पेज

गुरुवार, 30 नवंबर 2023

सेवा का सम्मान, संयम भावों की अनुमोदना

भारतीय जैन संघठना ने किया मुमुक्षु छाजेड़ का अभिनन्दन
बाड़मेर । 30.11.2023 । ASO NEWS BARMER
थार नगरी बाड़मेर की धर्म धरा पिछले कुछ वर्षाें से दीक्षा नगरी भी बनती जा रही है । आगामी 07 दिसम्बर को जैन धर्म के पावन व आस्था के केन्द्र श्री पालीताणा जी में मुमुक्षु चन्द्रप्रकाश छाजेड़ की भागवती दीक्षा होने जा रही है । जिस कड़ी में भारतीय जैन संघठना, बाड़मेर की ओर से मुमुक्षु चन्द्रप्रकाश छाजेड़ का अभिनन्दन-बहुमान किया गया । 

इस अवसर पर बीजेएस के वरिष्ठ सदस्य एकवोकेट मुकेश जैन ने कहा कि मुमुक्षु चन्द्रप्रकाश छाजेड़ का जैन समाज में सेवा कार्याें के माध्यम से योगदान उल्लेखनीय है । बतौर सचिव एवं सदस्य मुमुक्षु चन्द्रप्रकाश छाजेड़ ने भारतीय जैन संघठना के कार्याें में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और प्रत्येक कार्य के लिए हर पल तत्पर रहे । आज भारतीय जैन संघठना, बाड़मेर आपके संयम की अनुमोदना करता है तथा आपका खूब-खबू अभिनन्दन व बहुमान करता है । वहीं जैन ने मुमुक्षु चन्द्रप्रकाश छाजेड़ की 07 दिसम्बर को भागवती दीक्षा समारोह में पालीताणाजी चलने का आह्वान किया ।
 
सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि मुमुक्षु श्री चन्द्रप्रकाश छाजेड़ ने अपने सामाजिक जीवन में कई संस्थाओं के जुड़कर अनेक सेवा के कार्याें को किया और मानवता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहे । अमन ने कहा कि आज हम मुमुक्षु के उच्च भावों की अनुमोदना करते है । आपने संयम का पथ अंगीकार करते हुए आत्म-कल्याण के साथ-साथ सर्व-कल्याण को अपना लक्ष्य बनाया है । जो अनुमोदनीय है । हम आपको उन्नत भावों की अनुमोदना करते है । 

बीजेएस के वरिष्ठ सदस्य जितेन्द्र बांठिया ने अभिनन्दन पत्र का वाचन करते हुए संयम पथ मंगलमय व उज्ज्वल होने की भावना व्यक्त की । इस अवसर पर बीजेएस के वरिष्ठ सदस्य गौतम बोथरा द्वारा संयम भावों को रचित संयम कविता का वाचन कवि मुकेश अमन ने किया । 

कोषाध्यक्ष कैलाश संखलेचा ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन मुकेश अमन ने किया । इस दौरान बीजेएस वरिष्ठ सदस्य एकवोकेट मुकेश जैन, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन, वरिष्ठ सदस्य जितेन्द्र बांठिया, नेमीचन्द छाजेड़, कैलाश संखलेचा, हंसराज संखलेचा, पुरूषोतम मालू, विजय सिंघवीं, उदय गुरूजी सहित बीजेएस सदस्यगण उपस्थित रहे । 


ASO NEWS BARMER 

गुरुवार, 9 नवंबर 2023

भामाशाह सहयोग से सांसियों का तला विद्यालय बनेगा उत्कृष्ट विद्यालय:- बोहरा


सांसियों का तला विद्यालय को भेंट किया फर्नीचर
जीतो महिला विंग की मातृशक्ति ने किया आर्थिक सहयोग 
बाड़मेर । 08.11.2023 । ASO NEWS BARMER 
बाड़मेर जिला मुख्यालय से महज् 6 किलोगीटर दूर अहमदाबाद हाईवे पर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला को प्रेरक मुकेश अमन की प्रेरणा व आह्वान पर जीतो महिला विंग बाड़मेर की मातृशक्ति ने सहयोग व पहल करते हुए आवश्यक टेबल-कुर्सी फर्नीचर भेंट किया । 
स्टेट अवार्डी मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि बाड़मेर जीतो महिला विंग चेयरपर्सन श्रीमती कविता जैन के नेतृत्व में विंग की मातृशक्ति ने सांसियों का विद्यालय में आवश्यक फर्नीचर को लेकर आर्थिक सहयोग करते हुए फर्नीचर के रूप में टेबल-कुर्सियां भेंट की । अमन ने कहा कि भामाशाह सहयोग से सांसियों का तला विद्यालय जल्द ही उत्कृष्ट विद्यालय बनेगा । विद्यालय ने पिछले कुछ समय में ही शैक्षिक व सह-शैक्षिक रूप से खूब व अप्रत्याशित प्रगति की है । विद्यालय विकास में सहयोग व योगदान करने वाले भामाशाहों का खूब-खूब आभार व अभिनन्दन करते है । 
विद्यालय में फर्नीचर भेंट के लिए श्री सम्पतराज धारीवाल, श्रीमती कमला देवी, श्रीमती गगी देवी हस्तीमलजी जैन, डॉ. कपिल बोहरा, श्रीमती मीना बोहरा एवं श्रीमती अंकिता तरूणजी धारीवाल आदि ने अपना आर्थिक सहयोग प्रदान किया । जिनका विद्यालय परिवार ने खूब-खूब आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया । इस दौरान एसएमसी सदस्य जेठाराम भील, भारती फाउण्डेशन के प्रतिनिधि हितेश कुमार, दिनेश कुमार, लूणा खान, अयूब खान, भैराराम भील उपस्थित रहे । 

ASO NEWS BARMER