पेज

मंगलवार, 23 जनवरी 2024

श्रीराम भक्त सम्मान-2024 समारोह संपन्न

श्रीराम भक्त सम्मान-2024 समारोह संपन्न 

केकड़ी के आचार्य, गुजरात की नसीम एवम शैलेश भाई , भीलवाड़ा की राणावत और डॉ मलकप्पा अलियास महेश कर्नाटक हुए सम्मानित

========ASO News Barmer==========

भारत माता अभिनंदन संगठन, बेंगलुरु कर्नाटक प्रांत  द्वारा "श्री राम भक्त सम्मान-2024 "एवं "एक शाम रामलला के नाम विचार" गोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ।
:- दिनांक 22 /1 /2024 पौष शुक्ल पक्ष द्वादशी ,विक्रम संवत 2080 सोमवार के शुभ दिन लगभग 500 वर्षों का लंबा संघर्ष और लगभग 5 लाख राम भक्तों के जीवन की आहुति के बाद प्रभु श्री राम बाल रूप नूतन विग्रह को श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे नवीन मंदिर के गर्भ गृह में विराजित करके प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी इस शुभ अवसर पर "भारत माता अभिनंदन संगठन" द्वारा कर्नाटक इकाई द्वारा एक शाम श्री रामलला के नाम और श्री राम भक्त सम्मान कार्यक्रम का आयोजन एवं विचार गोष्ठी का संपन्न हुई है । 
उपरोक्त विचार भारत माता अभिनंदन संगठन, बेंगलुरु कर्नाटक प्रांत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ वासुदेवन शेष चेन्नई हिंदी कवि, लेखक, अनुवादक एवं समीक्षक ने व्यक्त किये। संस्था द्वारा ऑनलाइन 'एक शाम रामलला के नाम' विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में अध्यक्ष पुरूषोत्तम मित्तल,शैलेश कुमार, डाॅ. मलकप्पा अलियास मौजूद थे। इस अवसर पर श्री अष्टभुजा पाण्डेय (मास्टर आफ जर्नलिस्ट) पत्रकार, संपादक एवं प्रकाशक ने अयोध्या में रामलला के आंखों हाल ही बहुत सुंदर ढंग से व्यक्त करते अयोध्या का पर गर्व अनुभव किया। 
वर्तमान में विद्यार्थियों को आत्मसम्मान जागृत करने का संदेश भी दिया। डॉ मलकप्पा अलियास ने प्रस्तावना तथा स्वागत किया। सुंदर प्रार्थना गीत श्रीमती मनीषा वाघेला गुजरात किया कार्यक्रम का सूत्र संचालन  नसीमाबानु ने किया तथा अविनाश कुमार ने कृतज्ञता ज्ञापन किया। इस अवसर पर देश की चौबीस हस्तियों को सम्मानित किया गया। हमारे विशिष्ट अतिथि आदरणीय विजय कुमार शाह पदम श्री अवार्ड विजेता भी उपस्थित रहे.
शैलेश कुमार प्रजापति, विजयलक्ष्मी हरियाणा ,गायत्री मिश्रा छत्तीसगढ़ ,नंदी बहूगुणा उत्तराखंड ,रश्मि अग्रवाल, अंजु कुमारी, किरण राणावत भीलवाड़ा, धर्मचंद आचार्य-केकड़ी, राजस्थान ( विश्व शांति पुरस्कार से सम्मानित) मनीषा चौहान जीनटबेन क्रिश्चियन अब्दुल नासिर, पुष्पेंद्रसिंह
 सभी को सम्मानित किया गया।।
ASO NEWS BARMER 

समाज भवन में लाईव प्रसारण कार्यक्रम बाद बांटी मिठाईयां, घर-घर जले दीपक

सदियों बाद हुआ रामराज का सपना साकार:- जैन
श्रीराम मन्दिर प्राण-प्रतिष्ठा पर जैन समाज में उत्सव,

बाड़मेर। 22.01.2024 । ASO NEWS BARMER 
जन-जन की आस्था के केन्द्र बिन्दु, मर्यादा पुरूषोतम राम के बाल विग्रह राम लला की अद्भूत, अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक प्राण-प्रतिष्ठा की एक-एक झलक आमजन तक पहुंचाने को लेकर 22 जनवरी सोमवार को जैन श्रीसंघ, बाड़मेर की ओर से जैन न्याति नोहरे में लाईव प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जहां प्रतिष्ठा के पश्चात् प्रभु श्रीराम को प्रसाद चढ़ाकर मिठाई बांटकर खुशियां मनाई गई । जय श्रीराम के जयकारों से भवन को गुंजायमान कर दिया ।
महामंत्री किशनलाल वडेरा ने बताया कि आयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मन्दिर बनने व 22 जनवरी को उसकी प्राण-प्रतिष्ठा की खुशी में जैन न्याति नोहरे में प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण आयोजन किया गया । नोहरे में स्क्रीन लागकर श्री राम लला के भव्य व दिव्य मन्दिर की प्राण-प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण में बड़ी संख्या में जैन समाज के गणमान्य नागरिक व माताएं-बहिनें उपस्थित रही । इस दौरान पुनीत और पावन अवसर पर मिठाई बांटकर खुशी का ईजहार किया गया। जय श्रीराम के जयकारों ने माहौल को भक्तिमय कर दिया । हीं रात्रि में जैन समाज के घरों पर घी के दीपक जलाकर प्रभु श्रीराम का स्वागत किया गया ।  
जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के अध्यक्ष एडवोकेट अमृतलाल जैन ने कहा कि हम सब भारतीयों के लिए सबसे बड़ी खुशी व गर्व का अवसर है कि हम मर्यादा पुरूषोतम श्रीराम को उनकी जन्मभूमि पर विराजमान करने में सफल हुए । हम सबको कई वर्षाें से इसी पल का इंतजार था जो आज हम सब की आंखों के सामने साकार हो रहा है । आयोध्या में श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा व भव्य मन्दिर बनने की सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं ।
जैन न्याति नोहरे में आयोजित लाइव प्रसारण का संचालन व निर्देशन मुकेश बोहरा अमन ने किया । कार्यक्रम में पधारे हुए सभी जैन बन्धुओं का जैन श्रीसंघ, बाड़मेर  की ओर से आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया गया । इस दौरान जैन श्रीसंघ, बाड़मेर की प्रतिनिधि सभा के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं जैन समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

ASO NEWS BARMER 

शुक्रवार, 19 जनवरी 2024

जैन समाज मनायेगा उत्सव, समाज भवन में होगा लाइव प्रसारण

जैन समाज मनायेगा उत्सव, समाज भवन में होगा लाइव प्रसारण
कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन आज

बाड़मेर। 18.01.2024 । ASO news Barmer 
 भगवान श्रीराम के अयोध्या में बन रहे भव्य व दिव्य मन्दिर की 22 जनवरी को होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा की खुशी में भारत ही नही बल्कि दुनिया भर में है । जिस कड़ी में बाड़मेर जैन समाज जैन श्रीसंघ के बैनरतले जैन न्याति नोहरे में प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण करने के साथ-साथ मिठाई बांटकर खुशी व उत्सव मनायेगा । जिसको लेकर शुक्रवार को जैन न्याति नोहरे में कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन कार्यक्रम आयोजित होगा ।

महामंत्री किशनलाल वडेरा ने बताया कि आयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मन्दिर बनने व 22 जनवरी को उसकी प्राण-प्रतिष्ठा की खुशी में जैन न्याति नोहरे में प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण आयोजित करेगा । इस अवसर पर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर उत्सव मनाया जायेगा । साथ ही जैन समाज के घरों पर रात्रि में घी के दीपक जलाकर प्रभु श्रीराम का स्वागत किया जायेगा ।
महामंत्री किशनलाल वडेरा ने बताया कि श्रीराम मन्दिर की प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर जैन समाज बाड़मेर की ओर से 22 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को जैन न्याति नोहरे में प्रातः 11.30 बजे किया जायेगा । जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित है ।

सोमवार, 15 जनवरी 2024

सबके सहयोग से साकार होते है सपने:- बोहरा

सबके सहयोग से साकार होते है सपने:- बोहरा

जैन महिला मण्डल ने विद्यालय को भेंट किए भोजन के 80 थाल, बच्चों को कराया मुंह मीठा
बाड़मेर। 14.01.2024 । ASO NEWS BARMER 
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला में जैन महिला मण्डल, बाड़मेर की ओर बच्चों को मध्यान्ह भोजन के लिए स्टील के 80 भोजन थाल भेंट किए गए । साथ ही बच्चों को तिल, गुड, फल आदि का वितरण कर उन्हें मध्यान्ह भोजन करवाया गया ।
स्टेट अवार्डी मुकेश अमन ने बताया कि विद्यालय में संचालित हो रहे मिड डे मील के तहत् होने वाले मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का और अधिक बेहतर बनाने को लेकर सोमवार को जैन महिला मण्डल, बाड़मेर की मातृशक्ति की ओर से विद्यालय में बच्चों को स्टील के 80 थाल भेंट किए गए । इस दौरान मण्डल की मातृशक्ति द्वारा बच्चों को तिल, गुड व फल वितरण कर मुंह मीठा करवाया गया । साथ ही बच्चों को अपने हाथों से मध्यान्ह भोजन करवाया। अमन ने कहा कि सांसियों का तला विद्यालय को बेहतर विद्यालय बनाने को लेकर लगातार सबका भरपूर सहयोग मिल रहा है। सबके सहयोग से ही सारे सपने साकार हो रहे है ।
वहीं राजस्व गांव सांसियों का तला को नशामुक्त व मांसाहर मुक्त बनाने को लेकर भी लगातार गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है तथा बच्चों, युवाओं से समझाईश की जा रही है । विद्यालय में आगमन पर डालूराम सेजू ने मातृशक्ति का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया । इस दौरान श्रीमती मनीषा पारख, सपना जैन, गुड्डी जैन, वीणा सिंघवीं, खुशबू जैन, मगी जैन, खुशबू, जेठी सुशिला जैन सहित विद्यालय स्टाफ डालूराम सेजू आदि उपस्थित रहे ।
ASO NEWS BARMER 

शिक्षा की रोशनी से होगा हर घर उजाला:- बोहरा

शिक्षा दान कार्यक्रम का हुआ आगाज, गांव में आयेगी शिक्षा के प्रति जागृति
बाड़मेर। 14.01.2024 । ASO NEWS BARMER 
राजस्व गांव सांसियों का तला के सर्वांगीण विकास को लेकर अभियान ग्राामोदय के माध्यम से लगातार विभिन्न गतिविधियों व कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । जिस कड़ी में रविवार को मकर संक्रान्ति के उपलक्ष में सांसियों का तला गांव में अभियान प्रेरक मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में शिक्षा दान कार्यक्रम का आगाज हुआ । जिसके तहत् शिक्षा के लिए दान हेतु घर-घर  दान पेटिका लगाने का कार्य प्रारम्भ किया गया ।  
अभियान ग्रामोदय के प्रेरक व स्टेट अवार्डी मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि सांसियों का तला राजस्व गांव में घर-घर शिक्षा की अलख पहुंचाने को लेकर रविवार को शिक्षा दान कार्यक्रम का आगाज किया गया । जिस कड़ी में सर्वप्रथम आमजन को शिक्षा का महत्व बताते हुए उनके घरों में शिक्षा दान पेटिका लगाई गई और उसमें नियमित रूप से शिक्षा हुते धनराशि दान करने का आह्वान किया गया । अमन ने कहा कि शिक्षा की रोशनी से ही सही मायनों में हर घर में उजाला होगा । तथा जीवन में आई बुराईयों व कुरीतियों से मुक्ति मिलेगी ।
शिक्षा दान कार्यक्रम में सर्वप्रथम बसन्त सिसोदिया व सूरज सिसोदिया के घर के से शिक्षा दान पेटिका लगाई । जिस कड़ी में गांव के अन्य घरों में भी शिक्षा दान पेटिका लगाई जायेगी । इस दौरान अभियन से जुड़े जोगेन्द्र वडेरा, महेन्द्र रामधारी, बसन्त, चिराग सिसोदिया सहित माताएं-बहिनें व बच्चे उपस्थित रहे ।

आचार्य ने केकड़ी जिले मे मनाया बच्चो संग"मकर संक्रांति पर्व "धूमधाम से

प्रबोधक संघ एवम टीम मंथन गुजरात के केकड़ी निवासी प्रबोधक आचार्य ने केकड़ी जिले मे मनाया बच्चो संग"मकर संक्रांति पर्व "धूमधाम से 
 =======ASO NEWS BARMER======
             आज दिनांक 14जनवरी 2024, रविवार को केकड़ी जिले मे मकर संक्रांति पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। टीम मंथन गुजरात एवम अंत्योदय फाउन्डेशन मुंबई के केकड़ी निवासी प्रबोधक धर्मचंद आचार्य ने बतलाया कि केकड़ी जिले मे मकर संक्रांति पर्व पर शुभारंभ प्रभु श्री नीलकंठ महादेव जी केकड़ी के श्री चरणों में पतंग, डोर, अमरूद और तिल के लड्डू अर्पित करके, ईश्वर से आशिर्वाद लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अजमेर रोड पर कार्यक्रम काp शुभारंभ बच्चो, महिलाओ, और पुरुषो को पतंग ,डोर , अमरूद और तिल के लड्डू से मुंह मीठा करवाकर किया गया। 
समारोह में टीम मंथन गुजरात एवम अंत्योदय फाउन्डेशन के केकड़ी निवासी प्रबोधक श्री धर्मचंद आचार्य, , श्री श्याम सुंदर नौलखा भीलवाड़ा, श्री श्याम जी माली अलवर, केकड़ी जिले के प्रबोधक अध्यक्ष एवम श्री ऋषि राज सोनी एवम आचार्य ब्राह्मण समाज केकड़ी जिले के अध्यक्ष श्री हेमराज आचार्य एवम इण्डियन कॉलेज केकड़ी की डायरेक्टर सुश्री कृष्णा शर्मा उपस्थित थे। जयपुर रोड , खिड़की गेट, सब्जी मंडी आदि पर आयोजित समारोह में नन्हें मुन्ने बच्चो को भी पतंग और डोर वितरित कर तिल के लड्डू से मुंह मीठा करवाकर पर्व का आनंद लिया गया।
 चंद्र प्रभु नगर में आयोजित समारोह में श्री धर्मचंद आचार्य, श्री ऋषि राज सोनी, श्री ओमप्रकाश सोनी , श्री लक्ष्मण सिंह राठौड़, श्री ओमप्रकाश सोनी, श्री अशोक रांटा, श्री रामरीछ पाल चौहान आदि उपस्थित थे सभी आगंतुकों का तिल के लड्डू से मुंह मीठा करवाकर मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाए प्रेषित की गई। केकड़ी जिले मे लगभग प्रमुख स्थानों पर पतंग महोत्सव के तहत बच्चो को पतंग डोर अमरूद और तिल के लड्डू वितरित कर कार्यक्रम का आनन्द लिया गया। बच्चो के चेहरे खिले रहे।। 
ज्ञात हो कि केकड़ी  जिले के निवासी श्री धर्मचंद आचार्य अनेक सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर सेवा कार्य कर रहे हैं और वर्तमान में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फलोदी, ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा, पंचायत समिति गंगरार जिला चित्तौड़गढ़,राजस्थान में प्रबोधक पर पर कार्यरत है।

शुक्रवार, 12 जनवरी 2024

हरियाली से आयेगी जन-जन में खुशहाली:- बोहरा

युवा दिवस पर विद्यालय में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


बाड़मेर। 12.01.2024 । ASO NEWS BARMER
राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में शुक्रवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला में प्रधानाध्यापिका श्रीमती गुंजन आचार्य व स्टेट अवार्डी मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ । इस दौरान विद्यालय परिसर में अलग-अलग किस्म के पौधे लगाने के साथ-साथ पंछियों के लिए परिण्डे लगाएं गए तथा श्रमदान कर विद्यालय परिसर को स्वच्छ किया गया ।


स्टेट अवार्डी मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि राजस्व गांव सांसियों का तला को ग्रीन विलेज बनाने को लेकर अभियान ग्रामोदय के माध्यम से सतत पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही है । अमन ने कहा कि हरियाली से ही जन-जन में खुशहाली आयेगी और गांव में हर तरफ खुशनुमा माहौल का निर्माण होगा ।


विद्यालय परिसर में पौधारोपण के बाद पंछियों के लिए परिण्डे लगाएं गए तथा स्वामी विवेकानन्द के समर्पित राष्ट्रीय युवा दिवस पर श्रमदान किया गया । जिससे विद्यालय परिसर को स्वच्छ किया गया । इस दौरान प्रधानाध्यापिका श्रीमती गुंजन आचार्य, स्टेट अवार्डी मुकेश बोहरा अमन, डालूराम सेजू, भारती फाउण्डेशन के हितेश कुमार, चन्द्रकला सिहाग, सीमा शर्मा, रिया शर्मा सहित बच्चे उपस्थित रहे ।

ASO NEWS BARMER

मंगलवार, 2 जनवरी 2024

नारी शक्ति सम्मान से पुरुस्कृत बाड़मेर की रूमा देवी को आया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता



 बाड़मेर/जयपुर/ ASO NEWS BARMER

 अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह वह रामलला दर्शन में शामिल होने के लिए श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की तरफ से बाड़मेर की रूमा देवी को  निमंत्रण प्राप्त हुआ है। 

इस उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए देश-विदेश के चुनिंदा लोगों को न्योता मिल रहा है। 

इस ऐतिहासिक समारोह का हिस्सा बनने के लिए बाड़मेर की रूमा देवी को भी विशिष्ट महानुभाव श्रेणी का निमंत्रण दिया गया है। 
अनेक पुरस्कारों से सम्मानित रूमा देवी महिला सशक्तीकरण तथा सामाजिक कार्यों के लिए विश्व भर में जानी जाती है।

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने हालिया राजस्थान दौरे पर जैसलमेर में अपने दिए उद्बोधन में रूमा देवी की देश व विदेश में देश का सम्मान बढाने के लिए विशेष सराहना की थी।


*ऐतिहासिक होगा समारोह* 
ट्रस्ट के महासचिव संपत राय ने एक बयान में कहा कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में लगभग 4000 संतों और 2200 प्रमुख शख्सियतों को आमंत्रित किया गया है। इसमें सियासत, खेल, बॉलीवुड, उद्योग और अध्यात्म से जुड़ी तमाम नाम चीन हस्तियों को निमंत्रण दिया गया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। साथ ही इस कार्यक्रम में देश और विदेश की दिग्गज हस्तियाँ शामिल हो रही है।

ये सेलिब्रिटी शामिल होगी* 
मिडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से इस ऐतिहासिक समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव, तिब्बती आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा, केरल की माता अमृतानंदमयी, प्रमुख दर्शनों के शंकराचार्यों सहित प्रतिष्ठित साधु संतों को निमंत्रण दिया गया है।  वहीं क्रिकेटर व भारत रत्न सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, इसरो निदेशक निलेश देसाई तथा प्रमुख औद्योगिक समूह से रतन टाटा, मुकेश अंबानी, गौतम अडानी तथा
वहीं बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, माधुरी, आलिया भट्ट, साउथ के मशहूर एक्टर्स रजनीकांत, चिरंजीवी, यश प्रभास के शामिल होने की संभावना है।

ASO NEWS BARMER 

दुनिया का सबसे अनूठा व अल्हदा पुस्तक विमोचन:- डॉ. राव

कच्ची बस्ती के बच्चों ने किया अमन की दो पुस्तकों का विमोचन


कच्ची बस्ती में हुआ पाठशाला उत्थान का शुभारम्भ, 100 से अधिक बच्चे जुड़ेंगें शिक्षा से

बाड़मेर । 31.12.2023 । ASO NEWS BARMER
अति-आधुनिकता के दौर में भी पुस्तकों का महत्व आज भी सर्वाेपरि है । कच्ची बस्ती में शिक्षा से वंचित बच्चों के द्वारा व उनके बीच पुस्तकों का विमोचन अपने आप में दुनिया का सबसे अनूठा व अल्हदा विमोचन कार्यक्रम है । यह विचार राजस्थानी भाषा के विद्वान डॉ. कंवराजसिंह राव ने थार नगरी बाड़मेर के बाल साहित्यकार, स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन की सद्य प्रकाशित दो पुस्तकों- ‘अमन की कलम से’ व ‘मेघ-माली’ के विमोचन कार्यक्रम पर रखे । अमन की दो पुस्तकों का विमोचन रविवार को चौहटन चौराहा स्थित कच्ची बस्ती के बच्चों ने किया।


अभियान उत्थान से जुडे कार्यकर्ता कपिल श्रीश्रीमाल ने बताया कि अब तक 12 से अधिक पुस्तकें लिख चुके युवा साहित्यकार, बाल-गीतों के उम्दा रचनाकार, पर्यावरण कार्यकर्ता, कच्ची बस्ती के लोगों की सेवा को समर्पित, स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन की हाल ही में अलग-अलग प्रकाशन संस्थानों से प्रकाशित पुस्तकें ‘अमन की कलम से’ एवं ‘मेघ-माली’ का विमोचन रविवार को चौहटन चौराहा स्थित कच्ची बस्ती में राजस्थानी भाषा के विद्वान डॉ. कंवराजसिंह राव के सानिध्य में सम्पन्न हुआ । साथ ही कच्ची बस्ती के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने को लेकर पाठशाला उत्थान का शुभारम्भ हुआ । जिस कड़ी में 50 से अधिक बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया । नववर्ष की खुशी के अवसर पर बच्चों व बस्ती के लोगों को मुहं मीठा करवाया गया ।  


राजस्थानी भाषा के विद्वान डॉ. कंवराजसिंह राव ने पुस्तकों के विमोचन अवसर पर कहा कि किसी साहित्यकार की पुस्तकों का ऐसे स्थान व ऐसे लोगों के बीच विमोचन होना, जहां पर कल्पना भी असम्भव है, यह दुनिया शायद पहला वाकयां होगा । कच्ची बस्ती के बच्चों व लोगों से इतना अपनापन व स्नेह सामाजिक कार्यकर्ता व साहित्यकार मुकेश बोहरा अमन ही रख सकते है । जिनके वे दिन-प्रतिदिन कुछ न कुछ कार्य करते रहते है । उनके प्रयास सहरानीय है । 

सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश अमन ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं इन बच्चों व बस्ती के लोगों के लिए महज थोड़ा कुछ कर पा रहा हूं । जिनके करने की बहुत अधिक जरूरत है । ये लोग सही मायनों में पिछड़े लोग है । हम लोग मिलकर इस बस्ती के बच्चों के भविष्य को बेहतर व सुनहरा बनाने के लिए इन्हें शिक्षा से जोड़ने का कार्य करेंगें । इन बच्चों को कचरा बीनने व बालश्रम जैसी बुराईयों से मुक्ति को लेकर इस नूतन वर्ष में कार्य करेंगें । पाठशाला उत्थान के माध्यम से इस बस्ती के तकरीबन 100 से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य करेंगें । वहीं यहां रहने वाले परिवारों के उत्थान को लेकर भी अलग-अलग गतिविधियों का संचालन किया जायेगा । 


पुस्तक विमोचन व पाठशाला शुभारम्भ अवसर पर डॉ. कंवराजसिंह राव, मुकेश बोहरा अमन, गौतम बोथरा, मेघराज श्रीश्रीमाल, जितेन्द्र संखलेचा, कपिल श्रीश्रीमाल, रवि बोथरा, सवाई गोठी सहित कच्ची बस्ती के महिला-पुरूष व बच्चे उपस्थित रहे 
ASO NEWS BARMER 

दुनिया का सबसे अनूठा व अल्हदा पुस्तक विमोचन:- डॉ. राव

कच्ची बस्ती के बच्चों ने किया अमन की दो पुस्तकों का विमोचन


कच्ची बस्ती में हुआ पाठशाला उत्थान का शुभारम्भ, 100 से अधिक बच्चे जुड़ेंगें शिक्षा से

बाड़मेर । 31.12.2023 । ASO NEWS BARMER
अति-आधुनिकता के दौर में भी पुस्तकों का महत्व आज भी सर्वाेपरि है । कच्ची बस्ती में शिक्षा से वंचित बच्चों के द्वारा व उनके बीच पुस्तकों का विमोचन अपने आप में दुनिया का सबसे अनूठा व अल्हदा विमोचन कार्यक्रम है । यह विचार राजस्थानी भाषा के विद्वान डॉ. कंवराजसिंह राव ने थार नगरी बाड़मेर के बाल साहित्यकार, स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन की सद्य प्रकाशित दो पुस्तकों- ‘अमन की कलम से’ व ‘मेघ-माली’ के विमोचन कार्यक्रम पर रखे । अमन की दो पुस्तकों का विमोचन रविवार को चौहटन चौराहा स्थित कच्ची बस्ती के बच्चों ने किया।


अभियान उत्थान से जुडे कार्यकर्ता कपिल श्रीश्रीमाल ने बताया कि अब तक 12 से अधिक पुस्तकें लिख चुके युवा साहित्यकार, बाल-गीतों के उम्दा रचनाकार, पर्यावरण कार्यकर्ता, कच्ची बस्ती के लोगों की सेवा को समर्पित, स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन की हाल ही में अलग-अलग प्रकाशन संस्थानों से प्रकाशित पुस्तकें ‘अमन की कलम से’ एवं ‘मेघ-माली’ का विमोचन रविवार को चौहटन चौराहा स्थित कच्ची बस्ती में राजस्थानी भाषा के विद्वान डॉ. कंवराजसिंह राव के सानिध्य में सम्पन्न हुआ । साथ ही कच्ची बस्ती के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने को लेकर पाठशाला उत्थान का शुभारम्भ हुआ । जिस कड़ी में 50 से अधिक बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया । नववर्ष की खुशी के अवसर पर बच्चों व बस्ती के लोगों को मुहं मीठा करवाया गया ।  


राजस्थानी भाषा के विद्वान डॉ. कंवराजसिंह राव ने पुस्तकों के विमोचन अवसर पर कहा कि किसी साहित्यकार की पुस्तकों का ऐसे स्थान व ऐसे लोगों के बीच विमोचन होना, जहां पर कल्पना भी असम्भव है, यह दुनिया शायद पहला वाकयां होगा । कच्ची बस्ती के बच्चों व लोगों से इतना अपनापन व स्नेह सामाजिक कार्यकर्ता व साहित्यकार मुकेश बोहरा अमन ही रख सकते है । जिनके वे दिन-प्रतिदिन कुछ न कुछ कार्य करते रहते है । उनके प्रयास सहरानीय है । 

सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश अमन ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं इन बच्चों व बस्ती के लोगों के लिए महज थोड़ा कुछ कर पा रहा हूं । जिनके करने की बहुत अधिक जरूरत है । ये लोग सही मायनों में पिछड़े लोग है । हम लोग मिलकर इस बस्ती के बच्चों के भविष्य को बेहतर व सुनहरा बनाने के लिए इन्हें शिक्षा से जोड़ने का कार्य करेंगें । इन बच्चों को कचरा बीनने व बालश्रम जैसी बुराईयों से मुक्ति को लेकर इस नूतन वर्ष में कार्य करेंगें । पाठशाला उत्थान के माध्यम से इस बस्ती के तकरीबन 100 से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य करेंगें । वहीं यहां रहने वाले परिवारों के उत्थान को लेकर भी अलग-अलग गतिविधियों का संचालन किया जायेगा । 


पुस्तक विमोचन व पाठशाला शुभारम्भ अवसर पर डॉ. कंवराजसिंह राव, मुकेश बोहरा अमन, गौतम बोथरा, मेघराज श्रीश्रीमाल, जितेन्द्र संखलेचा, कपिल श्रीश्रीमाल, रवि बोथरा, सवाई गोठी सहित कच्ची बस्ती के महिला-पुरूष व बच्चे उपस्थित रहे 
ASO NEWS BARMER 

थार नगरी बाड़मेर को बनायेंगें हरियाळो बाड़मेर:- बोहरा

पौधारोपण से हुआ नूतन वर्ष का स्वागत, अभियान में होगा डोर टू डोर पौधारोपण


बाड़मेर। 01.01.2024 । ASO  NEWS BARMER 
थार नगरी बाड़मेर को हरा-भरा बनाने को सृष्टि संस्थान, बाड़मेर की ओर से पिछले पांच वर्षाें से एक घर एक पौधा अभियान के माध्यम से लगातार शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान संयोजक व पर्यावरण कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में पौधारोपण किया जा रहा है । जिस कड़ी में सोमवार को नूतन वर्ष के स्वागत में वार्ड संख्या 11 में जैन न्याति नोहरे की गली में पौधारोपण किया गया । 


अभियान संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि टीम एक घर एक पौधा अभियान के एक ही लक्ष्य है कि थार नगरी बाड़मेर में अधिक से अधिक पौधारोपण करते हुए बाड़मेर को हरियाळो बाड़मेर बनाया जाये । जिस क्रम में सतत् पौधारोपण किया जा रहा है । अमन ने कहा कि नूतन वर्ष के आगमन पर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को पुनः दोहराते हुए व नूतन बनाते हुए हर घर के आगे अधिक से अधिक पौधे लगाये जायेंगें तथा आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी । 

वार्ड संख्या 11 में जैन न्याति नोहरे की गली में पौधारोपण के दौरान टीम के सदस्य जोगेन्द्र वडेरा, अशोक सिंघवीं, मेघराज श्रीश्रीमाल, एडवोकेट दीक्षित बोथरा, अरिहन्त सिंघवीं आदि उपस्थित रहे