पेज

शनिवार, 29 जून 2024

पर्यावरण संरक्षण में पेड-पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका:- बोहरा

एक घर एक पौधा अभियान के तहत हुआ पौधारोपण, लगाएं अलग-अलग किस्म के 22 पौधे
बाड़मेर। 29.06.2024 । ASO NEWS BARMER 
 थार नगरी, बाड़मेर में घर-घर पौधारोपण को लेकर जन कल्याण ट्रस्ट, बाड़मेर की ओर से एक घर एक पौधा अभियान के माध्यम से लगातार पौधारोपण कर आमजन को पर्यावरण संरक्षण व पौधारोपण के प्रति सजग किया जा रहा है । जिस कड़ी में शनिवार को बाड़मेर शहर, कुशल वाटिका एवं सांसियों का तला में समाजसेवी रमेश छाजेड़, कुशल वाटिका ट्रस्टी चम्पालाल छाजेड़ एवं ट्रस्ट अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया । पौधारोपण कार्यक्रम में अलग-अलग किस्म के 22 पौधे लगाएं गए ।
ट्रस्ट सचिव दीपक जैन ने बताया कि एक घर एक पौधा अभियान में शनिवार को थार नगरी, बाड़मेर शहर में खागल्ल मोहल्ला, महाबार रोड़, सागर हॉस्पीटल स्टेशन रोड़, कुशल वाटिका एवं सांसियों का तला में जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से जन-सहयोग से कुल 22 पौधे लगाएं गए । साथ ही पौधे की सुरक्षा को लेकर उनके ट्री-गार्ड लगाएं गए । तथा सम्बन्धित परिवारों व व्यक्तियों का पौधे की देखभाल की जिम्मेदारी दी गई । 
अभियान संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि परिवेश में अधिक से अधिक पौधारोपण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी और दायित्व है । ऐसे में हमें अधिक से अधिक पौधारोपण की जरूरत है । अमन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में पेड-पौधों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है । जहां अधिक पेड-पौधे होते है, वहां परिवेश शुद्ध व स्वच्छ होता है । 
इस दौरान रमेश छाजेड़, चम्पालाल छाजेड़, मुकेश बोहरा अमन, जोगेन्द्र वडेरा, देवाराम, सुनील आचार्य, अक्षय रामधारी, अशोक राठवां आदि उपस्थित रहे । 


ASO NEWS BARMER 

बुधवार, 26 जून 2024

अधिकतम पौधारोपण से होगा प्राणीमात्र का कल्याण:- एडवोकेट जैन

महावीर वाटिका में हुआ पौधारोपण, लगाएं अलग-अलग किस्म के 25 पौधे
बाड़मेर। 26.06.2024 । थार नगरी, बाड़मेर को हरा-भरा बनाने को लेकर एक घर एक पौधा अभियान के माध्यम से शहर में डोर टू डोर पौधारोपण किया जा रहा है । जिस कड़ी में बुधवार को जैन श्रीसंघ, बाड़मेर द्वारा संचालित महावीर वाटिका में जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के अध्यक्ष एडवोकेट अमृतलाल जैन एवं महामंत्री किशनलाल वडेरा की उपस्थिति में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ । कार्यक्रम में अलग-अलग किस्म के 25 पौधे लगाएं गए । 
अभियान संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि लगेरा रोड़ स्थित श्री महावीर वाटिका के परिसर में बुधवार को पौधारोपण को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुआ । जिसमें वाटिका के बाहरी परिसर में अलग-अलग किस्म के 25 पौधे लगाएं । यह सभी पौधे एडवोकेट अमृतलाल जैन एवं समाजसेवी किशनलाल वडेरा के आर्थिक सहयोग से लगाएं गए । अमन ने बताया कि महावीर वाटिका का सुरम्य वातावरण अपने आप में बहुत ही लाजवाब है जहां पौधारोपण होने से परिवेश में और अधिक सुन्दरता व सौम्यता आयेगी । 
जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के अध्यक्ष एडवोकेट अमृतलाल जैन कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति हमेशा से ही पूजनीय एवं वन्दनीय रही है । हमें भोगवादी पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहकर अपनी गौरवमयी भारतीय संस्कृति की ओर लौटने की जरूरत है । जैन कहा कि पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान के लिए हमें परिवेश में अधिकतम पौधारोपण करने की जरूरत है । अधिकतम पौधारोपण से ही प्राणीमात्र का कल्याण होगा । 

जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के महामंत्री किशनलाल वडेरा ने कहा कि पौधों से जहां परिवेश में रौनक व सुन्दरता आती है, वहीं ये पौधे हमें सकारात्मक उर्जा भी देते है । वडेरा ने कहा कि इस मानसून में प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा तो अवश्य लगाएं । 

इस दौरान जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के अध्यक्ष एडवोकेट अमृतलाल जैन, महामंत्री किशनलाल वडेरा, मोहनलाल घीया, मुकेश बोहरा अमन, जोगेन्द्र वडेरा, सम्पतराज बोथरा, गौतम जैन, भोजराज सिंह आदि उपस्थित रहे । 

मुकेश बोहरा अमन
संयोजक
एक घर एक पौधा अभियान
8104123345

अंतराष्ट्रीय आयोजन में सुशीला देवी ज्ञान विभूषण सम्मान 2024 से हुई सम्मानित


...............ASO NEWS BARMER ….........
देश की राजधानी नई दिल्ली में 23जून को हुए एक अंतरराष्ट्रीय आयोजन में हरियाणा राज्य से करनाल की शिक्षिका श्रीमती सुशीला देवी को
ज्ञान विभूषण सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। जो कि करनाल जिले के घरौंडा ब्लॉक में जे. बी. टी.अध्यापिका के पद पर पर कार्यरत है इनको ये सम्मान शिक्षा जगत में अच्छे कार्य, लेखन और प्रेरणादायी कार्यों के लिए प्राप्त हुआ है।
23जून को देश की राजधानी में धराधाम इंटरनेशनल एवं एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के संयुक्त तत्वधान में दिल्ली में ज्ञान विभूषण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जहां सम्पूर्ण भारत से सिर्फ 30 लोगो को यह सम्मान संस्था की तरफ से दिया गया ..संस्था के पदाधिकारियो ने बताया कि हजारो की संख्या मे से सिर्फ 30 लोगो को चुना गया जिसमें हरियाणा से 4 सदस्य चुने गए सभी अपने अपने कार्य क्षेत्र में अति कुशलता से कार्य कर रहे है वे सभी बधाई के पात्र है। सुशीला देवी ने बताया कि वो खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानती है कि उन्हें ये सम्मान मिला।
उन्होने संस्था की चयन समिति और खासतौर पर धराधाम इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ सौहर्द शिरोमणि जी को धन्यवाद दिया।इस समारोह के लिए डॉ सौरभ शिरोमणि जी जी एक ऐसा व्यक्तित्व रखते है जो समाज को एक नई दिशा देने का निरंतर कार्य कर रहे हैं और वे बधाई के पात्र है।इस अवसर पर सुशीला देवी के परिवार, धर्मचंद आचार्य केकड़ी विश्व शान्ति पुरस्कार से सम्मानित, श्री शैलेश भाई प्रजापति फाउंडर शिक्षा सागर फाउन्डेशन गुजरात, नसीम बानो अंतराष्ट्रीय मंच संचालिका, श्री नन्दी बहुगुणा अंतर्राष्ट्रीय शिक्षिका, सुश्री किरण राणावत भीलवाड़ा, श्री मति आरती मीणा नारी तुझे सलाम अंतराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित, सुश्री निधि प्रजापत राजस्थानी अभिनेत्री एवम मॉडल और अनेक शुभचिंतकों ने अपने शुभकामना संदेश भेजकर बधाई दी।

शनिवार, 22 जून 2024

श्रीमती सुशीला देवी ज्ञान विभूषण सम्मान होगी सम्मानित

*नई दिल्ली में 23 जून को श्रीमती सुशीला देवी ज्ञान विभूषण सम्मान होगी सम्मानित* ...
......….... ASO news barmer......................

धरा धाम के संस्थापक अध्यक्ष सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय जी के कुशल नेतृत्व मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के सहयोग से आगामी 23 जून 2024 को नई दिल्ली में हरियाणा की जे.बी. टी.अध्यापिका श्रीमती सुशीला देवी को ज्ञान विभूषण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।इस कार्यक्रम में हरियाणा से केवल 4 सदस्य ही चयनित किए गए हैं।
ये कार्यक्रम पूरे भारत वर्ष से 30 प्रतिभावान असाधारण महानुभावों, विद्वतजनों को एक विशेष सात सदस्यीय चयन समिति ने चयन किया है जो सर्व धर्म सौहार्द, विश्व, शांति, एकता अखंडता संप्रभुता सद्भावना भाईचारे नैतिकता ईमानदारी मानवता के क्षेत्र में अप्रतिम योगदान दे रहे हैं उन्हें ज्ञान विभूषण पुरस्कार से नवाजा जाएगा। 

सौहार्द शिरोमणि संत डॉ सौरभ पाण्डेय जी के द्वारा विगत ढाई दसक से सर्व धर्म समभाव सौहार्द प्रेम शांति पर अनोखा कार्य किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की खूबसूरती यह है की इस दौरान देश भर से आए प्रबुद्ध जनों को जीवनोपयोगी समाजोद्धार कथा सुनाई जाएगी तदुपरांत एक प्रश्नोत्री सत्र भी रखा जायेगा।ऐसे में सर्व धर्म सौहार्द समभाव की प्रेरणा प्रकाश पुंज पूरे विश्व में दिव्य ज्योतिमान होगा। इस कार्यक्रम का संयोजन दिव्य प्रेरक कहानियाँ मानवता अनुसंधान केंद्र के निदेशक राष्ट्र लेखक डॉ अभिषेक कुमार एवम डा सूर्य प्रकाश पाण्डेय, डा.प्रेम प्रकाश , डा नारायण यादव, डा एहसान अहमद, डा .रश्मि शर्मा, डा पूजा निगम, डा रागिनी पाण्डेय,आदि के अयोजकत्व में किया जा रहा है।