में 21 मरीज दर्ज हैं। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि आखिर सच कौन बोल रहा है? अगर आंकड़े िछपाए जा रहे हैं तो क्यों? वहीं, भारी संक्रमण को देखते हुए कोटा और आबू रोड में 6 सितंबर तक लॉकडाउन कर दिया गया है।

वहीं, उदयपुर, बीकानेर और बांसवाड़ा में शनिवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह तक लॉकडाउन लगाया गया है। स्टेट रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 13 मौतें भी हुईं और मरने वालों का कुल आंकड़ा 1030 तक पहुंच गया। मृतकों में जयपुर, जोधपुर और कोटा के 2-2, उदयपुर, सिरोही, धौलपुर, दौसा, बीकानेर, बाड़मेर व अजमेर का 1-1 शामिल है। सिवाणा से बीजेपी विधायक हमीरसिंह भायल भी कोरोना पाॅजिटिव आ गए।

देश; 24 घंटे में रिकाॅर्ड 78,751 मरीज, 953 ने दम तोड़ा

देश में मरीज 35 लाख के पार हो गए हैं। शनिवार को 78,751 नए मरीज मिले। यह किसी भी एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। एक दिन पहले ही देश में सर्वाधिक 77 हजार से ज्यादा मरीज मिले थे। 24 घंटे में 953 मौतें हुईं। इन्हें मिलाकर कुल मौतें 63,578 हो गई।

जेईई-नीट : ओडिशा-झारखंड ने दी सुविधाएं

देशभर में जेईई-नीट परीक्षाएं तय समय पर ही हाेंगी। ऐसे में झारखंड और ओडिशा ने छात्राें केे लिए कई सुविधाएं मुहैया कराई हैं। दिल्ली में भी उपराज्यपाल अनिल बैजल ने सीएम केजरीवाल के विराेध के बावजूद दाेनाें परीक्षाएं कराने की अनुमति दे दी। झारखंड में 30 सितंबर तक सार्वजनिक परिवहन चल सकेगा।

हाेटल, लाॅज, रेस्तरां भी खुल सकेंगे। कंटेनमेंट जाेन के बाहर के माॅल भी तत्काल प्रभाव से शुरू हाे सकेंगे। इसी तरह ओडिशा सरकार ने कहा कि 7 शहराें में काेई शटडाउन नहीं लगेगा। परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क परिवहन सुविधा और ठहरने की व्यवस्था की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जिला प्रशासन के आंकड़ों को सच मानें तो प्रदेश में कुल 2265 नए संक्रमित सामने आए हैं
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

बाजारों में उमड़े लोग, ट्रैफिक जाम लगा, कई जगह दुकानदारों ने वसूली ज्यादा कीमत

शहरी क्षेत्र में शनिवार शाम को जैसे ही 6 सितंबर तक लॉकडाउन लगाने की खबर फैली, लाेगाें में अफरा-तफरी मच गई। दुकानें बंद करके घरों पर जाने की तैयारियां कर रहे व्यापारी एकाएक सक्रिय हाे गए।

देखते ही देखते सड़कों पर लोग उमड़ पड़े। छावनी, गुमानपुरा, नयापुरा, महावीरनगर के बाजारों में शाम 6.30 से 7 के बीच जाम जैसे हालात देखने को मिले।

वहीं, इसका फायदा उठाकर व्यापारियों ने कुछ सामानों की कालाबाजारी भी शुरू कर दी। रेट से ज्यादा पैसे वसूले। गुटखा, सिगरेट जैसे सामानों की तिगुनी कीमत तक वसूली गई। शराब की दुकानों पर भी भारी भीड़ देखी गई।

किराना की दुकानाें पर भीड़ : कुन्हाड़ी से लेकर नयापुरा तक किरानाें व सब्जी की दुकानाें पर भीड़ लग गई। लाेग बिना साेचे समझे सामान खरीदने लगे। माह के अंतिम दिन हाेने के कारण हर व्यक्ति काे किराने के सामान की सबसे ज्यादा जरूरत महसूस हुई।

ऐसे में सबसे ज्यादा भीड़ किराने की दुकानाें व मार्ट पर थी। मार्ट पर लाेगाें काे बाहर ही राेकना पड़ा। चाैराहे पर पान की दुकानाें पर लाेगाें ने गुटखे व सिगरेट के पैकेट जमकर खरीदे। शुरू में ताे सभी ने उचित रेट पर दिए, लेकिन बाद में रेट बढ़ा दिए। 5 रुपए का गुटखा 15 रुपए में बेचा गया।
शराब की दुकानाें पर भीड़, अधिक दाम वसूले : शराब की दुकानों पर भी काफी भीड़ देखने काे मिली। कुन्हाड़ी नाका चुंगी पर शराब की दुकानों पर बारिश के बावजूद भी काफी भीड़ देखने को मिली।

ऐसे में कुछ दुकानाें पर 20 से 30 फीसदी महंगी दर पर शराब बेची गई।
बाजाराें में पैर रखने की जगह नहीं : दादाबाड़ी, केशवपुरा में किराने व सब्जी की दुकानाें पर इतनी भीड़ थी कि वहां बार-बार जाम लग रहा था। दुकानाें के अंदर तक लाेग घुसे हुए थे और दुकानदार काे उनसे बात करने का भी समय नहीं था।

हर आदमी आटा, मसाला, तेल आदि सामान अधिक मात्रा में खरीद रहे थे। सब्जीमंडी में तो पैर रखने की जगह नहीं बची थी। एक दूसरे के धक्के देकर सामान खरीदने की हाेड़ मची हुई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
People thronged the markets, traffic jams occurred, shopkeepers charged more in many places
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोटा व्यापार महासंघ ने कहा-निर्णय नहीं बदला ताे साेमवार से खाेलेंगे सभी दुकानें

शहर के व्यापारी 8 दिन के लाॅकडाउन के विराेध में आ गए हैं। कोटा व्यापार महासंघ की शनिवार रात काे हुई मीटिंग में सभी ने प्रशासन से लाॅकडाउन के निर्णय पर फिर से विचार करने के लिए कहा।

निर्णय नहीं बदला ताे व्यापारी साेमवार से अपनी दुकानें खाेलेंगे। देर रात तक चली कार्यकारिणी एवं सदस्य संस्थाओं की आपातकालीन बैठक में करीब 100 से अधिक सस्थाओं के पदाधिकारी शामिल थे।
कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन और महासचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि प्रशासन ने यह फैसला करने से पहले महासंघ व व्यापारियों की सहमति नहीं ली।

सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि अभी व्यापार पूरी तरह से चौपट है। 1 सितंबर से लाेन की किश्तें शुरू हो रही हैं, वाे भी जमा करानी हैं। दुकानों का किराया देना है, कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करना है। अभी व्यापार पटरी पर ही आने लगा था और अचानक 8 दिन के लाॅक डाउन से व्यापार पूरी तरह से हो खत्म हाे जाएगा।

बैठक में कोटा व्यापार महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यभान सिंह, उपाध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, माणक भवन दुकानदार संघ के अध्यक्ष काका हरविन्द्र सिंह, एमजी मार्केट व्यापार संघ के अध्यक्ष अनिमेष जैन, श्री सर्राफा बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र गोयल विचित्र, महावीर नगर दुकानदार संघ के अध्यक्ष अनिल नंदवाना, मेन तलवंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष मुकेश भटनागर, जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के सचिव रमेश आहूजा, छावनी चौराहा व्यापार संघ के अध्यक्ष यश मालवीय, शिवपुरा हनुमान नगर व्यापार संघ के अध्यक्ष घीसासिंह चौहान, सचिव दिनेश गौतम, गुमानपुरा दुकानदार संघ के अध्यक्ष संजय शर्मा, मावा व्यापार संघ के अध्यक्ष भगवान मित्तल, भीममंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष राजेंद्र चावला, व्यापार संघ फर्नीचर मार्केट अध्यक्ष मोहम्मद इलियास अंसारी, पुरानी सब्जी मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष सुनील खरबंदा मौजूद थे।
वहीं ट्रक यूनियन के महासचिव नवरत्न सिंह राजावत ने कहा कि वे इसका विराेध करते हैं और साेमवार से ट्रक यूनियन खाेली जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kota Trade Federation said - decision not changed so all shops will eat from Monday
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

राजस्थान एक दिन में रिकॉर्ड 73 हजार जांचें कर चुका है, क्षमता रोजाना 1.77 लाख तक की...फिर भी हम रोज 35 हजार जांचें कर रहे

कोरोना सैंपलिंग को महामारी पर काबू पाने और मृत्युदर को शून्य पर लाने का सबसे बड़ा हथियार माना जाता है। राजस्थान 19 मई को रिकॉर्ड 73,018 जांचें कर भी चुका है। मगर प्रदेश एक दिन में 1.77 लाख जांचें करने की क्षमता रखता है।

इसके बावजूद रोजाना होने वाली जांचों की संख्या 35 हजार के आसपास अटकी है। भास्कर ने जब जांच के आंकड़ों का विश्लेषण किया तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। 33 जिलों का एक दिन के सर्वाधिक सैंपल का ट्रैक रिकाॅर्ड देखें तो 90 फीसदी जिलों में एक दिन की रिकाॅर्ड सैंपलिंग 19 से 21 मई के बीच ही हो गई थी।

यानी प्रदेश के पास ज्यादा सैंपलिंग की क्षमता मई से ही है। इन एक-एक दिन की सर्वाधिक सैंपलिंग को जोड़ा जाए तो 33 जिलों में कुल 1 लाख 77 हजार 54 सैंपल लिए जा चुके हैं। इतने सैंपल आज तक देश के किसी राज्य ने नहीं लिए। लिहाजा राजस्थान सबसे पहले लाॅकडाउन के साथ सबसे पहले सर्वाधिक सैंपलिंग की कैपेसिटी भी हासिल कर चुका था, लेकिन अफसर उसको आगे निरंतर बनाए नहीं रख सके।

18 अगस्त को पिछले दिनों अब तक की 24 घंटे में सर्वाधिक 35336 सैंपलिंग रही। यह राजस्थान की सर्वाधिक कैपेसिटी का 5वां हिस्सा है। शुरुआत में सैंपलिंग बढ़ाने का लाभ ये रहा कि सर्वाधिक संक्रमित 15 राज्यों में प्रति दस लाख आबादी में राजस्थान में सबसे कम (1009) पॉजिटिव हैं। यानी राजस्थान चाहे तो सैंपलिंग कैपेसिटी प्रति दिन पांच गुणा तक बढ़ा सकता है।

...क्योंकि अब तक पूरे देश में यूपी ने ही एक दिन में सर्वाधिक 1.45 लाख सैंपलिंग का रिकॉर्ड बनाया है

राज्य सर्वाधिक सैंपल तिथि
उत्तरप्रदेश 145191 26 अगस्त
बिहार 121320 14 अगस्त
महाराष्ट्र 87183 26 अगस्त
तमिलनाडु 76345 27 अगस्त
गुजरात 76227 27 अगस्त

राजस्थान 73018 19 मई
आंध्रप्रदेश 70584 29 जुलाई
कर्नाटक 68187 27 अगस्त
तेलंगाना 61863 28 अगस्त
दिल्ली 24592 8 अगस्त

चिकित्सा मंत्री लगातार कह रहे...हमारा फोकस मृत्यु दर घटाना, जल्द जांचें बढ़ाएंगे

  • अभी हम रोजाना 35 हजार जांचें कर रहे हैं। जल्द ही 51 हजार तक पहुंचाने का लक्ष्य है। हमारा पूरा फोकस मृत्यु दर को शून्य पर लाना है। - डॉ. रघु शर्मा, चिकित्सा मंत्री

90% जिलों में एक दिन की रिकाॅर्ड सैंपलिंग 19 से 21 मई के बीच ही हो गई...यानी देश में सबसे पहले सर्वाधिक क्षमता भी हमने हासिल की

जिला जांचें तारीख
अजमेर 9877 19 मई
अलवर 6730 19 मई
बारां 2616 20 मई
बाड़मेर 2680 21 मई
भरतपुर 7548 20 मई
भीलवाड़ा 16005 20 मई
बीकानेर 6220 21 मई
बूंदी 1326 27 मई
चित्तौड़ 6632 20 मई
चूरू 4557 19 मई
दौसा 4479 20 मई
धौलपुर 2807 19 मई
डूंगरपुर 3116 19 मई
श्रीगंगानगर 1183 21 मई
हनुमानगढ़ 2646 21 मई
जयपुर 8275 8 जून
जैसलमेर 3559 19 मई
जालौर 3223 20 मई
झालावाड़ 5539 19 मई
झुंझुनूं 6819 19 मई
जोधपुर 14142 8 जून
करौली 2223 6 अगस्त
कोटा 16269 19 मई
नागौर 8773 19 मई
पाली 3814 8 जून
प्रतापगढ़ 1102 9 जुलाई
राजसमंद 1750 19 मई
स.माधोपुर 3491 20 मई
सीकर 5177 20 मई
सिरोही 3222 19 मई
टोंक 6485 20 मई
उदयपुर 3111 22 अगस्त



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजस्थान 19 मई को रिकॉर्ड 73,018 जांचें कर भी चुका है
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

प्रदेश में सबसे ज्यादा 711 मरीज कोटा में आए, प्रशासन की सांसें फूल गईं; तुरत-फुरत में लगा दिया 6 सितंबर तक का लॉकडाउन

प्रशासन के 3 बड़े फैसले

काेटा में 6 सितंबर तक लाॅक डाउन किया गया है
जयपुर से राज्य क्षय राेग अधिकारी काे लगाया
तीन निजी हाॅस्पिटल अधिग्रहित किए गए हैं

कोटा में शनिवार को एक बार फिर कोरोना का नया रिकॉर्ड बना। दिनभर में 711 नए मरीज आए और 6 मौतें हुई। एक दिन में पहले न कभी इतनी मौतें हुई और न ही इतने मरीज आए।

प्रदेश में अब तक किसी जिले में एक दिन में इतने मरीज नहीं आए हैं। अब कोटा में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 6372 तथा मौतों का आंकड़ा 110 पहुंच गया है। शनिवार को तीन बड़े फैसले हुए।

पहला कोटा जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्र में 6 सितंबर के लिए लॉक डाउन लगा दिया, और दूसरा राज्य सरकार ने राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. विनोद कुमार गर्ग को कोटा में कोरोना के लिए प्रभारी लगाया गया। अब उनके निर्देशन में कोटा सीएमएचओ काम करेंगे और डॉ. गर्ग रोजाना की रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजेंगे।

तीसरा यह कि शहर के तीन बड़े निजी हाॅस्पिटल प्रशासन ने काेविड मरीजाें के लिए अधिग्रहित कर लिए। एडिशनल प्रिंसिपल डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि आज 6 मौतें रिपोर्ट हुई है।

4663
मरीज आ चुके हैं अगस्त में

1693
रोगी आए थे अप्रैल से जुलाई तक

6372
कुल मरीज हुए कोटा में


मेडिकल कॉलेज के 6 डाॅक्टर समेत कई थानों के पुलिसकर्मी संक्रमित : आज मेडिकल कॉलेज के एक सीनियर प्रोफेसर भी पॉजिटिव पाए गए हैं, जिन्हें हल्का बुखार था। मेडिकल काॅलेज से संबद्ध हाॅस्पिटलाें में कार्यरत दाे अन्य डाॅक्टर व दाे रेजीडेंट समेत कुल 5 डाॅक्टर पाॅजिटिव पाए गए हैं।

वहीं, शहर व ग्रामीण के कई पुलिस थानों में कार्यरत पुलिसकर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं। मिलिट्री हाॅस्पिटल तक संक्रमण पहुंच गया है, वहां से 5 केस रिपाेर्ट हुए हैं।
लैब ने पार किया 2 लाख टेस्ट का आंकड़ा : मेडिकल कॉलेज की कोविड लैब ने शनिवार को दो लाख टेस्ट का आंकड़ा पार कर लिया। माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. घनश्याम सोनी के नेतृत्व में लैब में 24 घंटे टेस्ट किए जा रहे हैं। तीन शिफ्टों में डॉक्टर्स व स्टाफ काम कर रहा है।

प्रिंसिपल डॉ. सरदाना ने बताया कि लैब ने कुल 2 लाख 8 हजार 193 टेस्ट कर लिए हैं। इनमें से 1 लाख 52 हजार 795 टेस्ट कोटा व 55 हजार 398 टेस्ट अन्य जिलों के हैं। जिनमें बारां, बूंदी व सवाईमाधोपुर शामिल है।

सख्ती रहेगी लॉकडाउन में; दूध, सब्जी, अखबार, इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी, बिना काम सड़कों पर घूमे ताे पुलिस करेगी कार्रवाई

कोरोना के बेकाबू हालात को देखते हुए 6 सितंबर रात 12 बजे तक लाॅकडाउन का निर्णय लिया गया है। हमारे पास और काेई विकल्प नहीं था। इसलिए शनिवार की बैठक में कड़े निर्णय लिए गए हैं। इस संडे से अगले संडे तक शहर में पूरी तरह से लाॅकडाउन रहेगा।

किराने की दुकानाें काे 30 अगस्त की दाेपहर 2 बजे तक खाेलने की छूट दी गई है, ताकि लाेग जरूरी सामान खरीद लें और भगदड़ व कालाबाजारी न हाे।

लाॅकडाउन के दाैरान इमरजेंसी सेवाओं दूध, सब्जी, मेडिकल, नर्सिंग हाेम, हाॅस्पिटल, परीक्षाएं, पेट्राेल पंप, अखबार, फैक्ट्रियां चालू रहेंगी। बिना काम बाजार में घूमना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

बिना उचित कारण के घूमते पाए जाने पर पुलिस चालान बनाएगी। लाेगाें काे इस दाैरान असुविधा ताे हाेगी, लेकिन इसे गंभीरता से ले, प्रशासन का सहयाेग करें।

हाेम क्वारेंटाइन मरीज भी फाॅलाे करें गाइड लाइन
बैठक में मैंने कहा कि नागरिकों के स्वास्थ्य एवं संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाने होंगे। अस्पताल में कोरोना वार्ड में सभी व्यवस्थाएं माकूल रखना जरूरी है। इस दौरान होम क्वारंेटाइन कोरोना पॉजिटिव मरीज गाइड लाइन की अवहेलना करेंगे, ताे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निजी अस्पतालों के अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बैठक में एसपी ग्रामीण शरद चौधरी, एडीएम सिटी आरडी मीणा, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र जैन, आयुक्त नगर निगम कोटा उत्तर वासुदेव मालावत, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. विजय सरदाना, एडीएम सीलिंग एसएन आमेठा, एएसपी ग्रामीण पारस जैन, एएसपी शहर प्रवीण जैन, एएसपी मुख्यालय राजेश मील, सीएमएचओ डॉ. भूपेन्द्रसिंह तंवर, चिकित्साधिकारी डॉ निलेश जैन उपस्थित रहे।
मेडिकल कॉलेज में सारे आईसीयू बेड फुल

मेडिकल कॉलेज में सभी आईसीयू बेड फुल हो गए हैं। सूत्रों ने बताया कि एसएसबी के आईसीयू फुल हैं, नीचे वाले फ्लोर के जनरल वार्ड को भी आईसीयू के रूप में यूज किया जा रहा है।

इस ब्लॉक के ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 1200 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन की है, इन दिनों 150 से ज्यादा मरीज ऑक्सीजन पर हैं, इसलिए इतनी ही ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने वाली कंपनी हाथ खड़े कर चुकी है, कंपनी प्रतिनिधियों ने साफ कह दिया है कि इससे ज्यादा मरीज लिए गए और प्लांट बैठ गया तो उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

इस स्थिति से मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में मामला कलेक्टर और यूडीएच मंत्री तक पहुंचा तो कलेक्टर ने शहर 3 बड़े निजी हॉस्पिटल अधिग्रहित कर लिए। अब इन तीनों में कोविड मरीज शिफ्ट किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि रात को ही इन हॉस्पिटलों में मरीज शिफ्ट करने की तैयारी है।
ये हाॅस्पिटल किए अधिग्रहित : कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, तलवंडी स्थित कोटा हार्ट व सुधा हॉस्पिटल तथा दादाबाड़ी स्थित भारत विकास परिषद हॉस्पिटल को काेविड मरीजाें के लिए अधिग्रहित कर लिया गया है। इन हाॅस्पिटलाें काे राज्य सरकार की तय दराें के हिसाब से प्रति बेड मरीज के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। कलेक्टर ने तीनाें हाॅस्पिटलाें के संचालकाें काे निर्देशित किया है कि वे अपने सभी उपकरण व स्टाफ तत्काल मेडिकल काॅलेज प्रिंसिपल काे सुपुर्द करें।

एनालिसिस एक्सपर्ट बता रहे हैं केस बढ़ने के 3 कारण

नहीं मान रहे गाइडलाइन : होम आइसोलेशन वाले मरीजाें की मॉनिटरिंग नहीं हाे पा रही है। चिकित्सा विभाग की अाेर से इस मामले में लापरवाही बरती जा रही है, जिस कारण इनमें से ज्यादातर मरीज या उनके परिचित कोरोना फैला रहे हैं।

मीटिंगाें में इस मुद्दे पर चर्चा ताे होती है, लेकिन सिस्टम सुधर नहीं पा रहा। बाजारों में लाेग बिना मास्क के दिखते हैं, सोशल डिस्टेंसिंग भूल गए हैं।

सुपर स्प्रेडर्स पर अंकुश नहीं : शहर में राेज सुपर स्प्रेडर श्रेणी वाले मरीज मिल रहे हैं। इनमें दुकानदार, सब्जी विक्रेता शामिल हैं। इन मरीजों ने किस-किस तक संक्रमण पहुंचाया, इसकी कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग नहीं हो पा रही है।

इस कारण काेराेना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, क्योंकि ये लाेग खुद नहीं जानते कि बीते एक हफ्ते में वे किस-किस से मिले।

सैंपलिंग बढ़ने से इजाफा हाे रहा मरीजाें की संख्या में : कोटा में अब रोज दो हजार से ज्यादा सैंपल लिए जा रहे हैं। कुछ समय पहले तक शहर में 1 हजार सैंपल लिए जा रहे थे। मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि सैंपलिंग बढ़ रही है तो केस बढ़ना स्वाभाविक है। इन सबके बीच मेडिकल कॉलेज के सिस्टम काे चाक चाैबंद रखना सबसे बड़ी चुनाैती साबित हाे रही है।

हर चार में से एक सैंपल पॉजिटिव, यानी 24.41 प्रतिशत पॉजिटििवटी रेट
]

बीते चौबीस घंटे में मेडिकल कॉलेज की लैब ने 2912 सैंपल टेस्ट किए, जिनमें 711 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। यानी हर चौथे सैंपल में से एक संक्रमित पाया गया है। यह आंकड़ा चौंकाने वाला भी है और डरावना भी। देश में चुनिंदा ही ऐसे जिले हैं, जहां इससे ज्यादा पॉजिटिविटी रेट दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र व बिहार के कुछ जिलों को छोड़ दें तो कहीं भी यह पॉजिटिविटी रेट नहीं मिला है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विजय सरदाना ने बताया कि सैंपल के कुछ लोट्स में तो पॉजिटिविटी 35 प्रतिशत तक मिल रही है, जो चौंकाने वाली है।

अगस्त में कोरोना के 6 दोहरे शतक

दिन पॉजिटिव मौत
1 अगस्त 217 4
2 अगस्त 86 1
3 अगस्त 141 2
4 अगस्त 146 1
5 अगस्त 123 0
6 अगस्त 83 3
7 अगस्त 10 4
8 अगस्त 125 3
9 अगस्त 147 1
10 अगस्त 294 1
11 अगस्त 133 1
12 अगस्त 190 4
13 अगस्त 130 2
14 अगस्त 64 2
16 अगस्त 203 4
17 अगस्त 68 2
18 अगस्त 145 1
19 अगस्त 37 2
20 अगस्त 93 0
21 अगस्त 251 3
22 अगस्त 163 3
23 अगस्त 134 5
24 अगस्त 80 3
25 अगस्त 66 5
26 अगस्त 266 5
27 अगस्त 224 3
28 अगस्त 316 3
29 अगस्त 711 6

कहीं ये केंद्र सरकार की गाइड लाइन का उल्लंघन ताे नहीं
जिला प्रशासन ने भले ही 6 सितंबर तक लाॅकडाउन लगा दिया है, लेकिन सूत्राें के अनुसार यह फैसला केंद्र सरकार की गाइड लाइन का उल्लंघन है।

सूत्राें ने बताया कि केंद्र सरकार की अाेर से जारी गाइड लाइन के अनुसार काेई भी राज्य सरकार या जिला प्रशासन केंद्र सरकार से विचार-विमर्श किए बिना लाॅकडाउन लागू नहीं कर सकता। ये निर्देश अनलॉक-4 के बारे में जारी गाइड लाइन के साथ ही जारी किए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The maximum 711 patients in the state came in Kota, the breath of the administration swelled; Instantly locked up to 6 September
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

जवाहरनगर थाने के 8 पुलिसकर्मी पॉजिटिव, आम लोगों का प्रवेश बंद

अगस्त में कोरोना का कहर चरम पर है। शनिवार को 14 नए कोरोना रोगी मिले। इसमें 8 पुलिस कर्मी और एक स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। नए रोगियों सहित जिले में अब तक मिलने वाले रोगियों की संख्या 806 तक पहुंच गई है। इसमें अगस्त महीने में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैला।

जिले में अब तक मिले कुल रोगियों में 70 प्रतिशत रोगी अगस्त में ही संक्रमित हुए हैं। कोरोना ने श्रीगंगानगर शहर के जवाहरनगर थाने में बुरी तरह से दस्तक दी है। यहां शनिवार को 8 पुलिस कर्मियों सहित अब तक 11 पुलिस कर्मी संक्रमित हो चुके हैं। शनिवार को मिले रोगियों में से 8 रोगी जवाहरनगर थाने के पुलिस कर्मी हैं, जिसमें तीन एसआई सहित अन्य स्टाफ शामिल हैं।

यहां एकबारगी आम लोगों का प्रवेश रोक दिया गया है। इसके अलावा छह अन्य रोगियों में बीरबल चौक के समीप मोची मोहल्ला की गली नंबर 2 व 3 में एक-एक महिला रोगी, आदर्श नगर की एक 10 साल की बच्ची, जी ब्लॉक निवासी महिला, पुरानी आबादी वार्ड नंबर 21 निवासी एक महिला और अस्पताल का एक कर्मचारी शामिल हैं।

पहली बार कोरोना वार्ड का नर्सिंग कर्मी संक्रमित: जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में ड्यूटी देने वाले एक नर्सिंग कर्मी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हालांकि जिला अस्पताल के चार डाॅक्टर व पांच कर्मचारी इससे पहले संक्रमित हो चुके हैं, लेकिन ये वार्ड में नहीं थे।

अब आंकड़े छिपाने का खेल : कुल रोगी 806, वेबसाइट में 625 ही

शनिवार शाम तक जिला अस्पताल की कोरोना जांच लैब में 333 सैंपलों की टेस्टिंग की गई। इसमें दोपहर तक 200 सैंपलों की टेस्टिंग रिपोर्ट जारी की गई। इसमें 14 नए रोगी सामने आए। शेष 133 सैंपलों की टेस्टिंग रिपोर्ट जारी होने पर कुछ नए रोगी भी सामने आने की आशंका है।

हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को जिले में कोरोना की स्थिति के आंकड़े जारी नहीं किए। शनिवार का सरकारी अवकाश होने की वजह विभाग के अधिकांश कार्यालय बंद रहे। इससे नए रोगियों को आइसोलेट करने के लिए जिला अस्पताल फिर किसी अन्य कोविड हेल्थ सेंटर व कोविड केयर सेंटर पर शिफ्ट किया या नहीं, इस पर भी विभाग के अधिकारियों ने स्थिति स्पष्ट नहीं की।
स्वास्थ्य विभाग में अब संक्रमण की स्थिति छिपाने के लिए आंकड़े छिपाने का खेल चल रहा है। शनिवार को जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. केएस कामरा और सीएमएचओ डॉ. गिरधारी लाल मेहरड़ा ने आंकड़े जारी नहीं किए। दोनों अधिकारियों के अनुसार अांकड़े जयपुर से ही जारी किए जाएंगे।

दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर आंकड़ों की स्थिति तीन दिन से अपडेट नहीं हुई है। शनिवार सुबह अपडेट की वेबसाइट पर श्रीगंगानगर जिले में कोरोना रोगियों की संख्या 625 ही बताई जा रही है। ये स्थिति तीन दिन पहले की है।

पड़ताल: एक मरीज के औसतन 20 संपर्क व्यक्ति, सैंपल सिर्फ 9 का
संक्रमण की दृष्टिगत से अगस्त महीने में कई जगह हॉटस्पॉट बने। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। सैंपलिंग की रफ्तार सुस्त चल रही है। जिले में एक मरीज की कांटेक्ट हिस्ट्री में औसतन 20 लोग आ रहे हैं। संक्रमण का फैलाव न हो, इसके लिए सभी संपर्क व्यक्तियों का सैंपल होना चाहिए। लेकिन 1 पाॅजिटिव रोगी पर औसतन 9 लोगों के ही सैंपल लिए जा रहे हैं। जिले में 23 अगस्त से लेकर 29 अगस्त तक एक सप्ताह में 1867 लोगों के सैंपल लिए गए।

इसमें कोरोना पॉजिटिव रोगियों की दूसरी व तीसरी रिपोर्ट के सैंपल भी शामिल है। इस एक सप्ताह की अवधि में 206 नए कोरोना पॉजिटिव रोगी मिले। इस हिसाब से एक रोगी पर 9 संपर्क व्यक्तियों के ही सैंपल लिए गए।
2 आरएएस अधिकारियों सहित 40 से ज्यादा कर्मी चपेट में आए: कोरोना का संक्रमण सरकारी कार्यालयों पर भी पहुंच गया है। इसमें दो आरएएस अधिकारी, परिवहन विभाग के एक अधिकारी सहित 7 कर्मी, कलेक्ट्रेट के 5 कर्मचारी, हाल ही में शहर पुलिस के एक अधिकारी, 16 पुलिस कर्मी, स्वास्थ्य विभाग के 4 डॉक्टर और 5 कर्मचारी इसमें शामिल हैं।

इससे पहले श्रीकरणपुर थाने में एसएचओ, पुलिस कर्मी और होम गार्ड के कई जवान संक्रमित हो चुके हैं।
गफलत : मोहल्लेवालों ने खुद ही कर्फ्यू हटाया :शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

लेकिन कंटेनमेेंट जोन में आवाजाही रोकने के लिए गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। पुरानी आबादी में सब्जी मंंडी से मोहर सिंह चौक जाने वाली रोड पर कोरोना पॉजिटिव रोगी आने पर रस्सी लगाकर लोगों की आवाजाही बंद की गई थी। यहां पुलिस के पहरे के अभाव में शनिवार को लोगों ने रस्सी हटा दी। लोगों की आवाजाही गली में शुरू हो गई। शहर में लॉकडाउन होने के बावजूद इस तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

शहरी इलाकों में 819 व गांवों में 211 रोगियों ने जान गंवाई, इनमें 327 महिलाएं और 703 पुरुष, 2 की मौत

कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। शनिवार को जयपुर में 240 नए रोगी मिले, जबकि 2 मौतें हुईं। चिकित्सा विभाग के मुखिया के बाद अब अति. निदेशक (परिवार कल्याण) डॉ. लक्ष्मण सिंह ओला भी संक्रमित मिले हैं। जयपुर में अब कुल 10,260 रोगी हो गए हैं, जबकि 271 लोग जान गंवा चुके हैं। इस बीच, प्रदेश में हैरान करने वाला आंकड़ा यह है कि गांवों की तुलना में शहरी क्षेत्रों के कोरोना रोगियों की मौतें ज्यादा हो रही हैं। महिलाओं की तुलना में पुरुषों की मौतें भी ज्यादा हैं। प्रदेश में अब तक 1030 रोगी दम तोड़ चुके हैं। इनमें से 819 रोगी शहरी तथा 211 ग्रामीण इलाकों के थे। इन मृतकों में 702 पुरुष और 327 महिलाएं हैं।

शनिवार को जयपुर के सोडाला में सबसे ज्यादा 27, झोटवाड़ा में 20, ब्रह्मपुरी में 15, जवाहर नगर में 14, बापू नगर में 12, शास्त्री नगर, विद्याधर नगर व बनीपार्क में 11-11, वैशाली नगर में 10, टोंक फाटक में 8, गांधी नगर व जामडोली में 7-7, सी-स्कीम व रामगंज में 6-6, मुरलीपुरा व विराट नगर में 5-5, अजमेर रोड, आमेर, सेंट्रल जेल और सीकर रोड में 4-4, चांदपोल, सिविल लाइंस, गोविन्दगढ़, हसनपुरा, कोटपूतली, महेश नगर और एसएमएस में तीन-तीन, पुरानी बस्ती, तिलक नगर व राजापार्क में 2-2, आदर्श नगर, अंबाबाड़ी, गलता गेट, घाटगेट, जालूपुरा, जमवारामगढ़, जौहरी बाजार, ज्योति नगर, लाल कोठी, एमडी व एमआई रोड, रामनिवास बाग, श्याम नगर व स्टेशन रोड में एक-एक पॉजिटिव मिला।

अब तक प्रदेश में 1030 मौतें
अब तक मौतें 1030
पुरुष 703
महिलाएं 327
शहरी क्षेत्रों में 819
ग्रामीण क्षेत्रों में 211

किस आयु के कितनों की डेथ

0 से 10 8
11 से 20 25
21 से 40 118
41 से 60 322
60 से अधिक 448

55 प्रतिशत मौतें अधिक उम्र वालों की
अभी तक हुई मौतों में 60 वर्ष से अधिक की उम्र वाले 448 लोग हैं। यानी करीब 45 प्रतिशत। अस्पताल में उपचार के दौरान 811 रोगियों ने अपनी जान गंवाई तो 110 रोगियों ने अस्पताल आने से पहले ही दम तोड़ दिया। कुल मौतों में अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों का आंकड़ा करीब 66 प्रतिशत है।

जयपुर :109 मौतें निजी अस्पतालों में
कोरोना रोगियों की सरकारी ही नहीं, बल्कि निजी अस्पतालों में भी मौत हुई है। जयपुर में 109 रोगी ऐसे हैं, जिन्होंने निजी अस्पतालों में दम तोड़ा। इनमें सीके बिरला, जेएनयू, महात्मा गांधी, दुर्लभ जी, मेट्रो मॉस, शैल्बी, आरबीएच, मणिपाल सहित अन्य अस्पताल हैं।

जयपुर में 10260 रोगी, 4745 अगस्त में मिले

अगस्त के 28 दिन में 4 माह जितने मरीज

जयपुर में 4 महीने में जितने कोरोना मरीज बढ़े, उतने मरीज अगस्त माह के 28 दिन में ही आ गए। जयपुर जिले में 1 मई से 1 अगस्त तक 5515 कोरोना मरीज थे। अब 28 अगस्त तक यह आंकड़ा 10260 पर पहुंच गया है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को अलर्ट किया है। लॉकडाउन खुलने के बाद लोगों में कोरोना के प्रति सतर्कता में कमी आई है। ऐसे में कोरोना संबंधी नियमों की सख्ती से पालना की जरूरत महसूस होने लगी है।

लॉकडाउन खुलने के साथ बढ़ते गए मरीज
1. एक मई तक कुल कोरोना मरीज 961 थे और 38 कोरोना मरीजों की मौत हुई थी।
2. एक जून तक 2027 कोरोना मरीज और 94 की मौत हुई।
3. एक जुलाई तक 3360 मरीज और 163 की मौत हुई।
4. एक अगस्त तक 5515 मरीज और 192 की मौत हुई।
5. एक से 28 अगस्त की सुबह की रिपोर्ट तक कोरोना मरीज 10260 हुए, 271 मौतें भी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
धर्मस्थलों को 7 सितंबर से खोलने की तैयारी है। शहर के आराध्य मोती डूंगरी गणेश मंदिर में शनिवार को सेनिटाइजेशन किया गया। इसके लिए रजत भस्म से बने सेनिटाइजर का उपयोग किया गया।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

दूध और दवा की दुकानाें के अलावा पूरा बाजार बंद रहा, आज भी यही स्थिति रहेगी

प्रशासन की ओर से प्रत्येक शनिवार अाैर रविवार काे घाेषित किए गए लाॅकडाउन के आदेश विराेधाभासी हाे गए हैं। संपूर्ण बाजार काे ताे बंद करवा दिया गया है लेकिन बसाें और अाॅटाे का संचालन यथावत रखा गया है। लिहाजा बाजार ताे बंद है लेकिन सड़काें पर भीड़ छंट नहीं रही। जब तक लाेक परिवहन जारी रहेगा, सड़काें पर आवागमन कैसे रुकेगा।

जिला प्रशासन की इस पाॅलिसी पर लाेगाें ने सवाल भी उठाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार काे ऐसे हालाताें में केवल पुलिस ही थी जाे लाॅकडाउन की पालना करवाने काे सड़काें और चाैक चाैराहाें पर लाेगाें से जद्दाेजहद कर रही थी।

प्रशासन ओ.र नगरपरिषद के अधिकारी और कर्मचारियाें की बाजार में कहीं उपस्थिति नजर नहीं आई। लाॅकडाउन की घाेषणा काे न मानकर लाेग सड़काें पर घूमते देखे गए। मास्क अाैर फिजिकल डिस्टेंसिंग जैसी सावधानियों काे लाेगाें ने भुला ही दिया है। ऐसे में पुलिस काे मैदान में सख्त रुख के साथ उतरना पड़ा।

कार्यवाहक सीओ सिटी विक्की नागपाल खुद सुखाड़िया सर्किल पर डटे रहे और प्रत्येक वाहन चालक काे जांच की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। एएसपी सहीराम बिश्नाेई दिनभर बाजार के हालात जानने काे गश्त पर थे। काेतवाल गजेंद्र जाेधा, पुरानी अाबादी प्रभारी रणजीत सेवदा, सदर प्रभारी सुरेंद्रकुमार और जवाहरनगर प्रभारी किशनसिंह अपने-अपने थाना क्षेत्र में नाके लगाकर वाहनाें की जांच कर रहे ड्यूटी अधिकारियाें काे बार-बार सख्ती से वाहनाें की जांच करने के निर्देश देते रहे।

लोगों के बहाने- हम बस स्टैंड, दवा लेने अस्पताल या राशन लेने जा रहे हैं

कार्यवाहक सीओ सिटी विक्की नागपाल खुद सुखाड़िया सर्किल पर डटे रहे और प्रत्येक वाहन चालक काे जांच की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। एएसपी सहीराम बिश्नाेई दिनभर बाजार के हालात जानने काे गश्त पर थे। काेतवाल गजेंद्र जाेधा, पुरानी अाबादी प्रभारी रणजीत सेवदा, सदर प्रभारी सुरेंद्रकुमार ओर जवाहरनगर प्रभारी किशनसिंह अपने-अपने थाना क्षेत्र में नाके लगाकर वाहनाें की जांच कर रहे ड्यूटी अधिकारियाें काे बार-बार सख्ती से वाहनाें की जांच करने के निर्देश देते रहे।

नाके लगाकर वाहन चेक कर रहे अधिकारियाें काे केवल तीन तरह के लाेग ही मिले। पहले तरह के लाेग वे थे जाे बाेले कि सवारियां लेने बस स्टैंड जा रहे हैं। दूसरे वे लाेग थे जाे या ताे खुद मरीज थे या फिर दवा लेने अस्पताल जाने का कहते नजर आए। और आखिरी तीसरी तरह के वे लाेग थे जाे राशन लेने के कारण घराें से बाहर निकले थे। पुलिस काे साफ पता चल रहा था कि सामने वाला बहाने बना रहा है। इस कारण चालान काटे गए।

राेडवेज और लाेक परिवहन के साथ ही निजी बसाें का संचालन यथावत, ऑटो भी खूब घूमते रहे

इस बार संपूर्ण लाॅकडाउन की परिभाषा बदली हुई है। 21 मार्च से 31 मई तक चले लाॅकडाउन में परिवहन सेवाएं बंद रखी गई थी। लिहाजा सड़काें पर निकलने के लाेगाें के पास बहाने नहीं थे। अब कलेक्टर द्वारा जारी किए गए लाॅकडाउन के आदेश में जीराे माेबिलिटी के अपने मतलब स्थापित किए गए हैं।

राेडवेज और लाेक परिवहन के साथ निजी बसाें का संचालन यथावत है। लिहाजा सवारियाें के आवागमन के चलते सैकड़ाें अाॅटाे भी दिनभर सड़काें पर ही घूमते दिखे। अधिकतर लाेग ताे इसी कारण घराें से बाहर निकले थे।

पुलिस पड़ रही बीमार, इसलिए अब आरएसी के जवानाें ने संभाला माेर्चा

काेराना संक्रमण ने जिला मुख्यालय पर पुलिस काे बुरी तरह से घेर रखा है। थानाें में पुलिसकर्मी लगातार संक्रमित अा रहे हैं। लिहाजा नफरी की कमी से जूझ रही जिला पुलिस ने अपनी सेकंड लाइन यानी आरएसी काे मैदान में उतारा है। प्रमुख स्थानाें पर पुलिस के साथ अब आरएसी के जवान ड्यूटी कर रहे हैं।

सभी थानाें में आरएसी के 10-10 जवान ड्यूटी के लिए शिफ्ट अनुसार भिजवाए गए हैं। इनकाे शनिवार दाेपहर से ड्यूटी पर लगाया गया है। लाॅकडाउन की पालना के लिए पुलिस के साथ अारएसी की पिकेट शहर भर में लगाई गई है। जवाहरनगर थाने में सुबह ही साेडियम हाइपाेक्लाेराइड का छिड़काव कर सेनेटाइज किया गया है। थाने के मुख्य गेट पर रस्सी बांधकर बेरिकेडिंग कर दी गई है। अब फरियादी काे बाहर से ही सुना जा रहा है। थाने में प्रवेश की किसी काे भी इजाजत नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf