पेज

मंगलवार, 31 दिसंबर 2024

जल चेतना अभियान 01 जनवरी से, वार्ड संख्या 09 जूना केराडू मार्ग से होगा आगाज

अभियान से जन-जन में पेयजल संरक्षण के प्रति आयेगी जागरूकता :-बोहरा

बाड़मेर । 31.12.2024 । ASO NEWS BARMER
बाड़मेर शहर में पेयजल के खुले नलों से व्यर्थ बहने वाले पानी की रोकथाम को लेकर 01 जनवरी बुधवार नूतन वर्ष से जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व जल चेतना अभियान का आगाज शहर के वार्ड संख्या 09 जूना केराडू मार्ग से किया जायेगा। जिसको लेकर बुधवार को प्रातः 9.00 बजे जल चेतना अभियान के पोस्टर विमोचन के बाद वार्ड संख्या 09 में पेयजल के खुले नलों पर वॉल लगाये जायेंगें। 
अभियान के संयोजक हरीश बोथरा ने बताया कि जल चेतना अभियान के माध्यम से प्रारम्भिक तौर पर वार्ड संख्या 09 एवं 10 में खुले पेयजल नलों पर वॉल लगाए जायेंगें। ताकि पेयजल के नलों से सड़कों पर व्यर्थ बहने वाले जल को रोका जा सकें तथा दूरी व चढ़ाई वाले स्थानों पर पर्याप्त जल सप्लाई मिल सके । अभियान में डोर-टू-डोर सम्पर्क कर खुले नलों पर वॉल लगाने का कार्य किया जायेगा । 
संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि जल चेतना अभियान के माध्यम से आमजन में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता आयेगी वहीं पेयजल के खुले नलों पर वॉल लगने का भी महत्वपूर्ण कार्य हो सकेगा। और साथ ही पेयजल किल्लत से भी निजात मिलने की गुंजाईश बनेगी। अमन ने कहा कि नूतन वर्ष की पहली सुबह से थार नगरी, बाड़मेर में जल को संरक्षित करने को लेकर नई क्रान्ति की शुरूआत होगी, जो जन-जन को पानी है अनमोल के प्रति सजग करेगी। 

ASO NEWS BARMER 

महिलाओं को बांटे ऊनी कम्बल, 60 से अधिक महिलाएं हुई लाभान्वित

महिला परिवार की धुरी, सशक्तिकरण से आयेगा बदलाव :- बोहरा
महिला मंच, सांसियों का तला की बैठक हुई आयोजित, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

बाड़मेर। 30.12.2024। ASO News Barmer 
 राजस्व गांव सांसियों का तला के सर्वांगीण विकास व उत्थान को लेकर संचालित अभियान ग्रामोदय के तहत् जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से अभियान संयोजक मुकेश बोहरा अमन एवं रामू, राणी आदि प्रमुख महिलाओं की उपस्थिति में महिला मंच, सांसियों का तला की बैठक आयोजित हुई। जिसमें जीवन के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं इस दौरान महिलाओं को ऊनी कम्बल वितरित किये गये।
महिला मंच सदस्य रामू ने बताया कि सांसियों का तला में स्वच्छता, नशामुक्ति, मांसाहार त्याग, शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण आदि मुद्दों को लेकर अभियान ग्रामोदय के तहत् संयोजक मुकेश अमन के मार्गदर्शन में महिला मंच की बैठक आयोजित हुई। जिसमें 60 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। बैठक में सभी महिलाओं ने अपने-अपने विचार रखे और कहा कि जीवन में सकारात्मक बदलाव बहुत जरूरी है। वहीं बैठक में महिलाओं को ऊनी कम्बलों का वितरण किया गया। बैठक में सभी महिलाओं ने स्वच्छता व मांसाहार त्याग का संकल्प लिया। 
जन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष व अभियान ग्रामोदय के संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि महिलाएं घर-परिवार की धुरी होती है। वे घर-परिवार का जिस प्रकार व जैसा संचालन करती है, घर-परिवार भी उसी दिशा में आगे बढ़ता है। ऐसे में स्वयं महिलाओं को सशक्त होने की जरूरत है। सशक्त महिला से ही सशक्त घर-परिवार की कल्पना की जा सकती है। 
महिला मंच, सांसियों का तला की बैठक में रामू, राणी, चम्पा, गंगा, मनीषा, लक्ष्मी, पवनी, सीमा, मांगली, चमेली, सुगणी, ममता, करीना, वीणा, गीता आदि महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित रही। 

ASO NEWS BARMER 

रविवार, 29 दिसंबर 2024

बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा बहुत जरूरी :- मुथा

125 से अधिक जैन प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, जैन समाज के गणमान्य नगारिक रहे उपस्थित

बाड़मेर में कोचिंग सेन्टर के लिए श्री नाकोड़ा जैन तीर्थ की घोषणा पर जताई खुशी 

बाड़मेर । 29.12.2024 । ASO NEWS BARMER 
जैन समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने को लेकर रविवार को जैन जागृति मंच, बाड़मेर की ओर से 23वां जैन प्रतिभावान मेडल सम्मान समारोह श्री नाकोड़ा जैन तीर्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री रमेश मूथा के मुख्य आतिथ्य एवं जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के अध्यक्ष एडवोकट अमृतलाल जैन की अध्यक्षता, न्यायिक सेवा में नवचयनित श्रीमती निकिता जैन व सहायक आयुक्त, कस्टम विभाग केवलचन्द छाजेड़ के विशिष्ट आतिथ्य में श्री गुणसागर सूरी साधना भवन के पावन प्रांगण में आयोजित हुआ। समारोह में जैन समाज के गणमान्य नगारिकों की उपस्थिति में 125 से अधिक जैन प्रतिभाओं को गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। 
मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि समारोह का आगाज प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ परमात्मा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व नवकार मंत्र के साथ हुआ। तत्पश्चात मंच की ओर से अतिथियों का साफा, माला, तिलक से बहुमान किया गया। मंच के अध्यक्ष मांगीलाल संखलेचा ने अध्यक्षीय उद्बोघन देते हुए विगत 26 वर्षां से जैन जागृति मंच, बाड़मेर की ओर से संचालित हो रही गतिविधियों व कार्यां की जानकारी दी तथा अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में अतिथियों के कर कमलों से बाड़मेर जैन समाज की प्रतिभाओं को गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान दौरान विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के प्रति सजगता व कार्य करने की महती आवश्यकता है। 

समारोह मंच के संस्थापक संरक्षक डॉ. बंशीधर तातेड़ ने मंच के कार्यां व उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि हम चाहते है कि मंच के माध्यम से बाड़मेर जैन समाज के विद्यार्थियों के लिए कुछ विशिष्ट कार्यां का संलाचन किया जाये माध्यम से उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद मिल सके। डॉ. तातेड़ ने अपने उद्बोधन में मंच की ओर से श्री नाकोड़ा जैन तीर्थ मेवानगर की ओर से साधारण सभा में बाड़मेर जैन समाज के बच्चों के लिए कोचिंग हेतु 7 करोड़ रूपये की राशि के आंवटन पर नाकोड़ा जैन तीर्थ ट्रस्ट मण्डल, बाड़मेर के समस्त नाकोड़ा ट्रस्टियों व जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के अध्यक्ष अमृतलाल जैन का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। 

समारोह के मुख्य अतिथि श्री नाकोड़ा जैन तीर्थ के अध्यक्ष रमेश मुथा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हमें अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र पर ध्यान देने की महती आवश्यकता है। वहीं विद्यार्थियों को अपनी चेतना को जगाने एवं स्वयं पर भरोसा पैदा करने की आवश्यकता है। वर्तमान के प्रतियोगी युग में स्वप्रेरित व जागरूक विद्यार्थी ही कामयाबी की मंजिल को प्राप्त करता है। साथ ही श्री मुथा ने बाड़मेर में शिक्षा के क्षेत्र में जैन जागृति मंच की ओर से किये जा रहे कार्यां की सहराना की। 
समारोह की अध्यक्षता करते हुए जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के अध्यक्ष एडवोकेट अमृतलाल जैन ने कहा कि श्री नाकोड़ाजी जैन में साधारण सभा में बाड़मेर में कोचिंग के लिए पारित 7 करोड़ रूपये की राशि का प्रस्ताव मूल रूप से जैन जागृति मंच,बाड़मेर के अध्यक्ष व नाकोड़ा ट्रस्टी मांगीलाल संखलेचा का था, जिसका सभी ट्रस्टियों ने समर्थन व सहयोग किया । जिसे मैने साधारण सभा में व्यवस्थित पैरवी के साथ विस्तार से रखा। जिसे साधारण सभा ने स्वीकृति प्रदान दी। यह बाड़मेर के विद्यार्थियों के लिए बहुत बड़ी व अच्छी घोषणा है । जैन ने कहा कि अब बाड़मेर के विद्यार्थियों के लिए यह कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ हो और जिसको बच्चों को लाभ मिल सके। कोचिंग संचालन कार्य के लिए श्री जैन ने जैन जागृति मंच के नाम की मांग रखकर पैरवी की। 

समारोह में मैडल सौजन्य परिवार से गेनीराम धारीवाल, विशिष्ट अतिथि केवलचन्द छाजेड़, न्यायिक सेवा में नवचयनित श्रीमती निकिता जैन ने अपने विचार रखते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और बधाई दी। 

कार्यक्रम का संचालन मंच सचिव मुकेश बरड़िया ने किया। वहीं समारोह के समापन पर मंच के परामर्शदाता किशनलाल वडेरा ने आगन्तुक मेहमानों व जैन समाज के सभी बन्धुओं, मैडल लाभार्थी श्रद्धेय श्री कन्हैयालाल-श्रद्धेय श्रीमती लेहरीदेवी की स्मृति में श्री गेनीराम-सुमित्रादेवी, श्री सुरेशकुमार-उषादेवी, श्री प्रवीणकुमार-कवितादेवी, मिली, दीवित एवं समस्त कोजोणी धारीवाल परिवार बाड़मेर-मुम्बई व स्थान उपलब्ध करवाने के लिए अचलगच्छ जैन श्रीसंघ, बाड़मेर का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। 

समारोह में श्री नाकोड़ा जैन तीर्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री रमेश मूथा के मुख्य आतिथ्य एवं जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के अध्यक्ष एडवोकट अमृतलाल जैन की अध्यक्षता, न्यायिक सेवा में नवचयनित श्रीमती निकिता जैन व सहायक आयुक्त, कस्टम विभाग केवलचन्द छाजेड़, मंच अध्यक्ष मांगीलाल संखलेचा, डॉ. बी. डी. तातेड़, किशनलाल वडेरा, वीरचन्द वडेरा, प्रो. सम्पतराज जैन, भूरचन्द बोहरा, बंशीधर वडेरा, वीरचन्द भंसाली, मांगीलाल गोठी, रामलाल जैन, मुकेश बोहरा अमन, कैलाश बोहरा, जितेन्द्र बांठिया, मुकेश बरड़िया, सुरेश वडेरा, बाबुलाल बोहरा, सुरेश धारीवाल, सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के गणमान्य नगारिक व सम्मानित होने वाले व उनके अभिभावक उपस्थित रहे।  

ASO NEWS BARMER