पेज

गुरुवार, 29 मई 2025

भीषण गर्मी में बेसहारा पशुओं व पक्षियों को मिला सहारा, कारेली नाडी में हुई हरे चारे, चुग्गे व पानी की व्यवस्था ASO NEWS BARMER

पशु-पक्षियों का सहयोग करने का समय, आगे आने की जरूरत :- बोहरा
बाड़मेर राजस्थान। 28 मई, 2025 ASO NEWS BARMER 
भीषण गर्मी के इस वक्त में विशेषकर पशु-पक्षियों व वन्यजीवों के हाल बेहाल है, जिन्हें सबसे ज्यादा पानी की सख्त जरूरत है। जिसको लेकर जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से कारेली नाड़ी के खुले परिसर व पुल के नीचे  में शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं के लिए हरे चारे-पानी तथा पक्षियों के लिए चुग्गे व पानी व्यवस्था की जा रही है। 

जन कल्याण संस्थान के सदस्य जोगेन्द्र वडेरा ने बताया कि भीषण गर्मी के इस दौर में जन सहयोग एवं संस्थान की ओर से कारेली नाडी के खुले परिसर में बेसहारा पशुओं के लिए नियमित रूप से हरे-चारे व पानी की व्यवस्था की जा रही है। वहीं शीतल जल के लिए जल कुण्ड लगाएं गए। अमन ने बताया कि पास ही में अस्थायी चबुतरे के माध्यम से सैंकड़ों कबूतर, चिड़िया आदि पक्षियों के लिए ज्वार, बाजरे की व्यवस्था की गई है। 
जन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष व जीव दया प्रेमी मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि भीषण गर्मी का यह समय हर प्राणी के लिए बहुत ही विकट समय है। ऐसे में हमें तन, मन, धन से विशेषकर इन बेसहारा व बेजुबान जीवों की सेवा व सहायता करने की जरूरत है। अमन ने कहा कि पशु-पक्षियों की सेवा का सबसे पुनीत समय है। हम सबको आगे आकर अपने आसपास के जीवों को हर सम्भव मदद करनी चाहिये। 

कारेली नाड़ी में पशु-पक्षियों को हरा चारा, चुग्गा, पानी आदि में सहयोग को लेकर मुकेश अमन, जोगेन्द्र वडेरा, हरीश बोथरा, पवन संखलेचा, मोहन डोसी, मुकेश भंसाली, पंकज परमार, शाहरूख आदि साथी नियमित सेवा दे रहे है। 

ASO News Barmer 

पशु-पक्षियों के लिए लगाए जल-पात्र, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ASO NEWS BARMER

जीवों के प्रति दया व करुणा है मानवता का सार :- बोहरा

बाड़मेर राजस्थान। 27 मई, 2025 ASO NEWS BARMER 
हाय ! गर्मी, उफ ! गर्मी के इस दौर में थार के मरुस्थल में हर तरफ हाल-बेहाल है। ऐसे में पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर मुश्किलें बढ़ती जा रही है। जिसको लेकर जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से शहरी क्षेत्र में पशुओं के लिए जल कुण्डी एवं पक्षियों के लिए मिट्टी के परिण्डे लगाएं जा रहे है। जिस कड़ी में मंगलवार को संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में जल कुण्डी व परिण्डे लगाएं गए।

संस्थान के हरीश बोथरा ने बताया कि मंगलवार को संस्थान की ओर से प्रतापजी की प्रोल, हमीरपुरा, करमूजी की गली, रेन बसेरा के पीछे, महाबार रोड़ व जूना केराडू मार्ग पर जल कुण्डी व परिण्डे लगाएं गए। बोथरा ने बताया कि जहां-जहां आवश्यकता रहती है, वहां-वहां संस्थान की ओर से जल कुण्डी व परिण्डे लगाएं जा रहे है। सहयोग के लिए खूब भामाशाह आगे आ रहे है। 
संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि प्राणीमात्र की सेवा और कल्याण ही संस्थान का मूल मंत्र और उद्देश्य है। संस्थान की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जीव कल्याण के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की जा रही है। अमन ने कहा कि जीवों के प्रति दया व करुणा ही मानवता का सार है। हमें जीवन में ‘जीओ और जीने दो’ के मूल मंत्र को आत्मसात करने की जरूरत है। 

इस दौरान मुकेश अमन, सोहनलाल गोठी, बाबुलाल लूणिया, हरीश बोथरा, रतनलाल मालू, पवन सिंघवी, राजू सिंघवी, सुनील आचार्य, खेतमल जैन सहित कार्यकर्ता व माताएं-बहिनें उपस्थित रही।

aso News Barmer

आठवीं शीतल जल प्याऊ का हुआ शुभारम्भ, यात्रियों को मिलेगा शीतल जल का लाभ ASO NEWS BARMER

मानवीय मूल्यों को बचाना समय की सबसे बड़ी चुनौती :- बोहरा
बाड़मेर। 26 मई, 2025 । ASO News Barmer 
 थार नगरी, बाड़मेर में बढ़ती भीषण गर्मी के इस दौर में आमजन व राहगीरों के लिए शीतल जल की व्यवस्था को लेकर सोमवार को जन कल्याण संस्थान बाड़मेर की ओर से मैसर्स धारीवाल ट्रेडर्स प्रा. लि. बाड़मेर के सौजन्य से रेल्वे स्टेशन के सामने पुलिस चौकी के पास पुलिस चौकी के पास एसआई श्री धन्ना राम, भामाशाह अंकित धारीवाल एवं संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में आठवीं शीतल जल प्याऊ का शुभारम्भ हुआ। जहां पर जल प्याऊ के साथ-साथ पंछियों के लिए चबूतरा व परिण्ड़े भी लगाएं गए।

संस्थान के हरीश बोथरा ने बताया कि जन कल्याण संस्थान की ओर से सोमवार को शहर के ह्रदय स्थल अहिंसा सर्किल रेलवे स्टेशन के सामने यातायात पुलिस चौकी के पास आठवीं शीतल जल प्याऊ का शुभारम्भ हुआ। शुभारम्भ अवसर पर एसआई श्री धन्नाराम, भामाशाह अंकित धारीवाल व संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने आमजन को शीतल जल पिलाकर जल सेवा का संदेश दिया। बोथरा ने बताया कि संस्थान की ओर से स्थापित सभी शीतल जल प्याऊ पर प्रतिदिन तकरीबन 100 से कैम्पर की खपत है। जिसकी जन सहयोग से पूर्ति होती है। 

एसआई धन्नाराम ने शीतल जल प्याऊ का शुभारम्भ करते हुए कहा कि प्यासे को पानी पिलाना बहुत ही अच्छा व नेक कार्य है। किसी को पानी पिलाना हमारी संस्कृति में पुनीत व महान कार्य माना जाता है।  

संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि मानवीय मूल्यों को संरक्षित करना, बचाना समय की सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे में हमें जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर परमात्मा महावीर के संदेश ‘जीओ और जीने दो’ को आत्मसात करने की जरूरत है। अमन ने कहा कि इन शातल जल प्याऊ के माध्यम से जहां भीषण गर्मी में प्यासे व्यक्ति को पानी मिल रहा है वहीं यह प्याऊ सबको सेवा कार्यां के लिए प्रेरित भी करती है।

कार्यक्रम में भामाशाह अंकित धारीवाल का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान एसआई धन्नाराम, संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन, रासाराम, हरीश बोथरा, पवन सिंघवीं, संदीप लूणिया, दिनेश वडेरा, भवानी सिंह, कल्याणसिंह, सुमेरसिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

aso News Barmer 

सशक्त नारी से ही बनेगा सशक्त परिवार और सशक्त राष्ट्र :- संखलेचा ASO NEWS BARMER

15 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण का हुआ शुभारम्भ 
सांसियों का तला की 120 महिलाएं व बालिकाएं सीखेगी सिलाई का हुनर, बनेगी आत्मनिर्भर और स्वावलम्बी
बाड़मेर, राजस्थान। 24 मई, 2025। ASO News Barmer 
विचार से बदलाव की ओर गतिमान सांसियों का तला में महिलाओं व बालिकाओं को हुनरमन्द एवं आत्मनिर्भर बनाने को लेकर महावीर इन्टरनेशनल, बाड़मेर एवं जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को महावीर इन्टरनेशनल, बाड़मेर के अध्यक्ष बाबुलाल संखलेचा, अपेक्स के डिप्टी डायरेक्टर गौतम डूंगरवाल व जन कल्याण संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में 15 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण का प्रारम्भ हुआ। 

संस्थान अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि सांसियों का तला की महिलाओं व बालिकाओं को समय का सदुपयोग करते हुए जीवन में हुनर हासिल कर आत्मनिर्भर बनाने को लेकर रविवार को महावीर इन्टरनेशनल, बाड़मेर एवं जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण प्रारम्भ का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम के आगाज में उपस्थित प्रतिभागियों ने ईश्वर का समरण करते हुए सिलाई का हुनर हासिल करने के साथ-साथ जीवन में विचार कर बदलाव लाने का संकल्प लिया। इस प्रशिक्षण में 120 से अधिक महिलाएं व बालिकाएं निःशुल्क सिलाई का प्रशिक्षण लेने जा रही है। 

महावीर इन्टरनेशनल, बाड़मेर के अध्यक्ष बाबुलाल संखलेचा ने कहा कि सिलाई का हुनर हासिल करने का यह स्वर्ण अवसर है। आप सभी माताएं-बहिनें मन लगाकर सिलाई का हुनर सीखें और अपने परिवार का सहारा बनें। संखलेचा ने कहा कि एक सशक्त नारी से ही एक सशक्त परिवार और एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। साथ ही महिलाओं को नशामुक्ति व मांसाहार मुक्ति के प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सचिव गौतम बोथरा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कान्ता धनदे, दक्ष प्रशिक्षिका दिव्या सांसी आदि ने अपने-अपेन विचार रखे और प्रतिभागियों को हुनर को सीखने के लिए प्रेरित किया तथा जीवन में आई तमाम बुराईयों को दूर करने की बात कहीं। यह निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण महिला मंच, सांसियों का तला की बहनों की देखरेख व निगरानी में रहेगा। कार्यक्रम का संचालन मुकेश अमन ने किया। 

इस दौरान महावीर इन्टरनेशनल, बाड़मेर के अध्यक्ष बाबुलाल संखलेचा, अपेक्स के डिप्टी डायरेक्टर गौतम डूंगरवाल व जन कल्याण संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन सचिव गौतम बोथरा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कान्ता धनदे, दक्ष प्रशिक्षिका दिव्या सांसी, रहीम खान, रिजूराम सांसी, सामीर खान, चम्पा सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित रही.

ASO News Barmer 

जीव कल्याण में संस्थान बनाएगी 5 बड़े जलकुण्ड, वन्यजीवों को मिलेगी राहत ASO NEWS BARMER

भीषण गर्मी में अबोल जीवों की हालत बेहद नाजुक :- बोहरा
सांसियों का तला में लगाएं परिण्डे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बाड़मेर राजस्थान। 24 मई, 2025
ASO News Barmer 
पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी के दौर में पक्षियों की जल सेवा को लेकर थार नगरी, बाड़मेर में जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से परिण्डा अभियान के माध्यम से लगातार राहत व बचाव के कार्य किये जा रहे है। जिस कड़ी शनिवार को संस्थान की ओर से अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन, शारीरिक शिक्षक राजेश जोशी व वरिष्ठ प्रबोधक बाबुलाल चौधरी की उपस्थिति में सांसियों का तला विद्यालय में पंछियों के लिए परिण्डे लगाएं गए। तथा परिण्डे को नियमित भरने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

जन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि संस्थान की ओर से जीवों के कल्याण व सेवा को लेकर सतत कार्य किये जा रहे है। जिस कड़ी में जल कुण्डी अभियान व परिण्डा अभियान के माध्यम से क्रमशः पशुओं व पक्षियों के लिए जल व्यवस्था की जा रही है। अमन ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में अबोल जीवों की हालत बेहद नाजुक है। ऐसे में उन्हें बचाने के लिए हमें आगे आना चाहिये। जीवों के प्रति दया और करूणा धर्म ही नही बल्कि मानवता का भी मूलमंत्र है। 

संस्थान के सदस्य राजेश जोशी ने बताया कि संस्थान की ओर से वन्यजीवों के संरक्षण को शीघ्र ही अलग-अलग स्थानों पर 5 बड़े जलकुण्ड बनाये जायेंगें। वहीं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक घर एक पौधा अभियान को शीघ्र पुनः प्रारम्भ किया जायेगा। 

परिण्डा कार्यक्रम के दौरान मुकेश अमन, राजेश जोशी, बाबुलाल चौधरी, किशन, पवन, शंकर, कन्हैया, राहुल आदि उपस्थित रहे। 

aso News Barmer 

"राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण अवार्ड 2025 "से गांधीनगर में हुए सम्मानित ASO NEWS BARMER

केकड़ी राजस्थान के आचार्य,भरुच गुजरात की नसीम खोखर और हरियाणा की सुशीला "राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण अवार्ड 2025 "से गांधीनगर में हुए सम्मानित
 :::::::::::::::::ASO NEWS BARMER ::::::::::::::
25 मई, रविवार को भारत देश के 14 राज्यो के पर्यावरण क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों, समाजसेवियों का सम्मान समारोह गांधीनगर में आयोजित किया गया। समारोह में डॉ विरेन्द्र रावत संस्थापक ग्रीन मेंटर्स,भरत भाई पाठक वन्य जीव संरक्षण योगदानकर्ता,रसिक भाई पटेल,चेतन भाई पटेल उपस्थित थे। 
अतिथियों ने  राजस्थान केकड़ी निवासी धर्मचन्द आचार्य को पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए, परिंडे लगाने,पशु पक्षियों की सेवा करने, केकड़ी , भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ में अधिकाधिक पोंधे/वृक्ष लगाने , वितरित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर "राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण अवार्ड 2025" से सम्मानित किया है। आचार्य वर्तमान में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्प वृक्षधाम फलोदी, ग्राम पंचायत रधुनाथपुरा, पंचायत समिति गंगरार जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान में कार्यरत हैं। भरूच गुजरात की नसीम खोखर ने गुजरात में 551 व हरियाणा की सुशीला व उषा रानी ने 351 वृक्ष लगाने का रिकॉर्ड बनाया है।

शनिवार, 24 मई 2025

सप्तम शीतल जल प्याऊ का हुआ शुभारम्भ, यात्रियों को मिलेगा शीतल जल का लाभ ASO NEWS BARMER

निःस्वार्थ भाव से की गई सेवा सबसे श्रेयस्कर :- सिंह 
बाड़मेर। 22 मई, 2025 । ASO News Barmer 
भीषण गर्मी के इस दौर में आमजन व राहगीरों के लिए शीतल जल की व्यवस्था को लेकर जन कल्याण संस्थान बाड़मेर की ओर से थार नगरी, बाड़मेर में अलग-अलग स्थानों पर शीतल जल प्याऊ स्थापित की जा रही है। जिस कड़ी में गुरूवार को चौहटन चौराहा स्थित यातायात पुलिस चौकी के पास एएसआई श्री हड़वन्त सिंह, भामाशाह दीपक संखलेचा एवं संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में श्री रिद्धि सिद्धि ट्रेडर्स कम्पनी, डीसा के सौजन्य से सप्तम शीतल जल प्याऊ का शुभारम्भ हुआ। जहां पर जल प्याऊ के साथ-साथ पंछियों के लिए चबूतरा व परिण्ड़े भी लगाएं गए।

संस्थान के हरीश बोथरा ने बताया कि जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से चौहटन चौराहा पर आने वाले आमजन व राहगीरों की जल सेवा को लेकर गुरूवार को एएसआई श्री हड़वन्त सिंह, संस्थान अध्यक्ष मुकेश अमन सहित गणमान्य नगारिकों की उपस्थिति में सप्तम शीतल जल प्याऊ का विधिवत् श्रीगणेश हुआ। इससे भीषण गर्मी में दूर-दराज की ढ़ाणियों व गांवों से आने वाले राहगीरों व यात्रियों को राहत मिलेगी। तथा शीतल जल का लाभ मिल सकेगा। इससे पूर्व लगी सभी शीतल जल प्याऊ सबके सहयोग से व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। और आमजन को शीतल जल का लाभ मिल रहा है। 

एएसआई हड़वन्त सिंह ने शीतल जल प्याउ का शुभारम्भ करते हुए कहा कि सेवा से बढ़कर कुछ भी नही है। निःस्वार्थ भाव से की गई सेवा सबसे श्रेयस्कर होती है। जन कल्याण संस्थान की यह पहल बहुत प्रशंसनीय व अनुकरणीय है। सिंह ने कहा इससे भीषण गर्मी में यह आने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा और उन्हें शीतल जल मिल सकेगा। 

संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि संस्थान का एक ही लक्ष्य और उद्देश्य रहता है कि प्राणी मात्र की कैसे सेवा की जाये। संस्थान का 11 शीतल जल प्याउ लगाने का लक्ष्य है । जिस कड़ी में अब तक 7 शीतल जल प्याउ स्थापित की जा चुकी है। 

इस दौरान एएसआई श्री हड़वन्त सिंह, संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन, मुंशी गोविन्द पुरी, मुंशी नरेन्द्रपाल सिंह, पुलिसमैन डूंगराराम, पुलिसमैन रामसिंह, पवन संखलेचा बारदाना, भामाशाह दीपक संखलेचा, हरीश बोथरा, कल्याणसिंह, सुमेरसिंह नेमाराम देवासी, सुनिल आचार्य सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

ASO News Barmer 

ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों ने सीखे अलग-अलग हुनर, शिविर का लिया भरपूर आनन्द

अच्छी आदतों से होता है समृद्ध जीवन का निर्माण :- बोहरा

समर स्किल फेस्ट का हुआ समापन, प्रतिभागी हुए सम्मानित 
दिनांक 23 मई 2025। ASO News Barmer 
ग्रीष्म अवकाश के सदुपयोग एवं बच्चों को अलग-अलग हुनर सिखाने को लेकर राउप्रावि सांसियो का तला विद्यालय मे चल रहे पांच दिवसीय सत्य भारती स्किल फेस्ट का समापन कार्यक्रम शुक्रवार को स्टेट अवार्डी शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नन्दा सिसोदिया की उपस्थिति में आयोजित हुआ। समापन कार्यक्रम में जहां शिविर के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 

भारती एयरटेल फाउंडेशन के प्रतिनिधि ओम प्रकाश सरगरा ने बताया कि 19 मई से प्रारम्भ हुए इस पांच दिवसीय सत्य भारती स्किल फेस्ट का शुक्रवार को समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जहां पांच दिवसीय समर स्कील फेस्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई वहीं शिविर में विभिन्न गतिविधियों में अव्वल व उत्कृष्ट रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान सम्मानित किया गया। सरगरा ने बताया कि वोलियंटर अशोक पुरी गोस्वामी ने विद्यार्थियों को जहां मिट्टी के आकर्षक खिलौने बनाना, उनमे रंग भरने का हुनर बताया वहीं चम्पा सिसोदिया ने प्लास्टिक की बोतलो को परम्परागत पद्धति से आकर्षक बनाने की कलात्मक जानकारी दी। साथ ही प्रतिदिन नियमित योग-व्यायाम के साथ-साथ परंपरागत खेलों की जानकारी दी गई। वहीं बच्चों को अच्छी आदतों के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें बुरी आदतों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
स्टेट अवार्डी शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि बच्चों के लिए यह ग्रीष्मकालीन शिविर जीवन के निर्माण का कारगर माध्यम है। इन शिविरों में बच्चे अच्छी आदतों, अभिव्यक्ति के अवसर, अलग-अलग प्रकार के हुनर के साथ-साथ स्वयं के जीवन के लक्ष्य का भी निर्धारण करते है। अमन ने कहा कि अच्छी आदतों से ही एक समृद्ध जीवन का निर्माण होता है। 

कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को भारती एयरटेल फाउंडेशन द्वारा पुरस्कृत किया गया तथा समर स्किल केम्प मे भागीदारी करने वाले 40 विद्यार्थियो को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनको प्रोत्साहित किया गया। शिविर में बच्चे ने जहां अलग-अलग हुनर सीखे वहीं शिविर का भरपूर आनन्द भी लिया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नन्दा सिसोदिया, कान्ता धनदे व दिव्या सिसोदिया ने भी अपने-अपने विचार रखे और बच्चों को अच्छी आदतों व कार्यां के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चों के साथ-साथ उनकी माताएं भी उपस्थित रही। 

ASO News Barmer 

अभियान में अब तक लगाई 120 जल कुण्डी, जन सहयोग से पशुओं को मिल रहा पानी

जल कुण्डी अभियान से अबोल पशुओं को मिल रहा सम्बल :- बोहरा
अभियान में अब तक लगाई 120 जल कुण्डी, जन सहयोग से पशुओं को मिल रहा पानी
बाड़मेर राजस्थान। 23 मई, 2025। ASO News Barmer 
भीषण गर्मी के दौर को देखते हुए जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से अबोल पशुओं की जल सेवा को लेकर जल कुण्डी अभियान के माध्यम से थार नगरी, बाड़मेर में अलग-अलग स्थानों पर जल कुण्डियां स्थापित की गई। जिस कड़ी में शुक्रवार को शहर में खागल्ल, पादर मोहल्ला, करमूजी की गली, महावीर सर्किल आदि स्थानों पर संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन की देखरेख में जल कुण्डियां लगाई। इस अवसर पर मोहल्ले वासियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। 
संस्थान के सदस्य हरीश बोथरा ने बताया कि जन कल्याण संस्थान की ओर थार नगरी, बाड़मेर में अबोल पशुओं की जल सेवा को लेकर अलग-अलग स्थानों पर जल कुण्डिया लगाई जा रही है। जिसकी संचालन व देखरेख सम्बन्धित परिवारों द्वारा किया जाता है। अभियान के तहत् अब तक 120 जल कुण्डी लगाई जा चुकी है। बोथरा ने बताया कि एक घर एक पौधा अभियान के तहत् शीघ्र ही पौधारोपण कार्यक्रम पुनः प्रारम्भ किया जायेगा। जिसमें एक पौधे की सहयोग राशि मात्र 500 रूपये रखी गई है। सहयोग व सहकार के लिए सबका स्वागत है।

संस्थान अध्यक्ष मुकेश अमन ने कहा कि संस्थान के विभिन्न सेवा प्रकल्पों में एक है- जल कुण्डी अभियान। जल कुण्डी अभियान के माध्यम से पशुओं को भीषण गर्मी में पानी उपलब करवाया जा रहा है। जिसमें अमाजन अच्छा सहयोग मिल रहा है। अमन ने कहा कि जल कुण्डी अभियान से अबोल पशुओं को बहुत अच्छा सम्बल मिल रहा है। प्राणी मात्र की सेवा और कल्याण ही जन कल्याण संस्थान का मूल उद्देश्य है।

इस दौरान हितेश बोथरा, मुकेश अमन, युवान बोथरा, आदि बोथरा, मोहनलाल बोथरा, पवन सिंघवी, हरीश बोथरा, विक्रम धारीवाल, सुनील आचार्य सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ASO News Barmer 

गुरुवार, 22 मई 2025

15 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण का शुभारम्भ 25 मई को ASO NEWS BARMER

15 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण का शुभारम्भ 25 मई को
सांसियों का तला की 120 महिलाएं व बालिकाएं सीखेगी सिलाई का हुनर, 
बाड़मेर। 22 मई, 2025। ASO NEWS BARMER 
राजस्व गांव सांसियों का तला में महिलाओं व बालिकाओं को हुनरमन्द एवं आत्मनिर्भर बनाने को लेकर महावीर इन्टरनेशनल, बाड़मेर एवं जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर के संयुक्त तत्वावधान में 25 मई को प्रातः 9.00 बजे विशिष्ट मेहमानों व मातृशक्ति की उपस्थिति में 15 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण का प्रारम्भ होगा। जिसमें 120 से अधिक महिलाओं व बालिकाओं को निःशुल्क सिलाई का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

संस्थान अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि सांसियों का तला की महिलाओं व बालिकाओं को समय का सदुपयोग करते हुए जीवन में हुनर हासिल कर आत्मनिर्भर बनाने को लेकर 25 मई रविवार को महावीर इन्टरनेशनल, बाड़मेर एवं जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण प्रारम्भ होगा। जिसमें प्रातः 10 बजे से अलग-अलग बैच में महिलाओं व बालिकाओं को दक्ष प्रशिक्षिका के माध्यम से सिलाई का  प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। अमन ने बताया कि सांसियों का तला की इच्छुक महिलाएं व बालिकाएं 24 मई तक अपना आवेदन कर सकती है। 

महावीर इन्टरनेशनल, बाड़मेर के अध्यक्ष बाबुलाल संखलेचा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनमें जागरूकता लाने को लेकर 25 मई से 10 जून तक निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण महिला मंच, सांसियों का तला की बहनों की देखरेख व निगरानी में आयोजित होगा। जिसमें बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं व बालिकाओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।

ASO NEWS BARMER 

मंगलवार, 20 मई 2025

छठी शीतल जल प्याऊ का हुआ शुभारम्भ, भीषण गर्मी में राहगीरों को मिलेगी राहत ASO NEWS BARMER

सेवा है आत्मिक सन्तुष्टि व आनन्द का राजमार्ग :- बोहरा
बाड़मेर। 20 मई, 2025 । ASO News Barmer 
थार के मरूस्थल में दिनोंदिन बढ़ती गर्मी में आमजन व राहगीरों के लिए शीतल जल की व्यवस्था को लेकर जन कल्याण संस्थान बाड़मेर की ओर से अलग-अलग स्थानों पर शीतल जल प्याऊ स्थापित की जा रही है। जिस कड़ी में मंगलवार को महावीर सर्किल, गडरा चौराहा के पास संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में भामाशाह शा. राहुल कुमार महेन्द्रजी बोहरा बाड़मेर-ईरोड़ के सौजन्य से छठीं शीतल जल प्याऊ का शुभारम्भ हुआ। जहां पर जल प्याऊ के साथ-साथ पंछियों के लिए चबूतरे व परिण्ड़ों की भी सुन्दर व्यवस्था की गई है।
संस्थान के हरीश बोथरा ने बताया कि जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से महावीर सर्किल, गडरा चौराहा पर आने वाले आमजन व राहगीरों की जल सेवा को लेकर मंगलवार को संस्थान अध्यक्ष मुकेश अमन सहित स्थानीय व्यापारियों व टैक्सी संचालकों की उपस्थिति में छठीं शीतल जल प्याऊ का विधिवत् श्रीगणेश हुआ। इससे भीषण गर्मी में दूर-दराज की ढ़ाणियों व गांवों से आने वाले राहगीरों को राहत मिलेगी। बोथरा ने बताया कि संस्थान की ओर से कुल 11 शीतल जल प्याऊ लगाई जानी है। इससे पूर्व लगी सभी शीतल जल प्याऊ सबके सहयोग से व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। और आमजन को शीतल जल का लाभ मिल रहा है। 
संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि नश्वर मानव जीवन में सेवा और परहित ही जीवन को सार्थक व शाश्वत करने का एकमात्र रास्ता है। हमें प्राणी मात्र के कल्याण व सेवा में हर घड़ी तत्पर रहने की जरूरत है। अमन ने कहा कि सेवा से ही व्यक्ति को सही मायनों में आत्मिक सन्तुष्टि व आनन्द की प्राप्ति होती है। सेवा ही आनन्द व सन्तुष्टि का राजमार्ग है।

इस दौरान संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन, रमेश सिंघवीं, हरीश बोथरा, पुरूषोतम शर्मा, गाविन्द शर्मा, अशोकसिंह, भारू राजपुरोहित, विमल शर्मा, कल्याणसिंह, ठाकर महाराज, जुगल किशोर, राहुल शर्मा, अशोक नाई, कालू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

ASO News Barmer 

सोमवार, 19 मई 2025

सांसियों का तला में पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन स्किल फेस्ट का हुआ शुभारम्भ : ASO NEWS BARMER

हुनर से व्यक्ति को मिलती है नई पहचान :- बोहरा
####ACHARYA SAMACHAR ONLINE ####
बच्चों ने बनाएं मिट्टी के खिलौने, अच्छी आदतों, आचरण व विविध हुनर पर होगी चर्चा, आगामी दिनों में सीखेंगें आर्ट एण्ड क्राफ्ट
बाड़मेर 19 मई 2025। ASO NEWS BARMER 
जहां विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रारम्भ हो गए है, वहीं अवकाश के समय का सदुपयाग करने को लेकर सोमवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला में स्टेट अवार्डी शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन तथा भारती एयरटेल फाउण्डेशन के प्रतिनिधि ओमप्रकाश सरगरा की उपस्थिति में शिक्षा विभाग एवं भारती एयरटेल फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय क्वालिटी सपोर्ट प्रोग्राम के तहत् समर केम्प स्किल फैस्ट का शुभारम्भ हुआ। 
भारती एयरटेल फाउण्डेशन के प्रतिनिधि ओमप्रकाश सरगरा ने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला एवं भारती एयरटेल फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 19 से 23 मई तक पांच दिवसीय क्वालिटी सपोर्ट प्रोग्राम के तहत् समर स्किल फेस्ट का शुभारम्भ सोमवार को स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में हुआ। पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन स्किल फेस्ट में बच्चों को स्थानीय परिवेश के विभिन्न हुनर व स्किल से अवगत करवाया जायेगा। साथ ही बच्चों को जीवन निर्माण व अच्छी आदतों पर कार्य करवाया जायेगा। प्रथम दिवस बच्चों को मिट्टी से खिलौने, बर्तन आदि बनाना सिखाया गया। 
स्टेट अवार्डी शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि यह शिविर ग्रीष्मकालीन अवकाश के सदुपयोग को लेकर बहुत महत्वपूर्ण है। हमें शिविर में सिखाये जाने वाले विभिन्न हुनर व स्किल को मनोयोग से सीखना है। हुनर से ही व्यक्ति को नई पहचान मिलती है। अमन ने कहा कि साथ ही हमें हमारे जीवन में अच्छी आदतों को शामिल करना है और बुरी आदतों को दूर करना है।

प्रथम दिवस बच्चों को मिट्टी से विभिन्न आकार के खिलौने, रोजमर्रा की जिन्दगी से जुड़े बर्तन आदि बनाना सिखाया गया। साथ ही बच्चों ने स्वयं अपने हाथों से कई प्रकार के खिलौने व आकार आदि बनाए। वहीं शिविर में बच्चों को स्वच्छता के प्रति सजग करते हुए दिनचर्या बनाने व नियमित स्नान आदि के बारे में बताया गया। वहीं स्वयंसेवक अशोक कुमार ने बच्चों को मिट्टी से विभिन्न आकार बनाने का ज्ञान दिया। शिविर में बच्चों ने विभिन्न योग क्रियाओं करते हुए नशामुक्त जीवन का संकल्प लिया।
प्रतिदिन प्रातः 9.00 बजे से 11.00 बजे तक चलने वाले ग्रीष्मकालीन शिविर में प्रथम दिवस 40 से अधिक बच्चे उपस्थित रहे। सभी बच्चों ने अच्छी सहभागिता दिखाते हुए कार्य प्रति अपनी रूचि दिखाई। वहीं भारती एयरटेल फाउण्डेशन की ओर से बच्चों को अल्पाहार वितरित किया गया।


ASO NEWS BARMER 

शनिवार, 17 मई 2025

मरटाला गाला विद्यालय में लगाएं मिट्टी के परिण्डे, संरक्षण का लिया संकल्प

नेक कार्य होते है मानवता की पहचान :- बोहरा
बाड़मेर 17 मई 2025। ASO News Barmer 
सघन परिण्डा अभियान के तहत् जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मरटाला गाला में शिक्षक शैतानसिंह भाटी, कनिष्ठ लिपिक दिनेश कुमार एवं संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में पक्षियों की जल सेवा में पेड़ों पर मिट्टी के परिण्डे लगाएं गए। परिण्डे लगाने के साथ-साथ विद्यालय स्टाफ को पर्यावरण संरक्षण एवं जीव दया का संकल्प दिलाया गया। 
संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि प्राणी मात्र की सेवा करना बहुत बड़ा नेक व पुण्य कार्य है। हमें सद्कार्यां से जुड़कर अपने जीवन को सार्थक करना चाहिये। अमन ने कहा कि सबको अपने-अपने कर्मां का फल जरूर मिलेगा। अच्छे कर्म करने वाले को अच्छा और बुरे कर्म करने वाले को बुरा ही फल मिलना है। यही प्रकृति का न्याय है। इसीलिए हमें हमेशा प्रत्यके कार्य करने से पूर्व उसके परिणाम के बोर में जरूर विचार करना चाहिये। नेक कार्यां से मनुष्य और मानवता की पहचान होती है
लिपिक दिनेश कुमार ने कार्यक्रम के लिए सबका आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक शैतान सिंह भाटी, अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन, दिनेश कुमार, दीक्षित शांडिल्य जुंझार सिंह, मेघसिंह आदि उपस्थित रहे। 


aso News Barmer 

बुधवार, 14 मई 2025

पंचम शीतल जल प्याऊ का हुआ शुभारम्भ बाड़मेर - ASO NEWS BARMER

भीषण गर्मी में जल सेवा बहुत ही नेक व पुण्य का कार्य :- महाराज
बाड़मेर। 12 मई, 2025 । ASO News Barmer 
जन कल्याण संस्थान बाड़मेर की ओर से आमजन व राहगीरों की जल सेवा में सोमवार को ढ़ाणी बाजार स्थित श्री सच्चिय माता मन्दिर के पास सार्दुल मठ के श्री पूंजाराम महाराज के पावन सानिध्य एवं संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में पंचम शीतल जल प्याऊ स्थापित की गई। शीतल जल प्याऊ के साथ-साथ यहां पर पंछियों के लिए परिण्डे व चबूतरे की व्यवस्था भी की गई।

संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से भीषण गर्मी को देखते हुए थार नगरी बाड़मेर में अलग-अलग स्थानों पर शीतल जल प्याऊ स्थापित की जा रही है। जिस कड़ी में सोमवार को ढ़ाणी बाजार में पंचम शीतल जल प्याऊ का शुभारम्भ किया गया। अमन ने बताया कि संस्थान की ओर से अधिक आवाजाही वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां जन-सहयागे से आमजन व राहगीरों के लिए शीतल जल की व्यवस्था की जा रही है।

सार्दुल मठ के श्री पूंजाराम महाराज ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए संस्थान की ओर से शीतल जल प्याऊ लगाया जाना बहुत नेक व पुण्य का कार्य है। महाराज ने कहा कि हम सबको सेवा भाव रखते हुए प्राणी मात्र के कल्याण को लेकर ऐसे पुनीत कार्य करने चाहिये।

इस दौरान श्री पूंजाराम महाराज, भूरचन्द बोहरा मारसा, श्रवण मालू, मुकेश अमन, हरीश बोथरा, पवन संखलेचा बारदाना, ओमप्रकाश सेनी, कल्याणसिंह सहित बड़ी संख्या में आस-पास के दुकानदार व आम राहगीर उपस्थित रहे।

aso News Barmer 

खिलजी परिवार का शिक्षा दान ऐतिहासिक व अनुकरणीय :- बोहरा ASO NEWS BARMER

सांसियों का तला विद्यालय सहित विभिन्न संस्थाओं को भेंट किये 7 लाख 51 हजार रूपये

पिता की स्मृति में पुत्रों ने की अनूठी पहल, समाज व गांव ने की सहराना

बाड़मेर। 12 मई, 2025 । ASO News Barmer 
 वतर्ममान समय में जहां एक ओर विभिन्न सामाजिक अवसरों, रीति-रिवाजों, आयोजनों आदि पर दिखावे को लेकर उल जूलूल खर्च किया जा रहा है, वहीं सांसियों का तला के खिलजी परिवार ने बहुत शानदार व अनूठी पहल करते हुए अपने पिता की स्मृति में अनुकरणीय मिसाल कायम की है। जिस कड़ी में हाजी अब्दुल शकूर खिलजी के इंतकाल पर समाज सहित मौजीज लोगों की उपस्थिति में 7 लाख 51 हजार रूपये का शिक्षादान करते हुए सम्बन्धित संस्थाओं को राशि भेंट की।
सामाजिक कार्यकर्ता व स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि सोमवार को सांसियों का तला में खिलजी निवास पर आयोजित कार्यक्रम में दिवंगत हाजी अब्दुल शकूर के सातों पुत्रों ने अपने पिता की स्मृति में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला को 2 लाख 51 हजार रूपये सहित विभिन्न शिक्षण संस्थाओं को कुल 7 लाख 51 हजार रूपये की राशि भेंट की। अमन ने कहा कि खिलजी परिवार का यह कार्य सही मायनों में ऐतिहासिक, अविस्मरणीय व अनुकरणीय है। खिलजी परिवार के हाजी सतार खान सहित सातों भाईयों ने अपने पिता की स्मृति में शिक्षा दान का यह बहुत ही अच्छा निर्णय लिया। जिसकी सभी लोग सहराना कर रहे है।
खिलज परिवार के सदस्य रहीम खिलजी ने बताया कि पिता हाजी अब्दुल शकूर के इंतकाल पर परिवार के सभी सदस्यों ने यह निर्णरू लिया कि हमें पिता की स्मृति में कोई नेक कार्य करना है। जिस पर परिवार की ओर से सांसियों का तला स्कूल सहित विभिन्न संस्थाओं को कुल 7 लाख 51 हजार की सहयोग राशि कार्यक्रम में सभी मेहमानों व गांव के मौजीज व्यक्तियों की उपस्थिति में भेंट की गई। यह हमारे परिवार की इच्छा थी, जो सबके आशीर्वाद से पूर्ण हुई।

इस दौरान गांव के मौजीज कूम्पसिंह झाला, जामा मस्जिद बाड़मेर के शाही इमाम हाजी लाल मोहम्मद सिद्धिकी, समाजसेवी लूणसिंह झाला, इंतेजामिया कमेटी सदर हाजी असलम कुरैशी, नायब सदर हाजी गुलाम नबी खिलजी, स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन, कमरूद्दीन कुरैशी, हाजी सतार खान, मुख्तियार खान, हाजी मोहम्मद अली, अयूब खान, सिकन्दर खान, रहीम खान, इब्राहीम खान, सहित बड़ी संख्या में समाज और गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

ASO News Barmer