पेज

शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021

तारीखों में बदलता वर्ष या सच में हो रहा है हर्ष ? :- मुकेश बोहरा अमन

21 की हो गई इक्कीसवी सदी, 2022 में नए सपने, नई उम्मीदें


ASO NEWS/31.12.2021
नववर्ष को त्यौहार के रूप में मनाने का यह सिलसिला हर वर्ष दिसम्बर माह की आखरी तारीखें आते ही शुरू हो जाता है । लोग नये वर्ष के स्वागत और हर्ष में जश्न और खुशियां मनाना शुरू कर देते है । तथा जाने वाले वर्ष को अलविदा और आने वाले नूतन समय अर्थात नववर्ष का स्वागत करते है । नववर्ष को लेकर दुनिया भर में अलग-अलग धारणाओं के साथ-साथ अलग संस्कृतियां व मान्यताएं है । नव वर्ष एक उत्सव की तरह पूरे विश्व में हर्ष और उललास के साथ मनाने की एक लम्बी परम्परा रही है ।

  पश्चिमी नव वर्ष की यदि बात जाएं तो वहां भी नए वर्ष का ये त्यौहार कई वर्ष पूर्व 21 मार्च को ही मनाया जाता था जो कि वसंत के आगमन की तिथि भी मानी जाती थी। रोम के शासक जूलियस सीजर ने ईसा पूर्व 45वें वर्ष में जब जूलियन कैलेंडर की स्थापना की, उस समय विश्व में पहली बार 1 जनवरी को नए वर्ष का उत्सव मनाया गया। ऐसा करने के लिए जूलियस सीजर को पिछला वर्ष, यानि, ईसापूर्व 46 इस्वी को 445 दिनों का करना पड़ा था।


  हम सब जीवन में नवीनता को लेकर हमेशा से ही बेहद उत्सुक व लालयित रहे है । हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में कुछ नया और अच्छा हो, उसके सपनों को उडान मिले, उसके सपने पूरे हो इन सब को लेकर हर व्यक्ति नूतन वर्ष की अगवानी करता है और अपने लिए नये संकल्प, नई मंजिलें तय करता है । नया साल अपने साथ नयी उम्मीदें , नए लक्ष्य, नए वादे, नए सपने लेकर आता है। लोग अपने आप से कुछ नए वादे करते हैं और ये कोशिश करते हैं की उन वादों को आने वाले साल में पूरा कर सके। दुनिया भर में नूतन वर्ष के स्वागत को लेकर तमाम प्राकर तैयारी की जाती है । नववर्ष के आगमन को यादगार व विशिष्ट बनाया जाता है । भारत में नए साल का स्वागत बड़ी ही धूमधाम से किया जाता है। नए साल का जश्न 31 दिसंबर की जाने वाले वर्ष कर आखिरी रात से शुरू हो देर रात तक नये वर्ष की पहली तारीख तक चलता रहता है।

  इस अवसर पर यदि अन्य संस्कृतियों में नववर्ष मनाने की बात करें तो हिन्दुओं का नया साल चैत्र नव रात्रि के प्रथम दिन यानी गुड़ी पड़वा पर हर साल विक्रम संवत के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से आरंभ होता है। लेकिन वहीं भारत के विभिन्न हिस्सों में नव वर्ष अलग-अलग तिथियों को भी मनाया जाता है। वहीं इस्लामिक कैलेंडर का नया साल मुहर्रम होता है।


  खैर हम लोग जिस इक्कीसवीं सदी में जी रहे उसका 21वां वर्ष हमारे आंखें से ओझल होने जा रहे है । बीता वर्ष कई यादों के साथ हमसे अलविदा हो रहा है । गत एक-दो वर्षाें की भांति 2021 में भी हमने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से संघर्ष किया । इस संघर्ष में कई अपनों को बचाया है, तो कई अपनों को खेने का भी गम रहेगा । हर वर्ष हर बार की भांति कुछ नया लेकर आता है, जो खुशी और हर्ष मनाने का अवसर देता है, वहीं कुछ अनचाहा भी उसी समय के गर्भ से निकलता है, जो हमें पीड़ा और दर्द देता है । यही समय का फसाना है । कभी खुशी कभी गम की पंक्तियां चरितार्थ होती है । हमें स्वयं, अपनों और अपने वतन के लिए बहुत कुछ चिन्तन व मनन करने की जरूरत है । कि हम इनके भले में अपना योगदान कैसे दे सकते है ।

  नववर्ष पर जहां लोग अलग-अलग अपने पसंदीदा स्थानों पर जश्न मनाते है वहीं बहुत सारे लोग नए साल के मौके पर अपने रिश्तेदारों व मित्रों को ग्रीटिंग कार्ड या मैसेज के माध्यम से एक दूसरों को नववर्ष की शुभकामनाएं व बधाई संदेश प्रेषित करते है । ऐसा मना जाता है कि नए साल के दिन अच्छे काम करने से पूरा साल अच्छे कामों में जाता है। नए साल के दिन काफी लोग मंदिर, मस्जिद, चर्च, जिनालय, गुरूद्वारा आदि जाते है और प्रार्थना करते है कि हमारा यह साल अच्छा जाए। कई लोग अपने करीबी दोस्तों के साथ मिलकर नववर्ष की खुशी में पार्टियां करते हैं, मिठाई बांटते है । बड़ा हो या बच्चा सभी लोग नए साल का स्वागत बड़ी ही ख़ुशी के साथ करते है।


  नए साल पर सभी लोग नई उम्मीदें, नए सपने, नए लक्ष्य, नए आईडियाज के लिए सोचते है। नए साल पर लोग पुराने साल को भूलकर नए साल की शुरुआत करते है। नया साल एक नई शुरूआत को दर्शाता है और हमेशा आगे बढ़ने की सीख देता है। लेकिन इन सब में खास बात यह है हि आने वाला हर नया वर्ष जाने वर्ष की तुलना कुछ अच्छा और नया करता है, आमजन को हर्ष देता है या फिर यूं ही रात भर की डीजे और उंचे संगीत पर की जाने वाले कसरत महज् छलावा ही साबित होती है । क्या नए वर्ष के साथ हम स्वयं में कोई सकारात्मक बदलाव लाते है या यूं ही बातें करके भूल जाते है । 


सच मायनों में नवीनता हमारे अपने भीतर है, जहां से हम कुछ नया करने का प्रण लेते है तथा उसे साकार रूप प्रदान करते है । नूतन वर्ष का हर्षाेल्लास जीवन में कुछ नूतन व बेहतर करने का अच्छा बहाना व माध्यम है, लेकिन जब तक हमारे अपने भीतर की शक्ति व चेतना का जागरण नही होता है, तब तक यह सब महज् मनोरंजन से अधिक कुछ भी नही है । साथ ही नूतन वर्ष के हर्ष और उल्लास में हमें अपनी संस्कृति, संस्कारों , मर्यादा आदि को भी अक्षरशः रखने की भी सख्त जरूरत है । हमें हर घड़ी इस बाबत् सजग व चेतनाशील रहे कि मेरे भीतर अच्छे संस्कारों व व्यवहारों के सिवाय अनर्गल व कुसंस्कारों का प्रवेश ना हो । हमें 01 जनवरी को नववर्ष में प्रवेश करना है, नए वर्ष का दिल से स्वागत करना है । लेकिन मर्यादा व संस्कृति के दायरे में रहकर हर्ष और खुशी मनानी है ।

मुकेश बोहरा अमन
साहित्यकार व सामाजिक कार्यकर्ता
बाड़मेर राजस्थान 
mukesh.marsa@gmail.com

रविवार, 26 दिसंबर 2021

श्रमिक संघ बाङमेर का अधिवेशन संपन्न

खींची बने जिलाध्यक्ष



महावीर आचार्य (बाड़मेर)
श्रमिक संघ के अध्यक्ष मोहनलाल माली व महामंत्री लवजीत पंवार ने बताया कि जोधपुर विधुत वितरण निगम श्रमिक संघ बाङमेर का पाँचवा वृत अधिवेशन स्थानीय जसदेर धाम पर खीमकरण खींची की अध्यक्षता व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।अपने उद्बोधन में कैलाश चौधरी ने विद्युत विभाग के निजीकरण के विरोध में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया व बताया कि वह स्वयं इसी परिवार से हैं, उनके पिताजी सेवानिवृत्त बिजलीकर्मी है। और बिजली कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव मदद करेंगे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग कार्यवाह धन्नाराम भदरू ने भारतीय मजदूर संघ को राष्ट्रभक्त मजदूर संगठन बताया।



भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश सह-संगठनमंत्री बी.एम.पीथाणी ने संगठन की रीति नीति से अवगत कराया व कर्मचारियों को एकजुट रहकर निगम हितार्थ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सोहन सिह जेतमाल ने कर्मचारियों व आम जनता को निजीकरण से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के प्रदेश महामंत्री विजय सिंह बाघेला ने जयपुर में चले 63 दिनो के धरने के बारे जानकारी दी और भविष्य में होने वाले संगठन के कार्यो के बारे में बताया।उपाध्यक्ष जगदीश दाधिच ने निजीकरण के खिलाफ आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को कहा, संयुक्त महामंत्री सी. एल राजस्थानी ने अपने जोशिले उद्बोधन से कर्मचारियों में जोश भर दिया। 


नवनियुक्त अध्यक्ष खीमकरण खींची ने बताया कि विद्युत विभाग के निजीकरण के विरोध में 25 फरवरी को जयपुर में करीब एक लाख कर्मचारियों की रैली की जायेगी, जिसमें बाङमेर जिले के सभी कर्मचारी भाग लेकर इस समस्या का निराकरण करने के लिए तैयार है, व अंत में अधिवेशन को ऐतिहासिक सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारियों व सहयोग देने के लिए भामाशाहो को धन्यवाद दिया।



*नई कार्यकारिणी का गठन :-*

(1)संरक्षक:-श्री वेलसिह सिवाना ,श्री बंशीधर पंवार एलओ ऑफिस ,श्री अनिल कुमार मीणा शहर द्वितीय बाङमेर 
(2) *अध्यक्ष:-श्री खीमकरण खींची*
(3)कार्यकारी अध्यक्ष:-श्री प्रकाश नामा 
(4)कार्यकारी अध्यक्ष:-श्री बांकाराम (रामसर)
(5)उपाध्यक्ष:-श्री हिंगलाज दान CSD-l बाङमेर 
(6)उपाध्यक्ष:-श्री जयपाल सिंह-शिव
(7)उपाध्यक्ष:-श्री प्रमोद मीणा-भियाड
(8)उपाध्यक्ष:-श्री नरसिंगा राम मेघवाल- गुडा 
(9)उपाध्यक्ष:-श्री आईदान सिह 
(10)उपाध्यक्ष:-श्री लक्ष्मण सिंह, बाङमेर ग्रामीण 
(11)उपाध्यक्ष:-श्री उम्मेद पुरी सिवाना 
(12) *महामंत्री:-श्री पवन परमार* 
(13)कोषाध्यक्ष:-श्री लालू राम विजिलेंस बाङमेर 
(14)संगठन मंत्री:-श्री नवरत्न कंसारा
(15)प्रचार मंत्री:-श्री राजेन्द्र कुमार सोनी, CSD-l बाङमेर 
(16) सह प्रचार मंत्री:-श्री हरिसिंह- स्टोर बाड़मेर
(17)कार्यालय मंत्री:-श्री मुनेश बेनीवाल B F L गडरा
(18) *संयुक्त महामंत्री:-श्री नरेन्द्र सिंह पवार रिको- बाङमेर* 
(19) *संयुक्त महामंत्री:-श्री सुरेश फुलवारीयां - समदडी*
(20)सह संगठन मंत्री:-श्री मनोहर खत्री सेङवा
(21)मंत्री:- वसुन्धरा CE (BMR ZONE)
(22)मंत्री:-श्री ललित गौरसिया-बायतू
(23)मंत्री:-श्री चेतन राम विश्नोई - पादरू
(24)मंत्री:-श्री घनश्याम जीनगर - सिवाना
(25)मंत्री:-श्री नोकम राम - चौहटन
(26)मंत्री:-श्रीअनिल चौधरी CSD 2 बाङमेर 
(27)मंत्री:-श्री कैसाराम सिवाना 
(28)मंत्री:-श्री लूणा राम बालोतरा
(30)मंत्री:-श्री मनोज मीणा 
कार्यकारिणी सदस्य:-
(29)श्री तरूण दवे CE बाङमेर 
(30)श्री सतीश पुनड 
(31)श्री रतन सिंह रामसर
(32)श्री मनोज सोनी M&P
(33)श्री राजेश हुडडा BFL
(34)श्री सुनिल गोदारा बालोतरा 
मार्गदर्शक मण्डलः-
(1)श्री जनक गहलोत 
(2)श्री जगदीश सिंह रावल

शनिवार, 25 दिसंबर 2021

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयेपी की जन्म जयंती पर भाजपा शहर मंडल ने गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाकर मनाई*



महावीर आचार्य (बाड़मेर)
भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य व पूर्व प्रधानमंत्री प्रखर राष्ट्रवादी आदरणीय अटल बिहार वाजयेपी की जन्म जयंती के अवसर पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा स्थानीय सुमेर गौशाला में गायों को हरा चारा एवं गुड़ की सेवा प्रदान कर सादगी पूर्ण तरीके के साथ मनाया गया। इस मौके पर निशक्तजन सशक्तिकरण निर्देशक डॉ प्रियंका चौधरी ने अपने उद्बोधन में बताया कि अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन चरित्र से हमें बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है।उनके सेवा समर्पण और पार्टी के प्रति व देश के प्रति अपनी भावनाएं जो राष्ट्र हित के अंदर हमेशा कार्य करती रही।उसको हमें भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए तथा उनके द्वारा किए गए राष्ट्रहित के कार्यों को याद करते हुए उनके मार्ग पर चलने का अनुसरण करना चाहिए।


प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप पालीवाल ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेई द्वारा प्रधानमंत्री काल में कई योजनाओं को क्रियान्वित किया गया जो आज भी बहुत उपयोगी साबित हो रही है।जिसके तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के अलावा अटल पेंशन योजना कई अन्य योजनाएं भी इसमें शामिल रही और वह आज भी हर जनमानस के दिल पर राज कर रही है।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुरेश मोदी,जिला महामंत्री स्वरूपसिंह खारा,प्रतिपक्ष नेता पृथ्वी चांडक व युवा नेता रमेशसिंह इन्दा ने भी संबोधित किया। 


इस अवसर पर भाजपा एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजूदास भील,नगर महामंत्री आनन्द पुरोहित,किशन बोहरा आनंद,जिला प्रवक्ता भेराराम देवासी,नगर उपाध्यक्ष कैलाश आचार्य,पार्षद सुनील सिंघवी,कैलाश आचार्य,स्वरूप भाटी,आईटी सहसयोंजक अरविंद शारदा,हरीश मूंदड़ा,रमेश कड़ेला सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जरूरतमंद की मदद सबसे पुनीत व पावन कार्य :- बोहरा

नेकी की दीवार से मिल रहे है जरूरतमंद को मुफ्त वस्त्र


महावीर आचार्य (बाड़मेर)
 इंडिया अगेंस्ट वॉयलेंस, बाड़मेर की ओर से चौहटन चौराहा स्थित इंदिरा रसोई के पास बनी नेकी की दीवार पर शनिवार को आईएवी संयोजक व सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में जरूरतमंद लोगों को पहनने योग्य वस्त्र उपलब्ध करवाएं गए । नेकी की दीवार से जरूरतमंद लोगों को लगातार मुफ्त में कपड़े आदि मिल रहे है ।


इंडिया अगेंस्ट वॉयलेंस, बाड़मेर के जिला संयोजक व सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि चौहटन चौराहा स्थित इंदिरा रसोई के बाहर बनी नेकी की दीवार से जरूरतमंद लोगों को समय-समय पर पहनने योग्य कपड़े उपलब्ध करवाएं जा रहे है जिसमें आमजन की ओर से अच्छा सहयोग दिया जा रहा है । अमन ने कहा कि जरूरतमंद की मदद करना सबसे पुनीत व पावन कार्य है । हमारी मानव व जीवमात्र के कल्याण व मदद की भावना में ही समस्त सृष्टि का कल्याण व हित छिपा है ।  


इस दौरान इंडिया अगेंस्ट वॉयलेंस, बाड़मेर के संयोजक मुकेश बोहरा अमन, रतनलाल धारीवाल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहन सन्तोष, रमेश कुमार आदि सदस्य उपस्थित रहे ।

सोमवार, 13 दिसंबर 2021

हिन्दू - हिंदुत्व शब्द को लेकर राहुल गांधी का पुतला जलाकर किया विरोध

हिन्दू - हिंदुत्व शब्द को लेकर राहुल गांधी का पुतला जलाकर किया विरोध.


महावीर आचार्य (बाड़मेर)
जयपुर में आयोजित कोग्रेश की महंगाई को लेकर रैली को लेकर कोगेश नेता राहुल गांधी द्वारा हिन्दू - हिंदुत्व शब्द का प्रयोग किए जाने पर बाड़मेर के हिंदूवादी संगठनों द्वारा बैनर तले अहिंसा सर्किल पर राहुल गांधी का पुतला जला कर गोर विरोध किया। ऐसे में प्रभारी भोम सिंह सुन्दरा बताया कि हम हिंदू है एवं हिंदुत्व की रक्षा करने के भाव को लेकर चलते हैं एवं हिंदुत्व के प्रति लोगों को जागृत करने का प्रयास करते हैं ऐसे में यदि धर्म पंत संप्रदाय हिंदू हिंदुत्व पर उंगली उठाए हम उसका पुरजोर तरीके से विरोध करेंगे। 




ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिंदू - हिंदुत्व की नई परिभाषा देकर धर्म और देश का अपमान किया है, राष्ट्रीय बजरंग दल उपाध्यक्ष सुखदेव सोनी ने बताया हमें कोई राजनीतिक दल से लेना देना नहीं है , हम हिंदुत्व के प्रति सकारात्मक है। ऐसे में राहुल गांधी द्वारा अपमानजनक शब्द का प्रयोग करके 130 करोड़ जनता का अपमान किया। अब ये हम कतई सहन नहीं किया जाएगा। जो हिन्दू हित की बात करेगा वहीं राज करेगा इसी नारो के साथ आंनद पुरोहित, सुखदेव सोनी, विजय शर्मा, नरेंद्र चौधरी, राजूसिंह कोटड़ा, ओपी गौड़, भोमसिंह सुंदरा, तनसिंह महाबार, हुक्मीचंद खत्री, जोगेंद्र सिंह, जतिन सैन, त्रिभुवन सिंह, सवाई सिंह, स्वरूपसिंह, रविंद्र सिंह, रमेश अग्रवाल, नारायण अग्रवाल आदी सर्व हिन्दू समाज के लोग मौजूद रहे।

भव्य काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाइव देखा*

भव्य काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाइव देखा


महावीर आचार्य (बाड़मेर)
आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र जी मोदी ने काशी में दिव्या काशी-भव्य काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण किया।भाजपा जिला प्रवक्ता भैराराम देवासी ने बताया कि इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भारतीय जनता पार्टी बाड़मेर के जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओ ने बाड़मेर स्थित चंचलनाथ प्राग मठ में संतो के सानिध्य में देखा एवं उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी जी के इस दिव्या काशी- भव्य काशी कॉरिडोर के लोकार्पण पर भाजपा के कार्यकर्तायों ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया।


जिलाध्यक्ष आदूराम व कार्यक्रम सयोंजक रमेशसिंह शर्मा ने सन्तो को शॉल ओठाकर व भाजपा कार्यकर्तायों को मिठाई खिलाकर मुँह मीठा करवाया।इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री स्वरूपसिंह खारा,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रणवीरसिंह भादू,ऐसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विरमाराम मेघवाल,नगर अध्यक्ष सुरेश मोदी,नेता प्रतिपक्ष पृथ्वी चण्डक,युवा नेता रमेशसिंह इन्दा,आनन्द पुरोहित,किशन बोहरा,महेंद्रसिंह राजपुरोहित,ओमप्रकाश जाटोल,लक्मन टांक,ईशवर नवल,कैलाश आचार्य,नरपतसिंह धारा,राजूसिंह कोटड़ा,अरविंद सारदा,हरीश मूंदरा,गोपालदास वडारिया,खुमानसिंह लंगेरा सहित
जिले व नगर मंडल बाड़मेर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शनिवार, 11 दिसंबर 2021

चन्दोणियो की ढाणी स्कूल मुख्य द्वार के नींव का मुहूर्त

चन्दोणियो की ढाणी स्कूल मुख्य द्वार के नींव का मुहूर्त


ASO NEWS/महावीर आचार्य (बाडमेर)

बाड़मेर पंचायत समिति के हाथीतला ग्राम मे स्थित राउप्रावि-चन्दोणियो की ढाणी स्कूल के मुख्य द्वार प्रोल की नींव रखी। इस अवसर पर विधालय के शाला मित्र राजूराम बेनिवाल ने एक वाट्सएप ग्रुप बनाकर विभिन्न जगहों से अलग अलग जगहों से भामाशाहो को समूह मे सम्मिलित करके 2 लाख की राशि को इकट्ठा करके विधालय के मुख्य द्वार प्रोल का निर्माण का काम शुरू करवा गया।


इस दौरान विधालय के प्रधानाध्यापक मोतीलाल गौंसाई ने समूहों मे जुड़े हुये सभी भामाशाहो को धन्यवाद देते हुये इस मां सरस्वती के प्रांगण मे महान कार्य मे गति देने की बात कही।



इस दौरान उपस्थित हाथीतला सरंपच प्रतिनिधि योगेश बेनिवाल, SMC अध्यक्ष किशनाराम बेनिवाल, मोतीलाल गौंसाई, खेमाराम कड़वासरा पीटीआई, भगराज मायला जुडो कोच,मूलाराम हुडा,जोगाराम बेनिवाल,भगाराम सारण,बांकाराम बेनिवाल, राणाराम कड़वासरा, प्रताप अध्यापक,केशाराम,चिमाराम,डालूराम बेनिवाल, सरोज राठौड़, चेतना सोलंकी सहित और भी ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

गुरुवार, 9 दिसंबर 2021

BARMER : पथमेड़ा गोशाला समिति का गठन अध्यक्ष आलोक सिंघल,महासचिव आनन्द पुरोहित व मीडिया प्रभारी रमेशसिंह इन्दा को बनाया गया

*पथमेड़ा गोशाला समिति का गठन अध्यक्ष आलोक सिंघल,महासचिव आनन्द पुरोहित व मीडिया प्रभारी रमेशसिंह इन्दा को बनाया गया*



महावीर आचार्य (बाड़मेर)
श्री पथमेड़ा गोचिकित्सालय की संचालक समिति श्री गोपाल गोवर्धन गोशाला समिति बाड़मेर का गठन किया गया।गोशाला की व्यवस्थाओं व संचालन के लिए नव गठित समिति बनाई गई।जिसमें संस्थापक परम् श्रद्धेय गोऋषि स्वामी श्री दत्तशरणानन्दजी महाराज,मुख्य संरक्षक विष्णुभगवान गोयल,दिल्ली,संरक्षक अमरचन्द सिंहल,गिरधारीलाल जांगिड़,फरसाराम गोयल,जैताराम परमार को बनाया गया।


अध्यक्ष आलोक सिंहल व कार्यकारी अध्यक्ष लूणसिंह झाला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष लूणाराम माली,उपाध्यक्ष फतेहसिंह राठौड़,दिनेश सिंहल,रिणछाराम प्रजापत,दिनेश लूणिया,बुधराराम चौधरी,नाथूराम सुथार,महासचिव आनन्द पुरोहित,संगठन सचिव दिलीप तिवाड़ी,सचिव स्वरूप संखलेचा,मूलाराम प्रजापत,जसवंतसिंह महेचा,रामाराम खिंचड़,हरफूलचंद माली,श्रीराम शर्मा,प्रचार सचिव सवाई कुमावत,कोषाध्यक्ष धनराज शर्मा,सहकोषाध्यक्ष रामसिंह राजपुरोहित व चम्पालाल सोनी,मीडिया प्रभारी रमेशसिंह इन्दा,मीडिया सह प्रभारी राजूराम बेनीवाल,गोग्रास प्रभारी दिलीप लोहिया,गोग्रास सहप्रभारी करनाराम हुड्डा,सोनाराम गौड़,दिनेश प्रजापत,मुकेश मालू,राजीव सोनी,तुलसाराम गौड़,गेमराराम कुमावत,रमेश प्रजापत,निर्माण प्रभारी उम्मेदाराम मेघवाल,गोचिकित्सा वाहन सेवा प्रभारी हेमन्त सोनी,विधि प्रभारी सुरेश मोदी,सोशल मीडिया प्रभारी खेतेश शर्मा,व्यवस्थापक कंवराजसिंह राठौड़,सत्संग प्रभारी किस्तूराराम प्रजापत व चेलाराम प्रजापत,गोपूजन व अनुष्ठान प्रभारी सुरेंद्र शर्मा,मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ हितेश पुरोहित को बनाया गया।



इसी के साथ समिति में सदस्य पन्नाराम बेनिवाल,जोगाराम राईका,अचलाराम जाखड़,ईश्वरसिंह राठौड़,तगाराम चौधरी,सुरेश मालू,जितेन्द्र बोहरा,सुखदेव सोनी,चेतन डूडी,उम्मेदाराम सऊ,लूणसिंह राठौड़,भेराराम सोनी,अमृतसिंह,सवाई चावड़ा,मोटाराम प्रजापत,शैतानसिंह रावलोत,लक्ष्मीचन्द माहेश्वरी,जोगेंद्र सारण,रमेश भील,बसंत खत्री,बाबूलाल सोनी,जितेंद्र गौड़,जोगाराम देवासी,रावताराम दर्जी,भंवरलाल प्रजापत,बाबूलाल चौधरी,डलाराम प्रजापत,लूणाराम प्रजापत गो भक्तों को बनाया गया।

मंगलवार, 7 दिसंबर 2021

केकडी के प्रबोधक आचार्य को" भारत माता अभिनन्दन सम्मान 2021"से किया सम्मानित

केकडी के प्रबोधक आचार्य को" भारत माता अभिनन्दन सम्मान 2021"से किया सम्मानित 
ASO NEWS/AJMER
07.12.2021
         केकडी जिला अजमेर निवासी धर्मचंद आचार्य को भारत माता अभिनन्दन संगठन( रजि.) हरियाणा द्वारा अभिनन्दन पत्र देकर सम्मानित किया गया हैं।आयोजन समिति के श्री मति ऋतु गर्ग राष्ट्रीय प्रभारी पश्चिमी बंगाल ने बतलाया कि भारत माता अभिनन्दन सम्मान समारोह में मुख्यअथिति डॉ प्रशांत गायकवाड़ ब्राण्ड एम्बेसडर बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ" भारत सरकार,विशिष्ट अतिथि डॉ अर्चना श्रेया अध्यक्षा श्रेया क्लब एवं संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट श्री पी डी मित्तल सहित देश व विदेश के प्रमुख अथितिगण मौजुद थे ।
राष्ट्रीय प्रभारी ऋतु गर्ग ने बतलाया कि केकडी जिला अजमेर राजस्थान निवासी धर्मचंद आचार्य की यह सम्मान शेक्षिक व सामाजिक क्षेत्रो मे उल्लेखनीय कार्यो को देखते हुये दिया गया हैं ।वर्तमान मे धर्मचंद आचार्य राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्प वृक्षधाम फलोदी, ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा, पंचायत समिति गंगरार, जिला चित्तौड़गढ़, राजस्थान मे प्रबोधक पद पर कार्यरत हैं और आचार्य को देश व विदेश के अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
इस अन्तराष्ट्रीय कार्यक्रम मे राजस्थान, गुजरात,उत्तराखण्ड,दिल्ली सहित समस्त भारत सहित आस्ट्रेलिया, कुवेत सहित अनेक समाजसेवी लोगो को सम्मानित किया गया है ।.

एक दिन में ओमिक्रॉन के 17 केस:दिल्ली-राजस्थान भी पहुंचा वैरिएंट; लेकिन घबराने की जरूरत नहीं क्योंकि दुनिया के 50 देशों में फैला ओमिक्रॉन, अब तक मौत एक भी दर्ज नहीं

ओमिक्रॉन वैरिएंट अधिक संक्रामक, पर किसी में गंभीर लक्षण नहीं; देश में सामने आए सभी संक्रमितों में भी लक्षण हल्के ही Via देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3aF6puK

हमारी विकास दर दुनिया में सबसे तेज:8.4% हुई विकास दर, कोविडकाल से पहले जितनी GDP थी, अब उससे भी ज्यादा हुई

हमारी अर्थव्यवस्था अब 35.73 लाख करोड़ की हुई, कोरोना से पहले 2019 में 35.61 लाख करोड़ की थी,भारत के बाद दूसरे नंबर पर तुर्की, जिसकी विकास दर 6.9%, अमेरिका-चीन की विकास दर अभी केवल 4.9% Via देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3aF6puK