पेज

रविवार, 31 अक्टूबर 2021

कैप्टन आदर्श किशोर दूसरी बार महानिदेशक एनसीसी कमंडेशन से सम्मानित

कैप्टन आदर्श किशोर दूसरी बार महानिदेशक एनसीसी कमंडेशन से सम्मानित


महावीर आचार्य बाड़मेर ।
सोलह राज बटालियन एनसीसी राजकीय पीजी महाविद्यालय के एशोसिएट एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ आदर्श किशोर को एनसीसी प्रशिक्षण और प्रशासनिक गतिविधियों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए महानिदेशक एनसीसी लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह एवीएसएम, वीएसएम द्वारा डीजीएनसीसी कमन्डेशन से सम्मानित किया गया। 


इस अवसर पर एनसीसी निदेशालय राजस्थान के डीडीजी एयर कमोडोर एलके जैन साथ रहे। जोधपुर ग्रुप के ग्रुप कमांडर कर्नल एम एस महार, डिप्टी ग्रुप कमांडर कर्नल शरद श्रीवास्तव, कमांडिंग ऑफिसर सोलह राज लेफ्टिनेंट कर्नल आर एस कुशवाहा, प्राचार्य प्रो मनोहर लाल गर्ग, एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल पकंज गुरंग, लेफ्टिनेंट कर्नल मधुसूदन ने बधाई दी। कैप्टन आदर्श को प्रथम बार 2015 में नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस शिविर समारोह में तत्कालीन महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अनिरुद्ध चक्रवर्ती ने उत्कृष्ट नेतृत्व पर डीजी कमन्शडेन प्रदान किया । 2017 में तत्कालीन महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विनोद वशिष्ठ ने एप्रिसिएशन प्लेट से सम्मानित किया जिसे राजस्थान के तत्कालीन डीडीजी एयरकोमोडोर टी के सिंह ने प्रदान की।


डॉ आदर्श किशोर हिंदी साहित्य के सहायक आचार्य के साथ एनसीसी अधिकारी के रूप में युवाओं के सर्वांगीण विकास पर कार्य कर रहे हैं और बॉर्डर क्षेत्र में युवाओं का एनसीसी के प्रति उत्साह में अभिवृद्धि कर रहे हैं। उजास संस्थान के माध्यम से दूर दराज के विद्यार्थियों का करियर निर्माण का भी कार्य कर रहे हैं। राजस्थान में एयर स्काउट रोवरिंग शुरू करने वाले पहले यूनिट लीडर भी है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से बाड़मेर सोशल मीडिया प्रभारी ने की मुलाकात।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से बाड़मेर सोशल मीडिया प्रभारी ने की मुलाकात।


महावीर आचार्य (बाड़मेर)
बाड़मेर किसान मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी नरेंद्र चौधरी ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व आमेर विधायक सतीश पूनिया जी से मुलाकात जयपुर आवास पर पुष्प माला पहनाकर स्वागत कर मुलाकात की ।। इस दौरान सांग सिंह भाटी पूर्व विधायक जैसलमेर ,अशोक सैनी प्रदेश मंत्री ,भाजपा से भी मुलाकात की।। प्रदेशअध्यक्ष जी से बाड़मेर की राजनीतिक स्थिति और किसानों की समस्याओं के बारे में चर्चा की गई।

पीएम मोदी का जी20 से वादा:भारत 2022 के आखिर तक 5 अरब कोविड वैक्सीन बनाएगा, कोवैक्सिन के WHO अप्रूवल में मांगी सबकी मदद

ग्लोबल लीडर्स ने फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ फोटो खिंचाई, ग्लोबल इकोनॉमी और हेल्थ पर चर्चा की,गरीब देशों के लिए वैक्सीन प्रॉडक्शन बढ़ाने पर राजी हुए वर्ल्ड लीडर, तापमान में 1.5 डिग्री की कमी लाने पर भी सहमति Via देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3aF6puK

केकडी के आचार्य व चित्तौडगढ़ के शर्मा "बेस्ट टीचर अवार्ड" 2021 से गुजरात में हुए सम्मानित



महावीर आचार्य (बाड़मेर)
            भारत की आजादी के अमृत महोत्सव एवं सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर टीम मंथन गुजरात ,भारत द्वारा राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ शिक्षको/ समाजसेवियो / कोरोना योद्धाओं को अन्तराष्ट्रीय बेस्ट टीचर अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया हैं ।

श्री शेलेश प्रजापति नेशनल मोटीवेटर टीम मंथन गुजरात, भारत द्वारा बतलाया गया है कि पूरे देश से मात्र 21 सर्वश्रेष्ठ शिक्षको/ कोरोना योद्धाओं/ समाजसेवियों का चयन किया गया हैं पूरे देश व विदेश से लगभग 500 सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई ।


चयन समिति ने सर्वश्रेष्ठ शिक्षको/ कोरोना योद्धाओं/समाजसेवीयो का चयन किया है इसमे राजस्थान के केकडी निवासी धर्मचंद आचार्य व चित्तौडगढ़ के श्री राजेन्द्र शर्मा का चयन किया गया है।


श्री राजेन्द्र शर्मा वर्तमान मे अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी , मुख्यालय प्रारम्म्भिक शिक्षा चित्तौडगढ़, राजस्थान के पद पर कार्यरत हैं और इन्होने मुख्यालय प्रारंभिक शिक्षा विभाग चित्तौडगढ़ राजस्थान व अन्त्योदय फाउंडेशन मुम्बई के आचार्य के सहयोग से अब तक लगभग द्वारा लगभग 5100 वस्त्र जरुरतमंद लोगों/ बच्चो को वितरित किये हैं।

राजस्थान मे मात्र एक ही विभाग मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी चित्तौडगढ़ का विभाग है जिसने जनसहभागिता से जरूरतमन्द लोगो को वस्त्र/ खिलौना बेंक /मास्क आदि वितरित किये है साथ ही कोरोना काल मे पूर्व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ,कल्याणी दीक्षित, अतिरिक जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेन्द्र शर्मा व अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ज्योति स्वामी , श्री सुनील शर्मा व श्री अनिल तम्बोली प्रशासनिक अधिकारी व विधि सहायक श्री जयप्रकाश शर्मा मुख्यालय प्रारम्भिक शिक्षा चित्तौडगढ़ व अन्त्योदय फाउंडेशन मुंबई के श्री धर्मचंद आचार्य केकडी द्वारा कोरोना काल मे जरुरतमंद लोगोंसाथ ही ग्रामीणों/ शहरवासियो को निशुल्क भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।

साथ ही केकडी निवासी धर्मचंद आचार्य द्वारा कोरोना काल मे अन्त्योदय फाउंडेशन मुंबई के माध्यम से जरुरतमंद लोगों ग्रामीण/ शहर वासियो को निशुल्क वस्त्र वितरित किये जा रहे है।विभिन समाजसेवी संस्थाओ के माध्यम से निशुल्क मास्क, दरिया, चप्पल व जूते,भोजन सामग्री, फल, कोपिया व स्टेशनरी सामग्री,पतंग व डोर, पंखे, आदि वितरित किये जा रहे है।श्री आचार्य समय समय पर निशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर, दंत चिकित्सा शिविर व रक्तदान शिविर भी आयोजित कर राष्ट्रीय कार्यक्रममे अपना योगदान दे रहे हैं।


श्री आचार्य वर्तमान मे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्प वृक्ष फलोदी, ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा, पंचायत समिति गंगरार, जिला चित्तौडगढ़, राजस्थान में प्रबोधक पद पर कार्यरत हैं राजस्थान की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओ का चयन श्री शेलेश प्रजापति नेशनल मोटीवेटर टीम मंथन गुजरात,श्री मति सुशीला देवी हरियाणा ,श्री मिन्गना शेरपा सिक्किम,श्री हरिदास बिहार की चार सदस्य टीम ने किया हैं।

सोमवार, 25 अक्टूबर 2021

आरएएस प्री परीक्षा के लिए रोड़वेज की निःशुल्क बसों का होगा संचालन ।


 बाड़मेर, 25 अक्टूम्बर। 
27 अक्टूबर को आयोजित होने वाली आरएएस प्री परीक्षा के लिए बाडमेर से विभिन्न 12 रूटों पर रोडवेज बसों का निःशुल्क संचालन किया जाएगा।


 आगार प्रबन्धक उमेश नागर ने बताया कि 26 अक्टूबर को श्री वृद्धिचन्द जैन केन्द्रीय बस स्टेण्ड से जयपुर के लिए प्रातः 9, अजमेर के लिए प्रातः 10 बजे, झुन्झनू के लिए दोपहर 3 बजे, कोटा के लिए दोपहर 12 बजे, बांसवाड़ा के लिए प्रातः 8 बजे, बीकानेर के लिए दोपहर 12 बजे, राजसमन्द के लिए दोपहर 2 बजे, उदयपुर के लिए प्रातः 8 बजे, भरतपुर के लिए प्रातः 9 बजे, चुरू के लिए दोपहर 3 बजे, गंगानगर के लिए प्रातः 11 बजे तथा डूंगरपुर के लिए प्रातः 5.45 एवं प्रातः 7 बजे निःशुल्क बसों का संचालन किया जाएगा।


 उन्होने बताया कि अभ्यर्थी बसों की जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 02982-220199 एवं मोबाइल नम्बर 9549653283 पर सम्पर्क कर सकते है।




पेट्रोल पंप संचालक व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, बाड़मेर में बंद रहे पेट्रोल पंप।

पेट्रोल पंप संचालक व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, 

बाड़मेर में बंद रहे पेट्रोल पंप।


महावीर आचार्य (बाड़मेर)
पिछले कई दिनों से पेट्रोल के भाव में आ रहे उछाल व बाड़मेर में अवैध रूप से बिक रहे बायोडीजल के विरोध में सरकार से अपनी मांगों को लेकर समस्त पेट्रोल संचालकों व कर्मचारियों ने बाड़मेर जिला पेट्रोलियम संघर्ष समिति के बैनर तले 25 अक्टूबर 2021 प्रातः 6:00 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निश्चय किया है। पेट्रोल संचालकों का कहना है कि जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक ना तो पेट्रोल खरीदा जाएगा और ना ही बेचा जाएगा पेट्रोल पंप पूर्णतः बंद रहेंगे। 


जनता से अपील है कि हड़ताल में सहयोग करें व असुविधा के लिए हमें बहुत खेद है। इसलिए पूरे दिन बाड़मेर में सभी पेट्रोल पंप बंद रहे कहीं-कहीं पर थोड़ी बहुत ढिलाई भी देखी गई । सूत्रों के अनुसार लक्ष्मी सिनेमा के पास स्थित पेट्रोल पंप पर कुछ मोटरसाइकिल वाहक पेट्रोल भरवाते देखे गए और कहीं जगह पर पेट्रोल नहीं मिलने के कारण वापस निराश होकर लौटना पड़ा।

बाड़मेर जिला पेट्रोलियम समिति की मांगे निम्न प्रकार है-
1.राज्य में पेट्रोल और डीजल पर वेट हरियाणा व पंजाब राज्य की दर के बराबर लागू हो।
2. रोड सेस खत्म करके पूरे राज्य में एक ही प्रकार का विक्रय मूल्य लागू हो।
3. बायो डीजल के नाम पर हो रही अवैध डीजल की बिक्री पर रोक लगे।

शिशु व स्त्री रोग ओपीडी वार्ड में मरीजों की कतार रविवार को भी कम नहीं हुई।

लगातार ओपीडी में दिखाने के लिए आने वाले मरीजों की संख्या इन दिनों बढ रही है


महावीर आचार्य (बाड़मेर)
बाड़मेर जिला मुख्यालय पर स्थित एक मात्र राजकीय चिकित्सालय में इन दिनों डेंगू व वायरल बुखार के मरीजों की ओपीडी में लगातार लम्बी कतारें देखने को मिल रही है वहीं दूसरी तरफ शिशु व स्त्री रोग वार्ड की ओपीडी में भी आज रविवार को भी मरीजों व परिजनों का ताता लगा रहा। 


महिलाएं व ग्रामीण सुबह जल्दी ही दुर्गम इलाकों से आकर अपने बच्चों को गोद में लिए डोक्टर के आने के इंतजार में ओपीडी शुरू होने से पहले ही पहुंच जाती है ताकि बाद में लाइन में लगकर परेशान ना होना पड़े व समय पर अपने घर जा सके। 


दिहाड़ी मजदूर लोग अपनी हाजिरी खराब ना हो इसलिए अपना नंबर पहले आए इस उद्देश्य से जल्दी ही आने की कोशिश में रहते हैं। चिकित्सा विभाग को कार्य समय में वृद्धि करनी चाहिए ताकि मरीजों को तसल्ली से डॉक्टर से परामर्श लेने में पर्याप्त समय मिल सके।

शनिवार, 23 अक्टूबर 2021

मुख्यमंत्री की भावना के अनुरूप गंभीरता से आमजन की समस्याओं का निस्तारण करावें-जैन

बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने ग्राम पंचायत महाबार में प्रशासन गाँवो के संग शिविर में शिरकत की।


बाड़मेर 23 अक्टूम्बर 2021
 प्रशासन गाँवो के संग अभियान के तहत ग्राम पंचायत महाबार में शिविर का आयोजन हुआ ।
इसके तहत बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने इस शिविर का दौरा कर आमजन का ज्यादा से ज्यादा जनहित के कार्य हो ,इस हेतु शिविर में उपस्थित अधिकारियो से विभागवार जानकारी लेकर कार्य की समीक्षा की ।जैन ने कहा कि 
महाबार गाँव का अधिकाधिक विकास हो इस हेतु हमारे प्रयास निरन्तर जारी है मुझे खुशी है कि अधिकारियों ,कर्मचारियों ने आमजन के कार्य को गंभीरता से लेते हुए राजस्व में 25 वर्ष से राजस्व रिकॉर्ड में नाम की अशुद्धि थी उसका शिविर में संसोधन हुआ है। 

advertisement

इसके साथ साथ राजस्व में कई पीढ़ियों के बंटवारे रुके हुए थे आज शिविर में ऐसे प्रकरणों का निस्तारण हुए है इसके साथ साथ महाबार आबादी क्षेत्र में 50 से अधिक आवासीय पट्टे वितरित किये गये। इसके साथ साथ विभिन्न पेंशन का भी आमजन का लाभ आमजन को दिया गया। विद्युत में आज मौके पर ही कई कनेक्शन जारी किए गए ,पेयजल की समस्या का समाधान हेतु मौके पर अधिकारियों ने पहुँच निस्तारण किया। हमने गाँव के विकास के लिए महाबार से नवीन ग्राम पंचायत वांकलपुरा का गठन किया है उसके बाद पातानियो की ढाणी नवीन राजस्व गांव सृजित होकर उसको डामर सड़क से जोडने हेतु सड़क स्वीकृत करवाई 


बाड़मेर से महाबार ,मीठड़ा ,गरल सड़क जो क्षतिग्रस्त थी उसको भी हमने 19 करोड़ की लागत से स्वीकृत करवाई है टेंडर भी लग गए है इसके साथ साथ करनपुरा को भी हमने डामर सड़क स्वीकृत करवाई है इसके साथ साथ महाबार में दो ट्यूबबेल ,एक करनपुरा में खुदवाये है।


महाबार में अगले तीन चार महीने में नहर का मीठा पानी मिलेगा ।

इस प्रकार मेरे कहने का उद्देश्य है कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय की सोच है कि आमजन की समस्याओं का समाधान हो इस हेतु सरकार आपके गांव में आकर आपके कार्य कर रही है।
शिविर में प्रधान प्रतिनिधि गिरधरसिंह सोढा,उपप्रधान उदाराम मेघवाल ,फोटा खान ,उपखंड अधिकारी ,तहसीलदार ,विकास अधिकारी समेत कई अधिकारीगण मौजूद रहे।

स्वतंत्रता संग्राम के नायाब यौद्धा थे अशफाक उल्ला खान : सिद्दीकी

अशफाक उल्ला खां जयंती पर मोमीन ब्रदर्स मंच व तहरीक उल्मा ए हिंद ने पेश की खैराज ए अकीदत 


बाड़मेर।asonews
 अशफाक उल्ला खान भारत के स्वतंत्रता संग्राम के नायाब योद्धा थे। ऐसे दौर में जब अंग्रेजों की हिंदू मुस्लिम को बांटने की सफल हो रही थी, उसमें अशफाक उल्ला खान उनके झांसे में नहीं आने वाले लोगों में शामिल थे। इतना ही नहीं उन्होंने अपने हिंदू साथियों से कंधे से कंधा मिलाकर अंग्रेजों को नानी याद दिला दी थी। यह बात तहरीक उल्मा ए हिंद के अध्यक्ष व जामा मस्जिद के पेश इमाम हाजी लाल मोहम्मद सिद्दीकी ने स्थानीय सिंधी मुस्लिम हॉस्टल में आयोजित अशफाक उल्ला खान जयंती कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कही। कार्यक्रम का आयोजन मोमीन ब्रदर्स मंच व तहरीक उल्मा ए हिंद के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इस दौरान मुस्लिम भाइयों ने अशफाक उल्ला खान की यौमे पैदाइश पर खैराज ए अकीदत व सलाम पेश करते हुए मुल्क की खुशहाली, अमनो अमान व मगफिरत की दुआएं मांगी। 


मोमीन ब्रदर्स मंच के संयोजक अबरार व हिंद के सचिव भूटा खान जुनेजा ने बताया कि 
बालकों को देश की आजादी महान क्रांतिकारी असफाक उल्ला खान की शूरता और वीरता से प्रेरित करने के उद्देश्य से उनका जयंती समारोह का आयोजन स्थानीय सिंधी मुस्लिम हॉस्टल में किया गया। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे 
मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सचिव आदिल भाई ने अशफाक उल्ला खान की जीवनी व पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बारीकी से प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की आजादी और अंग्रेजी हुकूमत की नकेल कसने वाले असफाक उल्ला खान ने अंग्रेजो का प्रतिरोध करते हुए हिंदुस्तान का मान सम्मान बढ़ाया। आजादी के हीरो महान क्रांतिकारी असफाक उल्ला खान का शौर्य और वीरता देश के नोजवानो के लिए प्रेरक है और यहां के नोजवानो को क्रांतिकारी असफाक उल्ला खान को प्रेरणा मानकर इस देश के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। मौलाना मीर मोहम्मद ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हमारी युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति का जज्बा बढ़ाने में बेहद कारगर सिद्ध होंगे।

विद्यार्थियों को राष्ट्र सर्वोपरी की परिकल्पना पर चलने की हिदायत देते हुए कहा कि अशफाक उल्ला व रामप्रसाद बिस्मिल की दोस्ती हिंदू मुस्लिम एकता के लिए बेमिसाल थी। यह देश गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल के रूप में सदा याद किया जाता रहेगा।

advertisement

इस अवसर हॉस्टल के व्यवस्थापक रशीद अली, आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष जमशेर मेहर, लियाकत अली, जसनाथ स्कूल के प्रबंधक रफीक मोहम्मद, इनायत भाई नोहड़ी, सिद्धिक भाई, एलियास खान रामदिया, करिमदाद मापुरी, विद्यार्थी शोएब खान, दरिया खान
 ने भी असफाक उल्ला खान को खैराज़ ए अकीदत पेश करते हुए विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में खाद दुआएं पेश कर मुल्क की तरक्की, अमनो अमान, आपसी भाईचारा के दुआएं की।

केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री ने जिला स्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन किया।

केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री ने जिला स्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन किया।


बाड़मेर/23.10.2021
बाड़मेर- जैसलमेर सांसद और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री (भारत सरकार) कैलाश चौधरी  ने जिला बाड़मेर साइक्लिग संघ बाड़मेर द्वारा जिला स्तरीय साइक्लिंग रोड़ रेस प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया, इस कार्यक्रम में जिला साइक्लिंग संघ के अध्यक्ष कैलाश कोटड़िया,पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारणी सदस्य दिलीप पालीवाल, भाजपा नेता एडवोकेट अमृत जैन, प्रकाश सर्राफ,पूर्व आईटी जिला संयोजक जितेंद्र मालू , आईटी जिला सह-संयोजक अरविंद शारदा, नगर आईटी सह-संयोजक सवाई सिंह परमार ओर शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री ने जिला स्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन किया।

केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री ने जिला स्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन किया।


बाड़मेर/23.10.2021
बाड़मेर- जैसलमेर सांसद और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री (भारत सरकार) कैलाश चौधरी  ने जिला बाड़मेर साइक्लिग संघ बाड़मेर द्वारा जिला स्तरीय साइक्लिंग रोड़ रेस प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया, इस कार्यक्रम में जिला साइक्लिंग संघ के अध्यक्ष कैलाश कोटड़िया,पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारणी सदस्य दिलीप पालीवाल, भाजपा नेता एडवोकेट अमृत जैन, प्रकाश सर्राफ,पूर्व आईटी जिला संयोजक जितेंद्र मालू , आईटी जिला सह-संयोजक अरविंद शारदा, नगर आईटी सह-संयोजक सवाई सिंह परमार ओर शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


पंजाब में अरूसा आलम पर सियासी घमासान:दिल्ली जाकर ISI कनेक्शन की जांच से मुकरे रंधावा; अमरिंदर ने अरूसा की सोनिया संग फोटो जारी की

डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा ने जालंधर में कही थी अरूसा आलम की जांच की बात,टि्वटर पर सुखजिंदर रंधावा और कैप्टन अमरिंदर सिंह में वार-पलटवार Via देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3aF6puK

भास्कर एनालिसिस:अक्टूबर के 21 दिन में उत्तराखंड में 546%, दिल्ली में 339%, बिहार में 234%, हरियाणा में 139% और राजस्थान में 108% ज्यादा बारिश

23-24 अक्टूबर को पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, मैदानी राज्यों में बारिश के आसार; इससे पहले बारिश के रिकॉर्ड Via देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3aF6puK

"एक दीप शहीदों के नाम" कार्यक्रम आयोजित हुआ।

"एक दीप शहीदों के नाम" कार्यक्रम आयोजित हुआ।

बाड़मेर/21.10.2021
आज पुलिस शहीद दिवस के उपलक्ष्य में विवेकानंद सर्किल पर टीम बाड़मेर द्वारा आयोजित एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम में शहीदों को नमन किया गया। 


कार्यक्रम संयोजक सुरेश जाटोल ने बताया कि देश के शहीदों व सीमा पर डटकर खड़े हमारे वीर बहादुर सिपाहियों के सम्मान में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष में एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें बाड़मेर के गणमान्य लोग बीएसएफ के जवान तथा आम नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।









बुधवार, 20 अक्टूबर 2021

नोटिस का भय दिखाकर अपराधी के पक्ष में खड़ा नही रख सकते - उदाराम मेघवाल

"स्पष्टीकरण से इस्तीफे तक का सफर"

नोटिस का भय दिखाकर अपराधी के पक्ष में खड़ा नही रख सकते - उदाराम मेघवाल


(1) मेरे राजननीतिक जीवन की शुरुआत 1980 दौर के बाद हुई। मेने मेवाराम जैन को बालेवा ग्राम पंचायत का सरपंच बनाने में हैसियत के अनुसार दो बार सहयोग किया और जो पौधा था वो आज वट वृक्ष बन चुका है।

(2)1992 में तत्कालीन भाजपा जिला अध्यक्ष एवम मेरे राजनीतिक गुरु स्व. डॉ. महानंदजी शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई ओर वहां पार्टी में रहकर सामाजिक लड़ाई लड़ी और 15 वर्ष तक पार्टी में रहा।

पार्टी में रहते 1998 में बहूचर्चित बाखासर लीलाराम मेघवाल हत्या प्रकरण में भाजपा का जिला उपाध्यक्ष और अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष पद पर रहते हुए पार्टी लाइन से हटकर खुलकर समाज के साथ खड़ा रहकर तत्कालीन मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत के पुतले जलाए।

लेकिन पार्टी ने कोई नोटिस नही दिया।
2003 में जब भाजपा पुनः सता में आई और बहुजनों पर अत्याचार बढ़े तो भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस ज्वाइन की।


(3)2004 के लोकसभा चुनाव कर्नल सोनाराम चौधरी का साथ दिया लेकिन कर्नल साहब हार गए लेकिन जाट समाज ने उसे अच्छा माना और 2005 में स्व.वृद्धि चंद जी जैन और अमीन खान के विरोध के बावजूद कांग्रेस से कर्नल साहब और जाट नेताओ ने टिकट देकर मुझे उंडू क्षेत्र से चुनाव जीताया और बाद में अमीन खान और कर्नल साहब सहित और सभी जाति के सदस्यों ने मिलकर शिव पं. स. प्रधान भी बनाया।

प्रधानी का सफर भी काफी मुश्किलों भरा रहा फिर भी हार नही मानी। बाद में स्व.वृद्धिचंद जी जैन का भी सहयोग मिला।

बाद में 2010 में जिला परिषद का चुनाव श्री अमीन खान और भाजपा नेता और मेरे प्रेरणास्रोत आदरणीय स्व. श्री गंगाराम चौधरी ने अपने क्षेत्र से जीताया।

2011 में बहुचर्चित प्रकरण आरटीआई कार्यकर्ता मंगलाराम मेघवाल को सरपंच गुलामशाह ने कातिलाना हमला करवाकर हाथ पैर तुड़वा दिए, जिसको लेकर कांग्रेस राज में कांग्रेस का जिला परिषद सदस्य रहते कांग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जलाया तो मेरी आवाज दबाने के लिए मुझ पर 24 घंटो में पार्टी के इशारे पर चार फर्जी केस दर्ज करवाए, और मैने पूर्व आईएएस, सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा रॉय की टीम और स्वतंत्र पत्रकार और लेखक भंवर मेघवंशी और मेरे सहयोगी साथी पत्रकार श्री महावीर जैन के सहयोग से वह बाजी जीत ली और हार नही मानी और 2013 के विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख कांग्रेस पार्टी और नेताओ ने यूटर्न लिया और 2013 में मुझे 20 सूत्री कार्यक्रम का उपाध्यक्ष बनाया।


(4) 2013 में राजस्थान में भाजपा की सरकार शासन में आई। 2 अप्रैल 2018 को देशव्यापी भारत बंद में भाग लेने से कई क्रांतिकारी साथियों के साथ जेल गया,जेल में रहते भाजपा के विरुद्ध लड़ाई लड़ने और कांग्रेस से बाड़मेर की सामान्य सीट से विधान सभा का टिकट मांगने का सोचा लेकिन अमीनखान जी ने आगे चलकर मना कर दिया उससे नाराज होकर पूरे समाज का सहयोग लेकर आरएलपी की टिकट पर शिव विधानसभा की सामान्य सीट से चुनाव लड़ा और सभी जाति वर्ग का समर्थन मिला और बहुजन समाज के साथ विशेष कर सम्माननीय किसान नेता आरएलपी सुप्रीमो श्री हनुमान बेनीवाल के आशीर्वाद से जाट समाज का नोट और वोट से भरपूर समर्थन मिला और मुझे शिव की सामान्य सीट से 51000 वोट मिले। इन चुनावों की एक घटना ने मेरे जीवन पर बहुत प्रभाव डाला यह घटना मेरे आवेदन-पत्र प्रस्तुत करने की सभा में आते समय कार्यकर्ताओं में दो जाट समाज के जवानों की दुर्घटना में मौत हो गई फिर भी उस परिवार और जाट समाज ने मुझे पूरा समर्थन दिया, जाट समाज के वोटों के समर्थन का ऋण तो लोकसभा चुनावों में उतारा लेकिन वो जिस परिवार के दो जवान मेरे लिए शहीद हुए वह भरपाई कभी नहीं हुई और न होगी,वो अहसान मेरे कलेजे पर लोहे पर लकीर की तरह लिखे है, वो कभी नहीं भूलूंगा। मुझे आदरणीय आरएलपी संयोजक ने प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ जिलाध्यक्ष बनाया उनका बहुत बहुत धन्यवाद, उस जिम्मेदारी के अनुरूप मैने पार्टी को मजबूत करने का ईमानदारी से कार्य किया और कोई कसर नहीं छोड़ी और फिर भी कोई गलती रही हो तो सम्मानीय कार्यकर्ता माफ करें।


मैं आरएलपी सुप्रीमो श्री हनुमान जी बेनीवाल का पहले की भांति आज भी आदर और सम्मान करता हूं और करता रहूंगा। साथ प्रदेश अध्यक्ष जी , महामंत्री उम्मेद्जी बेनीवाल सहित तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सम्मान करता रहूंगा,चाहे वह किसी मोड़ पर मिले, मेरे व्यक्तिगत घरेलू संबंध बने रहेंगे।

(5).माननीय मुख्यमंत्री की विधानसभा क्षेत्र और ग्रह जिले जोधपुर में बहुचर्चित लवली कंडारा एनकाउंटर जिसमे लवली की मौत पुलिस और लवली की आमने सामने हुई फायरिंग में हुई, और फिर कुछ लोग पुलिस के पक्ष में तो कुछ मृतक के पक्ष में आए, यहां पर पुलिस इंस्पेक्टर और मृतक दोनो एक वर्ग के है। लेकिन मैं यहां पर वर्ग या जाति के आधार पर पुलिस इंस्पेक्टर का समर्थन नहीं करता, यहां पर दो पक्षों के बीच की लड़ाई थी एक पक्ष अपराधी जिसकी कोई जाति नहीं दूसरी पुलिस जिसकी भी कोई जाति नहीं। सम्माननीय श्री Hanuman Beniwal जी जोधपुर आए इससे पूर्व मैने मेरी राय उनको दे दी थी, और प्रदेशाध्यक्ष को भी मेरी राय से अवगत कराया था और प्रदेशाध्यक्ष जी भी मेरी राय से सहमत थे और प्रदेशाध्यक्ष ने भी आरएलपी सुप्रीमो के सामने भी मेरी और स्वंय की भी राय रखी लेकिन नतीजा नहीं आया और वो आए और आंदोलन किया और विभिन्न मांगे रखी, बाद में पुलिस, प्रशासन,कांग्रेस के विधायक, पदाधिकारियों और सम्माननीय वाल्मीकि समाज के बीच समझौता हुआ, जिस वार्ता में आरएलपी शामिल नही थी और नही आरएलपी की मांगो में से एक मात्र मांग मानी वो पुलिस टीम का निलंबन, इसको छोड़कर कोई लिखित मांग नही मानी। 


आमजन में यह संदेश गया कि आरएलपी सुप्रीमो अपराधियों के साथ रहकर जांबाज पुलिस अधिकारियों का मनोबल तोड़ने का कार्य करते है। मैने मेरी निजी राय दी की जो लोग , नेता और राजनैतिक दल अपराधियों का समर्थन करते है मैं उनके इस जोधपुर प्रकरण के निर्णय में मैं साथ नही हूं, और पुलिस के साथ हूं, और हमेशा की भांति अपराधियों के खिलाफ रहा हूं और रहूंगा। 

मेरा अपराधियों के साथ नही रहना पार्टी ने अनुशासनहीनता माना जो मुझे तो ठीक नही लगा, ये मेरी अभिव्यक्ति की आजादी है।

(6) कि मेरे व्यक्तव्य को अनुशासनहीनता मानते हुए 5 दिन में स्पष्टीकरण मांगा जिससे मैं सहमत नही हूं, 
इतना ही सत्य बोलने से ऐसी कार्यवाही पार्टी करती है और मेरा मुंह सिलने का कार्य करती है तो 

मैं माफी के साथ कहना चाहता हूं कि "राजनीति में मेरा स्वाभिमान आखिर और अव्वल है" जहां पर मेरा हित और पार्टी का हित टकराएगा वहां पर मैं पार्टी को महत्व दूंगा लेकिन पार्टी का हित मेरे बहुजन समाज का हित टकराएगा वहां में बाबा साहेब के संविधान,समाज और न्याय को चयन करूँगा। जो मतदाता, समाज, जिन्होंने मुझ वोट, स्पोर्ट, मान-सम्मान दिया मैं मेरी सामर्थ्यता अनुसार आपके साथ रहूंगा, आपका अहसान कभी नहीं भूलूंगा। मेरे बयान के बाद जिस किसी ने मेरा मनोबल बढ़ाया उनका बहुत बहुत धन्यवाद, 
जिन लोगो ने मेरा सहयोग नही किया और मेरे खिलाफ भी टिप्पणियों की उनका कोई बुरा नही मानूंगा, विरोध भी शुभ संकेत है उनको पढ़कर कुछ सुधार कर सकता हूं, और यही इस लोकतंत्र की खूबसूरती है।


(7) मेरे आदर्श और पसंदीदा नेता
आदर्श- महात्मा बुद्ध,ज्योति बा फूले, माताश्री सावित्रीबाई फुले,साहूजी महाराज, बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर, श्री कांसीराम जी, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साहब आदि।
पसंदीदा नेता-श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह, श्रीरामविलास पासवान, श्री अटल बिहारी वाज़पेयी,बहन कुमारी मायावती, श्री पीए संगमा, श्री गंगारामजी चौधरी, श्री कन्हैया कुमार आदि।

अतः मैंने अपराधी का समर्थन नहीं किया तो मेरे से स्पष्टीकरण मांगा गया और मेरा एक जाट आरएलपी कार्यकर्ता ने समर्थन किया तो उसको भी 5 वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। हम बाबा साहेब के सिद्धांतो पर चलने वाले लोग है। हमे हमारे स्वाभिमान के रास्ते से कोई भी अनुशासनात्मक कार्यवाही न तो मुझे अपराधी के साथ खड़ा रख सकती और न ही मेरी आवाज को दबा सकती। 
मैं आजाद था और रहूंगा।

अतः मैं Rashtriya Loktantrik Party के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। 

जय भीम। जय भारत।।

चौधरी व आचार्य बाड़मेर भाजपा किसान मोर्चा के सोशल मीडिया जिला प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त

चौधरी व आचार्य बाड़मेर भाजपा किसान मोर्चा के  सोशल मीडिया जिला प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त
बाड़मेर/20.10.2021
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया व किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवां के निर्देशानुसार बाड़मेर भाजपा किसान मोर्चा आईटी सोशल मीडिया के जिला प्रभारी के रुप में नरेंद्र चौधरी व सह प्रभारी पद पर महावीर आचार्य तथा अनिता चौधरी को नियुक्त किया गया। 
नवनियुक्त प्रभारी व सहप्रभारी ने  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया व किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां सहित बाड़मेर भाजपा जिला अध्यक्ष आदुराम मेघवाल व किसान मोर्चा जिलाअध्यक्ष रणवीर सिंह भादू का आभार जताया तथा मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान हितेषी योजनाओं का प्रचार प्रसार आम जनता व किसानों तक गांव गांव ढाणी ढाणी तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

मंगलवार, 19 अक्टूबर 2021

आजादी के अमृत महोत्सव पर टीम मंथन गुजरात मे राजस्थान (चित्तौडगढ़ )के आचार्य, गुजरात के प्रजापति, द्वारा अन्ग्रेजी क्विज का सफल आयोजन समस्त भारत मे



======ASO NEWS BARMER======

     आज आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शरद पूर्णिमा व बारावफात की पूर्व संध्या पर "टीम मंथन" गुजरात, भारत द्वारा  प्रतियोगी परीक्षाओं के मध्यनजर रखते हुए शिक्षको व विधालय मे अध्ययनरत विधार्थियो के लिए अन्ग्रेजी व्याकरण पर आधारित ऑब्जेक्टिव परीक्षा क्विज 277 का आयोजन समस्त भारत देश के लोगो के लिए आयोजन किया गया।जिसमे 10 प्रशनो पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।जिसमे समस्त भारत से लगभग 225लोगो/ बच्चो ने भाग लिया।



प्रथम स्थान पर जगदीप कौर पंजाब राज्य से रही जिन्होने 50 अंको मे से 50 अंक प्राप्त किया।इस क्विज मे राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, गुजरात,उत्तराखंड,सिक्किम,केरल,महाराष्ट्र,उत्तरप्रदेश, दिल्ली,बिहार,आन्ध्रप्रदेश सहित लगभग सभी राज्यो के लोगो/ बच्चो ने भाग लिया।


अन्ग्रेजी क्विज 277 के आयोजक श्री शेलेश प्रजापति नेशनल मोटीवेटर टीम मंथन गुजरात,श्री धर्मचंद आचार्य" स्टार शिक्षक टीम मंथन चित्तौडगढ़ राजस्थान ",श्री मति विजयलक्ष्मी स्टेट गाईड हरियाणा,श्री मति सुशीला देवी करनाल हरियाणा भारत रहे।ज्ञात हो कि केकडी के आचार्य द्वारा शिक्षा व सामाजिक क्षेत्रो मे अनेक निशुल्क  सेवा कार्य, रक्तदान शिविर, निशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर,निशुल्क शिक्षा व सामाजिक क्षेत्रो के कार्य किये जा रहे हैं ।




सभी प्रतिभागियों को सर्टीफिकेट प्रदान किये गये।वर्तमान केकडी निवासी धर्मचंद आचार्य राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्प वृक्ष फलोदी, ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा, पंचायत समिति गंगरार, जिला चित्तौडगढ़, राजस्थान में प्रबोधक पद पर कार्यरत हैं।और सामाजिक / शिक्षा क्षेत्रो में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किये जा चुके है ।इस अवसर पर स्टार शिक्षक टीम मंथन राजस्थान के श्री मति आरती मीणा जयपुर, सुश्री कृष्णा केकडी, श्री मति रूचि ओझा भीलवाड़ा व श्री मति प्रियंका कच्छावा ने टीम मंथन गुजरात, भारत के सभी माननीय सदस्यो को सफलता की  शुभकामनायें प्रेषित की है ।