पेज

किन्नर खड़ा दफनाते हैं शव!:मुर्दे को सुनाते हैं जुल्मों की आपबीती, गुरु को मानते हैं पति, बहन बनाने को कराते हैं स्तनपान

नए किन्नर के घराने में शामिल होने पर मनाया जाता है जश्न।,गुरु देता है- नया नाम, कपड़े, पैसे, श्रृंगार, गहने और गृहस्थी का सामान।,घरानों में दी जाती है- किन्नर भाषा, ताली, थाप और थिरकने की तालीम।,अरावन देवता से करते हैं शादी, गुरु के लिए रखते हैं करवाचौथ का व्रत। Via देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/a4H0UIm

भास्कर ग्राउंड रिपोर्ट:टूटने की कगार पर नगा शांति समझौता, अलगाववादी संगठन ने कहा- समझौते की गुंजाइश खत्म

केंद्र ने दिया था प्रस्ताव- नगा ध्वज को सांस्कृतिक ध्वज के रूप में स्वीकारेंगे Via देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/i9bS3AP

रविवार, 19 जून 2022

शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार - बोहरा

कच्ची बस्ती में नियमित सांयकालीन शिक्षण कक्षाएं रविवार से


50 से अधिक बच्चे लेंगें विद्यालय प्रवेश, शिक्षा हासिल कर जीवन में करेंगें उजाला

बाड़मेर । 18.06.2022 । ASO news Barmer
 बाड़मेर शहर में कच्ची बस्ती के जरूरतमंद व शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने को लेकर अभियान उत्थान के माध्यम से सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में पिछले चार-पांच वर्षां से सतत् प्रयास कर घुमन्तु जाति विशेष रूप से सांसी समुदाय के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागृत किया जा रहा है । जिस कड़ी में शनिवार को चौहटन चौराहा स्थित कच्ची बस्ती के बच्चों को विद्यालय व शिक्षा से जोड़ने को लेकर 50 से अधिक बच्चों को शिक्षण साम्रगी का वितरण कर उनसे संवाद किया गया ।


अभियान उत्थान से जुड़े सुनिल रामधारी ने बताया कि शिक्षा से वंचित व अभावों की जिन्दगी जी रहे बच्चों को शिक्षा व विद्यालय से जोड़ने को लेकर शनिवार को कच्ची बस्ती में सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में बच्चों के साथ बैठक की गई । बैठक में बच्चों को जीवन में शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया । संवाद में बच्चों ने अपने सवाल, शंका व जिज्ञासा बताई । इस दौरान 50 से अधिक बच्चों को स्तरानुकुल शिक्षण सामग्री वितरित की गई । कच्ची बस्ती में इन जरूरतमंद व शिक्षा प्राप्त करने को आतुर बच्चों के लिए 19 जून रविवार से सायंकालीन शिक्षण कक्षाएं प्रारम्भ होगी । तथा आगामी दिनों में प्रवेशात्सव में 50 से अधिक बच्चों को राजकीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जायेगा ।




बच्चों से संवाद करते हुए अभियान उत्थान के संयोजक व सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि शिक्षा प्राप्त करना हर बच्चे का मौलिक अधिकार है । समय के साथ शिक्षा का अधिकार जैसे सशक्त कानून बन चुके है । अमन ने कहा कि अभियान के माध्यम से अभावग्रस्त व शिक्षा से वंचित बच्चों का इन बच्चों का विशेष ध्यान रखते हुए शिक्षा से जोड़ा जायेगा । इन बच्चों को अभियान के तहत् हर प्रकार की आवश्यक शिक्षण सामग्री जन-सहयोग अथवा भामाशाहों के माध्यम से निःशुल्क उपलब्ध करवाई जायेगी ।


कच्ची बस्ती में बच्चों से संवाद के दौरान अभियान संयोजक मुकेश बोहरा अमन, टीम सदस्य सुनिल रामधारी, संदीप रामधारी सहित आदि कच्ची बस्ती के बच्चे उपस्थित रहे ।


मुकेश बोहरा अमन
संयोजक
अभियान उत्थान, बाड़मेर

गुरुवार, 16 जून 2022

बाल-गोपाल का स्वरूप होते है पौधे - बोहरा

एक घर एक पौधा अभियान के तहत् लगाएं 15 पौधे


राशिप्रा विद्यालय राणुओं की ढ़ाणी मरटाला गाला में हुआ पौधारोपण



बाड़मेर । 16.06.2022 । ASO NEWS BARMER

सृष्टि संस्थान, बाड़मेर की ओर से एक घर एक पौधा अभियान के तहत् गुरूवार को राजकीय शिक्षाकर्मी प्राथमिक विद्यालय राणुओं की ढ़ाणी मरटाला गाला, बाड़मेर में संस्था प्रधान बाबुलाल चौधरी, एक घर एक पौधा अभियान के संयोजक मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में नीम सहित विभिन्न किस्म के 15 पौधे लगाएं गए । 


एक घर एक पौधा अभियान के संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि पौधे बाल-गोपाल के स्वरूप की भांति होते है, जिनकी अच्छी परवरिश व देखभाल करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है । अमन ने कहा कि एक पौधे को पेड़ बनाने के लिए कठिन संघर्ष व मेहनत करनी पड़ती है । डेढ़ से दो वर्ष तक हर प्रकार से सुरक्षा व देखभाल करनी होती है । तब कहीं जाकर एक पौधा, पेड़ बनाकर तैयार होता है तथा सैंकड़ों जीवों को लाभ देने लगता है । 

पौधारोपण कार्यक्रम में 15 पौधे लगाएं गए । इस दौरान अभियान संयोजक मुकेश बोहरा अमन, संस्था प्रधान बाबुलाल चौधरी, टीम सदस्य हरीश बोथरा, संजय संखलेचा सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे । 


धन-धन सतगुरू आश्रम में पौधारोपण शुक्रवार को 
टीम से जुड़े हरीश बोथरा ने बताया कि एक घर एक पौधा अभियान के तहत् सांसियों का तला स्थित धन-धन सतगुरू आश्रम में शुक्रवार को 51 पौधे लगाएं जायेंगें । उल्लेखनीय है कि गत सीजन में लगाएं गए पौधे बहुत ही अच्छी स्थिति में है । जो आने वाले समय में सुन्दर पेड़ का रूप ग्रहण कर लेंगें । 

मुकेश बोहरा अमन
संयोजक 
एक घर एक पौधा अभियान, बाड़मेर 

बुधवार, 15 जून 2022

राष्ट्रीय स्तर पर नसीमबानुं को सावित्रीबाई फुले ग्लोबल आईकॉन एजुकेशन अचीवस अवार्ड 2022 का खिताब मिला





ASO NEWS BARMER
भारत की राजधानी दिल्ली के इंडियन सोशल इंस्टिट्यूट में गोपाल किरण समाज सेवी संस्था ग्वालियर, मध्य प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय तौर पर एक दिवसीय शैक्षिक संवाद एवं ग्लोबल आईकॉन एजुकेशन अचीवर्स अवार्ड का आयोजन मुख्य अतिथि-- प्रोफ़ेसर श्री एमसी बहेरिया कुलपति हिंदी विश्वविद्यालय भोपाल श्री कुलबीर सिंह सिद्धू जनरल रक्षा विभाग भारत सरकार श्री विनोद कुमार संवाद विभाग अध्यक्ष एवं प्रशिक्षण विभाग गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश की गरिमामई उपस्थिति में किया गया कार्यशाला का आयोजन समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष श्री प्रकाशसि़ह नीम राजे ,टीम मंथन गुजरात ,भारत के नेशनल मोटीवेटर श्री शैलेश प्रजापति ,और टीम मंथन के स्टेट गाइड श्री नसीम खोखर, गुजरात ,श्री विजय लक्ष्मी ,हरियाणा, श्री सुशीला देवी हरियाणा और टीम मंथन के 17 राज्यों से जुड़े सभी शिक्षकों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया


शुद्ध व स्वच्छ वायु के लिए पौधारोपण व संरक्षण बेहद जरूरी - बोहरा

एक_घर_एक_पौधा_अभियान के तहत् मारूड़ी में लगाएं 21 पौधे

#विश्व_वायु_दिवस पर हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प


बाड़मेर । 15.06.2022 । थार नगरी बाड़मेर को हरा-भरा व स्वच्छ-सुन्दर बनाने को लेकर एक घर एक पौधा अभियान के तहत् बुधवार को विश्व वायु दिवस के अवसर पर #मारूड़ी स्थित व्यावसायिक परिसर में सोहनलाल वरड़िया एवं अभियान संयोजक मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में अलग-अलग किस्म के 21 पौधे लगाएं गए । पौधारोपण कार्यक्रम में परिसर में #पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया ।


एक घर एक पौधा अभियान के संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि एक घर एक पौधा अभियान के तहत् शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी टीम द्वारा वृहद् स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है । विश्व वायु दिवस के मौके पर पौधारोपण करते हुए अमन ने कहा कि  शुद्ध व स्वच्छ वायु के लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण एवं संरक्षण का कार्य करने की जरूरत है । तभी कहीं जाकर हम आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित परिवेश व स्वच्छ-शुद्ध वायु का #अनमोल तोहफा दे पायेंगें । 


पौधारोपण कार्यक्रम में 21 पौधे लगाएं गए । इस दौरान सोहनलाल वरड़िया, अभियान संयोजक मुकेश बोहरा अमन, मूलचन्द वरडिया, टीम सदस्य हरीश बोथरा गौतम जैन, सुरेश छाजेड़ सहित पर्यावरण-प्रेमी उपस्थित रहे । 

#मुकेश_बोहरा_अमन
#संयोजक 
एक घर एक पौधा अभियान

सोमवार, 13 जून 2022

स्कूली शिक्षा में पर्यावरण चेतना का समावेश जरूरी - कमाण्डेंट राजपालसिंह


एक घर एक पौधा अभियान में सांसियों का तला में पौधारोपण कर बांटे 250 पौधे


बाड़मेर । 13.06.2022 । aso news Barmer
थार नगरी बाड़मेर को हरा-भरा व स्वच्छ-सुन्दर बनाने को लेकर सोमवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला के प्रांगण में एक घर एक पौधा अभियान के तहत् बीएसएफ कमाण्डेंट राजपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य, भामाशाह पवन भंसाली चेलक एवं अभियान संयोजक मुकेश बोहरा अमन सहित गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में पौधारोपण कर आमजन को 250 से अधिक पौधे वितरित किए ।


एक घर एक पौधा अभियान के संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि एक घर एक पौधा अभियान के तहत् टीम द्वारा पिछले 4 वर्षां से लगातार डोर टू डोर व अन्य स्थानों पर सुरक्षित पौधारोपण किया जा रहा है । इस कड़ी में बीएसएफ के कमाण्डेंट राजपालसिंह के मुख्य आतिथ्य में पौधारोपण एवं वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें बीएसएफ के कमाण्डेंट राजपालसिंह सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे तथा पर्यावरण के प्रति अपने दायित्व को निभाने की बात कही । कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर आम ग्रामीणों को 250 से अधिक पौधे वितरित किए गए । 


पौधारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएसएफ के कमाण्डेंट राजपालसिंह ने कहा कि हमें समय को देखते हुए थार को रेगिस्तान को हरा-भरा बनाने को लेकर बड़े स्तर पर पौधारोपण करने की जरूरत है । उन्होंनें कहा कि हमें अपने बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति भी सचेत करने की महती आवश्यकता है । बच्चों को परिवेश के बारे में बताने की जरूरत है । स्कूली शिक्षा में पर्यावरण के प्रति चेतना को भी समावेश किया जाना चाहिए । 


कार्यक्रम में गुलाब भाई ने सभी मेहमानों का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया और जीवन में अच्छे कार्यां को करने की बात कही । कार्यक्रम में बीएसएफ के कमाण्डेंट राजपालसिंह, भामाशाह पवन भंसाली चेलक, अभियान संयोजक मुकेश बोहरा अमन, पत्रकार देवराज, आसुराम मेघवाल, मदन, प्रेम, सुनिल रामधारी, संदीप कुमार, चिराग, संजय, चम्पा सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे । 

मुकेश बोहरा अमन
संयोजक 
एक घर एक पौधा अभियान, बाड़मेर 

रविवार, 12 जून 2022

संस्कार व हुनर दिलाते है सम्मान व पहचान :- डॉ. तातेड़

नवीन बैच 14 जून से होगा प्रारम्भ, जैन समाज के बालक-बालिकाओं से आवेदन आमंत्रित


बाड़मेर । 12.06.2022 । ASO NEWS BARMER
 जैन जागृति मंच, बाड़मेर की ओर से जैन समाज के बालक-बालिकाओं को हुनरमन्द बनाने को लेकर इन दिनों मंच की ओर से बालिकाओं को जीएसटी-टैली कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । जिस क्र में इस वर्ष के सातवें बैच का समापन कार्यक्रम रविवार को मंच कार्यालय में मंच संरक्षक डॉ. बी. डी. तातेड़, परामर्शदाता किशनलाल वडेरा व उपाध्यक्ष मांगीलाल गोठी के सानिध्य में आयोजित हुआ । 


मंच सचिव मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि जैन जागृति मंच, बाड़मेर की ओर से जैन समाज के बालक-बालिकाओं के निःशुल्क जीएसटी-टैली कम्प्यूटर प्रशिक्षण का समापन कार्यकम का आगाज परमात्मा महावीर के पावन स्मरण से प्रारम्भ हुआ । कार्यकम में अतिथियों द्वारा प्रशिक्षण पूर्ण कर चुकी बालिकाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । वहीं दोनों बैच की तीन सर्वश्रेष्ठ बालिकाओं क्रमशः पदमावती, कशक व प्रेरणा को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । अब तक बड़ी संख्या में बालक-बालिकाओं को कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा चुका है । वहीं दक्ष प्रशिक्षिका संगीता राठी द्वारा जीएसटी कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । 


मंच के संरक्षक डॉ. बी. डी. तातेड़ ने प्रशिक्षण में शामिल बालिकाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हमें दुनिया में हुनर और ज्ञान प्राप्त करने के साथ-साथ अपनी संस्कृति व संस्कारों के बारे में चिन्तन करने की जरूरत है । हमारे संस्कारों व हुनर से ही हर जगह हमारा सम्मान व हमारी पहचान होती है । इस सम्मान पहचान को उज्ज्वल बनाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है । संस्कारों को बचाना हमारा दायित्व है । 

परामर्शदाता किशनलाल वडेरा ने कहा कि जीवन में सीखा हुआ ज्ञान तभी तक स्थायी व उपयोगी होता है, जब तक वह हमारे अभ्यास में रहता है । ऐसे में हमें मंच के माध्यम से सीखे हुए जीएसटी-टैली प्रशिक्षण का आगे भी निरन्तर अभ्यास जारी रखना है । 


कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य गौतम डूंगरवाल, कोषाध्यक्ष बंशीधर वडेरा एवं उपाध्यक्ष मांगीलाल गोठी ने भी अपने विचार रखते हुए बालिकाओं को सीखे हुए ज्ञान को व्यवाहारिक जीवन में उतारने व सतत् रखने की बात कही । वहीं प्रशिक्षित बालिकाओ ंमें से पदमावती, रूचिका आदि ने भी अपने विचार रखे और प्रशिक्षण के लिए जैन जागृति मंच आभार व धन्यवाद जाहिर किया । 

कार्यक्रम का संचालन मंच सचिव मुकेश बोहरा अमन ने किया । कार्यक्रम मंच संरक्षक डॉ. बी. डी. तातेड़, परामर्शदाता किशनलाल वडेरा, उपाध्यक्ष मांगीलाल गोठी वरिष्ठ सदस्य गौतम डूंगरवाल, कोषाध्यक्ष बंशीधर वडेरा, सचिव मुकेश बोहरा अमन, प्रशिक्षिका संगीता राठी सहित बालिकाएं उपस्थित रही । 

नवीन बैच 14 जून से होगा प्रारम्भ, आवेदन आमंत्रित

जैन जागृति मंच, बाड़मेर की ओर से जैन समाज के बालक-बालिकाओं के लिए जीएसटी-टैली कम्प्यूटर प्रशिक्षण का नवीन बैच 14 जून 2022 मंगलवार से कल्याणपुरा स्थित मंच कार्यालय शिवदान कन्या पाठशाला में प्रारम्भ होगा । जिसके आवेदन हेतु सायं 5 बजे से 6 बजे तक मंच कार्यालय में आकर आवेदन प्राप्त कर सकते है अथवा मंच सचिव मुकेश बोहरा अमन से मोबाईल नम्बर 8104123345 पर सम्पर्क कर सकते है । 

मुकेश बोहरा अमन
सचिव
जैन जागृति मंच, बाड़मेर 

*राष्ट्रीय स्तर पर श्रीमती सुशीला देवी को सावित्री बाई फूले ग्लोबल आइकॉन एजुकेशन अचिएवर्स अवार्ड 2022 का खिताब मिला.

------------------aso news--------------------
Sunday/12.06.2022
*भारत की राजधानी दिल्ली के इंडियन सोशल इंस्टिट्यूट में गोपाल कृष्ण समाज सेवी संस्थान ग्वालियर मध्य प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर एक दिवसीय शैक्षिक संवाद एवं ग्लोबल आइकन एजुकेशन अचीवर्स अवार्ड्स*
 का आयोजन मुख्य अतिथि प्रोफेसर श्री खेम सिंह डहेरिया ,कुलपति, हिंदी विश्वविद्यालय, भोपाल, श्री कुलवीर सिंह सिद्धू, जनरल रक्षा विभाग, भारत सरकार, श्री आर. बी. वर्मा,डायरेक्टर, मौसम विभाग, भारत सरकार, श्री  विनोद कुमार शनवाल, विभागाध्यक्ष, शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया|
 कार्यक्रम में पूरे भारत के 16 राज्यों से चयनित 125 शिक्षकों को शिक्षण में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया| जिसमें हरियाणा राज्य से करनाल जिले की शिक्षिका श्रीमती सुशीला देवी को मुख्य अतिथि खेम सिंह डहेरिया  कुलपति हिन्दी   विश्व विद्यालय भोपाल व मंचासीन सब विशिष्ट अतिथियों तथा संस्था के अध्यक्ष प्रकाश सिंह निमराजे के कर कमलों द्वारा प्रतीक चिन्ह तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया  गया।आदरणीय निमराजे प्रकाश जी व श्री शैलेश प्रजापति के सानिध्य में इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  श्रीकुलवीर सिंह सिधू जी (जनरल रक्षा विभाग भारत सरकार)का भी हरियाणा की ओर से मंच पर पुष्प गुच्छ देकर अभिनन्दन भी किया।गुजरात की टीम मंथन  से श्री शैलेश प्रजापति इस सम्मान समारोह में विशेष सहयोगी रहे।

बुधवार, 8 जून 2022

सत्य इंदिरा फाउंडेशन द्वारा श्रीमती सुशीला देवी को पर्यावरण रक्षक सम्मान 2022 मिला।

सत्य इंदिरा फाउंडेशन द्वारा श्रीमती सुशीला देवी को पर्यावरण रक्षक सम्मान 2022 मिला।

-------------- ASO NEWS BARMER-------------------
श्रीमती सुशीला देवी को सत्य इंदिरा फाउंडेशन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण रक्षक सम्मान 2022 की प्राप्ति हुई पर्यावरण सुरक्षा अभियान में पर्यावरण सरंक्षण की शपथ भी ली।हाल में ही श्री मती सुशीला देवी को सुंदर लाल बहुगुणा श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड 2022 मिला था और ये सम्मान इनको प्रकृति के प्रति लगाव,जागरूकता व अनेक प्रकार की कार्यविधियों के आधार पर दिया गया था व
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इनको प्रकृति प्रेमी की उपलब्धि स्वरचित कविता 'उसका आशियाना' अंतरराष्ट्रीय अवार्डी रचना से प्राप्त हुई थी।
श्रीमती सुशीला देवी जो कि एक 
जे.बी.टी.अध्यापिका राजकीय प्राथमिक विद्यालय ब्लॉक घरौंडा जिला करनाल हरियाणा में कार्यरत है।
श्री सत्य इंदिरा फाउंडेशन शिक्षा,स्वास्थ्य,महिला एवं बाल कल्याण के लिए कार्य करती है और इन क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को समय-समय पर सम्मानपत्रों से सम्मानित करने का कार्य करती है।

डोर_टू_डोर पौधारोपण जारी

अभियान के तहत् जूना केराडू मार्ग वार्ड संख्या 09 में हुआ पौधारोपण
बाड़मेर । 08.06.2022 । मरूस्थल में हरियाली और थार नगरी बाड़मेर को हरा-भरा व स्वच्छ-सुन्दर बनाने को लेकर #एक_घर_एक_पौधा_अभियान के माध्यम से टीम द्वारा लगातार डोर टू डोर पौधारोपण किया जा रहा है । जिस कड़ी में बुधवार को वार्ड संख्या 09 जूना केराडू मार्ग में अभियान संयोजक #मुकेश_बोहरा_अमन के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया । 
एक घर एक पौधा अभियान के संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि एक घर एक पौधा अभियान के तहत् टीम के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन नियमित रूप से डोर टू डोर पौधारोपण किया जा रहा है जिसमें बुधवार को #जूना_केराडू_मार्ग में पौधारोपण किया गया । तथा पौधारोपण में उपस्थित लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण की #शपथ दिलाई गई ।
पौधारोपण के दौरान धनराज जैन, सम्पतराज सिंघवीं, अभियान संयोजक मुकेश बोहरा अमन, जोगेन्द्र वडेरा, गौतम बोथरा, महावीर जैन, विजय सिंघवीं, धीरज श्रीश्रीमाल, पवन बोथरा सहित पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे । 
 
मुकेश बोहरा अमन
संयोजक 
एक घर एक पौधा अभियान, बाड़मेर 

मेरे घर पर जानलेवा हमला करने वालों पर कार्रवाई करने व रिपोर्ट दर्ज कराने के सम्बन्ध में

मेरे घर पर जानलेवा हमला करने वालों पर कार्रवाई करने व रिपोर्ट दर्ज कराने के सम्बन्ध में

मैं जीवराज पुत्र मांगीलाल जाती आचार्य निवासी आचार्य का बास वार्ड नंबर 6 बाड़मेर मेरे घर के सामने महेंद्र पुत्र दुर्गेश लोहार, हस्तीमल पुत्र दुर्गेश लोहार, गोविंद पुत्र दुर्गेश लोहार, महादेव पुत्र रावता राम लौहार, भरत पुत्र महादेव लोहार, नारायण पुत्र महादेव लोहार, दोनों परिवारों को मेरे पैसे उधार दिए हुए थे जिसमें 50000-50000 उधार दिए हुए बाकी है जोकि पड़ोसी होने के नाते शादी समारोह के लिए उधार लगभग 2 वर्ष हो चुके हैं। समय-समय पर मैंने इन से पैसों की मांग की यह सिर्फ झूठी तारीख देते रहते हैं पर पैसे नहीं देते हैं।

04/06/2022 रात्रि 8:00 बजे मैंने मेरे लड़के राहुल को इनके घर पैसे मांगने के लिए भेजा उपयुक्त नामजद आदतन शराबी है इनके शराब पिया हुआ था नशे में धुत थे हमेशा शराब पीकर अपने घर में तमाशा करते रहते हैं सभी पड़ोसी भी उनके इस व्यवहार से परेशान है।

मेरे लड़के द्वारा उधार दिए गए पैसे मांगने पर उन्होंने व्यक्ति बताते हुए गाली-गलौज की और बोले ये पड़े पैसे ले लेना अब तो। तब गुस्से में मेरे लड़के ने वापस उनके साथ गाली गलौज किया।
इन्होंने आवेश में आकर मेरे लड़की पर जानलेवा हमला किया।
जैसे तैसे बचाव करके मेरा लड़का मेरे मकान में घुसा और लड़की ने घर को अंदर से लॉक किया।
मेरा घर इनके घर के सामने ही है।
यह चार लड़के आधा घंटा तक मेरे घर के दरवाजे को जोर जोर से भछिडते रहे।
फिर मेरी पोती ने मुझे फोन किया तब मैं बाड़मेर से 3 किलोमीटर दूर खेत में ढाणी में था उसने मुझे इस घटना की जानकारी दी फिर मैंने घर पर आकर पूरी स्थिति का जायजा लिया यह लोहार परिवार ने अपना दरवाजा बंद करके मुझे कहा सुबह बात करेंगे मैं रात को 10:00 बजे पुलिस कोतवाली मैं मामला दर्ज करवाने के लिए गया कि मेरे पर जानलेवा हमला हुआ है इसकी रिपोर्ट दर्ज कीजिए थाना अधिकारी कोतवाली बाड़मेर ने घटना की पूरी जानकारी ली तथा हमलावरों के नाम रजिस्टर में दर्ज करवाएं मेरा हमलावरों का पता लिखवाया मेरे मोबाइल नंबर लिए।

मुझे आश्वासन दिया कि पुलिस की गाड़ी जल्द ही भेजता हूं आप निश्चिंत होकर जाइए थानेदार के आश्वासन के बाद मैं घर पर आ गया एक-दो घंटे इंतजार करने के बाद भी कोतवाली के पुलिसकर्मी मेरे घर नहीं आए तब मैंने पुलिस थाना कोतवाली बाड़मेर को कॉल लगाया दो तीन बार कॉल लगाने पर मुझे सिर्फ आश्वासन दिया गया कि अभी गाड़ी भेजते हैं पर पूरी रात पुलिस नहीं आई इसके कारण मैं पूरी रात मैं भी रहा सो नहीं सका।

सुबह पुलिस को फोन किया कोतवाली नंबर पर तब महिला कांस्टेबल ने फोन उठाया मैंने पूछा रात को नाइट ड्यूटी वाले थानेदार का नाम बताइए तो मैडम ने कहा मैं नाम नहीं बता सकती उल्टा मुझसे कहा कि आप कौन बोल रहे हैं मैं नाम नहीं बता सकती मैंने कहा मैं रात को रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए आया था लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।

यह तो रात को कोई अनहोनी नहीं हुई पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की भले ही मेरे परिवार को कुछ हो जाता पुलिस तो चैन की नींद सो रही है और हम जीवित हैं।
मैं बाड़मेर कोतवाली थाना अधिकारी व मेरे घर पर हमला करने वाले पड़ोसियों पर सख्त कार्यवाही करने वह मेरे से उधार लिए थे पैसे वापस दिलाने के लिए बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत करूंगा अभी मेरी तबीयत खराब है और तनाव में बीपी शुगर लेवल बड़े हुए हैं इसलिए इलाज करा रहा हूं मीडिया मेरी मदद करें ।


जीवराज शर्मा पुत्र मांगीलाल जी शर्मा
आचार्यों का वास बाड़मेर

कोषाध्यक्ष- नीजी शिक्षण संस्थान संघ बाड़मेर
महासचिव - अखिल भारतीय महाब्राह्मण सुधार संगठन राजस्थान
मो.9928371185

मंगलवार, 7 जून 2022

Barmer: विद्यालय को शीतल जल मशीन की भेंट

Barmer: विद्यालय को शीतल जल मशीन की भेंट

बाड़मेर । 07.06.2022 । ASO news Barmer
भीष्ण गर्मी को देखते हुए विद्यार्थियों व आम राहगीरों के लिए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला में भामाशाह गौतमचन्द मेवाराम संखलेचा परिवार द्वारा अणसी प्याऊ का निर्माण करवाया जा रहा है । जिसमें ठण्डे पानी को लेकर मंगलवार को विद्यालय को भामाशाह दिनेश बोहरा पुत्र नेमीचन्द बोहरा परिवार राणीगांव वाले बाड़मेर द्वारा शीतल जल मशीन भेंट की गई ।


प्रेरक व शिक्षक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला में वर्तमान सत्र में 220 से अधिक बालक-बालिकाओं का नामांकन है । जिन्हें बोहरा परिवार द्वारा भेंट शीतल जल मशीन भेंट करने पर पीने के पानी की अच्छी सुविधा प्राप्त हो सकेगी । यहां पर बच्चों के साथ-साथ आम राहगीरों व ग्रामीणों को भी निःशुल्क शुद्ध व शीतल जल की सुविधा मुहैया हो सकेगी । बोहरा परिवार की ओर से श्रद्धेय श्री नेमीचन्द जगामल बोहरा व श्रद्धेय श्री पारसमल जगामल सेठिया की पावन स्मृति में विद्यालय को यह शीतल जल मशीन भेट की गई । विद्यालय ने बोहरा परिवार को आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया ।

इस दौरान शिक्षक व प्रेरक मुकेश बोहरा अमन, रवि बोहरा, दिनेश बोहरा, महेन्द्र रामधारी आदि उपस्थित रहे ।

रविवार, 5 जून 2022

पर्यावरण संरक्षण में पौधों की भूमिका महत्वपूर्ण:- प्रेमसिंह


बूथ संख्या 105 पर हुआ पौधारोपण, संरक्षण का लिया संकल्प


बाड़मेर । 05.06.2022 । ASO NEWS

निर्वाचन विभाग, जयपुर के निर्देशानुसार रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के पावन व शुभ अवसर पर शहरी क्षेत्र के बूथ संख्या 105 वार्ड संख्या 09 राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जूना केराडू मार्ग, बाड़मेर में बाड़मेर तहसीलदार प्रेमसिंह के नेतृत्व में पौधारोपण कर थार नगरी बाड़मेर को हरा-भरा व स्वच्छ-सुन्दर बनाने का संदेश दिया गया ।


बूथ लेवल अधिकारी मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि विभागीय निर्देशों की पालना में विश्व पर्यावरण दिवस के सुनहरे अवसर पर बाड़मेर शहर के वार्ड संख्या स्थित बूथ संख्या 105 राजकीय प्राथमिक विद्यालय जूना केराडू मार्ग में बाड़मेर तहसीलदार के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कर उपस्थित युवाओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ व संकल्प दिलाया गया । इस दौरान नीम के पौधे लगाएं गए ।


पौधारोपण कार्यक्रम में बाड़मेर तहसीलदार प्रेमसिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में अन्य सभी घटकों की तुलना में पौधों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है । परिवेश में ज्यादा से ज्यादा पौधों की उपस्थित से ही समस्त जीवों को सुख व समृद्धि की अनुभूति होती है । ऐसे में हमें अधिकतम पौधारोपण व उनके संरक्षण का कार्य करने की जरूरत है । हमें अपने परिवेश को हरा-भरा व स्वच्छ-सुन्दर बनाना है ।


इस दौरान बाड़मेर तहसीलदार प्रेमसिंह, पार्षद दिनेश भंसाली, सुपरवाईजर तेजेश्वर मकवाना, बीएलओ मुकेश बोहरा अमन, बीएलओ नरेन्द्र श्रीश्रीमाल, बीएलओ जोगेन्द्र, दिनेश बोहरा, हरीश बोथरा, जोगेन्द वडेरा सहित पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे ।
 

मुकेश बोहरा अमन
बीएलओ
बूथ संख्या 105 वार्ड 09 बाड़मेर

शनिवार, 4 जून 2022

पौधों से मिलता है प्राणीमात्र को जीवन:-बोथरा

सांसियों का तला विद्यालय में हुआ पौधारोपण, लगाएं 61 पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प


बाड़मेर । 04.06.2022 । ASO news Barmer
 थार नगरी बाड़मेर को हरा-भरा बनाने को लेकर शनिवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला में सृष्टि संस्थान, बाड़मेर के बैनरतले एक घर एक पौधा अभियान के माध्यम से पौधारोपण कार्यक्रम जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के सहमंत्री जगदीशचन्द बोथरा के मुख्य अतिथ्यि, अभियान संयोजक मुकेश बोहरा अमन, ट्रस्टी गौतम बोथरा व पार्षद दिनेश भंसाली की उपस्थिति में 61 से अधिक पौधे लगाएं गए ।


एक घर एक पौधा अभियान के संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि राजस्व गांव सांसियों को हरित ग्राम बनाने को लेकर शनिवार को पर्यावरण दिवस से ठीक एक दिन पूर्व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला में भामाशाह व जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के सहमंत्री जगदीशचन्द बोथरा के मुख्य आतिथ्य में पौधारोपण किया गया । आगामी दिनों में सांसियों का तला राजस्व गांव में 250 से अधिक पौधे लगांए जायेंगें तथा उनकी पूर्ण सुरक्षा व देखरेख सुनिश्चित की जायेगी । गांव के युवाओं व मातृशक्ति की टीम बनाकर पर्यावरण संरक्षण व जागृति का कार्य सम्पन्न होगा । शनिवार को विद्यालय प्रांगण में 61 पौधे भामाशाह जगदीशचन्द बोथरा के आर्थिक सहयोग से लगाएं गए 


जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के सहमंत्री जगदीशचन्द बोथरा ने कहा कि एक घर एक पौधा अभियान टीम द्वारा किया जा रहा पौधारोपण का कार्य बहुत ही प्रशंसनीय है । प्राणीमात्र मूल रूप से पौधों पर ही निर्भर रहता है । पौधों से ही प्रत्येक प्राणी के जीवन का अस्तित्व है । बोथरा ने कहा कि पौधों से ही प्रकृति में रौनक, रंगत और सुन्दरता बढ़ती है । 

इस दौरान जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के सहमंत्री जगदीशचन्द बोथरा, ट्रस्टी गौतम बोथरा, अभियान संयोजक मुकेश बोहरा अमन, पार्षद दिनेश भंसाली, दिनेश बोहरा, हरीश बोथरा, क्रिसिल फाउण्डेशन के सामीर खान, राहुल, विक्रम, दिनेश वागाराम सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे । 
 

मुकेश बोहरा अमन
संयोजक
एक घर एक पौधा अभियान बाड़मेर 
8104123345

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा की श्रीमती सुशीला देवी ने प्रकृति प्रेमी की उपलब्धि स्वरचित कविता 'उसका आशियाना' अंतरराष्ट्रीय अवार्डी रचना से प्राप्त की।



--------–--- ASO NEWS ---------------

श्रीमती सुशीला देवी द्वारा रचित कविता-उसका आशियाना-ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर प्रकृति-प्रेमी का सम्मान प्राप्त कर साहित्य जगत की एक और उपलब्धि अपने नाम की।
पिछले महीने ही लो जी अब तपतपाती गर्मी आ गयी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कविता का खिताब जीता था।

श्रीमती सुशीला देवी जो कि एक 
जे.बी.टी.अध्यापिका राजकीय प्राथमिक विद्यालय ब्लॉक घरौंडा जिला करनाल हरियाणा में कार्यरत है।वे शिक्षा क्षेत्र में उत्तम उपलब्धियों के साथ साथ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साहित्य क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दे कर न केवल जिला करनाल व हरियाणा का नाम भी चमकाया है।।एकमात्र हिंदी वेब पर एक वरिष्ठ लेखिका व कवयित्री है। रचना 'हर्षाती कविता' ने 2022 में जनवरी में इनकी रचना हर्षाती कविता से  विश्व स्तर पर रही 5 रचनायों में सबसे प्रथम स्थान प्राप्त कर रिकॉर्ड बना कर सर्वश्रेष्ठ कवयित्री का खिताब जीता था।और विश्व स्तर पर अब तक इनकी 42+रचनायें प्रकाशित हो चुकी है।हर्ष की बात यह है कि अब गूगल दर्शायेगा इनकी रचनायों को सुशीला देवी पोयम्स इन हिंदी(इंग्लिश)में लिखने से। 


जिनकी एक कविता जिसका शीर्षक है "पावन माह सावन" विश्व स्तर पर वर्ष (2021) की सबसे ज्यादा पढ़ी गई कविताओं में से एक है। और इनकी एक रचना 'उफ!ये मौसम' को 5 फरवरी 2022 को अवार्ड मिला क्योंकि ये विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा पढ़ी गयी कविता है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर एक साहित्यकार के रूप में इनकी रचनाओं ने केवल 11माह में न केवल विश्व-स्तर धूम मचाई बल्कि इनकी रचनाओं को दूसरे देशों के हिंदी प्रेमियों ने भी बहुत शौक से पढ़ा है
के.एम.एस.राज 51.कॉम केवल एक ऐसा हिंदी ब्लॉग है जो 186+ देशों के नियमित  पाठकों द्वारा पढ़ा जाता है।जो हिंदी प्रेमी साहित्यकारों की रचनायों को विश्व स्तर पर एक नया आयाम दे रहें हैं।