पेज

रविवार, 27 अप्रैल 2025

भीषण गर्मी में परिण्डों से पंछियों को मिलेगी राहत :- बोहरा ASO NEWS BARMER

पंछियों की जल सेवा में लगाएं परिण्डे, जीवदया का दिया संदेश
बाड़मेर 27 अप्रैल 2025। ASO News Barmer 
थार नगरी, बाड़मेर में जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर व विघ्नहरा जिरावल्ला पार्श्वनाथ सामायिक महिला मण्डल की ओर से परिण्डा अभियान के तहत् रविवार को पंछियो की जल सेवा को लेकर रेन बसेरा के पीछे श्री विघ्नहरा जिरावल्ला पार्श्वनाथ जिनालय में वरिष्ठ नागरिक बाबुलाल जैन एवं संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व परिण्डा कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिनालय सम्मुख स्थित चबूतरे पर परिण्डे लगाएं गए। और मण्डल की महिलाओं को परिण्डे वितरित किये गये।
परिण्डा कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष मुकेश अमन ने कहा कि भगवान महावीर के ‘‘जिओ और जीने दो’’ के अमर वाक्य में जीवों के प्रति दया व करूणा का ही संदेश है। अमन ने कहा कि भीषण के दौर में अलग-अलग स्थानों पर लगे मिट्टी के परिण्डों से पंछियों को काफी राहत मिलेगी। और इससे हर नागरिक को जीवदया के कार्यां के लिए प्रेरणा मिल सकेगी। 
कार्यक्रम के दौरान सामायिक महिला मण्डल की ओर से संस्थान को जीवदया निमित आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। इस दौरान बाबुलाल जैन, मुकेश अमन, जोगेन्द्र वडेरा, प्रवीण बोहरा, प्रवीण जैन, नवल बोहरा, रेखा देवी, मोहिनी देवी, पदी देवी, शान्ति देवी, मटकों देवी, मन्जू देवी सहित सामायिक मण्डल की माताएं-बहिनें उपस्थित रही। 


ASO News Barmer 

शनिवार, 26 अप्रैल 2025

पहलगाम में आंतकवादी हमले के विरोध में आचार्य समाज का कैंडल मार्च : ASO NEWS BARMER

बाड़मेर/26.04.2025
पहलगाम में आतंकियों द्वारा निर्दोष हिन्दुओं की निर्मम हत्या के विरोध में श्री आचार्य समाज द्वारा आक्रोश रैली का आयोजन किया गया और
शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
 जिसमें श्रीमति मंजू देवी बाघमार महिला बाल विकास राज्य मंत्री राजस्थान सरकार और श्रीमान आदुराम जी मेघवाल (चौहटन विधायक ) व श्री चंपत भंवरिया पर गादान मंडल अध्यक्ष , श्रीमती मुस्कान मेघवाल पूर्व जिला महामंत्री व श्री आचार्य समाज की नवीन कार्यकारणी एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।
श्री स्वरूप आचार्य पूर्व जिला प्रवक्ता भाजपा बाड़मेर 
श्री कैलाश आचार्य पूर्व नगर उपाध्यक्ष 
श्री पुरुषोत्तम जी आचार्य समाज अध्यक्ष 
श्री रामस्वरूप आचार्य उपाध्यक्ष आचार्य समाज बाड़मेर श्री पुखराज आचार्य उपाध्यक्ष आचार्य समाज प्रेम आचार्य कोषाध्यक्ष आचार्य समाज बाड़मेर 
संपत लाल जी लूणकरणजी बिंजा राम जी नरसिंह जी नखतमल आचार्य खीमराज जी कोटडिया राजू आचार्य दिलीप आचार्य योगेश, धनराज महावीर आचार्य आदि उपस्थित रहे।
आचार्य समाचार ओनलाइन बाड़मेर 

द्वितीय शीतल जल प्याऊ का हुआ शुभारम्भ, ASO NEWS BARMER

परोपकार व सेवा में है मानव जीवन की सार्थकता :- वडेरा
तकरीबन 11 जल प्याऊ होगी स्थापित, राहगीरों को शीतल जल का लाभ
बाड़मेर। 26 अप्रैल, 2025 । ASO News Barmer 
जन कल्याण संस्थान बाउ़मेर की ओर से भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन के हलक तर को लेकर थार नगरी, बाड़मेर में अलग-अलग स्थानों पर शीतल जल प्याऊ लगाई जा रही है। जिस कड़ी में शनिवार को भामाशाह रतनलाल शंकरलालजी संवाददाता वडेरा परिवार के सहयोग से वार्ड संख्या 09 में शनि मन्दिर के पास वरिष्ठ नागरिक पारसमल कोटड़िया, भामाशाह रतनलाल वडेरा एवं संस्थान अध्यक्ष मुकेश अमन की उपस्थिति में द्वितीय शीतल जल प्याऊ स्थापित की गई।  

संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से अपने संकल्प व अभियान के मुताबिक जीव मात्र के कल्याण को लेकर अलग-अलग सेवा प्रकल्प संचालित किये जा रहे है। जिसमें शीतल जल प्याऊ भीषण गर्मी में मानव सेवा का बहुत ही अच्छा माध्यम है। संस्थान की ओर से शनिवार को वार्ड संख्या 09 महावीर सर्किल से आगे शनि मन्दिर के पास भामाशाह श्री रतनलाल शंकरलाल संवाददाता वडेरा परिवार के सहयोग से शीतल जल प्याऊ स्थापित की गई जिसका शुभारम्भ वरिष्ठ नागरिक पारसमल कोटडिया व दानवीर रतनलाल वडेरा के करकमलों से हुआ। इस शीतल जल प्याऊ में प्याऊ के साथ-साथ पक्षियों के लिए परिण्डे व चबूतरे की भी व्यवस्था की गई है।
भामाशाह रतनलाल वडेरा ने कहा कि मानव सेवा का यह बहुत ही अच्छा कार्य है। परोपकार व सेवा में ही मानव जीवन की सार्थकता है। भीषण गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना नेक और पुण्य का कार्य है। वडेरा ने कहा कि सेवा के कार्यां के लिए हम सबको तत्पर रहना चाहिये। दूर-दराज से आने वाले राहगीरों को इस शीतल जल प्याऊ से लाभ मिल सकेगा। 

इस दौरान पारसमल कोटडिया, रतनलाल वडेरा, भूरचन्द बोहरा मारसा, मुकेश बोहरा अमन, पारसमल भंसाली, अशोक वडेरा, हरीश बोथरा, जोगेन्द्र वडेरा, पवन सिंघवीं, महावीर भंसाली, सुनिल आचार्य, ओमसिंह, प्रेम माली, नरपत, गोपाल सिंह, ओम सिंह, मोहित सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आचार्य समाचार ओनलाइन 

ओरण दिवस पर कार्यक्रम हुआ आयोजित, पौधारोपण वृक्षों को बांधे रक्षासूत्र,

ओरण-गोचर हमारी धरोहर, संरक्षण की दरकार :- बोहरा
पंछी जल सेवा में पेड़ों पर लगाएं परिण्डे, बनाया चबूतरा
बाड़मेर । 26 अप्रैल 2025 । ASO News Barmer 
 ओरण-गोचर संरक्षण व संवृर्द्धन को लेकर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ओरण बचाओ आन्दोलन, बाड़मेर की ओर से 23वीं वर्षगांठ पर 26 अप्रैल को धर्मपूरीजी महाराज की ओरण राणीगांव में ओरण बचाओ आन्दोलन के जिला संयोजक मुकेश बोहरा अमन, छुगसिंह व सामाजिक कार्यकर्ता हाकमसिंह की उपस्थिति में ओरण दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। वर्ष 2002 में पूज्य महन्त श्री मोहनपूरीजी महाराज के आशीर्वाद व अविस्मरणीय योगदान से राणीगांव में यह 118 बीघा ओरण-गोचर सुरक्षित रह पाई थी, इसी ओरण बचाओ आन्दोलन की चिरस्मृति में प्रतिवर्ष 26 अप्रैल को ओरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।
आन्दोलन से जुड़े जितेन्द्र भंसाली ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 22 कि.मी. दूर स्थित राणीगांव में वर्ष 2002 में हुए ऐतिहासिक ओरण बचाओ आन्दोलन की चिरस्मृति में प्रतिवर्ष 26 अप्रैल को ओरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस कड़ी में 26 अप्रैल शनिवार को राणीगांव में धर्मपूरी जी महाराज की ओरण में ओरण दिवस का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जहां धर्मपूरीजी महाराज के धूणे पर ओरण-गोचर की पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात् ओरण-गोचर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में जहां पेड़ों पर परिण्डे लगाये गये वहीं ओरण-गोचर के पेड़-पौधों को रक्षासूत्र बांधे गये।  
ओरण बचाओ आन्दोलन के जिला संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि ओरण-गोचर को संरक्षित एवं बचाने के लिए हम सबको आगे आने की जरूरत है। वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग जैसे बढ़ते पर्यावरणीय खतरों से निपटने के लिए ओरण-गोचर को बचाना बहुत जरूरी है। जिसके लिए समुदाय को आगे आकर अपनी धरोहर व संस्कृति को बचाना होगा। ओरण-गोचर मनुष्य ही नही बल्कि अनेकोनेक जीवों के जीवन का आधार है। ओरण बचाओ आन्दोलन की 23वीं वर्षगांठ के अवसर कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। 
इस अवसर पर ओरण-गोचर में पक्षियों के चुग्गे की व्यवस्था को लेकर अस्थायी चबूतरा तैयार किया गया। जिसमें पक्षियों को नियमित रूप से चुग्गा उपलब्ध हो सकेगा। ओरण दिवस कार्यक्रम में पर्यावरण कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन, सामाजिक कार्यकर्ता हाकमसिंह, छुगसिंह, ताराराम, जितेन्द्र भंसाली, केसाराम परमार, मोती खान मिरासी, लुकमाराम, गौरव सहित पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।


आचार्य समाचार ओनलाइन 

शीतल जल प्याऊ का शुभारम्भ आज ASO NEWS BARMER

शीतल जल प्याऊ का शुभारम्भ आज, 

7 से अधिक जल प्याऊ होगी स्थापित
बाड़मेर। 24 अप्रैल, 2025 । ASO News Barmer 
भीषण गर्मी को देखते हुए दूर-दराज के स्थानों से थार नगरी, बाड़मेर शहर आने वाले राहगीरों एवं आमजन की जल सेवा को लेकर जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से भामाशाह सहयोग से शहर के अलग-अलग स्थानों पर 7 से अधिक शीतल जल प्याऊ स्थापित की जा रही है। जिस कड़ी में हार्डवेयर एण्ड प्लाई हाउस, बाड़मेर के सौजन्य से प्रथम शीतल जल प्याऊ का शुभारम्भ शुक्रवार को प्रातः 10.30 बजे प्रतापजी की प्रोल में एसबीआई बैंक एटीएम के पास किया जायेगा। 
संस्थान के अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि भौतिकवाद की इस अन्धी दौड़ में जहां पानी बोतलों में बन्द होकर बहुत महंगे दामों में बिकने लगा है, जहां सहयोग, सेवा आदि के भावों को व्यक्ति भूलता जा रहा है, वहां आमजन व राहगीरों के लिए दानवीरों की ओर से स्वच्छ व शीतल जल की प्याऊ स्थापित करना अपने आप में बहुत ही सहरानीय कार्य है। अमन ने बताया कि संस्थान की ओर से अभी तक 7 शीतल जल प्याऊ बनवाई गई है, जिन्हें आगामी दिनों में अलग-अलग स्थानों पर स्थापित करेंगे। 

Acharya samachar online 

गुरुवार, 24 अप्रैल 2025

ओरण दिवस 26 अप्रैल को, ओरण-गोचर की होगी पूजा,

वृक्षों को बांधेंगें रक्षासूत्र, लगायेंगें पौधे और परिण्डे
बाड़मेर । 24 अप्रैल 2025 । ASO News Barmer 
ओरण-गोचर संरक्षण व संवृर्द्धन को लेकर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ओरण बचाओ आन्दोलन की चिरस्मृति में 26 अप्रैल को ओरण दिवस के रूप में मनाया जायेगा। जिला मुख्यालय से लगभग 22 कि.मी. दूर स्थित राणीगांव में वर्ष 2002 में हुए ऐतिहासिक ओरण बचाओ आन्दोलन की चिरस्मृति में प्रतिवर्ष 26 अप्रैल को ओरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस कड़ी में 26 अप्रैल को प्रातः 10 बजे राणीगांव में धर्मपूरी जी महाराज की ओरण की पूजा-अर्चना कर पौधों को रक्षासूत्र बांधे जायेंगें तथा पौधे लगाते हुए पंछियों के लिए परिण्डे लगाएं जायेंगें।
ओरण बचाओ आन्दोलन, बाड़मेर के जिला संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि आज से ठीक 23 वर्ष पूर्व राणीगांव में चौहटन रोड़ फांटा पर विस्तृत भू-भाग में फैली धर्मपूरी जी महाराज की ओरण को भूमाफियों एवं स्वार्थी तत्वों के चुंगल से बड़ी जदोजहद के बाद मुक्त करवाई गई थी। जिसकी स्मृति में प्रतिवर्ष 26 अप्रैल को जिले भर में ओरण-गोचर संरक्षण एवं संवर्द्धन को लेकर ओरण दिवस का आयोजन किया जाता है । अमन ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं ओरण-गोचर संरक्षण से जुड़े कार्यकर्ता अपने-अपने स्थानों पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्य करेंगें।
जितेन्द्र भंसाली ने बताया कि ओरण बचाओ आन्दोलन की 23वीं वर्षगांठ के अवसर पर 26 अप्रैल को प्रातः 10 बजे धर्मपूरी की ओरण राणीगांव में ओरण-गोचर की पूजा अर्चना की जाएगी तथा ओरण-गोचर में पौधारोपण व वहां स्थित वृक्षों को रक्षासूत्र बांध ओरण-गोचर संरक्षण का संकल्प लिया जायेगा । इस दौरान बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहेंगें ।

ASO News Barmer 

मंगलवार, 22 अप्रैल 2025

बाड़मेर जिला अस्पताल में बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं - ASO NEWS BARMER


बाडमेर / 22.04.2025
आचार्य समाचार ओनलाइन 
जिला अस्पताल में बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं : डॉक्टर का वायरल वीडियो उजागर करता है सिस्टम की नाकामी
सोशल मीडिया पर जिला अस्पताल के एक डॉक्टर का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और मरीजों के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। वीडियो में डॉक्टर मरीज को बाहर से जांच कराने या सरकार से शिकायत करने की सलाह देते नजर आ रहे हैं, जिससे सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली उजागर हो रही है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, जिला अस्पताल में कई गंभीर समस्याएं लंबे समय से अनदेखी की जा रही हैं।

👉 डॉक्टर का विवादास्पद बयान

वीडियो में डॉक्टर मरीज से कहते हैं, "जांच बाहर से करवा लीजिए या अस्पताल में भर्ती हो जाइए।" जब मरीज ने एक महीने बाद की जांच की तारीख का विरोध किया और दर्द से राहत की बात कही, तो डॉक्टर ने जवाब दिया, "जिसे वोट दिए, उसे बोलो" MLA साहब से मशीन लगवा लो। अपने गांव में मशीन लगवा लो, ताकि यहां न आना पड़े।" इस बयान ने न केवल मरीज को निराश किया, बल्कि सरकारी सिस्टम की खामियों को भी उजागर कर दिया। सवाल उठता है कि क्या डॉक्टर को मरीज से यह पूछने का अधिकार है कि उसने किसे वोट दिया?

👉 खराब मशीनें और ऑपरेटरों की कमी

सूत्रों के अनुसार, जिला अस्पताल में लाखों रुपये की कई मशीनें खराब पड़ी हैं। कुछ मशीनें ऑपरेटरों की कमी के कारण काम नहीं कर रही हैं, तो कुछ को सिस्टम से जोड़ा ही नहीं गया है। सोनोग्राफी जैसी बुनियादी जांच के लिए मरीजों को एक महीने बाद की तारीख दी जा रही है, जिसके चलते वे हजारों रुपये खर्च कर निजी केंद्रों से जांच कराने को मजबूर हैं। सवाल यह है कि जब पहले से मौजूद मशीनों की देखभाल नहीं हो रही, तो नई मशीनें लगाने की बात कितनी सार्थक है?

👉 मरीजों के साथ दुर्व्यवहार

जिला अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की उम्मीद के साथ आते हैं, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगती है। वायरल वीडियो में मरीज की पीड़ा को नजरअंदाज कर डॉक्टर का बाहर जांच कराने का सुझाव देना कहां तक उचित है? मरीज ने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए कहा कि वह सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में इलाज की उम्मीद लेकर आया था, लेकिन उसे इस तरह निराश किया जाना गलत है। क्या हर मरीज के साथ ऐसा ही व्यवहार किया जाता है?

👉 विभाग की चुप्पी

वीडियो वायरल होने के बाद डॉक्टर की मुश्किलें बढ़ गई हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अभी भी इस मामले से अनजान बने हुए हैं। सम्भवतः जिला अस्पताल का यह पहला मामला नहीं है। अस्पताल में लंबे समय से मशीनों की खराबी और संसाधनों की कमी की शिकायतें अनसुनी की जा रही हैं। 

👉निष्कर्ष

यह वायरल वीडियो जिला अस्पताल की बदहाल स्थिति और मरीजों के प्रति असंवेदनशील रवैये का जीता-जागता सबूत है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस मामले को गंभीरता से समझे, दोषियों पर कार्रवाई करे और अस्पताल की सुविधाओं को दुरुस्त करे, ताकि मरीजों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। अन्यथा, ऐसे मामले सरकारी सिस्टम पर जनता का भरोसा और कम करेंगे।

ASO News Barmer 

सोमवार, 21 अप्रैल 2025

दया सबका धर्म, आओ जीवों पर करूणा करें :- बोहरा

घर-घर, ढ़ाणी-ढ़ाणी पहुंचा जीवदया का संदेश, 200 परिण्डे किये वितरित
बाड़मेर 21 अप्रैल 2025। ASO News Barmer 
जीवदया व उनके कल्याण से जुड़ी गतिविधियों को समर्पित जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से पंछियो की जल सेवा को लेकर थार नगरी, बाड़मेर में पिछले कई वर्षां से लगातार परिण्डा अभियान चलाया जा रहा है। जिस कड़ी में सोमवार को सांसियों का तला में संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व सहित ग्रामीणों व बच्चों की उपस्थिति में परिण्डा वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सबको जीवदया का संकल्प दिलाते हुए 200 परिण्डे वितरित किये गये।
सचिव दीपक जैन ने बताया कि जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से परिण्डा अभियान के तहत् सोमवार को सांसियों का तला में 200 परिण्डे वितरित किये गये। कार्यक्रम में परिण्डे वितरित करते हुए ग्रामीणों व बच्चों को जीवदया पालन का संकल्प दिलाया गया। जैन ने बताया कि संस्थान की ओर से पिछले छ-सात वर्षां से लगातार परिण्डे लगाये जा रहे है। इन परिण्डों के माध्यम से सांसियों का तला में घर-घर व ढ़ाणी-ढ़ाणी जीवदया का संदेश जायेगा। व आमजन में जीवों के प्रति करूणा का भाव विकसित होगा। 
पर्यावरण कार्यकर्ता एवं संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि अहिंसा, दया, करूणा ही विश्व शान्ति का एकमात्र उपाय और हल है। ऐसे में हमें प्राणीमात्र के प्रति दया भाव रखने की जरूरत है। अमन ने कहा कि दया सबका मूल धर्म है, ऐसे में हमें समस्त जीवों के प्रति करूणा व दया रखना मानव का प्रथम धर्म है। परिण्डा वितरण कार्यक्रम में परिण्डा वितरित कर ग्रामीणों व बच्चों को जीवदया का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन, भारती फाउण्डेशन प्रतिनिधि हितेष कुमार, ओम सरगरा, डालूराम सेजू, सुनिल आचार्य, सुनिल कुमार, रामू सांसी, संजीत खान, चम्पा सिसोदिया बड़ी संख्या में ग्रामीण व बच्चे उपस्थित रहे।


aso News Barmer 

शनिवार, 19 अप्रैल 2025

परिवेश में मधुर संगीत के वाहक है पक्षी :- संखलेचा


पेड़ों पर लगाएं मिट्टी के परिण्डे, जीवदया का लिया संकल्प
बाड़मेर । 18 अप्रैल, 25 । ASO News Barmer 
 भीषण गर्मी के इस दौर में जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो रखा है, वहीं मूक पक्षियों के हालात भी नाजुक है। ऐसे में पक्षियों को हलक तर के लिए इधर उधर खूब भटकना पड़ता है। जिस कड़ी में पक्षियों की जल सेवा व हल कतर को लेकर महावीर इन्टरनेशनल, बाड़मेर की ओर से शुक्रवार को अध्यक्ष बाबुलाल संखलेचा व डिप्टी डायरेक्टर गौतम डूंगरवाल के नेतृत्व में वार्ड संख्या-10 में महावीर जिनालय के सामने की गली रोहिड़ा पाड़ा में पक्षियों की जल सेवा को लेकर पेड़ों पर मिट्टी के परिण्डे लगाएं और मोहल्ले में मिट्टी के परिण्डे वितरित किये गये। 
पर्यावरण प्रमुख मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि शुक्रवार को जीवदया पक्षी जलसेवा में वार्ड संख्या-10 में महावीर जिनालय के सामने की गली रोहिड़ा पाड़ा में प्रातः में परिण्डा कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मोहल्ले में लगे विभिन्न पेड़ों पर मिट्टी के परिण्डे लगाएं गए। वहीं मोहल्ले में मिट्टी के परिण्डे वितरित किये गये। कार्यक्रम के दौरान 50 से अधिक परिण्डे लगाएं एवं वितरित किये गये। वहीं मोहल्लेवासियों को परिण्डों के संरक्षण व देखभाल का संकल्प दिलाया गया। साथ ही पूर्व में लगे परिण्डों को स्वच्छ करते हुए जल की व्यवस्था की गई।
अध्यक्ष बाबुलाल संखलेचा ने कहा कि जीवों के प्रति दया सभी धर्मां का मूल और सार है। जो हमें प्रत्येक प्राणी की सेवा करना सीखाता है। संखलेचा ने कहा कि पक्षियों के मधुर कलरव से परिवेश में प्राण भर जाते है। पक्षी परिवेश में मधुर संगीत के वाहक है। हमें पक्षियों के संरक्षण के लिए भरपूर प्रयास करने चायि।

इस दौरान अध्यक्ष बाबुलाल संखलेचा, डिप्टी डायरेक्टर गौतम डूगरवाल, सतीश छाजेड़, मांगीलाल गोठी, गौतम बोथरा, मुकेश बोहरा अमन, मदनलाल, नरेश सिंघवीं अरटी, जोगेन्द्र वडेरा, पवन सिंघवीं, नरेश भंसाली, मनोज सिंघवीं सहित महावीर इन्टरनेशनल, बाड़मेर के कार्यकर्ता व मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।

ASO NEWS BARMER 

शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025

आचार्य समाज बाड़मेर अध्यक्ष का निर्वाचन हुआ, नई कार्यकारिणी की हुई घोषणा || ASO NEWS BARMER

18.04.2025/शुक्रवार/asonews Barmer 
आचार्य समाज दायमा परिवार बाड़मेर द्वारा आज दिनांक 18.4.2025 शुक्रवार को रात्रि 9 बजे आचार्य समाज सभा भवन बाड़मेर में समाज के चुनाव संपादित किए गए। जिसमें सर्व सम्मति से पूर्व कार्यकारिणी को भंग करते हुए नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया।
 सर्व सम्मति से श्री पुरुषोत्तम दास पदमचंद जी को अध्यक्ष घोषित किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम दास जी द्वारा सदन की आज्ञा से उपाध्यक्ष पद पर श्री राम स्वरुप लाधुरामजी एवम् श्री पुखराज रावताराम जी को सर्व सम्मति से निर्वाचित किया गया। मंत्री पद पर श्री वीरचंद प्रेमारामजी तथा कोषाध्यक्ष पद पर श्री प्रेमकुमार ईश्वर लालजी आचार्य को सर्व सम्मति से निर्वाचित किया गया। 
वरिष्ठ समाजसेवी श्री संपत लालजी द्वारा नव निर्वाचित पदाधिकारीयों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई और साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। 
.                   Advertisement 
मीटिंग में रामपाल, रामलाल, मदनलाल, लूणकरण, सोहनलाल, जसराज, नेमीचंद, आईदान, दिलिपकुमार, ओमप्रकाश, तुलसीदास, पुखराज, सवाई, सरुप, हिमताराम, नंदलाल, सवाईराम, कैलाश, केवलचंद, नखतमल, मनोज कुमार, राहुल, दिलिपकुमार, विजेश, धर्मेंद्र, भवानी, हेमराज, महावीर, योगेश, रतनलाल, लजपत और समाज के कई गणमान्य बंधु उपस्थित रहे।

सोमवार, 14 अप्रैल 2025

शैलेश भाई और भरूच की नसीम बानुं डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 से हुए सम्मानित

भीलवाड़ा के आचार्य, गुजरात के शैलेश भाई और भरूच की नसीम बानुं डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 से हुए सम्मानित 
=========ASO News Barmer=========
       आज नागरी लिपि परिषद नई दिल्ली तमिलनाडु इकाई द्वारा डा भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर एक गूगल मीट का आयोजन किया गया। जिसमे देश ओर विदेश के प्रमुख 50 शिक्षाविदो ने भाग लिया। समारोह के कार्यक्रम संयोजक डॉ मलकप्पा अलियास महेश अध्यक्ष,मुख्य वक्ता आमंत्रण अनिता तोमर, कार्यक्रम का शुभारंभ अनिता तोमर, सरस्वती वन्दना नसीम बानुं भरूच, स्वागत भाषण एवं उदबोधन डॉ मलकप्पा अलियास महेश, परिचय, (डॉ हरिसिंह पाल) मलकप्पा सर,( डॉ सुशीला टाक भौंरे) अनिता तोमर, डॉ राजलक्ष्मी कृष्णन अनिता तोमर, मुख्य वक्ता आमंत्रण एवं परिचय अनिता तोमर, उदबोधन पा डॉ धन्य कुमार बिराजदार, एवं डॉ राजलक्ष्मी जी का होगा।
अध्यक्षता डॉ हरिसिंह पाल, कृतज्ञता श्री धर्मेश जोशी द्वारा प्रकट की जाएगी। संचालन नसीम बानुं गुजरात थे।।समारोह में लगभग सभी राज्यों के उच्च शिक्षाविद शामिल हुए। भारत देश के प्रमुख शिक्षको ने इसमें भाग लिया जिनमे चित्तौड़गढ़ , भीलवाड़ा के धर्मचंद आचार्य, , भरूच की नसीम बानुं, गुजरात के शैलेश भाई प्रजापति प्रमुख शिक्षा विद सम्मानित हुए।
धर्मचंद आचार्य ने शिक्षा को बच्चो के जीवन मे सर्वांगीण विकास के प्रमुख महत्व के बारे में बताया। साथ ही गुजरात के शेलेश भाई और नसीम बानो ने वर्तमान शिक्षा पद्धति एवं डॉ अम्बेडकर पर अपने विचार रखे। ज्ञात हो कि शास्त्री नगर,भीलवाडा निवासी धर्मचंद आचार्य राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फलोदी मे प्रबोधक पद पर कार्यरत है और अनेक सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर बच्चो,जरूरतमंद लोगों, ग्रामीणों की सेवा कर रहे हैं।।

शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025

केकड़ी में विशाल निशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन

इम्मानुएल मिशन उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में विशाल निशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन 

 =========ASO News Barmer==========
अजमेर जिले में केकड़ी क्षेत्र के इम्मानुएल मिशन उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी एवं कृष्णा हास्पिटल भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 10/04/2025, गुरूवार को विशाल निशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर संयोजक धर्मचन्द आचार्य केकड़ी ने बताया कि कृष्णा हॉस्पिटल भीलवाड़ा के स्पेशलिटी डॉक्टर की सेवा केकड़ी क्षेत्र में 10 अप्रैल 2025, गुरुवार के दिन 9:00 बजे से 2:00 बजे तक का निशुल्क परामर्श दिया गया । शिविर में 227 रोगियों को परामर्श दिया गया। कृष्णा हॉस्पिटल के मार्केटिंग मैनेजर दीपक पायक ने बताया कि सुपर स्पेशलिटी डॉक्टरों की सेवा अहमदाबाद के स्पेशलिटी डॉ रीना डोडिया ,डॉ R S बेनीवाल, डॉ कमल किशोर शर्मा, कैलाश चौबीस ,नर्सिंग स्टाफ राहुल जाट, मंजू, ज्योति आदि ने सेवाएं दी ।आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 25 ऑपरेशन निशुल्क कृष्णा हॉस्पिटल भीलवाड़ा में किए जाएंगे।
 निशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर केकड़ी शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थान इम्मानुएल मिशन उच्च माध्यमिक विद्यालय,पुराना कोटा रोड, केकड़ी पर आयोजित हुआ।।भीलवाड़ा शहर के डॉक्टरों की सेवा यूरोलॉजी एवं लेप्रोस्कोपी विशेषज्ञ ,स्त्री रोग विशेषज्ञ ,हड्डी रोग विशेषज्ञ तथा जनरल फिजिशियन विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी ।
पाइल्स, फिस्टुला ,पथरी संबंधित, पेट रोग हर्निया अपेंडिक्स ,प्रोस्टेट, स्त्री संबंधित, हड्डी रोग विशेषज्ञ संबंधित रोगों का परामर्श दिया गया ।आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निशुल्क ऑपरेशन भी किए जायेंगे। शिविर का शुभारंभ नवीन जांगीड़ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी,मुनीश गौड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी पैथोलॉजी एवं सोनोग्राफीलोजिसट के विभागाध्यक्ष राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी, बिचित्र सुना डायरेक्टर इम्मानुएल ग्रुप आफ स्कूल, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विष्णु शर्मा,रीथा सुना प्रधानाचार्य, धर्मचन्द आचार्य समाजसेवी केकड़ी द्वारा किया गया। शिविर में सभी शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने अपनी सेवाएं दी।इस अवसर पर केकड़ी क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सोमवार, 7 अप्रैल 2025

संस्थान ने लगाई जल कुण्डिया व मिट्टी के परिण्डे, अभियान में मिल रहा आमजन का भरपूर सहयोग

जीवों की सेवा ही जीवन की असली साधना :- बोहरा

संस्थान ने लगाई जल कुण्डिया व मिट्टी के परिण्डे, अभियान में मिल रहा आमजन का भरपूर सहयोग
बाड़मेर 06 अप्रैल 2025। ASO News Barmer 
जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से पशु-पक्षी कल्याण में चलाये जा रहे परिण्डा अभियान व जल कुण्डी अभियान के तहत् रविवार को संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में ढ़ाणी बाजार, बाड़मेर में पशुओं के लिए जल कुण्डिया एवं बेरीगांव रामजी का गोल में पंछियों के लिए मिट्टी के परिण्डे लगाये गये। 
संस्थान के हरीश बोथरा ने बताया कि रविवार को शहर के ढ़ाणी बाजार कीर्ति चौक में पशुओं की जल सेवा में जल कुण्डिया वितरित की गई । वहीं जन कल्याण संस्थान के सहयोग से बेरीगांव राममजी का गोल में पक्षियो ंके मिट्टी के परिण्डे लगाये गये। 
संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि प्राणीमात्र के लिए निःस्वार्थ भाव से की गई सेवा किसी साधना से कम नही होती है। यही जीवन की असली साधना है। परहित में जीवन के समर्पण से ही सेवा कार्य सम्भव होते है। अमन ने कहा कि जीवन का कुछ समय परहित में देने से ही सृष्टि का कल्याण होगा। संस्थान का प्रथम उद्देश्य प्राणीमात्र की सेवा करना ही है। जिसको लेकर सबसे सहयोग लेते हुए जीव कल्याण के कार्य किये जा रहे है। 
इस दौरान पर्यावरण प्रेमी भूराराम, भगानाराम विश्नोई, रिजूराम विश्नोई, अशोक विश्नोई, मुकेश अमन, हरीश बोथरा, रमेश सिंघवीं, गौतम बोथरा, अभय वडेरा, सुरेश भंसाली, सुरेश लूणिया, अक्षय शर्मा, प्रवीण बोथरा, पुरूषोतम धारीवाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 


ASO News Barmer 

शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025

पक्षियों के लिए वरदान साबित होंगे परिण्डे :- बोहरा


बालिका मण्डल को बांटे 100 परिण्डे, 2624 परिण्डे लगाने को लेकर परिण्डा अभियान जारी
बाड़मेर 04 अप्रैल 2025। ASO NEWS BARMER 
भीषण गर्मी में पक्षियों के हलक तर को लेकर जीवदया के कार्यां को समर्पित जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से परिण्डा अभियान के माध्यम से अलग-अलग स्थानों पर मिट्टी के परिण्डे लगाएं व बांटे जा रहे है। जिस कड़ी में शुक्रवार को संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में सांसियों का तला में परिण्डे लगाने के साथ-साथ श्री माजीसा धाम, बाड़मेर के अध्यक्ष स्वरूपचन्द संखलेचा रणधा की उपस्थिति में श्री माजीसा बालिका मण्डल की बहिनों को 100 परिण्डे वितरित किये गये। 

संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि भीषण गर्मी के इन दिनों में अलग-अलग स्थानों पर लग रहे मिट्टी के परिण्डे पंछियों के लिए वरदान साबित होंगे। छोटे-छोटे मिट्टी के इन परिण्डों के माध्यम से पक्षियों को शीतल जल मिल रहा है। अमन ने कहा कि यह परिण्डा अभियान सभी दयालु सज्जनों व भामाशाहों के आर्थिक सहयोग की बदौलत आगे बढ़ रहा है। 
 
परिण्डा अभियान में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला में पक्षियों के लिए मिट्टी के परिण्डे व चबूतरे लगाये गये। वहीं परिण्डा वितरण कार्यक्रम में श्री माजीसा धाम बालिका मण्डल को 100 से अधिक परिण्डे वितरित कर जीव दया व जीव कल्याण का संकल्प दिलाया गया। 
परिण्डा वितरण कार्यक्रम के दौरान श्री माजीसा धाम के अध्यक्ष स्वरूपचन्द संखलेचा रणधा, संस्थान अध्यक्ष मुकेश अमन, राणामल धारीवाल, मोहनलाल बोहरा, प्रवीण मालू, शुम्भूसिंह, संजीत खान सहित बड़ी संख्या में श्री माजीसा धाम बालिका मण्डल की बहिनें उपस्थित रही।

ASO News Barmer 

बुधवार, 2 अप्रैल 2025

2624वां भगवान महावीर जन्म कल्याणक 10 अप्रैल को

8 अप्रैल से प्रारम्भ होगा तीन दिवसीय महोत्सव, दो दर्जन से अधिक कार्यक्रम होंगे आयोजित
बाड़मेर 01 अप्रैल 2025। ASO News Barmer 
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर, अहिंसा के अवतार श्री महावीर स्वामी का 2624वां जन्म कल्याणक देश और दुनिया भर में 10 अप्रैल को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जायेगा। जिस कड़ी में थार नगरी बाड़मेर में जैन श्रीसंघ, बाड़मेर एवं भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में 08 अप्रैल से तीन दिवसीय भव्य व विराट जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन होगा। 
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के संयोजक किशनलाल वडेरा ने कहा कि जन जन को अहिंसा व करुणा का संदेश देने वाले भगवान महावीर स्वामी के 2624वें जन्म कल्याणक के उपलक्ष में 08 अप्रैल से तीन दिवसीय भव्य व विराट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वडेरा ने कहा कि महोत्सव समिति में वीरचन्द वडेरा, चम्पालाल बोथरा व दिनेश बोहरा को सह-संयोजक मनोनीत किया गया। महोत्सव की भव्य बनाने को लेकर वृहद स्तर पर तैयारियां की जा रही है। वहीं 10 अप्रैल को विशाल शोभायात्रा के आयोजन के लिए मदनलाल बोथरा को शोभायात्रा संयोजक मनोनीत किया गया है। 
सह-संयोजक वीरचन्द वडेरा ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव में दो दर्जन से अधिक कार्यक्रम आयोजित होंगें। जिसमें विशाल शोभायात्रा, सेठ मोतीशा जीवनी नाटक मंचन, सांस्कृतिक संध्या सहित कई कार्यक्रम विशेष आकर्षण के केन्द्र में रहेंगें। वहीं परिण्डा अभियान, गौसेवा, जल कुण्डी अभियान सहित कई जीव दया से जुड़े कार्यक्रम भी सम्पन्न होंगें।

ASO News Barmer