पुलिस ने तीन दिन पूर्व कस्बे के डीग रोड पर फुटवियर व्यापारी के साथ कट्टे का भय दिखाकर मारपीट कर 61 हजार रुपए नगदी लूट की वारदात का खुलासा कर तीन आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हरिनारायण मीणा ने बताया कि सुबेदीन पुत्र ईशव मेव निवासी आसीना का वास थून, अब्बास व सकील पुत्र फत्ते मेव निवासी विडगवा को डीग निवासी राजकुमार वैश्य के सीने पर कट्टा रखकर 61 हजार रुपए की नगदी लूटने के आरोप में बापर्दा गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि डीग के तेलीपाड़ा निवासी राजकुमार वैश्य 28 अक्टूबर की शाम साढ़े 6 बजे नगर, खेडली से फुटवियर की उधारी के पैसे लेकर बाइक से वापिस डीग लौट रहा था। तभी कस्बे के डीग रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास तीन बदमाशों ने उक्त व्यापारी के आगे बाइक लगा दी। और उसके सीने पर कट्टा रख बाइक से धक्का देकर नीचे गिरा दिया।
साथ ही तीनों बदमाश राजकुमार से 61 हजार रुपए की नगदी से भरे बैग को लूट कर फरार हो गए। उक्त मामले को लेकर जांच अधिकारी एएसआई कुंवर सिंह ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर तीनों आरोपियों को एक बाइक सहित गिरफ्तार किया है।
कैथूनीपोल थाना पुलिस ने बंद मकान में जुआ खेलते 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन पांचों व्यक्तियों के पास से 17 हजार रुपए भी बरामद किए है। कैथूनीपोल थानाधिकारी प्रवीण व्यास ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अशोक कुमार उर्फ काला पुत्र द्वारकादास सिंधी उम्र 45 साल निवासी जगत मंदिर रामतलाई के मकान पर छापामार कार्रवाई की गई थी।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उसके घर में अगर तलाशी ली जाए तो वहां जुआ चलता हुआ मिलेगा। पुलिस ने सर्च वारंट प्राप्त कर मकान में दबिश दी, जिस पर वहां पर पांच व्यक्ति ताश के पत्तों पर जुआ खेलते मिलें। पुलिस ने मौके से हरीश कुमार पुत्र मोतीलाल सिंधी उम्र 30 साल निवासी आरकेपुरम वाॅम्बे योजना, भगवान सैनी उर्फ गोलू पुत्र उमाशंकर माली उम्र 20 साल निवासी बल्लभबाड़ी, राहुल पुत्र रमेश पोरवाल उम्र 23 साल निवासी हनुमानजी का मंदिर के पास बल्लभबाड़ी, लालचंद पुत्र आसुधा भाई सिंधी उम्र 40 साल निवासी रातलाई माेखापाड़ा और कमल सिंधी पुत्र उम्र 25 साल निवासी जगत माता मंदिर के पास रामतलाई को गिरफ्तार किया है।
काेराेनाकाल के बीच 10वीं व 12वीं की कक्षाअाें के लिए 2 नंवबर से स्कूल खुलेंगे। विद्यार्थी पैन, नाेटबुक और किताब एक दूसरे काे नहीं दे सकेंगे। उन्हें कक्षा कक्ष में भाेजन करना हाेगा और पानी की बाेतल खुद काे लानी हाेगी। काेराेनाकाल में अब बच्चों के लिए स्कूल खोलने की तैयारियाें काे अंतिम रूप दिया जा रहा है। सूत्राें के अनुसार सरकार ने स्कूलों को तीन चरणों में खोलने का निर्णय लिया है। इसमें 2 नवंबर से 10वीं व
12वीं, इसके बाद 1 दिसंबर से कक्षा 6 से 9 व 11 तथा 1 जनवरी से पहली से पांचवी कक्षा तक के विद्यार्थियों को बुलवाया जाएगा। फिलहाल शिक्षकों को तो स्कूल बुलाया जा रहा है लेकिन उनसे कोई काम नहीं करवाया जा रहा है। अब चरणबद्ध तरीके से स्कूल खोले जाएंगे। इससे शिक्षकों का काम बढ़ जाएगा। हालांकि सरकार की अाेर से बोर्ड परीक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम में कटौती की गई है। आगामी समय में स्कूल
खोलने के बाद छोटी कक्षाओं के पाठ्यक्रम में भी कटौती की जानी चाहिए, जिससे इस बार स्कूल कम खुलने का खमियाजा बच्चों को नहीं भुगतना पड़े। वहीं, शिक्षकों पर अब कम समय में पाठ्यक्रम पूरा करवाने के साथ ही उसका रिवीजन करवाने का भी दारोमदार रहेगा।
स्कूलों में कक्षा कक्षों के साथ बाल वाहिनियों को भी करना होगा सेनेटाइज
स्कूल खोलने से पहले स्कूल के हर कोने को सेनेटाइज किया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों को स्कूल तक छोड़ने वाली बाल वाहिनियों को भी रोजाना सेनेटाइज करना होगा ताकि काेई भी बच्चा पॉजिटिव नहीं आए। इसके साथ ही स्कूल को कोरोना से बच्चों के बचाव के लिए भी विभिन्न प्रबंध करने होंगे। वहीं, शिक्षकों को भी स्कूल खुलने के बाद विशेष ध्यान रखना होगा।
यह बनाएं प्रस्ताव : शिक्षकों व बच्चों को भी रखना होगा ध्यान
स्कूल के फर्नीचर, उपकरण, स्टेशनरी, शौचालय पानी की टंकियों को अच्छी तरह से सेनेटाइज किया जाए। स्कूलों में हाथ धोने के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। यथासंभव हर क्लास के बाहर फुट ऑपरेटेड सेनेटाइज स्टैंड की व्यवस्था की जाए। इसके लिए भामाशाह, विद्यार्थी कोष या विकास कोष की राशि का उपयोग किया जाए। अलग-अलग कक्षाओं के आगमन और प्रस्थान का समय भी अलग-अलग रखने का प्रस्ताव दिया गया है।
स्कूलों में पर्याप्त मास्क की व्यवस्था की जाए। कॉपी व किताब एक दूसरे को नहीं देंगे विद्यार्थी पैन, नोटबुक और किताब एक दूसरे को नहीं दे सकेंगे। विद्यार्थी अपने कक्षा कक्ष में ही भोजन करेंगे और अपनी पानी की बोतल खुद ही लाएंगे। शिक्षक स्टाफ कक्ष में भी फिजिकल डिस्टेंस की पालना करेंगे। शिक्षकों व विद्यार्थियों को मास्क लगाकर आने के लिए सख्ती से पाबंद किया जाए और मास्क के बिना किसी को भी स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाए। मिडे-डे मील में सूखा राशन ही वितरित किया जाएगा। स्कूल वाहिनी के उपयोग से पहले उसे अच्छी तरह से सेनेटाइज किया जाए। बाल वाहिनी के ड्राइवर व कंडक्टर के लिए कोरोना
गाइडलाइन की सख्ती से पालना जरूरी। स्कूलों के बाहर ठेले वाले विक्रेताओं का आना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। बीमार बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जाएंगी। जिला व ब्लॉक स्तरीय मेडिकल अधिकारी से संपर्क कर स्कूल वाइज टीम गठित की जाएगी। स्टाफ व बच्चों की नियमित मेडिकल जांच कराई जाएगी। बीमारी के कारण स्कूल नहीं आने वाले विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। कक्षा 1 से 8 तक पहले की तरह स्माइल प्रोजेक्ट, शिक्षा वाणी से ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखी जाएगी।
कोटा ग्रामीण की सुल्तानपुर पुलिस ने कोटा स्टोन से भरे ट्रक को लूटकर फरार हुए 3 बदमाशों को सिर्फ 6 घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने ट्रक भी बरामद कर लिया है। एसपी शरद चौधरी ने बताया कि रामगोपाल मीना निवासी बेहर का पुरा जिला करौली ने चालक हप्पी पुत्र गुलाब प्रजापत के साथ शुक्रवार को ही सुल्तानपुर थाने पर शिकायत दी। कहा कि उसके पास स्वयं का ट्रक आरजे 34 जीए 9011 है, जिसको 29 अक्टूबर को वो कोटा से भगवती कोटा स्टोन से कोटा स्टोन भरकर कोटा इटावा रोड से धौलपुर के लिए रवाना हुआ।
करीब 7.30 बजे सुल्तानपुर के राधिका ढाबा पर आया और खाना खाने के लिए रुके। खाना खाकर वो ढाबे से करीब 1 किमी दूर गए थे कि एक बाइक पर तीन बदमाशों ने ट्रक के आगे बाइक लगाकर रोकने का इशारा किया। जैसे ही ट्रक को रोका तो ड्राईवर खलासी की तरफ से एक-एक व्यक्ति ट्रक पर चढ़ गए और नीचे खड़ा व्यक्ति ने जोर से आवाज लगाकर बोला कि संतोष व विष्णु दोनों को मारों। दोनों ने फरियादियों से मारपीट की और बाद में विष्णु, ललित व संतोष नाम के व्यक्ति ट्रक को चालक सहित लूटकर लेकर ले गए। उक्त शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
तुरंत नाकाबंदी करने से मिली सफलता
फरियादियों ने घटना होते ही 100 नंबर पर फोन करके जानकारी दे दी थी, जिससे पुलिस कंट्रोल रूम ने पूरे जिले में नाकाबन्दी करवा दी थी। वृत्ताधिकारी इटावा शुभकरण खींची तथा थानाधिकारी सुल्तानपुर छुट्टनलाल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया और बदमाशों की तलाश शुरू की गई।
पुलिस टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और आस-पास के ढाबे वालाों से पूछताछ की। जिस ढाबे पर ट्रक चालक व उसके साथी द्वारा ट्रक रोककर खाना खाया था, वहां पूछताछ की तो पता चला कि ढाबे पर तीन लड़के बिना नम्बर की बाइक से आए थे, जो अपने आप को पास के ही गांव मोरपा के बता रहे थे।
पुलिस इस आधार पर व ट्रक चालक द्वारा बताए नाम व हुलिए के आधार पर ग्राम मोरपा में दबिश व सर्च अभियान शुरू किया और तीनों बदमाश पकड़े गए। पुलिस ने मामले में माेरपा निवासी संतोष शर्मा पुत्र गोपाल उम्र 28 साल, ललित कुमार मालव पुत्र जमनालाल धाकड़ उम्र 28 साल, विष्णु प्रसाद पुत्र हेमराज मालव उम्र 27 साल को गिरफ्तार किया। वहीं, लूटा गया कोटा स्टोन से भरा ट्रक अमरपुरा व मोरपा गांव के बीच माइनर के किनारे से बरामद किया।
थाना कैथवाड़ा क्षेत्र में शौच करने गई 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। पीड़िता के भाई ने बताया कि वह और उसके परिवारजन ज्वार की कुट्टी कुटवाने खेत में गए थे। घर के पास श्मशान में पीड़िता शौच करने के लिये गई। उसी समय मौका पाकर इरशाद पुत्र जमशीद, सहरून पुत्र रसीद तथा अलीम पुत्र हमीद निवासी कैथवाड़ा आ गए। इरशाद व अलीम ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।
जब तक आरोपी दुष्कर्म करते रहे तब तक सहरून बाहर आने जाने वालों की रखवाली करता रहा। सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने पीड़िता को सड़क पर काफी दूर तक घसीटा। पीड़िता के भाई द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी जिले में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।
एनसीईआरटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर गाइडेंस एंड काउंसलिंग डिप्लोमा के लिए आवेदन की प्राेसेस शुरू हाे चुकी है। जनवरी-2021 से शुरू होने वाले एक-वर्षीय डिप्लोमा प्राेग्राम का आयोजन संयुक्त रूप से डिस्टेंस तथा फेस टू फेस मोड में हाेगा। हर साल हाेने वाले इस प्राेग्राम को वर्ष-2019 में फेस टू फेस तथा डिस्टेंस मोड को जोड़कर नया नाम ब्लेंडेड मोड दिया था।
एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग की ओर से एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स 3-चरणों में हाेगा। प्रथम चरण जनवरी से जून-2021 तक होगा। यह डिस्टेंस मॉड हाेगा। फेस टू फेस मोड जुलाई से सितंबर-2021 तक होगा और अंतिम चरण अक्टूबर से दिसंबर-2021 इंटर्नशिप मोड होगा।
यह केंद्रीय, नवोदय विद्यालयों तथा विभिन्न राज्यों के शिक्षा विभाग के कार्यरत शिक्षक एक वर्षीय डिप्लोमा के लिए याेग्य होंगे। शैक्षिक मनोविज्ञान एवं शिक्षा आधार विभाग के नेतृत्व में दिल्ली तथा पांच क्षेत्रीय केंद्रों अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, मैसूर तथा शिलांग प्रत्येक केंद्रों पर अधिकतम 50 तथा कुल 300 को ही एडमिशन दिया जाएगा।
इस कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30-नवंबर है। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को स्टूडेंट्स- मनोविज्ञान की दिशा में बेहतरीन करना है। इससे प्रशिक्षित शिक्षक-स्टूडेंट्स की शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक गतिविधियों पर बेहतर नजर रख पाएंगे तथा स्टूडेंट्स को भावनात्मक एवं नैतिक तौर पर मजबूती प्रदान करने में सक्षम होंगे।
आयुक्त और मेयर के विवाद में अब मनोनीत पार्षद भी कूद गए हैं। अब इन पार्षदों ने मेयर अभिजीत कुमार पर विकास कार्यों में रुकावट पैदा करने का आरोप लगाया। साथ ही आयुक्त नीलिमा तक्षक का समर्थन किया है। पार्षद ब्रिजेंद्र चीमा के मुताबिक शुक्रवार को हुई बैठक में सभी मनोनीत पार्षदों ने आयुक्त के खिलाफ दर्ज एससीएसटी मुकदमे को झूठा बताया।
साथ ही कहा कि मेयर के संरक्षण में जो पार्षद विरोध कर रहे हैं वह शहर और नगर निगम के हित में नहीं है। बैठक में रामेश्वर प्रजापति, हरिकृष्ण वर्मा, राकेश होल्कर, रघुवीर ठाकुर, परवीन खान मौजूद थीं। इधर, आयुक्त की खिलाफत कर रहे पार्षदों की ओर से 2 नवंबर को कलेक्ट्रेट पर चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग का पुतला जलाया जाएगा। हीरादास पर हुई मीटिंग में इन पार्षदों ने आयुक्त नीलिमा तक्षक पर पक्षपात पूर्ण व्यवहार और राजनीति करने का आरोप लगाया।
प्रवक्ता किशोर सैनी के अनुसार बैठक की अध्यक्षता पार्षद मिथलेश समंदरसिंह ने की। बैठक में तय किया गया कि भरतपुर आगमन पर मंत्री गर्ग को काले झंडे दिखाए जाएंगे। मीटिंग में चंदा पंडा, सुधा शर्मा आदि ने विचार रखे। इधर, शहर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष एडवोकेट संतोष निमेष ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर शहर के हित में भरतपुर नगर निगम का विवाद जल्दी खत्म कराने का आग्रह किया है।
गुर्जर आरक्षण आंदोलन 1 नवंबर से प्रस्तावित है। इसको देखते हुए कोटा रेल मंडल प्रशासन अलर्ट हो गया है। रेलवे स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशनों, ट्रैक व क्रॉसिंग गेट पर रेलवे सुरक्षा बल व जीआरपी के 100 से अधिक एक्स्ट्रा जवानों को तैनात किया जा रहा है। रेलवे सुरक्षा बल के कमांडेंट विजय कुमार पंडित ने बताया कि आंदोलन को देखते हुए कोटा रेल मंडल के सभी पोस्ट प्रभारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इनमें मुख्य रूप से सवाई माधोपुर, भरतपुर पोस्ट मुख्य रूप से शामिल है।
उन्होंने बताया कि जीआरपी से भी इस कार्य में सहयोग लिया जा रहा है। सवाई माधोपुर,बयाना डुमरिया फतेह सिंह पुरा, मलारना, चौथ का बरवाड़ा, गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशनों, इन स्टेशनों के आसपास के ट्रैक रेलवे क्रॉसिंग गेट पर रेलवे सुरक्षा बल के 100 से अधिक रेलवे सुरक्षा बल जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा मंडल के सभी पोस्ट प्रभारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। आरपीएसएफ की कंपनी तैयार रखने के बारे में चर्चा की गई है। जरूरत पड़ने पर दिल्ली से आरपीएसएफ की एक कंपनी बुलाई जाएगी।
अवैध ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली विभाग को चपत लगाने वालों पर शिकंजा कसते हुए विद्युत विभाग की सतर्कता टीमों ने शुक्रवार सुबह डीग शहर सहित क्षेत्र के कई गांवों में छापेमार कार्रवाई कर एक अवैध ट्रांसफार्मर जप्त कर 17 बिजली चोरों के खिलाफ 5.50 लाख रुपए के जुर्माने की कार्रवाई की है। बिजली चोरी निरोधक दस्ते के साथ विद्युत सतर्कता टीमों की कार्रवाई की खबर आसपास के गांवों में आग की तरह फैल गई।
कार्यवाहक सहायक अभियंता कृष्णवीर सिंह ने बताया कि लंबे समय से कुछ गांवों में सिंगल फेज विद्युत आपूर्ति के समय बिजली चोरों की ओर से सिंगल फेज के अवैध ट्रांसफार्मर लगाकर चोरी करने की आ रहीं शिकायतों के बाद शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता रामखिलाड़ी मीणा के निर्देशन में टीमें गठित कर कस्बा सहित गांव जीवनवास, जाटौलीथून, नरायना कटता आदि गांवों में छापेमारी कर एक अवैध रूप से निर्मित ट्रांसफार्मर को जब्त कर 17 लोगों पर साढे पांच लाख रुपए का जुर्माना किया गया है।
कार्रवाई को लेकर विद्युत थाना पुलिस में एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी। अधिशाषी अभियंता वी.डी. गोयल ने बताया अवैध ट्रांसफार्मर लगाकर की जा रही चोरी के कारण एक फेज पर अत्यधिक लोड आने के कारण विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो पा रही थी। साथ ही बार-बार 11केवी के विद्युत तार टूट रहे थे।
जिसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई थी। जुर्माना राशि जमा कराने के नोटिस जारी किए हैं। राशि जमा नही कराने की स्थिति में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। टीम में अधिशाषी अभियंता विजिलेंस जी.एल. गुप्ता, सहायक अभियंता हरिकिशन मीना, कनिष्ठ अभियंता भीमसिंह, अमित कुमार, आकाश त्रिमूति, मीरा यादव सहित विद्युत थाना प्रभारी नवल सिंह मौजूद थे।
बिजली चोरी करने वाले 5 लोगों पर ढाई लाख का किया जुर्माना
नदबई. गांव बरौलीछार में डिस्काॅम की टीम द्वारा बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 5 लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। जिन पर डिस्काॅम की टीम ने ढाई लाख का जुर्माना किया है। कनिष्ठ अभियंता शिव सिंह मीणा ने बताया अधीक्षण अभियंता रामखिलाड़ी मीणा एवं उच्च अधिकारियों के निर्देशन में नदबई उपखंड के गांव बरौलीछार में केंद्रीय सतर्कता दल द्वारा कार्यवाही की गई।
जयपुर से सतर्कता टीम गांव बरौलीछार पहुंची एवं बिजली चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। गांव में 5 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। जिन पर ढाई लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। इस मौके पर सहायक अभियंता डीके राजोरिया, सुनील, पुष्पेंद्र, श्यामसुंदर, सतीश चंद आदि मौजूद थे।
प्रदेश के तीनाें टाइगर रिजर्व में स्टाफ की कमी काे अस्थाई रूप से पूरा करने के लिए अब 15-15 दिन की ड्यूटी वन मंडल यानी टेरिटाेरियल स्टाफ की लगाई जाएगी। टाइगर रिजर्व की उन्हें ट्रेनिंग भी मिलेगी। फिलहाल यह प्राेसेस फरवरी तक जारी रहेगी।
हैड ऑफ फाॅरेस्ट की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व, रणथंभाैर टाइगर रिजर्व और सरिस्का टाइगर रिजर्व में प्रदेश के अलग-अलग जगहाें के वन मंडल स्टाफ काे भिजवाया जाएगा। ट्रेनिंग के दाैरान इन्हें 15 दिन तक फील्ड विजिट करवाई जाएगी।
पिछले दिनाें वन मंडल के स्टाफ काे ट्रेनिंग दी जा चुकी है। प्रदेश के तीनाें रिजर्व में पिछले लंबे समय से स्टाफ और संसाधनाें की कमी के चलते स्थिति गंभीर बनी है। ऐसे में एनटीसीए की ओर से वर्ष 2019 में प्रदेश के तीनाें टाइगर रिजर्व बेहतर रैंक नहीं आई है।
जानिए, प्रदेश के टाइगर रिजर्व में स्टाफ की क्या स्थिति है
रणथंभाैर : रैंक 40
रणथंभाैर टाइगर रिजर्व में फाॅरेस्ट गार्ड के 50 प्रतिशत से अधिक पद खाली हैं। यहां 123 फाॅरेस्ट गार्ड में से 61 कार्यरत हैं। जबकि 62 पद लंबे समय से खाली चल रहे हैं। इससे रिजर्व की व्यवस्थाएं भी प्रभावित हाे रही है। जबकि यहां बाघाें की संख्या अच्छी है। विभाग की अाेर से खाली पदाें की लंबे समस्या के अलावा संसाधनाें की भी कमी है। पिछले साल रणथंभौर की 40वीं रैंक आई थी।
सरिस्का : रैंक 41
सरिस्का टाइगर रिजर्व में फाॅरेस्ट गार्ड के करीब 50 प्रतिशत पद खाली हैं। यहां करीब 133 में से 68 फाॅरेस्ट गाॅर्ड के पद भरे हैं। जबकि 65 पद खाली हैं। स्टाफ की कमी से हाेने से एक गार्ड के पास दूसरी बीट की भी जिम्मेदारियां हैं। अन्य संसाधन की कमी हाेने से भी मॉनिटरिंग से लेकर ट्रेकिंग में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पिछले साल सरिस्का की 41वीं रैंक आई।
मुकंदरा : रैंक 46
मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में 50 प्रतिशत से अधिक स्टाफ के पद खाली हैं। यहां कुल 111 में से 52 फाॅरेस्ट गार्ड हैं, यानी 60 पद खाली हैं। वहीं, दूसरी ओर अन्य स्टाफ के पद भी पिछले समय से खाली चल रहे हैं। अभी तबादलाें के लिए 33 अधिकारियाें और वनकर्मियाें ने आवेदन किया हुआ है। ऐसे में स्टाफ की भी गंभीर समस्या हाे रही है। पिछले साल मुकंदरा टाइगर रिजर्व की 46वीं रैंक आई थी।
प्रदेश के तीनाें टाइगर रिजर्व में स्टाफ की कमी से काफी परेशानी हाे रही है। सरकार काे चाहिए कि वाे वर्कचार्ज काे फाॅरेस्ट गार्ड पर प्रमाेट करें। ताकि प्रदेश में सरकार पर वित्तीय भार भी नहीं बढ़ेगा और रिजर्व में राहत भी मिल सकेगी। साथ ही वर्कचार्ज की जगह आसपास के ग्रामीणाें काे राेजगार भी मिल सकेगा।- अशाेक कुमार शर्मा, प्रदेश मंत्री राजस्थान वन विभाग श्रमिक संघ सवाई माधाेपुर
प्रदेश के तीनाें टाइगर रिजर्व में वन मंडल स्टाफ काे प्रदेश के तीनाें टाइगर रिजर्व में 15-15 दिन की ट्रेनिंग के लिए भिजवाया जाएगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। यह ट्रेनिंग चार महीने तक यानी फरवरी तक चलेंगी। नए अधिकारी अपने स्तर पर इसे आगे बढ़ाने का अपने अनुसार निर्णय कर सकेंगे।- जीवी रेड्डी, हैड ऑफ फाॅरेस्ट राजस्थान सरकार
प्रदेश में रणथंभाैर जैसे अभयारण्य बनाए जाएं : भरत सिंह
कैंपा मद में 2 हजार कराेड़ रुपए की राशि पड़ी हुई है, इसका उपयाेग कर हाड़ाैती के जंगलाें काे वन्यजीवाें के संरक्षण किया जाए। प्रदेश में रणथंभाैर जैसे और भी अभयारण्य बनाए जाएं। बारां के शाहबाद के जंगलाें और शेरगढ़ काे संरक्षण की आवश्यकता है। मुकंदरा और रामगढ़ पर भी ध्यान देना हाेगा। ये पत्र सांगाेद विधायक भरत सिंह ने मुख्यमंत्री काे लिखा है। वन विभाग में 40 प्रतिशत पद निचले स्तर पर रिक्त हैं।
सरकार की काेविड-19 के तहत जारी एडवाइजरी के अनुसार नवंबर से गवर्नमेंट स्कूलाें में बाेर्ड कक्षाओं के संचालन काे लेकर तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, दूसरी ओर स्कूलाें में साेशल डिस्टेंसिंग से लेकर अन्य व्यवस्थाओं काे लेकर संस्था प्रधान चिंतित हैं। उनका कहना है कि स्कूलाें में कमराें में एक साथ एक सेक्शन में 30 से अधिक स्टूडेंट्स हैं। ऐसे में एक कमरे में सीटिंग व्यवस्था में बड़ी परेशानियां हाेगी।
10वीं और 12वीं बाेर्ड की कक्षाओं में स्टूडेंट्स की संख्या अधिक है। उनके लिए एक कमरे में एक साथ इतने स्टूडेंट्स काे बैठाना और दाे गज की दूरी की एडवाइजरी का पालना करवाना संभव नहीं हाेगा। वहीं, दूसरी ओर स्कूलाें में स्टूडेंट्स के लिए सेनेटाइजेशन सिस्टम और कमराें काे सेनेटाइजेशन करवाना बड़ी मुश्किल है। कुछ संस्था प्रधानाें का कहना है कि उन स्कूलाें में अधिक समस्या है। जहां स्टूडेंट्स की संख्या अधिक है।
कक्षा में 60 स्टूडेंट्स हैं ताे कैसे हाेगी व्यवस्था
बाेर्ड की कक्षाओं में यदि 60 स्टूडेंट्स है ताे उन स्कूलाें में एक सब्जेक्ट में पढ़ाई करवाना शिक्षकाें के लिए बड़ी मुश्किल हाेगी। शिक्षकाें ने बताया कि एक शिक्षक 60 स्टूडेंट्स काे एक ही समय में किस तरह से पढ़ा सकेंगे। चूंकि कमराें में 16 से 20 स्टूडेंट्स ही बैठ पाते हैं। ऐसे में पढ़ाई करवाना संभव नहीं है।
शिक्षक पढ़ाने के लिए तैयार हैं। लेकिन, साेशल डिस्टेंसिंग के साथ सुचारु रूप से शिक्षण की व्यवस्था हाे पाएं इसके लिए सरकार जल्द ग्राउंड प्लान तैयार करे।- मनाेज भारद्वाज, अध्यक्ष पुरस्कृत शिक्षक फाेरम काेटा
10वीं, 12वीं बाेर्ड कक्षाओं के संचालन काे लेकर गाइड लाइन का इंतजार है। विभागीय स्तर पर भी हम लेसन प्लान तैयार करवाएंगे।- गंगाधर मीना, डीईओ माध्यमिक मुख्यालय
त्योहारों की खुशियां दोगुनी करने दैनिक भास्कर और सोजतिया ज्वैलर्स की तरफ से शहरवासियों के लिए खुशियों की शॉपिंग कॉर्निवल चल रहा है। इसमें दिवाली तक ग्राहक चुनिंदा शोरूम से अपने पसंदीदा उत्पादों की शॉपिंग कर लक्की ड्रॉ से आकर्षक पुरस्कार जीत सकते हैं। खुशियों की शॉपिंग कार्निवल के सहयोगी सोजतिया ज्वैलर्स, गिफ्ट पार्टनर रत्नम ज्वैलर्स अाैर गणेशम इलेक्ट्रॉनिक्स, इवेंट पार्टनर घूमो-सा इवेंट है। दिवाली तक खरीदारी के शुभ संयोग पर ज्वैलरी, वाहन के साथ हर तरह की खरीदारी की जा सकती है। काेराेना संक्रमण काे ध्यान में रखते हुए काॅर्निवल में प्रतिभागी आउटलेट्स पर हाईजीन के साथ सुरक्षित शॉपिंग
का अनुभव मिलेगा। जहां बेझिझक परिवार के लिए हर तरह प्रोडक्ट की खरीदारी की जा सकती है। स्कीम में भाग लेने अाैर प्रतिभागी आउटलेट्स की जानकारी के लिए 9828345980 अाैर 9784534168 पर संपर्क कर सकते हैं। काॅर्निवल में ग्राहकों काे राेज लक्की ड्रॉ से उपहार जीतने के साथ योजना के अंत में लक्की ड्रॉ से बंपर उपहार जीतने का माैका मिलेगा। ऑफर में भाग लेने के लिए 9190000071 पर मिस्ड कॉल
कर सकते हैं। ये हैं प्रतिभागी शोरूम : सोजतिया ज्वैलर्स, रत्नम ज्वैलर्स, आर्या सिल्वर एंड गोल्ड प्लेटेड, लिभेर, कल्याण मार्केटिंग, सुनील गारमेंट्स, पूनम फर्नीचर, वुशू शूज शोरूम, रामजी हुंडई एमआईए मादड़ी, बनैली उदयपुर, अलंकार ज्वैलर्स, राजा साहब भूपालपुरा, लाभ्या श्री लहंगा एंड साड़ीज।
भरतपुर इलेक्ट्रसिटी सर्विसेज लिमिटेड की ओर से दीवाली पूर्व अतिआवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। इस वजह से शनिवार को 4 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। पीआरओ एसपी सिंह ने बताया कि गुरुवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक 11 केवी ओपीएच की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उल्लेखनीय है कि जिलेभर में पिछले कई माह से मेंटनेंस कार्य किया जा रहा है।
जिले की 8 नगरपालिकाओं के आमचुनाव को मद्देनजर रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी नथमल डिडेल ने बताया कि 30 अक्टूबर से नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन, 1 नवम्बर को अभियान 1 नवम्बर को समस्त बीएलओ अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं के मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने, हटाने व शुद्धिकरण किए जाने का कार्य करेंगे। 5 नवम्बर को दावों एवं आक्षेपों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि, 11 नवम्बर को दावों एवं आक्षेपों के निस्तारण की अवधि, 18 नवम्बर को पूरक सूचियों की तैयारी, 19 नवम्बर को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
नगर निगम द्वारा दो साल से स्ट्रीट डॉग के खिलाफ कोई प्रभावी अभियान नहीं चलाने के कारण अब शहर में इनकी संख्या करीब 6 हजार पहुंच गई है। इस कारण आए दिन डॉग बाइट के केस बढ़ रहे हैं। इसके अलावा कुत्तों के वाहनों के पीछे भागने से दोपहिया वाहनों के दुर्घटना ग्रस्त होने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं, लेकिन अब इससे राहत मिल जाएगी। नगर निगम ने स्ट्रीट डॉग की नसंबदी का टेंडर कर दिया है। अभियान दीपावली के तुरंत बाद प्रारंभ हो जाएगा। क्योंकि संबंधित संवेदक को ऑपरेशन थियेटर और पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड बनाना है।
प्रशासन द्वारा इन्हें नियंत्रित करने के लिए एबीसी का फार्मूला अपनाया जाएगा। नसबंदी के साथ ही कुत्तों के एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए जाएंगे ताकि कुत्ते रैबीज वायरस से संक्रमित नहीं हो और इनके काटने के बाद किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं हो। नसबंदी के बाद कुत्तों को 5 दिन पोस्ट आपरेटिव वार्ड में रखा जाएगा और उसके बाद कान में टैग लगाकर छोड़ा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि दो साल पहले नगर निगम क्षेत्र में करीब 5 हजार स्ट्रीट डॉग माने जाते थे, लेकिन इन दो साल के ब्रीडिंग पीरियड में यह संख्या अब 6 हजार के करीब पहुंच गई है। सितंबर से दिसंबर तक कुत्तों का ब्रीडिंग सीजन माना जाता है। इस दौरान ये आक्रामक हो जाते हैं। इन कुत्तों का आतंक इस कदर है कि हर दिन करीब 30 लोग डॉग बाइट का शिकार होते हैं। नगर निगम ने अब 20 लाख रुपए का टेंडर कर दिया है।
जोनवार होगी कुत्तों की रैकी
निगम और संवेदक संस्था का अमला आक्रामक कुत्तों की जोनवार रैकी करेगा। कुत्तों के हमलों की जमीनी पड़ताल की जाएगी जिससे बर्थ सीजन शुरू होने से पहले हिंसक कुत्तों की नसबंदी की जा सके। उल्लेखनीय है कि गंगा मंदिर, मथुरा गेट, एकता विहार कॉलोनी, बुध की हाट, गंगा मंदिर के पास कसाई मोहल्ला, रंजीत नगर, वासन गेट, नदिया मोहल्ला, गोपालगढ़, गिरीश विहार कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, जसवंत नगर, स्वर्ण जयंती नगर, राजेंद्र नगर, आनंद नगर, कृष्णा कॉलोनी में स्ट्रीट डॉग ज्यादा एक्टिव हैं।
स्ट्रीट डॉग की होगी नसंबदी : आयुक्त ^स्ट्रीट डॉग संख्या नियंत्रण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। संवेदक स्ट्रीट डॉग को पकड़ कर नसबंदी करेगा। इसके लिए उसे अपने स्तर पर ऑपरेशन थियेटर एवं पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड बनाना है। नसबंदी वाले स्ट्रीट डॉग की टैगिंग की जाएगी। जिससे पारदर्शिता रहे। दीपावली के बाद धरपकड़ अभियान प्रारंभ कर दिया जाएगा। नीलिमा तक्षक, आयुक्त
हिरण मगरी थाना क्षेत्र के मनवाखेड़ा में किराए के कमरे में नर्सिंगकर्मी का शव शुक्रवार सुबह फंदे से लटका मिला। कमरे से मिली डायरी के अनुसार पुलिस तनाव के कारण खुदकुशी करना मान रही है। नर्सिंगकर्मी सिराेही जावाल निवासी लक्ष्मण (24) पुत्र बाबूलाल मेघवाल का फंदे से लटका शव मिला। कमरे में पुलिस काे एक डायरी मिली। इसमें मां-बड़े भाई की उपेक्षा पर खरा नहीं उतरने जैसी बातें लिखी हुई थी।
पुलिस प्राथमिक रूप से नाैकरी नहीं मिलने के कारण से तनाव में हाेना मान रही है। थानाधिकारी हनवंत सिंह ने बताया कि सूचना पर माैके पर पहुंचे। कमरे में फंदे से लटका शव मिला। पूछताछ में सामने अाया कि युवक के पिता नहीं है। परिवार में मां और बड़ा भाई ही है। लक्ष्मण ने नर्सिंग की लेकिन अभी किसी संस्थान में नाैकरी नहीं मिली। लेकिन जहां भी काेई काम हाेता ताे वहां चला जाता था। उन्हाेंने बताया कि कमरे से एक
छाेटी डायरी मिली है। इसमें उसने लिखा था कि स्कूल जाता था तब भाई छाेड़ने जाते थे, मां घी लगाकर राेटी खिलाती थी। पालपाेस कर इतना बड़ा किया लेकिन उनकी अपेक्षा पर खरा नहीं उतर पाया हूं। इससे यह माना जा रहा है कि युवक नाैकरी नहीं मिलने के कारण परेशान था। पुलिस ने शव काे एमबी हाॅस्पिटल की माेर्चरी में रखवाया है।
अपराधियों से सांठगांठ रखने की वजह से कामां थाना प्रभारी नेकीराम चौधरी को लाइन हाजिर और जुरहरा के पूर्व एसएचओ कमलेश मीणा को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें नेकीराम चौधरी की तो कामां थाने पर दूसरी बार तैनाती हुई थी। इससे पहले वे पहाड़ी में थे। लेकिन, वहां भी विवादों में आने के कारण पिछले माह उन्होंने अपना तबादला कामां करवा लिया था।
नेकीराम को तत्कालीन डीआईजी लक्ष्मण गौड़ ने भी पहाड़ी थाने से सस्पेंड किया था। वहीं जुरहरा के पूर्व थाना अधिकारी कमलेश मीणा को भी अब एसपी डॉ. अमनदीप सिंह ने निलंबित कर दिया है। मीणा को इससे पहले ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपियों से सांठगांठ करने के आरोपों में लाइन हाजिर किया गया था।
जांच में उन पर लगे आरोप सही पाए गए हैं। वहीं कामां में अब प्रशिक्षु आईपीएस सुमित मेहरडा को लगाया गया है। इसके साथ ही पुलिस लाइन से 4 महिला कांस्टेबलों सुमन, हेमलता, मनु कुमारी और सुमन गुर्जर को कामां थाने पर लगाया गया है। जबकि 13 पुलिस कर्मियों की पारिवारिक स्थिति एवं अटैचमेंट अवधि पूरी होने पर उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया है।
आरटीआई में सूचना मांगने वाले वीरेंद्र सिंह ने करीब ढाई साल पहले डीएसओ कार्यालय के बाबू पर धमकाने का आरोप लगाया। फिर जांच के लिए न तो मोबाइल दिया और न ही खुद का वॉयस सैंपल।
बल्कि कोर्ट में सुनवाई के दौरान उसके वकील ने कहा कि अब वे इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते। इस पर कोर्ट ने डीएसओ के बाबू हरिओम गुप्ता के खिलाफ मामला खारिज कर दिया। उल्लेखनीय है कि करीब 3 साल पहले इस मामले की ऑडियो वायरल हो गई थी। तब यह मामला कई दिनों तक चर्चा में रहा था।
पुलिस ने भी अपनी जांच रिपोर्ट में कहा था कि शिकायतकर्ता वीरेंद्र सिंह ने वह मोबाइल नहीं दिया जिसमें उसने बाबू हरिओम गुप्ता की बातचीत रिकॉर्ड की थी। ऑडियो सीडी की एफएसएल जांच के लिए उसने वॉइस सैंपल भी नहीं दिया था। गुप्ता पर आरोप था कि जनवरी 2018 में उसने आरटीआई आवेदक को फोन करके पहले कार्यालय में आने पर ही सूचना उपलब्ध कराने को कहा। जब आवेदक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सूचना के लिए कार्यालय आने की क्या जरूरत है तो गुप्ता ने धमकी दी कि हमने आप के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी है। आपको पुलिस द्वारा गिरफ्तार करवाया जाएगा।
शहर के एक होटल व्यवसायी उद्धव अरोड़ा और उनके बेटे नरेंद्र अरोड़ा के खिलाफ भिवाड़ी की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी ने 80.29 लाख रुपए की धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि अरोड़ा ने जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे पर 20 लाख रुपए की पेशगी देकर 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का होटल बनवा लिया। बाद में बकाया राशि देने से मना कर दिया। जब उनसे पैसे मांगे तो जान से मारने की धमकी दी और बोले तुम्हारे घर वालों को पता भी नहीं चलेगा।
मथुरा गेट थाने में दर्ज एफआईआर में अलवर जिले के भिवाड़ी स्थित यूनिक कंस्ट्रक्शन के प्रॉपराइटर 50 वर्षीय राकेश भालोटिया ने कहा है कि वह आर्किटेक्ट तोपित मोंगिया के माध्यम से फरवरी, 2016 में उद्धव और नरेंद्र अरोड़ा से मिला था। इन्होंने 4 मार्च, 2016 को कृष्णा नगर स्थित एक ऑफिस में गोल्डन एग्रो विजन प्रा. लि. के मालिक उद्धवदास अरोडा, उनके बेटे नरेंद्र अरोड़ा और आर्किटेक्ट तोपित मोंगिया ने उसे एक होटल बनाने को कहा। इसके लिए करीब 1 करोड़ रुपए के काम का वर्क ऑर्डर भी दे दिया गया। बतौर पेशगी 20 लाख रुपए एडवांस दिए गए। बाकी रकम काम पूरा होने के साथ समय-समय पर देने का भरोसा दिलाया।
वर्क ऑर्डर मिलने के बाद जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे पर होटल बनाने का काम शुरू करके 15 जून, 2017 को पूरा कर दिया गया। इस पर 1 करोड़ 4 लाख 29 हजार 387 रुपए की लागत आई। उसने समय-समय पर आरोपियों से पैसा मांगा, लेकिन वे बहाना बनाकर टालते रहे। इस 29 अक्टूबर को जब उसने आरोपी उद्धवदास अरोड़ा, नरेंद्र अरोड़ा और तोपित मोंगिया से बकाया रकम 84 लाख 29 हजार 387 रुपए देने को कहा तो उन्होंने पैसा देने से इंकार कर दिया। डिफेक्टिव काम की वजह से पैसा रोका: अरोड़ा ^यूनिक कंस्ट्रक्शन कंपनी ने होटल का काम वर्क ऑर्डर के मुताबिक नियत समय पर पूरा नहीं किया। साथ ही काम में कई जगह बड़ी खामियां छोड़ दी गई हैं। डिफेक्टिव काम की वजह से उसका पैसा रोका गया। साथ ही यूनिक कंस्ट्रक्शन से 2 करोड़ 9 लाख रुपए अभी वसूल किया जाना बाकी है। उद्धवदास अरोड़ा
त्याेहारी सीजन की शुरुअात हाे चुकी है। वहीं दीपावली के बाद शादियां भी शुरू हाे जाएगी। इस बार काेराेना के चलते शादियाें का ट्रेंड बदलेगा। शादियाें काे लेकर लाेेगाें ने अभी से ही खरीदारी शुरू कर दी है। लाेग दूसरे खर्चाें काे कम कर ब्राइडल ड्रेसें खरीदना पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही ड्रेस के मेचिंग के मास्क भी तैयार किए जा रहे हैं। फिल्मी सितारों के वेडिंग ड्रेस का क्रेज इन दिनाें बढ़ा है। इस समय प्रियंका चोपड़ा की वेडिंग ड्रेस की काफी डिमांड चल रही है। प्याेर रेड पंसद कर रहे हैं। इंडो-वेस्टर्न श्रग ड्रेस की डिमांड है। यह साल पूरा कोरोना में निकल गया। वहीं नवंबर और दिसंबर माह में शादियों के 5 सावे हैं।
लाइट ब्लू और ग्रे-लाइट कलर सबकी पसंद, डिमांड मैचिंग मास्क की
फैशन डिजाइनर डिंपल जैन बताती है कि इस बार ब्राइडल ड्रेस में प्योर रेड कलर की डिमांड है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी में पहनी ड्रेस को पसंद किया जा रहा है। अभी शादियों के लिए लोग ड्रेस पर अधिक खर्च कर रहे हैं। वहीं रिसेप्शन और कॉकटेल पार्टी में पहनने के लिए सीक्वेंस गाउन का ट्रेंड चल रहा है। इसमें लाइट ब्लू और ग्रे-लाइट कलर ज्यादा पंसद किया जा रहा है।
फैशन डिजाइनर सिद्धि चपलोत ने बताया कि ब्राइडल ड्रेस में पेस्टल कलर का ट्रेंड बढ़ा है। ब्राइडल ड्रेस के साथ एम्ब्रॉयडरी, जरदोशी वर्क की डिजाइन की डिमांड है। एलेंगेस लुक देने के लिए लाइट वेट ड्रेस का क्रेज है। इंडो-वेस्टर्न में श्रग ड्रेस की डिमांड है।
फैशन डिजाइनर यशवंत कुमार जैन ने बताया कि फैशन में फ्रिल और गैर वाली ड्रेस की डिमांड है। कोरोना के बाद से ब्राइडल ड्रेस में भी बदलाव हुए हैं। शादियों में पहले ड्रेस के मंचित के हैंडबैग और मोबाइल कवर की डिमांड थी। लेकिन अब मास्क की डिमांड है।
25 नवंबर को देवउठनी एकादशी से शादियों की शहनाई गूंजेंगी
नवंबर और दिसंबर माह में 5 शुभ मुहूर्त हैं। नवंबर माह में देवउठनी एकादशी के अबूझ मुहूर्त के अलावा 30 नवंबर और दिसंबर में 7,9,11 को शुभ मुहूर्त है।
वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन की कैरिज एण्ड वैगन शाखा कोटा एवं सिग्नल एवं दूरसंचार की यूथ विंग की बैठक यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव की अध्यक्षता में हुई। इसमें यूथ विंग का गठन किया गया। यूनियन की कैरिज एण्ड वैगन शाखा के अध्यक्ष दीपक राठौर ने बताया कि यूथ विंग की बैठक यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव ने संबोधित किया।
यूथ विंग की नई कार्यकारिणी मैं मोहम्मद जफर को संयोजक, निलेश मीणा को अध्यक्ष, बच्छराज मीणा के यूथ विंग का सचिव, मुनेश मीणा को कार्यकारी अध्यक्ष तथा जितेन्द्र सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया।इस अवसर पर जोनल यूथ विंग के कोषाध्यक्ष संतोष दुबे सहित शाखा के सचिव सुनील झा, हरेन्द्र सिंह, शाकिर मोहम्मद, राजकुमार वर्मा, गजेन्द्र सिंह, केएन मीणा, सुनीता शर्मा मौजूद रहे।
फेस्टिवल सीजन को देखते हुए रॉयल आर्किड समूह द्वारा 1-बीएचके, 2-बीएचके व 3-बीएचके प्रीमियम फ्लैट्स की बुकिंग के साथ आकर्षक उपहार दिए जा रहे हैं। डवलपर ग्रुप निदेशक सत्यनारायण गर्ग ने बताया कि भामाशाह मंडी में 7 दिवसीय लोन कैंप व ग्राहक संपर्क अभियान का प्रारंभ कृषि उपज मंडी समिति सचिव एमएल जाटव ने किया।
इसमें ग्राहकों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया, लोन संबंधित जानकारियां ली। बुकिंग आवेदन जमा करवाने पर बैंक द्वारा तुरंत लोन स्वीकृत किया जा रहा है। 21 नवंबर तक बुकिंग पर विशेष दीपावली उपहार के तौर पर मॉड्यूलर किचन फ्री दिया जा रहा है। शिविर में रॉयल आर्किड आवासीय प्रोजेक्ट के 30 फ्लैट्स व दो वाहन ऋण के लिए बैंक द्वारा लोन की सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई।
शिविर में बैंक के सहायक महाप्रबंधक नरेश गर्ग ने ग्राहकों को बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर मंडी के व्यापारीगण, किसान एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। पीएनबी के लोन पॉइंट मुख्य प्रबंधक गौरव सोनी ने बताया कि प्रोजेक्ट की लोकेशन अहम होने से ग्राहक तुरंत इसको अपना घर बनाएंगे।
जिले में कोरोना का कहर अभी कम नहीं हुआ है। शुक्रवार को वापस पॉजिटिव रोगियों की संख्या बढ़ गई है। इस दिन जिले में 78 नए पॉजिटिव रोगी निकले हैं, जिनके सहित अब तक जिले में 5845 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
इनके अलावा एक अन्य की मौत होने के साथ ही अबतक 94 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। विभिन्न अस्पतालों में शुक्रवार को 91 लोगों के रिकवर्ड होने के बाद अब तक 5593 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं।
बरसिंगों का बास देणोक में आवासीय क्षेत्र के बीच में लगे मिनी ट्रांसफार्मर से कंरट लगने से एक मवेशी की मौत हो गई। पिछले कुछ महीनों से किसी न किसी मवेशी की कंरट लगने मौत का सिलसिला जारी है। ग्रामीणों ने इसे दूसरी जगह लगाने की मांग की थी लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।
कृषि विद्युत के बकाया बिलों पर पैनल्टी व एलपीएस छूट योजना का 31 अक्टूबर अंतिम दिन है। एक नवंबर से डिस्कॉम कनेक्शन काटने की कार्रवाई कर सकता है। भारतीय किसान संघ की ओर से योजना की अवधि बढ़ाने की मांग पर सरकार की ओर से अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है। ऐसे में संघ किसानों से बिल भरकर माफी योजना का लाभ लेने की अपिल की है।
संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख तुलछाराम सिंवर ने विज्ञप्ति में बताया कि डिस्कॉम प्रबंध निदेशक व प्रमुख शासन सचिव को पत्र भेज कर खरीफ सीजन की फसलों के भुगतान नहीं आने के चलते योजना की अवधि बढ़ाने की मांग की गई है लेकिन अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। मौजूदा निर्देशों के अनुसार योजना के 30 व 31 अक्टूबर दो ही दिन बचे हैं। दो दिनों में छुट्टी के बावजूद काउंटर खुले रहेंगे।
ऐसे में बिल जमा करवाकर छूट का लाभ लें। बालेसर के अधिशाषी अभियंता ए.के. सिन्हा ने बताया कि क्षेत्र के समस्त कृषि उपभोक्ता 30 व 31 अक्टूबर तक अपना बिल बालेसर,शेरगढ,देचू,सेखाला, व चामू कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इसके लिए दो दिन तक कार्यालय खुले रहेंगे। देचू क्षेत्र के चांदसमा, ऊंटवालिया लोड़ता अचलावता 33/11 केवी जीएसएस पर शुक्रवार को एवं 31 अक्टूबर को कलाऊ, जेठानिया जीएसएस पर शिविर लगाए जाएंगे। इसमे किसान बिल भरवा सकते हैं।
करीब सात महीने की हील हुज्जत के बाद नगर निगम ने बंदर पकड़ने का टेंडर कर दिया है। संभवत: 31 अक्टूबर से बंदरों को पकड़ने का अभियान प्रारंभ कर दिया जाएगा। शुरुआत में अटल बंध, किला और रणजीत नगर में पिंजरे रखवाए जाएंगे, क्योंकि यह बंदरों की संख्या ज्यादा है। माना जाता है कि शहर में दो हजार से ज्यादा बंदर हैं जो दिन भर शहर में धमाचौकड़ी करते घूमते हैं।
बंदरों के कारण लोगों का जीना हराम होता जा रहा है। इसलिए अधिकांश पार्षद लगातार बंदर पकड़ने का टेंडर किए जाने की मांग करते रहे हैं। लेकिन नगर निगम ने सात महीने बाद टेंडर कर दिया है। ज्ञात रहे कि मार्च के आखिर में बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाया था। इस दौरान मंकी बाइट की कई बड़ी घटनाएं हुई हैं।
आरबीएम अस्पताल में जिलेभर से रोजाना करीब 125 लोगों को आवारा बंदर और कुत्ते काटने के केस आते हैं। अस्पताल प्रशासन के पास कुत्ते और बंदर द्वारा काटने के आंकड़े अलग-अलग नहीं हैं। क्योंकि एक ही इंजेक्शन लगता है, इसलिए रिकॉर्ड में ये आंकड़े डॉग बाइट के नाम से ही दर्ज होते हैं। आयुक्त नीलिमा तक्षक ने बताया कि टेंडर हो गए और कल/परसों से बंदर पकड़ने का अभियान प्रारंभ हो जाएगा।
जिले की पंचायताें का केंद्रीय टीम निरीक्षण कर भौैतिक स्थिति व सरकार की याेजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेगी। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह दिल्ली से दाे सदस्यीय टीम श्रीगंगानगर पहुंचेगी।
इसके बाद टीम में शामिल अधिकारी ग्राम पंचायत मिर्जेवाला, भादवांवाला, सांवतसर, खाटां, भगवानसर, गाेपालसर, मानकसर, गदरखेड़ा, लाधूवाला, नारायणगढ़ पंचायताें में पहुंचकर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क याेजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास याेजना के कार्याें का निरीक्षण करेंगे तथा पंचायताें की भौैतिक स्थिति का जायजा लेंगे।
लोहावट थाना क्षेत्र के शैतानसिंहनगर में 5 महीने पुराने जमीन विवाद ने किसान चतुराराम की जान ले ली। बुधवार रात उनकी गोली मार कर हत्या कर दी। दो दर्जन आरोपियों ने उन पर कई फायर किए। हैरानी की बात यह है कि फायरिंग के दौरान पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी तो थानेदार बोले कि पहले केस दर्ज कराओ, फिर मौके पर चलूंगा। थोड़ी ही देर में यह सूचना आ गई कि फायरिंग में एक जने की मौत हो गई। गुरुवार को एसपी ने थानेदार इमरान खां को हटा दिया।
मृतक चतुराराम
पीड़ित परिवार ने भी थानेदार के खिलाफ अफसरों को रिपोर्ट दी है। योगेश चौधरी को नया थानेदार लगाया है। वहीं, हत्या के मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को दस्तयाब किया है। इससे पहले गुरुवार सुबह घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल के आगे धरने पर बैठ गए। शव उठाने से इनकार कर दिया। देर शाम थानाधिकारी को हटाने के बाद शव के पोस्टमार्टम के लिए सहमति दी और धरना उठाया। जांच बाप थानाधिकारी को दी गई है।
मृतक के बेटे नरेन्द्र ने पुलिस को बताया कि पिता चतुराराम, मां व परिवार के सदस्य बुधवार रात 9 बजे घर पर ही थे। उसी समय दाऊराम पुत्र अलसाराम हुड्डा, लाखाराम पुत्र अलसाराम, जितेन्द्र, विजय माना राम, महिपाल पुत्र लाखाराम, तिलोक पुत्र भीखाराम, लालाराम पुत्र लक्ष्मणराम, पपुराम पुत्र राणाराम जाट निवासी आमला व जगदीश, मनोहर, पिसरान सुखाराम, सोनाराम पुत्र जोगाराम शैतानसिंहनगर, अशोक पुत्र केसुराम,मदन पुत्र मोहनराम रूपाणा जैताणा कई वाहनों में सवार होकर आए।
आते ही फायरिंग करनी शुरू कर दी। दाऊराम ने पिता चतुराराम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान के जेठाराम पुत्र हीराराम पिता को बचाने लगे लेकिन उन्हें भी गोली लग गई। फायरिंग के बाद सभी आरोपी वाहन लेकर भाग गए। पिता चतुराराम को इलाज के लिए लोहावट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजन व ग्रामीण बोले- कहीं सुनवाई नहीं हुई, रात में बदमाशों ने हमलाकर एक की जान ले ली
ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को दिन में आरोपी दाऊराम विवादित जमीन पर पुलिस के साथ नलकूप खोदने की मशीन लेकर पहुंचा। ग्रामीणों ने विरोध किया तो दिन भर समझाइश का दौर चला। सहमति नहीं बनने पर रात में वह कई वाहनों में दो दर्जन लोगों को लेकर पहुंच गया। मृतक के परिवार ने बताया कि थानाधिकारी खुद मौके पर आए। फिर वापस चले गए। मारपीट हुई तो चतुराराम व पड़ोसी रामचंद्र धतरवाल पुलिस थाने गए।
उनकी रिपोर्ट नहीं ली। तब फलोदी डिप्टी के पेश हुए। वहां से देर शाम वापस आए और दो घंटे बाद गोली मार दी गई। जबकि इस विवादित भूमि का स्थगन आदेश था। ग्रामीणों ने थानाधिकारी को निलंबित करने, परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग की व धरने पर बैठ गए। शाम को थाने में हुई वार्ता में फलोदी के अतिरिक्त जिला कलेक्टर हाकम खां, एडिशनल एसपी दीपक शर्मा, एसडीएम राजीव शर्मा, फलोदी डिप्टी पारस सोनी ने समझाइश की। कलेक्टर व एसपी से फोन पर बात करवाई।
यह है विवाद का कारण
मृतक चतुराराम के पिता के पास 300 बीघा जमीन थी। पिता की मौत के बाद मां लिछमी देवी के नाम 150 बीघा व इतनी ही जमीन उनके 5 बेटों मुन्नाराम, मृतक चतुराराम, खींयाराम, स्व गोरधनराम व भागीरथराम बैरड के पास रही। दाऊराम हुड्डा ने पांचों भाइयों में आपसी फूट डालकर 50 बीघा जमीन लिछमी देवी से ले ली। इसको लेकर चतुराराम व उसके भाई खींयाराम ने मौजिज लोगों को बुलाकर पंचायती कराई लेकिन दाऊराम नहीं माना।
परिवार को 25 लाख का मुआवजा देने की मांग
ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को 25 लाख की सरकारी सहायता व बेटे को सरकारी नौकरी देने की मांग का ज्ञापन दिया। मृतक चतुराराम के घर गुरुवार शाम को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेकर मौका रिपोर्ट तैयार की। परिजनों की मांग पर जांच बाप थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित को सौंपी गई है। वहीं, शाम को शव पोस्टमार्टम के लिए जोधपुर रवाना किया। एडिशनल एसपी दीपक शर्मा ने बताया कि थानाधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एसपी आदेश से थाने से हटाकर जोधपुर भेज दिया है।
गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा प्रस्तावित आंदाेलन के मद्देनजर गुरुवार को कैबिनेट सब कमेटी की बैठक सचिवालय में हुई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की 3 प्रमुख मांगों पर सकारात्मक फैसला लिया गया है। बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा, युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना, एसीएस गृह अभय कुमाऱ, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सचिव गायत्री ए. राठौड, कार्मिक विभाग सहित कई विभागाें के अफसर माैजूद रहे।
बैठक में हुए गुर्जर आरक्षण आंदोलन से जुड़े ये 3 फैसले
पहला फैसला : आंदाेलन के बाद मरने वालों को 5 लाख की सहायता गुर्जर आंदाेलन के दौरान घायल हुए व्यक्तियों में से कैलाश गुर्जर, मानसिंह गुर्जर एवं बद्री गुर्जर की कुछ वर्षों बाद में मृत्यु हो गई थी। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार इनके परिवार को सामाजिक स्तर पर सहायता जुटाकर युवा एवं खेल मामलात राज्य मंत्री अशोक चांदना द्वारा 5 लाख रुपए प्रत्येक परिवार को सहायता के रूप में दिए जाएंगे। दूसरा फैसला: 1252 काे रेगुलर पे स्केल
दूसरे बिंदु पर लिए गए निर्णय के अनुसार अति पिछड़ा वर्ग के जिन 1252 अभ्यर्थियों का परिवीक्षाकाल पूर्ण हो चुका है, उन सभी अभ्यर्थियों को राज्य सरकार द्वारा परिवीक्षावधि पूर्ण होने पर रेगुलर पे स्केल दी जाएगी। तीसरा फैसला : एमबीसी आरक्षण 9वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए केंद्र काे लिखेगी राज्य सरकार राज्य सरकार (कार्मिक विभाग) द्वारा अति पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण से संबंधित प्रावधान को नौवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए पूर्व में भारत सरकार को 22 फरवरी 2019 एवं 21 अक्टूबर 2020 को लिखा जा चुका है। अब दाेबारा राज्य सरकार इस मामले में केंद्र काे लिखेगी कि एमबीसी आरक्षण प्रावधान को नौवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए तत्काल कार्यवाही हाे।
एक नवंबर को पीलूपुरा पहुंचने का किया आह्वान
प्रस्तावित गुर्जर आंदोलन को लेकर गुरुवार को गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति सदस्यों ने गुर्जर नेता भूरा भगत के नेतृत्व में तहसील इलाके के गुर्जर बाहुल्य गांवों का दौरा कर लोगों से एक नवंबर को पीलूपुरा-कारबारी स्मारक स्थल पर पहुंचने का आह्वान किया।
चेतावनी को देखते हुए सरकार ने गुर्जर नेताओं से वार्ता के लिए उच्चाधिकारियों की जयपुर में एक कमेटी बनाकर गुरुवार शाम सचिवालय में समय भी रखा, लेकिन गुर्जर नेताओं ने जयपुर जाने से इंकार कर दिया। उनका कहना रहा कि जो लाना है, वह यहीं लेकर आओ। सरकार से वार्ता का प्रस्ताव लेकर गुरुवार को एक बार फिर से करौली कलेक्टर भी हिण्डाैन स्थित कर्नल बैंसला के घर पहुंचे थे।
दस लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार जवाहर नगर थाने के कांस्टेबल का एसीबी ने 5 दिन का रिमांड लिया है। कानपुर के एक फार्मा व्यवसायी को धमकाकर रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार श्रीगंगानगर के जवाहर नगर थाने के कांस्टेबल नरेशचंद मीणा को जोधपुर एसीबी की टीम गुरुवार को जयपुर ले गई।
वहां उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा। जयपुर कोर्ट ने मीणा को पांच दिन के रिमांड पर एसीबी को सौंप दिया। डीआईजी (एसीबी) डॉ. विष्णुकांत ने बताया कि जयपुर से रिमांड पर लेकर एएसपी नरेंद्र चौधरी की टीम वापस जोधपुर के लिए रवाना हो गई।
यहां उससे पूछताछ कर जवाहर नगर थानाधिकारी राजेश कुमार सियाग और एएसआई सोहनलाल की भूमिका के बारे में विस्तृत पूछताछ की जाएगी। ऐसे में संभव है कि थानाप्रभारी राजेश सियाग ने पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में रिश्वत की मांग की हाे।