पेज

बुधवार, 26 अक्टूबर 2022

केकड़ी क्षेत्र के पुलिस कर्मियों का मिठाई खिलाकर सम्मान किया

दीपावली के अवसर पर इंडियन कोलेज केकड़ी की शर्मा ,अंत्योदय फाउण्डेशन मुंबई एव प्रबोधक संघ , व टीम मंथन गुजरात के आचार्य प्रबोधक (केकड़ी ) ने केकड़ी क्षेत्र के पुलिस कर्मियों का मिठाई खिलाकर सम्मान किया 
=========ASO NEWS BARMER=======

  आज दिनांक 26 अक्टूबर 2022, बुधवार को दीपावली के पावन पर्व पर इन्डियन कॉलेज केकड़ी की डायरेक्टर सुश्री कृष्णा शर्मा, अंत्योदय फाउंडेशन मुंबई व प्रबोधक संघ के श्री धर्मचंद आचार्य केकड़ी समाजसेवी एव प्रबोधक ने पुलिस कर्मियों के साथ दीपावली पर्व बड़े हर्षोलास से मनाई। और उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों को तिलक लगाकर, मोली सूत्र बांधकर, मिठाई वितरण की। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक महोदय जी ने दीप प्रज्वलित कर सभी पुलिस कर्मियों व उनके परिवार जनों की खुशहाली की कामना की।
इन्डियन कॉलेज केकड़ी की डायरेक्टर सुश्री कृष्णा शर्मा ने दीपावली के अवसर पर पुलिस कर्मियों के सेवा कार्यों की प्रशंसा की। अंत्योदय फाऊंडेशन मुंबई, प्रबोधक संघ एव टीम मंथन गुजरात के श्री धर्मचंद आचार्य प्रबोधक केकड़ी ने सभी पुलिस कर्मियों के सेवा कार्यों, देश सेवा, नागरिकों की रक्षा की प्रशंसा की। और बतलाया कि सभी पुलिस कर्मि अपने परिवार को छोड़कर हम सभी नागरिकों की रक्षा करते हैं वास्तव मे ये हमारे लिए आदरणीय है। इसलिए सभी के साथ रहकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर देश की खुशहाली की कामना की।
उपस्थित सभी अतिथियो ने इन्हे देश का आदर्श नागरिक बतलाया और हमे इनका सहयोग व सम्मान करना चाहिए।

गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022

Gujrat - नि:शुल्क आयुर्वैदिक GO 365 क्रीम का वितरण किया टीम मंथन

अंत्योदय फाउन्डेशन मुम्बई के सौजन्य से टीम मंथन गुजरात व मानवाधिकार सुरक्षा संघ ने केकड़ी में ज्वाइंट/ मसल्स पेनसे राहत के लिए निशुल्क आयुर्वैदिक GO 365 क्रीम का वितरण किया टीम मंथन गुजरात

=========ASO NEWS BARMER========


आज दिनांक 20 अक्टूबर 2022, गुरुवार को अंत्योदय फाउण्डेशन मुंबई के सौजन्य से चंद्र प्रभु नगर , अजमेर रोड केकड़ी जिला अजमेर राजस्थान में ज्वाइंट/मसल्स पेन से राहत के लिए आयुर्वेदिक दवा GO 365 क्रीम का वितरण निशुल्क किया गया। निशुल्क दवा क्रीम वितरण समारोह में मुख्य अतिथि श्री राधेश्याम कुमावत अतिरिक्त ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी केकड़ी,अध्यक्षता श्री सत्यप्रकाश पारीक समाजसेवी, विशिष्ठ अतिथि श्री रामधन जाट जिलाध्यक्ष प्रगतिशील शिक्षक संघ अजमेर, श्री धर्मचंद आचार्य समाजसेवी केकड़ी, श्री रामनिवास सोनी शिक्षाविद् श्री अशोक रांटा उद्योगपति एव समाजसेवी, श्री प्रकाश चंद आचार्य समाजसेवी, श्री शैलेन्द्र सिंह शिक्षाविद्, श्री धनराज साहू शिक्षाविद्, श्री जितेन्द्र सिंह नर्सिंग अधिकारी, श्री श्याम सुंदर सोनी शिक्षाविद्, श्री मुकेश जांगिड़ शिक्षाविद् , श्री शिवम आचार्य, श्री निखिल आचार्य थे। इस अवसर पर अंत्योदय फाउण्डेशन मुंबई के संस्थापक श्री महेंद्र जी मेहता द्वारा अजमेर जिले के केकड़ी क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को निशुल्क आयुर्वेदिक दवा क्रीम GO 365 वितरण को नर सेवा, नारायण सेवा बतलाया गया। 


अंत्योदय फाऊंडेशन केकड़ी के समाजसेवी श्री धर्मचंद आचार्य ने जरूरत मंद लोगो/बच्चो/महिलाओ को क्रीम वितरण को एक पुण्य का कार्य बतलाया ताकि जिस व्यक्ति के दर्द हो वो उसका उचित उपयोग कर राहत पा सके। अन्त्योदय फाउण्डेशन द्वारा लगातार समयानुसार चित्तोडगढ, भीलवाड़ा व अजमेर जिले सहित देश के सभी राज्यों में जरूरतमंद लोगों/बच्चो को निशुल्क वस्त्र/ खिलौना बैंक/आयुर्वेदिक दवा क्रीम वितरण किया जा रहा है ज्ञात हो कि केकड़ी निवासी धर्मचंद आचार्य वर्तमान में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्पवृक्ष धाम फलोदी ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा पंचायत समिति गंगरार जिला चितौड़गढ़ राजस्थान में प्रबोधक लेवल 2 के पद पर कार्यरत हैं और अनेक समाजसेवी संस्थाओं से जुड़कर लोगों/बच्चो/बच्चियों/महिलाओ आदि की विभिन्न जरूरतमंद सामग्री वितरण करके सेवाएं कर रहे हैं।

बुधवार, 19 अक्टूबर 2022

एसई के अड़ियल रवैये के खिलाफ धरने पर बैठे डिस्कॉम कर्मचारी

दीपावली के अवसर पर बिलों के भुगतान का ज्ञापन देने आये थे।

बाड़मेर (निस) aso news Barmer 
जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कर्मचारी भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले बुधवार को वृत अधीक्षण अभियंता को वेतन और भत्तों के भुगतान को लेकर ज्ञापन देने आये थे लेकिन अधीक्षण अभियंता अजय माथुर के अडियल रवैये व कार्यालय छोड़कर चले जाने के कारण डिस्कॉम कर्मचारी वृत कार्यालय के बाहर धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे।


धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि लेखाधिकारी के रिक्त पद पर कार्यरत कार्यवाहक लेखाधिकारी द्वारा तकनीकी कर्मचारियों के यात्रा भत्ता बिलों, समर्पित अवकाश भुगतान, ओवर टाईम क्लेम, वर्दी भत्ता आदि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जबकि लेखाधिकारी द्वारा ठेकेदारों के बिलों का भुगतान समय पर और अन्य मदों में प्राप्त राशि से भी किया जा रहा है। अतः भारतीय मजदूर संघ द्वारा वृत में तुरंत प्रभाव से स्थाई लेेखाधिकारी की नियुक्ति किये जाने के साथ ही कर्मचारियों के नियमित भुगतान की मांग को लेकर निगम प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।



जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ के जिलाध्यक्ष खीमकरण खींची ने बताया कि जब तक अधीक्षण अभियंता स्वयं आकर ज्ञापन स्वीकर नहीं करते एवं इसमें लिखित मांगों को नहीं मान लेते तब तक लोकतांत्रितक तरीके से धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इसी अनुक्रम में जिले में कार्यरत सभी कर्मचारियों को जिला मुख्यालय पर पहूंचने की अपील की जा चुकी है तथा गुरूवार से अनवरत धरना लगाया जायेगा।


धरणार्थियों को राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के प्रदेश मंत्री कुशलाराम डऊकिया, सदस्य नरेन्द्र सिंह, जोविविनि श्रमिक संघ जोधपुर के कोषाध्यक्ष जितेंद्र छंगाणी, आईदानसिंह ईंदा, जनक कुमार गहलोत, हिंगलाजदान, मुनेश चौधरी, भंवरलाल जाणी, सतीश पूनड़, मंगूराम कोली, सुनील लखारा, नवीन कुमार, हाकमसिंह, अनिल चौधरी, अंकुर वर्मा, जोगाराम, हितेश त्रिवेदी, उत्तमगिरी, कुलदीप जाट, अशोक खान, ओमप्रकाश सिंघाड़िया, मुकेश कुमार राठौड़, सुभाष शर्मा, हरिओम फुलवारिया, मनराज मीणा, चुन्नीलाल चौधरी, पूनाराम वाघेला, विजय कुमार, खेमाराम माली, जगदीश सहारण, बगताराम बाना, ठाकराराम प्रजापत, भूराराम जाणी, लक्ष्मणसिंह, रतनसिंह तामलोर, घनश्याम प्रजापत सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे।