पेज

शनिवार, 7 मई 2022

जीवन में पद और परिस्थिति पुण्य से होते है अनुकुल:- जिनमणिप्रभसूरीश्वर

परमात्मा का दीक्षा कल्याणक का निकला वरघोड़ा, वरघोड़े में जैन समाज के सैंकड़ों लोगों की शिरकत

प्रभु प्रतिष्ठा आज, कल द्वारोद्घाटन के साथ महोत्सव का होगा समापन  

पदारोहण समारोह व बड़ी दीक्षा आज


बाड़मेर । 07.05.2022 । ASO NEWS BARMER
श्री महावीर जिन मन्दिर अंजनशलाका व प्रतिष्ठा को लेकर जैन श्रीसंघ, बाड़मेर एवं श्री भगवान महावीर जिन मन्दिर प्रतिष्ठा महोत्सव समिति की ओर से 04 मई से 09 मई तक लंगेरा रोड़ स्थित महावीर वाटिका के पावन प्रांगण में अंवति तीर्थाेद्धारक, खरतरगच्छाधिपति परम पूज्य आचार्य भगवन्त श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी मसा, वर्षीतप के तपस्वी रत्न, परम पूज्य आचार्य भगवन्त गुरूदेवश्री कवीन्द्रसागर सूरीश्वरजी मसा व बह्रमसर तीर्थाेद्धारक परम पूज्य आचार्य भगवन्त श्री जिनमनोज्ञसूरीश्वरजी मसा आदि ठाणा की पावन व मंगलमय निश्रा में भव्यातिभव्य कार्यक्रमों व अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है । महोत्सव के चौथे दिन शनिवार को प्र्रातः में देवी पूजन, परमात्मा महावीर का दीक्षा कल्याणक वरघोड़ा, प्रतिष्ठा चढ़ावें की बोलियों सहित कई मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हुए । 


जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के अध्यक्ष व महोत्स्व समिति के संयोजक प्रकाशचन्द वडेरा ने बताया कि महावीर वाटिका में बने नूतन जिनालय की प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को जैन न्याति नोहरे से गाजे-बाजे ढ़ोल-ढ़माकों के साथ साधु-साध्वी भगवन्तों की पावन निश्रा में परमात्मा के दीक्षा कल्याणक वरघोड़े का आगाज हुआ । वरघोड़े में हाथी, घोड़ा, भगवानजी का चांदी का रथ, भगवान के माता-पिता का रथ, इन्द्र-इन्द्राणी का रथ, बैण्ड, ढ़ोल पार्टी सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के गणमान्य नगारिक माताएं, बहिनें शामिल रही । वरघोड़ा करमूजी की गली, महाबार रोड़, विद्यापीठ, चिन्दड़ियों की जाळ, जूना केराडू मार्ग, महावीर सर्किल से होते हुए महावीर वाटिका पहुंचा । जहां धर्मसभा का आयोजन हुआ । वरघोड़े का संचालन मुकेश बोहरा अमन ने किया । 


धर्मसभा में खरतरगच्छाधिपति परम पूज्य आचार्य भगवन्त श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी मसा ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में पद और परिस्थिति पुण्य के प्रभाव से ही उच्च होते है । प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में अच्छे, नेक व परोपकार के कार्य करने चाहिए । सद्कार्याें के परिणाम से ही व्यक्ति का पुण्य बन्ध होता है । 

महोत्सव समिति के सह-संयोजक सम्पतराज मेहता व मांगीलाल गोलेच्छा ने बताया कि महोत्सव के तीसरे दिन महावीर वाटिका के गौतमनगर में प्रातः में श्रद्धेय ताराचन्दजी तगामलजी बोथरा परिवार की ओर से नवकारसी की आयोजन हुआ । वहीं दोपहर में सतीशकुमार मेवारामजी स्वरूपचन्दोणी छाजेड़ परिवार बाड़मेर की तरफ से संघ स्वामी-वात्सल्य तथा सूर्यास्त पूर्व शाम को मानमलजी लाधुरामजी गोलेच्छा परिवार की ओर से संघ स्वामी-वात्सल्य का आयोजन हुआ । जिसमें बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया । 


जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के उपाध्यक्ष बाबुलाल मालू व महामंत्री पारसमल छाजेड़ ने बताया कि 07 मई को वरघोड़े के पश्चात् बोलियां बोली गई । महावीर वाटिका लंगेरा रोड़ के पावन प्रांगण में हो रहे भव्य व ऐतिहासिक कार्यकमों की कड़ी प्रतिदिन महापूजन, भक्ति भावना, संघ स्वामी-वात्सल्य सहित कई कार्यक्रमों व अनुष्ठानों का आयोजन हो रहा है । संघ स्वामी-वात्सल्य के लाभार्थी परिवारों को हाथी के ओहदे पर बिठाकर सकल संघ के साथ वरघोड़ा आयोजित हो रहा है । वहीं प्रतिदिन रात्रि में भक्ति संध्या का आयोजन किया जा रहा है । 


परमात्मा महावीर की प्रतिष्ठा आज, द्वारोद्घाटन कल, पदारोहण समारोह व बड़ी दीक्षा आज

जैन श्रीसंघ के अध्यक्ष व महोत्सव संयोजक प्रकाशचन्द वडेरा एडवोकेट ने बताया कि महावीर वाटिका में भगवान महावीर स्वामी के नूतन जिनालय की प्रतिष्ठा 08 मई को चतुर्विघ संघ की उपस्थिति में सम्पन्न होगी । वहीं 09 मई को प्रातः द्वारोद्घाटन सकल श्रीसंघ की उपस्थिति में होगा । वहीं महोत्सव के पांचवें दिन रविवार को प्रातः 6 बजे महावीर वाटिका के प्रांगण में परम पूज्य गणीवर्य मनितप्रभ सागरजी मसा को उपाध्याय व परम पूज्य मुनिराज मेहुलप्रभसागरजी मसा को गणी की पदवी से विभूषित किया जायेगा । तथा नूतन दीक्षित साध्वीश्री तन्मयरूचिश्रीजी मसा की बड़ी दीक्षा का कर्यक्रम भी रविवार को प्रातः में गुरूदेवश्री की पावन निश्रा में आयोजित होगा । 

मुकेश बोहरा अमन
सामाजिक कार्यकर्ता
बाड़मेर

सोमवार, 2 मई 2022

प्रतिक्रिया से पूर्व परिणाम पर विचार बहुत जरूरी:- जिनमणिप्रभसूरिश्वर

कुशल वाटिका में होगा आचार्यश्री के वर्षीतप का पारणा, संघ स्वामी-वात्सल्य का रहेगा आयोजन


बाड़मेर । 02.05.2022 । ASO news barmer
थार नगरी बाड़मेर में जैन साधर्मिक वर्षीतप समिति, बाड़मेर की ओर से वर्षीतप के आराधकों की अनुमोदनार्थ आयोजित त्रि-दिवसीय तपोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को अवंति तीर्थाेद्धारक, खरतरगच्छाधिपति प. पू. आचार्य भगवन्त श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वर मसा., 21वें वर्षीतप के तपस्वी रत्न, प. पू. आचार्य भगवन्त श्री कवीन्द्रसागरसूरीश्वरजी मसा. तथा ब्रह्मसर तीर्थाेद्धारक, आचार्य भगवन्त श्री जिनमनोज्ञसूरीश्वर जी मसा एवं आदि ठाणा साधु-साध्वी भगवन्तों की पावन व मंगलकारी निश्रा में जैन न्याति नोहरे से तपस्वी वरघोड़ा आयोजित हुआ ।


आराधना भवन में आयोजित धर्मसभा में अवंति तीर्थाेद्धारक, खरतरगच्छाधिपति प. पू. आचार्य भगवन्त श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वर मसा.ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि जीवन में किसी भी कार्य की प्रतिक्रिया से पूर्व भाविकजन को परिणाम पर एक नही सौ बार विचार करना चाहिए । क्रिया के फलस्वरूप प्रतिक्रिया तो सहज और भावावेश में हो जाती है परन्तु उसके परिणाम से हम अनभिज्ञ रहते है । ऐसे में हमें हर क्षण होने वाली क्रिया-प्रतिक्रिया को कार्य रूप में लाने से पूर्व उसके परिणाम पर गहनता से विचार करने की जरूरत है । गुरूदेवश्री ने कहा कि बहुमान हमेशा अच्छे कार्याें का ही होता है । बुरे अथवा गलत कार्य करने वाले लोगों का बहुमान कभी नही होता है । 


महोत्सव के मीडिया प्रभारी मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि तपस्वी वरघोड़े को साधु भगवन्तों को मांगलिक पश्चात समारोह के मुख्य अतिथि राज्य गोसेवा अध्यक्ष व बाड़मेर के लोकप्रिय विधायक मेवाराम जैन, जैन श्रीसंघ अध्यक्ष प्रकाशचन्द वडेरा, समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र छाजेड़ फौजी सहित अतिथियों ने जैन पताका फहरा कर रवाना किया । विधायक मेवाराम जैन ने तपस्वियों की अनुमोदना करते हएु कहा कि जीवन में धर्म के पथ पर निरन्तर आगे बढ़ते हुए स्व और सबका कल्याण ही सच्ची भक्ति और तपस्या है । जैन न्याति नोहरे से गाजे-बाजे, ढ़ोल-ढ़माकों व बैण्ड-बाजों के साथ प्रारम्भ हुआ तपस्वी वरघोड़ा दरियागंज, करमूजी की गली, महाबर रोड़, विद्यापीठ, ढ़ाणी बाजार, जवाहर चौक, छोटी ढ़ाणी, कल्याणपुरा, शिवकर मार्ग से हमीरपुरा होते हुए आराधना भवन पहुंचा । तपस्वी वरघोड़े में वर्षीतप के आराधकों को रथ में बिठाकर शहर भर में उनके तप की अनुमोदना की गई और लोगों ने उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया । 


जैन साधर्मिक वर्षीतप समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र छाजेड़ फौजी ने बताया कि वरघोड़े के आराधना भवन पहुंचने पर धर्मसभा का आयोजन हुआ । जिसमें कपिल बोथरा सांचोर ने समिति की ओर से सभी आगन्तुक गणमान्य नगारिकों, माताओं-बहिनों व युवा साथियों व बच्चों का स्वागत व अभिनन्दन किया । धर्मसभा में प्रसिद्ध संगीतकार महावीर देसाई एण्ड पार्टी ने सुमधुर गीतों की प्रस्तुतियां दी । वहीं वर्षीतप आराधक जगदीश भाई जैन ने तपस्या गीत प्रस्तुत किया । 


समिति की ओर से सदस्य प्रवीण सेठिया ने साधु-साध्वी भगवन्तों को वन्दन करते हुए समस्त साधर्मिक बन्धुओं का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया । धर्मसभा का संचालन मुकेश बोहरा अमन ने किया । तपस्वी वरघोड़े में बड़ी संख्या में जैन समाज के गणमान्य नगारिक, माताएं-बहिनें, मण्डल कार्यकर्ता, युवा-साथी, बच्चे और समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे । 

वर्षीतप आराधकों के पारणे आज, बहुमान के साथ संघ स्वामी-वात्सल्य का होगा आयोजन 

व्यवस्थापक गौतम संखलेचा सांख ने बताया कि महोत्सव के तीसरे दिन 03 मई को प्रातः 8.00 बजे से कुशल वाटिका के पावन प्रांगण में खरतरगच्छाधिपति प. पू. आचार्य भगवन्त श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वर मसा., प. पू. आचार्य भगवन्त श्री कवीन्द्रसागरसूरीश्वरजी मसा. तथा आचार्य भगवन्त श्री जिनमनोज्ञसूरीश्वर जी मसा आदि ठाणा साधु-साध्वी भगवन्तों की पावन निश्रा में 21वें वर्षीतप के तपस्वी रत्न आचार्य भगवन्त श्री कवीन्द्रसागरसूरीश्वरजी मसा सहित वर्षीतप के आराधकों के पारणे, धर्मसभा, आराधकों के बहुमान आदि के साथ-साथ सकल जैन श्रीसंघ के लिए साधर्मिक स्वामी वात्सल्य का आयोजन रखा गया है । जिसमें साधर्मिक बन्धु सादर आमंत्रित है ।  

मुकेश बोहरा 

रविवार, 1 मई 2022

सुकृत्य की अनुमोदना से श्रीवृद्धि करता है समाज:- आचार्यश्री

आचार्यश्री कवीन्द्रसागर सूरिश्वरजी मसा का हुआ बाड़मेर नगर प्रवेश 

शहर भर में हुआ भव्य स्वागत-सत्कार, महोत्सव का आगाज 04 मई से

बाड़मेर । 01.05.2022 । ASO NEWS BARMER


 जैन श्रीसंघ, बाड़मेर एवं श्री भगवान महावीर जिन मन्दिर प्रतिष्ठा महोत्सव समिति की ओर से आगामी 04 मई से 09 मई 2022 तक महावीर वाटिका लंगेरा रोड़ के पावन प्रांगण में होने वाली भव्य व विराट अंजनशलाका एवं प्रतिष्ठा महोत्सव में पावन निश्रा को लेकर रविवार को 21वें वर्षीतप के तपस्वी रत्न सूरिमंत्र पंचप्रस्थानसाधक परम पूज्य आचार्य भगवन्त श्री कवीन्द्रसागर सूरिश्वरजी मसा आदि ठाणा बाड़मेर नगर में ढ़ोल-ढ़माकों व गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा से हर्षाेल्लास पूर्वक मंगल प्रवेश सम्पन्न हुआ । 


मंगल प्रवेश शोभायात्रा प्रभारी मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि 21वें वर्षीतप के तपस्वी रत्न सूरिमंत्र पंचप्रस्थानसाधक परम पूज्य आचार्य भगवन्त श्री कवीन्द्रसागर सूरिश्वरजी मसा आदि ठाणा का बाड़मेर नगर प्रवेश का स्वागत सोमैया रविवार को श्री महावीर स्वामी जिनालय महावीर सर्किल जूना केराडू मार्ग बाड़मेर से प्रारम्भ होकर शहर के मुख्य मार्गाें जूना केराडू मार्ग, चिन्दड़ियों की जाळ, विद्यापीठ, महाबार रोड़, करमूजी की गली, दरियागंज, जैन न्याति नोहरे से होते हुए श्री गुणसागर सूरि साधना भवन पहुंचा । जहां धर्मसभा का आयोजन हुआ । वहीं गुरूदेवश्री के बाड़मेर आगमन पर जैन श्रीसंघ, बाड़मेर की ओर से शोभायात्रा मार्ग की प्रोलों, होर्डिंग, पताकाओं आदि से भव्य व सुन्दर सजावट की गई है । 


धर्मसभा में परम पूज्य आचार्य भगवन्त श्री कवीन्द्रसागर सूरिश्वरजी मसा ने श्रावक-श्राविकाओं को कहा कि समाज में अच्छे कार्याें की अुनमोदना से ही श्रीवृद्धि व प्रगति होती है । गुरूदेवश्री ने कहा कि श्री महावीर जिन मन्दिर की अंजनशलाका एवं प्रतिष्ठा महोत्सव में सकल श्रीसंघ को दिल खोलकर भाग लेना है तथा भगवान महावीर के शासन की जय-जयकार हो, शोभा बढ़े ऐसा तन, मन और धन से योगदान करना है । धर्मसभा को गुरूदेवश्री के शिष्यरत्न मुनिराज कल्पतरू सगार जी मसा ने भी प्रवचन देते हुए जीवन में मृत्यु के भय को समाप्त कर धर्म के पथ पर आगे बढ़ने की बात कही ।  


  जैन श्रीसंघ के अध्यक्ष व महोत्सव संयोजक प्रकाशचन्द वडेरा एडवोकेट ने बताया कि महावीर वाटिका लंगेरा रोड़ में होने वाली प्रतिष्ठा के कार्यक्रम 04 मई से प्रारम्भ होंगें । जिसमें अंवति तीर्थाेद्धारक, खरतरगच्छाधिपति परम पूज्य आचार्य भगवन्त श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी मसा, वर्षीतप के तपस्वी रत्न, परम पूज्य आचार्य भगवन्त गुरूदेवश्री कवीन्द्रसागर सूरीश्वरजी मसा व बह्रमसर तीर्थाेद्धारक परम पूज्य आचार्य भगवन्त श्री जिनमनोज्ञसूरीश्वरजी मसा आदि ठाणा की पावन व मंगलमय निश्रा में श्री महावीर स्वामी जिन मन्दिर अंजनशलाका व प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक व अनूठा महोत्सव सम्पन्न होगा । श्रीसंघ, बाड़मेर के समस्त कार्यक्रमों में सकल श्रीसंघ, साधर्मिक सादर आंमत्रित है । 


साधना भवन में आयोजित धर्मसभा के आगाज में सकल संघ की ओर से गुरूदेवश्री को सामूहिक गुरूवन्दन किया गया । तत्पश्चात सोनू वडेरा, श्री चिन्तामणि पार्श्व बहु मण्डल की बहिनों, अशोक वडेरा, श्रीसंघ के ट्रस्टी बाबुलाल छाजेड़ व जगदीश जैन ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए । वहीं जैन श्रीसंघ, बाड़मेर ट्रस्टी डॉ. मांगीलाल बोहरा ने अपने विचार व्यक्त किए । अचलगच्छ जैन श्रीसंघ,  बाड़मेर के अध्यक्ष डॉ. गुलाबचन्द वडेरा ने गुरूदेवश्री सहित शोभायात्रा में पधारे सभी महानुभावों का स्वागत-सत्कार  किया । कार्यक्रम का संचालन शोभायात्रा प्रभारी मुकेश बोहरा अमन ने किया । 


गुरूदेवश्री के बाड़मेर नगर प्रवेश के भव्य वरघोड़े में जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के अध्यक्ष एडवोकेट प्रकाशचन्द वडेरा, उपाध्यक्ष बाबुलाल मालू, महामंत्री पारसमल छाजेड़, कोषाध्यक्ष पारसमल बोहरा, सहमंत्री जगदीशचन्द बोथरा, तथा महोत्सव समिति के सह-संयोजक सम्पतराज मेहता सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के गणमान्य नगारिक, माताएं-बहिनें, पाठशाला के बच्चे, बालिका व महिला मण्डल, युवा मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे । 

मुकेश बोहरा अमन
सामाजिक कार्यकर्ता
बाड़मेर