पेज

शनिवार, 26 जुलाई 2025

सांसियों का तला विद्यालय में लगाएं 101 पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प

पेड़-पौधों से महकेगा थार का परिवेश :- बोहरा
बाड़मेर, राजस्थान। 26 जुलाई, 2025 । ASO NEWS BARMER 
थार नगरी, बाड़मेर को हरा-भरा बनाने को लेकर जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से एक घर एक पौधा अभियान के माध्यम से लगातार अलग-अलग स्थानों पर पौधारोपण किया जा रहा है। जिस कड़ी में शनिवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला में संस्थान अध्यक्ष व स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन व वरिष्ठ प्रबोधक डालूराम सेजू के नेतृत्व में पौधारोपण कर 101 पौधे लगाएं व उनकी सुरक्षा का कार्य किया। 
शारीरिक शिक्षक राजेश जोशी ने बताया कि सांसियों का तला विद्यालय प्रांगण में शनिवार को जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से अलग-अलग किस्म के 101 पौधे रोपित किये गये। जहां इन पौधे की सुरक्षा व संरक्षण को लेकर तारबन्दी की गई। जोशी ने बताया कि हरियाळो राजस्थान अभियान को लेकर विद्यलय में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत पौधारोपण किया जा चुका है। 
जन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष व स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन ने पौधारोपण करते हुए कहा कि वर्तमान समय की परिस्थितियों को देखते हुए एक-एक पौधा अपने आप बहुत ही अधिक महत्वपूर्ण है। थार की मरू भूमि को हरा-भरा बनाने के लिए हम सभी अधिक से अधिक पौधारोपण करने की जरूरत है। अमन ने कहा कि आज लगने वाले पौधों से आने वाले कल में थार का परिवेश अवश्य महकेगा। 

पौधारोपण कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका श्रीमती गुंजन आचार्य, मुकेश अमन, डालूराम सेजू, राजेश जोशी, उषा जैन, सीमा शर्मा, रिया शर्मा, एसएमसी सदस्य जेठाराम भील, नारायण सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। 

जन कल्याण संस्थान,
बाड़मेर
8104123345, 7665103969

शुक्रवार, 25 जुलाई 2025

जैन भवन का भूमिपूजन व खनन मुहुर्त आज

चतुर्विघ संघ की उपस्थिति में होगा आयोजन
बाड़मेर राजस्थान 24.07.2025।
ASO News Barmer 
थार नगरी, बाड़मेर में जैन श्री संघ, बाड़मेर के जूना केराडू मार्ग, चिन्दड़ियों की जाळ समीप स्थित जैन भवन का भूमि पूजन एवं खनन मुहुर्त अनुष्ठान शुक्रवार 25 जुलाई को दोपहर 12 बजे प. पू. खरतरगच्छाधिपति श्री जिन मणिप्रभ सूरिश्वरजी मसा., साध्वी प. पू. डॉ विद्युतप्रभाश्रीजी मसा. एवं अचलगच्छीय साध्वी प. पू. श्री भावगुणाश्रीजी आदि ठाणा की पावन निश्रा में लाभार्थी परिवार श्रीमान सतीश कुमारजी, निखिल कुमारजी, मेवारामजी - स्वरुपचंदजी छाजेड परिवार एवं सकल संघ की उपस्थिति में सम्पन्न होगा। 

जैन श्री संघ, बाड़मेर के महामंत्री किशनलाल वडेरा ने बताया कि जूना केराडू मार्ग चिन्दड़ियों की जाळ स्थित जैन समाज के जैन भवन का भूमिपूजन व खनन मुहुर्त का मंगल कार्यक्रम शुक्रवार 25 जुलाई को दोपहर 12 बजे साधु-साध्वी भगवन्तों की पावन निश्रा में विधि-विधान से सम्पन्न होगा तथा कार्यक्रम में लाभार्थी परिवार का जैन श्री संघ की ओर से मान-सम्मान-बहुमान किया जायेगा। 

किशनलाल वडेरा 
महामंत्री 
जैन श्री संघ बाड़मेर
9414205622

व्यक्ति और समाज एक-दूसरे के पूरक :- जिन मणिप्रभ सूरिश्वर

जैन भवन का भूमिपूजन व खनन मुहूर्त हुआ सम्पन्न

चतुर्विघ संघ की उपस्थिति में हुआ आयोजन, लाभार्थी परिवार का हुआ बहुमान
बाड़मेर राजस्थान 25.07.2025
ASO News Barmer 

थार नगरी, बाड़मेर में जैन श्री संघ, बाड़मेर के जूना केराडू मार्ग, चिन्दड़ियों की जाळ समीप स्थित जैन भवन का भूमि पूजन एवं खनन मुहुर्त अनुष्ठान शुक्रवार को प. पू. खरतरगच्छाधिपति आचार्यश्री जिन मणिप्रभ सूरिश्वरजी मसा., साध्वी प. पू. डॉ विद्युतप्रभाश्रीजी मसा. एवं अचलगच्छीय साध्वी प. पू. श्री भावगुणाश्रीजी आदि ठाणा की पावन निश्रा एवं लाभार्थी परिवार श्रीमान सतीश कुमारजी, निखिल कुमारजी, मेवारामजी-स्वरुपचंदजी छाजेड परिवार एवं सकल संघ की उपस्थिति में विधि-विधानपूर्वक सम्पन्न हुआ। 
जैन श्री संघ, बाड़मेर के महामंत्री किशनलाल वडेरा ने बताया कि जूना केराडू मार्ग चिन्दड़ियों की जाळ स्थित जैन समाज के जैन भवन का भूमिपूजन व खनन मुहुर्त का मंगल कार्यक्रम शुक्रवार को दोपहर में गुरूदेवश्री प. पू. खरतरगच्छाधिपति आचार्यश्री जिन मणिप्रभ सूरिश्वरजी मसा. आदि ठाणा की मंल निश्रा में प्रारम्भ हुआ। जहां कार्यक्रम का आगाज परमात्मा श्री महावीर स्वामी की प्रतिमा के समक्ष दीप-प्रज्ज्वलन से हुआ। तत्पश्चात साधु-साध्वी भगवन्त को सामूहिक गुरूवन्दन तथा लाभार्थी परिवार के सदस्यों का जैन श्री संघ की ओर से तिलक, माला, साफा, श्रीफल आदि से बहुमान किया गया। 
कार्यक्रम में प. पू. खरतरगच्छाधिपति आचार्यश्री जिन मणिप्रभ सूरिश्वरजी मसा. ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि व्यक्ति और समाज एक-दूसरे के पूरक है। दोनों ही एक-दूसरे पर निर्भर है। व्यक्ति-व्यक्ति से समाज बनता है और समाज से ही प्रत्येक व्यक्ति का कल्याण व उत्थान होता है। गुरूदेवश्री ने कहा कि संघ और समाज के आगीवाण व्यक्तियों का यह दायित्व है कि वे समाज के प्रत्येक व्यक्ति को उचित स्थान व मान-सम्मान प्रदान करें। 
जैन भवन के भूमि पूजन व खनन मुहुर्त अनुष्ठान में जैन श्री संघ, बाड़मेर के अध्यक्ष एडवोकेट अमृतलाल जैन सहित प्रतिनिधि सभा सदस्य, जैन समाज के गणमान्य नागरिक, माताएं-बहिनें उपस्थित रही। 

किशनलाल वडेरा 
महामंत्री 
जैन श्री संघ बाड़मेर
9414205622

सोमवार, 21 जुलाई 2025

एक घर एक पौधा अभियान के तहत् हुआ पौधारोपण, 21 पौधे लगाकर लिया संरक्षण का संकल्प

एक घर एक पौधा अभियान के तहत् हुआ पौधारोपण, 21 पौधे लगाकर लिया संरक्षण का संकल्प
बाड़मेर, राजस्थान। 19 जुलाई, 2025 ।
थार नगरी, बाड़मेर को हरा-भरा बनाने को लेकर जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से लगातार एक घर एक पौधा अभियान के माध्यम से डोर टू डोर पौधारोपण किया जा रहा है। जिस कड़ी में शनिवार को संस्थान अध्यक्ष व पर्यावरण कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में शहर में हमीरपुरा क्षेत्र व राउप्रावि. सांसियों का तला गांव में अलग-अलग किस्म के 21 पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई। वहीं पौधारोपण बाद सम्बन्धित परिवारों व विद्यार्थियों को संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
संस्थान के सदस्य सवाई जैन भादरेश ने बताया कि संस्थान की ओर से बाड़मेर में डोर टू डोर पौधारोपण को लेकर निरन्तर पौधारोपण की कड़ी में शनिवार को हमीरपुरा क्षेत्र में सीए मोहनलाल बोहरा एवं संस्थान अध्यक्ष मुकेश अमन के सानिध्य हमीरपुरा मोहल्ले एवं सांसियों का तला विद्यालय में पौधारोपण किया गया। जहां अलग-अलग किस्म नीम, पीपल, वड़, कनेर, बादाम आदि के पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा की गई। वहीं विद्यालय के बच्चों को घर-घर पौधारोपण को लेकर पौधे वितरित किये जो 20 जुलाई रविवार को पर्यावरण कार्यकर्ता मुकेश अमन के जन्मदिन पर रोपित किये जायेंगें। जिस कड़ी में उनके 41वें जन्मदिन पर 241 पौधे लगाये जायेंगें। 
संस्थान अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने पौधारोपण करते हुए कहा कि जन कल्याण संस्थान के माध्यम से हमारी टीम का यही लक्ष्य है कि थार नगरी, बाड़मेर में हर घर कम से कम एक पौधा अवश्य लगें और थार में हरियाली की बहार आये। वहीं संस्थान प्राणीमात्र की सेवा व कल्याण को लेकर भी सजग है व कई गतिविधियां आयोजित कर रही है। अमन ने कहा कि जन-जन में पेड़-पौधों व पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजगता बहुत जरूरी है। ऐसे में हम अधिकतम पौधारोपण कर बढ़ते थार के मरूस्थल के फैलाव को रोक सकते है। 
पौधारोपण कार्यक्रम में सीए मोहनलाल बोहरा, पर्यावरण कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन, प्रधानाध्यापिका श्रीमती गुंजन आचार्य, राजेश जोशी, डालूराम सेजू, उषा जैन, सीमा शर्मा, रिया शर्मा, संस्थान सदस्य सवाई जैन भादरेश, राजूसिंह सहित बड़ी संख्या में मोहल्ले वासी व विद्यार्थी उपस्थित रहे। 


जन कल्याण संस्थान,
बाड़मेर
8104123345

परोपकार में है मानव-जीवन की सार्थकता :- रामधारी

पर्यावरण कार्यकर्ता अमन के जन्मदिन पर हुआ सघन पौधारोपण

41वें जन्मदिन पर सांसियों का तला आदि स्थानों पर लगे 241 पौधे, 

गौसेवा, जलकुण्डी, परिण्ड़ों सहित कई कार्यक्रम हुए आयोजित
बाड़मेर, राजस्थान। 20 जुलाई, 2025 ।
acharyasamacharonline.blogspot.com
जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर सहित कई संस्थाओं के माध्यम से पिछले 23 वर्षां से निरन्तर पर्यावरण, जीव व जन सेवा तथा कल्याण को लेकर कार्य कर रहे समर्पित पर्यावरण कार्यकर्ता व स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन के 41वें जन्मदिन पर रविवार को धन-धन सतगुरू आश्रम के सेवादार सुनिल रामधारी, मोहनलाल बोहरा, गौतमचन्द सिंघवीं व मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में बाड़मेर शहर, सांसियों का तला सहित कई स्थानों पर पौधारोपण, गौसेवा, जल कुण्डी अभियान सहित जीवदया के कई कार्यक्रम आयोजित हुए। तथा पौधे के संरक्षण को ट्री-गार्ड की व्यवस्था की गई।
संस्थान के सदस्य संदीप कुमार ने बताया कि जन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता, कवि-लेखक, पर्यावरण कार्यकर्ता, स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन के 41वें जन्मदिन पर संस्थान की ओर से पौधारोपण, जल कुण्डी, गौसेवा सहित कई कार्यक्रम आयोजित हुए । जिस कड़ी में सांसियों का तला में हर घर पौधारोपण किया गया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर कुल 241 पौधे लगाये गये। जिस क्रम में बाड़मेर शहर में दरियागंज, वार्ड संख्या-10, महाबार चौराहा, दुर्गा रेजिडेन्सी, सांसियों का तला, धन-धन सतगुरू आश्रम आदि स्थानों पर पौधारोपण हुआ। वहीं महावीर सर्किल व रेन बसेरा के पीछे की गलियों में गौसेवा के साथ गायों के लिए जल हेतु जल कुण्डी स्थापित की गई।
संस्थान सचिव दीपक जैन ने बताया कि संस्थान अध्यक्ष मुकेश अमन के जन्मदिन के अवसर पर चौहटन चौराहा स्थित कच्ची बस्ती में रहने वाले 41 बच्चों को आर्थिक मदद व प्रेरित कर शिक्षा से जोडने को लेकर कार्य प्रारम्भ किया गया। जिसमें कच्ची बस्ती के बच्चों को संस्थान की ओर से निःशुल्क शिक्षण सामग्री प्रदान कर विद्यालय से जोड़ा जायेगा।  

धन धन सतगुरू आश्रम के सेवादार सुनिल रामधारी ने कहा कि मनुष्य जीवन बहुत ही अनमोल है, जिसका कोई मूल्य आंका नही जा सकता है। ऐसे में हमें अपने जीवन के हर एक क्षण का उपयोग अपने ही कल्याण नहीं बल्कि परहित में भी करना चाहिये। परोपकार में ही मानव-जीवन की सार्थकता निहित है। रामधारी ने कहा कि मुकेश अमन जैसे निःस्वार्थ भाव से समर्पित सेवा करने वाले व्यक्ति विरले ही होते है। जो दिन-रात, धूप-छांव देखे बिना परोपकार व समाज कल्याण के कार्यां में सलंग्न रहते है। अमन की बदौलत ही सांसियों का तला राजस्व गांव को एक नई दिशा मिली है और लोगों को जीवन का मूल्य समझ आने लगा है। गांव में शिक्षा, जीवदया, पर्यावरण, नशामुक्ति आदि को लेकर नई अलख जगी है। 
जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर के अध्यक्ष एवं पर्यावरण कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की पूरी टीम व स्नेहित मित्रों के अपार सहयोग से जन व जीव कल्याण के कार्य निरन्तर आगे बढ़ रहे है। वहीं थार नगरी, बाड़मेर को हरा-भरा बनाना हमारा सबसे बड़ा सपना है। उसको लेकर संस्थान संकल्पबद्ध है। अमन ने कहा कि जन्मदिन पर सभी मित्रों का ह्रदय की गहराईयों से खूब-खूब आभार व अभिनन्दन करता हूं। सबका स्नेह जीवन की अमूल्य निधि है। 
कार्यक्रम में धन-धन सतगुरू आश्रम के सेवादार सुनिल रामधारी, मोहनलाल बोहरा, गौतमचन्द सिंघवीं, प्रवीण बोहरा, मुकेश बोहरा अमन, प्रकाश बोहरा, रहीम खान खिलजी, हितेष सिंघवीं, संजय बोहरा, भरत बोथरा, भोमराज श्रीश्रीमाल, मुकेश मालू, संदीप कुमार, सागर रामधारी, दिनेश मालू, संजय भंसाली, कल्याणसिंह, सम्पत बोथरा, भोमाराम, सुनिल आचार्य, शाहरूख खान, हीराराम सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी, पर्यावरण कार्यकर्ता व संस्थान सदस्य उपस्थित रहे। 



जन कल्याण संस्थान,
बाड़मेर
8104123345, 7665103969

शुक्रवार, 18 जुलाई 2025

पर्यावरण कार्यकर्ता अमन के जन्मदिन पर घर-घर होगा पौधारोपण ASO NEWS BARMER

41वें जन्मदिन पर सांसियों का तला में लगेंगें 241 पौधे, 
गौसेवा, जलकुण्डी, परिण्ड़ों सहित होंगें कई जीवदया के कार्यक्रम
बाड़मेर, राजस्थान। 18 जुलाई, 2025 । ASO NEWS BARMER 
जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर सहित कई संस्थाओं के माध्यम से पिछले 23 वर्षां से निरन्तर पर्यावरण, जीव व जन सेवा तथा कल्याण को लेकर कार्य कर रहे समर्पित पर्यावरण कार्यकर्ता व स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन के 41वें जन्मदिन पर 20 जुलाई रविवार को सांसियों का तला सहित कई स्थानों पर पौधारोपण, गौसेवा सहित जीवदया के कई कार्यक्रम आयोजित होंगें।
संस्थान सदस्य सुनिल रामधारी ने बताया कि स्टेट अवार्डी शिक्षक, सांसियों का तला गांव में अमूलचूल बदलाव व नई दिशा देने वाले सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन के 41वें जन्मदिन पर 20 जुलाई रविवार को धन धन सतगुरु आश्रम एवं सांसियों का तला पूरे गांव में हर घर पौधारोपण किया जायेगा। जिसमें कुल 241 पौधे लगाने का कार्य किया जायेगा। साथ ही बेसहारा गौमाता की सेवा, पशुओं के लिए जल कुण्डी, पक्षियों के लिए परिण्ड़े सहित कई सेवा कार्य सम्पन्न होंगें। रामधारी ने बताया कि अमन के जन्मदिन पर धन-धन सतगुरु आश्रम व सांसियों का तला विद्यालय को प्लास्टिक मुक्त बनाने को लेकर अभियान का आगाज होगा। 
संस्थान के सचिव दीपक जैन ने बताया कि जन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन के 41वें जन्मदिन पर संस्थान की ओर से कच्ची बस्ती में रहने वाले 41 बच्चों को आर्थिक मदद व प्रेरित कर शिक्षा से जोडा जायेगा। जैन बताया कि उन बच्चों को संस्थान की ओर से निःशुल्क शिक्षण सामग्री प्रदान की जायेगी। 


जन कल्याण संस्थान,
बाड़मेर
8104123345, 7665103969

गुरुवार, 17 जुलाई 2025

पर्यावरण शुद्धिकरण में पौधों की भूमिका महत्वपूर्ण :- बोहरा

सांसियों का तला विद्यालय में हुआ पौधारोपण, संरक्षण का लिया संकल्प
बाड़मेर, राजस्थान। 17 जुलाई, 2025 । ASO News Barmer 

जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से थार नगरी, बाड़मेर को हरा-भरा व क्लीन बनाने को लेकर एक घर एक पौधा अभियान के माध्यम से लगातार डोर टू डोर पौधारोपण किया जा रहा है। जिस कड़ी में गुरूवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला में स्टेट अवार्डी मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में अलग-अलग किस्म के पौधे लगाएं गए। वहीं विद्यार्थियों को पौधे वितरित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

शारीरिक शिक्षक राजेश जोशी ने बताया कि जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से विद्यालय प्रांगण में अलग-अलग किस्म के पौधे लगाने के साथ ही उनकी सुरक्षा की व्यवस्था भी की गई। जोशी ने बताया कि इस सत्र में हरियाळो राजस्थान के तहत् विद्यालय में काफी पौधे लगाएं गए है। इस दौरान संस्थान की ओर से विद्यालय में 25 पौधे लगाएं तथा 75 पौधे बच्चों को वितरित किये।
संस्थान अध्यक्ष व स्टेट अवार्डी मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि पिछले 7-8 वर्षां से संस्थान का यह प्रयास रहा है कि अधिकतम पौधारोपण कर थार नगरी, बाड़मेर को ग्रीन व कलीन बनाया जाये। जिस कड़ी में अब तक एक घर एक पौधा अभियान के माध्यम से 15 हजार से अधिक पौधे लगाये जा चुके है। अमन ने कहा कि परिवेश व पर्यावरण के शुद्धिकरण में पेड़-पौधों की भूमिका महत्वपूर्ण है। पेड़-पौधे सम्पूर्ण परिवेश को सुरम्य व आनन्दमय बना देते है। 

पौधारोपण कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका श्रीमती गुंजन आचार्य, स्टेट अवार्डी मुकेश अमन, राजेश जोशी, डालूराम सेजू, उषा जैन, सीमा शर्मा, रिया शर्मा, नारायण सिसोदिया, दीपक सिसोदिया सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे। 


aso news Barmer