पेज

सोमवार, 26 जून 2023

विनोद आचार्य को जांबाज़ पुलिस अवार्ड से सम्मानित किया गया

विनोद आचार्य को जांबाज़ पुलिस अवार्ड से सम्मानित किया गया

ASO NEWS BARMER

विनोद आचार्य को जांबाज़ पुलिस अवार्ड से सम्मानित किया गया


नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पुलिस सम्मान कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस जोधपुर आयुक्तालय के हेड कांस्टेबल श्री विनोद आचार्य को जांबाज़ पुलिस अवार्ड से सम्मानित किया गया । उन्हें यह सम्मान पुलिस की नौकरी के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी तराशने के उपलक्ष में पद्मश्री राष्ट्रीय कवि श्री अशोक चक्रधर , पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश पवन जैन द्वारा प्रदान किया गया।

सोमवार, 5 जून 2023

एक घर एक पौधा अभियान आज से, दो हजार घरोें के आगे लगेंगें पौधे

*जलवायु परिवर्तन सम्पूर्ण विश्व के लिए बड़ी चुनौती:- बोहरा*

*महावीर वाटिका से होगा आगाज, सांसियों का तला में होगा सघन पौधारोपण*


बाड़मेर । 04.06.2023 । Aso news Barmer

थार नगरी बाड़मेर को हरा-भरा व स्वच्छ बनाने को लेकर पिछले *पांच वर्षाें से लगातार थार नगरी बाड़मेर में एक घर एक पौधा अभियान* के माध्यम से अभियान संयोजक व पर्यावरण कार्यकर्ता मुकेश बोहरा *अमन के नेतृत्व में टीम द्वारा घर-घर पौधारोपण* किया जा रहा है । जिस कड़ी में इस बरसात की सीजन में घर-घर पौधारोपण को लेकर सोमवार को *विश्व पर्यावरण दिवस से एक घर एक पौधा अभियान का पौधारोपण का आगाज महावीर वाटिका एवं सांसियों का तला* से होगा ।


*एक घर एक पौधा अभियान के संयोजक मुकेश बोहरा अमन* ने बताया कि *थार नगरी बाड़मेर को हरियाळो बाड़मेर, ग्रीन व क्लीन सिटी* बनाना हम सबका सपना और सर्वाेच्च लक्ष्य है । *जलवायु परिवर्तन सम्पूर्ण विश्व के लिए बड़ी चुनौती और संकट है ।* जिसके लिए हमें प्रकृति के अंधाधुंध दोहन को बन्द करते हुए अधिकतम पौधारोपण करने की जरूरत है । अमन ने बताया कि एक घर एक पौधा अभियान के माध्यम से अब तक तकरीबन दस हजार से अधिक पौधे घरों के आगे लगाएं जा चुके है । जिस कड़ी में *इस बरसात सीजन में 2000 घरों के आगे अलग-अलग किस्म के पौधे लगाएं जायेंगें ।*


*टीम के सदस्य हरीश बोथरा* ने बताया कि एक धर एक पौधा अभियान का आगाज सोमवार को *विश्व पर्यावरण दिवस* से महावीर वाटिका एवं सांसियों का तला से होगा , जहां अलग-अलग किस्म के 21 पौधे लगाएं जायेंगें । वहीं *राजस्व गांव सांसियों का तला में हर घर एक पौधा लगाने का भी लक्ष्य* रखा गया है । अभियान में जन-सहयोग व भामाशाहों की मदद से टीम सदस्यों द्वारा चयनित स्थानों पर पौधारोपण किया जायेगा । वहीं पौधारोपण के साथ-साथ *पंछियों के लिए मिट्टी के परिण्डे* भी लगाएं जायेंगें ।

*मुकेश बोहरा अमन*
संयोजक, एक घर एक पौधा अभियान
*बाड़मेर 8104123345*

रविवार, 4 जून 2023

जलवायु परिवर्तन सम्पूर्ण विश्व के लिए बड़ी चुनौती:- बोहरा

एक घर एक पौधा अभियान आज से, दो हजार घरोें के आगे लगेंगें पौधे,


महावीर वाटिका से होगा आगाज, सांसियों का तला में होगा सघन पौधारोपण

बाड़मेर । 04.06.2023 । aso news barmer

थार नगरी बाड़मेर को हरा-भरा व स्वच्छ बनाने को लेकर पिछले पांच वर्षाें से लगातार थार नगरी बाड़मेर में एक घर एक पौधा अभियान के माध्यम से अभियान संयोजक व पर्यावरण कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में टीम द्वारा घर-घर पौधारोपण किया जा रहा है । जिस कड़ी में इस बरसात की सीजन में घर-घर पौधारोपण को लेकर सोमवार को पर्यावरण दिवस से एक घर एक पौधा अभियान का पौधारोपण का आगाज महावीर वाटिका एवं सांसियों का तला से होगा ।


एक घर एक पौधा अभियान के संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि थार नगरी बाड़मेर को हरियाळो बाड़मेर, ग्रीन व क्लीन सिटी बनाना हम सबका सपना और सर्वाेच्च लक्ष्य है । जलवायु परिवर्तन सम्पूर्ण विश्व के लिए बड़ी चुनौती और संकट है । जिसके लिए हमें प्रकृति के अन्धाध्ुान्ध दोहण को बन्द करते हुए अधिकतम पौधारोपण करने की जरूरत है । अमन ने बताया कि एक घर एक पौधा अभियान के माध्यम से अब तक तकरीबन दस हजार से अधिक पौधे घरों के आगे लगाएं जा चुके है । जिस कड़ी में इस बरसात सीजन में 2000 घरों के आगे अलग-अलग किस्म के पौधे लगाएं जायेंगें ।


टीम के सदस्य हरीश बोथरा ने बताया कि एक धर एक पौधा अभियान का आगाज सोमवार को पर्यावरण दिवस से महावीर वाटिका एवं सांसियों का तला से होगा , जहां अलग-अलग किस्म के 21 पौधे लगाएं जायेंगें । वहीं राजस्व गांव सांसियों का तला में हर घर एक पौधा लगाने का भी लक्ष्य रखा गया है । अभियान में जन-सहयोग व भमाशाहों की मदद से टीम सदस्यों द्वारा चयनित स्थानों पर पौधारोपण किया जायेगा । वहीं पौधारोपण के साथ-साथ पंछियों के लिए मिट्टी के परिण्डे भी लगाएं जायेंगें ।

मुकेश बोहरा अमन
संयोजक, एक घर एक पौधा अभियान
बाड़मेर 8104123345