पेज

सोमवार, 30 नवंबर 2020

4000 ईडब्ल्यूएस के आवेदन लंबित हैं, आवेदक परेशान

जिले में सितंबर से लगातार चुनावों के चलते गत तीन माह से लगभग 4000 ईडब्ल्यूएस बनवाने के लिए ऑनलाइन किए गए आवेदन लंबित पड़े हैं । इससे पहले अप्रेल से जुलाई तक कोरोना लॉकडाउन के कारण से ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्रों के बनने में देरी हुई।

सिंतबर में पंचायत, अक्टूबर व नवंबर में नगर निगम और अब 10 नगर पालिकाओं के चुनाव चल रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन और उपखंड अधिकारी व स्टॉफ अधिकतर चुनाव में लगा है।

ज्यादा आवेदन ग्रेजुएट के कॉलेज शिक्षा के अधिकतर रिजल्ट अगस्त व सितंबर में आने के कारण ग्रेजुएशन करने के बाद और सरकार की नई भर्तियों के कारण जिले में बड़ी संख्या में ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन किए गए हैं। लॉक डाउन के दौरान करीब 3 माह तक ईडब्ल्यूएस आवेदन नहीं बन पाए थे।
जाति प्रमाण पत्र को लेकर होती है समस्या
आवेदन पत्र में जाति का साक्ष्य बेहद जरुरी दस्तावेज है। सर्टिफिकेट के लिए सामान्य वर्ग के पास जाति प्रमाण पत्र नहीं होने से उनको सामान्य वर्ग का दर्शाने में परेशानी होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में पुश्तैनी कृषि जमीन में जाति दर्शाई हुई है जबकि शहर व कस्बों के अधिकतर युवाओं के पास कृषि जमीन नहीं होने से जाति दर्शाने परेशानी है। शपथ पत्र के साथ गजेटेड अधिकारियों के हस्ताक्षर करवाने होते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

डीजल 32 पैसे और पेट्रोल 22 पैसे हुआ महंगा, लॉकडाउन के बाद डीजल 11.75 और पेट्रोल के 12.85 रुपए तक बढ़े दाम

तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी जारी रखते हुए, रविवार को डीजल पर 32 पैसे और पेट्रोल पर 22 पैसे की वृद्धि की है। डीजल व पेट्रोल की बढ़ोतरी लॉकडाउन के बाद से ही जारी है अब तक डीजल 11.75 और पेट्रोल 12.85 तक महंगा हो गया है।

रविवार को दामों में बढ़ोतरी के बाद अब पेट्रोल 89.71 रुपए और डीजल 81.55 रुपए प्रति लीटर हो गया है। दो दिन बाद मंगलवार को तड़के गैस सिलेंडर की नई दरें भी जारी हो जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि होगी।

लॉकडाउन के बाद डीजल 11.75 और पेट्रोल के 12.85 रुपए तक बढ़े दाम : एलपीजी फेडरेशन ऑफ राजस्थान के महासचिव कार्तिकेय गौड़ ने बताया कि लॉकडाउन के बाद पेट्रोल और डीजल में मूल्य वृद्धि शुरू हुई जो अभी तक रुकने का नाम नहीं ले रही है मई में पेट्रोल 76.86 रुपए प्रति लीटर था और डीजल 69.80 रुपए लीटर मिल रहा था। पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार कुछ कुछ पैसों की बढ़ोतरी हो रही है जिसकी वजह से अभी तक डीजल 11.75 और पेट्रोल 12.85 लीटर महंगा हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Diesel price 32 paise and petrol 22 paise up
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

सिर्फ 1804 डाक गलत पते पर गई है आरटीओ; जयपुर में ही 8 हजार आरसी दूसरे घरों में भेजी

(कन्हैया हरितवाल). परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस एवं आरसी गलत पते पर पहुंचाने की शिकायतों के बाद डाक विभाग से यह कार्य वापस ले लिया है। अब डाक विभाग का कहना है कि परिवहन विभाग का दावा गलत है। डाक के जरिए गत चार महीने में 1 लाख 35 हजार 999 डीएल-आरसी घरों तक पहुंचाई गई और इनमें से महज 1804 ही मामलों में गलत पतों की वजह से लौटाया गया था।

परिवहन विभाग का तर्क था कि अकेले जयपुर में 32 हजार में से करीब 8 हजार डाक गलत पते पर भेज दी गई। शिकायतों के चलते ही यह निर्णय किया गया है। आरसी एवं डीएल के लिए लोगों को आरटीओ एवं डीटीओ के चक्कर नहीं लगाने पड़े और बिचौलिए प्रथा को खत्म किए जाने को लेकर परिवहन विभाग ने अगस्त, 2019 में डाक विभाग से करार किया गया था। डाक विभाग को आपत्ति है कि परिवहन विभाग गलत आंकड़े पेश कर महकमे को बदनाम कर रहा है।

52 आरटीओ-डीटीओ में यह व्यवस्था शुरू की गई
1 अगस्त 2019 से परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस व आरसी डाक विभाग के माध्यम से भेजने की व्यवस्था शरू की थी। विभाग प्रदेश के 52 आरटीओ व डीटीओ सेंटर से आरसी व लाइसेंस कलेक्ट कर उनकाे स्पीड पाेस्ट करता था। लाेकल भेजने के प्रति लिफाफा 19 व प्रदेश में अन्य जगह भेजने का 41 रुपए स्पीड पाेस्ट चार्ज लिया जाता है। आरसी या लाइसेंस, वेलकम लेटर व लिफाफा तैयार करने का 60 पैसा लिया जाता है। जिनका गलत पता, उनकाे पुन: लाैटा दिया जाता है।

^ विभाग पर आराेप लगाकर व्यवस्था को बंद करना गलत बात है। परिवहन विभाग कह रहा है कि 32 हजार आरसी-ड्राइविंग लाइसेंस भेजे, जिनमें से 8 हजार गलत पत्ते पर पहुंचे है, यह सरासर गलत आंकड़े है।
-भूपेंद्र पाराशर, डाक विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर बीडी एंड मेल
^ हम कोई आरोप नहीं लगा रहे, सिर्फ आंकडों से तथ्य बताए हैं। हमें शिकायतें मिली थी और उनका वैरिफिकेशन भी करवाया गया था। यहां लाइसेंस बनाने आने वालों में से 99 फीसदी ने पुराने सिस्टम को ही सही बताया था। परिवहन मंत्री से अनुमति मिलने के बाद ही व्यवस्था को बदला गया है।

- रवि जैन, परिवहन विभाग आयुक्त



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Only 1804 posts went to the wrong address RTO; 8 thousand RC sent to other homes in Jaipur itself
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

सात दिन में 41 हजार यात्रियों का आवागमन, उड़ानें भी बढ़ीं

जयपुर एयरपोर्ट पर पिछले कुछ दिनों से यात्री भार में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। इसके साथ ही यह ग्रोथ एयरक्राफ्ट मूवमेंट में भी देखने को मिली है। लगातार यात्रीभार में इजाफा होने से एयरपोर्ट पर फ्लाइट के औसतन संचालन में भी वृद्धि हुई है। पहले जहां रोजाना औसतन 25 फ्लाइट्स का संचालन हो रहा था।

वह अब बढ़कर 28-30 हो गया है। शनिवार को जयपुर एयरपोर्ट से रिकॉर्ड 8950 यात्रियों का आवागमन हुआ। कोरोना काल में यह 1 दिन में यात्रियों का सर्वाधिक मूवमेंट है। 4566 यात्रियों का अराइवल और 4384 यात्रियों का डिपार्चर हुआ।

वहीं कुल 32 फ्लाइट्स का हुआ किया गया। जो अपने आप में सबसे अधिक है। इसी तरह 27 नवंबर को 8106 यात्रियों और 29 फ्लाइट्स, 22 नवंबर को 8647 यात्रियों और 30 फ्लाइट्स, 23 नवंबर को 8413 यात्रियों और 33 फ्लाइट, 24 को 7571 यात्रियों और 33 फ्लाइट्स का मूवमेंट हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In seven days, the movement of 41 thousand passengers, flights also increased
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

7 जैड के गुरु तेग बहादुर संगीत विद्यालय एवं सिलाई सैंटर का आज होगा शुभारंभ

धन-धन गुरु नानक देव जी महाराज के 551वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में 7 जैड स्थित गुरुद्वारा तेग बहादुर साहिब में सोमवार को गुरु तेग बहादुर संगीत विद्यालय एवं सिलाई सैंटर का शुभारंभ किया जाएगा। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार बाबा दर्शनसिंह तीर वाले ने बताया कि 30 नवंबर को श्री अखंड पाठ साहिब का भोग सुबह 10 बजे डाला जाएगा।

भोग के उपरांत रागी जत्थों द्वारा गुरुबाणी कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया जाएगा। बाबा दर्शनसिंह ने बताया कि इसी दिन दोपहर को गुरतेजसिंह, संतोखसिंह व गुरबचनसिंह की ओर से संचालित संगीत विद्यालय व सिलाई सैंटर का शुभारंभ बुड्‌ढाजोहड़ से मास्टर हाकमसिंह मौजी करेंगे। बाबा जी ने संगत से अपील की है कि सभी मास्क पहनकर आएं और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें। गुरु के लंगर के पैकेट वितरित किए जाएंगे। बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने वाले उस्तादों व िसलाई सिखाने वाली बहनों और बाबा दर्शनसिंह, गोपालसिंह 7 जैड एवं सुखदेवसिंह कोनी को भाई हरनेकसिंह कनाडा के परिवार की अोर से सिरोपा देकर सम्मानित किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
7 Zed Guru Tegh Bahadur Music School and Sewing Center will be launched today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

इस सीजन में पहली बार रात का पारा 4.1, गत वर्ष 29 नवंबर को 14.4 था

जिले में शीतलहर शुरू हो गई है। दिन में चलने वाली सर्द हवाओं से कंपकंपी छूटने लगी है। सीजन में पहली बार रात का तापमान 4.1 डिग्री पर पहुंच गया है। पड़ोसी जिले श्रीगंगानगर का रात का तापमान 10.5, बीकानेर का 9.4 एवं सीकर जिले का 5.0 डिग्री सैल्सियस रहा। पिछले साल चूरू में 29 नवंबर को रात का तापमान 14.4 था।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी दो दिन तक शीतलहर से राहत मिलने की संभावना नहीं है। क्योंकि मौसम शुष्क है। उत्तर भारत में अभी सर्दी का असर रहेगा। रविवार को अधिकतम 27.8 एवं न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सैल्सियस रहा, जबकि इससे पहले शनिवार को अधिकतम 28.0 एवं न्यूनतम 5.8 डिग्री सैल्सियस था। 24 घंटे में दिन के तापमान में .2 एवं रात के तापमान 1.7 डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पिछले साल 29 नवंबर को अधिकतम 20.4 एवं न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सैल्सियस रहा था।

बढ़ती सर्दी का असर
सर्दी अत्यधिक पड़ने पर लोग सर्दी-जुकाम और बुखार की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। इन दिनों सर्दी के कारण कोविड पॉजिटिव के मामले भी बढ़ रहे हैं। डीबीएच के पीएमओ डॉ. एफएच गौरी का कहना है कि बढ़ती सर्दी में आउटडोर बढ़ा है। एक सप्ताह में 1000 से 1500 तक आउटडोर हो गया है।

कृषि : अत्यधिक सर्दी और पाळा फसल के लिए नुकसानदायक है। इससे फसल नष्ट होने की आशंका बनी रहती है। फसलों पर ओस की बूंदें व बर्फ जमने से नुकसान होता है। कृषि अधिकारी कुलदीप शर्मा का कहना है कि पाळा फसल के लिए नुकसानदायक है।

यातायात : सर्दी में सुबह और शाम को बस और ट्रेनों में यात्रीभार कम हो रहा है। सरदारशहर डिपो के मुख्य प्रबंधक परमेश्वरलाल सैनी का कहना है कि सुबह व देर रात की बसों में पिछले महीने की तुलना में यात्रीभार कम हुआ है।

आगे क्या : अभी दो दिन तक रहेगी सर्दी, पाळा पड़ने की संभावना :
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक आरएस शर्मा का कहना है कि दिन में मौसम शुष्क रहने से पश्चिमी राजस्थान में दो-तीन दिन तक सर्दी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। रात का तापमान दो-तीन डिग्री और गिरने पर पाळा पड़ सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The mercury for the first time in this season was 4.1, 14.4 on November 29 last year.
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

डीबी अस्पताल में दिसंबर के पहले सप्ताह से अब रोज पाेस्ट काेविड केयर व क्लिनिक में मरीज ले सकेंगे परामर्श

कोविड, कोविड से निगेटिव और पोस्ट कोविड संदिग्ध मरीजों के लिए राहत की खबर है। दिसंबर के पहले सप्ताह में जिला मुख्यालय के राजकीय डीबी अस्पताल में पृथक से पोस्ट कोविड वार्ड, कोविड डे केयर केंद्र एवं पोस्ट कोविड क्लिनिक शुरू हो जाएंगे।

फिलहाल कोविड निगेटिव और संक्रमण के मरीजों का अस्पताल के सारी (सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस) वार्ड में इलाज हो रहा है। सामान्य और गंभीर मरीज चिह्नित नहीं होने के कारण डॉक्टरों को इन्हें सारी वार्ड में रहकर मॉनीटरिंग करनी पड़ती है। अब पोस्ट कोविड क्लिनिक और कोविड डे केयर केंद्र खुलने से मरीज फिजिशियन से चिकित्सकीय परामर्श अलग से ले सकेंगे। बता दें कि कोविड पॉजिटिव से निगेटिव हुए मरीज को कुछ दिनों बाद स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की समस्याओं से परेशान हो जाते हैं।

मामूली असावधानी होने पर वे पोस्ट कोविड के गंभीर मरीज की श्रेणी में आ जाते हैं। संक्रमण कंट्रोल नहीं होने पर उनकी मौत हो जाती है। इसलिए रजिला मुख्यालय के डेडिकेटेड अस्पतालों में पोस्ट कोविड मरीजों के लिए ये व्यवस्था शुरू की गई है।

पहले गंभीर व लक्षण वाले मरीजों को सारी वार्ड में शिफ्ट कर देते थे : डीबी अस्पताल कोविड डेडिकेटेड है। यहां फिलहाल अलग से पोस्ट कोविड मरीजों के लिए व्यवस्था नहीं है। फिजिशियन कोरोना पॉजिटिव से निगेटिव हुए वृद्धों व गंभीर और संक्रमण के लक्षण वाले मरीजों को सारी वार्ड में शिफ्ट कर देते हैं तथा वहां संक्रमण की संभावना देखते हुए उपचार किया जाता है। अब तक सारी वार्ड में 279 मरीज भर्ती हो चुके। इनमें से नौ की मौत हुई।

ये है पोस्ट कोविड के लक्षण

  • कोरोना से निगेटिव होने के बाद मरीज को सांस लेने में परेशानी।
  • निगेटिव होने के बाद चक्कर आना, थकान बढ़ना, कमजोरी आना।
  • हल्का बुखार, जोड़ों में दर्द और उदासी जैसी स्थिति।
  • निमोनिया, डबल निमोनिया
  • दैनिक दिनचर्या नहीं कर पाना, बार-बार निगेटिव विचार आना।

अब ये व्यवस्था-पोस्ट कोविड केयर में हर दिन दो घंटे ले सकेंगे मरीज परामर्श
अब कोविड पॉजिटिव से निगेटिव हो चुके मरीजों की पोस्ट डे केयर और पोस्ट कोविड क्लिनिक में जांच होगी। यहां मामूली लक्षण होने पर उन्हें डॉक्टर दवा अथवा इंजेक्शन देकर उसी दिन घर भिजवा देंगे, जबकि गंभीर मरीज को इंजेक्शन और दवा देकर वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। वार्ड में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर आदि की सुविधा रहेगी।

अस्पताल के गार्डन में रहेगा पोस्ट कोविड डे केयर केंद्र
डीबी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एफएच गौरी ने बताया कि अस्पताल के गार्डन में पोस्ट कोविड डे केयर केंद्र शुरू किया जाएगा। इसकी विधिवत शुरुआत दिसंबर के पहले सप्ताह में कलेक्टर डॉ. प्रदीप के गावंडे की मौजूदगी में बुधवार को करने की योजना है। पोस्ट डे केयर में सुबह नौ से 11 बजे तक फिजिशियन पोस्ट कोविड की आशंका वाले मरीजों को देखेंगे। इसके बाद जरूरत समझे जाने पर उन्हें इंजेक्शन लगाया जाएगा। ज्यादा गंभीर हाेने पर भर्ती कर लिया जाएगा। इस केयर केंद्र पर कोविड पॉजिटिव से निगेटिव अथवा संक्रमण से परेशान व्यक्ति परामर्श ले सकेगा।

पोस्ट कोविड क्लिनिक में इस प्रकार रहेगी व्यवस्था
कोरोना पॉजिटिव से निगेटिव हो चुके मरीज को फॉलोअप जांच के लिए डॉक्टर द्वारा कोविड क्लिनिक में बुलाया जाएगा, जहां उसकी उपकरणों से ऑक्सीजन लेवल जांच, बीपी, पल्स रेट सहित अन्य जांच होगी। पोस्ट कोविड क्लिनिक में मरीज की काउंसलिंग के बाद उसे वार्ड या आईसीयू में भर्ती करने का निर्णय लिया जाएगा।

सारी वार्ड के एक कमरे को बनाएंगे पोस्ट कोविड वार्ड
अधीक्षक ने बताया कि सारी वार्ड में दो कमरे हैं, जिनमें से एक को पोस्ट कोविड वार्ड बनाया जाएगा, जिसमें ऑक्सीजन सहित अन्य सुविधाएं रहेगी। फिजिशियन की निगरानी में इस वार्ड में भर्ती गंभीर मरीजों का इलाज होगा।

एक्सपर्ट व्यू : मरीज के फेफड़ों पर भी डालता है असर
डीबी अस्पताल के फिजिशियन डॉ. आरिफ ने बताया कि कोविड-19 के मरीजों में एक बड़ी समस्या पल्मोनरी फाइब्रोसिस को लेकर आ रही है, जो फेफड़ों से जुड़ी है। जिन लोगों में कोविड के संक्रमण के कारण एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (एआरडीएस) हो जाता है, यानी फेफड़े ठीक से काम नहीं करते, उनमें पल्मोनरी फाइब्रोसिस की समस्या हो सकती है। इससे फेफड़ों की ऑक्सीजन लेने की क्षमता कम हो जाती है। ऐसे मरीजों को सांस फूलने की परेशानी लंबे समय तक रह सकती है। ज्यादा गंभीर स्थिति में घर में ऑक्सीजन भी लेनी पड़ सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

बीएसएफ ने 21 एच के सरकारी स्कूल में भेंट किया जरूरत का सामान

सीमा सुरक्षा बल की 125वीं बटालियन ने सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत रविवार काे श्रीकरणपुर ब्लॉक के 21 एच स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जरूरत का सामान भेंट किया।

इस अवसर पर बीएसएफ के कंपनी कमांडेंट कमल चौधरी, डिप्टी कमांडेंट आरएल बेनीवाल, 5 एस चौकी के कंपनी कमांडेंट अनिलकुमार सिंह व बीएसएफ के जवान व ग्रामवासी उपस्थित थे। कमांडेंट कमल चौधरी ने विद्यालय की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए छात्र-छात्राओं से अच्छा पढ़-लिखकर देश सेवा का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के दौरान अगर तुम्हें किसी सामान की कमी महसूस हो तो बीएसएफ आपके साथ है। आप अपनी नजर को पैनी नजर रखें, गांव या आसपास के क्षेत्र में अगर आपको कोई संदिग्ध या अज्ञात व्यक्ति नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस चौकी में दें।

अध्यापक रामकुमार ने बताया सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत बीएसएफ ने विद्यालय को ग्रामीणों की मौजूदगी में तीन अलमारी, दरियां, बच्चों के लिए 15 बैंच, दाे मार्कर श्यामपट्ट, सेनेटाइजर, मास्क, साफ पानी के लिए एक्वागार्ड, खेल सामग्री आदि भेंट की। इस अवसर पर फिजिकल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए ग्रामवासी उपस्थित थे। मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन बलविंद्र सिंह ग्रेवाल, मदन तायल, श्रवणसिंह, जगजीतसिंह गिल, जीवनजीत सिंह बराड़ आदि ग्रामवासी भी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSF visited the government school of 21 H.
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

अंडरपास के रास्ते पर ट्री गार्ड से अतिक्रमण का प्रयास, रुकवाया

सिल्वर जुबली रोड से अंडरपास की ओर आने वाले रास्ते पर निजी अस्पताल संचालकों की ओर से रात को ट्री गार्ड लगाकर किए जा रहे अतिक्रमण को कॉलोनी वासियों ने रूकवा दिया। पार्षद मोहरसिंह गौड़ ने अतिक्रमण की सूचना सभापति को दी। इसके बाद सभापति जीवन खा मौके पर पहुंचे और अस्पताल संचालकों को रास्ते में पेड़ नहीं लगाने के लिए पाबंद किया।

कॉलोनी वासियों का आरोप है कि अस्पताल संचालक ट्री गार्ड की आड में रास्ते पर अतिक्रमण कर वहां पार्किंग करना चाहते हैं। अतिक्रमण के विरोध में इकट्ठा हुए कॉलोनी वासियों ने ट्री गार्ड के लिए खोदे गए गद्दे वापस बंद किए। लोगों का कहना हैं कि इस रास्ते पर ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है।

आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस लगातार चालान बना रही है। इसके बावजूद समाधान नहीं हो रहा है। कॉलोनी वासियों ने सभापति से रास्ते में डिवाइडर लगाकर सड़क बनवाने की मांग की। कुछ महीने पहले कॉलोनी वासियों के आंदोलन के बाद ही यहां से अतिक्रमण हटाकर रास्ते की चौड़ाई बढ़ाई गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Attempted encroachment from tree guard on way to underpass, halted
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

ऑक्सीजन बैंक के दानदाता सम्मानित

तपोवन ऑक्सीजन बैंक के दानदाताओं का सम्मान समारोह रविवार शाम तपोवन प्रन्यास भवन में हुआ। मुख्य अतिथि नगरपरिषद की सभापति करूणा चांडक ने कहा कि सक्षम एवं समर्थ लोगों की समाज हित में भूमिका सराहनीय है।

आक्सीजन बैंक के प्रबंधन काे साधुवाद देते हुए कहा कि इसी तरह जरूरत के समय जागरुकता दिखानी चाहिए। ऑक्सीजन बैंक में मशीन देने पर करूणा चांडक, अनिल बख्शी, दुर्गाप्रसाद लखोटिया, संजय लखोटिया, गौरीशंकर मित्तल, राकेश राजकुमार खुराना को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। दीपक गोयल मुकीम, मनोज गुप्ता, मूलचंद गेरा, राधेश्याम गणेशगढ़िया, रवि मिड्ढा ने भी एक-एक मशीन प्रदान की है। इनका सम्मान किया गया।

समारोह में तपोवन प्रन्यास प्रबंध समिति के संयोजक वेदप्रकाश लखोटिया, न्यास के अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल, ब्लड बैंक के अध्यक्ष उदयपाल झाझड़िया, सह संयोजक राजकुमार जैन, राधेश्याम अरोड़ा, एडवोकेट पूर्ण घोड़ेला, लाॅयंस क्लब के रीजन चेयरमैन एमपी सिंह, सचिव पवन अग्रवाल, रोटरी सिटी के अध्यक्ष डॉ. शैलेश गोयल, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष मदन सिंगल आदि उपस्थित थे। ऑक्सीजन बैंक में चांडक परिवार ने दो ऑक्सीजन मशीनें दी हैं। युवा अग्र समिति ऑक्सीजन बैंक को आर्थिक सहयोग राशि देने का निर्णय लिया है। राजेश अग्रवाल, विजय सरावगी, संजय बड़ोपलिया, दीपक बंसल, अरुण बंसल, आशीष गुप्ता अंकित सिंगल आदि ने आर्थिक सहायता का चेक भेंट किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Oxygen bank donor honored
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

अवैध तस्करी के विरोध में दूसरे दिन भी बंद रहे पेट्रोल पंप, मांगें नहीं मानी ताे पूरे जिले में बंद

पेट्राेल-डीजल की अवैध तस्करी राेकने व अवैध बायाेफ्यूल पंपाें काे बंद कराने की मांग काे लेकर सरदारशहर तहसील क्षेत्र में पेट्राेल पंपाें की अनिश्चितकालीन हड़ताल रविवार काे दूसरे दिन भी जारी रही। दाे दिन से पंप बंद हाेने से वाहन चालकाें की समस्या बढ़ने लगी है।

वहीं पेट्राेल पंप यूनियन के पदाधिकारियाें ने कहा है कि अगर स्थानीय प्रशासन उनकी मांगें नहीं मानेगा ताे जिलेभर के पेट्राेल पंप बंद किए जाएंगे। यूनियन के प्रदेश विधि सलाहकार राजेंद्र भाटी ने बताया कि तहसील क्षेत्र में हरियाणा व पंजाब से लाकर अवैध डीजल-पेट्राेल बेचा जा रहा है।

प्रशासनिक अधिकारियाें काे अवगत कराने के बाद भी अवैध रूप से पेट्राेल-डीजल बेचने वालाें के विरूद्ध कार्रवाई नहीं की जा रही। साथ ही सरकार एवं काेर्ट के आदेशाें के बाद भी अवैध बायोफ्यूल पेट्रोल पंपाें काे बंद नहीं कराया जा रहा। इससे जिलेभर के पेट्राेल पंप संचालकाें काे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। दाे दिन से पंप बंद हैं लेकिन, प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

दूसरी तरफ क्षेत्र में चुनाव हाेने एवं शादी सीजन के दाैरान हुई हड़ताल से वाहन चालकाें काे परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। लाेगाें काे तहसील क्षेत्र से बाहर जाकर वाहनाें में तेल डलाना पड़ रहा है। पंप बंद रहने से बाजार में भी खुलकर पेट्राेल की कालाबाजारी हाे रही है। कई लाेग एक लीटर पेट्राेल की बाेतल के 125 रुपए तक वसूल कर रहे हैं। बाजार में कई दुकानाें पर खुले में अवैध रूप से पेट्राेल बेचा जा रहा है। इस ओर भी प्रशासनिक अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Petrol pumps closed for the second day in protest against illegal smuggling, demands not accepted
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

जाजोद में कई दिनों से आरओ प्लांट बंद लोगों को नहीं मिल रहा शुद्ध पेयजल

खंडेला पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जाजोद में शुद्ध पानी के लिए लाखों रुपए खर्च कर आरओ प्लांट लगाया गया था। लेकिन आरओ प्लांट खराब होने के कारण लंबे समय से बंद है। इसके कारण ग्रामीणों को आरओ प्लांट से मीठे पानी नहीं मिल रहा। ग्रामीणों का कहना है कि पैसे देकर भी शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है।

जबकि आरओ प्लांट के कार्ड में पहले से पैसे जमा करवा रखे हैं। फिर भी मीठे पानी की सुविधा नहीं मिल रही। आरओ प्लांट के कर्मचारी ने अधिकारियों को कई बार अवगत करवा दिया लेकिन फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो सका।

जगदीश प्रसाद एवं दीपक कुमार ने बताया कि जिस दिन यह मशीन खराब हुई थी उसके एक दिन पहले ही लोगों ने अपने-अपने कार्डों में पैसे डलवा लिए थे। उसके बाद से उन्हें मीठे पानी की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसके कारण लोगों को फ्लोराइड पानी पीना पड़ रहा है।

आरओ प्लांट ऑपरेटर विनोद कुमार कहना हे कि जाजोद वाला आरओ फरीदाबाद की कम्पनी के टेंडर में था सरकार ने उस कम्पनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया अब नए टेंडर होंगे जो सरकार के हाथ में है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
People are not getting pure drinking water from RO plant in Jajod for many days
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

गग्गी पर लूट, जानलेवा हमला, छीना झपटी के 7 और रमेश पर 5 मुकदमे

काेतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कोढियों वाली पुली निवासी 19 वर्षीय गगनदीप सिंह उर्फ गग्गी पर जानलेवा हमला, लूट, छीनाझपटी मारपीट के 7 मुकदमे दर्ज हाे गए हैं। उसके साथी 20 वर्षीय रमेश कुमार पुत्र रामबृज पासवान निवासी किराएदार विजय मंडल के खिलाफ इन्हीं आपराधिक आराेपाें के पांच मुकदमे दर्ज हाे चुके हैं।

दाेनाें आराेपियाें काे काेतवाली थाना के एसआई रणवीरसिंह नायक ने शुक्रवार काे विशाल मेगा मार्ट के पास से एक युवक का माेबाइल छीनकर भागने के बाद गिरफ्तार किया था। आराेपियाें से छीना गया माेबाइल फाेन बरामद कर लिया गया है। आराेपियाें काे रविवार सुबह अदालत में पेश किया गया। न्यायालय ने दाेनाें काे जेल भेजने के आदेश दिए। पुलिस ने दाेनाें काे काेविड जांच रिपाेर्ट आने तक हवालात में रखा है।
जांच अधिकारी एसअाई रणवीर व एचएम सतवीर राठाैड़ ने बताया कि गगनदीप सिंह उर्फ गग्गी के खिलाफ 6 मुकदमे पुरानी आबादी और 7वां अब काेतवाली थाना में दर्ज हुआ है। वह महज 7वीं कक्षा तक पढ़ा हुअा है और नशे की लत के कारण आऐपराधिक वारदातें करता है। उसके साथी रमेश पासवान के खिलाफ चार मुकदमे काेतवाली में और एक पुरानी आबादी थाना में दर्ज है। वह महज तीन कक्षा ही पास है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Loot on Gaggi, murderous attack, 7 cases of snatching snatch and 5 cases against Ramesh
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

होटल में लूट और मारपीट करने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर सहित दो गिरफ्तार

होटल विश्वकर्मा में हफ्ता वसूली को लेकर की गई तोड़फोट, मारपीट व लूट मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी विकास गोविंदगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

थानाधिकारी दातारसिंह राठौड़ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने मूंडरू डूंगरी के पास संचालित विश्वकर्मा होटल पर 25 नवंबर की रात कार से आए और हफ्ता वसूली को लेकर होटल संचालक महेश जांगिड़ के साथ कहासुनी होने पर होटल संचालक तथा उनके कार्मिकों के साथ आरोपियों ने मारपीट शुरू की।

सामान सहित सीसीटीवी कैमरा को तोड़फोड़ कर गल्ले में रखे रुपए, लैपटॉप सहित लाखों का सामान लेकर फरार हो गए थे। दर्ज प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना का मुख्य आरोपी विकास यादव निवासी नांगल कोजू तथा राकेश यादव निवासी सिंगोद खुर्द को लोकेशन के आधार पर देर रात हरियाणा के लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपियों ने होटल पर हफ्ता वसूली नहीं देने को लेकर मारपीट करने व लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। सब इंस्पेक्टर गिरधारी लाल डीगवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी विकास यादव गोविंदगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वही मामले में अन्य तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है जो जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two arrested including history-sheeter accused of robbing and assaulting hotel
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

नर्सिंग भर्ती में भेदभाव को समाप्त करने के लिए नर्सिंग छात्रों ने पीएम के नाम लिखे पोस्टकार्ड

नर्सिंग छात्रों ने एम्स में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में लिंग भेदभाव जैसे नियम को खत्म करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को पोस्ट कार्ड प्रेषित किया। राजस्थान राज्य बेरोजगार नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष राजवीर यादव ने बताया कि एम्स नर्सिंग भर्ती में महिलाओं को 80 फीसदी और पुरुषों को 20 फीसदी सीट आरक्षित करने के नियम के विरोध में एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया है।

यादव ने बताया कि नर्सेज एवं प्रशिक्षणार्थियों की ओर से प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिखकर नए भर्ती नियम को वापस लेने की मांग की है। जिससे सभी अभ्यर्थियों को समानता का अधिकार मिल सके। इस दौरान दीपक यादव, गौरीशंकर गुर्जर, सोहनपाल गुर्जर, रमेश शर्मा, रिंकू यादव आदि ने कहा कि पिछले साल सीआईबी की बैठक में एम्स ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती नियमों में परिवर्तन किया है, जो न्यायोचित नहीं है। यह संविधान के सेक्शन 16 के नियमों का उल्लंघन है जिससे महिला व पुरुष में भेदभाव किया जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nursing students write postcards to PM to end discrimination in nursing recruitment
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

पांच महीने से बंद फ्लाईओवर पर बिना स्वीकृति यातायात शुरू, जिम्मेदार बोले- उन्होंने नहीं दी मंजूरी

रेलवे ओवरब्रिज के एक्सपेंशन ज्वॉइंट में गैप बढ़ने के बाद बेयरिंग बदलने के लिए इरकॉन कंपनी द्वारा सुधार कार्य चालू करवाया गया था। एसडीएम साधुराम जाट ने इंजीनियर्स की रिपोर्ट पर पांच महीने पहले हैवी ट्रैफिक को बंद रखने के आदेश दिए थे। कंपनी द्वारा सुधार कार्य चालू करने के लिए पुलिया से यातायात पूरी तरह रोक दिया गया था।

लेकिन रविवार को अचानक पुलिया से वाहन निकलने लगे। इरकॉन, रूडसिको, पीडब्ल्यूडी व पालिका इंजीनियर्स की संयुक्त टीम ने निरीक्षण के बाद एक्सपेंशन ज्वाइंट के बेयरिंग बदलने के लिए हैवी ट्रैफिक रोकने की डिमांड की थी। कंपनी ने सुधार कार्यों के दौरान पुलिया में तीन जगह कट लगाए।

एक्सपेंशन ज्वॉइंट के 6 बेयरिंग बदले हैं। अधिकांश काम पूरा हो गया। लेकिन अभी पुलिया पर लोड टेस्टिंग होना बाकी है। कंपनी ने एसडीएम व नगर पालिका को भी काम पूरा होने की सूचना नहीं दी है। ऐसे में चौंकाने वाली बात है कि बिना प्रशासनिक स्वीकृति के पुलिया से ट्रैफिक किसके आदेश पर चालू हुआ। एसडीएम साधुराम जाट ने बताया कि यातायात चालू कराने के लिए कोई आदेश नहीं दिया गया है। सोमवार को कंपनी के अधिकारियों को बुलाया गया है।

एसडीएम ने 10 सप्ताह के लिए रोका था यातायात
पुलिया पर सुधार कार्यों के लिए एसडीएम साधुराम जाट के आदेश पर 10 सप्ताह के लिए भारी वाहनों को रोका गया था। लॉकडाउन के कारण बेयरिंग तैयार होने में देरी के कारण टाइम बढ़ता गया। पिछले एक महीने में पुलिया पर तेजी से काम हुआ। दो दिन पहले कंपनी अधिकारी काम पूरा कर लौट गए। लेकिन टेस्टिंग नहीं होने व ओके रिपोर्ट नहीं मिलने पर पुलिया चालू नहीं हो पाई थी।

क्या कहते हैं जिम्मेदार

^आरओबी में सुधार कार्य पूरा होने की रिपोर्ट नहीं मिली है। अभी लोड टेस्टिंग होना बाकी है। सोमवार को कंपनी अधिकारी इसकी जांच करेंगे। इसके बाद रिपोर्ट मिलने पर यातायात चालू करेंगे। रविवार को बिना किसी आदेश यातायात चालू कर दिया गया। कोतवाली पुलिस को मामले में कार्रवाई के लिए कहा है।
साधुराम जाट, उपखंड अधिकारी


^आरओबी पर काम पूरा होने की जानकारी नहीं है। दो-तीन दिन से कंपनी अधिकारी भी नहीं आ रहे। पुलिया बंद होने से लोग परेशान थे। रविवार को लोगों ने खुद ट्रैफिक चालू कर दिया।,
महेश मेगोतिया, पालिका उपाध्यक्ष
^आरओबी के दोनों तरफ से पालिका कार्मिकों द्वारा बैरिकेड हटाने की जानकारी मिली है। इसके बाद यातायात चालू हो गया। यह किसके आदेश पर हुआ जानकारी नहीं हैं। कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं तो पुलिया से ट्रैफिक बंद करवा देते हैं।
राजेश डूडी, सीआई कोतवाली पुलिस



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Traffic started for five months on unopened flyover, without permission, they said responsible - they did not approve
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

प्रिंसिपल पद पर प्रमोट नहीं होने से हैडमास्टर आक्रोशित

शिक्षा विभाग में सत्र 2016-17 और 2017-18 से कार्यरत प्रधानाध्यापक (माध्यमिक) को प्रिंसिपल पद पर पदोन्नति का इंतजार है। पदोन्नति नहीं होने से प्रधानाध्यापकों में नाराजगी है। राजस्थान शिक्षा अधिकारी संघ ने विवश होकर अब मुख्यमंत्री को पदोन्नति की मांग का ज्ञापन भेजा है। संघ के उपाध्यक्ष राम बच्चन मील ने का कहना है कि कार्मिक विभाग ने 3 वर्ष पूरे करने वाले हैडमास्टरों को प्रिंसिपल पद पर अविलंब पदोन्नति करने के शिक्षा विभाग को निर्देश दिए थे।

इस पत्र को लिख भी 6 माह बीत चुके हैं, लेकिन निदेशक ने कोई कार्रवाई नहीं है। शिक्षा विभाग में अन्य सभी पदों की डीपीसी हो चुकी हैं। पदोन्नति नहीं होने से हैडमास्टरों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। इसलिए शिक्षा विभाग को चाहिए कि प्रधानाध्यापक माध्यमिक शिक्षा की प्रिंसिपल पद पर अविलंब डीपीसी कर पात्र हैडमास्टरों को पदोन्नति का लाभ प्रदान करे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

रिश्वत के आरोप में पकड़े गए एसआई को जेल भेजा

एसीबी द्वारा रिश्वत के आरोप में पकड़े गए एएसआई लक्ष्मण राम को रविवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि एसीबी ने शनिवार को जवाहर सर्किल थाने में तैनात एएसआई लक्ष्मणराम को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। एसीबी को एएसआई लक्ष्मणराम की अलमारी में अलग-अलग फाइलों में 24 हजार रुपए मिले थे, जिनकी जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

अब स्टेशनों पर यात्रियों को कुल्हड़ में ही मिलेगी चाय, प्लास्टिक कप पर प्रतिबंध

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग के श्रीमहावीरजी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाता है और अब स्टेशनों पर यात्रियों को कुल्हड़ में ही चाय मिलेगी, प्लास्टिक कप पर प्रतिबंध रहेगा। रेलमंत्री ने बताया कि देश में लगभग 400 रेलवे स्टेशनों पर कुल्हड़ में ही चाय मिलती है। हमारी योजना है कि आगे चलकर देश के हर रेलवे स्टेशन पर कुल्हड़ में ही चाय मिलेगी। ें कि प्लास्टिक वैसे भी हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसे में प्लास्टिक के कप में गर्म चीज का सेवन हमारी सेहत खराब कर सकता है। निरीक्षण के बाद मंत्री श्रीमहावीरजी मंदिर में दर्शनों के लिए रवाना हो गए।इस दौरान पटोंदा सरपंच ऊषा मीना, भाजपा नेता व ग्रामीणों ने विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मांग का ज्ञापन दिया। श्रीमहावीर मंदिर में रेल मंत्री को मंदिर प्रबंधन सदस्य अजय ने बालाजी महाराज की प्रसादी भेंट की। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने करीब एक घंटे बालाजी महाराज के समक्ष पूजा-अर्चना की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now passengers will get tea, plastic cups ban in stations at Kulhad
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

हिंडौन-बयाना मार्ग पर निजी बस ने टेंपो को मारी टक्कर, एक की मौत

हिंडौन-बयाना मार्ग पर गांव ढिंढोरा के पास रविवार को निजी बस और टेंपो की टक्कर में एक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब टेंपो में सवार दो युवक सूरौठ में सामान उतारकर वापस हिंडौन आ रहे थे। रास्ते में ढिंढोरा के पास एक निजी बस के चालक ने टेंपो को टक्कर मार दी। इससे टेंपो भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिंडौन के राजकीय अस्‍पताल में पहुंचाया। जहां डाक्टर ने हिंडौन के इमरान खान को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल गुडडू को जयपुर रेफर किया गया है।सूरौठ पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल यतेंद्र कुमार ने बताया कि हिंडौन के खन्ना कॉलोनी निवासी इमरान (27) और गुड्डू (28) पुत्र मुंशी रविवार को किराए पर टेंपो में कोई सामान रखने सूरौठ गए थे। सामान उतारने के बाद जब वापस लौट रहे थे तो रास्ते में गांव ढिंढोरा के पास एक निजी बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना गश्त कर रही सूरौठ थाने पुलिस को मिली। जिस पर हेड कांस्टेबल यतेंद्र यादव, कांस्टेबल धनराज व अनिल मौके पर पहुंचे और गश्त की गाड़ी से ही दोनों घायलों को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद इमरान को मृत घोषित कर दिया। गुड्डू को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व पार्षद बाबुद्दीन अस्पताल पहुंचे। जिन्होंने दोनों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।

ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर, महिला गंभीर हिंडौन सिटी | बयाना रोड पर एक ट्रक ने सवारियों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी। जिसमें मिल्कीपुरा की महिला सुनीता पत्नी राजेंद्र गंभीर घायल हो गई। टेंपो में सवार कई सवारियां चोटिल हो गईं। गंभीर घायल महिला को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया है। रविवार दोपहर सवारियों से भरा एक टेंपो हिंडौन से सूरौठ की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक चालक ने टेंपो को टक्कर मार दी।

रेलवे लाइन पार करते राजधानी की चपेट में आए व्यक्ति की मौत हिंडौन सिटी | राजधानी ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शव की शिनाख्त होने पर पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। कोतवाली थाने के हेड कांस्टेबल सुरजीत सिंह ने बताया कि झारेड़ा रोड की मधुवन कॉलोनी निवासी गौरव सैन ने पुलिस को दी रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि रविवार सुबह करीब 5 बजे उसके पिता छोटेलाल सैन (55) रोज की तरह घूमने जा रहे थे। झारेड़ा रेल फाटक के पास रेलवे लाइन पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार रेल लाइन पार करने से लोग दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। रेल लाइन पार करना कानूनी अपराध है। फिर भी लोग रेल लाइन पार करते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tempo collides with private bus on Hindaun-Bayana road, one dead
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

गुरुनानक जयंती पर आज संगत को बैठकर कीर्तन श्रवण करने की नहीं मिलेगी अनुमति

काेराेनाकाल में साेमवार काे कार्तिक मास की पूर्णिमा व गुरुनानक जयंती है। इस दिन शुभ मुहूर्त हाेने से शहर सहित जिले भर में 300 से अधिक शादियां हाेंगी। इस वजह से शहर के अधिकांश हाॅल, हाेटल व गार्डन बुक हैं। देवउठनी एकादशी के बाद यह दूसरा शुभ याेग है।

शास्त्राें के अनुसार इस दिन पवित्र नदियाें में स्नान करने की परंपरा है। स्नान के बाद दीपदान, पूजा, आरती और जरूरतमंदाें काे दान किया जाएगा, लेकिन इस बार काेराेना के कारण सामूहिक स्नान नहीं हाे पाएंगे। एक अन्य मान्यता है कि इस दिन देवताओं की दीपावली हाेती है। इसलिए इसे देव दीपावली भी कहते हैं। गुरुनानक जयंती जी ब्लाॅक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार में श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। गुरुद्वारा परिसर के बाहर व अंदर रंग-बिरंगी लाइटाें से सजावट की गई है।

गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार में संगत के प्रवेश और निकासी के लिए दो अलग-अलग गेट पर व्यवस्था
गुरुद्वारा प्रधान गुरबचन सिंह वासन के मुताबिक समागम में कोरोना गाइडलाइन की सख्ती से पालना करते हुए मास्क पहनकर आए श्रद्धालुओं को ही गुरुद्वारा साहिब में प्रवेश करने दिया जाएगा। संगत को बैठकर कीर्तन श्रवण व लंगर खाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस बार फिजिकल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए गुरुद्वारा साहिब में संगत के प्रवेश व निकासी हेतु दो अलग-अलग गेट पर व्यवस्था की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Today, Sangat will not get permission to sit and listen to Kirtan on Guru Nanak Jayanti
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

शादियों की भरमार, बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़, सीट के लिए धक्का-मुक्की, सोशल डिस्टेंस भूले, कोविड संक्रमण का खतरा

इन दिनों शादियों की भरमार होने से लोगों का रोडवेज बसों में सफर करने का क्रम बना हुआ है। स्थिति यह है कि यात्रियों की भीड़ से कोरोना नियमों का पालन नहीं हो रहा है। रोडवेज बसों के इंतजार में एक जगह काफी यात्री भीड़ के रुप में देखे जा सकते हैं और बस आते ही सीट पाने की जुगत में सामाजिक दूरी की पालना भूलते हुए धक्का-मुक्की शुरू हो जाती है। रविवार को भी शहर के बस स्टैंड पर यही नजारा देखने को मिला। बस स्टैंड पर राजस्थान परिवहन निगम की बसों में बैठने की कोई व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को अपने गंतव्य पर जाने के लिए सैकड़ों सवारियां रोडवेज़ के आने का इंतजार करती रही। बस के आने के बाद सवारियां सीट पर बैठने के लिए खिड़की और दरवाजे से लटकते हुए मशक्कत करते रहे। इससे सोशल डिस्टेंस की पूरी तरह से धज्जियां उड़ती रही। लोगों को जागरुक होना चाहिए कि अभी कोरोना संक्रमण का खतरा टला नहीं है, बल्कि बढ़ा है। ऐसे में सावधानी जरुरी है। रोडवेज के हिंडौन आगार प्रबंधक विष्णु कुमार, लेखा विभाग के शशि गुप्ता ने बताया कि 30 नवंबर को रोडवेज की 7 बसें शादी पार्टियों के लिए बुक है तो वहीं 11 दिसंबर को रोडवेज की 15 बसें शादी पार्टियों के लिए बुक हो चुकी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Plenty of weddings, rush of passengers at bus stand, push for seat, forgotten social distance, threat of Kovid infection
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

जनसेवा अस्पताल की काेराेना लैब काे एनएबीएल की मंजूरी

अब श्रीगंगानगर में भी 6 से 8 घंटे में कोरोना की जांच रिपोर्ट मिलने की सुविधा प्रारम्भ हो गई है। जन सेवा हॉस्पिटल परिसर में नई कोरोना जांच लैब शुरू कर दी गई है। हनुमानगढ़ रोड पर टांटिया यूनिवर्सिटी कैंपस में स्थित डॉ. एसएस टांटिया मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (जन सेवा हॉस्पिटल) की लैब को नेशनल एक्रीडेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड केलिब्रेशन लेबोरेट्रीज (एनएबीएल) से मंजूरी मिल गई है। लैब को इंडियन कौंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) ने भी कोरोना जांच के सैंपल लेने के लिए अधिकृत कर दिया है।

बीकानेर संभाग की प्रथम एवं एकमात्र इस निजी कोविड जांच लैब को आरोग्य सेतु एप ने भी अपनी सूची में शामिल किया है। जन सेवा हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. विशु टांटिया ने बताया कि इलाके में अभी तक केवल सरकारी लैब में कोरोना जांच की सुविधा उपलब्ध होने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इससे सरकारी व्यवस्था पर दबाव बना हुआ था। अब प्राइवेट लैब शुरू होने से आमजन को राहत मिलेगी, जिससे कोविड पोजिटिव होने का जल्द पता लगने से जल्द ही इलाज शुरू किया जा सकेगा। एयरपोर्ट, एकेडमिक एडमिशन तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर प्रवेश से पूर्व कोरोना रिपोर्ट प्रस्तुत करने की औपचारिकता पूरी करने के लिए दो-तीन दिन तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। प्रारंभिक तौर पर केवल लैब में आने वाले लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। इसके लिए सरकार की ओर से निर्धारित शुल्क ही अदा करना होगा। शीघ्र ही घर से सैंपल लेने की सुविधा भी शुरू की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
NABL approval of Carena Lab of Janseva Hospital
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

रविवार, 29 नवंबर 2020

पारा 12.9 डिग्री, उत्तरी-पूर्वी हवाओं से तापमान में गिरावट जारी रहेगी

पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद शहर में तापमान उतरने का दौर जारी है। शनिवार को न्यूनतम पारा मामूली गिरावट के साथ 12.9 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगे ठिठुरन और बढ़ने की संभावना है। अलसुबह व शाम के बाद ठंडक लगातार बढ़ रही है।

शहर में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हुआ है। इसके चलते एक तरफ उत्तरी व पूर्वी हवाएं आना शुरू हो गई हैं तथा दूसरी ओर बादलों की आवाजाही कम होने से खुली धूप निकलना भी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दाे तीन दिन में उत्तरी व पूर्वी हवाएं पारा और गिराएंगी।

अधिकतम पारा स्थिर की संभावना
शनिवार अलसुबह से उत्तरी हवाएं चल रही थीं। वहीं दिन निकलने के बाद धूप भी खुलकर निकली। तापमान करीब एक डिग्री की गिरावट के साथ 27.4 डिग्री रहा। विभाग के अनुसार शहर में न्यूनतम तापमान में गिरावट व अधिकतम तापमान में स्थिरता की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mercury 12.9 degrees, North-East winds will continue to drop in temperature
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

तीन सत्र में कैट आज होगा, प्रत्येक पेपर 2 घंटे का, सवालों का लक्ष्य तय नहीं करें प्रतिभागी

मास्टर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन यानि एमबीए के साथ मैनेजमेंट से जुड़े पीजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए कैट रविवार को होगा। 29 नवंबर को होने वाले इस एग्जाम के लिए राजस्थान में जयपुर के साथ जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा, सीकर, अलवर व बीकानेर जैसे 8 शहरों में परीक्षा केंद्र हैं। तीन शिफ्ट में 2-2 घंटे का एग्जाम होगा। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट 12: 30 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरी 4:30 बजे से 6:30 बजे के बीच होगी। पेपर तीन हिस्सों में बंटा होगा, जिसके लिए कैंडिडेट्स को 40 मिनट का समय दिया जाएगा।

विशेषज्ञ सलाह }भ्रम में न रहें, मार्किंग सिस्टम को अच्छे से समझ कर जाएं
एक्सपर्ट का कहना है कि स्टूडेंट्स कई बार भ्रम में रह जाते हैं कि सारे सवालों में नेगेटिव मार्किंग होती है। एग्जाम में दो तरह के पैटर्न पर सवाल आते हैं। पहला एमसीक्यू, जिसमें नेगेटिव मार्किंग होती है। वहीं दूसरा है टीपा (टाइप इन द आंसर), इस पैटर्न में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती। ऐसे मे सबसे पहले मार्किंग सिस्टम को अच्छे से समझ लें। कैंडिडेट्स सवालों का टारगेट सेट न करें। ऐसे में नेगेटिव मार्किंग से स्कोर कम होने का डर हो सकता है। बेहतर है आपको जो आता है वही करें। हर साल एग्जाम में 100 सवाल आते हैं। लेकिन इस बार यह जानकारी नहीं दी है कि कितने सवाल पेपर में आने वाले हैं।

फेसमास्क, हैंड सैनिटाइजर, पानी की बोतल जरूरी... एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर में प्रवेश से लेकर एग्जाम समापन के बाद केंद्र से बाहर निकलने तक सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करनी होगी। कैंडिडेट्स को अपना फेसमास्क, हैंड ग्लब्स, हैंड सैनिटाइजर (50 मिली) और ट्रांसपेरेंट वाटर बॉटल साथ लानी होगी। उन्हें अपने साथ दो बॉल पेन, एडमिट कार्ड, आईडी कार्ड) निश्चित रूप से लाने हैं। बॉडी टेम्प्रेचर चेक कराने के बाद बुखार, खांसी और सर्दी के लक्षण वाले कैंडिडेट्स को सुरक्षा उपायों के साथ अलग कमरे में बैठने की व्यवस्था की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CAT will be held in three sessions today, each paper for 2 hours, do not decide the target of the participants.
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

स्कूटी सवार दो बदमाश ऑटो में बैठी युवती के हाथ पर्स छीन भाग निकले

शहर के कमला नेहरू नगर स्थित लोक सेवा अस्पताल के सामने शुक्रवार देर शाम को लूट हुई। स्कूटी सवार दो युवक ऑटो में जा रही युवती के हाथ से पर्स छीन भाग निकले। घटना के बाद पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज जांचने आरंभ किए है। फिलहाल बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। युवती अपने चाचा चाची के साथ पावटा से ऑटो में सवार थी और वह कार्नर सीट पर बैठी थी।

प्रतापनगर थाने के एएसआई सोहनलाल ने बताया कि शिक्षक कॉलोनी चौपासनी निवासी सुश्री नलिनी पुत्री लक्ष्मणसिंह के साथ यह घटना हुई। वह शुक्रवार को दिन में अपने चाचा चाची और एक अन्य के साथ पावटा से एक ऑटो में घर की तरफ जा रही थी।

ऑटो जब कमला नेहरू नगर स्थित लोकसेवा अस्पताल के सामने पहुंची तब पीछे से एक स्कूटी पर दो युवक सवार होकर आए। एक युवक ने हाथ पर झपटा मारा और पर्स छीन लिया। पर्स हाथ से निकलते ही वह जोर से चिल्लाई। ऑटो चालक ने भी पीछा किया लेकिन बदमाश भागने में सफल हो गए। उसके पर्स में 2200 रुपए, आईफोन, आधार कार्ड के साथ एक सिंगापुर डॉलर का सिक्का भी था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Scooter rider escapes snatching purse in hand of two miscreant rider
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

शहर में एमपी की कड़िया सांसी गैंग सक्रिय, शादियों से पर्स चुराने वाला नाबालिग गिरफ्तार

पुलिस ने शादियों में से पर्च और बैग चुराने के मामले में एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। इस बच्चे ने तीन दिन पहले राजीव गांधी इलाके से एक शादी में से महिला का पर्स चुराया थाा। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी इस बच्चे को चोरी करते हुए देखा था। जिसके बाद इसे पुलिस ने इस बच्चे को शुक्रवार शाम एक शादी से गिरफ्तार किया।

राजीव गांधी नगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि कुशल नगर शोभावतों की ढाणी निवासी कुलदीप चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लहरिया रिसोर्ट से एक पर्स चोरी होना बताया था। जिसमें 30 हजार रुपए, घर की चाबियां और अन्य जरूरी सामान था।

सीसीटीवी फुटेज से लगा पता
थानाधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी में एक बच्चा संदिग्ध लगा था। इसके बाद आस-पास के डेरों को खंगाला गया। शुक्रवार को इस बच्चे को पकड़ा गया। पूछताछ में पता लगा कि ये लोग मध्यप्रदेश के राजगढ़ स्थित कड़ियां सांसी समाज से जुड़े हैं। गैंग के बच्चें शादी समारोह से चोरी का काम करते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लहरिया रिसोर्ट, जोधपुर।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf