पेज

रविवार, 31 दिसंबर 2023

दुनिया का सबसे अनूठा व अल्हदा पुस्तक विमोचन:- डॉ. राव

कच्ची बस्ती के बच्चों ने किया अमन की दो पुस्तकों का विमोचन


कच्ची बस्ती में हुआ पाठशाला उत्थान का शुभारम्भ, 100 से अधिक बच्चे जुड़ेंगें शिक्षा से

बाड़मेर । 31.12.2023 । ASO NEWS BARMER 
अति-आधुनिकता के दौर में भी पुस्तकों का महत्व आज भी सर्वाेपरि है । कच्ची बस्ती में शिक्षा से वंचित बच्चों के द्वारा व उनके बीच पुस्तकों का विमोचन अपने आप में दुनिया का सबसे अनूठा व अल्हदा विमोचन कार्यक्रम है । यह विचार राजस्थानी भाषा के विद्वान डॉ. कंवराजसिंह राव ने थार नगरी बाड़मेर के बाल साहित्यकार, स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन की सद्य प्रकाशित दो पुस्तकों- ‘अमन की कलम से’ व ‘मेघ-माली’ के विमोचन कार्यक्रम पर रखे । अमन की दो पुस्तकों का विमोचन रविवार को चौहटन चौराहा स्थित कच्ची बस्ती के बच्चों ने किया। 


अभियान उत्थान से जुडे कार्यकर्ता कपिल श्रीश्रीमाल ने बताया कि अब तक 12 से अधिक पुस्तकें लिख चुके युवा साहित्यकार, बाल-गीतों के उम्दा रचनाकार, पर्यावरण कार्यकर्ता, कच्ची बस्ती के लोगों की सेवा को समर्पित, स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन की हाल ही में अलग-अलग प्रकाशन संस्थानों से प्रकाशित पुस्तकें ‘अमन की कलम से’ एवं ‘मेघ-माली’ का विमोचन रविवार को चौहटन चौराहा स्थित कच्ची बस्ती में राजस्थानी भाषा के विद्वान डॉ. कंवराजसिंह राव के सानिध्य में सम्पन्न हुआ । साथ ही कच्ची बस्ती के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने को लेकर पाठशाला उत्थान का शुभारम्भ हुआ । जिस कड़ी में 50 से अधिक बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया । नववर्ष की खुशी के अवसर पर बच्चों व बस्ती के लोगों को मुहं मीठा करवाया गया ।  


राजस्थानी भाषा के विद्वान डॉ. कंवराजसिंह राव ने पुस्तकों के विमोचन अवसर पर कहा कि किसी साहित्यकार की पुस्तकों का ऐसे स्थान व ऐसे लोगों के बीच विमोचन होना, जहां पर कल्पना भी असम्भव है, यह दुनिया शायद पहला वाकयां होगा । कच्ची बस्ती के बच्चों व लोगों से इतना अपनापन व स्नेह सामाजिक कार्यकर्ता व साहित्यकार मुकेश बोहरा अमन ही रख सकते है । जिनके वे दिन-प्रतिदिन कुछ न कुछ कार्य करते रहते है । उनके प्रयास सहरानीय है । 


सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश अमन ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं इन बच्चों व बस्ती के लोगों के लिए महज थोड़ा कुछ कर पा रहा हूं । जिनके करने की बहुत अधिक जरूरत है । ये लोग सही मायनों में पिछड़े लोग है । हम लोग मिलकर इस बस्ती के बच्चों के भविष्य को बेहतर व सुनहरा बनाने के लिए इन्हें शिक्षा से जोड़ने का कार्य करेंगें । इन बच्चों को कचरा बीनने व बालश्रम जैसी बुराईयों से मुक्ति को लेकर इस नूतन वर्ष में कार्य करेंगें । पाठशाला उत्थान के माध्यम से इस बस्ती के तकरीबन 100 से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य करेंगें । वहीं यहां रहने वाले परिवारों के उत्थान को लेकर भी अलग-अलग गतिविधियों का संचालन किया जायेगा । 


पुस्तक विमोचन व पाठशाला शुभारम्भ अवसर पर डॉ. कंवराजसिंह राव, मुकेश बोहरा अमन, गौतम बोथरा, मेघराज श्रीश्रीमाल, जितेन्द्र संखलेचा, कपिल श्रीश्रीमाल, रवि बोथरा, सवाई गोठी सहित कच्ची बस्ती के महिला-पुरूष व बच्चे उपस्थित रहे.

शनिवार, 30 दिसंबर 2023

मुकेश अमन की दो पुस्तकों का विमोचन 31 दिसम्बर को


कच्ची बस्ती के बच्चे करेंगें पुस्तकों का विमोचन, कच्ची बस्ती में अस्थायी पाठशाला का होगा श्रीगणेश


बाड़मेर । 30.12.2023 । ASO NEWS BARMER
थार नगरी बाड़मेर के बाल साहित्यकार, स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन की सद्य प्रकाशित दो पुस्तकों- ‘अमन की कलम से’ व ‘मेघ-माली’ का विमोचन कार्यक्रम रविवार को प्रातः 11.00 बजे चौहटन चौराहा स्थित कच्ची बस्ती में आयोजित होगा । पुस्तकों का विमोचन कच्ची बस्ती के बच्चों द्वारा किया जायेगा । 


संदीप रामधारी ने बताया कि अब तक 12 से अधिक पुस्तकें लिख चुके युवा साहित्यकार, बाल-गीतों के उम्दा रचनाकार, पर्यावरण कार्यकर्ता, कच्ची बस्ती के लोगों की सेवा को समर्पित, स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन की हाल ही में अलग-अलग प्रकाशन संस्थानों से प्रकाशित पुस्तकें ‘अमन की कलम से’ एवं ‘मेघ-माली’ का विमोचन रविवार को प्रातः 11.00 बजे चौहटन चौराहा स्थित कच्ची बस्ती में आयोजित होगा । 


समाजिक कार्यकर्ता मुकेश अमन ने बताया कि सृष्टि संस्थान, बाड़मेर की ओर से अभियान उत्थान के माध्यम से कच्ची बस्ती में रहने वाले बच्ची की शिक्षा-दीक्षा को लेकर कार्ययोजना बनाई जायेगी और शत-प्रतिशत बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जायेगा । पुस्तकों के विमोचन के साथ ही कच्ची बस्ती में अस्थायी पाठशाला का भी श्रीगणेश किया जायेगा । इन बच्चों को कचरा बीनने व बालश्रम जैसी बुराईयों से मुक्ति को लेकर नूतन वर्ष की 01 जनवरी से कच्ची बस्ती में ही अस्थायी पाठशाला प्रारम्भ की जायेगी । जिसके माध्यम से बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का कार्य किया जायेगा । वहीं यहां रहने वाले परिवारों के उत्थान को लेकर भी अलग-अलग गतिविधियों का संचालन किया जायेगा । 

गुरुवार, 28 दिसंबर 2023

हर्षाेल्लास से मनाया अचलगच्छाधिपति श्री कलाप्रभसागर सूरीश्वर का 71वां जन्मदिवस

‘सहज, सरल और सौम्यता की प्रतिमूर्ति है गुरूदेवश्री कलाप्रभ’


जीवदया व अनुकम्पा दान सहित कई कार्यक्रम हुए आयोजित,

बाड़मेर । ASO news Barmer 
जैनाचार्य, राजस्थान साहित्य दिवाकर, युवा जागृति प्रेरक, अचलगच्छाधिपति आचार्यश्री कलाप्रभसागर सूरीश्वरजी मसा के 71वें जन्मदिवस पर गुरूवार को थार नगरी बाड़मेर में अचलगच्छ जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के बैनरतले सुमेर गौशाला सहित अलग-अलग स्थानों पर जीवदया व अनुकम्पा दान से जुड़े कार्यक्रम आयोजित हुए । 


सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि गुरूदेवश्री अचलगच्छाधिपति आचार्यश्री कलाप्रभसागर सूरीश्वरजी मसा के 71वें जन्मदिवस पर गुरूवार को अचलगच्छ जैन श्रीसंघ, बाड़मेर, चातुर्मास समिति, अचलगच्छ जैन युवक परिषद, महिला परिषद, चिन्तामणि पार्श्व बहु मण्डल, समयश्री बालिका मण्डल व चिन्तामणि समर्पित ग्रुप, बाड़मेर के संयुक्त तत्वावधान में प्रातः में सुमेर गौशाला में जीवदया कार्यक्रम के तहत् गौमाता को हरा-चारा, गुड़ आदि खिलाया गया और सभी सदस्यों ने गौशाला पहुंच गौमाता की सेवा करने का लाभ प्राप्त किया । 


इस अवसर पर सुमेर गौशाला के अध्यक्ष श्री किशनलाल वडेरा के नेतृत्व में गौशाला ट्रस्ट सदस्यों ने संघ के सदस्यों का आभार, धन्यवाद व अभिनन्दन किया । साथ ही पथमेड़ा गौशाला में भी जीवदया को लेकर गोसेवा की गई  । सुमेर गौशाला में अध्यक्ष किशनलाल वडेरा ने गौशाला का परिचय देते हुए अपने विचार किये । अचलगच्छाधिपति आचार्यश्री कलाप्रभ सागर सूरीश्वरजी मसा के व्यक्तित्व पर बात की । संघ से पधारे सदस्यों का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया । 

गुरूदेवश्री के 71वें जन्मदिवस के अवसर पर कच्ची बस्ती में रहने वाले जरूरतमन्द परिवारों को ऊनी कम्बलें वितरित की गई । जिसमें गडरा चौराहा व चौहटन चौराहा के आसपास रहने वाले परिवारों को ऊनी कम्बलें तथा नन्हें-मुन्हें बच्चों को बिस्किट वितरित किए गए । वहीं साधना भवन में गुरूदेवश्री के जन्मोत्सव पर सभा आयोजित की गई जिसमें वक्ताओं ने गुरूदेव के सहज, सरल व सौम्य व्यक्तित्व पर अपने-अपने विचार किये । साथ ही महिला मण्डल के नेतृत्व में गुरूदेवश्री को सामूहिक वन्दना की गई  । 

साधना भवन में आयोजित सभा में युवक परिषद के पूर्व अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि गुरूदेवश्री सही मायनों में सहज, सरल व सौम्यता की प्रतिमूर्ति है । वे निराले व सदा मुस्कराते रहने वाले व्यक्तित्व के धनी है । सभा में पूर्व अध्यक्ष दिनेश सिंघवीं ने कहा कि गुरूदेवश्री का उनके जीवन पर बहुत बड़ा उपकार है । जिसे कभी भूलाया नही जा सकता है । इस दौरान महिला मण्डल की ओर से ममता बोहरा ने भी विचार व्यक्त किये । युवक परिषद के अध्यक्ष दिनेश बोहरा ने सभी का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम में अचलगच्छ संघ के गणमान्य नागरिक, माताएं बहिनें व युवासाथी उपस्थित रहे । 

ASO NEWS BARMER 

रविवार, 24 दिसंबर 2023

पहली बार बाड़मेर में प्लांट एवं फूलों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी

Barmer/ASO NEWS/ 24.22.2023
हरियाली और वानस्पतिक समृद्धता से वंचित विपरीत वातावरणीय परिस्थितियों वाले तथा पानी के अभाव के चलते बाड़मेर में यहां के पर्यावरण एवं गार्डनिंग प्रेमी चाह कर भी घर और बाहर धरती को हरियाली की चादर ओढ़ने में अपने आप को बेवश और लाचार पाते है...... लेकिन यह सत्यांश है, यदि सभी लोग स्थानीय वनस्पति और पौधों की देखभाल, वाटर मैनेजमेंट, न्यूट्रिशन मैनेजमेंट, पौधों का भोजन एवं वृद्धि विज्ञान को मोटेतौर पर समझ जाये तो रेगिस्तान में नखलिस्तान खड़ा करने में आने वाली 70% समस्या का समाधान कर सकता है।यदि इस कार्य में समाज सामूहिक रूप से प्रयास करें तो अपने आस-पास हरियाली का संचार कर पर्यावरण, वातावरण को सुखद समृद्ध बनाने में सक्षम हो सकता है।
बाड़मेर के लोगों तक ऐसी जानकारी पहुंचाने और लोगों को स्थानीय वनस्पति के साथ साथ ओरनामेंटल पौधों, फूलों के पौधों, किचन गार्डनिंग संबंधी परिचय, जानकारी, समस्या, समाधान आदि से रुबरु करवाने एवं सामूहिक प्रयासों को बल देने की दृष्टि से बाड़मेर प्लांट लवर्स समिति द्वारा पहली बार बाड़मेर में प्लांट एवं फूलों की प्रदर्शनी लगाई जा रही है।
अधिकाधिक लोगों तक जानकारी एवं पर्यावरण संरक्षण, संवर्द्धन का संदेश देने के उद्देश्य से हाई स्कूल प्रांगण में लगने वाले अमृता हाट मेले में 3-4 जनवरी 2024 को प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
बाड़मेर प्लांट लवर्स समिति की आज 24 दिसंबर को आयोजित बैठक में प्रदर्शनी लगाने का निर्णय लिया गया।बैठक में वासुदेव जोशी, गणेश अग्रवाल, पुष्पा हंस, नीरज जोशी, कुलदीप रामावत, आनंद माहेश्वरी,प्रेरणा भगतानी, सुनीता पुरोहित,प्रमोद व्यास,हंस कुमार जोशी,श्याम राठी,डॉ जगदीश खत्री,अर्चना खत्री,राजेन्द्र भगतानी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Barmer - जरूरतमन्दों को बांटे कम्बल, सेवाभाव का दिया सन्देश

सेवाभाव से की गई मदद होती है सार्थक व सन्तोष देने वाली:- बोहरा
बाड़मेर । 23.12.2023 । ASO NEWS BARMER 
थार नगरी बाड़मेर में धीरे-धीरे सर्दी अपना रंग दिखाने लगी है । ऐसे में सर्द हवाएं शहर में विभिन्न स्थानों पर बेघर या निराश्रित रह रहे जरूरतमंदों व बेसहारा लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है । जिस कड़ी में शुक्रवार रात्रि में परम पूज्य गुरूवर्याश्री सज्जनश्रीजी मसा की 34वीं पुण्यतिथि पर सज्जन मणि परिवार की ओर से युवाओं ने जरूरतमन्द लोगों को ऊनी कम्बलें भेंट की । वहीं शनिवार को सांसियों का तला विद्यालय में पालनहार से जुड़े बच्चों एवं 80 वर्ष ऊपर आयुवर्ग के बुजुर्गाें को ऊनी कम्बलें भेंट की । 
सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि जरूरतमन्द की उचित समय पर सेवाभाव से की गई मदद सार्थक व व्यक्ति को सन्तोष देने वाली होती है । ऐसे में हमें भावों की निर्मलता रखते हुए निमित मात्र बनते हुए जरूरतमन्द व्यक्ति की सहायता करनी चाहिए । वहीं अमन ने कहा कि जीवन में अच्छे गुणों को ग्रहण करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए तभी हम जीवन में सच्चे सुख को प्राप्त कर सकते है ।
रवि लूणिया ने बताया कि इस कड़ी में शुक्रवार रात्रि में चौहटन चौराहा, सिणधरी चौराहा, राजकीय महाविद्यालय के बाहर, राजकीय चिकित्सालय एवं रेल्वे स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर रह रहे निराश्रित लोगों को सेवा भाव के साथ ससम्मान ऊनी कम्बलें भेंट की गई । वहीं शनिवार को सांसियों का तला विद्यालय में पालनहार बच्चों व 80 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग के बुजुर्गाें को ऊनी कम्बलें भेंट की गई। 
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन, रवि लूणिया, जितेन्द्र संखलेचा, राजू भंसाली, मनीष मालू, महावीर छाजेड़, प्रवीण संखलेचा, नवीन डूंगरवाल, अक्षय बोथरा, शिक्षक डालूराम सेजू, राणाराम धनदे आदि उपस्थित रहे । 

ASO NEWS BARMER 

शनिवार, 23 दिसंबर 2023

मां वांकल की मेहर से सब सुखी, खुशहाल रहे:- नारायणपुरी

शिखर पर चढ़ाई ध्वजा, यज्ञ में दी आहूतियां, महाप्रसादी का हुआ आयोजन
बाड़मेर । 22.12.2023 । ASO news Barmer 
 नारनोणी बोथरा परिवार द्वारा निर्मित श्री वांकल माता मन्दिर महाबार का द्वितीय वर्षगांठ पाटोत्सव शुक्रवार को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया । जिसमें शुक्रवार को देवी मन्दिर पर ध्वजा चढ़ाई गई । वहीं इससे पूर्व रात्रि में रात्रि जागरण का आयोजन हुआ । दो दिवसीय पाटोत्सव महंत श्री नारायणपुरीजी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ । 

नारनोणी बोथरा परिवार के सदस्य सुरेश बोथरा ने बताया कि महाबार स्थित वांकल माता मन्दिर के द्वितीय वर्षगांठ अवसर पर नारनोणी बोथरा परिवार की ओर से गुरूवार रात्रि में रात्रि जागरण का आयोजन किया गया । जिसमें भजन गायक दीक्षित शर्मा एंड पार्टी द्वारा माताजी के एक से बढ़कर एक शानदार व सुरीले भजनों की प्रस्तुतियां दी गई । वहीं शुक्रवार को दोपहर में अभिजीत मुहूर्त में मन्दिर के शिखर पर गाजे-बाजे के साथ ध्वजा चढ़ाई गई । 

महन्त श्री नारायणपुरी महाराज ने कहा कि मां वांकल की सब पर मेहर रहे, सब सुखी और खुशहाल रहे । धर्म के प्रति हमारी अटूट आस्था ही हमारी सच्ची शक्ति और विश्वास है । वहीं महन्त श्री ने वैदिक रीति-रिवाज से यज्ञ व ध्वजारोहण अनुष्ठान सम्पन्न करवाया । 

इससे पूर्व मन्दिर प्रांगण में यज्ञ कर आहूतियां दी गई और सर्व मंगल की कामना की गई । मन्दिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाने के दौरान नारनोणी बोथरा परिवारजनों के साथ-साथ बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । इस अवसर पर भक्तगणों के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया गया । 

ASO NEWS BARMER 

गायनिक वार्ड को देख विधायक बोली पीएमओं साहब क्या ये अस्पताल है़...?

अचानक निरिक्षण करने पहुंची बाड़मेर विधायक प्रियंका चौधरी
कोताही बर्दाश्त नही, व्यवस्थाओं को तत्काल सुधारने के निर्देश

बाड़मेर। ASO NEWS BARMER/ 23.12.2023
बाड़मेर विधायक प्रियंका चौधरी प्रातः अचानक राजकीय चिकित्सालय पहुंची। अस्पताल के हालात को देखतें ही उन्होने वहां खडे कार्मिको को बुलाते हुए जानकारी लेना प्रारम्भ किया। अस्पताल की सफाई व्यवस्थाओं को देखते हुए पीएमओं बी.एल मसुरियां पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आपने अस्पताल का ये क्या हाल बना रखा है। अस्पताल की पहली आवश्यकता सफाई और उसके बुरे हाल है तो मरीज ठीक कैसे होगा। सर्दी के मौसम में भी खिडकीया टूटी हुई है,बाथरूम बदबु मार रहे,बेड पर चदरों के हाल देखियें, ये इन्सानो का अस्पताल है या जानवरों का !

उन्होंने पीएमओं बी एल मन्सुरिया का तत्काल व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश देते कहा कि पहले क्या होता था मुझे कोई मतलब नही अब अगर समय पर व्यवस्थाओं को सुधार दीजिए नही तो अन्जाम भुगतने के लिए तैयार रहे।
 
उन्होंने सोनोग्राफी,एक्सं रे सेन्टर, एमरजेंसी, जनरल वार्ड सहित सारी व्यवस्थाओं को बारिकी से देखते हुए वहा खडे मरीज एवं उनके परिजनों से भी बातचीत की। मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी पूछा कई मरीजों ने कर्मियों के व्यवहार को लेकर शिकायतें की इस पर तत्काल उन कार्मिको बुलाते हुए कहा कि मरीजों को लेकर अपना व्यवहार सुधारें। जनरल वार्ड में जाकर उन्होने मरीजों को कुशल क्षेम पुछी और सरकार ओर से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ लेने की बात कही।
 
गायनिक वार्ड को देखकर विधायक भडकी- 
निरिक्षण के दौरान डॉ प्रियंका चौधरी ने गायनिक वार्ड को देखकर अधिकारियों पर भडक उठी। वार्ड के मैन गेट पर गड्डा फर्श टुटा हुआ,उपर प्लास्टर उखडा हुआ,गेलेरी में बेड लगे देख। उन्होने पीएमओं से पुछा ये क्या है! आपको लगता है ये अस्पताल हो सकता है। उखडे प्लास्टर के निचे महिलाएं सो रही है ये प्लास्टर इन पर गिर गया और कोई हादसा हो गया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। गन्दगी से अटे पडे बाथरूम को देखते हुए विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि आप सफाई कर्मीयां को किस बात की सैलेरी दे रहे है। सफाई के नाम पर लाखों रूपये खर्च हो रहे है और हालात ये है। इन व्यवस्थाओं को तत्काल सुधारने के निर्देश देते हुए पीएमओं को वापस रिर्पोट करने की बात कही।
 
निरिक्षण के बाद पीएमओं कक्ष में बैठक लेते हुए स्टाफ की कार्यशैली सुधारने, सफाई व्यवस्था को दुरस्त करने, टुटी खिडकीयों को तत्काल सही करवाने, अस्पताल के बाहर सड़को के गड्डो को तत्काल भरवाने, पार्किंग व्यवस्था को सही करवाने एवं ओपीडी व्यवस्था को व्यवस्थित करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा करते हुए व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

रविवार, 17 दिसंबर 2023

छोटी कक्षाओं में खेल शिक्षा का अच्छा व बेहतर माध्यम:- बोहरा

नो बैग डे पर खेल गतिविधियों का हुआ आयोजन, बच्चों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग
बाड़मेर । 16.12.2023 । ASO NEWS BARMER 
शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रत्येक शनिवार को राजकीय विद्यालयों में नो बैग डे का आयोजन किया जाता है । जिस कड़ी में शनिवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला में अलग-अलग प्रकार के रोचक व ज्ञानवर्द्धक स्थानीय व नूतन खेलों का आयोजन किया गया । जिसमें विद्यालय के नन्हें-मुन्हें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । और अपनी दक्षता व क्षमता का प्रदर्शन किया । 
स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश अमन ने बताया कि छोटी कक्षाओं के बच्चों में खेल शिक्षा का सबसे अच्छा व बेहतर माध्यम है । जिससे बच्चे मुश्किल विषय-वस्तु को बहुत ही सहजता व सरलता के साथ सीख लेते है । वहीं खेलों के माध्यम से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है । अमन ने बताया कि नो बैग डे के अवसर पर इन्डोर व आउटडोर खेलों में उल्टा-सीधा, कबड्डी, लंगड़ी टांग व अपना घर आदि खेलों का आयोजन हुआ । वहीं बच्चों को पुस्तकालय से पुस्तकें वितरित कर बाल-कहानी का वाचन करवाया गया । 
इस दौरान प्रधानाध्यापिका गुंजन आचार्य, डालूराम सेजू, उषा जैन, चन्द्रकला सिहाग, सीमा शर्मा आदि का सहयोग रहा । और बच्चों ने नो बैग डे गतिविधि में उत्साह व आनन्द के साथ भाग लिया । 

ASO news Barmer 

बाड़मेर में विकसित भारत संकल्प यात्रा को दिखाई हरी झंडी

Barmer/ASO NEWS/17.12.23
राजस्थान में आज से 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' का शुभारंभ कार्यक्रम के तहत बाड़मेर जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हॉल में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से "विकसित भारत संकल्प यात्रा" का शुभारंभ किया गया। 

इस अवसर पर विकसित "भारत संकल्प यात्रा" को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया ।
विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने, प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने, जागरूकता एवं योजनाओं संबंधी लक्ष्य प्राप्ति करना है। बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र में 16 दिसंबर, 2023 से 03 जनवरी 2024 तक इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 

मैं क्षेत्र के सभी लोगो से आग्रह करता हूं कि इस यात्रा के दौरान आयोजित होने वाले शिविरों में पहुंचकर सरकार की योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाएं।
युवा साथियों से विशेष आग्रह रहेगा कि अपने-अपने क्षेत्र में यूथ वॉलिंटियर के रूप में अपना बहुमूल्य योगदान देकर जन-जन को केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ दिलवाने में मदद करें।