पेज

बुधवार, 29 मई 2024

हमें समझनी होगी पौधों की अहमियत - बोथरा

हम्मीरपुरा व कल्याणपुरा में लगाएं पौधे, परिण्डे व चबूतरे, 
बाड़मेर । 29.05.2024 । ASO NEWS BARMER 
जन कल्याण ट्रस्ट, बाड़मेर की ओर से एक घर एक पौधा अभियान के माध्यम से थार नगरी, बाड़मेर के अलग-अलग माहेल्लों में लगातार पौधारोपण किया जा रहा है । जिस कड़ी में बुधवार को समाजसेवी सम्पतराज बोथरा दिल्ली वाले, वार्ड पार्षद सुनिल सिंघवीं एवं ट्रस्ट अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में कल्याणपुरा व हम्मीरपुरा क्षेत्र में पौधारोपण किया गया । साथ ही मोहल्ले में पेड़ों पर पंछियों के लिए मिट्टी के परिण्डे व चबूतरे लगाएं गए । 
सचिव दीपक जैन ने बताया कि बुधवार को जन कल्याण ट्रस्ट के 1111 पौधे लगाने के संकल्प के अनुसार कल्याणपुरा व हम्मीरपुरा क्षेत्र में अलग-अलग किस्म के 15 पौधे लगाएं गए । ट्रस्ट अध्यक्ष व पर्यावरण को समर्पित कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में एक घर एक पौधा अभियान के माध्यम से नियमित रूप से डोर टू डोर पौधारोपण किया जा रहा है । जहां पौधारोपण कर सम्बन्धित परिवार को पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी दी गई । वहीं पंछियों के लिए परिण्डे व चबूतरे लगाएं गए । पौधारोपण कार्यक्रम को मजबूती प्रदान करने को लेकर भामाशाह आगे आ रहे और ट्रस्ट को बढ़-चढ़कर आर्थिक सहयोग प्रदान कर रहे है । 
समाजसेवी सम्पतराज बोथरा दिल्ली वालों ने कहा कि यह बहुत ही शानदार व सहरानीय कार्य और पहल है । परिवेश में अधिक से अधिक पौधारोपण वर्तमान समय की मांग है । हमें बढ़ते तापमान को देखते हुए पौधों की अहमियत को समझना होगा । पौधे पर्यावरण के शुद्धिकरण के लिए बहुत ही जरूरी है । 
ट्रस्ट अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि ट्रस्ट ने जिस प्रकार 1111 पौधे लगाने का संकल्प लिया है, उसको पूरा करने के लिए पूरी टीम प्रतिबद्ध है और उसी कार्य में दृढ़ता से लगी हुई है । अमन ने कहा कि हम चाहते है कि आने वाले एक-दो वर्षाें में थार नगरी, बाड़मेर ग्रीन नगरी बाड़मेर के रूप में जानी जाएं । यहीं हमारा एकमात्र संकल्प है, जिसके लिए दिन-रात प्रयासरत है ।

इस अवसर पर समाजसेवी सम्पतराज बोथरा दिल्ली वाले, वार्ड पार्षद सुनिल सिंघवीं, ट्रस्ट अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन, सम्पतराज सिंघवीं, केयुप अध्यक्ष प्रकाश पारख, रमेश सिंघवीं, हरीश बोथरा, भरत धारीवाल, नेमीचन्द छाजेड़, दिनेश बोथरा, दानाराम, सहित स्थानीय मोहल्लेवासी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ASO NEWS BARMER 

अति-सुविधावादी जीवन शैली ने बढ़ाई गर्मी - बोहरा

करमूजी की गली व महाबार रोड़ पर लगाएं पौधे, परिण्डे व चबूतरे, 
बाड़मेर । 28.05.2024 । ASO news Barmer 
दुनिया भर में ग्लोबल वार्मिंग व पर्यावरण प्रदूषण जैसी समस्याएं अपना रौद्र रूप दिखा रही है । वहीं थार के रेगिस्तान का तापमान भी सातवें आसमान पर है । जिसको लेकर अलग-अलग तरह से कई जतन किये जा रहे है । जिस कड़ी में जन कल्याण ट्रस्ट, बाड़मेर की ओर से ट्रस्ट अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में अलग-अलग मोहल्लों में पौधारोपण किया जा रहा है । वहीं अबोल पंछियों के लिए लगातार परिण्डे व चबूतरे लगाएं जा रहे है । मंगलवार को करमूजी की गली में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ तथा महाबार रोड़ व जूना केराडू मार्ग पर पंछियों के लिए परिण्डे व चबूतरे लगाएं गए ।
सचिव दीपक जैन ने बताया कि एक घर एक पौधा अभियान के तहत् ट्रस्ट की ओर से डोर टू डोर पौधारोपण किया जा रहा है । साथ ही पंछियों के लिए परिण्डे व चबूतरे लगाएं जा रहे है । जिस क्रम में मंगलवार को भामाशाह जगदीशचन्द बोथरा व भाजपा नेता प्रकाश सर्राफ की उपस्थिति में करमूजी की गली में पौधारोपण किया गया । साथ ही महाबार रोड़ व जूना केराडू मार्ग पर परिण्डे व चबूतरे लगाएं गए ।
ट्रस्ट अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि ग्लोबल वर्मिंग, हीटवेव, पर्यावरण प्रदूषण जैसी समस्याओं के मूल में मनुष्य की अति-सुविधावादी जीवन-शैली ही है । जिसमें व्यक्ति भोग से जुड़ी सुविधाएं तो जुटता जा रहा है परन्तु प्रकुति को भूलता जा रहा है । जिसके चलते असन्तुलन पैदा हो गया है। धरती पर पेड़-पौधों की तादाद बेहद कम है । अमन ने कहा कि ऐसे विपरीत दौर में हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करने की जरूरत है 
इस अवसर पर भामाशाह जगदीशचन्द बोथरा, भाजपा नेता प्रकाश सर्राफ, पारसमल वडेरा, उम्मेद श्रीश्रीमाल, धर्मचन्द संखलेचा, अंकित श्रीश्रीमाल, राहुल संखलेचा, मुकेश खान, दानाराम, सहित स्थानीय मोहल्लेवासी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ASO news Barmer 

*श्री पाबूजी गौशाला दांता में वृहद् पौधारोपण 01 जून को*

*पौधारोपण के लिए लानी होगी जनक्रान्ति - बोहरा*

*श्री विरेन्द्र धाम, करमूजी की गली व महावीर सर्किल पर लगाएं पौधे, परिण्डे व चबूतरे,*

बाड़मेर । 27.05.2024 । aso news Barmer 

थार नगरी, बाड़मेर के बढ़ते तापमान ने सभी प्राणियों को दुविधा में डाल दिया है । जिसको लेकर राहत हेतु अलग-अलग स्तरों व्यापक प्रयास किये जा रहे । ऐसे में जन कल्याण ट्रस्ट बाड़मेर की ओर से ट्रस्ट अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में अबोल पंछियों के लिए लगातार परिण्डे व चबूतरे लगाएं जा रहे है । जिस कड़ी में सोमवार को *श्री वरिेन्द्र धाम, करमूजी की गली व महावीर सर्किल पर परिण्डे, चबूतरे लगाकर एक घर एक पौधा अभियान के तहत् पौधारोपण* किया गया ।  

ट्रस्ट से जुड़े *हरीश बोथरा* ने बताया कि जन कल्याण ट्रस्ट, बाड़मेर की ओर से सोमवार को श्री विरेन्द्र धाम परिसर में पंछियों के लिए मिट्टी के परिण्डे लगाने के साथ-साथ उनके चुग्गे के लिए चबूतरे भी लगाएं गए । परिसर में व्यवस्थापक शंकरलाल धतरवाल व हॉस्टल के विद्यार्थियों ने ट्रस्ट के साथ मिलकर परिसर में अलग-अलग स्थानों पर मिट्टी के परिण्डे व चबूतरे लगाएं । वहीं करमूजी की गली व महावीर सर्किल क्षेत्र में पौधारोपण करते हुए परिण्डे व चबूतरे लगाएं गए । साथ ही उन पौधों, परिण्डों व चबूतरों की सार-संभाल की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की गई । 

*जन कल्याण ट्रस्ट, बाड़मेर के अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन* ने कहा कि ग्लोबल वर्मिंग, हीटवेव, पर्यावरण प्रदूषण जैसी समस्याओं से मुक्ति के लिए पौधारोपण ही एकमात्र रास्ता और सहारा है । जिससे हम अपने पर्यावरण को बेहतर व शुद्ध बना सकते है । वहीं बढ़ते तापमान की समस्या से निजात पा सकते है । अमन ने कहा कि *अधिकतम पौधारोपण के लिए हमें जागरूक होते हुए जनक्रान्ति लाने की महती जरूरत है ।* जन कल्याण ट्रस्ट एक घर एक पौधा अभियान के तहत् लगातार पौधारोपण कर आमजन को जागरूक करने का कार्य कर रहा है । 

इस अवसर पर पारसमल वडेरा, शंकर धतरवाल, उम्मेद श्रीश्रीमाल, धर्मचन्द संखलेचा, सुरेश धारीवाल, हितेश वडेरा, अंकित श्रीश्रीमाल, सोहन संखलेचा, भरत बोथरा, प्रकाश बोहरा, भैरूसिंह, मदन मालू, सहित विरेन्द्र धाम के विद्यार्थी तथा स्थानीय मोहल्लेवासी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*श्री पाबूजी गौशाला दांता में वृहद् पौधारोपण 01 जून को, लगेंगें 101 पौधे*

अध्यक्ष मुकेश अमन ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से थार नगरी बाड़मेर को हरा-भरा बनाने को लेकर एक घर एक पौधा अभियान के तहत् बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जायेगा । जिसका आगाज 01 जून को प्रातः 8.30 बजे श्री पाबूजी गौशाला, दांता से होगा । जहां 101 पौधे लगाएं जायेंगें । वहीं 05 जून को पर्यावरण दिवस के अवसर पर कुशल वाटिका में पौधारोपण किया जायेगा ।
ASO NEWS BARMER