पेज

गुरुवार, 25 जुलाई 2024

पौधारोपण के प्रति बढ़ रहा रूझान व रूचि:- बोहरा

एक घर एक पौधा अभियान के तहत् हुआ पौधारोपण कार्यक्रम, लगाएं अलग-अलग किस्म के 30 पौधे
बाड़मेर। 25.07.2024 । ASO NEWS BARMER 

जन कल्याण ट्रस्ट, बाड़मेर की ओर से थार नगरी बाड़मेर को हरा-भरा बनाने को लेकर लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। जिस कड़ी में गुरूवार को पर्यावरण कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में राउप्रावि सांसियों का तला एवं शहर में कल्याणपुरा में एक घर एक पौधा अभियान के तहत् पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ । जिसके तहत् अलग-अलग किस्म के 30 पौधे लगाएं गए । 
ट्रस्ट से जुड़े राजेश जोशी ने बताया कि जन कल्याण ट्रस्ट, बाड़मेर की ओर से एक घर एक पौधा अभियान के माध्यम से तय लक्ष्य को लेकर अलग-अलग स्थानों पर लगातार पौधारोपण का पर्यावरण का कार्य किया जा रहा है । जिस कड़ी में गुरूवार को राउप्रावि सांसियों का तला व शहर में कल्याणपुरा मोहल्ले में 30 से अधिक पौधे लगाएं गए । साथ ही सम्बन्धित परिवारों व विद्यालय में विद्यार्थियों को पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी दी गई ।
जन कल्याण ट्रस्ट, बाड़मेर के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि पौधारोपण के प्रति बढ़ती रूचि व रूझान अच्छे संकेत है कि आने दशक में थार का मरूस्थल अपनी लाजवाब हरियाली के लिए जाना व पहचाना जायेगा । अमन ने कहा कि थार में बढ़ रहा तापमान हमारे लिए आने वक्त का संकेत है । ऐसे में हमें आज ही सजग होकर बेहतर कल के लिए अधिकतम पौधारोपण करने व उन्हें संरक्षित करने की जरूरत है । 
इस दौरान प्रधानाध्यापिका श्रीमती गुंजन आचार्य, मुकेश बोहरा अमन, राजेश जोशी, उषा जैन, चन्द्रकला सिहाग, सीमा शर्मा, रिया शर्मा, ममता गोयत, सुभिता व नेमीचन्द छाजेड़, संदीप गोलेच्छा आदि उपस्थित रहे । 

ASO NEWS BARMER 

शनिवार, 20 जुलाई 2024

41वें जन्मदिन पर पौधारोपण कर बांटे 241 पौधे, गांव में घर-घर लगे पौधे

परहित में है मनुष्य जीवन की सार्थकता:- बोहरा

241 बच्चों को बांटे स्कूली बैग, बच्चों में खुशी का आलम

बाड़मेर। 20.07.2024 । ASO NEWS BARMER 
थार नगरी बाड़मेर को हरा-भरा बनाने को लेकर लगातार पौधारोपण सहित जनहित व परहित के कार्य में सलंग्न सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन के 41वें जन्मदिवस पर शनिवार को जन कल्याण ट्रस्ट, बाड़मेर की ओर से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सांसियों का तला में पौधारोपण कर ग्रामीणों व बच्चों को 241 पौधे वितरित किये गये । वहीं अमन की प्रेरणा व मेहता बुक डिपों के सौजन्य से 241 बच्चों को स्कूली बैग वितरित किये गये । 
ट्रस्ट से जुड़े राजेश जोशी ने बताया कि जन कल्याण ट्रस्ट, बाड़मेर के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन के 41वें जन्मदिवस पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला में पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ । जिसके तहत् विद्यालय पसिर में पौधारोपण के साथ-साथ ग्रामीणों व बच्चों को 241 पौधे वितरित किये गये । वहीं मेहता बुक डिपो, बाड़मेर के सौजन्य से विद्यालय के 241 बच्चों को स्कूली बैग वितरित किये गये । स्कूली बैग को पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी की छा गई । विद्यालय परिवार की ओर से मेहता बुक डिपो के मालिक मदनलाल मेहता का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया गया । वहीं कार्यक्रम में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई । 
ट्रस्ट अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि मनुष्य जीवन का अवसर अपने-आप किसी वरदान से कम नही है । ऐसे में हमें इस अल्प व बेशकीमती जीवन को समझने की जरूरत है और जीवन को जनहित व परहित में समर्पित कर देना ही जीवन की सच्ची सार्थकता है । प्राणीमात्र का कल्याण ही मनुष्य के जीवन का लक्ष्य होना चाहिये । 
इस दौरान प्रधानाध्यापिका श्रीमती गुंजन आचार्य, मुकेश बोहरा अमन, राजेश जोशी, डालूराम सेजू, उषा जैन, चन्द्रकला सिहाग, सीमा शर्मा, रिया शर्मा, ममता गोयत, सुभिता, एसएमसी उपाध्यक्ष सामीर खान, शकूर खान सहित ग्रामीण व बच्चे उपस्थित रहे । 


ASO NEWS BARMER 

मानसून पौधारोपण के लिए उचित व अनुकूल समय:- बोहरा


एक घर एक पौधा अभियान के तहत् हुआ पौधारोपण, अभियान में अब तक लगे 600 पौधे 

बाड़मेर। 18.07.2024 । ASO NEWS BARMER 
थार नगरी बाड़मेर को हरा-भरा बनाने को लेकर जन कल्याण ट्रस्ट, बाड़मेर की ओर से एक घर एक पौधा अभियान के माध्यम से लगातार पौधारोपण किया जा रहा है । जिस कड़ी में गुरूवार को रेन बसेरा चिकित्सालय के पीछे द्वितीय व सप्तमी गली तथा वार्ड संख्या 10 में अभियान संयोजक मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया । पौधारोपण कर पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी दी गई व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया । 

ट्रस्ट से जुड़े हरीश बोथरा ने बताया कि जन कल्याण ट्रस्ट, बाड़मेर अपने संकल्प के मुताबिक थार नगरी, बाड़मेर को हरा-भरा बनाने को लेकर बड़े स्तर पर डोर टू डोर पौधारोपण कर आमजन को जागरूक कर रहा है । जिसके चलते पौधारोपण की मांग बढ़ती जा रही है । जहां गुरूवार को रेन बसेरा चिकित्सालय के पीछे द्वितीय व सप्तमी गली तथा वार्ड संख्या 10 में अभियान संयोजक मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व व मोहल्लेवासियों की उपस्थिति में पौधारोपण किया गया । साथ ही सबको पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलवाया गया ।

संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि बाड़मेर शहर की गलियों में लहलहा रहे हरे भरे पेड़-पौधे देखकर मन को बहुत सुकून मिलता है । हमारा संकल्प है कि हम आने वाले कुछ ही वर्षाें में थार नगरी को ग्रीन नगरी बनाकर ही दम लेंगें । अमन ने कहा कि मानसून का यह समय पौधारोपण के लिए बहुत ही उचित व अनुकूल समय है । ऐसे में हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करने की जरूरत है । 

इस दौरान अशोक सिंघवीं विशाला वाले, मुकेश बोहरा अमन, सम्पतराज बोथरा, रमेश बोहरा भूणिया, हरीश बोथरा, ललित बोहरा सहित मातृशक्ति व बच्चे उपस्थित रहे ।