पेज

सोमवार, 28 फ़रवरी 2022

महाशिवरात्रि पर आयोजित अन्तराष्ट्रीय गूगलमीट मे चित्तौडगढ़ राजस्थान

राजस्थान केविश्व शान्ति पुरस्कार से सम्मानित  आचार्य, गुजरात के प्रजापति,भरुच की नसीम खोखर एव हरियाणा की सुशीला ने शिरकत क
महाशिवरात्रि पर आयोजित अन्तराष्ट्रीय गूगलमीट मे चित्तौडगढ़ राजस्थान 




====Aso news barmer =====
महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर" टीम मंथन गुजरात, भारत" द्वारा एक अन्तराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी गूगल मीट  का आयोजन दिनांक 28 फरवरी 20 22 को किया गया। जिसमे मुख्य अतिथी श्री धर्मचंद आचार्य, चित्तौडगढ़ राजस्थान 
विश्व शान्ति पुरस्कार से सम्मानित ,अध्यक्षता श्री शेलेश प्रजापति नेशनल मोटिवेटर टीम मंथन गुजरात, भारत एव विशिष्ट अथिति अन्तराष्ट्रीय शिक्षक लेदर किम कोरिया थे ।महाशिवरात्रि के अवसर पर अन्तराष्ट्रीय काव्य संगोष्ठी की  गूगल मीट कार्यक्रम मे सभी प्रतियोगियो को अपनी स्वरचित रचना की प्रस्तुति महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की महिमा का गुणगान करना था



।अन्तराष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजक श्री शेलेश प्रजापति नेशनल मोटिवेटर ( टीम मंथन गुजरात भारत) ,वेबिनार मे मंच अथिति परिचय नेशनल अवार्ड विजेता शिक्षिका आदरणीया नसीम खोखर टीम मंथन गुजरात मे स्टेट गाईड भरुच गुजरात,स्वागत एव मंच संचालन  आदरणीया सुशीला देवी अन्तराष्ट्रीय शिक्षिका  हरियाणा ने किया ।



अन्तराष्ट्रीय संगोष्ठी मे देश व विदेश के लगभग 71 प्रबुद्धजनो ने भाग लिया और महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिवजी की महिमा एव भगवान शिव से सम्बंधित ओतप्रोत कविता, रचना की जानकारी दी।इस कार्यक्रम मे सभी प्रतियोगियो ने भगवान शिव से सम्बंधित ओतप्रोत, ओजस्वी रचना प्रस्तुत कर भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया।मुख्य अतिथि श्री धर्मचंद आचार्य ने भगवान शिव की महिमा के बारे मे अपना उदबोधन दिया।एव आयोजक शेलेश प्रजापति ने सभी प्रतियोगियो को अन्तराष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।एव भगवान शिव की महिमा चारो तरफ फेलाने को प्रोत्साहीत किया।

रविवार, 27 फ़रवरी 2022

जीएसटी कम्प्यूटर प्रशिक्षण का हुआ समापन

जैन जागृति मंच, बाड़मेर की ओर से आयोजित हुआ प्रशिक्षण


बाड़मेर । 27.02.2022 ।
ASO news barmer
जैन जागृति मंच, बाड़मेर की ओर से जैन समाज के बालक-बालिकाओं एवं महिलाओं को हुनरमन्द बनाने को लेकर इन दिनों बालिकाओं को जीएसटी-टैली कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । जीएसटी कम्प्यूटर प्रशिक्षण के दूसरे बैच का समापन कार्यक्रम रविवार को मंच उपाध्यक्ष मांगीलाल गोठी के अध्यक्षता में मंच कार्यालय में आयेाजित किया गया।


जैन जागृति मंच, बाड़मेर के सचिव मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि मंच की ओर से जैन समाज की बालिकाओं को जीएसटी कम्प्यूटर का प्रशिक्षण देने को लेकर लगातार बैच चलाएं जा रहे है । जिस कड़ी यह दूसरा बैच जिसका समापन कार्यक्रम रविवार को मंच कार्यालय शिवदान कन्या पाठशाला कल्याणपुरा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बालिकाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ ही डॉ. बंशीधर तातेड़ को कुम्भाराम आर्य सम्मान एवं रामलाल बोहरा की पदोन्नति होने पर मंच की ओर से अभिनंदन किया गया। इस अवसर जैन जागृति मंच के संरक्षक डॉ. बी.डी. तातेड़, सलाहकार एडवोकेट जेठमल जैन, किशनलाल वडेरा, उपाध्यक्ष मांगीलाल गोठी, रामलाल बोहरा, चंद्रप्रकाश छाजेड़, प्रशिक्षिका संगीता राठी उपस्थित रहे।


जीएसटी कम्प्यूटर प्रशिक्षण का तीसरा बैच 01 मार्च से प्रारम्भ होगा । जिसे हेतु जैन समाज की इच्छुक बालिकाएं 28 फरवरी तक आवेदन कर सकती है । आवेदन हेतु अपना नाम मंच कार्यालय अथवा सचिव मुकेश बोहरा अमन 8104123345 के पास लिखवा देवें । 

मुकेश बोहरा अमन
सचिव
जैन जागृति मंच, बाड़मेर

सीनियर जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजित

सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए खेल अतिआवश्यक - कर्नल बलदेव


बाड़मेर । asonews
सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए खेल अतिआवश्यक है। जो कुछ दुनिया में घटित होता है वो पहले दिमाग में घटित होता है, इसलिए दिमाग में हमेशा जीत की भावना रखें। यह विचार जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में कर्नल बलदेव सिंह चौधरी ने रखे। जिला सचिव देवाराम चौधरी ने बताया कि सीनियर जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को आदर्श स्टेडियम बाड़मेर में हुआ । 

जिसका परिणाम निम्न प्रकार से रहा ।100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग सुनील जाट प्रथम ,विक्रम कुमार द्वितीय ,रामचंद्र भादू तृतीय, महिला वर्ग में वरजू प्रथम ,मोहनी द्वितीय, सुशीला तृतीय स्थान पर रही । 200 मीटर दौड़ सुनील प्रथम , पुखराज दितीय जोगराज सिंह तृतीय , महिला वर्ग गैरों प्रथम , जसोदा द्वितीय, पार्वती कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । 400 मीटर दौड़ मूल सिंह प्रथम ,रामचंद्र भादू दितीय, ओम भारती तृतीय व  महिला वर्ग देवी पूनियों का तला प्रथम , तगू कुमारी द्वितीय , भंवरी तृतीय स्थान पर रही । 800 मीटर दौड़ नरपत सिंह प्रथम,  गोवर्धन राम दितीय, दीपाराम तृतीय, महिला वर्ग मोनिका प्रथम ,चंपा कुमारी द्वितीय,  और माया कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।1500 मीटर दौड़ मे बने सिंह प्रथम , स्वरूप सिंह दितीय , नेता राम तृतीय  व महिला वर्ग मूली प्रथम, देवी कुमारी द्वितीय और भंवरी चौधरी तृतीय स्थान पर रहे । 


5 किलोमीटर दौड़ बने सिंह प्रथम,  सवाईराम द्वितीय , गुला राम तृतीय स्थान पर रहे।  10 किलोमीटर दौड़ पूनमाराम प्रथम , प्रेम प्रकाश द्वितीय , हेमाराम तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेक मगाराम प्रथम , दिलीप कुमार द्वितीय , महेंद्र सिंह तृतीय व महिला वर्ग मोहनी प्रथम,  किशनी कुमारी द्वितीय , सुशीला कुमारी तृतीय स्थान पर रहे।  तश्तरी फेंक लागा राम प्रथम , सुरेश कुमार द्वितीय,  तगाराम गोदारा तृतीय व महिला वर्ग किशनी कुमारी प्रथम,  मीरा कुमारी द्वितीय , तगु कुमारी तृतीय स्थान पर रहे । लंबी कूद जयसिंह प्रथम , विक्रम कुमार द्वितीय और जयसिंह  तृतीय व  महिला वर्ग गैरों कुमारी प्रथम वरजू कुमारी द्वितीय व उरकी कुमारी समदड़ी तृतीय स्थान पर रहे । 


भाला फेंक गणपत राम रोहिली प्रथम,  बजरंग लाल द्वितीय,  आसुराम तृतीय व महिला वर्ग में सुशीला कुमारी प्रथम स्थान पर रहे । विजेता खिलाड़ियों को राजकीय महाविद्यालय के एनसीसी कॉम्प्लेक्स मे जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।  समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमान कर्नल बलदेव सिंह चौधरी , विशिष्ट अतिथि कल्याण सिंह चौधरी व खीन्याराम सोडियार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर आदर्श किशोर जानी जिला संघ अध्यक्ष द्वारा की गई व  सभी विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया ।


 प्रतियोगिता को सफल बनाने में फरस सिंह , रमेश चंद्र सुथार , रमेश कुमार गौड़, जय प्रकाश जानी व कैलाश कुमार का सराहनीय सहयोग रहा। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव देवाराम रोहिली ने बताया कि राज्य स्तरीय निर्धारित मापदंड पूर्ण करने वाले एथलीट आगामी माह में राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में श्री गंगानगर में भाग लेंगे।

शनिवार, 26 फ़रवरी 2022

ऑपरेशन के बाद मरीज अपनी आंखों के प्रति सजग रहें : डॉक्टर जीसी लखारा


लायंस क्लब मालाणी बाड़मेर की प्रेरणा से बाड़मेर जन सेवा समिति द्वारा एवं स्वर्गीय महरुम मुकीम खान वलद हसन खान की स्मृति में हाजी अली, खान हनीफ खान ,अकबर खान परिवार पनेला तामलोर के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन दिनांक 25 फरवरी को नेत्र ज्योति हॉस्पिटल रेन बसेरा बाड़मेर में किया गया जिसमें 75 मरीजों के आंखों के ऑपरेशन किए गए ।


 शिविर का समापन 26 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे हुआ जिसमें लॉयन्स क्लब मालाणी बाड़मेर के अध्यक्ष डॉ जीसी लखारा ने मरीजों को बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीज अपनी आंखों के प्रति सजग रहें ,धूल- धूप-धुंआ आदि से दूर रहें । आँख  को साफ रखें ,दवाई समय पर डाले , नियमित चश्मा लगाकर रखें ।


शिविर संयोजक प्रतिनिधि लॉयन राकेश बोथरा ने बताया कि बाड़मेर जिले की विभिन्न गांव में नेत्र रोगियों की जांच की गई जिसमें करीब 200 लोगों ने हिस्सा लिया एवं 75 लोगों का ऑपरेशन योग्य  सलेक्शन हुआ । जिसको भर्ती कर ऑपरेशन किया गया। नेत्र ज्योति हॉस्पिटल प्रबंधक जालम सिंह राजपुरोहित द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया एवं सहयोगी भामाशाह का सम्मान किया गया।

Barmer : तपस्वीयों की तपस्थली तारातरा मठ में हुआ सूर्य नमस्कार

आयु, बल, बुद्धि, वीर्य, तेज एवं ओज बढ़ाता है सूर्य नमस्कार- योग सेवक दिलीप कुमार तिवाडी



ASO news barmer
जो प्रतिदिन सूर्य नमस्कार का अभ्यास करते है उनमें आयु ,बल ,बुद्धि, वीर्य, तेज एवम ओज बढ़ता है। अकाल मृत्यु नहीं होती है ।सभी व्याधियों का नाश होता है,सूर्य नमस्कार एक संपूर्ण व्यायाम है, इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है,सकारात्मक भाव उत्पन्न होते हैं उक्त उदगार योग सेवक दिलीप कुमार तिवाडी ने 75 करोड़ सूर्य नमस्कार के महाअभियान में योग सेवक तिवाड़ी परिवार द्वारा 18 वे चरण में बाड़मेर से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित तारातरा मठ में सूर्य नमस्कार का अभ्यास करते हुए कहे। सूर्य नमस्कार का अभ्यास साथ में करते हुए संत रामपुरी महाराज ने कहा कि इस तारातरा मठ की स्थापना संत जेतपुरी महाराज की कृपा से हुई थी।कालांतर में संत धर्मपुरी महाराज और मालाणी के महादेव के नाम से प्रसिद्ध सिद्धस्त संत मोहन पुरी महाराज की भी यह मठ तपस्थली रही है और इन सभी की यहां जीवित समाधि भी स्थित है।


वर्तमान में संत प्रताप पुरी महाराज के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से यह मठ संचालित हो रहा है। संत राम पुरी महाराज ने योग सेवक तिवाडी परिवार द्वारा जो 21 बाड़मेर की अलग-अलग स्थानों पर सूर्य नमस्कार करने का संकल्प लिया है उसकी भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि निस्वार्थ भाव से स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने का आपने जो बीड़ा उठाया है वह प्रेरणादायक है। ऐसी तपस्थली भूमि पर सूर्य नमस्कार करने से शरीर में ऊर्जा कई गुना बढ़ जाती है। योग सेविका दुर्गा तिवाडी ने अंत में कहा कि सूर्य समस्त ब्रह्मांड का मित्र है इससे पृथ्वी समेत सभी ग्रहों के अस्तित्व के लिए आवश्यक असीम प्रकाश, ताप तथा ऊर्जा प्राप्त होती है।


जिस प्रकार से सूर्य ब्रह्मांड के सभी कण कण में अपनी उर्जा को व्याप्त करता है। ठीक उसी प्रकार सूर्य नमस्कार के अभ्यास से हमारे शरीर के अंदर भी सूर्य के समान सभी गुण विद्यमान हो जाते हैं,आवश्यकता है निरंतर अभ्यास करने की।कार्यक्रम में प्रमोद गुप्ता,हितेन तिवाड़ी,नियति तिवाड़ी आदि उपस्थित थे।

संयम में है जीवन की तमाम समस्याओं का समाधान:- साध्वीश्री कैवल्यप्रियाश्री

शहर में निकला मुमुक्षु करिश्मा बोहरा का वर्षीदान वरघोड़ा, संयम के जयकारों से गुंजा माहौल


 ASO NEWS BARMER
 अचलगच्छ जैन श्रीसंघ बाड़मेर की ओर से शुक्रवार को बाड़मेर शहर की लाडली, शासन गौरव मुमुक्षु करिश्मा बोहरा की भागवती दीक्षा की अनुमोदना में भव्य व विशाल वर्षीदान वरघोड़ा परम पूज्य साध्वीश्री कैवल्यप्रियाश्री जी मसा व साध्वीश्री संघमित्रा श्री जी मसा आदि ठाणा की पावन निश्रा में आयोजित हुआ ।


अचलगच्छ जैन श्रीसंघ के सचिव दिनेश बोहरा ने बताया कि बाड़मेर शहर की शान मुमुक्षु करिश्मा बोहरा की भागवती दीक्षा आगामी 30 मार्च को गुजरात के मांडवी शहर में राजस्थान दक्षिण दीपक, साहित्य दिवाकर, अचलगच्छाधिपति परम पूज्य आचार्य भगवन्त गुरूदेवश्री कलाप्रभसागर सूरीश्वरजी मसा की पावन व मंगलमय निश्रा में सम्पन्न होगी । बोहरा ने बताया कि संघ की ओर से आयोजित वरघोड़े में मुमुक्षु के धर्मानुरागी माता-पिता को भी सम्मान प्रदान किया गया ।


सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि गुणसागर सूरी साधना भवन से आयोजित हुआ भव्य व विशाल वर्षीदान वरघोड़ा शहर के मुख्य मार्गाें दरियागंज, करमूजी की गली, महाबार रोड़, जैन विद्यापीठ, ढ़ाणी बाजार, पीपली चौक से होते हुए पुनः साधना भवन पहुंचा । जहां धर्मसभा का आयोजन हुआ । वरघोड़े में बैण्ड-बाजा, ढ़ोल-ढ़माकों के साथ-साथ जैन पाठशाला के बच्चे, बालिका मण्डल, महिला मण्डल एवं पुरूष मण्डल के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में जैन समाज के गणमान्य श्रावक-श्राविकाएं शामिल रही ।


धर्मसभा में साध्वीश्री कैवल्यप्रियाश्री जी मसा ने कहा कि जीवन में संयम का पथ विरले लोग ही अंगीकार करते है । संयम ही जीवन की तमाम प्रकार समस्याओं और दुविधाओं का निदान और समाधान है । संयम से ही जीवन में आने वाली छोटी-बड़ी तमाम दुविधाओं का अन्त होता है । सभा को जैन समाज कई प्रबुद्ध वक्ताओं ने सम्बोधित किया । वहीं धर्मसभा के आगाज में अचलगच्छ जैन श्रीसंघ के अध्यक्ष डॉ. गुलाबचन्द वड़ेरा ने सभी साधर्मिक बन्धुओं, माताओं, बहिनों का आभार व स्वागत किया ।


अचलगच्छ जैन श्रीसंघ, बाड़मेर की ओर से आयोजित वर्षीदान वरघोड़े में जैन समाज के गणमान्य नगारिक, माताएं-बहिनें एवं विभिन्न संस्थाओं व मण्डलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

रविवार, 20 फ़रवरी 2022

बॉर्डर प्रीमियर लीग का हुआ आगाज ।

83 वीं वाहिनी की अनूठी पहल


महावीर आचार्य बाड़मेर
           देश की सुरक्षा के साथ साथ सामाजिक सरोकार निभाना भी बीएसएफ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है । 83 वीं वाहिनी ने सीमान्त  क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को तराशने और प्रोत्साहित करने के लिए आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बॉर्डर प्रीमियर लीग का जो आगाज किया है वो काबिले तारीफ है ।
             इस टूर्नामेंट से जो बेहतरीन प्रतिभाएं निकलकर आएगी बीएसएफ उन्हें प्रोत्साहित कर उनका मनोबल बढ़ाएगी । उक्त उद्गार सीमा सुरक्षा बल के बाड़मेर सेक्टर के उपमहानिरीक्षक विनीत शर्मा ने तालसर में  बॉर्डर प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये । 


           83 वीं वाहिनी के कमांडेंट एम पी सिंह ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 83 वीं वाहिनी और सीमावर्ती क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के संयुक्त तत्वावधान में सीमावर्ती क्षेत्र के आमजन और बीएसएफ के बीच मधुर सामंजस्य स्थापित करने और प्रतिभाओं में खेल भावना विकसित करने के उद्देश्य से बॉर्डर प्रीमियर लीग का उद्घाटन किया गया जिसमें आसपास की 16 टीमों के बीच 20 से 24 फरवरी तक खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे ।
        इस दौरान संबोधित करते हुए 142 बटालियन के कमांडेंट राजपालसिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से खेल प्रतिभाओं का प्रोत्साहन होगा और बॉर्डर क्षेत्र से निकलकर हमारे यहा की प्रतिभाएं देश प्रदेश का नाम रोशन करेगी । 


थार के वीर संस्थान के. संयोजक रघुवीरसिंह तामलोर ने बीएसएफ के इस प्रयास की सराहना करते हुए प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए आभार जताया । इस दौरान तालसर सरपंच मलूक चौहान ने सभी अतिथियों का साफा और पट्टू से स्वागत सत्कार किया ।कार्यक्रम का संचालन द्वितीय कमान अधिकारी दिनेश कुमार ने वही धन्यवाद सरपंच मलूक खान ने व्यक्त किया । 


पहले दिन हुए रोमांचक मुकाबले

        बॉर्डर प्रीमियर लीग का उद्घाटन मुकाबला तालसर और जाटों का बेरा के बीच खेला गया जिसमें तालसर ने तेजपाल के शानदार 134 रनों की बदौलत  10 ओवर में 251 रन बनाए  जवाब में जाटों की बेरा की टीम 70 रनों पर सिमट गई । वहीं दूसरे मुकाबले में सारला ने हाथला को 46 रनों से पराजित किया ,तीसरे मुकाबले में बाखासर ने एकल को एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से पराजित किया । निर्णायक की भूमिका अम्मी मोहम्मद और हरीश मूढ़ण ने निभाई वहीं स्कोरर की भूमिका उगम द्रविड़ ने निभाई ।
 
ये रहे मौजूद । 

          इस दौरान डिप्टी कमांडेंट कमल सागर शर्मा ,असिस्टेंट कमांडेंट डॉ•  वसुंधरा यादव ,साता सरपंच तेजदान चारण ,नवातला सरपंच भारथाराम ,भलगांव सरपंच विरधाराम ,हाथला सरपंच छगनलाल परिहार ,बाखासर सरपंच अशोक बामनिया ,जानपालिया सरपंच कासम खान ,सारला सरपंच मोहन सेंवर ,जाटों का बेरा सरपंच नारायण राम ,जिला परिषद सदस्य राजाराम ,नवाज दर्श ,चन्द्र प्रकाश कोडेचा ,गुमानसिंह जालीला सहित आसपास के सैकड़ों प्रबुद्धजन ,खेलप्रेमी और खिलाड़ी मौजूद रहे ।

बुधवार, 16 फ़रवरी 2022

REET पर बढ़ता बवाल, कैसे हल होगा यह सवाल ? -मुकेश बोहरा अमन

भाजपा अड़ी सीबीआई जांच पर, सरकार एसओजी के सहारे


ASO NEWS BARMER
  राजस्थान में रीट परीक्षा का पर्चा लीक मामला पिछले कई दिनों से खासा गर्म व चर्चा का विषय बना हुआ है। जिस पर राज्य सरकार को विधानसभा के भीतर व बाहर चौतरफा हमलों का सामना करना पड़ रहा है । ऐसे में राजस्थान सरकार ने रीट लेवल-टू की परीक्षा को तो रद्द कर दिया है। परन्तु रीट पेपर लीक पर बवाल आज भी बराबर बना हुआ है । राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर कई तरह के सवाल खडे कर रखे हैं। और पूरे मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रही है । जिसको लेकर विपक्ष विधानसभा से लेकर सड़क तक प्रदर्शन कर रहा है । इसके अलावा बेराजगार युवा भी सड़कों पर अपना विरोध दर्ज करवा रहे है । 


  हाल ही में राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर हुए रीट एक्जाम में पेपर लीक मामले में कई व्यक्तियों के प्राथमिक तौर पर दोषी होने के बाद इसकी आंच अब सरकार तक पहुंचती नजर आ रही है । वहीं एसओजी अब तक बाड़मेर, जालौर सहित स्थानों पर अपनी कड़ी कार्यवाही कर इस पेपर लीक से जुड़े बत्तीलाल, भजनलाल विश्नोई, रामलखन जाट, अमृतलाल सहित अब तक 33 अभियुक्तों को गिरफ्तार भी कर चुकी है । साथ ही प्रारम्भिक जांच में रीट पेपर को लेकर करोड़ों रूपये के लेन-देन का भी खुलासा होता जा रहा है । राजस्थान विधानसभा में पिछले दिनों से इस मामले की काफी गूंज है। प्रतिपक्ष लगातार इस मामले पर अड़ा हुआ है । रीट पर बढ़ते बवाल के चलते विधानसभा में गतिरोध बरकरार है । राज्य के मुखिया श्री अशोक गहलोत ने साफ-साफ कह दिया है कि रीट परीक्षा पेपर लीक के दोषियों को बख्शा नही जायेगा, एसओजी अपना कार्य कर रही है तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक की समस्या को जड़-मूल से समाप्त करने को लेकर सरकार सख्त से सख्त कानून लायेगी । वहीं विपक्ष इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से करवाने पर अड़ा हुई है । 

  यह मात्र रीट परीक्षा के पेपर का लीक होने मात्र का सवाल नही बल्कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक को लेकर भी खबरें प्रकाश में आती रही है । अब यह समय आ गया है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बन्द होना चाहिए और पारदर्शी व्यवस्था से सुरक्षित परीक्षाओं का आयोजन होना चाहिए । साथ ही इस प्रकार के पेपर लीक मामलों से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों एवं इसमें शामिल अन्य दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए । जिससे प्रदेश ही नही बल्कि पूरे देश में एक अच्छा संदेश जाएं और अपराधियों के हौंसले पस्त हो अन्यथा अपराधियों को शह मिलेगी और वे इस प्रकार की अपराधी गतिविधियों को अपने आकाओं के ईशारों व सहयोग से करते रहेंगें । अब यह सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वे राजस्थान के युवाओं के साथ न्याय करे तथा दोषियों को दण्डित करे, दोषी चाहे कितना ही बड़ा अधिकारी हो या सरकार को कोई नुमाईन्दा हो । 

मुकेश बोहरा अमन
साहित्यकार व सामाजिक कार्यकर्ता
बाड़मेर राजस्थान

रविवार, 13 फ़रवरी 2022

Barmer - श्रमिक संघ की बैठक संपन्न : जयपुर रेली के लिए भरी हुंकार



ASO NEWS BARMER
जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ बाङमेर के जिला महामंत्री पवन परमार ने बताया कि नई कार्यकारिणी की प्रथम बैठक होटल रेड चिल्ली, बालोतरा में जिलाध्यक्ष खीमकरण खींची की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

 बैठक में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री श्री बी.एम. पीथाणी, श्री के.आर.डऊकिया, डिस्कॉम श्रमिक संघ के महामंत्री श्री लवजीत पंवार, जिला मंत्री श्री जगदीश सिंह रावल, जिला महामंत्री श्री पवन परमार व श्री भवानी शंकर गौङ का सानिध्य रहा। बैठक की शुरुआत भारत माता, विश्वकर्मा जी, व दत्तोपंतजी ठेंगङी की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके की। बैठक में बाङमेर जिले के सभी बीस उप खण्डो का प्रत्येक मंगलवार व बुधवार को प्रवास तय करके नई कार्यकारिणी बनाने का तय किया गया।


जिलाध्यक्ष खीमकरण खींची ने बताया कि हमें संपूर्ण जिले में सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारी साथियों को जोड़कर संगठन को मजबूत करना है, एवम् संगठन उसी कर्मचारी साथी की पैरवी करेगा जो हमारे संगठन का पैड मेम्बर हो। तथा पुराने साथियों को साथ लेकर, उनके अनुभवो से संगठन को आगे बढाना है।
*प्रदेश संगठन मंत्री श्री बी.एम.पीथाणी ने आगामी माह जयपुर में होने वाली रेली में सभी कर्मचारियों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया, व सभी कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से शत प्रतिशत भाग लेने का फैसला किया।

जिला महामंत्री पवन परमार ने बालोतरा शहर व ग्रामीण उप-खण्डो की नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

डिस्कॉम महामंत्री श्री लवजीत पंवार ने तकनीकी कर्मचारियों के नये कैडर में ऑप्शन भरने वाले साथियों को डेट ऑफ ज्वाइनिंग से फायदा दिलाने व रि-ऑपशन के लिए माननीय प्रबंध निदेशक व सचिव महोदय के साथ हुई वार्ता से अवगत कराते हुए बाताया कि इस समस्या का समाधान शीघ्र हो जायेगा।
श्री भवानी शंकर गौङ ने संगठन को मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन किया व एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
बैठक में जिलाध्यक्ष खीमकरण खींची ने अधिवेशन के आय-व्यय व संगठन कार्यालय के रिनोवेशन पर हुए खर्च व अन्य खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पारित किया।

बैठक में हिंगलाजदान,किशोर कंसारा, वीरेंद्र खोरवाल, जनक गहलोत, कांतिलाल, नरेंद्रसिंह, सुरेश फुलवारिया, अनिल, उम्मेदपुरी, लालूराम, मुनेष बेनीवाल, मनोज कुमार मीणा, मीठालाल चौहान, घनश्याम दवे, श्रवण जीनगर, लूणाराम प्रजापत, ललित सोनी, सचिन शर्मा, धनराज जीनगर, प्रकाश कच्छवाह, आदि दर्जनों कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।अंत में जिलाध्यक्ष खीमकरण खींची ने बैठक को शानदार सफल बनाने के लिए टीम बालोतरा को धन्यवाद देते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की।

शनिवार, 12 फ़रवरी 2022

रेडियो दिवस पर विशेष : गुजरे जमाने की कहानी होता रेडियो का चलन- मुकेश बोहरा अमन


रेडियो का रहा है अपना स्वर्णिम दौर, परन्तु अब रेडियो आम जीवन से लुप्त होने की कगार पर

acharyasamacharonline.blogspot.com
एक जमाना था जब सारा जमाना रेडियो का दीवाना था । तब आम और खास हर घर में रेडियो की खनकती व दिलों को छू लेने वाली आवाज अक्सर गुंजा करती थी । परन्तु समय के साथ बढ़ते तकनीक के दौर ने रेडियो के चलन को किनारे-सा कर दिया है। रेडियो के बाद आम जिन्दगी का अहम् हिस्सा बनने वाले टेलीविजन ने हमारे जीवन में आमूलचूल परिवर्तन किया और हमें दुनियाभर से जोड़ दिया तथा अपना दीवाना करके रख दिया। वहीं रेडियो में रही दृश्यों की कमी को टलीविजन ने पूरा किया । टेलीविजन के आगमन ने रेडियो के प्रचलन को बहुत अधिक प्रभावित किया । टेलीविजन के बाद मोाईल न जाने और भी क्या-क्या ने रेडियो की दुनिया को प्रभावित किया ।


सन् 1895 में गुल्येल्मो मार्काेनी ने रेडियो का आविष्कार किया । 2011 में यूनेस्को की महासभा के 36वें सत्र में 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस घोषित किया गया। जबकि औपचारिक रूप से पहला विश्व रेडियो दिवस 2012 में मनाया गया। प्रतिवर्ष 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाया जाता है। एक समय था जब रेडियो हमारे जीवन का काफी अहम हिस्सा हुआ करता था। हर घर में रेडियो का विशेष स्थान व महत्व होता था, घर की महिलाएं या चौराहे की चाय की थड़ी या कोई दुकान पर रेडियो की जिन्दादिल खनकती, कानों में रस घोलती आवाज सुनने को लोगों का मजमा लगा रहता था । खेत से लेकर दुकान और घर से लेकर फुटपाथ तक रेडियो का एकछत्र राज हुआ करता था, रेडियो का अपना ही जादू था । यहीं नही देश की सीमाओं पर पहरा दे रहे जवानों की तो रेडियो दिल की धड़कन हुआ करती था। रेडियो पर बजने वाले अपने दौर के नगमों का हर कोई दीवाना रहा है । सूचना, संचार और गीतों के माध्यम से मनोरंजन के अहम माध्यम के तौर पर रेडियो का इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन टेलीविजन और मोबाईल जैसी संचार तकनीक के आने के बाद रेडियो का पहले जैसा इस्तेमाल नहीं हो रहा है लेकिन अब भी इसका महत्व कम नहीं हुआ है।


एक दौर था जब कई रेडियो उद्घोषकों की आवाज का जादू आमजन पर सिर चढ़कर बोलता था । जिसमें अमीन सयानी जैसे आवाज के जादूगर प्रमुख रहे है । रेडियो ने हमें सर्वप्रथम देश और दुनिया से जोड़ा । संचार माध्यमों ने हमें सुचनाओं का आदान-प्रदान कर दुनिया से वाकिफ करवाया । परन्तु रेडियो का दौर धीमा अथवा थमने जरूर लगा है इस बात में कोई दो-राय नही है । बीबीसी जैसे संस्थान का रेडियो प्रसारण से हट जाना इसी का एक उदाहरण है।

दुनिया भर में सूचना के आदान-प्रदान और लोगों को शिक्षित करने में रेडियो ने अहम भूमिका निभाई है। मौजूदा समय में भी यह सूचना फैलाने का सबसे शक्तिशाली व सबसे सस्ता माध्यम है। हालांकि रेडियो पुराना माध्यम हो गया लेकिन अब भी संचार के लिए इसका इस्तेमाल होता है। इसके अलावा 1945 में इसी दिन यूनाइटेड नेशंस रेडियो से पहली बार प्रसारण हुआ था। रेडियो की इन अहमियतों को देखते हुए हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है।

मुकेश बोहरा अमन
साहित्यकार व सामाजिक कार्यकर्ता
बाड़मेर राजस्थान

गुरुवार, 3 फ़रवरी 2022

किराडू के ऐतिहासिक मन्दिर प्रेम, कला और अध्यात्म का अनुपम संगम है किराडू के प्राचीन मन्दिर -मुकेश बोहरा अमन

धरोहर को संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की जरूरत


महावीर आचार्य बाड़मेर
  राजस्थान का खुजराहों के नाम विख्यात किराडू स्वयं में प्रेम, कला और अध्यात्म का नयाब नमूना है । राजस्थान के पश्चिमी सरहदी जिले बाड़मेर में बसा यह कलात्मक पर्यटन स्थल किराडू स्वयं में इतिहास की कई कथाओं को अपने में समेटे हुए है । जिसने काल के कई उथल-पुथल और संघर्ष अपनी आंखें से देखे है । दक्षिण भारतीय शैली में बने किराडू के कलात्मक मंन्दिरों के एक-एक पत्थर में प्रेम और अध्यात्म के साथ-साथ शिल्पकला सिर चढ़कर बोलती है । यहां आने वाले किराडू की कला और इसके इतिहास को जानकर अभिभूत रह जाते है । अरावली पर्वतमाला की पहाड़ियों की तलहटी में बसा किराडू बाड़मेर ही नही बल्कि पूरे राजस्थान व भारत भर के लिए अमूल्य धरोहर है ।  
  किराडू की अद्भूत कला, अनुपम सौन्दर्य एवं पत्थर-पत्थर में बसे प्रेम को जानने व सुनने को लेकर आने वाले पर्यटकों का साल भर आना-जाना लगा रहता है । बाड़मेर का ऐतिहासिक एवं कलात्मक स्थल किराडू के मन्दिर खुजराहों के मन्दिरों से हुबहू मेल खाते नजर आते है । 1161 ई. के आसपास यह स्थान किराट कूप के नाम से जाना जाता था। करीब 1000 ई. में यहां पर पांच मंदिरों का निर्माण कराया गया। जो स्थापत्य और कलात्मक दृष्टि से बहुत ही समृद्ध है। 

  हां, यह बात भी अपने में सत्य है कि मुगल आक्रमणकारियों ने इन मन्दिरों को अपने आक्रमण का शिकार बनाया और इन मन्दिरों को काफी नुकसान भी पहुंचाया । लेकिन किराडू के मन्दिरों की शिल्पकला इतनी नायाब है कि वे भग्नावशेष होने के उपरांत भी हमारे मन पर अपनी अमिट छाप छोड़ जाते है । किराड़ू के इन मंदिरों को जन-जन में लोकप्रिय बनाने के लिए सरकारी स्तर पर पर्याप्त संरक्षण की आवश्यकता है । वहीं खण्डहरों को सहेजने को लेकर भी विभागीय स्तर पर कार्यनीति की सख्त जरूरत है । स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं एवं समुदाय का भी दायित्व बनता है कि वे भी किराडू को लोकप्रिय बनाने के लिए सकारात्मक माहौल तैयार अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करें । 

मुकेश बोहरा अमन

बुधवार, 2 फ़रवरी 2022

पृथ्वी पर बढ़ता प्रदूषण, चपेट में जीवों का अस्तित्व - मुकेश बोहरा अमन

 निवारण के लिए ठोस व कारगर
कार्यनीति की सख्त जरूरत 


ASO NEWS BARMER
  सम्पूर्ण विश्व में पर्यावरण प्रदूषण की नासूर समस्या से बुरी तरह जुंझ रहा है । वैश्विक स्तर पर प्रदूषण को लेकर हो रहे विभिन्न शोध, अनुसंधान आदि की रिपोर्ट अन्तोतगत्वा यही प्रदर्शित कर रही है कि पृथ्वी प्रदूषण की चपेट में आ चुकी है । जिससे निपटने के लिए वृहद स्तर पर कड़े उपायों की सख्त जरूरत है । आज विश्व के प्रत्येक देश में प्रदूषण की समस्या प्रमुखता से उभर रही है । मगर उसके निवारण को लेकर कार्य योजना व प्रयास ना के बराबर होते नजर आ रहे है । जिसके चलते जल, थल व वायु के जीवों के जीवन पर बहुत बुरा असर पड़ा रहा है । यहां तक कि कई जीवों के जीवन पर अस्तित्व का संकट आ खड़ा हो गया है । 

  पृथ्वी पर बढ़ती औद्योगिकता की अंधी दौड़, ई-कचरा, पेट्रोल-डीजल, गैसों का बेपरवाह उपयोग एवं धरती पर घटती वन-सम्पदा ने पर्यावरण में प्रदूषण की बड़ी विकराल समस्या खड़ी कर दी है । वहीं पृथ्वी पर प्रदूषण तमाम प्रकारों को कम व नियंत्रित करने को लेकर प्रतिवर्ष वैश्विक पटल पर कई सम्मेलन, कानून, नीति-नियम आदि बनाएं जाते है मगर उनको धरातल पर मूल स्वरूप में नही उतार पाते है । जिससे प्रदूषण जैसी जानलेवा समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है । वहीं इस प्रदूषण के चलते विश्वभर में प्रति वर्ष हजारों ंलोगों के साथ-साथ बड़ी तादाद छोटे-बड़े जीवों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है । 

  पृथ्वी पर बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण के प्रति हम सब हमंे सरकारी एवं सामुदायिक स्तर पर नए सिरे से चिन्तन व मन्थन कर उन कारकों पर रोकथाम लगाने के भरपूर प्रयास करने की जरूरत है जिनसे पृथ्वी का पर्यावरण सन्तुलन खतरे में है । वहीं हमें उन कार्याें व गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करने की सख्त जरूरत है जो पर्यावरण के सुधार, संरक्षण व संवर्द्धन में मददगार है । जैसे हमें पृथ्वी पर लक्ष्य तय कर अधिक से अधिक पौधारोपण करने की जरूरत है । ऐसे सकारात्मक कार्याें को प्रोत्साहन देना समय की सबसे बड़ी मांग है । 

मुकेश बोहरा अमन
साहित्यकार व सामाजिक कार्यकर्ता
बाड़मेर राजस्थान

अलवर की मूक बधिर दिव्यांग निर्भया को न्याय मिले व दोषियों को सजा मिले इसके लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा



ASO NEWS BARMER
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के निदेशक डॉ प्रियंका चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर के मार्फ़त मुख्यमंत्री के नाम अलवर की मूक बधिर दिव्यांग निर्भया के साथ गैंगरेप एवं धारदार हथियार से गम्भीर चोट पहुंचाने वाले दरिंदों को तुरंत गिरफतार करके ठोस सजा दिलवाने तथा पीडिता के समुचित इलाज पुनर्वास एवं मुआवजा प्रदान कराने हेतु ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन में मूक बधिर नाबालिक दिव्यांग किशोरी निर्भया के सरकारी खर्चे पर समूचित इलाज , परिवार को समूचित सुरक्षा तथा समुचित पुनर्वास तथा रु .1 करोड का तुंरत नगद मुआवजा तथा परिवार के एवं सदस्य को सरकारी नॉकरी प्रदान की जावे।व अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार कर जल्दी फांसी के फंदे पर लटकाने की सजा तक पहुंचाया जावे।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल,प्रदेश कार्यकरणी सदस्य दिलिप पालीवाल,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रणवीरसिंह भादू,जिला सयोंजक सोशल मीडिया रमेशसिंह इन्दा,नगर अध्यक्ष सुरेश मोदी,नेताप्रतिपक्ष पृथ्वी चण्डक,सम्पतसिंह भंवरिया,डालूराम चौधरी,दीपक कड़वासरा,किशोर भार्गव,पोकरराम साऊ,महेंद्रसिंह सहित कहि कार्यकर्ता उपस्थित थे।