पेज

शनिवार, 12 नवंबर 2022

अन्त्योदय फाऊंडेशन ने समाजसेविका" कमरजंहा सिस्टर सरवाड" के जन्मदिवस पर केकड़ी व भीलवाड़ा मे आयुर्वेदिक क्रीम GO 365 का किया वितरण

=========ASO NEWS BARMER========


          आज दिनांक 12 नवंबर 2022 को अंत्योदय फाऊंडेशन के आचार्य द्वारा केकड़ी जिला अजमेर व भीलवाड़ा जिले के आमां ग्राम में अजमेर जिले की समाजसेविका सिस्टर कमरजहा सरवाड के जन्मदिवस के अवसर पर अंत्योदय फाऊंडेशन के धर्मचंद आचार्य केकड़ी द्वारा जरूरतमंद बच्चों/लोगों को आयुर्वेदिक क्रीम GO 365 का निशुल्क वितरण किया गया इस अवसर पर अंत्योदय फाउंडेशन के सदस्य समाजसेवी श्री धर्मचंद आचार्य केकड़ी ने सिस्टर कमर जहा के समाजसेवी जीवन व समाज के प्रति उनके कार्यों की जानकारी दी ओर उनके जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। 


इस अवसर पर श्री धर्मचंद आचार्य केकड़ी, श्री सोनू सुथार फलोदी, श्री जितेन्द्र सिंह, श्री दिलीप सिंह हवलदार, श्री वरुण शर्मा, श्री नरेन्द्र सिंह चौहान, श्री गाडरी आदि उपस्थित थे। ज्ञात हो कि श्री आचार्य वर्तमान में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्पवृक्ष धाम फलोदी, जिला चितौड़गढ़, राजस्थान में प्रबोधक लेवल 2के पद पर कार्यरत हैं ओर वर्षो से समाजसेवा कार्य कर रहे हैं।

स्काउट स्थापना दिवस पर जिला कलक्टर ने किया स्टीकर का विमोचन, रोवर रेंजर्स ने दी प्रस्तुतियां बाड़मेर ।

भारत स्काउट गाइड संगठन को आर्थिक दृष्टि से आत्म निर्भर बनाने के लिए  बाड़मेर में सोमवार को स्टीकर का विमोचन जिला कलक्टर लोक बंधु ने किया । 



राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली से यह स्टीकर बिक्री के लिए प्राप्त हुए हैं l
इस दौरान उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड संगठन सेवा का पर्याय है।  उन्होंने स्काउट गाइड के कार्यों की सराहना करते हुए इसको निरंतर जारी रखने की बात कही l सीओ स्काउट सीओ स्काउट योगेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि रोवर्स ने सीईओ ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर  प्रकाश चंद्र अग्रवाल और अश्विनी पंवार को फ्लैग प्रदान किए। 


इसके बाद में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमनाराम लेगा एवं  जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राजन शर्मा की ओर से फ्लैग होस्टिंग और सर्व धर्म प्रार्थना आयोजित की गई। उन्होंने पीजी कॉलेज में रोवर रेंजर्स को संबोधित करते हुए कहा कि इसमें सीखे गए प्रत्येक नियम को अपने जीवन में व्यवहारिक रूप से ढालें और देश की सेवा में अपने आप को समर्पित करें ।


 महावीर पार्क में रोवर रेंजर की ओर से श्रमदान किया गया । सीओ स्काउट योगेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि विश्वव्यापी संगठन स्काउट गाइड राजस्थान में इस वर्ष जंबूरी का आयोजन कर रहा है जिसमें  रोवर रेंजर बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्शाएं। इस अवसर पर ग्रामीण रेंजर्स ने लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। 


रोवर हनुमान राम , रोवर जगदीश और रेंजर सुमन को रैंक प्रदान की गई । कार्यक्रम का संचालन एयर रोवर गणेश गिरी और रेंजर ललिता ने किया। एयर रोवर लीडर डॉ आदर्श किशोर ने आभार ज्ञापित किया।

सूचना के अधिकार का तिरस्कार:हर मिनट में 11 RTI, सूचना देने से मना करने के केस निपटाने में 24 साल तक लग रहे

सूचना के अधिकार के हर साल 40-60 लाख आवेदन,महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा लंबित मामले, यूपी दूसरे पर Via देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wSZ0yEa

तनख्वाह न मिलने पर बिजलीकर्मियो का प्रदर्शन

मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपकर दी आंदोलन की चेतावनी


ASO NEWS BARMER / 04.11.2022

जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के हजारों कर्मचारियों, अधिकारियों की तनख्वाह समय पर जमा न होने के कारण, जोधपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ ने मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी। श्रमिक संघ के बाङमेर जिलाध्यक्ष खीमकरण खींची ने बताया कि निगम प्रशासन ने बेतर्क से सभी कार्मिको की तनख्वाह रोक रखी है जो कि अनुचित है। निगम प्रशासन समय पर तनख्वाह न जमा कराने का कारण फन्ड की कमी को बताया जा रहा है, जबकि ठेकेदारो के बिल समय-समय पर पेड किए जा रहे हैं, कार्मिकों के तनख्वाह के समय फंड की कमी दिखाई दे रही है जो कि कर्मचारियों के साथ अन्याय की नीति अपनाई जा रही है। 


भारतीय मजदूर संघ के सह संगठन मंत्री कुशलाराम डऊकिया ने बताया कि यदि 6 नवंबर तक सभी कार्मिकों के खाते में तनख्वाह जमा नही होती है तो 7 नवंबर से आंदोलन किया जायेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी। संयुक्त महामंत्री नरेन्द्रसिंह पंवार ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को प्रत्येक बिल में 100 यूनिट फ्री बिजली दी जा रही है, जो कि उपभोक्ताओं के लिए बहुत बढ़िया स्कीम है, लेकिन फ्री दी गई सब्सिडी के पैसे निगम के खाते में जमा न करवाने से भी निगम घाटे में बढोतरी हो रही है।


इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद कर्मचारियों को आईदानसिंह ईन्दा, जनक गहलोत, हिंगलाजदान देथा, लक्ष्मणसिंह, अनिल जाट, गणपतसिंह, मांगूदान, आदि ने संबोधित किया।