पेज

सोमवार, 29 मई 2023

शिक्षा के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट भी बहुत जरूरी है :- आचार्य

एंजेल प्ले व महावीर सैकंडरी स्कूल में सात दिवसीय समर कैम्प का हुआ समापन,




बच्चों को पारितोषिक वितरण कर किया सम्मानित।

बाड़मेर । 29.05.2023 ।

स्थानीय एंजेल प्ले व महावीर सैकंडरी स्कूल जटियों का पुराना वास में दिनांक 22 मई से 28 मई तक सात दिवसीय समर कैम्प निर्देशक महावीर आचार्य के सानिध्य में सोमवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो हुआ।


समर कैम्प में स्किल डेवलपमेंट, योग, इनडोर गेम्स, आर्ट एंड क्राफ्ट, फायरलेश कुकिंग, डांस, इंग्लिश स्पीकिंग, कम्प्यूटर बेसिक, स्टेज फेस, सेल्फ इंट्रोडक्शन, क्रिकेट, चित्रकला आदि गतिविधियों से कौशल सीखा । 


समापन कार्यक्रम में निर्देशक महावीर आचार्य ने बच्चों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि जीवन में शिक्षा के साथ-साथ हुनर व संस्कार बेहद जरूरी है । हमें पढ़ाई के दौरान अलग-अलग प्रकार के स्किल भी सीखना व समझना चाहिए । यह शिविर बच्चों के भावी जीवन के लिए बहुत उपयोगी व लाभदायक साबित होगा । 


इनडोर गेम्स में प्रकाश, खुशबू, संजना तथा डांस में अनिता, सुमन, देवराज व मेहंदी प्रतियोगिता में शीतल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पारितोषिक व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।





महावीर आचार्य
निर्देशक
एंजेल प्ले व महावीर सैकंडरी स्कूल
जटियों का पुराना वास बाड़मेर
8955213545

रविवार, 28 मई 2023

शिक्षा के साथ-साथ हुनर व संस्कार बहुत जरूरी:- बोहरा

पांच दिवसीय अभिरूचि एवं संस्कार शिविर का हुआ समापन, 40 बच्चों ने लिया भाग

बच्चों को पारितोषिक वितरण कर किया सम्मानित, आर्ट एण्ड क्राफ्ट की लगाई प्रदर्शनी


बाड़मेर । 27.05.2023 
acharyasamacharonline.blogspot.com
 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला में दिनांक 23 मई मंगलवार से भारती फाउंडेशन एवं अभियान ग्रामोदय के सहयोग से प्रारम्भ हुआ पांच दिवसीय अभिरूचि एवं संस्कार शिविर शनिवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया । शिविर का समापन कार्यक्रम पूर्व वार्ड पंच श्रीमती ममता जी सिसोदिया, शिविर प्रभारी मुकेश बोहरा अमन, महेश कुमार सहित ग्रामीणों की उपस्थिति में आयोजित हुआ ।


भारती फाउंडेशन के जगदीश सैनी ने बताया कि सांसियों का तला में पांच दिवसीय अभिरूचि एवं संस्कार शिविर में स्किल डेवलपमेंट, अभिरुचि के कार्य एवं संस्कार निर्माण से जुड़ी गतिविधियां आयोजित हुई । जिसमें बच्चों ने आर्ट एण्ड काफ्ट, गीत, कविता, कहानी, बाल समाचार लेखन एवं प्रस्तुतीकरण के कौशल को सीखा । शिविर के समापन कार्यक्रम में बच्चों ने अपने बनाएं आर्ट आदि की प्रदर्शनी लगाई तथा सीखे हुए ज्ञान व कौशल का प्रदर्शन किया । शिविर में कुल 40 बच्चों ने भाग लिया । समापन कार्यक्रम में बच्चों ने स्वयं द्वारा तैयार कहानी, कविता, समाचार आदि का पूर्ण आत्म-विश्वास के साथ वाचन व प्रदर्शन किया ।


समापन कार्यक्रम में शिविर प्रभारी मुकेश बोहरा अमन ने बच्चों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि जीवन में शिक्षा के साथ-साथ हुनर व संस्कार बेहद जरूरी है । हमें पढ़ाई के दौरान अलग-अलग प्रकार के हुनर से भी रूबरू होते हुए उनको सीखना व समझना चाहिए । अमन ने कहा कि यह शिविर बच्चों के भावी जीवन के लिए बहुत उपयोगी व लाभदायक साबित होगा । हमारे भीतर आत्म-विश्वास हर कार्य की सफलता का पहला मंत्र है ।


कार्यक्रम में बच्चों ने कागज की थैली, फोटो फ्रेम, पोस्टर निर्माण, कहानी, कविता, गीत आद लेखन सहित कई गतिविधियों का प्रदर्शन किया । जिसको देखकर उपस्थिति ग्रामीणों ने बच्चों की खूब प्रशंसा की । वहीं कार्यक्रम में भारती फाउण्डेशन के जगदीश सैनी का बेहतरीन कार्य के लिए माल्यार्पण कर सम्मान किया गया ।


कार्यक्रम का संचालन जगदीश सैनी ने किया । इस दौरान पूर्व वार्ड पंच श्रीमती ममता जी सिसोदिया, शिविर प्रभारी मुकेश बोहरा अमन, महेश कुमार, सुनिल रामधारी, महेन्द्र सिसोदिया, जगदीश सैनी, राणी सिसोदिया, अभय सिसोदिया, लूणा खान, रविन्द्र धनदे सहित शिविरार्थी बच्चे उपस्थित रहे ।

ASO NEWS BARMER

शनिवार, 27 मई 2023

बाङमेर जिले में जोधपुर डिस्कॉम के सैकड़ों तकनीकी कर्मचारियों को चार साल से पद्दोन्नति का इंतजार

*न हाईकोर्ट के निर्देश काम आ रहे, ना सचिव के आदेश*

ASO news Barmer
27.05.2023
जोधपुर डिस्कॉम के बाङमेर जिले में तकनीकी कर्मचारियों के प्रमोशन को न जाने कौनसा ग्रहण लगा है कि पिछले चार साल बीतने के बाद भी तकनीकी कर्मचारियों के जायज प्रमोशन नहीं किए जा रहे हैं। तकनीकी कर्मचारियों के प्रमोशन की फाईलो को पिछले तीन साल से एक अधिकारी से दुसरे अधिकारी व एक टेबल से दुसरी टेबल तक आगे पीछे ही किया जा रहा है, जिससे नतीजा शून्य ही रहा है।
जोधपुर डिस्कॉम के सचिव (प्रशासन) ने भी आदेश निकाल कर तकनीकी कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए निर्देश दिए थे। लेकिन बङी विडंबना है कि बाङमेर जिले के कार्मिक विभाग के अधिकारियों व अधीक्षण अभियंता के मानो कान पर जूं तक नहीं रेंगी है। इन अधिकारियों ने तकनीकी कर्मचारियों के प्रमोशन न करके माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय, व सचिव तक के आदेश व दिशा निर्देशों को अनदेखा कर दिया है।


भारतीय मजदूर संघ ने इसे बहुत गंभीरता से लिया है और श्रमिक संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कुशलाराम डऊकिया, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र छंगाणी, प्रदेश प्रचार मंत्री खीमकरण खींची, जिला संयुक्त महामंत्री नरेन्द्रसिंह पंवार के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल अधीक्षण अभियंता अजय माथुर से मिलकर आग्रह किया कि इस प्रकार ढुलमुल व लचर प्रक्रिया को बंद करके तकनीकी कर्मचारियों के प्रमोशन शीघ्र करवाए जावे। तकनीकी कर्मचारियों के प्रमोशन न होने के कारण तकनीकी कर्मचारियों में न केवल रोष व्याप्त है, बल्कि उनके परिजन भी स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

*चार साल से नहीं कर रहे पद्दोन्नतियां*
तकनीकी कर्मचारी विद्युत विभाग की रीढ की हड्डी होता है। जो कि फील्ड में चौबीसों घंटो ड्यूटी पर अलर्ट रहता है, व उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति करते हैं। बावजूद इसके पिछले चार वर्षो से पद्दोन्नति न करके न सिर्फ उनकी भावनाओं को मारा गया है, बल्कि उनके साथ अन्याय किया गया है। जोधपुर डिस्कॉम के सचिव (प्रशासन) द्वारा नवंबर 2022 में तकनीकी कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए गए थे लेकिन करीब 6 महीने बीतने व नया वित्तीय वर्ष लगने के बावजूद कार्मिक विभाग द्वारा प्रमोशन न करके मौन धारण किए हुए हैं।


*5 जून - धरना-प्रदर्शन*
जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ द्वारा बाङमेर जिले के बिजलीकर्मियो की पद्दोन्नति के लिए समय-समय पर अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर मांग रखी गई है, लेकिन निगम प्रशासन द्वारा मात्र आश्वासन दिया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। इसी संदर्भ में संगठन ने 18 मई को अधीक्षण अभियंता को धरना-प्रदर्शन का नोटिस सौंपकर बताया कि आगामी दो सप्ताह में तकनीकी कर्मचारियों के प्रमोशन नहीं किए गए तो 5 जून को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेवारी डिस्कॉम प्रशासन की होगी।

*खीमकरण खींची*
*जिलाध्यक्ष - जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ बाड़मेर*

सोमवार, 22 मई 2023

बाड़मेर - सरस्वती मंदिर का लोकार्पण सोमवार को aso news

भामाशाह परिवार का होगा स्वागत-अभिनंदन


बाड़मेर । 21 मई 2023 । ASO NEWS BARMER
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला बाड़मेर में श्रद्धेय श्री शंकरलाल जी लालण की पावन स्मृति में मातुश्री धनीदेवी, पुत्र- वीरचंद, पवनकुमार, दिनेशकुमार पौत्र - जैनम,मीत, पोत्री - भूमि, रूत्वी, मायरा लालण (जैन) परिवार भाड़खा वाले हाल-बाड़मेर -भिवंडी द्वारा निर्मित मां सरस्वती मंदिर का लोकार्पण 22 मई सोमवार को विधि-विधान के साथ संपन्न होगा ।


प्रेरक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि सांसियों का तला विद्यालय में भामाशाह परिवार द्वारा हाल ही में बनाए गए मां सरस्वती मंदिर का लोकार्पण का साधारण कार्यक्रम सोमवार को ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों-मेहमानों की उपस्थिति में विद्यालय परिसर में प्रातः ठीक 9:30 बजे आयोजित होगा । कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों द्वारा भामाशाह परिवार का स्वागत अभिनंदन किया जाएगा । तत्पश्चात मां सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना कर मंदिर का लोकार्पण संपन्न होगा ।

मुकेश बोहरा अमन
शिक्षक
सांसियों का तला
8104123345

सोमवार, 15 मई 2023

चितौड़ में हुआ कवि अमन की तीन पुस्तकों का लोकार्पण

ASO News Barmer


राष्ट्रीय सेमिनार में देश भर से साहित्यकार व शिक्षक हुए शामिल

सेमिनार व सम्मान समारोह में अमन का हुआ सम्मान
‘प्यारे फूल, नानी का घर व अमन की बात’ पुस्तकों का हुआ विमोचन

चितौड़गढ़ । 14.05.2023 । ASO NEWS BARMER
राजस्थान की वीरभूमि चितौड़गढ़ की आरटीडीसी होटल पन्ना में गोपाल किरण समाजसेवी संस्था, के बैनर तले 14 मई रविवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ । जिसमें मरूधर के बाल साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन की सद्यःप्रकाशित ‘प्यारे फूल, नानी का घर एवं अमन की बात’ बाल साहित्य की तीन पुस्तकों गणमान्य अतिथियों ने लोकार्पण किया ।  



गोपाल किरण समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह निमराजे ने बताया कि शौर्य एवं पराक्रम की पावन भूमि चितौड़गढ़ में 14 मई को आरटीडीसी होटल में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह डॉ. के.सी मीणा आईएफएस, डॉ. बी. पी. अशोक आईपीएस, श्रीप्रकाश सिंह निमराजे अध्यक्ष, आर. एस वर्मा इंजीनियर सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में आयोजित हुआ । समारोह में देश में भर के साहित्यकार व समाजसेवी भाग लिया । जिसमें बाल गीतों के उम्दा कलमकार व समाजसेवा में अग्रणी बाड़मेर के मुकेश बोहरा अमन की बाल साहित्य की तीन पुस्तकों यथा-‘प्यारे फूल, नानी का घर एवं अमन की बात’ का विमोचन किया गया । साथ ही अमन को साहित्य व समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए संस्था की ओर से सम्मानित किया गया । सेमिनार में देश भर से कई साहित्यकार, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता आदि शामिल हुए ।