पेज

सोमवार, 28 अक्टूबर 2024

प्रकृति के प्रति सकारात्मक नजरिया बेहद जरूरी :- धारीवाल

एक घर एक पौधा अभियान के तहत् लगाएं पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बाड़मेर । 27.10.2024 । ASO NEWS BARMER 
थार नगरी, बाड़मेर को हरा-भरा बनाने को लेकर जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से एक घर एक पौधा अभियान के माध्यम से लगातार पौधारोपण किया जा रहा है । जिस कड़ी में रविवार को खरतरगच्छ जैन श्रीसंघ व चातुर्मास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष अशोक धारीवाल, छाजेड़ परिवार मण्डल, बाड़मेर के अध्यक्ष केवलचन्द छाजेड़ तथा अभियान संयोजक मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में शहर के हम्मीरपुरा स्थित श्री जिन कान्तिसगार सूरी आराधना भवन के आगे व छोटी ढ़ाणी मोहल्ले में पौधारोपण किया गया । तथा आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया । 
जन कल्याण संस्थान अध्यक्ष व अभियान संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि जन कल्याण संस्थान की ओर से थार नगरी, बाड़मेर को हरा-भरा बनाने को लेकर लगातार एक घर एक पौधा अभियान के माध्यम से शहर भर में अलग-अलग स्थानों पर पौधारोपण किया जा रहा है । जिस कड़ी में रविवार को आराधना भवन के आगे तथा छोटी ढ़ाणी मोहल्ले में पौधारोपण किया गया । इस दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया । 
खरतरगच्छ जैन श्रीसंघ व चातुर्मास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष अशोक धारीवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी सजगता बहुत जरूरी हो गई है । दिनों-दिन प्रदूषण आदि बढ़ रहे है, जो प्राणी मात्र के लिए बेहद घातक है । ऐसे में हमें अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण को शुद्व करने की आवश्यकता है । धारीवाल ने कहा कि प्रकृति के प्रति सकारात्मक नजरिया रखना समय की सबसे बड़ी जरूरत है ।

छाजेड़ परिवार मण्डल, बाड़मेर के अध्यक्ष केवलचन्द छाजेड़ ने कहा कि पौधारोपण बहुत ही नेक व अच्छा कार्य है । हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर व उन्हें संरक्षित करने की जरूरत है । छाजेड़ ने कहा कि अल्प वनस्पति वाले मरूस्थलीय क्षेत्र में पौधारोपण बहुत जरूरी है । 

इस दौरान अशोक धारीवाल, पवन छाजेड़, रमेश धारीवाल, कुशल वाटिका के ट्रस्टी व छाजेड़ परिवार मण्डल, बाड़मेर के अध्यक्ष केवलचन्द छाजेड़, केयुप अध्यक्ष प्रकाश पारख, पी. डी. मालू, पर्यावरण कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन, अशोक संखलेचा टेन्ट, दीपू बोहरा, अशोक संखलेचा भूणिया, कल्पेश छाजेड़, नरेश छाजेड़, गोविन्द पुरोहित आदि उपस्थित रहे । 

ASO NEWS BARMER 

शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024

सहयोग सेवार्थ फाउन्डेशन भीलवाडा ने जरूरतमंद परिवारों को वस्त्र वितरित किए।।

सहयोग सेवार्थ फाउन्डेशन भीलवाडा ने जरूरतमंद परिवारों को वस्त्र वितरित किए।।

===========ASO NEWS BARMER========
        आज सहयोग सेवार्थ फाउन्डेशन भीलवाडा के सहयोग से भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिले मे जरूरतमंद परिवारों को वस्त्र वितरित किए गए। भीलवाडा जिले के भोली ग्राम में जरूरतमंद महिलाओं, लड़कियों को साडिया, सलवार सूट, टी शर्ट, चुन्निया एवम पुरुषो को पेंट शर्ट आदि वितरित किए गए जिसमे मुख्य अतिथि श्री मति पिंकी खटीक,अध्यक्षता श्री धर्मचंद आचार्य केकड़ी प्रबोधक एवम विशिष्ठ अतिथि सुश्री अनीता सुथार थे। साथ ही चित्तौड़गढ़ जिले के ग्राम फलोदी एवम बस्सी चौराहे पर जरूरतमंद परिवार के पुरुषो, महिलाओं,लड़कियों, लडको को पेंट, शर्ट, साडिया, टॉपर, शॉल, जाकेट, आदि वस्त्र वितरित किए गए जिसमे मुख्य अतिथि श्री मति किरण राजोरा नर्सिंग अधिकारी फलोदी गंगरार,अध्यक्षता श्री धर्मचंद आचार्य प्रबोधक एवम विशिष्ठ अतिथि श्री भेरू लाल रैगर पूर्व वार्ड पंच फलोदी थे।
सहयोग सेवार्थ फाउन्डेशन भीलवाडा के सचिव श्री गोपाल विजयवर्गीय ने बताया कि प्रति वर्ष भीलवाडा एवम चित्तौड़गढ़ जिले मे जरूरतमंद परिवारों , ग्रामीणों ओर स्कूलों को फाउन्डेशन के माध्यम से निशुल्क वस्त्र, जूते, चप्पल, शिक्षण सामग्री पेन, पेंसिल, रबड़, शार्पनर, कॉपी, नोट बुक, जर्सी, स्वेटर एवम जरूरतमंद विद्यालय को पंखे आदि वितरीत किए जाते हैं। एवम जरूरतमंद लोगों को आवश्यकता अनुसार निशुल्क ब्लड ( रक्त), प्लाज्मा, प्लेटरेट्स उपलब्ध करवाया जाता है और लोगो का जीवन बचाया जाता है। इस बाबत संस्थान द्वारा अभियान चलाकर विशाल ब्लड डोनेशन कैंप, निशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित किए जाते है जिसमे दवाइया निशुल्क उपलब्ध करवाई जाती हैं ओर जरूरतमंद व्यक्ति के आपरेशन का खर्च भी संस्थान द्वारा वहन किया जाता है।।

ASO NEWS BARMER 

गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024

पौधे परिवेश की शान, सजीवों के प्राण :- डॉ. मालू

शहर में अलग-अलग स्थानों पर लगाएं पौधे, एक घर एक पौधा अभियान के तहत् हुआ पौधारोपण
बाड़मेर । 16.10.2024 । ASO NEWS BARMER 

जन कल्याण ट्रस्ट, बाड़मेर की ओर से थार नगरी, बाड़मेर को हरा-भरा बनाने को लेकर एक घर एक पौधा अभियान के माध्यम से शहर भर में अलग-अलग स्थानों पर लगातार पौधारोपण किया जा रहा है । जिस कड़ी में बुधवार को वार्ड संख्या-13, जामेजी की गली, छोटी ढ़ाणी, जटियों का पुराना वास आदि स्थानों पर डॉ. भरत मालू, श्री कुस्टमल जैन व अभियान संयोजक मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में भामाशाह जोगेश मेहता के आर्थिक सहयोग से डोर टू डोर पौधारोपण किया गया । पौधारोपण कार्यक्रम में अलग-अलग किस्म के 15 पौधे लगाएं गए । 
ट्रस्ट अध्यक्ष व अभियान संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि जन कल्याण ट्रस्ट, बाड़मेर की ओर से भामाशाहों व जन सहयोग से एक घर एक पौधा अभियान के तहत् थार नगरी, बाड़मेर में लगातार पौधारोपण किया जा रहा है । जिसमें बुधवार को वार्ड संख्या-13, जामेजी की गली, छोटी ढ़ाणी व जटियों का पुराना वास में पौधारोपण किया गया । जिसके तहत् 15 पौधे लगाएं गए । अमन ने बताया कि भामाशाह श्री जोगेश मेहता के सहयोग से पौधारोपण किया जा रहा है । 
पौधारोपण करते हुए डॉ. भरत मालू ने कहा कि हर घर के आगे पौधे लगाने का यह अभियान बहुत ही अच्छा व प्रशंसनीय है । इससे जहां परिवेश में पौधों की उपस्थिति बढ़ेगी वहीं आमजन को पौधारोपण के प्रति प्रेरणा भी मिलेगी । डॉ. मालू ने कहा कि सही मायनों में पौधे परिवेश की शान है । वहीं यही पौधे सजीवों के प्राण भी है । ऐसे में हमें अधिक से अधिक पौधारोपण कर उन्हें संरक्षित करने की जरूरत है । 

इस दौरान डॉ. भरत मालू, कुस्टमल बोथरा, पर्यावरण कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन, मांगीलाल छाजेड़, जोगेश मेहता, गौरव बोथरा, कपिल छाजेड़, रिन्कू बोथरा, महावीर जैन, कपिल जैन सहित युवासाथी व मोहल्लेवासी उपस्थित रहे । 

ASO NEWS BARMER 

गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024

स्वच्छता रैली व श्रमदान सहित प्रतियोगिताएं हुई आयोजित, विजेताओं को बांटे पुरस्कार

स्वच्छ व नशामुक्त आदर्श गांव महात्मा गांधी का सपना :- बोहरा
बाड़मेर । 02.10.2024 । ASO NEWS BARMER 
सबको श्रम, स्वच्छता, नशामुक्ति व सदैव सत्य का मार्ग प्रशस्त करने वाले राष्ट्रनायक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बुधवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सांसियों का तला, बाड़मेर में प्रधानाध्यापिका श्रीमती गुंजन आचार्य एवं स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में स्वच्छता व नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित हुआ । जिसके तहत् विद्यालय परिसर में श्रमदान किया गया । वहीं स्वच्छता रैली व विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्वच्छता व नशामुक्ति का संदेश दिया । 
शिक्षक डालूराम सेजू ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जन्म-जयंती पर सांसियों का तला विद्यालय में स्टाफ व विद्यार्थियों ने राष्ट्रपिता बापू व लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की और श्रमदान कर विद्यालय परिसर को स्वच्छ व सुन्दर बनाया। वहीं स्वच्छता को आदत बनाने को लेकर स्वछच्ता रैली का आयोजन हुआ । जिसकके माध्यम से बच्चों ने अपने गांव को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के साथ-साथ नशामुक्त बनाने का संदेश दिया । इस कड़ी में स्वच्छता को लेकर चित्रकला, प्रश्नोतरी व निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ । जिसमें अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । 
स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताये पथ पर चलें और देश के अच्छे नागरिक बनकर राष्ट्र की सेवा करें । वहीं हम स्वच्छता जैसी आदत को जीवन का हिस्सा बनाएं और अपने घर-परिवेश आदि को साफ-सुथरा व सुन्दर बनाएं । अमन ने कहा कि स्वच्छ व नशामुक्त आदर्श गांव बापू का सपना था । वे हमेशा सशक्त गांव की कल्पना करते थे । हम सभी एकजुट होकर अपने गांव को स्वच्छ व नशामुक्त बनाएं । 
कार्यक्रम में श्रीमती उषा जैन के निर्देशन में चित्रकला, प्रश्नोतरी व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । इस दौरान प्रधानाध्यापिका श्रीमती गुंजन आचार्य, मुकेश बोहरा अमन, डालराम सेजू, श्रीमती उषा जैन, श्रीमती ममता गोयत, अली मोहम्मद सहित बच्चे उपस्थित रहे । 

ASO NEWS BARMER