पेज

भास्कर स्टिंग ऑपरेशन:देश के 25 शहरों में नकली नोटों का कारोबार चला रहा फ्रांस में बैठा माइकल, बोला- मशीन भी नहीं पकड़ पाएगी

भास्कर से बोला- 25 लाख दो और 1 करोड़ के नकली नोट लो,देश में द. अफ्रीका के 50 लोगों का नेटवर्क, 10% कमीशन पर चल रहा धंधा Via देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3aF6puK

ओमिक्रॉन पर एक्शन में सरकार:'एट रिस्क' देशों के यात्रियों का एयरपोर्ट पर ही कोरोना टेस्ट, निगेटिव आने पर भी 7 दिन क्वारैंटाइन रहना होगा

कोरोना के नए स्ट्रेन ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने सोमवार को नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की Via देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3aF6puK

मंगलवार, 23 नवंबर 2021

गहलोत ने जताया फिर #शालेमोहम्मद पर भरोसा ,दो अतिरिक्त विभाग सौंपे

गहलोत ने जताया फिर #शालेमोहम्मद पर भरोसा ,दो अतिरिक्त विभाग सौंपे


ASO NEWS BARMER
जैसलमेर राजस्थान सरकार के बहुप्रतीक्षित मंत्री मंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री द्वारा कई मंत्रियों के विभागों में फेरबदल कर किसी के पर कतर कम महत्व के विभाग दिए तो अपने विश्वशनीय और भरोसेमंद मंत्रियों को अतिरिक्त विभाग देकर भरोसा कायम रखा ,जैसलमेर के #जैसलमेरपोकरण विधायक और केबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद का कद #मुख्यमंत्री ने दो अतिरिक्त महत्वपूर्ण विभाग देकर बढ़ाया ,खासकर उप निवेशन की जिम्मेदारी शाले मोहम्मद को देकर भरोसा जताया चूँकि जैसलमेर हे ऐसे में शाले मोहम्मदके पास उप निवेशन में बेहतरीन कार्य करने का अवसर हैं,स्थानीय काश्तकारों को इस वक़्त सहारे जरूरत थी,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद का प्रमोशन करते हुए उन्हें #अल्पसंख्यक मामलात के साथ अब #उपनिवेशन कृषि व #जलसंचयन (कलस्टर) का भी मंत्री बना दिया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा सालेह मोहम्मद पर भरोसा जताते हुए उन्हें अन्य दो विभागों के भी दिए गए है।  

उपनिवेशन विभाग मिलने से नहरी क्षेत्र के हजारों किसानों को राहत की उम्मीद जगी

जैसलमेर का बहुत बड़ा भू-भाग मुरब्बों के रूप में आवंटन किया हुआ है। नहर के साथ साथ मुरब्बों के आवंटन से कई लोग इस मरु भूमि में मेहनत मजदूरी कर रहे है। इसके साथ ही जैसलमेर में मुरब्बा भूमि का आवंटन पिछले लंबे समय से अटका हुआ है। ऐसे में अब जनता की उम्मीदें उपनिवेशन का प्रभार सालेह मोहम्मद को देने से बढ़ गई है।

21 साल की राजनीति में प्रधान से कैबिनेट मंत्री तक का सफर सालेह मोहम्मद करीब 21 साल से राजनीति में सक्रिय है। मात्र 23 साल की उम्र में वर्ष 2000 में ही सालेह मोहम्मद जैसलमेर पंचायत समिति के प्रधान बने थे। इसके बाद जिला प्रमुख, पोकरण विधायक व इस बार प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बने है। सालेह मोहम्मद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाते है। जिसके कारण ही पहले उन्हें अल्पसंख्यक मामलात व अब इसके साथ ही उपनिवेशन कृषि विभाग व जल संचयन (कलस्टर) का भी मंत्री बना दिया गया है।

कैबिनेट में जैसलमेर को पहली बार ही मिला है प्रतिनिधित्व

जैसलमेर के राजनीतिक इतिहास में पहली बार जैसलमेर को कैबिनेट के साथ अब जगह मिली है। इससे पहले आज तक जैसलमेर के किसी भी विधायक को कैबिनेट मंत्री का दर्जा नहीं मिला। जिससे जैसलमेर की कई मांगे जयपुर पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देती थी। लेकिन पहली बार जैसलमेर को प्रतिनिधित्व मिलने से लोगों को भी सरकार से उम्मीदें जग गई। इसके बाद अब पोकरण विधायक का प्रमोशन होने से जैसलमेर में जनता की सालेह मोहम्मद के प्रति उम्मीदों को और ज्यादा पंख लग गए है।

इन तीन वजह से मंत्री सालेह मोहम्मद को मिला प्रमोशन

आमजन से सीधा जुड़ाव : कैबिनेट मंत्री होने के बावजूद सालेह मोहम्मद का आमजन से सीधा जुड़ाव है। सालेह मोहम्मद ने कैबिनेट मंत्री बनने के बाद जैसलमेर के साथ-साथ प्रदेश भर के जिलों में जनसुनवाई की। कैबिनेट मंत्री के कामों की व्यस्तता के बावजूद सालेह मोहम्मद रोजाना सुबह आमजन की समस्याओं को सुनते है। इससे आमजन से उनकी सीधी कनेक्टिविटी है।

साफ एवं बेदाग छवि : आमजन में सालेह मोहम्मद की छवि स्वच्छ एवं बेदाग है। आमजन के हर संभव काम को करने के लिए सालेह मोहम्मद तैयार है। आमजन द्वारा अपनी समस्याओं से अवगत करवाने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को सीधे फोन कर उन्हें आमजन की समस्याओं का निस्तारण करवाने के निर्देश देने से आमजन के प्रति सालेह मोहम्मद का सीधा जुड़ाव है।

रातानाड़ा पुलिस लाइन कमीश्नरेट राजकीय चिकित्सालय में आयोजित 27वें वैक्सीनेशन शिविर में हुआ 100 से अधिक लोगों का टीकाकरण



जोधपुर/asonews : वैक्सीनेशन अभियान के तहत रातानाड़ा स्थित पुलिस लाइन कमीश्नरेट राजकीय चिकित्सालय में समाज सेविका शारदा चौधरी के नेतृत्व में आज 27वां वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। इससे पूर्व आयोजित 26 शिविरों के दौरान लगभग 12100 से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया।


   शिविर संयोजक ओमप्रकाश परिहार और गीता बरवड़ ने बताया कि एडीसीपी मुख्यालय चैनसिंह महेचा, आरआई ईश्वर पारीक और मेजर शिवलाल के निर्देशानुसार आयोजित शिविर में पुलिस लाईन चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी. एल. रंगा, स्टाफ नर्स सिंपल शर्मा, एएनएम शोभा चौधरी सहित मेडिकल टीम के भानुप्रताप सिंह भाटी, प्रेमकिशोर सोनी, रविन्द्र कच्छावाहा व ईश्वर दास ने पुलिस जवानों, उनके परिजनों और आमजन सहित 100 से अधिक लोगों का कोविशिल्ड की प्रथम व द्वितीय डोज लगाकर टीकाकरण किया। 


आज शिविर मे भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के ट्रस्टी महावीर काकरीया ने शिविर का अवलोकन किया।
   इस दौरान कार्यक्रम समन्वयक गजेन्द्र जाँगिड़, एडवोकेट विजय शर्मा सहित जयकिशन चौहान (एएसआई), महेन्द्र शर्मा, यशस्वी चौधरी, विनय आर्य, शान्ति चौहान, हेमा भाटी, लुणेश प्रजापत, रविन्द्र जाँगिड़, सुरज चौधरी हरिभाई गोस्वामी आदि ने शिविर में सहयोग कर सफल बनाया।

रिपोर्ट :- नवीन वैष्णव

शुक्रवार, 19 नवंबर 2021

एक बार फिर आन बान शान से बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर लहराया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा......

एक बार फिर आन बान शान से बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर लहराया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा......


महावीर आचार्य (बाड़मेर)
लोक डाउन से पहले बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा बड़े आकार में लगाया गया था जो कि कुछ महीनों पहले तेज हवा के कारण फट गया था जिसके कारण उसे बदल दिया गया था लेकिन एक बार फिर ध्वज के फट जाने से पिछले कुछ महीनों से वापस नया ध्वज नहीं लगाया जा सका इससे खाली पड़ा पॉल सूना दिखाई पड़ रहा था पर आज अचानक जब रेलवे स्टेशन पर लगे पॉल पर नजर गई तो राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा आन बान शान से एक बार फिर लहराता नजर आया जिसको देखकर सुखद अनुभूति हुई बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को एक बार फिर देश का राष्ट्रीय ध्वज लहराता हुआ नजर आ रहा है यहां से गुजरने वाले हर शख्स को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ सेल्फी लेने का एक बार फिर मौका मिल गया। इस झंडे की ऊंचाई 100 फीट, लंबाई 40 फीट और चौड़ाई 30 फीट है।

गुरुवार, 18 नवंबर 2021

गौचिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर पथमेड़ा बाड़मेर को सम्मानित किया

गोचिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर पथमेड़ा बाड़मेर को सम्मानित किया


लोकप्रसिद्ध गोसेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा द्वारा आयोजित श्री गोनवरात्र महोत्सव खिरोड़ी मे गौऋषि स्वामी दतशरणानन्दजी महाराज जी द्वारा गोचिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा हेतु बाड़मेर जैसलमेर के सबसे बड़े व प्रथम गोचिकित्सालय बाड़मेर को उसकी उत्कृष्ट सेवा हेतु सम्मानीय करने का निर्णय किया गया।


गोचिकित्सालय पथमेड़ा के मीडिया प्रभारी रमेशसिंह इन्दा ने बताया कि राष्ट्रीय गौरवाध्यक्ष जगतानंद द्वाराचार्य मलूक पीठाधीश स्वामी राजेंद्रदास देवाचार्य महाराज ने श्री पथमेड़ा गोचिकित्सालय के मैनेजिंग ट्रस्टी आलोक सिंघल को दुपट्टा व स्मृति चिन्ह एवं ₹25000 गौसेवा सहयोग राशि प्रदान की।


उन्होंने सर्वाधिक गौबहुल्य क्षेत्र बाड़मेर-जैसलमेर में गोचिकित्सा के उत्कृष्ट सेवा में लगे समस्त गो भक्तों कार्यकर्ताओं को और अधिक गोसेवा का आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर जगनाथपुरी से पधारे परमहंस प्रज्ञानंदजी महाराज,सुधानन्दजी महाराज,परम गोवत्स राधा कृष्ण जी महाराज,थानापति रविंद्रानंद जी सरस्वती, संत दीनदयाल महाराज,कथा वास विट्ठलकृष्ण सहित हजारो गोभक्त उपस्थित रहे।
*गोचिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर पथमेड़ा बाड़मेर को सम्मानित किया*


लोकप्रसिद्ध गोसेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा द्वारा आयोजित श्री गोनवरात्र महोत्सव खिरोड़ी मे गौऋषि स्वामी दतशरणानन्दजी महाराज जी द्वारा गोचिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा हेतु बाड़मेर जैसलमेर के सबसे बड़े व प्रथम गोचिकित्सालय बाड़मेर को उसकी उत्कृष्ट सेवा हेतु सम्मानीय करने का निर्णय किया गया।


गोचिकित्सालय पथमेड़ा के मीडिया प्रभारी रमेशसिंह इन्दा ने बताया कि राष्ट्रीय गौरवाध्यक्ष जगतानंद द्वाराचार्य मलूक पीठाधीश स्वामी राजेंद्रदास देवाचार्य महाराज ने श्री पथमेड़ा गोचिकित्सालय के मैनेजिंग ट्रस्टी आलोक सिंघल को दुपट्टा व स्मृति चिन्ह एवं ₹25000 गौसेवा सहयोग राशि प्रदान की।


उन्होंने सर्वाधिक गौबहुल्य क्षेत्र बाड़मेर-जैसलमेर में गोचिकित्सा के उत्कृष्ट सेवा में लगे समस्त गो भक्तों कार्यकर्ताओं को और अधिक गोसेवा का आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर जगनाथपुरी से पधारे परमहंस प्रज्ञानंदजी महाराज,सुधानन्दजी महाराज,परम गोवत्स राधा कृष्ण जी महाराज,थानापति रविंद्रानंद जी सरस्वती, संत दीनदयाल महाराज,कथा वास विट्ठलकृष्ण सहित हजारो गोभक्त उपस्थित रहे।

वीर तेजाजी युवा मंडल का गठन, जुगताराम बने अध्यक्ष।

वीर तेजाजी युवा मंडल का गठन, जुगताराम बने अध्यक्ष।


महावीर आचार्य (बाड़मेर)
बाड़मेर नेहरू युवा केंद्र बाड़मेर एवं युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से युवा मंडल विकास कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत आदर्श उण्डखा में किया गया । बाड़मेर ब्लॉक राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अशोक शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत आदर्श उण्डखा में वीर तेजाजी युवा मण्डल का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष पद पर जुगता राम सारण, उपाध्यक्ष दुर्गा राम व कोषाध्यक्ष पद पर अजय जांगिड़ का चुनाव किया गया। इस दौरान युवा मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।


स्वरूपसिह लंगेरा बने पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के जिला अध्यक्ष

स्वरूपसिह लंगेरा बने पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के जिला अध्यक्ष


महावीर आचार्य (बाड़मेर)
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की सस्थापिका एवं संरक्षिका श्रीमती मधु शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद शुक्ला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली राजस्थान प्रभारी श्री नीरज चतुर्वेदी प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश झवर की सहमति एव प्रदेश महामंत्री श्री गोपाल शर्मा के निर्देशानुसार आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश पुरोहित ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार एवं कार्यकारिणी में परिवर्तन की घोषणा की है जिसमें बाड़मेर जिले से स्वरूप सिंह जी लंगेरा को जिला अध्यक्ष घोषित किया है लंगेरा को जिलाध्यक्ष बनाने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छाई है।


सोमवार, 15 नवंबर 2021

शिक्षा में नवाचार की नई पहल



15.11.2021/asonews
महावीर आचार्य (बाड़मेर)
आदर्श शिक्षण समिति द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक बाड़मेर में आज नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार का प्रयोग कैसे किया जाए इसकी पहल की गई इस नई पहल का आरंभ बच्चों के बस्ते का भार कैसे कम हो, इस उद्देश्य को लेकर भैयाओं को बिना बैग के विद्यालय में विभिन्न आचार्यों  द्वारा गतिविधि शिक्षण कार्य करवाए । 


विज्ञान, हिंदी, गणित सामाजिक व अंग्रेजी के आचार्यों द्वारा शिक्षण करवाया गया जिसमें मुख्य क्रिया कलाप रहे- जिसमें गणित के अध्यापक ने गणित विषय के प्रश्नों को विभिन्न गतिविधियों द्वारा बिना पुस्तक के हल करना सिखाया व विज्ञान विषय के आचार्य ने लिटमस पेपर का प्रयोग करके सिखाया एवं ऐसे विभिन्न प्रयोग करवाए गए। अंग्रेजी के अध्यापक द्वारा खेल खेल के माध्यम से अंग्रेजी के शब्द याद कराए गए। सभी आचार्यों व भैयाओं ने अच्छी मनोस्थिति के साथ अध्ययन किया।


शुक्रवार, 12 नवंबर 2021

राजस्थान आचार्य ब्राह्मण समाज सेवा समिति, मुख्यालय सनवाड

राजस्थान आचार्य ब्राह्मण समाज सेवा समिति, मुख्यालय सनवाड 


ASO NEWS BARMER

Rajsamand
परम आदरणीय स्वर्गीय श्री सुखलाल जी अध्यापक जी की अंतिम इच्छा अनुसार दिनांक 11 नवंबर 2021, गुरुवार को गंगा प्रसादी कार्यक्रम ग्राम गिलुंड, जिला राजसमंद,राजस्थान आचार्य ब्राह्मण समाज सेवा समिति, मुख्यालय सनवाड की तरफ से पगड़ी दस्तूर कार्यक्रम में साफा बंधा कर परिवार को संबल शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।


 एवं परिवार के वरिष्ठतम सदस्यो के द्वारा *राजस्थान आचार्य ब्राह्मण समाज सेवा समिति मुख्यालय सनवाड के लोकप्रिय प्रदेश अध्यक्ष परम आदरणीय श्री देवीलाल जी आचार्य साहब का (हलेड) भीलवाड़ा का साफा बंधवा कर परिवार के सदस्यो द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया* तथा इस अवसर पर राजस्थान आचार्य ब्राह्मण समाज़ सेवा समिति मुख्यालय सनवाड के सभी प्रदेश कार्यकारिणी एवं उदयपुर ,चित्तौडगढ़, अजमेर सहित सभी कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।