पेज

शुक्रवार, 18 अगस्त 2023

ASO NEWS फाउंडर व CEO महावीर आचार्य ने 30वें जन्मदिन पर 201 पौधे व गमले भेंट किए।

एक बर्थडे केक ज्यादा काटना है तो हर जन्मदिन पर एक पौधा जरूर लगाएं - आचार्य 


ASO NEWS फाउंडर व CEO महावीर आचार्य ने 30वें जन्मदिन पर 201 पौधे व गमले भेंट किए।

तीन दिवसीय विशेष पौधा वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।


02.08.2023/बाड़मेर
स्थानीय एंजेल प्ले & महावीर सैकंडरी स्कूल बाड़मेर के निर्देशक महावीर आचार्य अपने जन्मदिन को पौधारोपण कर व सबको पौधे भेंटकर मनाते हैं। इस बार आचार्य ने 201 पौधे व गमले वितरण करने का तीन दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न करते हुए कहा कि अगर आप अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटकर मनाते हैं और लम्बा जीवन जीना चाहते हैं तो पर्यावरण के लिए पेड़ पौधे आवश्यक है तो हर जन्मदिन पर पौधारोपण कर उसकी देखभाल करें ताकि पर्यावरण में संतुलन व शुद्ध हवा बनी रहे शरीर बीमारी से दूर रहें और लम्बा जीवन जी सकें तो एक केक ज्यादा काटने का मौका मिलेगा।


पौधा वितरण कार्यक्रम स्थानीय संचियाय मां इलेक्ट्रॉनिक से शुरू हुई जो एंजेल प्ले व महावीर स्कूल तथा चाणक्य एकेडमी कोचिंग क्लासेस के विद्यार्थियों व स्टाफ सहित आचार्य ने अपने मित्रों व रिश्तेदारों को पौधे व गमले भेंटकर जन्मदिन मनाया।


पिछले साल जन्मदिन पर भी 51 पौधे व गमले वितरण किए थे। लोग सोशल मीडिया पर बधाई संदेश के साथ सराहना करते हुए कमेंट कर रहे हैं।

चाणक्य एकेडमी के डायरेक्टर प्रयाग सिंधी ने इस मौके पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि महावीर जी द्वारा बहुत ही अच्छा व सराहनीय कार्य किया जा रहा है हर विद्यार्थी को अपने जीवन में इस संदेश को अमल में लाना चाहिए जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों में पर्यावरण व पेड़ पौधों के संरक्षण के लिए जागरुकता आए। हम इनकी सोच को सलाम करते हुए कहते हैं कि आप हमारे संस्थान की नींव है हमें प्रेरित करते हैं।


इस दौरान मोहित चोपड़ा संचियाय इलेक्ट्रॉनिक, लव कुमार RES, तेजाराम KV, प्रयाग सिंधी, विनय तिवारी, वैभव कुमार, भारती गंगवानी, सरिता जैन व किशोर कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।




गुरुवार, 17 अगस्त 2023

शहीद व सैनिकों के बच्चों को देंगे फीस में 100% छूट - आचार्य

हर घर तिरंगा अभियान हर भारतीय को गौरवान्वित महसूस कराता है - प्रकाश खत्री
आन बान शान से फहराया तिरंगा 


बाड़मेर/15.08.2023
स्थानीय एंजेल प्ले व महावीर सैकंडरी स्कूल बाड़मेर में 15 अगस्त को 76 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि पार्षद प्रकाश खत्री द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने पीटी व्यायाम का अच्छा प्रदर्शन किया साथ ही कविता भाषण व देशभक्ति गानों पर नृत्य की प्रस्तुति दी।


 निर्देशक महावीर आचार्य ने अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया और विद्यालय द्वारा देश के शहीदों व सैनिकों के बच्चों के लिए 100 प्रतिशत शुल्क में छूट देने की घोषणा की। खत्री ने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा हर भारतीय को अपने घर, ओफिस, दुकान पर तिरंगा फहराने का आह्वान पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया जो हर भारतीय को गौरवान्वित महसूस कराता है। 




कार्यक्रम की जानकारी प्रधानाचार्य रजनी आचार्य ने दी। नरेश जैन, पारस आचार्य, सरिता जैन, किशोर कुमार, दीपिका तथा विद्यार्थियों, अभिभावकों सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।