पेज

शनिवार, 30 अप्रैल 2022

आचार्यश्री कवीन्द्रसागर सूरिश्वरजी मसा का बाड़मेर नगर प्रवेश आज

शहर भर में होगा भव्य स्वागत, दुल्हन की तरह सजा शोभायात्रा मार्ग, महोत्सव 04 मई से


बाड़मेर । 30.04.2022 । ASO NEWS
जैन श्रीसंघ, बाड़मेर एवं श्री भगवान महावीर जिन मन्दिर प्रतिष्ठा महोत्सव समिति की ओर से आगामी 04 मई से 09 मई 2022 तक महावीर वाटिका लंगेरा रोड़ के पावन प्रांगण में होने वाली भव्य व विराट अंजनशलाका एवं प्रतिष्ठा महोत्सव में पावन निश्रा को लेकर 21वें वर्षीतप के तपस्वी रत्न सूरिमंत्र पंचप्रस्थानसाधक परम पूज्य आचार्य भगवन्त श्री कवीन्द्रसागर सूरिश्वरजी मसा आदि ठाणा 01 मई, 2022 रविवार को बाड़मेर नगर में मंगल प्रवेश होगा ।

  जैन श्रीसंघ के अध्यक्ष व महोत्सव संयोजक प्रकाशचन्द वडेरा एडवोकेट ने बताया कि महावीर वाटिका लंगेरा रोड़ में 04 मई से 09 मई 2022 तक होने वाले महोत्सव में पावन निश्रा प्रदान करने बाड़मेर पधार रहे 21वें वर्षीतप के तपस्वी रत्न, परम पूज्य आचार्य भगवन्त गुरूदेवश्री कवीन्द्रसागर सूरीश्वरजी मसा आदि ठाणा का बाड़मेर शहर में मंगल प्रवेश का स्वागत सोमैया 01 मई 2022 रविवार को प्रातः ठीक 8.30 बजे श्री महावीर स्वामी जिनालय महावीर सर्किल जूना केराडू मार्ग बाड़मेर से ढ़ोल-ढ़माकों व गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा से हर्षाेल्लास पूर्वक आयोजित होगा ।  


मंगल प्रवेश शोभायात्रा प्रभारी मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि 01 मई को प्रातः ठीक 8.30 बजे श्री महावीर स्वामी जिनालय महावीर सर्किल जूना केराडू मार्ग बाड़मेर से प्रारम्भ होकर शहर के मुख्य मार्गाें जूना केराडू मार्ग, चिन्दड़ियों की जाळ, विद्यापीठ, महाबार रोड़, करमूजी की गली, दरियागंज, जैन न्याति नोहरे से होते हुए श्री गुणसागर सूरि साधना भवन पहुंचेगी । जहां शोभायात्रा धर्मसभा में परिवर्तित हो जायेगी तथा गुरूदेवश्री का मंगल प्रवचन होगा । वहीं गुरूदेवश्री के बाडमेर आगमन पर जैन श्रीसंघ की ओर से शोभायात्रा मार्ग की प्रोलों, होर्डिंग, पताकाओं आदि भव्य व सुन्दर सजावट की गई है । गुरूदेव के स्वागत में शोभायात्रा को दुल्हन की तरह सजाया गया है । 


बाड़मेर नगर प्रवेश के भव्य वरघोड़े में माताओं-बहिनों व महिला मण्डल कार्यकर्ताओं से जैन श्रीसंघ, बाड़मेर की ओर से आग्रह रहेगा कि आप सभी अधिक से अधिक मंगल कलश लेकर पधारे । तथा सभी जैन धर्मप्रेमी बन्धु माताएं बहिनें गुरूदेव श्री आचार्य भगवन्त कवीन्द्रसागर सूरिश्वर जी मसा आदि ठाणा के बाड़मेर नगर मंगल प्रवेश पर सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में पधार कर जिनशासन की शोभा बढ़ावें । 

गुरुवार, 28 अप्रैल 2022

आचार्यश्री कवीन्द्रसागर सूरिश्वर मसा का बाड़मेर नगर प्रवेश 01 मई को

शहर भर में होगा भव्य स्वागत, महोत्सव 04 मई से*
बाड़मेर । 27.04.2022 । *जैन श्रीसंघ, बाड़मेर एवं श्री भगवान महावीर जिन मन्दिर प्रतिष्ठा महोत्सव समिति* की ओर से आगामी *04 मई से 09 मई 2022 तक महावीर वाटिका लंगेरा रोड़ के पावन प्रांगण में होने वाली भव्य व विराट अंजनशलाका एवं प्रतिष्ठा महोत्सव* में पावन निश्रा को लेकर 21वें वर्षीतप के तपस्वी रत्न सूरिमंत्र पंचप्रस्थानसाधक परम पूज्य *आचार्य भगवन्त श्री कवीन्द्रसागर सूरिश्वर जी मसा आदि ठाणा* 01 मई, 2022 रविवार को बाड़मेर नगर में मंगल प्रवेश होगा ।
*जैन श्रीसंघ के अध्यक्ष व महोत्सव संयोजक प्रकाशचन्द वडेरा एडवोकेट* ने बताया कि महावीर वाटिका लंगेरा रोड़ में 04 मई से 09 मई 2022 तक होने वाले महोत्सव में पावन निश्रा प्रदान करने बाड़मेर पधार रहे *गुरूदेवश्री 21वें वर्षीतप के तपस्वी रत्न, परम पूज्य आचार्य भगवन्त श्री कवीन्द्रसागर सूरिश्वर जी मसा आदि ठाणा का बाड़मेर शहर में मंगल प्रवेश स्वागत सोमैया 01 मई 2022 रविवार को प्रातः ठीक 8.30 बजे श्री महावीर स्वामी जिनालय महावीर सर्किल जूना केराडू मार्ग बाड़मेर* से ढ़ोल-ढ़माकों व गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा से हर्षाेल्लास पूर्वक आयोजित होगा ।  

*मंगल प्रवेश शोभायात्रा प्रभारी मुकेश बोहरा अमन* ने बताया कि 01 मई को प्रातः ठीक 8.30 बजे श्री महावीर स्वामी जिनालय महावीर सर्किल जूना केराडू मार्ग बाड़मेर से प्रारम्भ होकर शहर के मुख्य मार्गाें *जूना केराडू मार्ग, चिन्दड़ियों की जाळ, ढ़ाणी बाजार, विद्यापीठ, महाबार रॉड, करमू जी की गली, दरियागंज, जैन न्याति नोहरे से होते हुए श्री गुणसागर सूरि साधना भवन पहुंचेगी ।* जहां शोभायात्रा धर्मसभा में परिवर्तित हो जायेगी । गुरूदेवश्री का मंगल प्रवचन होगा ।
बाड़मेर नगर प्रवेश के भव्य वरघोड़े में माताओं-बहिनों व महिला मण्डल कार्यकर्ताओं से जैन श्रीसंघ, बाड़मेर की ओर से आग्रह रहेगा कि *आप सभी अधिक से अधिक मंगल कलश लेकर पधारे ।* तथा सभी जैन धर्मप्रेमी बन्धु माताएं बहिनें गुरूदेव श्री आचार्य भगवन्त कवीन्द्रसागर सूरिश्वर जी मसा आदि ठाणा के बाड़मेर नगर मंगल प्रवेश पर सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में पधार कर जिनशासन की शोभा बढ़ावें ।

Barmer : त्रि-दिवसीय सामूहिक वर्षीतप पारणा महोत्सव 01 मई से


*तपस्वी वरघोड़ा 2 मई व पारणा समारोह 03 मई को*
बाड़मेर । 23.04.2022 । तप, त्याग और धर्म की धन्य-धरा थार नगरी बाड़मेर में जैन साधर्मिक वर्षीतप समिति, बाड़मेर की ओर से *वर्षीतप के आराधकों के पारणों को लेकर आगामी 01 मई से 03 मई तक त्रि-दिवसीय भव्य व विराट स्तर पर सामूहिक वर्षीतप पारणा महोत्सव* का आयोजन किया जा रहा है । त्रि-दिवसीय महोत्सव के तमाम कार्यक्रमों व अनुष्ठानों का मंगल आगाज 01 मई को चतुर्विघ संघ की उपस्थिति में साधु-साध्वी भगवन्तों के मांगलिक प्रवचन से होगा । 

*जैन साधर्मिक वर्षीतप समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र छाजेड़ फौजी* ने बताया कि समिति की ओर से वर्ष 2021-2022 के दौरान वर्षीतप के 45 से अधिक आराधकों को वर्षीतप की आराधना करवाई गई । जिनका त्रि-दिवसीय सामुहिक वर्षीतप पारणा महोत्सव 01 मई से 03 मई तक बाड़मेर शहर एवं कुशल वाटिका के पावन प्रांगण में *अवंति तीर्थाेद्धारक, खरतरगच्छाधिपति प. पू. आचार्य भगवन्त श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वर मसा., ब्रह्मसर तीर्थाेद्धारक, आचार्य भगवन्त श्री जिनमनोज्ञसूरीश्वर जी मसा तथा 21वें वर्षीतप के तपस्वी रत्न, प. पू. आचार्य भगवन्त श्री कवीन्द्रसागरसूरीश्वरजी मसा. आदि ठाणा* साधु-साध्वी भगवन्तों की पावन व मंगलकारी निश्रा में रखा गया है । 
*व्यवस्थापक गौतम संखलेचा सांख* ने बताया कि त्रि-दिवसीय महोत्सव के *प्रथम दिन 01 मई प्रातः 8.30 बजे आराधना भवन में गुरू-भगवन्तों का मांगलिक प्रचवन आयोजित होगा । वहीं रात्रि 8.00 बजे से जैन न्याति नोहरे में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा । जिसमें ज्ञान वाटिका जूना केराडू मार्ग* के बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार व सुन्दर धार्मिक व मार्मिक प्रस्तुतियां दी जायेगी । साथ ही *जादुगर मंगल के नायाब जादू व भक्ति* से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित होंगें । 
*महोत्सव के मीडिया प्रभारी मुकेश बोहरा अमन* ने बताया कि महोत्सव के *दूसरे दिन 02 मई को प्रातः 8.00 बजे जैन न्याति नोहरे से वर्षीतप के आराधकों की अनुमोदनार्थ तपस्वी वरघोड़ा* आयोजित होगा जिसमें पूज्य साधु-साध्वी भगवन्तों के पावन सानिध्य के साथ-साथ सकल संघ की उपस्थिति रहेगी । यह वरघोड़ा जैन न्याति नोहरे से प्रारम्भ होकर करमूजी की गली, महाबर रोड़, विद्यापीठ, ढ़ाणी बाजार, जवाहर चौक, छोटी ढ़ाणी, कल्याणपुरा, शिवकर मार्ग से हमीरपुरा होते हुए आराधना भवन पहुंचेगा । जहां धर्मसभा का आयोजन होगा । वहीं *02 मई को रात्रि में विशाल रात्रि भक्ति का आयोजन जैन न्याति नोहरे में होगा । जिसमें सुप्रसिद्ध जैन संगीतकार महावीर देसाई एण्ड पार्टी सूरत द्वारा बेहतरीन जैन भजनों की प्रस्तुतियां दी जायेगी ।* तथा 03 मई को *वर्षीतप के आराधकों के पारणे एवं सकल श्रीसंघ के लिए साधर्मिक स्वामी-वात्सल्य* का आयोजन होगा । समस्त कार्यकमों में सकल श्रीसंघ सादर आमंत्रित है । 

*मुकेश बोहरा अमन*
मीडिया प्रभारी
त्रि-दिवसीय वर्षीतप पारणा महोत्सव

शनिवार, 23 अप्रैल 2022

Rajasthan : पृथ्वी दिवस पर पक्षियो के लिए परिंडे बान्धे ।

पृथ्वी दिवस पर अन्त्योदय फाउंडेशन के आचार्य, सहयोग सेवार्थ फाऊंडेशन व टीम मंथन गुजरात एवं राजस्थान द्वारा भीलवाड़ा व चित्तौडगढ़ मे ठंडा जल वितरण,पक्षियो के लिए परिंडे बान्धे ।          
   ==========ASO NEWS=========
  पृथ्वी दिवस के अवसर पर आज भीलवाड़ा ,चित्तौडगढ़ व जयपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पृथ्वी दिवस पर धरती माता की मह्त्वव्ता बच्चो व ग्रामीणो को बतलाई गई।इस अवसर पर आज चित्तौडगढ़, भीलवाड़ा व जयपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अन्त्योदय फाउंडेशन, सहयोग सेवार्थ फाऊंडेशन भीलवाड़ा व टीम मंथन गुजरात एव राजस्थान द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।चित्तौडगढ़ जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्पवृक्ष धाम फलोदी के बच्चो को गर्मी के मौसम मे आइस्क्रीम खिलाई गई ओर ठंडा पेयजल वितरित किया गया।इस अवसर पर विधालय के प्रधानाध्यापक श्री ज्ञानेश्वर शुक्ल, श्री धर्मेंद्र सिंह, समाजसेवी प्रबोधक श्री धर्मचंद आचार्य, महिला शक्ति श्री मति प्रमिला जाट  ,श्री मति श्वेता शर्मा उपस्थित थे।नन्हे मुन्ने बच्चो ने ठंडे पानी की महत्व्ता पर प्रकाश डाला ओर विधालय मे सभी बच्चो को आइसक्रीम उपलब्ध करवाई गई।साथ ही भीलवाड़ा मे आयोजित कार्यक्रम मे अन्त्योदय फाऊंडेशन मुम्बई ,सहयोग सेवार्थ फाऊंडेशन भीलवाड़ा, टीम मंथन गुजरात एव राजस्थान के सदस्यो द्वारा राहगिरो को ठंडा पेयजल उपल्बध करवाया गया।ओर धरती पर उपलब्ध पानी की महत्वत्त्वा पर प्रकाश डाला गया।साथ ही अन्तराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित प्रबोधक  श्री धर्मचंद आचार्य व टीम सदस्यो द्वारा गर्मी के मौसम मे पक्षियो के लिए परिंडे बांधे गये।इस अवसर पर अन्त्योदय फाउंडेशन मुंबई,सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन भीलवाड़ा व टीम मंथन गुजरात एव राजस्थान के सद्स्य समाज सेविका रेणु जेन,अंजू आचार्य ब्यूटीशियन केकडी,आरती मीणा जयपुर , कॉलेज नेत्री सुश्री किरण राणावत,परिवार सेवा संस्थान भीलवाड़ा की निदेशक सुश्री हर्षा शर्मा व श्री मति कुसुम लक्ष्कार, शिक्षाविद रुचि ओझा ने सेवाएँ दी।इन सभी ने भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़ व जयपुर के क्षेत्रों में सेवा कार्य किया।धर्मचंद आचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया ओर सभी को सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित किया।