पेज

गुरुवार, 26 जून 2025

कुशल वाटिका में जन कल्याण संस्थान लगायेगी 400 पौधे ASO NEWS

सघन पौधारोपण कार्यक्रम 26 जून को
बाड़मेर, राजस्थान। 25 जून, 2025 ।

मरूधर में हरियाली को लेकर जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से एक घर एक पौधा अभियान के माध्यम से पिछले 7-8 वर्षां से लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। जिस कड़ी में संस्थान की ओर से कुशल वाटिका के परिसर में विभिन्न किस्म के 400 पौधे लगाने को लेकर शुक्रवार को सायं 4.00 बजे सघन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा। 

संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि संस्थान की ओर से थार नगरी बाड़मेर को ग्रीन सिटी बनाने के संकल्प की कड़ी में इस वर्ष 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। संकल्प की सिद्धि को लेकर संस्थान की ओर से शुक्रवार को सायं 4 बजे कुशल वाटिका के पावन व सुरम्य परिसर में 400 पौधे लगाने का आगाज होगा। अमन ने बताया कि एक घर एक पौधा अभियान के माध्यम से संस्थान आमजन को प्रेरित करते हुए शहरी क्षेत्र में डोर टू डोर पौधारोपण कार्य कर रही है। यह अभियान आमजन के अपार सहयोग से सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है। 

कुशल वाटिका ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष बाबुलाल टी बोथरा ने बताया कि जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से कुशल वाटिका परिसर में समय-समय पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। जिसमें शुक्रवार को सायं 4.00 बजे संस्थान की ओर से अलग-अलग किस्म के 400 पौधे लगाये जायेंगें। इन पौधों की सम्पूर्ण देखभाल व संरक्षण कुशल वाटिका की तरफ से किया जायेगा। 

जन कल्याण संस्थान,
बाड़मेर
8104123345

मंगलवार, 24 जून 2025

महाबार चौराहा पर हुआ 15वीं शीतल जल प्याऊ का शुभारम्भ

राहगीरों को भीषण गर्मी में मिलेगा शीतल जल :- बोहरा

बाड़मेर, राजस्थान। 24 जून, 2025 । ASO News Barmer 
थार नगरी, बाड़मेर भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन व राहगीरों की जलसेवा में जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से मंगलवार को शहर के श्री पाबूजी सर्किल, महाबार चौराहा पर भामाशाह मातुश्री मांगी देवी नेमीचन्दजी बोहरा परिवार के सौजन्य तथा जन प्रतिनिधि प्रवीण सेठिया, लाभार्थी सदस्य जितेन्द्र बोहरा, प्रेमसिंह आगोर व संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में 15वीं शीतल जल प्याऊ का शुभारम्भ हुआ।
संस्थान के सवाई छाजेड़ भादरेश ने बताया कि जन कल्याण संस्थान की ओर से जन व जीव कल्याण को लेकर कई सेवाकार्य संचालित किये जा रहे है। जिस कड़ी में भीषण गर्मी को देखते हुए मानव जल सेवा में शहर के अलग-अलग स्थानों पर जन-सहयोग से शीतल जल प्याऊ स्थापित की जा रही है। संस्थान की ओर से मंगलवार को श्रद्धेय श्री नेमीचंद जी बोहरा की 24वीं पुण्यतिथि निमित 15वीं शीतल जल प्याऊ का महाबार चौराहा, पाबूजी सर्किल के पास किया गया।
संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में जन कल्याण संस्थान की ओर से संचालित की जा रही शीतल जल प्याऊ के माध्यम से आमजन को राहत मिल रही है और राहगीरों के हलकतर हो रहे है। अमन ने कहा कि शीतल जल प्याऊ से भीषण गर्मी में राहगीरों को शीतल जल मिल सकेगा।
कार्यक्रम में प्रवीण सेठिया, प्रेमसिंह आगोर, संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन, लाभार्थी परिवार से जितेन्द्र बोहरा, गोरूसिंह, हाकमसिंह, मुकेश धारीवाल, संजय छाजेड़ बींजासर, हरीश बोथरा, सवाई छाजेड़ भादरेश, कल्याणसिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जन कल्याण संस्थान
बाड़मेर

शुक्रवार, 20 जून 2025

पेड़-पौधों से महकेगा थार का रेगिस्तान :- बोहरा ASO NEWS BARMER

‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम में हुआ पौधारोपण, 
पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बाड़मेर, राजस्थान। 20 जून, 2025 । ASO News Barmer 
 acharyasamacharonline.blogspot com
थार नगरी, बाड़मेर को हरा-भरा बनाने को लेकर जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से शुक्रवार को जूना केराडू मार्ग, वार्ड संख्या 09 में संस्थान अध्यक्ष व पर्यावरण कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत् पौधारोपण किया गया। जहां पर श्रद्धेया श्रीमती देवी बाई की स्मृति में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

संस्थान सचिव दीपक जैन ने बताया कि थार नगरी, बाड़मेर में अधिक से अधिक पौधारोपण को लेकर जन कल्याण संस्थान की ओर से इस वर्ष 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जैन बताया कि जन सहयोग व जन भागीदारी के साथ पौधारोपण अभियान आगे बढ़ रहा है। अब तक श्री पाबूजी गौशाला, आरएसी कैम्प परिसर, कुशल वाटिका, सुमेर गौशाला आदि अलग-अलग स्थानों पर 150 पौधे लगाएं जा चुके है।

संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि जन कल्याण संस्थान की ओर से थार नगरी बाड़मेर को हरा-भरा बनाने को लेकर आमजन को पौधारोपण के प्रति प्रेरित करते हुए लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। जिसके चलते प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर पौधारोपण किया जा रहा है। अमन ने कहा कि थार को हरा-भरा बनाना संस्थान का संकल्प है। एक दिन वो भी आयेगा जब थार का रेगिस्तान पेड़-पौधों से महक उठेगा। हर तरफ हरियाली का आलम होगा। 
इस दौरान सम्पतराज सिंघवीं सांवा, पारसमल सिंघवीं, मुकेश बोहरा अमन, घेवरचन्द संखलेचा आदि उपस्थित रहे। 

ASO News Barmer 

मंगलवार, 17 जून 2025

जीरा मण्डी में हुआ तेरहवीं व चौदहवीं शीतल जल प्याऊ का हुआ शुभारम्भ ASO NEWS BARMER

प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य :- कोटड़िया

भीषण गर्मी में किसानों व ग्राहकों को मिलेगी राहत
बाड़मेर, राजस्थान। 17 जून, 2025 । ASO News Barmer 
थार नगरी, बाड़मेर भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन व राहगीरों की जलसेवा में जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से शहर में अलग-अलग स्थानों पर शीतल जल प्याऊ स्थापित की जा रही है। जिस कड़ी में मंगलवार को जीरा मण्डी परिसर में जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से भामाशाह श्री लाधुराम हस्तीमलजी पड़ाईयां तथा श्री हुक्मीचन्द रायमलजी सेठिया परिवार के सौजन्य से तेरहवीं व चौहदवीं शीतल जल प्याऊ का मण्डी अनाज व्यापार संघ अध्यक्ष हंसराज कोटड़िया, जीरा मण्डी व्यापार संघ अध्यक्ष गौतम बोथरा एवं संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में शुभारम्भ हुआ। 
संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि भीषण गर्मी में राहगीर को पीने के पानी की सख्त जरूरत रहती है। प्यासे को पानी पिलाना बहुत बड़ा पुण्य का कार्य है। जिस क्रम में जीरा मण्डी परिसर में भामाशाह श्री लाधुराम हस्तीमलजी पड़ाईयां तथा श्री हुक्मीचन्द रायमलजी संठिया परिवार के सौजन्य से शीतल जल प्याऊ का श्रीगणेश हुआ। जहां बाहर से आने वाले किसानों व राहगीरों को शीतल जल का लाभ मिल सकेगा। संस्थान की ओर से जन-सहयोग से अब तक 14 शीतल जल प्याऊ स्थापित की जा चुकी है।
मण्डी अनाज व्यापार संघ अध्यक्ष हंसराज कोटड़िया ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाना व उसकी व्यवस्था करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। कोटड़िया ने कहा कि प्राणीमात्र की सेवा हमारी परम्परा व संस्कृति रही है। ऐसे में हमें हमेशा सबकी सेवा व कल्याण के भाव रखने चाहिये। 

जीरा मण्डी व्यापार संघ अध्यक्ष गौतम बोथरा ने कहा कि जीरा मण्डी में शीतल जल प्याऊ लगाने से जीरा मण्डी में दूर-दराज ग्रामीण ईलाकों से आने वाले किसानों को शीतल जल मिल सकेगा। इस गर्मी में किसानों व राहगीरों को प्यासा नही रहना पड़ेगा। बोथरा ने कहा कि जीरा मण्डी प्याऊ लगाने के लिए दोनों पुण्यशाली परिवार साधुवाद के पात्र है। 
कार्यक्रम में हंसराज कोटड़िया, गौतम बोथरा, बाबुलाल संखलेचा, गौतम सेठिया, प्रवीण सेठिया, संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन, गौतम संखलेचा चमन, मुकेश धारीवाल, सम्पतराज छाजेड़ बींजासर, सवाई छाजेड़ भादरेश, पवन सिंघवीं, सुरेश सिंघवीं, पवन बोहरा, रवि बोहरा, दीपक संखलेचा सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण व किसान उपस्थित रहे।

aso News Barmer 

बुधवार, 11 जून 2025

सुमेर गौशाला के द्वितीय परिसर में लगाएं पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

हरित गौशाला अभियान का हुआ आगाज
थार नगरी बाड़मेर की हर गौशाला में संस्थान लगाएगी 50 पौधे
बाड़मेर, राजस्थान। 11 जून, 2025 । ASO News Barmer 
थार नगरी, बाड़मेर को हरा-भरा बनाने को लेकर जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से बुधवार को बाड़मेर की सबसे प्राचीन गौशाला श्री सुमेर गौशाला के द्वितीय परिसर में सुमेर गौशाला अध्यक्ष किशनलाल वडेरा, प्रवीण सेठिया एवं संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में पौधारोपण से हरित गौशाला अभियान का आगाज हुआ। कार्यक्रम में अलग-अलग किस्म के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से थार नगरी, बाड़मेर को हरा-भरा बनाने को लेकर लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। हरित गौशाला अभियान से थार की विभिन्न गौशालाओं में विभिन्न किस्म के पौधे लगाएं जायेंगे। संस्थान की ओर से हरित गौशाला अभियान का बुधवार को सुमेर गौशाला के द्वितीय परिसर से श्रीगणेश हुआ। इस दौरान पौधारोपण कर पौधों को सुरक्षित करने का कार्य भी साथ-साथ किया गया।
सुमेर गौशाला के अध्यक्ष किशनलाल वडेरा ने कहा कि हरित गौशाला अभियान से थार नगरी, बाड़मेर की सभी गौशलाओं में पौधारोपण के प्रति जागृति आयेगी तथा गौशाला में लगने वाले पौधों को निःसंदेह अच्छा माहौल खाद, पानी आदि उपलब्ध हो सकेंगे। वडेरा ने कहा कि बदलते वातावरण में अधिक से अधिक पौधारोपण ही एकमात्र सहारा है, जो हमें ग्लोबल वार्मिंग, पर्यावरण प्रदूषण आदि से बचा सकते है।

हरित गौशाला अभियान में थार नगरी, बाड़मेर की विभिन्न गौशालाओं में 50-50 पौधे लगाएं जायेंगे। कार्यक्रम में प्रवीण सेठिया, शेर खान सहित ग्वाले व गौभक्त उपस्थित रहे।

ASO News Barmer 

हरित गौशाला अभियान के बैनर का हुआ विमोचन, 11 जून से हर गौशाला में संस्थान लगाएगी 50 पौधे ASO NEWS BARMER

पेड़ों से है कुदरत की रौनक और रंगत :- वडेरा
बाड़मेर, राजस्थान। 10 जून, 2025 । ASO News Barmer 
थार के मरूस्थल की गौशालाओं को हरा-भरा बनाने को लेकर जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से 11 जून से हरित गौशाला अभियान के माध्यम से गौशाला में पौधारोपण का आगाज किया जा रहा है। जिस कड़ी में मंगलवार को सुमेर गौशाला के द्वितीय परिसर में सुमेर गौशाला, बाड के अध्यक्ष किशनलाल वडेरा एवं संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में हरित गौशाला अभियान बैनर का विमेचन सम्पन हुआ। 

संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि थार के मरूस्थल को हरा-भरा बनाने के लिए वृहद् स्तर पर पौधारोपण करने की जरूरत है। जिस कड़ी में संस्थान की ओर से मंगलवार को हरित गौशाला अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। अभियान में थार नगरी, बाड़मेर में सुमेर गौशाला द्वितीय परिसर में 11 जून बुधवार को प्रातः 8.00 बजे पौधारोपण कर उन्हें संरक्षित किया जायेगा। इस अभियान में विभिन्न गौशालाओं में 50-50 पौधे लगाएं जायेंगे।
सुमेर गौशाला के अध्यक्ष किशनलाल वडेरा ने कहा कि थार नगरी, बाड़मेर की प्रत्येक गौशाला में पौधारोपण करना बहुत ही सहरानीय व प्रशंसनीय कार्य है। इस अभियान से विभिन्न गौशाला में हरियाली आयेगी। वडेरा ने कहा कि पेड़ों से ही कुदरत में रौनक व रंगत है। और कुदरत हमें अच्छी लगने लगती है। आओ मिलकर पेड़ लगाएं। इस दौरान सुमेर गौशाला के ग्वाले आदि उपस्थित रहे।

ASO News Barmer 

शनिवार, 7 जून 2025

पाबूजी गौशाला में ‘एक पेड़ मां के नाम’ हुआ पौधारोपण, गौमाता को खिलाया हरा-चारा ASO NEWS BARMER

हरियाली व खुशहाली के प्रतीक है पेड़-पौधे - बोहरा
बाड़मेर, राजस्थान। 06 जून, 2025 । ASO News Barmer 
जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से थार के मरूस्थल को हरा-भरा बनाने की कड़ी में 1100 पौधे लगाने के लक्ष्य को लेकर शुक्रवार को पाबूजी राठौड गौशाला, दांता में संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 51 पौधे लगाने का आगाज हुआ। 
गौशाला इंचार्ज व गौसेवक जसवन्त सिंह ने बताया कि शुक्रवार को निर्जला एकादशी के शुभ दिन जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से गौशाला में एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसके तहत् गौशाला में 51 पौधे लगाने आगाज हुआ। यह भी उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष जून 2024 में लगाएं गए 50 पौधे वर्तमान में बहुत अच्छी स्थिति में है, पेड़ बनने को तैयार है। जसवन्त सिंह ने बताया कि साथ ही श्री भगवानदास जेकचन्दजी छाजेड़ परिवार की ओर से ललित कुमार छाजेड, रौनक छाजेड़ हित गौभक्तों ने गौसेवा करते हुए गौमाता को एक गाड़ी हरा चारा भेंट किया। और गायों को गुड़ खिलाया।
संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि परिवेश में पेड़-पौधों की महती भूमिका है। इसे हमें समझना होगा। मरूभूमि में अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने एवं उन्हें संरक्षित करने की आवश्यकता है। अमन ने कहा कि एक दिन ऐसा आयेगा जब थार का मरूस्थल पेड-पौधों से महक उठेगा। ये पेड़-पौधे सही मायनों में हरियाली व खुशहाली के प्रतीक है। 

इस दौरान मुकेश मालू केटीसी, मुकेश अमन, ललित छाजेड़, जसवन्त सिंह, रौनक छाजेड़ सहित गौशाला के ग्वाले उपस्थित रहे।

ASO NEWS BARMER 

पर्यावरण को बेहतर बनाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी :- कमाण्डर चौहान ASO NEWS BARMER

एक पेड़ मां के नाम विशाल पौधारोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित, लगाएं 251 पौधे
समारोह में पर्यावरण कार्यकर्ता व भामाशाह हुए सम्मानित
बाड़मेर, राजस्थान। 05 जून, 2025 । ASO NEWS BARMER 
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर, प्रथम आरएसी बटालियन, जौधपुर एवं जिला पुलिस बाड़मेर के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम आरएसी बटालियन कैम्प परिसर अरिहन्त नगर के पास गुरूवार को कम्पनी कमाण्डर संजय चौहान के मुख्य आतिथ्य, नगर परिषद, बाड़मेर के पूर्व सभापति दीपक माली, सरूप सोनी जस्मतिया ज्वैलर्स, विक्रम माहेश्वरी माफी ग्रुप, लायंस क्लब अध्यक्ष गौतम डूगरवाल, महावीर इन्टरनेशनल अध्यक्ष बाबुलाल संखलेचा, प्रवीण सेठिया के विशिष्ट आतिथ्य एवं संस्थान अध्यक्ष व पर्यावरण कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन की अध्यक्षता में एक पेड़ मां के नाम विशाल पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां पर संस्थान की 251 पौधे लगाने का कार्य प्रारम्भ हुआ।
संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि थार नगरी, बाड़मेर को ग्रीन बाड़मेर, क्लीन बाड़मेर बनाने को लेकर संस्थान की ओर कई प्रयास किये जा रहे है। जिस कड़ी में गुरूवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अरिहन्त नगर के पास स्थित प्रथम आरएसी बटालियन के परिसर में जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर, प्रथम आरएसी बटालियन, जौधपुर एवं जिला पुलिस बाड़मेर के संयुक्त तत्वावधान में एक पेड़ मां के नाम विशाल पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के आगाज में अतिथियों का ग्रीन वेलकम किया गया तथा पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान कर रहे पर्यावरण कार्यकर्ताओं व भामाशाहों का सम्मान किया गया। जिसमें मुकेश धारीवाल जय माजासी प्रोपर्टी ग्रुप, नेमीचन्द मालू गोठी इवेन्ट्स, सरूप सोनी जस्मतिया ज्वैलर्स, विक्रम माहेश्वरी माफी ग्रुप, हरीश बोथरा, महेश कुमार जमादार, रमेश कडेला आदि को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। 

मुख्य अतिथि कम्पनी कमाण्डर संजय चौहान ने कहा कि पर्यावरण को बेहतर बनाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। हमें प्रकृति के अनुकूल जीवन शैली अपनाते हुए अपने परिवेश को ग्रीन व क्लीन बनाने की महती आवश्यकता है। आओ हम सब मिलकर पौधे लगाएं और पर्यावरण को शुद्ध व स्वच्छ बनाएं।
नगर परिषद, बाड़मेर के पूर्व सभापति दीलिप माली ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर दुनिया भर में तीव्र गति आवाज उठने लगी है। दिनों-दिन पर्याव्रण प्रदूषित होता जा रहा है। ऐसे में हमें अपने आसपास को साफ-सुथरा रखते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने की जरूरत है। माली ने कहा कि जन कल्याण संस्थान की ओर से जन व जीव सेवा व कल्याण का बहुत ही व शानदार कार्य किया जा रहा है। 

कार्यक्रम में महावीर इन्टरनेशनल, बाड़मेर के अध्यक्ष बाबुलाल संखलेचा, मुकेश अमन सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे तथा परिवेश में अधिक से अधिक पौधारोपण कर उन्हें संरक्षित करने का आह्वान किया।

संस्थान के प्रवीण सेठिया ने सभी मेहमानों व आगंतुक मेहमानों का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कार्यक्रम में सहयोग देने वाले युवाओं का अभिनन्दन किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन एंकर व कुशल वक्ता कैलाश बाबु जैन ने किया। इस दौरान भूरचन्द बोहरा मारसा, रत्नेश श्रीश्रीमाल, सौरभ जैन, पारस गंगवाल, जोगेन्द्र वडेरा, महेश सिंघवीं, दिनेश बोहरा, राजू सिंघवीं, रतन मालू, सचिव दीपक जैन, रमेश सिंघवीं, भरत बोथरा, सवाई भादरेश, प्रकाश बोथरा, विक्रम धारीवाल, घेवर जैन, अशोक बोहरा, मुकेश कोटड़िया, हितेश बोहरा, जसराज सेठिया, सुनील आचार्य, गौतम जैन, ललित डूंगरवाल, भोजराज सिंह सहित बटालियन के जवान उपस्थित रहे।

ASO NEWS BARMER 

गुरुवार, 5 जून 2025

भरूच गुजरात की नसीम खोखर व तालेड़ा बूंदी की प्रबोधक उम्मुलवरा को जयपुर में अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में "भारत श्री सम्मान अवार्ड "से सम्मानित किया गया। ASO News Barmer


*भव्या फाउंडेशन का सम्मान समारोह जयपुर में 
:::::::::ASO NEWS BARMER::::::::::
*अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मलेन और भारत श्री सम्मान -2025* में देश,विदेश और प्रदेश की 200 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जून को भव्या फाउंडेशन के तत्वाधान में कैंसर पीड़ितों और शारीरिक रूप से अक्षम और आटिज्म वर्रिएर्स बच्चों लोगों को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मलेन और भारत श्री सम्मान - 2025 समारोह का आयोजन रविवार को सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी- जगतपुरा - जयपुर के कालिंदी ऑडिटोरियम में संपन्न किया गया।जिसमें देश, विदेश और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष मुकाम हासिल करने वाले 200 प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
भव्या फाउंडेशन की निदेशक निशा माथुर और शैलेन्द्र माथुर ने आगुन्तकों का स्वागत करते हुए संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी।

बुधवार, 4 जून 2025

स्टेशन रोड़ पर ग्यारहवीं शीतल जल प्याऊ का हुआ शुभारम्भ, भीषण गर्मी में राहगीरों को मिलेगी राहत ASO NEWS BARMER

चाह से व्यक्ति को मिलती है मन चाही राह :- बोहरा
बाड़मेर, राजस्थान। 03 जून, 2025 । ASO NEWS BARMER 
थार में पानी का अपना महत्व रहा है। वहीं प्यासे को पानी पिलाना थार की अपनी संस्कृति रही है। उसी कड़ी में भीषण गर्मी के इस दौर में राहगीरों की जल सेवा को लेकर जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से मंगलवार को स्टेशन रोड़, अग्रवाल मोहल्ला बाजार में भामाशाह श्री मेवीलाल नथमलजी मालू जिंझणियाली केटीसी, बाड़मेर के सहयोग से जनप्रतिनिधि प्रवीण सेठिया, भामाशाह मुकेश मालू जिंझणियाली एवं संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में ग्यारहवीं शीतल जल प्याऊ का शुभारम्भ हुआ। शीतल जल प्याऊ के संचालन की जिम्मेदारी स्थानीय व्यापारियों ने ली और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

संस्थान के हरीश बोथरा ने बताया कि मंगलवार को संस्थान की ओर से टीम के साथी सदस्य व केटीसी ग्रुप के उर्जावान युवा, मिलनसार, सेवा को समर्पित मुकेश मालू जिंझणियाली के विवाह की ग्यारहवीं वर्षगांठ के उपलक्ष में स्टेशन रोड़ स्थित अग्रवाल मोहल्ला बाजार में ग्यारहवीं शीतल जल प्याऊ का शुभारम्भ हुआ। स्थानीय व्यापारियों के विशेष आग्रह व राहगीरों की अधिक आवाजाही को देखते हुए उक्त स्थान पर प्याऊ स्थापित की गई। वहीं साथ ही पक्षियों के लिए परिण्डे व चबूतरा भी लगाया गया। बाजार आने वाले राहगीरों को प्याऊ लगाने से शीतल जल का लाभ मिल सकेगा। 

संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि दुनिया में कोई भी कार्य असंभव नही होता है। जहां भी व्यक्ति ने चाह की है, वहां रास्ते अपने आप निकलते गए है, मंजिल मिलती गई है। अमन ने कहा कि जहां चाह, वहां राह मिल ही जाती है। ऐसे में हमें अच्छे व नेक कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। विशेषकर परिवेश को बेहतर बनाने एवं एक-दूसरे की मदद के लिए हमें आगे आना होगा।

कार्यक्रम में प्रवीण सेठिया, मुकेश मालू, संस्थान मुकेश बोहरा अमन, हरीश बोथर, सवाई छाजेड़ भादरेश, विकास पारख, महावीर धारीवाल, किशन पुरोहित, राजू खत्री, नरेन्द्र खत्री, हितेष कुमार, रमेश सिंह, गिरधारी सिन्धी, भवानी, जितेन्द्र अग्रवाल, कल्याणसिंह, सुमेरसिंह सहित बड़ी संख्या में सेवा भावी कार्यकर्ता व व्यापारीगण उपस्थित रहे।

ASO NEWS BARMER 

सोमवार, 2 जून 2025

एक पेड़ मां के नाम विशाल पौधारोपण कार्यक्रम 05 जून को ASO News Barmer

जिला पुलिस अधीक्षक सहित कई अतिथिगण करेंगें शिरकत, कई पर्यावरण कार्यकर्ता होंगे सम्मानित
बाड़मेर, राजस्थान। 02 जून, 2025 । ASO NEWS BARMER 
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर, प्रथम आरएसी बटालियन, जौधपुर एवं जिला पुलिस बाड़मेर के संयुक्त तत्वावधान में थार नगरी, बाड़मेर शहर में अरिहन्त नगर के पास स्थित प्रथम आरएसी बटालियन कैम्प परिसर में 05 जून गुरूवार को प्रातः 8.30 बजे जिला पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्रसिंह मीणा, कम्पनी कमाण्डर श्री संजय चौहान एवं संस्थान अध्यक्ष व पर्यावरण कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन सहित गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में एक पेड़ मां के नाम विशाल पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा । 

संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि थार नगरी, बाड़मेर को ग्रीन बाड़मेर, क्लीन बाड़मेर बनाने को लेकर संस्थान की ओर पिछले कई वर्षां से लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। जिस कड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में 05 जून को प्रातः 8.30 बजे जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर, प्रथम आरएसी बटालियन, जौधपुर एवं जिला पुलिस बाड़मेर के संयुक्त तत्वावधान में एक पेड़ मां के नाम विशाल पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें बड़ी संख्या में पौधारोपण के साथ-साथ पर्यावरण कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जायेगा। 

संस्थान के हरीश बोथरा ने बताया कि एक पेड़ के नाम पौधारोपण में आमजन के सहयोग से संस्थान की ओर से तकरीबन 1100 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिस कड़ी में प्रथम चरण में 05 जून को जिला पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह मीणा सहित गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में 251 पौधे लगाएं जायेंगें। एक पेड़ मां के नाम पौधारेपण कार्यक्रम में अपनी आदरणीय मां के नाम एक पेड़ लगाने का नुकरा मात्र 251 रूपये रखा गया है। 05 जून के कार्यक्रम को लेकर जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर, प्रथम आरएसी बटालियन, जौधपुर एवं जिला पुलिस बाड़मेर की ओर से वृहद् स्तर तैयारियां की जा रही है। 

ASO NEWS BARMER 

रविवार, 1 जून 2025

कृषि उपज मण्डी में हुआ दशम शीतल जल प्याऊ का हुआ शुभारम्भ, ASO NEWS BARMER

कुछ कर सके तो कर भला, भला होगा :- बोहरा
बाड़मेर, राजस्थान। 01 जून, 2025 । ASO News Barmer 
भीषण गर्मी में राहगीरों की जल सेवा को लेकर जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से रविवार को कृषि उपज मण्डी, बाड़मेर के परिसर में केटीसी ड्राई फ्रुट्स, बाड़मेर के सौजन्य से भामाशाह मुकेश मालू जिंझणियाली, रोशन वडेरा एवं संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में दशम शीतल जल प्याऊ का शुभारम्भ हुआ। 

संस्थान के सचिव दीपक जैन ने बताया कि शहर के अलग-अलग स्थानों पर राहगीरों की जल सेवा को लेकर जन कल्याण संस्थान की ओर से शीतल जल प्याऊ स्थापित की जा रही है। जिस क्रम में रविवार को कृषि उपज मण्डी, बाड़मेर के परिसर में दशम शीतल जल प्याऊ का श्रीगणेश हुआ। प्याऊ के साथ-साथ पक्षियों के लिए चबूतरा व परिण्डे भी लगाएं गए। यह शीतल जल प्याऊ केटीसी ड्राई फ्रुट्स, बाड़मेर के सौजन्य से शुरू की गई।

संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि संस्थान के समस्त कार्य जन व जीव कल्याण व सेवा को ही समर्पित रहते है। और यहीं संस्थान का उद्देश्य भी है। अमन ने कहा कि कुछ कर सकते हो तो प्राणी मात्र का भला करो, जिसका परिणाम भी भला ही होगा। नेकी के कार्य ईश्वर की आराधना से कम नही है। निःस्वार्थ भाव से की गई सेवा हमेशा अच्छे परिणाम देगी। 

कार्यक्रम में मुकेश मालू, रोशन वडेरा, संस्थान मुकेश बोहरा अमन, पवन बोथरा, अशोक जैन, कल्याणसिंह, सुमेरसिंह सहित बड़ी संख्या में सेवा भावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ASO News Barmer 

मांगता स्थित डॉ. रूमादेवी फाउण्डेशन सेन्टर व विहार धाम परिसर में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम ASO NEWS BARMER

स्वच्छ व शुद्ध पर्यावरण के लिए जरूरी है पेड़-पौधे :- सेठिया
बाड़मेर, राजस्थान। 01 जून, 2025 । ASO News Barmer 
थार के रेगिसतान को हरा-भरा बनाने के संकल्प को लेकर जन कल्याण संस्थान बाड़मेर की ओर से पिछले कई वर्षां से एक घर एक पौधा अभियान के माध्यम से लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। जिस कड़ी में रविवार को संस्थान की ओर से मांगता स्थित डॉ. रूमादेवी फाउण्डेशन सेन्टर एवं विहार धाम परिसर में मुख्य अतिथि जन प्रतिनिधि प्रवीण सेठिया, सुरेश बोथरा एवं संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में भिन्न-भिन्न किस्म के 21 पौधे लगाएं गए। 

संस्थान अध्यक्ष मुकेश अमन ने बताया कि जन कल्याण संस्थान की ओर से समाजसेवी श्री प्रकाश जैन काननूगो के आह्वान पर रविवार को मांगता स्थित डॉ. रूमादेवी फाउण्डेशन सेन्टर एवं विहार धाम परिसर में अलग-अलग किस्म के 21 पौधे लगाएं गए। जहां पर संस्थान के सदस्यों ने पौधारोपण कर उनके संरक्षण व देखभाल की जिम्मेदारी तय की। वहीं उपस्थित सदस्यो ंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन प्रतिनिधि प्रवीण सेठिया ने कहा कि पर्यावरण में पौधे की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिसे हमें समझना होगा। पेड़-पौधे परिवेश का सबसे अहम् अवयव है। सेठिया ने कहा कि स्वच्छ व शुद्ध पर्यावरण के लिए पेड़-पौधे बहुत जरूरी है। ऐसे में हमें अधिक से अधिक पौधारोपण कर उन्हें संरक्षित करने की जरूरत है।

कार्यक्रम में जन प्रतिनिधि प्रवीण सेठिया, मुकेश धारीवाल, रत्नेश श्रीश्रीमाल, संस्थान अध्यक्ष मुकेश अमन, बंशीधर मालू, सवाई छाजेड़ भादरेश, सुरेश बोथरा, मुकेश पारख, सवाई सुथार, मोहम्मद खान सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

ASO News Barmer 

युवाओं ने की मेहनत, चमकने लगा गौ जलकुण्ड :- बोहरा ASO NEWS BARMER

श्रमदान से गौ जलकुण्ड हुआ साफ, पशु-पक्षियों को मिलेगा स्वच्छ पानी
पक्षियों के लिए लगाएं परिण्डे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
रानीगांव, बाड़मेर, राजस्थान। 31 मई, 2025 । ASO News Barmer 
भीषण गर्मी में जगह-जगह पर मनुष्य ही नही पशु-पक्षियों के लिए भी पानी की पर्याप्त व्यवस्था को लेकर काफी जतन व प्रयास किये जा रहे है। जिस कड़ी में जिला मुख्यालय से 18 किमी दूर रानीगांव ग्राम पंचायत पर जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर एवं ग्राम पंचायत रानीगांव के साझा प्रयासों व सहयोग से गौ जलकुण्ड की साफ-सफाई को लेकर सरपंच प्रतिनिधि गजे सिंह व संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें युवाओं ने भीषण गर्मी के बाद भी जीव दया व करूणा की भावना रखते हुए गौ जल कुण्ड को एकदम साफ कर दिया।
संस्थान के अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि ‘‘मानव जब जोर लगता है, तब पत्थर पानी बन जाता है।’’ इन्हीं पंक्तियों को युवाओं ने भीषण गर्मी में मेहनत के सहारे चरितार्थ कर दिखाया। जीव दया का भाव रखते हुए युवाओं ने लम्बे समय से गन्दगी-कचरे आदि से अटे पड़े गौ जलकुण्ड को श्रमदान कर साफ कर दिया। अमन ने कहा कि युवाओं की मेहनत की बदौलत गौ जलकुण्ड पुनः चमकने लगा है। अब इस गौ जलकुण्ड में पुनः नियमित पशु-पक्षियों को स्वच्छ जल मिल सकेगा। 
श्रमदान कार्यक्रम में जहां युवाओं ने गौ जलकुण्ड की साफ-सफाई की वहीं पक्षियों के लिए परिण्डे लगाएं। और उनमें नियमित पानी भरने व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि गजे सिंह, हरीसिंह, मुकेश बोहरा अमन, जितेन्द्र भंसाली, खुमाण सिंह, दौलतराम, मांगीलाल मंसूरिया, उगम सिंह, सवाईराम, सहित कई युवा साथियों ने श्रमदान किया। और सेवानिवृत शिक्षक पदम सिंह महेचा, महेन्द्र सिंह, लुम्भाराम प्रजापत, रवि मालू, जगदीश मेघवाल आदि उपस्थित रहे।

ASO News Barmer 

नवम् शीतल जल प्याऊ का हुआ शुभारम्भ, राहगीरों को मिलेगा शीतल जल aso News Barmer

प्यासे को पानी पिलाना पुनीत सेवा कार्य :- जांगिड़
बाड़मेर, राजस्थान। 29 मई, 2025 । ASO NEWS BARMER 
भीषण गर्मी के इस दौर में आमजन व राहगीरों के लिए शीतल जल की व्यवस्था को लेकर गुरूवार को जन कल्याण संस्थान बाड़मेर की ओर से श्री गणेश सैनेट्री, बाड़मेर के सौजन्य से स्कूल नं. 04 के ओवरब्रिज के नीचे मोहनलाल जांगिड़, भामाशाह संजय श्रीश्रीमाल तेजमालता एवं संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में नवम् शीतल जल प्याऊ का शुभारम्भ हुआ। साथ ही जल प्याऊ पर पंछियों के लिए चबूतरे व परिण्ड़ों की भी व्यवस्था की गई। 

संस्थान के हरीश बोथरा ने बताया कि जन कल्याण संस्थान की ओर से थार नगरी, बाड़मेर में आमजन को भीषण गर्मी में राहत देने को लेकर लगातार शीतल जल प्याऊ लगाई जा रही है। संस्थान की ओर से 9वीं शीतल जल प्याऊ स्कूल नं. 04 ओवरब्रिज के नीचे श्री गणेश सैनेट्री के सौजन्य से स्थापित की गई। इस दौरान गणमान्य अतिथि व आम नागरिक उपस्थित रहे। बोथरा ने बताया कि संस्थान की ओर से जन-सहयोग से अलग-अलग शीतल जल प्याऊ पर प्रतिदिन 140 से अधिक पानी कैम्पर की व्यवस्था की जा रही है। 

वरिष्ठ नागरिक मोहनलाल जांगिड़ ने शीतल जल प्याऊ का शुभारम्भ करते हुए कहा कि प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का कार्य है। और ऐसी भीषण गर्मी में राहगीरों को पानी की सेवा देना बहुत नेक व सहरानीय कार्य है। जांगिड़ ने कहा कि हम सबका दायित्व बनता है कि ऐसे विकट समय में हम सब मिलकर, सहकार भाव रखकर प्राणी मात्र की सेवा करें।
 
संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि मनुष्य जीवन की सार्थकता प्राणी मात्र की सेवा और उनके कल्याण में समर्पण में ही है। हमें स्वयं जीवन के लिए कार्य करने के साथ-साथ अन्य जीवों के कल्याण के लिए भी सेवा कार्य करने की जरूरत है। ताकि प्रकृति में सबको सुखद जीवन जीने का अवसर मिल सके।

कार्यक्रम में राजस्थान पेन्ट्स के मोहनलाल जांगिड़, बाबुलाल संखलेचा, मोहनलाल जैन मोढ़ा, भामाशाह संजय श्रीश्रीमाल, सोहनलाल श्रीश्रीमाल, संस्थान मुकेश बोहरा अमन, जन प्रतिनिधि प्रवीण संठिया, सवाई भादरेश, हरीश बोथरा, मुकेश धारीवाल, रमेश कुमार, धर्मचन्द भंसाली, स्वरूप भंसाली, कल्याणसिंह, सुमेरसिंह सहित बड़ी संख्या में सेवा भावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ASO NEWS BARMER