पेज

सोमवार, 29 अप्रैल 2024

हर घर लगेगा एक परिण्डा, एक पौधा:- बोहरा

*सांसियों का तला में घर-घर बांटे परिण्डे,*

*परिण्डा अभियान में विद्यालय में लगाएं मिट्टी के परिण्डे*
बाड़मेर । 29.04.2024 । ASO NEWS BARMER 
थार के इस रेगिस्तान में दिनों तापमान बढ़ता जा रहा है । भीष्ण गर्मी के इस दौर में जीव-जन्तुओं व पंछियों के प्रति मैत्री, करूणा व दयाभाव को लेकर जैन युवा संगठन, बाड़मेर की ओर से गली-गली, घर-घर परिण्डे लगाने का कार्य किया जा रहा है । जिस कड़ी में सोमवार को सांसियों का तला राजस्व गांव में श्रद्धेय श्री बाबुलालजी लूणिया की स्मृति में मरटाला गाला के सरपंच प्रतिनिधि लालराम मूंढ़, भामाशाह नरेश लूणिया एवं परिण्डा अभियान के संयोजक व स्टेट अवार्डी मुकेश बोहरा अमन की उपस्थित में घर-घर परिण्डा वितरण प्रारम्भ हुआ । सोमवार को 25 घरों में मिट्टी के परिण्डे वितरित किए गए। 
परिण्डा अभियान से जुड़े हरीश बोथरा ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी के 2623वें जन्म कल्याणक के उपलक्ष में इन दिनों थार नगरी, बाड़मेर में परिण्डा अभियान चलाकर परिण्डे लगाएं जा रहे है । जिसके तहत् 2623 परिण्डे लगाने का लक्ष्य रखा गया है । जिसके तहत् सोमवार को भामाशाह श्री नरेश लूणिया की ओर से उनके पिताश्री श्रद्धेय श्री बाबुललाजी लूणिया का पावन स्मृति में सांसियों का तला राजस्व गांव में घर-घर परिण्डे लगाने का आगाज किया गया । जिसमें सोमवार को 25 घरों में परिण्डे वितरित किए गए । सांसियों का तला जहां हर घर एक परिण्डा लगाया जायेगा वहीं हर घर एक पौधा भी लगाया जायेगा । सांसियों का तला विद्यालय में पेड़ों पर पंछियों के लिए मिट्टी के परिण्डे लगाएं गए । 
परिण्डा अभियान के संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि मानव के मन व उसके कर्म में प्रकृति व उसके अभिन्न अंग विभिन्न जीवों के प्रति दया व करूणा की भावना विकसित करना ही हमारा लक्ष्य है । प्रकृति के प्रति सह-अस्तित्व की जागरूकता से ही विभिन्न समस्याओं का जड़-मूल से समाधान हो पायेगा । अमन ने बताया कि सांसियों का तला राजस्व में आने वाले दिनों में हर घर कम से एक पौधा अवश्य हो, ऐसी कार्ययोजना बनाई जा रही है । सांसियों का तला के हर घर पर एक परिण्डा व एक पौधा प्राथमिकता से लगाया जायेगा । 
घर-घर परिण्डा वितरण अभियान के दौरान सरपंच प्रतिनिधि लालाराम मूंढ़, रमेश आचार्य, मुकेश बोहरा अमन, भामाशाह नरेश लूणिया, हरीश बोथरा, राजेश जोशी, हितेश कुमार, डालूराम सेजू, गणपत, गोविन्द, ममता सिसोदिया, चम्पा सिसोदिया सहित कई जन उपस्थित रहे । 


सबके सुख में निहित है मानव का सुख:- बोहरा

परिण्डा अभियान में वार्ड संख्या 10 में लगाएं मिट्टी के परिण्डे
बाड़मेर । 28.04.2024 । ASO news Barmer 
भगवान महावीर स्वामी के 2623वें जन्म कल्याणक के उपलक्ष में इन दिनों थार नगरी बाड़मेर में जैन युवा संगठन, बाड़मेर की ओर से पंछियों के लिए परिण्डे लगाने का कार्य किया जा रहा है । जिस कड़ी में परिण्डा अभियान में रविवार को वार्ड संख्या 10 में मदनलाल संखलेचा एवम् अभियान संयोजक व अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में पेड़ों पर मिट्टी के परिण्ड़े लगाएं गए । 
गौतम बोथरा ने बताया कि निर्मुक पंछियों की छोटी-सी सेवा के क्रम में हर पेड़ व हर घर की छत पर शीतल जल की व्यवस्था को लेकर जैन युवा संगठन, बाड़मेर के माध्यम से परिण्डा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत् रविवार को वार्ड संख्या 10 में जैन मन्दिर के सामने की गली में परिण्डे लगाएं गए तथा उसमें नियमित जल भरने की जिम्मेदारी दी गई । इस दौरान 25 परिण्डे लगाएं गए । वहीं पूर्व में लगाएं गए पेड़ों की भी देखभाल की गई । 
परिण्डा अभियान के संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि भगवान महावीर ने कई वर्ष पूर्व जीओ और जीने दो का अद्वितीय व जीवनमूलक संदेश दिया जो आज प्रत्येक जीव के सुख और कल्याण का मूलमंत्र साबित हो रहा है । अमन ने कहा कि प्रकृति के प्रत्येक जीव के सुख में ही मनुष्य का सुख निहित है । सबके सुख की कामना हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है । 
अभियान से जुड़े हरीश बोथरा ने बताया कि इस ग्रीष्म ऋतृ में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर श्री महावीर स्वामी के 2623वें जन्म कल्याणक के उपलक्ष में थार नगरी, बाड़मेर में 2623 परिण्डे लगाने का लक्ष्य रखा गया है । जिसके माध्यम से शहर के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न संस्थाओं व व्यक्तियों के सहयोग से पेड़ों व घरों की छत पर 2623 परिण्डे लगाये जायेंगें । 
परिण्डा अभियान के दौरान रविवार को परिण्डे लगाने के लिए मदनलाल संखलेचा, मुकेश अमन, गौतम बोथरा, हरीश बोथरा, मिश्रीमल जैन, सम्पतराज बोथरा, नरेश सिंघवी अरटी, मनोज सिंघवीं, अमित सिंघवीं, भरेश बोथरा, वीणा सिंघवीं सहित कई जन उपस्थित रहे । 
Aso news Barmer 


शनिवार, 27 अप्रैल 2024

ओरण-गोचर की पूजा-अर्चना कर वृक्षों के बांधे रक्षासूत्र, पंछियों के लिए पेड़ों पर लगाएं परिण्डे

*ओरण हमारी धरोहर, संरक्षण की सख्त जरूरत:- बोहरा*

*ओरण दिवस पर धर्मपूरीजी की ओरण में कार्यक्रम हुआ आयोजित,* 
बाड़मेर । 27 अप्रैल 2024 । ASO news Barmer 
 ओरण-गोचर संरक्षण को लेकर पिछले 22 वर्षाें से ओरण बचाओ आन्दोलन की ओर से जन-जागरूकता व ओरण-गोचर संरक्षण का कार्य किया जा रहा है । जिस कड़ी में ओरण दिवस के उपलक्ष में शनिवार को राणीगांव में धर्मपूरीजी महाराज की ओरण में जिला संयोजक व पर्यावरण कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में पर्यावरण व ओरण संरक्षण से जुड़े कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ओरण दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ । 

ओरण कार्यकर्ता बाबुलाल वादी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 अप्रैल को ओरण दिवस के रूप में मनाया गया । जिस कड़ी में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव दिवस होने के कारण 27 अप्रैल को राणीगांव में धर्मपूरीजी महाराज की ओरण में कार्यक्रम आयोजित हुआ । जिसमें ओरण बचाओ आन्दोलन के संयोजक मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में धर्मपूरीजी महाराज के धूणे पर ओरण-गोचर की पूजा-अर्चना की गई । तथा ओरण में मौजूद पेड़-पौधों को रक्षासूत्र बांध संरक्षण का संकल्प लिया गया । ओरण में मौजूद पेड-पौधों पर पंछियों के लिए शीतल जल हेतु मिट्टी के परिण्डे लगाएं गए । वादी ने बताया कि ओरण-गोचर को बचाने के लिए तकरीबन 22 वर्ष पूर्व परम पूजनीय महन्त श्री मोहनपुरीजी महाराज के पावन सानिध्य में हुए ओरण-गोचर आन्दोलन की स्मृति में प्रति वर्ष 26 अप्रैल को ओरण दिवस मनाया जाता है । जिसको लेकर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होते है । 
ओरण बचाओ आन्दोलन, बाड़मेर के जिला संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि ओरण-गोचर हमारी धरोहर है, जिसे पर्याप्त संरक्षण की सख्त जरूरत है । वर्तमान समय को देखते हुए ओरण-गोचर क्षेत्रों पर अतिक्रमण बढ़ते जा रहे है । जिसके चलते ओरण-गोचर क्षेत्रों पर संकट के बादल मंडराने लगे है । पारिस्थितिकी संतुलन के लिए रेगिस्तानी इलाकों में लाखों बीघा में फैली, जन-जन की आस्था का केन्द्र व पशु-पक्षी, मवेशियों की शरणगाह ओरण-गोचर का संरक्षण होने के साथ-साथ उचित संवर्द्धन भी बहुत की जरूरी है । ओरण-गोचर के संरक्षण से ही हम आने वाली पर्यावरणीय समस्याओं से बच सकते है । अमन ने कहा कि सरकार व प्रशासन के साथ-साथ समुदाय को भी जागृत होने की जरूरत है । और समुदाय अपने परिवेश में विद्यमान ओरण-गोचर को बचाने के लिए उचित प्रयास करें । 

कार्यकर्ता जितेन्द्र भंसाली ने बताया कि ओरण बचाओ आन्दोलन की 22वीं वर्षगांठ के अवसर पर इस लोकसभा चुनाव के कारण 26 अप्रैल की बजाय 27 अप्रैल को धर्मपूरी की ओरण राणीगांव में आयोजित कार्यक्रम में संयोजक मुकेश बोहरा अमन, बाबुलाल वादी, हरीश बोथरा, मनोहरसिंह राव, जितेन्द्र भंसाली रमेश कुमार आदि उपस्थित रहे । 

भीष्ण गर्मी में परिण्डे करेंगें पंछियों के हलकतर:- बोहरा


परिण्डा अभियान का हुआ आगाज, अभियान में लगेंगें 2623 परिण्डे, वार्ड संख्या 09 में लगाएं मिट्टी के परिण्डे
बाड़मेर । 27.04.2024 । aso news Barmer 
भीष्ण गर्मी के इन दिनों में पंछियों के लिए पानी की समस्या बढ़ती जा रही है । जिन्हें दर-दर भटकना पड़ता है । जिसको लेकर शनिवार को जैन युवा संगठन की ओर वार्ड संख्या 09 से पंछियों के लिए पेड़ों पर मिट्टी के परिण्डे लगाने का अभियान प्रारम्भ किया गया । इस परिण्डा अभियान के माध्यम से पेड़ों व घरों की छत पर 2623 परिण्डे लगाएं जायेंगें । 

गौतम बोथरा ने बताया कि इस ग्रीष्म ऋतृ में भगवान श्री महावीर स्वामी के 2623वें जन्म कल्याणक के उपलक्ष में थार नगरी, बाड़मेर में 2623 परिण्डे लगाने का लक्ष्य रखा गया है । जिसके माध्यम से शहर के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न संस्थाओं व व्यक्तियों के सहयोग से पेड़ों व घरों की छत पर 2623 परिण्डे लगाये जायेंगें । इन परिण्ड़ों में नियमित पानी भरने की व्यवस्था की जायेगी । 

जैन युवा संगठन, बाड़मेर के अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि भीष्ण गर्मी के इन दिनों में पशु-पक्षियों को छाया और पानी के खूब संघर्ष करना पड़ रहा है । जिसको लेकर भगवान महावीर के संदेश को साकार करने की कड़ी में थार नगरी, बाड़मेर में हर पेड़ पर मिट्टी का परिण्डा लगाया जायेगा । साथ ही उसे पानी से भरने की जिम्मेदारी तयकर नियमित व्यवस्था की जायेगी । अमन ने कहा कि मिट्टी के परिण्डे निर्मुक पंछियों के हलक को तर करने का कार्य करेंगें । इन परिण्ड़ों से पंछियों को जहां आवास वहीं पानी मिल सकेगा । उनकों भटकना नही पड़ेगा । 

शनिवार को परिण्डा अभियान के आगाज दौरान मुकेश बोहरा अमन, गौतमचन्द बोथरा, हरीश बोथरा, गौतम जैन, कपिल श्रीश्रीमाल, पवन बोथरा आदि उपस्थित रहे 

ओरण दिवस 26 अप्रैल को, 27 अप्रैल को कार्यक्रम होगा आयोजित


ओरण-गोचर व वृक्षों की होगी पूजा, बांधेंगें रक्षासूत्र, लगायेंगें पौधे और परिण्डे
बाड़मेर । 24 अप्रैल 2024 । aso news Barmer 
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 अप्रैल को ओरण दिवस के रूप में मनाया जायेगा। जिला मुख्यालय से लगभग 22 कि.मी. दूर स्थित राणीगांव में वर्ष 2002 में हुए ऐतिहासिक ओरण बचाओ आन्दोलन की चिरस्मृति में प्रतिवर्ष 26 अप्रैल को ओरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस कड़ी में 26 अप्रैल केा लोकसभा चुनाव दिवस होने के कारण इस बार 27 अप्रैल को राणीगांव में धर्मपूरी जी महाराज की ओरण की पूजा-अर्चना कर पौधों को रक्षासूत्र बांधे जायेंगें तथा पौधे लगाते हुए पंछियों के लिए परिण्डे लगाएं जायेंगें ।

ओरण बचाओ आन्दोलन, बाड़मेर के जिला संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि आज से ठीक 22 वर्ष पूर्व राणीगांव में चौहटन रोड़ फांटा पर विस्तृत भू-भाग में फैली धर्मपूरी जी महाराज की ओरण को भूमाफियों एवं स्वार्थी तत्वों के चुंगल से बड़ी जदोजहद के बाद मुक्त करवाई गई थी। जिसकी स्मृति में प्रतिवर्ष 26 अप्रैल को जिले भर में ओरण-गोचर संरक्षण एवं संवर्द्धन को लेकर ओरण दिवस का आयोजन किया जाता है । अमन ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं ओरण-गोचर संरक्षण से जुड़े कार्यकर्ता अपने-अपने स्थानों पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्य करेंगें।

जितेन्द्र भंसाली ने बताया कि ओरण बचाओ आन्दोलन की 22वीं वर्षगांठ के अवसर पर इस लोकसभा चुनाव के कारण 26 अप्रैल की बजाय 27 अप्रैल को धर्मपूरी की ओरण राणीगांव में पूजा अर्चना की जाएगी तथा ओरण-गोचर में पौधारोपण व वहां स्थित वृक्षों को रक्षासूत्र बांध ओरण-गोचर संरक्षण का संकल्प लिया जायेगा । इस दौरान बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहेंगें ।

मंगलवार, 23 अप्रैल 2024

बाड़मेर: आईपीएस आशीष पूनिया ने बच्चों को दिया मार्गदर्शन ।

बाड़मेर शहर में चाणक्य अकैडमी में हुआ स्वागत व मोटिवेशनल सेमिनार 
बाड़मेर/23.04.2024/ aso news Barmer 
 सिणधरी के शिक्षक के बेटे आशीष पुनिया ने 2023 में यूपीएससी में 557 वी रैंक हासिल कर बाड़मेर का नाम रोशन किया था। अभी आईपीएस के पद पर तमिलनाडु मे कार्यरत है। आज चाणक्य अकैडमी कोचिंग के प्रबंधक प्रयाग सिंधी के साथ बाकी स्टाफगण ने उनका हार्दिक स्वागत किया। 
अकैडमी में पधारकर आशीष जी ने  विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें उत्साहित किया करते हुए उन्हें कठोर परिश्रम के बारे में बताया IAS और IPS के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थी और अकैडमी के शिक्षकों ने तहे दिल से आशीष सर का धन्यवाद दिया और आगे भी इसी तरह पधार कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते रहे ऐसी उनसे गुजारिश की।

महावीर के जयघोष से धर्ममय हुई थार नगरी बाड़मेर

महावीर जन्म कल्याणक पर हुआ भव्य शोभायात्रा का आयोजन, झांकियों ने दिया सत्य, अहिंसा और मैत्री का संदेश

संघ स्वामीवात्सल्य में सकल जैन समाज ने की शिरकत, महाआरती के साथ हुआ महोत्सव का समापन  
बाड़मेर । 21.04.2024 । ASO news Barmer 

प्राणीमात्र में मैत्री और कल्याण, अहिंसा व करूणा की स्थापना करने वाले जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर, अहिंसा के अवतार भगवान श्री महावीर स्वामी के 2623वें जन्म कल्याणक के अवसर पर रविवार को जैन श्रीसंघ, बाड़मेर एवं महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति की ओर से भव्य व विशाल शोभायात्रा परम पूज्य साध्वीश्री डॉ. विद्युतप्रभाश्रीजी मसा आदिठाणा की पावन निश्रा एवं सुश्रावक व धर्मनिष्ठ डॉ. रणजीतमल जी मालू के मुख्य आतिथ्य में आयोजन किया गया । जिस कड़ी में जैन न्याति नोहरे पर ध्वजारोहण के बाद जैन पताका लहराकर जैन समाज के गणमान्य अतिथियों ने शोभायात्रा को प्रारम्भ किया । 
समिति के सह-संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर श्री महावीर स्वामी के 2623वें जन्म कल्याणक महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को जैन न्याति नोहरे से भव्य व विशाल शोभायात्रा प्रारम्भ हुई । जिसमें साध्वीश्री डॉ. विद्यतप्रभाश्रीजी मसा आदिठाणा ने मांगलिक प्रदान किया वहीं ध्वजारोहण के लाभार्थी जगदीशचन्द नेमीचन्दजी बोहरा परिवार, मुख्य अतिथि सुश्रावक डॉ. रणजीतमलजी मालू एवं जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के अध्यक्ष एडवोकेट अमृतलाल जैन ने जैन न्याति नोहरे में ध्वजारोहण करते हुए शोभायात्रा को जैन पताका लहराकर रवाना किया । 
अमन ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी की जन्म कल्याणक शोभायात्रा जैन न्याति नोहरे से प्रारम्भ होकर शहर के मुख्य मार्गाें से होते हुए आराधना भवन पहुंची जहां धर्मसभा का आयोजन हुआ । जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहने वाली झांकियों को पुरूस्कृत किया गया । साथ ही धर्मसभा में साध्वीश्री डॉ. विद्युतप्रभाश्रीजी मसा सहित जैन समाज के गणमान्य नागरिको ंने अपने विचार व्यक्त किए । 
संयोजक वीरचन्द वडेरा ने बताया कि शोभायात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रावक-श्राविकाएं शामिल रही । शोभायात्रा के सम्पूर्ण रूट सहित पूरा बाड़मेर शहर परमात्मा महावीर के जयकारों से धर्ममय हो गया । वहीं जगह-जगह पर अलग-अलग समाजों व संस्थाओं की ओर से शोभायात्रा का भव्य व जोरदार स्वागत किया गया । शोभायात्रा में शामिल झांकियों के माध्यम से सत्य, अहिंसा, करूणा व मैत्री का संदेश दिया । शोभायात्रा में परमात्मा महावीर के माता-पिता बनकर भगवानजी के रथ में बैठने का लाभ श्री पुखराज लूणिया परिवार ने लिया वहीं परमात्मा का पालना झूलने का लाभ श्री रतनलाल संखलेचा परिवार ने लिया । जिनका संघ की ओर से बहुमान किया गया । 
सह-संयोजक हंसराज कोटड़िया व चम्पालाल बोथरा ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी के 2623वें जन्म कल्याणक के उपलक्ष में रविवार को दोपहर में श्री सम्भवनाथ महिला व बालिका मण्डल की ओर से जैन क्विज प्रतियोगिता, ज्योति दीप ग्रुप की ओर से म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का शानदार आयोजन हुआ । जिसमें बड़ी संख्या में बालक-बालिकाओं ने भाग लिया । वहीं महोत्सव के अन्तिम कार्यक्रम के रूप में पादर मोहल्ला स्थित प्राचीन श्री महावीर जिनालय में महाआरती व आरती सजावट के साथ ही तीन दिवसीय महोत्सव का समापन हो गया । जिसका संयोजन आर्य संस्कृति जागृति केन्द्र, बाड़मेर ने किया । तीर्थंकर श्री महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक को लेकर जैन श्रीसंघ, बाड़मेर एवं महोत्सव समिति की ओर महोत्सव में दिए सहयोग व सहकार के लिए सभी जैन बन्धुओं व माताओं-बहिनों का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया गया । 
महावीर क्लब की ओर से संघ स्वामीवात्सल्य का हुआ आयोजन 

जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के महामंत्री किशनलाल वडेरा ने बताया कि भगवान श्री महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर श्री महावीर क्लब, बाड़मेर की ओर से वडेरा ग्राउण्ड, अरिहन्त नगर के पास, गडरा रोड़, मार्ग पर सकल जैन समाज बन्धुओं के लिए संघ स्वामीवात्सल्य का आयोजन हुआ । जिसमें बड़ी संख्या जैन समाज के लोगों ने भाग लिया । वहीं श्रीसंघ, बाड़मेर की ओर से श्री महावीर क्लब बाड़मेर का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया गया । 
ASO news Barmer 

शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024

2623वां भगवान महावीर जन्म कल्याणक 21 अप्रैल को

*त्रि-दिवसीय महोत्सव का होगा आयोजन, विराट कवि सम्मेलन 19 को*

*महोत्सव की पत्रिका, पोस्टर व स्टीकर विमोचन 14 अप्रैल को*
बाड़मेर । 11.04.2024 ।  aso news Barmer 
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर, अहिंसा के अवतार *भगवान श्री महावीर स्वामी का 2623वां जन्म कल्याणक महोत्सव 21 अप्रैल* को देश और दुनिया भर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जायेगा । जिस कड़ी में थार नगरी बाड़मेर में जैन श्रीसंघ, बाड़मेर एवं भगवान श्री महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के तत्वावधान में त्रि-दिवसीय महोत्सव के तहत् तकरीबन दो दर्जन कार्यक्रम आयोजित होंगें । जिसकी पत्रिका, पोस्टर व स्टीकर का विमोचन कार्यक्रम 14 अप्रैल को आयोजित होगा ।

*समिति के सह-संयोजक मुकेश बोहरा अमन* ने बताया कि दुनियाभर को अहिंसा, करूणा और मैत्री का मार्ग प्रशस्त करने वाले, जैन धर्म के 24वें तीथंकर भगवान श्री महावीर स्वामी का 2623वां जन्म कल्याणक महोत्सव का तीन दिवसीय कार्यक्रम *समिति संयोजक श्री वीरचन्द वडेरा* के नेतृत्व में आयोजित होंगें । जिसमें प्रथम दिवस 19 अप्रैल को साधु-साध्वी भगवन्तों के मांगलिक प्रवचनों व परमात्मा श्री महावीर स्वामी के महाभिषेक से महोत्सव का आगाज होगा । इन तीन दिनों में विराट कवि सम्मेलन, विशाल भक्ति संध्या सहित जीवदया, पर्यावरण संरक्षण, जैन संस्कृति व धर्म से जुड़े कार्यक्रमों के साथ-साथ 21 अप्रैल को बाड़मेर शहर में विशाल व भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा । 
*समिति के संयोजक वीरचन्द वडेरा* ने बताया कि भगवान महावीर के संदेश व सिद्धान्तों को जन-जन तक पहुंचाने को इस वर्ष त्रि-दिवसीय भगवान श्री महावीर स्वामी जन्म कल्याणक के तहत् विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है । महोत्सव की पत्रिका, पोस्टर व स्टीकर विमोचन 14 अप्रैल को प्रातः 9.30 बजे जैन न्याति नोहरे में *जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के अध्यक्ष श्री अमृतलाल जैन, एडवोकेट* की अध्यक्षता व प्रतिनिधि सभा के सदस्यों व समाज के गणमान्य नगारिकों व माताओं-बहिनों की उपस्थिति में आयोजित होगा । तत्पश्चात् पत्रिका का जैन समाज के परिवारों में वितरण प्रारम्भ होगा । 

त्रि-दिवसीय महोत्सव के भव्य व शानदार बनाने को लेकर विभिन्न प्रकार की तैयारियों व व्यवस्थाओं को अन्तिम रूप दिया जा रहा है । जिसको लेकर *महोत्सव समिति के सह-संयोजक श्री हंसराज कोटडिया, श्री चम्पालाल बोथरा व विभिन्न मण्डलों के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा वृहद् स्तर पर तैयारियां* की जा रही है । 

ASO news Barmer 

शनिवार, 6 अप्रैल 2024

बाड़मेर की पहली निशुल्क प्लांट प्रदर्शनी शनिवार से


दो दिन तक चलेगी,400 से अधिक किस्म के पौधे देखे जा सकते है
बाड़मेर। 06.04.2024 || ASO news 
शनिवार की सुबह बाड़मेर नये अध्याय का आगाज करेंगा। बाड़मेर प्लांट लवर बॉय की ओर से बाड़मेर की पहली प्लांट प्रदर्शनी का शुभारंभ बाड़मेर के रावत त्रिभुवनसिंह एवं सृजन संस्थान की फाउडर इन्दु तोमर करेंगी। सती दाक्षयाणी मन्दिर शिव मुण्डी में 400 किस्मो के पौधे एवं 08 भागों में बटी ये प्रदर्शनी में करीब 60 लोगों की टीम पिछले एक माह से इसकी तैयारियां में जुटी हुई है। प्लांट लवर बॉय के आनन्द डागा बताते है कि ये किसी फूलों की नगरी से कम नही है। बाड़मेर की भौगोलिक परिस्थितियों का अध्ययन करने के बाद 400 किस्मां को चुना गया है। 
छोटे-छोटे प्लांट लगाकर हम घर को कैसे खुबसुरत बनाते हुए इसे कारगार बना सकते है इसकी सारी जानकारी टीम के अनुभवी लोगो द्वारा दी जाएगी। डागा ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि हम लोगो को प्रकृतिक के करीब लाए इसके लिए प्रदर्शनी प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से हम घर-घर एक पौधा लगे इस लक्ष्य को लेकर चल रहे है। दो दिन तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में कई स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थीयों को भी आमत्रिंत किया गया है।