पेज

मंगलवार, 28 मार्च 2023

जीओ और जीने दो जैन धर्म का सारभूत सिद्धान्त - वडेरा

लीलरिया धारे व सांसियों का तला में लगाएं परिण्डें, अभियान लगातार जारी


ASO NEWS BARMER
बाड़मेर, 27 मार्च 2023 । 

भगवान महावीर स्वामी के 2622वें जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत् जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के तत्वावधान में सोमवार को जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के अध्यक्ष एडवोकेट प्रकाशचन्द वडेरा एवं हर घर परिण्डा अभियान संयोजक मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में लीलरिया धोरा के बाद राउप्रावि सांसियों का तला में पंछियों के लिए परिण्डे लगाएं गए । परिण्डे लगाने के साथ ही उसमें नियमित रूप से पानी भरने की जिम्मेदारी निकट के परिवारों को दी गई व विद्यालय में बच्चों को सेवा कार्यां के लिए प्रेरित किया गया ।  


हर घर परिंडा अभियान के संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि हर घर परिण्डा अभियान के माध्यम से पिछले एक सप्ताह में बड़ी संख्या में परिण्डे वितरण के साथ-साथ उनके लगाने व स्थापित करने का कार्य सम्पन्न हो गया है । वहीं परिण्डे लगाने व वितरण कार्य सतत जारी है । अमन ने बताया कि शहर के अलग-अलग मोहल्लों में प्रतिदिन परिण्डे लगाने के साथ-साथ आमजन में जीवदया के प्रति संचेतना जागृत करने का आधारभूत कार्य किया जा रहा है ।


जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के अध्यक्ष एडवोकेट प्रकाशचन्द वडेरा ने कहा कि निर्मूक पछियों के लिए परिण्डे लगाने का कार्य पुण्य का कार्य है । हर प्राणी को जीवन से प्यार है । और प्रत्येक प्राणी जीने का पूरा अधिकार है । भगवान महावीर ने जीओ और जीने का संदेश दिया । यहीं जैन धर्म का आधारभूत सिद्धान्त है । वडेरा ने अभियान के तहत् हो हरे कार्य की सरहाना की और युवाओं को पुण्य व सेवा के कार्यां से जुड़ने का आह्वान किया 


इस दौरान जैन श्रीसंघ अध्यक्ष एडवोकेट प्रकाशचन्द वडेरा, अभियान संयोजक मुकेश बोहरा अमन, गौतम बोथरा, प्रवीण सेठिया, सह-संयोजक गौतम बोथरा, दिनेश बोथरा, कैलाश सेठिया, पवन सिंघवीं, साहिल, सिंघवीं, विपुल बोथरा, संयम बोथरा वहीं सांसियों का तला में परिण्डे लगाने के दौरान विद्यालय स्टाफ सहित बच्चे व पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे ।


जीवों के प्रति करूणा तीर्थंकर महावीर का सार-सन्देश - बोहरा

शहर के अलग-अलग मोहल्लों में लगाएं परिण्डें, बड़ी संख्या में लगेंगें परिण्डे


ASO NEWS BARMER 
बाड़मेर, 26 मार्च 2023 ।

 भगवान महावीर स्वामी के 2622वें जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत् जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के तत्वावधान में हर घर परिण्डा अभियान की शुरूआत के बाद रविवार को अभियान संयोजक मुकेश बोहरा अमन एवं सह-संयोजक गौतम बोथरा के नेतृत्व में लीलरिया धोरा एवं जामेजी की गली में अलग-अलग जगहों पर कई परिण्डे लगाएं गए । और उन परिण्डों में नियमित पानी की व्यवस्था भी तय की गई । साथ ही प्रतिदिन नियमति रूप से अलग-अलग स्थानों पर परिण्डे लगाएं जायेंगें ।

advertisement

हर घर परिंडा अभियान के संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने पंछियों के लिए परिण्डे लगाते हुए कहा कि जीवों के प्रति दया और करूणा का भाव ही भगवान महावीर की वाणी का सार-सन्देश है । जिसे साकार करने को लेकर तीर्थंकर महावीर के 2622वें जन्म कल्याणक पर बाड़मेर शहर में हर घर परिण्डा अभियान के माध्यम से 2622 परिण्डों के वितरण के बाद अलग-अलग स्थानों पर लगातार परिण्डे लगाएं जा रहे है । अमन ने कहा कि भीष्ण गर्मी में पानी की तलाश में इन पक्षियों को भटकना पड़ रहा है। तपती गर्मी का मौसम हर किसी को प्यास से व्याकुल कर देता है लेकिन पक्षी जो कुछ बोल नहीं पाते उनके लिए हम सभी को सार्थक प्रयास करने की जरूरत है। 

advertisement

अभियान के सहसंयोजक गौतम बोथरा ने बताया कि इस अभियान के तहत् बाड़मेर शहर के समस्त जैन घरों, जिनालयों व उपाश्रयों की छतों पर पंछियों के लिए भीषण गर्मी में पानी की व्यवस्था हेतु 2622 परिण्डे लगाने के साथ-साथ गली, मोहल्लों के पेड़-पौधों व उचित स्थानों पर भी मिट्टी के परिण्डे लगाएं जा रहे है । ताकि इस भीष्ण गर्मी में पक्षियों को शीतल जल सहज रूप से मिल सके 

advertisement

इस दौरान अभियान संयोजक मुकेश बोहरा अमन, सह-संयोजक गौतम बोथरा, दिनेश बोथरा, जोगेन्द्र वडेरा, कैलाश सेठिया, मनोज छाजेड़ रावतसर, महावीर जैन, गौतम एन बोथरा, संजय तातेड़, भंवरलाल तातेड़, हितेश बोथरा, महावीर मित्र मण्डल के अध्यक्ष संजय भंसाली, पवन सिंघवीं, साहिल, सिंघवीं, विपुल बोथरा, संयम बोथरा सहित पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे ।

रविवार, 26 मार्च 2023

चंदेल महासचिव व खींची बने उप प्रमुख*

*03 अप्रैल को समाज भवन महावीर नगर का होगा शिलान्यास*


ASO news Barmer 
26.03.2023

बाड़मेर खटीक समाज की बैठक अध्यक्ष खीमकरण खींची की अध्यक्षता में स्थानीय हमीरपुरा पंचायत भवन में आयोजित की गई। बैठक में समाज के आगामी कई कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सर्व सहमति से निर्णय लिए गए। पूर्व प्रमुख मदन नागौरा ने बताया कि महावीर नगर भूखंड पर भव्य इमारत निर्माण के लिए शिलान्यास कार्यक्रम आगामी 03 अप्रैल को माननीय विधायक महोदय मेवाराम जैन व सभापति दिलीप माली के कर कमलो द्वारा किया जाएगा। समाज प्रमुख डूँगरदास खींची ने बताया कि समाज में रिक्त चल रहे उप-प्रमुख पद पर प्रकाश खींची को मनोनीत किया गया, तथा महासचिव के पद को परिवर्तित करते हुए नये महासचिव जगदीशचन्द्र चंदेल को मनोनीत किया गया। जिस पर समाज बंधुओं ने बधाई देकर मुँह मीठा करवाया। 



Advertisement 


इस मौके पर खटीक समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष राज सामरिया, सचिव देवेंद्र खींची, कोषाध्यक्ष नन्दकिशोर खींची, मनोहर खींची, हरिशंकर सामरिया,रमेश खींची, नेमीचन्द चंदेल, घनश्याम चंदेल, औमप्रकाश चंदेल, प्रकाश खींची, श्रवणकुमार चंदेल, राजकुमार बागङी, सुरेश खींची, तरूण बागङी, चन्द्रप्रकाश चंदेल,चन्दू बागङी, राजू चंदेल, किशोर चंदेल, भवानी नागौरा, समीर खींची, मुकुल चंदेल, मंगलाराम, हुकम चंदेल, अशोक खींची विक्रम सामरिया, हर्ष खींची, आदि ने विचार व्यक्त किए। अंत में अध्यक्ष खीमकरण खींची ने सभी आगंतुको का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए शिलान्यास कार्यक्रम को सफल बनाने के साथ बैठक समाप्ति की घोषणा की।


गुरुवार, 23 मार्च 2023

ऐतिहासिक व भव्य होगा महावीर जन्म कल्याणक का त्रि-दिवसीय महोत्सव :- वडेरा

महोत्सव आमंत्रण पत्रिका सहित पोस्टर, परिण्डा अभियान, महोत्सव लोगो आदि का हुआ विमोचन


बाड़मेर । 23.03.2023 ।
ASO NEWS BARMER

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर, अहिंसा के अवतार भगवान श्री महावीर स्वामी के *2622वें जन्म कल्याणक को लेकर थार नगरी बाड़मेर में भव्य व दिव्य महोत्सव* मनाने की कड़ी में गुरूवार को *जैन न्याति नोहरे में आमंत्रण पत्रिका आदि का विमोचन कार्यक्रम* आयोजित हुआ । विमोचन कार्यक्रम *जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के अध्यक्ष व महोत्सव संयोजक प्रकाशचन्द वडेरा, उपाध्यक्ष बाबुलाल मालू, महामंत्री पारसमल छाजेड़, श्री नाकोड़ा तीर्थ ट्रस्टी मांगीलाल संखलेचा व गौतमचन्द सिंघवीं तथा महोत्सव समिति के सह-संयोजक मुकेश बोहरा अमन सहित जैन समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आयोजित हुआ ।* महोत्सव का आगाज 01 अप्रैल से प्रारम्भ होकर 03 अप्रैल को समापन होगा ।


अहिंसा के अवतार भगवान श्री महावीर स्वामी के 2622वें जन्म कल्याणक को हर्ष और उल्लास के साथ विराट व भव्य बनाने को लेकर गुरूवार को *आमंत्रण पत्रिका, बैनर, लोगो सहित अलग-अलग कार्यक्रमों के बैनर आदि का विमोचन* कार्यक्रम आयेजित हुआ । कार्यक्रम का आगाज परमात्मा *श्री महावीर स्वामी की प्रतिमा के समक्ष दीप-प्रज्जलन* से हुआ । कार्यक्रम में *जैन प्रीमियर लीग के संयोजक गौतम बोथरा ने क्रिकेट प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी* और सभी समाज बन्धुओं से जुड़ने की अपील की । कार्यक्रम में *त्रि-दिवसीय महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका, महोत्सव लोगो, कार्यक्रम बैनर, जैन प्रीमियर लीग के बैनर, परिण्डा अभियान एवं जैन मैराथन के बैनर का विमोचन सकल जैन समाज की उपस्थिति* में सम्पन्न हुआ । 


*महोत्सव संयोजक प्रकाशचन्द वडेरा* ने कहा कि त्रि-दिवसीय कार्यक्रमों में *समाज के सभी बन्धु, माताएं-बहिनें एवं युवासाथी बढ़-चढ़कर भाग लें । और महावीर के संदेशों को जीवन में आत्मसात करते हुए जन-जन तक पहुंचाना समय की सबसे बड़ी मांग है ।* वडेरा ने कहा कि हम सब मिलकर महोत्सव को भव्य बनायें और अनुशासन व संगठन का परिचय दें । वडेरा ने कहा कि *भगवान महावीर के 2622वें जन्म कल्याणक पर आयोजित त्रि-दिवसीय महोत्सव ऐतिहासिक एवं भव्य होगा ।* 


*महोत्सव समिति के सह-संयोजक मुकेश बोहरा अमन* ने कार्यक्रमों में संगठन व अनुशासन का आह्वान करते हुए कहा कि त्रि-दिवसीय महोत्सव में *हम सब समाज के प्रति अपना दायित्व और जिम्मेदारी समझते हुए अपनी भागीदारी निभाएं और हर कार्यक्रम में संगठन के साथ-साथ अनुशासन का परिचय दें ।* ताकि इस महोत्सव के माध्यम से जन-जन तक भगवान महावीर के त्रि-काल प्रासंगिक सिद्धान्तों व उपदेशों को पहुंचाया जा सके । *त्रि-दिवसीय कार्यक्रमों में भागीदारी कर सफल व सार्थक बनाने में लगे सभी कार्यकर्ता बधाई व धन्यवाद के पात्र है ।* 



*त्रि-दिवसीय महोत्सव का आगाज 01 अप्रैल से, भव्य व विशाल शोभायात्रा 03 अप्रैल को*

*जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के कोषाध्यक्ष पारसमल बोहरा व सहमंत्री जगदीशचन्द बोथरा* ने बताया कि महोत्सव को भव्य बनाने के लिए जैन श्रीसंघ के साथ-साथ महोत्सव समिति पिछले कई दिनों से कार्यक्रमों को लेकर बैठकों के साथ-साथ धरातल पर कार्य को करने में लगी है । महोत्सव में बहुत ही ज्ञानवर्द्धक, धार्मिक, सांस्कृतिक , रोचक व रोमांच को जगाने वाले कार्यक्रमों को रखा गया है । जिस कड़ी में 01 अप्रैल को त्रि-दिवसीय महोत्सव का साधु-साध्वी भगवन्तों के मांगलिक प्रवचन से आगाज होगा । जिसके बाद आगामी दिनों में करीब दो दर्जन कार्यक्रमों का आयोजन होगा । *महोत्सव में 03 अप्रैल को जैन न्याति नोहरे से भव्य एवं विराट शोभायात्रा* का आयोजन होगा । जिसमें जैन समाज के हजारों लोग शामिल होंगें । *भगवान महावीर स्वामी के 2622वें जन्म कल्याणक अर्थात् महावीर जयंती पर त्रि-दिवसीय महोत्सव 01 अप्रैल से 03 अप्रैल तक भव्यता* के साथ आयोजित होगा । जिसमें साधु-साध्वी भगवन्तों के *मंगल प्रवचन, जीवदया के कार्यक्रम, भव्य व विराट शोभायात्रा, परिण्डा अभियान, जैन प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता, जैन मैराथन, जैन ज्ञान प्रश्नोतरी, क्विज प्रतियोगिता* सहित जैन धर्म से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित होंगें । 


कार्यक्रम के अन्त में *जैन श्रीसंघ के महामंत्री पारसमल छाजेड़* ने सभी समाज बन्धुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया और महोत्सव के सभी कार्यक्रमों में भाग लेने का आह्वान किया । कार्यक्रम का संचालन कैलाश बोहरा ने किया । इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के गणमान्य नागरिक, विभिन्न संस्थाओं व मण्डलों के पदाधिकारी-कार्यकर्ता, माताएं-बहिनें एवं युवासाथी उपस्थित रहे । 

Aso news Barmer