पेज

निःशुल्क जीएसटी-टैली कम्प्यूटर प्रशिक्षण 1 अप्रैल से

जैन समाज के बालक-बालिकाओं से 30 मार्च तक आवेदन आमंत्रित*


बाड़मेर । 28.03.2022 । जैन जागृति मंच, बाड़मेर की ओर से जैन समाज के बालक-बालिकाओं एवं महिलाओं को हुनरमन्द बनाने को लेकर पिछले कई वर्षाें से कम्प्यूटर, सिलाई, ब्यूटी पार्लर, इंग्लिश स्पोकन आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । जिस कड़ी में मंच की ओर से 1 अप्रैल से जैन समाज के बालक-बालिकाओं के लिए बेसिक व जीएसटी-टैली कम्प्यूटर प्रशिक्षण का अगला चरण शुरू किया जा रहा है । जिस हेतु जैन समाज के बालक-बालिकाएं 30 मार्च तक अपना आवेदन कर सकते है ।


मंच सचिव मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि जैन जागृति मंच, बाड़मेर की ओर से जैन समाज क बालक-बालिकाओं को कम्प्यूटर ज्ञान में पारंगत बनाने को लेकर 1 अप्रैल से निःशुल्क बेसिक व जीएसटी-टैली कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रारम्भ किये जा रहे है । जिस हेतु जैन समाज के बालक और बालिकाओं से आवेदन आमंत्रित किये जाते है । निःशुल्क बेसिक व जीएसटी-टैली कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक बालक-बालिकाएं अपना आवेदन दिनांक 30 मार्च तक आवश्यक रूप से कर दे । आवेदन के लिए मंच सचिव मुकेश बोहरा अमन 8104123345 अथवा सायं 4 बजे से 5 बजे के मध्य मंच कार्यालय शिवदान जैन कन्या पाठशाला माणक अस्पताल के पास सम्पर्क कर सकते है 


मुकेश बोहरा अमन
सचिव
जैन जागृति मंच, बाड़मेर

रविवार, 27 मार्च 2022

राजकीय देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय केकडी मे वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह



====ASO news barmer====
आज राजकीय देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय केकडी जिला अजमेर,राजस्थान मे वार्षिकोत्सव एवं कक्षा 12 की छात्राओ का विदाई समारोह आयोजित किया गया।जिसमे मुख्य अतिथी अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री राधेश्याम कुमावत, विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्या अजगरा रजनी लखोटिया,पूर्व प्रधानाचार्य श्री तारा सिंह धाभाई,शारीरिक शिक्षक श्री गिरिधर सिंह राठौड,एव प्रबोधक व समाजसेवी श्री धर्मचंद आचार्य चित्तौडगढ़ थे ।अथितियो का माल्यार्पण कर,साफा बन्धन कर प्रतिक चिन्ह भेट किए गए ।


इस मौके पर प्रधानाचार्य जी ने विधालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ओर वर्ष भर की गतिविधियों में श्रेष्ठ छात्राओं को पुरस्कृत किया।कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्री निरंजन कुमार ने किया ।इस अवसर पर विधालय के नवनीत सिंह,टीकम चंद आचार्य,मदन गुर्जर,राकेश कुमार, दीपक शर्मा व अनेक अभिभावक गण उपस्थित थे ।

थार महोत्सव के कार्यक्रमो का आगाज जिला कलक्टर ने बाइकर्स रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

रेडाणा में आकर्षक घुड़दौड एवं पैरासेलिंग का आयोजन


बाड़मेर, 25 मार्च। aso news barmer
जिले में लोक कला, संस्कृति, इतिहास, पर्यटन एवं हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थार महोत्सव एवं राजस्थान दिवस समारोह के आयोजन की कड़ी में शुक्रवार 25 मार्च को प्रातः भगवान महावीर टाउन हॉल से एक्सप्लोरिंग थार बाइकर्स रैली को जिला कलक्टर लोक बंधु ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।


इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि काफी समय बाद बाड़मेर में थार महोत्सव का आयोजन हो रहा है, उन्होने कहा कि लोग यहां की लोक कला, संस्कृति, वेशभूषा, खान-पान का प्रदर्शन कर पायेंगे। उन्होने कहा कि थार महोत्सव के प्रति लोगों में काफी उत्साह व उल्लास है, लोग शांतिपूर्वक ढंग से थार महोत्सव को मनाएंगे, बाहर से भी लोग आएंगे। उन्होने उम्मीद जताई कि अगले साल महोत्सव भव्य रूप ले सकेंगा। इस मौके पर उन्होने लोगों से अपील की कि वे विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले तथा अधिकाधिक कार्यक्रमों मे शामिल होकर इसे भव्य बनाएं।


इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, राजस्व अपील अधिकारी अरविन्द जाखड़, उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया, तहसीलदार प्रेमसिंह चौधरी, रावल त्रिभूवनसिंह, सहायक आचार्य मुकेश पचौरी, व्याख्याता ओम जोशी, दीपसिंह भाटी, पुरूषोतम खत्री समेत गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।
इसके पश्चात् किराडू में पुरामहत्व के किराडू मंदिरों का अवलोकन करवाया गया। 


यहां व्याख्याता ओम जोशी ने किराडू की स्थापत्य कला, इतिहास के बारे में जानकारी कराई। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी गडरारोड महावीरसिंह, पुलिस उप अधीक्षक चौहटन धमेन्द्र समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। इसके बाद रेडाणा रण पर आकर्षक घुड़ दौड का आयोजन किया गया। घुड दौड़ प्रतियोगिता में मोहनसिंह चितलवाना प्रथम, तेजमालसिंह मगरा द्वितीय एवं अर्जुनसिंह मारूड़ी तृतीय स्थान पर रहें। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को क्रमशः 21,000, 11000 एवं 5000 का पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके बाद पैरासेलिंग का आयोजन हुआ।
-0-

शहीद दिवस के अवसर पर" टीम मंथन गुजरात, भारत" द्वारा एक राष्ट्रीय स्तर पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ



शहीद दिवस के अवसर पर टीम मंथन गुजरात,भारत के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय गूगलमीट मे चित्तौडगढ़ राजस्थान के आचार्य,केरल के श्री अजय नय्यर, गुजरात के श्री शैलेश प्रजापति,भरुच की नसीम खोखर एव हरियाणा की अन्तराष्ट्रीय साहित्यकार श्रीमती सुशीला देवी ने शिरकत की ।


23 मार्च 2022 बुधवार को शहीद दिवस के अवसर पर" टीम मंथन गुजरात, भारत" द्वारा एक राष्ट्रीय स्तर पर विचार गोष्ठी--


"शहीद दिवस के अवसर पर शहीद भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव पर अपने विचारो की अभिव्यक्ति विषय पर "गूगल मीट का आयोजन दिनांक 23 मार्च 20 22 को किया गया। जिसमे मुख्य अतिथी केकडी निवासी श्री धर्मचंद आचार्य (चितौड़गढ़) राजस्थान व आदरणीय अजय नय्यर(विभिन्न मंचो से सम्मानित साहित्यकार)केरल से शिरकत की।
इसकी मुख्यअध्यक्षता श्री शेलेश प्रजापति (नेशनल मोटिवेटर टीम मंथन गुजरात, भारत)ने की। श्रीमती सुशीला देवी करनाल हरियाणा से जो कि (राष्ट्रीय स्तर की इंस्पिरिंग वुमन अवार्डी व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की रचनाकार)है,मंच संचालन किया जिनका साथ श्री मति नसीम खोखर भरुच(राष्ट्रीय स्तर की शिक्षिका व रचनाकार गुजरात)ने साथ दिया। शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विचार गोष्ठी की गूगल मीट कार्यक्रम मे श्रीमती प्रीति जी,श्रीमती संगीता जी ,श्रीमती मधुबेन और श्री अनिल समोचा जी ने कार्यकारिणी का भार अति सुंदर रूप से संभाला। 15 राज्यों से 50 प्रतिभागियों नेअपने विचारों की प्रस्तुति देकर शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु व शहीद सुखदेव एव शहीदो से सम्बंधित विचार गोष्ठी का आयोजन को सफल बनाया।शहीद दिवस के अवसर पर शहीदो से सम्बंधित ओतप्रोत विचारों की जानकारी दी।इस कार्यक्रम मे सभी प्रतियोगियो ने शहीदो को नमन किया और देश के लिए उनकी शहादत का गुणगान किया।गुजरात के एक विद्यालय के एक छात्र करण ने भी अपनी प्रस्तुति दी जो सराहनीय थी।

मुख्य अतिथि श्री धर्मचंद आचार्य ने और आदरणीय अजय नय्यर जी ने शहीद दिवस के अवसर पर --
आओ झुक कर प्रणाम करे उनको,जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है खुशनसीब होता है वो खून जो देश के काम आता है ।के बारे मे अपना उदबोधन दिया।एव आयोजक शेलेश प्रजापति ने सभी सहभगिता करने वालों को राष्ट्रीय गोष्ठी में भाग लेने पर धन्यवाद ज्ञापित किया ओर भारतीय वीरो के बलिदान की जानकारी दी। बतलाया।कार्यक्रम देशभक्ति से सराबोर 2 गीतों से भी सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अंत में सभी प्रतिभागियों के हौसलों और देश भक्ति के जज्बे को जय हिंद,बंदेमातरम व इंकलाब जिंदाबाद के नारों से आयोजन का समापन किया गया।

बाड़मेर : आज से रहेगी थार महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों की धूम

*रोचक प्रतियोगिताओं के साथ होगा विराट कवि सम्मेलन*


*रोड शो से किया थार महोत्सव का प्रचार प्रसार*

बाड़मेर, 24 मार्च।
जिले में लोक कला, संस्कृति, इतिहास, पर्यटन एवं हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थार महोत्सव एवं राजस्थान दिवस समारोह का भव्य आयोजन 28 मार्च से किया जाएगा। शुक्रवार 25 मार्च को प्रातः 7.30 बजे एक्सप्लोरिंग थार बाइकर्स रैली टाउन हॉल बाड़मेर से किराडू से रेडाना तक आयोजित की जाएगी। इससे पूर्व गुरुवार सांय रोड शो के जरिए महोत्सव का प्रचार प्रसार किया गया।


जिला प्रशासन का रोड शो गांधी चौक से आरम्भ होकर अहिंसा सर्किल तक पहुंचा। इसमें अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, उपखंड अधिकारी रोहित चौहान समेत बड़ी संख्या महिलाओं एवं स्कूल कालेज छात्र छत्राओं ने भाग लिया।
वही थार महोत्सव एवं राजस्थान दिवस समारोह के दौरान आयोजित किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का व्यापक स्तर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जन प्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संस्थाओं, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों, उद्यमियों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर तथा पोस्टर, बैनर एवं आमन्त्रण के जरिये कार्यक्रमों के दौरान अधिकाधिक जन भागीदारी हेतु आमन्त्रित किया जा रहा है। साथ ही घर-घर पीले चावल बांटकर एवं लोक कलाकारों द्वारा सन्देश के जरिए प्रचार किया जा रहा है।


थार महोत्सव एवं राजस्थान दिवस समारोह 2022 पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में 25 मार्च को प्रातः 7.30 बजे भगवान महावीर टाउन हॉल बाडमेर से किराडू होते हुए रेडाणा तक एक्सप्लोर थार बाइकर्स रैली निकाली जाएगी। इसी दिन प्रातः 8.30 बजे किराडू में हेरिटेज वॉक होगी तो प्रातः 10 बजे रेडाणा रण पर घुड दौड़, पैरासेलिंग एवं मनोरंजक कार्यक्रम तथा मध्यान्ह 3 से सायं 7.30 बजे तक नन्दी गोशाला में गणगौर, बेडिये गीत-भजन एवं जायको म्हारे थार रो का आयोजन किया जाएगा।


इसी प्रकार 27 मार्च को सायं 5 से 7.30 बजे तक गैर दलों द्वारा नृत्य का लाइव प्रसारण तथा सायं 7.30 बजे से चौहटन के धोरों पर भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
थार महोत्सव का आगाज 28 मार्च को प्रातः 8 बजे बाड़मेर में गांधी चौक से शोभा यात्रा के साथ होगा, जिसके प्रातः 10 बजे आदर्श स्टेडियम पहुंचने पर थार सुन्दरी-थार थी, दादा-पोता दौड़, पति-पत्नी दौड, पनिहारी मटका दौड़, रस्साकसी, साफा बांधो, राजस्थानी वेशभूषा, ढोल वादन, ऊंट श्रृंगार समेत रोचक मुकाबले एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।


इसी कड़ी में सांय 6 बजे आदर्श स्टेडियम में कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, गैर नृत्य प्रदर्शन तथा रात्रि 9 बजे आदर्श स्टेडियम में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। कवि सम्मेलन में शैलेश लोढ़ा, सत्यनारायण सत्तन, शबीना अदीब, जोनी बैरागी, दिनेश सिंदल, संजय झाला, अशोक चारण, विवेक पारीक सरीके ख्यातनाम राष्ट्रीय कवि अपनी कविता का पाठ करेंगे।


महोत्सव के दौरान 29 मार्च को प्रातः 9 बजे भगवान महावीर टाउन हॉल बाडमेर में मांडना, चित्रकला, रंगोली, मेंहदी प्रतियोगिता, 11 बजे एसडब्ल्युएमएल मैदान कपूरडी में क्रिकेट, पुलिस लाइनध्राजवेस्ट टाउनशिप बाड़मेर में बैडमिंटन मैच, डाक बंगला बाडमेर में हस्तशिल्प मेला, 12 बजे सेफ्रॉन बाड़मेर में जायकों राजस्थान रो, सायं 7 बजे धौला आकडा बाड़मेर में भजन संध्या एवं पाबूजी की पड़ तथा मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव द्वारा बालोतरा सेलेब्रिटी नाईट (म्यूजिकल नाईट विथ सेलेब्रिटी) का आयोजन किया जाएगा।
थार महोत्सव एवं राजस्थान दिवस के अन्तिम दिन 30 मार्च को प्रातः 6 बजे गडरारोड सर्किल से मैराथन दौड़, 9 बजे आदर्श स्टेडियम में कबड्डी, खो-खो, सतोलिया, रूमाल झपटा पारंपरिक खेल, 11 बजे टाउन हॉल बाडमेर में प्रशासनिक अधिकारियों से युवा संवाद तथा सायं 7 बजे महाबार के धोरों पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा जिसमें मथुरा, बृज, हरियाणा, गुजरात, पंजाब एवं राजस्थानी कलाकारों द्वारा राजस्थानी वेशभूषा पर आधारित फैशन परेड तथा अन्त में रंगारंग आतिशबाजी का आयोजन होगा।

बुधवार, 23 मार्च 2022

अलौकिक महिमा की शाश्वत भूमि है शत्रुंजय महातीर्थ - मुकेश बोहरा अमन

जैन धर्म के प्रमुख तीर्थाें में से एक है तीर्थंकर आदिनाथ का धाम शत्रुंजय तीर्थ


ASO NEWS BARMER
विश्व विख्यात जैन तीर्थ शत्रुंजय (पालीताना) को शाश्वत तीर्थ, तीर्थाधिराज भी कहा जाता है। इसे साधारणतया पालीतणा के नाम से जाना जाता है। इस तीर्थ की महिमा क्या कहें, स्वयं प्रथम तीर्थंकर श्री ऋषभदेव प्रभु ने पूर्व 99 बार इस भूमि पर पधारकर इस भूमि को पावन किया है। यहाँ का कण कण पवित्र है। अनंतानंत मुनि भगवंत इस भूमि से मोक्ष पधार चुके है। गुजरात के भावनगर जिले में सरल-सलिला, पवित्र व पावन शत्रुंजय नदी के तट पर बसा है जैन धर्म का प्रमुख तीर्थ पालीतणा। शत्रुंजय पर्वत की तलहटी को जय तलहटी के नाम से जाना जाता है । जहां से पूजा-अर्चना व दर्शन-वन्दन के पश्चात् ही पावन गिरिराज शत्रुंजय तीर्थ की मोक्षदायी व कल्याणकारी यात्रा प्रारम्भ होती है। जैन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध पालीताणा में पर्वत शिखर पर एक से बढ़कर एक भव्य व सुंदर सैंकड़ों जैन मंदिरों की सुन्दर व शानदार श्रृखला मौजूद है। आदिनाथ भगवान के पावन धाम के जिनालयों में नक्काशी व मूर्तिकला का कार्य बेहद ही प्रशंसनीय, अद्भूत एवं उतम कोटि का कार्य बन पड़ा है। 11वीं शताब्दी में बने इन मंदिरों में संगमरमर के शिखर सूर्य की रोशनी में चमकते हुए बहुत ही अनूठे व निराले लगने लगते है तथा माणिक-मोतियों की मांनिद अपनी आभा व चमक बिखेरते नजर आते है।


 पालीताणा का प्रमुख व सबसे ख़ूबसूरत मंदिर जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का है। आदिश्वर देव के इस मंदिर में भगवान की मनोहारी प्रतिमा व आंगी बहुत ही दर्शनीय है। वहीं दैनिक पूजा के दौरान भगवान का श्रृंगार देखने योग्य होता है। मंदिर के ऊपर शिखर पर सूर्यास्त के बाद केवल देव साम्राज्य ही रहता है अर्थात् सूर्यास्त के उपरांत किसी भी इंसान को ऊपर रहने की अनुमति नहीं है। वहीं पालीतणा कानूनी रूप से, यह दुनिया का एकमात्र शाकाहारी शहर हैं।



है ये पावन भूमि, यहाँ बार बार आना।
आदिनाथ के चरणों में, आकर के झुक जाना।।

पालीतणाजी में मुख्य व प्रमुख जिन मन्दिर आदि तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का है। अर्थात् यह तीर्थ आदि तीर्थंकर आदिनाथ भगवान को समर्पित है। नवटूंक स्थित जिनालय इस शत्रुंजय गिरिराज का वैभव है। पालीताना में बहुमूल्य प्रतिमाओं के साथ-साथ हजारों प्रतिमाएं विद्यमान है। जिनकी प्रतिदिन पूजा-अर्चना आदि की जाती है। पालिताणा के प्रमुख मंदिरों में कुमारपाल, सम्प्रति महाराज, वस्तुपाल-तेजपाल मंदिर शामिल हैं। जैन धर्म के इस पवित्र व पावन तीर्थ स्थल का महत्व महाभारत काल से चला आ रहा है, पालिताणा जैन मंदिरों में तीन पाण्डव भाइयों भीम, युधिष्ठिर और अर्जुन ने भी निर्वाण प्राप्त किया था। पालीताना मंदिर में बहुमूल्य और बेहद आर्कषक प्रतिमाओं का भी संग्रह है, वहीं इन मंदिरों की नक़्क़ाशी और मूर्तिकला पूरी दुनिया में मशहूर है। जैन धर्म में पांच प्रमुख तीर्थों में से एक पालिताणा मंदिरों की यात्रा करना प्रत्येक जैनी के जीवन में बेहद महत्व रखता है । प्रत्येक जैनी इन मंदिरों के दर्शन करना अपना कर्तव्य भी मानता है।


इस तीर्थ को लेकर ऐसी शाश्वत मान्यता है कि यहाँ आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है, कोई भी भक्त यहां से निराश होकर और खाली हाथ नहीं लौटता है, यही वजह है कि जैन समुदाय से जुड़े लोग अपने जीवन में कम से कम एक बार अमूमन बहुत सारे आदिनाथ परमात्मा के भक्त कई-कई बार इस मंदिर के दर्शन-वन्दन करने प्रतिवर्ष आते है। शास्त्रों में कहा गया है कि मनुष्य जीवन में जब तक शत्रुंजय गिरिराज की एक बार यात्रा नही की उसका यह मनुष्य जन्म प्राप्त करना ही व्यर्थ है। वहीं फाल्गुन की फेरी में लाखों की तादाद में श्रद्धालुगण आदिनाथ परमात्मा के दर्शन करने के लिए आते है।


पालिताणा तीर्थ तक कैसे पहुंचे ?
गुजरात के भावनगर में सबसे पास एयरपोर्ट है, जो कि पालिताणा से मात्र 62 किलोमीटर दूर स्थित है। वहीं इस एयरपोर्ट से पालिताणा तक बसों और टैक्सी आदि के माध्यम से भी जा सकते हैं। वहीं पालिताणा मंदिर जाने के लिए भक्तजन रेल मार्ग या फिर सड़क मार्ग से भी आसानी से आ सकते हैं। भारत भर ही नही बल्कि दुनिया भर से प्रतिवर्ष लाखों भक्तगण पालीतणाजी पहुंचते है तथा आदि तीर्थंकर आदिनाथ भगवान के दर्शन-वन्दन कर स्वयं को धन्य मानते है ।

मुकेश बोहरा अमन
साहित्यकार व सामाजिक कार्यकर्ता
बाड़मेर राजस्थान

रविवार, 20 मार्च 2022

मंच के कार्य सहरानीय, विद्यार्थियों को मिल रहा प्रोत्साहन:- वडेरा

जैन मेधावी विद्यार्थियों का मेडल सम्मान समारोह हुआ आयोजित


बाड़मेर । 20.03.2022 aso news barmer

जैन जागृति मंच, बाड़मेर की ओर से जैन समाज के होनहार व प्रतिभावान विद्यार्थियों का 21वां मेडल एवं सम्मान समारोह रविवार को स्थानीय तेरापंथ भवन में जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के अध्यक्ष एडवोकेट प्रकाशचन्द वडेरा के मुख्य आतिथ्य एवं भामाशाह परविार के मांगीलाल बोथरा एवं संजय बोथरा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ । जिसमें जैन समाज की 90 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया । वहीं मंच की ओर से भामाशाह परिवार के सदस्यों का अभिनन्दन व सम्मान किया गया ।


जैन जागृति मंच, बाड़मेर के सचिव मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि सत्र 2019-20 में कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोतर परीक्षाओं में अव्वल रहे विद्यार्थियों एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल रहे जैन प्रतिभाओं को रविवार को तेरापंथ भवन में समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किये गये । समारोह में भामाशाह कुशल मेटल ईण्डस्ट्रीज, मुम्बई की ओर से स्व. श्रीमती बदामी देवी धर्मपत्नि स्व. मोहनलाल जी बोथरा परिवार बाड़मेर, हाल मुम्बई के सौजन्य से होनहार विद्यार्थियों को क्रमशः गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रोन्ज से सम्मान किया गया । कार्यक्रम के आगाज तीर्थंकर परमात्मा पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा के समक्ष दीप-प्रज्ज्वलन से हुआ । तत्पश्चात् सुमधुर गायक पुरूषोतम जैन परम ने नवकार महामंत्र प्रस्तुत किया । मंच अध्यक्ष डॉ. प्रदीप प्रगारिया ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया तथा मंच की गतिविधियों व कार्याें से अवगत करवाया । 


समारोह के मुख्य अतिथि जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के अध्यक्ष एडवोकेट प्रकाशचन्द वडेरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जैन जागृति मंच, बाड़मेर पिछले 22 वर्षाें से लगातार जैन समाज में शिक्षा, संगठन व संस्कार को लेकर बेहतर कार्य कर रहा है । जो बहुत ही सहरानीय एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने वाला है । विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य तय कर कड़ी मेहनत करने की बात कही । वहीं वडेरा ने कहा कि जैन श्रीसंघ की ओर से महावीर वाटिका में निर्माणधीन जिन-मन्दिर सहित विभिन्न प्रकल्पों में तन, मन और धन से सहयोग के लिए समाज के बन्धुओं से आगे आने की अपील की । 


समारोह में मंच संरक्षक डॉ. बंशीधर तातेड़ ने अपने विचार रखते हुए युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया तथा अपने कैरियर के प्रति सचेत रहने की चेतावनी दी । डॉ. तातेड़ ने मंच की विभिन्न गतिविधियों में सहयोग व योगदान करने की अपील की । कार्यक्रम में अल्पसंख्यक छात्रवृति योजना को लेकर मंच सचिव मुकेश बोहरा अमन ने विस्तार से जानकारी दी । वहीं परामर्शदाता किशनलाल वडेरा एवं भामाशाह परिवार की ओर से संजय बोथरा ने भी अपने विचार व्यक्त किए । 


कार्यक्रम का संचालन मंच परामर्शदाता किशनलाल वडेरा ने किया । वहीं कार्यक्रम के अन्त में परामर्शदाता व वरिष्ठ अधिवक्ता जेठमल जैन ने समारोह में पधारे सभी महानुभवों व मेहमानों का धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया । समारोह में बड़ी संख्या में जैन समाज के गणमान्य नागरिक, सम्मानित होने वाले विद्यार्थी तथा मंच के सदस्यगण उपस्थित रहे । 

मुकेश बोहरा अमन
सचिव
जैन जागृति मंच, बाड़मेर 

रविवार, 13 मार्च 2022

Rajasthan: होली पर अन्तराष्ट्रीय गूगलमीट का हुआ आयोजन

होली के पावन अवसर पर आयोजित अन्तराष्ट्रीय गूगलमीट मे चित्तौडगढ़ राजस्थान के आचार्य, गुजरात के श्री शैलेश प्रजापति,भरुच की नसीम खोखर एव हरियाणा की अन्तराष्ट्रीय साहित्यकार सुशीला व आदरणीय विजयलक्ष्मी जी ने शिरकत की 


===ASO news barmer====


===ASO news barmer====

रंगो के त्योहार होली के पावन अवसर पर" टी
म मंथन गुजरात, भारत" द्वारा एक अन्तराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी "होली के रंग अपनो के संग "गूगल मीट का आयोजन दिनांक 13 मार्च 20 22 को किया गया। जिसमे मुख्य अतिथी केकडी निवासी श्री धर्मचंद आचार्य, चित्तौडगढ़ राजस्थान अन्तराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित ,अध्यक्षता श्री शेलेश प्रजापति नेशनल मोटिवेटर टीम मंथन गुजरात, भारत एव विशिष्ट अथिति अन्तर्राष्ट्रीय रचनाकार श्री मति सुशीला देवी हरियाणा व श्री मति नसीम खोखर भरुच गुजरात थेहोली के अवसर पर अन्तराष्ट्रीय काव्य संगोष्ठी की गूगल मीट कार्यक्रम मे सभी प्रतियोगियो को अपनी स्वरचित रचना की प्रस्तुति होली व होली से सम्बंधित रचनाओ का गुणगान करना था।


अन्तराष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजक श्री शेलेश प्रजापति नेशनल मोटिवेटर ( टीम मंथन गुजरात भारत) ,वेबिनार मे मंच अथिति परिचय नेशनल अवार्ड विजेता शिक्षिका आदरणीया नसीम खोखर टीम मंथन गुजरात मे स्टेट गाईड भरुच गुजरात,स्वागत एव इस बेबिनार मे हरियाणा से श्री मति सुशीला देवी ने इस भव्य आयोजन के मंच संचालन किया जो एक शिक्षिका व अन्तराष्ट्रीय स्तर की साहित्यकार व रचनाकार है ओर टीम मंथन गुजरात मे स्टेट गाईड के पद पर भी हैं और श्री मति विजयलक्ष्मी शिक्षिका व साहित्यकार,स्टेट गाईड ऑफ टीम मंथन ने भव्य मंच संचालन किया।


 अन्तराष्ट्रीय संगोष्ठी मे देश व विदेश के लगभग 51 प्रबुद्धजनो ने भाग लिया और होली के पावन के अवसर पर होली व रंगो से सराबोर व इससे सम्बंधित ओतप्रोत कविता, रचना की जानकारी दी।इस कार्यक्रम मे सभी प्रतियोगियो ने की होली मनाने व होली की महिमा का गुणगान किया।मुख्य अतिथि श्री धर्मचंद आचार्य नेइस अवसर पर बुराई पर अच्छाई की जीत अवश्य होती है होली की महिमा के बारे मे अपना उदबोधन दिया।एव आयोजक शेलेश प्रजापति ने सभी प्रतियोगियो को अन्तराष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेने पर धन्यवाद ज्ञापित किया ओर होली को रंगबिरंगा त्योहार बतलाया व आपसी भाईचारा रखने को प्रोत्साहीत किया।


कार्यक्रम मे श्री मति विजयलक्ष्मी स्टेट गाईड टीम मंथन गुजरात ने रंगो से सराबोर रचनाओ से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।प्रस्तावना प्रतिरूप का चित्रण मधु बेन राठौड व स्वागत-गीत व भाषण श्री अनिल कुमार समोचा स्टेट गाईड टीम मंथन गुजरात सरस्वती वन्दना श्री राजू बारौठ ने भी अपनी भव्य प्रस्तुति दी।अंत मे आभार एव धन्यवाद श्री शेलेश प्रजापति आयोजक एव अन्तराष्ट्रीय शिक्षक नेशनल मोटीवेटर ऑफ टीम मंथन गुजरात भारत ने दिया।

शनिवार, 12 मार्च 2022


बाड़मेर ASO news barmer
-ग्राम पंचायत हाथीतला स्थित राउमावि-हाथीतला मे शनिवार को वार्षिक उत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि योगेश बेनीवाल सरपंच प्रतिनिधि एवं विशिष्ट अतिथि पवन खत्री प्रधानाचार्य खुडासा,हाथीतला सरपंच ठाकराराम बेनीवाल, स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवलाल जैलिया, किशनाराम बेनीवाल,विशनाराम जाखड़, बांकाराम देवासी, नारणाराम देवासी, देवीसिंह, केहराराम जाखड़, आदूराम कड़वासरा उपसरपंच,लूणाराम मेगवाल,ईश्वरपुरी स्वामी की उपस्थिति में कार्यक्रम का आगाज हुआ।
कार्यक्रम मे शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों दी गई जिसमे विधालय बालक-बालिकाओं ने पूर्ण उत्साह से भाग लिया। उक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम मे विधालय की महिला शिक्षिकाओं संगीता चौधरी एवं पूनिता चौधरी की मेहनत साफ झलक रही थी।
कार्यक्रम मे सैकड़ो की संख्या मे ग्रामीण,अभिभावक,पूर्व विधार्थी एवं भामाशाहों ने भाग लिया और कार्यक्रम मे सरपंच ठाकराराम बेनिवाल ने अपने उद्बोधन मे विधालय जुड़ने एवं अपने बच्चों के भविष्य के प्रति चिंता करने की अपील की।
मुख्य अतिथि योगेश बेनिवाल ने विधालय की खेलकूद के क्षैत्र मे उतकृष्ट बताया और पीटीआई जी का धन्यवाद ज्ञापित किया । इस अवसर पर विशनाराम जाखड़ ने उपस्थित ग्रामीणो को बच्चों के भविष्य के लिए अधिकाधिक विधालय मे जुड़ने एवं अपनी कमाई का कुछ अंश दान देने की अपिल की ताकि विधालय की भौतिक सुविधाओं को बढाया जा सके।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिवलाल जैलिया ने विधालय की उपलब्धियों से अवगत कराते हुये आगन्तुक अतिथियों एवं भामाशाहों का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर भामाशाहों ने विधालय मे 120 सेट फर्नीचर की घोषणा की और आगे भी निरन्तर प्रयास जारी रखने का आश्वासन दिया।
इस विधालय के शारीरक शिक्षक हनुमानराम देवासी द्वारा भोजन व्यवस्था की गयी। 
इस अवसर पर वार्षिकोत्सव ब्लाक प्रतिनिधि पवन खत्री द्वारा बच्चों को नशे से दूर और शिक्षा पर ज्यादा जोर देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन संगीता चौधरी ने किया।
यह जानकारी चन्दोणियो की ढाणी स्कूल के शाला मित्र राजूराम बेनिवाल ने दी।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गढेर मेघवालों की बस्ती सरूपे का तला में वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया



asonews barmer
राज्य सरकार के निर्देशानुसार आज गुरुवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय गढेर मेघवालों की बस्ती सरूपे का तला में वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सरपंच जमालखान, वार्डपंच गागन राम गढवीर, अध्यक्ष बलवंत सिंह, PEEO स्वरूप सिह, समाजसेवी गोरखाराम गढ़वीर उपस्थित रहे।


प्रधानाध्यापक खेताराम ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन व विद्यालय की समस्याओं पर ध्यानाकर्षित करवाया। इस अवसर में भामाशाह के तौर पर सरपंच जमालखान ने एक HP प्रिन्टर विद्यालय को भेंट किया व समाज सेवी गोरखा राम ने पांच कुर्सिया भेंट की साथ ही बलवंत सिंह ने ग्रीष्मकाल मे प्रत्येक छात्र को पानी की बोतल (cello कम्पनी) की भेंट की, किसन लाल अध्यापक ने दो कुर्सीया भेंट की, भेराराम गढवीर ने एक कुर्सी एक पंखा, किसन लाल कागा पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि ने पांच कुर्सीया, राणाराम गढवीर ने पांच कुर्सीया, गोगाराम भाटिया ने दो पंखे, श्रीमती स्नेहलता (भूतपूर्वपंसं सदस्य) ने एक पंखा भेट किया। 
 
PEEO स्वरूप सिंह द्वारा भामाशाहो को समान के साथ बहुमान किया गया, कार्यक्रम मे विद्यालय के बच्चो को पेन, पेन्सिल, पोशाक वितरण की गई, समारोह मे सुरेश कुमार जाट, देवचन्द ने सम्बोधन किया। मंच संचालन विरधाराम गढ़वीर अध्यापक ने किया। निशुल्क स्पीकर एव माइक व्यव्स्था अमोलख गढवीर व चैनाराम धाधंल ले की।

शुक्रवार, 11 मार्च 2022

जिला स्तरीय बाल संवाद कार्यक्रम आयोजित



बाड़मेर:- 11 मार्च ।
वर्ल्ड विजन इंडिया संस्था की ओर से शुक्रवार को होटल कलिंगा में जिला स्तरीय बाल स्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बच्चों से स्वागत करते हुए उनकी सुरक्षा स्वास्थ्य व शिक्षा की समस्याओं को बारीकी से जाना इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए बच्चों ने पुलिस अधीक्षक से सवाल-जवाब भी किया। 



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला बाल सुरक्षा समिति के चेतन राम ने बाल सुरक्षा की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से जिला आशा समन्वयक राकेश भाटी ने स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी साथ ही एनीमिया, कुपोषण एवं आयरन के बारे में बच्चो को विस्तार से समझाया । नेहरू युवा केंद्र जिला युवा अधिकारी सचिन पाटोदिया ने बच्चों को अपने विचारों से संबोधित किया। जिला प्राथमिक शिक्षा विभाग से डीईईओ केशर दान रतनु ने शिक्षा के नवाचार ओ के बारे में विस्तार से बताया। एक्शन एड संस्थान के विकास सिंह ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में विस्तार से बताया, वर्ड विजन इंडिया के प्रबंधक विनीत बाकला ने कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया। 



कार्यक्रम में धारा संस्थान के महेश पनपालिया अम्मा तेजस संस्थान के मनीष शर्मा वर्ल्ड विजन संस्था के दिलीप गावित, धर्मेंद्र कुमार सोनू एंथोनी, अभिमन्यु सिंह संजीव गायकवाड, लालचंद, थॉमस अब्राहम, स्वयंसेवक अशोक शर्मा व भूपेश कुमार, अंतरी देवी स्कुल से छात्राए एवं आस पास के गाँवो से लगभग 80 छात्र-छात्राए उपस्थित रहे । मनीष शर्मा ने कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथि एवं बच्चो का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम की समापन की घोषणा की |

बाड़मेर जिले में चल रहे किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह सम्पन



चौधरी चरणसिंह कृषि विपणन संश्थान कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार और आर्य युवा केन्द्र संबंध राष्ट्रीय सेवा भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान प्रांत के बाड़मेर जिले के श्री मोहन गौशाला दाता में तीन दिवसीय आयोजित किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह शुक्रवार को जनकल्याणकारी योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक चौपड़ा, आर्य युवा केन्द्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुशेष आर्य,भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल,कृषि केंद्र दाता के वैज्ञानिक शंकरलाल कटवा,प्रगतिशील किसान कानसिंह निर्वाण,गव्यसिद्ध खेमाराम आर्य,जनकल्याणकारी योजना के जिलाध्यक्ष रमेशसिंह इन्दा व समाजसेवी जसपालसिंह डाभी के सानिध्य में संम्पन्न हुआ।


 किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत किसानों को जिला कृषि निर्देशक एवं कृषि विशेषज्ञों द्वारा कृषि भंडार,गृह विपणन,एफ पी ओ निर्माण,जैविक खेती,कृषि उपकरण,बागबानी,एग्री क्लीनिक और किसानों सम्बधित सभी भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के अंतिम दिन जानकारी हेतु फील्ड विजिट के लिय कृषि केंद्र दाता में किसानों को प्रत्यक्ष कृषि के मॉडल दिखाए गए व सब्जी व पौधों के बारे में बताया गया।जनकल्याणकारी योजना के प्रदेश महामंत्री अक्षयदान भादरेश ने बताया कि किसानों को प्रशिक्षण कार्यक्रम
के अंतिम दिन अतिथियों द्वारा भारत सरकार द्वारा जारी प्रमाण पत्र,स्प्रे मशीन व खेती के लिए जीवा मर्त देकर किसानों का सम्मान किया गया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने किसान प्रशिक्षण शिविर में किसानों को जेविक खेती के बारे में बताया।किसान ही देश की शान है।किसानों के लिए केंद्र सरकार ने कही जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई है।किसानों को उन योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।राष्टीय अध्यक्ष शशांक चौपड़ा व पुशेष आर्य ने कहा कि शिविर में किसानों में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह दिखा।


जिलाध्यक्ष रमेशसिंह इन्दा ने किसानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कृषि मंत्रालय भारत सरकार व कृषि मंत्री कैलाश चौधरी को धन्यवाद प्रेषित किया।समाजसेवी जसपालसिंह डाभी ने शिविर में आये सभी किसानों का धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम का संचालन दिनेश सेन ने किया।शिविर में जनकल्याणकारी योजना के गिरधरसिंह कोटड़ा,रणवीरसिंह भादू,विरमाराम मेघवाल,मनोहरदान भादरेश,जितेंद्र चौधरी,भगवानसिंह उदावत,सुरेंद्र गॉड,ललित दवे,पुखराज बोथरा,पूजराजसिंह भियाड़,जेठाराम,कानाराम धनोड़ा,गोपालसिंह,गिरधरसिंह सहित कहि किसान उपस्थित रहे।

गुरुवार, 10 मार्च 2022

Barmer : चार राज्यों में खिला कमल, भाजपा को मिले बहुमत पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

*उत्तरप्रदेश सहित चार राज्यो के चुनावों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने पर नगर मण्डल ने जश्न मनाया*


बाड़मेर/asonews
उत्तरप्रदेश,उत्तराखंड,मणिपुर व गोवा में बीजेपी को मिले प्रचंड बहुमत को देखते हुए भाजपा नगर मण्डल बाड़मेर में जश्न मनाया गया।जैसे ही चुनावो के नतीजे आने शुरू हुए तो भाजपा कार्यकर्ता अहिंसा सर्किल व गाँधी चौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल,निशक्तजन सशक्तिकरण निदेशक डॉ प्रियंका चौधरी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप पालीवाल,जिला महामंत्री स्वरूपसिंह खारा व नगर अध्यक्ष सुरेश मोदी के नेतृत्व में सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों पर झूमते हुए फटाके फोड़ कर जीत की खुशियां मनाकर हर किसी का मिठाई खिलाकर मुँह मीठा कर बधाइयां दी।नगर महामन्त्री आनन्द पुरोहित ने बताया कि मोदी योगी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कहा ये तो झांकी है 2023 में राजस्थान बाकी है,जय जय श्रीराम व वन्देमातरम के जयकारों से शहर को गूँजाह दिया।भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने इस जीत को विकास की जीत कहा।

उत्तरप्रदेश की जनता को भाजपा का शासन पसन्द आया है तथा वे इसे आगे भी जारी रखना चाहते हैं।


भाजपा नेत्री डॉ प्रियंका चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार से मोदी और योगी की जोड़ी देश भर में विकास की लहर लेकर आ रही है उस हिसाब से आज का चुनाव परिणाम पूरे देश के लिए हितकारी होगा।इस कार्यक्रम में SC मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्मन वडेरा,प्रधान रूपाराम सारण,जिला उपाध्यक्ष गंगाविशन अग्रवाल,जिला मंत्री रमेश शर्मा,अनिता चौहान,धनसिंह मौसेरी,नेताप्रतिपक्ष पृथ्वी चण्डक,युवा नेता रमेशसिंह इन्दा,वीरसिंह भाटी,प्रकाश सराफ,किशन बोहरा,धनराज सोनी,प्रदीप शर्मा, स्वरूपसिंह भाटी,किशोर भार्गव, हरीश सोनी,कैलाश आचार्य,ईशवर नवल,स्वरूपसिंह लंगेरा,अरविंद सारदा,सुनील सिंघवी,प्रकाश खत्री,खेतपुरी,महेंद्र पुरोहित,हितेन ठक्कर,महेंद्रसिंह राजपुरोहित,दीपक कड़वासरा,विक्रमसिंह तामलोर,शिवप्रतापसिंह राठौड़,गोपालसिंह विदावत,जसपालसिंह डाभी,ओमप्रकाश त्रिवेदी,सवाई महेश्वरी,किशन माली,माँगूसिंह लंगेरा,धनराज जोशी,प्रकाशसिंह राठौड़,सुखदेव सोनी,पवन शर्मा,भगवानदास ठारवानी,हरीश मूंदड़ा,विजय शर्मा,डूंगर माली,जेठमल सोनी,बच्चू खान,रामेश्वर सोनी सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


बाड़मेर में तीन दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का सुभारम्भ


ASO news barmer
ललित दवे
चौधरी चरणसिंह कृषि विपणन संश्थान कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार और आर्य युवा केन्द्र संबंध राष्ट्रीय सेवा भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का सुभारम्भ समारोह राजस्थान के बाड़मेर जिले के गांव दांता के श्री मोहन गौशाला में दिनांक 10/03/2022 को हुआ किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत तीस किसानों का प्रशिक्षण के लिए नामांकन कर कीट वितरण की गई कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम आर्य युवा केन्द्र संबंध राष्ट्रीय सेवा भारती के तत्वधान में आर्य युवा केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुशेष आर्य केंद्र सरकार की योजनाओं के जानकार शशांक चोपड़ा सुरेंद्र गौड़ के सानिध्य में हुआ।


कार्यक्रम में विकाशसिल किसान भगवान सिंह उदावत,प्रगतिशील किसान कानसिंह निर्वाण सीकर,गव्यसिद्ध डॉ खेमाराम आर्य,जनकल्याणकारी योजना प्रदेश महामंत्री अक्षयदान भादरेश,जिलाध्यक्ष रमेशसिंह इन्दा,जनकल्याण योजना जिला उपाध्यक्ष पुखराज बोथरा,युवा समाजसेवी दिनेश सैन भादरेश, जितेंद्र चौधरी व्यवस्थापक श्री मोहन गौशाला सहित जनप्रतिनिधियों में विरमाराम मेघवाल भाजपा एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष बाड़मेर भीमाराम जोगेश भाजपा एस सी मोर्चा मंडलाध्यक्ष चोहटन सतीश भील भाजपा एस टी मोर्चा मंडलाध्यक्ष चौहटन की उपस्थिति रही किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत किसानों को प्रशिक्षण देकर भारत सरकार द्वारा जारी प्रमाणपत्र वितरित किये अंतिम दिन किसानों को फील्ड विजिट पे ले जाकर प्रत्यक्ष आधुनिक कृषि के मॉडल दिखाए जाएंगे किसानों को उपस्थित अधिकारियो एवं कृषि विशेषज्ञों द्वारा कृषि भंडार गृह विपणन एफ पी ओ निर्माण जैविक खेती कृषि उपकरण बागबानी एग्री क्लीनिक और किसानों सम्बधित सभी भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर बाड़मेर के किसानों में उत्साह दिखा किसानों ने आधुनिक खेती एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के अधिक से अधिक किसान कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित हुए।