पेज

शनिवार, 30 अगस्त 2025

साक्षरता केन्द्रों पर निरक्षर सीख रहे है बुनियादी अक्षर व संख्या ज्ञान ASO NEWS BARMER

*अक्षर-अक्षर में समाया है ज्ञान का उजाला :- बोहरा*

*साक्षरता प्रभारी ने किया केन्द्र का निरीक्षण, शिक्षण सामग्री की वितरित*
आचार्य समाचार online 
बाड़मेर, राजस्थान। 30 अगस्त, 2025 । ASO News 
नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मरटाला क्षेत्र में सांसियों का तला में चयनित निरक्षरों को साक्षर करने व बुनियादी साक्षरता की समझ बढ़ाने को लेकर साक्षरता केन्द्र संचालित हो रहे है। जिस कड़ी में शनिवार को ग्राम पंचायत साक्षरता प्रभारी मुकेश बोहरा अमन ने सांसियों का तला के साक्षरता केन्द्र का निरीक्षण किया और निरक्षरों को शिक्षण सामग्री वितरित की।

*स्वयंसेवक महेन्द्र रामधारी* ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित नव भारत साक्षरता कार्यक्रम में सांसियों का तला में निरक्षर महिला-पुरूषों को बुनियादी साक्षर बनाने को लेकर शनिवार को विक्रम रामधारी के घर संचालित साक्षरता केन्द्र पर शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ तथा ग्राम पंचायत साक्षरता प्रभारी मुकेश बोहरा अमन ने केन्द्र का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में निरक्षर जनों को सीखने के प्रति प्रेरित किया गया। वहीं कार्यक्रम में निरक्षरजनों ने भी अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। 
*ग्राम पंचायत साक्षरता प्रभारी व स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन* ने चयनित निरक्षरों से बात करते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन में शिक्षा का अन्य सभी से ज्यादा महत्व है। शिक्षा से ही जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली आती है। अमन ने कहा कि अक्षर-अक्षर में ज्ञान का उजाला समाया हुआ है। जिससे व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ता है तथा अपने लक्ष्यों को प्राप्त करता है। 
इस दौरान साक्षरता प्रभारी मुकेश बोहरा अमन, सर्वेयर शिक्षिका श्रीमती उषा जैन, स्वयंसेवक महेन्द्र रामधारी, पूर्व स्वयंसेवक सागर रामधारी, नोजी, सुगणा, जमना, सोरठ, बसन्ती, कृषा आदि उपस्थित रहे

*मुकेश अमन*
बाड़मेर

रविवार, 17 अगस्त 2025

जीएसटी-टैली कम्प्यूटर प्रशिक्षण का योग्यता प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित ASO NEWS Barmer

जीवन में चरित्र निर्माण को दें सर्वोच्च प्राथमिकता :- डॉ. तातेड़

जैन जागृति मंच, बाड़मेर दे रहा है बालक- बालिकाओं को निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण

बाड़मेर, राजस्थान। 17 अगस्त, 2025 ।
 ASO News Barmer 
जैन जागृति मंच, बाड़मेर की ओर से इन दिनों जैन समाज के बालक-बालिकाओं को जीएसटी-टैली कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जिसको लेकर रविवार को कल्याणपुरा स्थित मंच कार्यालय में मंच के संस्थापक संरक्षक डॉ. बंशीधर तातेड़, परामर्शदाता किशनलाल वडेरा के सानिध्य एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन की अध्यक्षता में योग्यता प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें 18 बालक-बालिकाओं को प्रमाण-पत्र वितरित किये गय।
मंच उपाध्यक्ष मांगीलाल गोठी ने बताया कि जैन जागृति मंच, बाड़मेर की ओर से समय-समय पर कम्प्यूटर प्रशिक्षण आयोजित कर जैन समाज के बालक-बालिकाओं को प्रशिक्षित किया जाता रहा है। जिस कड़ी हाल मे जीएसटी-टैली कम्प्यूटर कोर्स को लेकर 18 बालक-बालिकाओं को दक्ष प्रशिक्षिका संगीता राठी ने कुशलता से प्रशिक्षण प्रदान किया। गोठी ने बताया कि कार्यक्रम का आगाज नवकार महामंत्र से हुआ तत्पश्चात् प्रशिक्षित 18 बालक-बालिकाओं को योग्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये। 
कार्यक्रम में शिक्षाविद् डॉ. बंशीधर तातेड़ ने अपने विचार रखते हुए कहा कि जीवन में हुनर, कौशल के सहारे सफलता की मंजिल प्राप्त कर सकते है। सीखा हुआ ज्ञान अनेक जगह व अवसरों पर काम आता है। डॉ. तातेड़ ने कहा कि हम सब लोगों को जीवन में चरित्र को सर्वाच्च प्राथमिकता देनी चाहिये। यह चरित्र ही हमारा सबसे बड़ा धन, सम्पति और आभूषण है। 
कार्यक्रम में परामर्शदाता किशनलाल वडेरा, मांगीलाल गोठी, बंशीधर वडेरा, वीरचन्द भंसाली, कैलाश बोहरा सहित प्रशिक्षित बालक-बालिकाओं ने अपने-अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन मुकेश बोहरा अमन ने किया। 

कार्यक्रम में जितेन्द्र बांठिया, दक्ष प्रशिक्षिका संगीता राठी, जसराज, प्रेम, चिराग, रौनक, मोती, क्रिश, चारू धारीवाल, चंचल सहित बालक-बालिकाएं उपस्थित रही।

aso News Barmer 

शुक्रवार, 15 अगस्त 2025

लायंस क्लब रॉयल, बाड़मेर के पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने फहराया तिरंगा ASO NEWS BARMER

नशा आदि बुराईयों से मुक्ति है असली आजादी :- वडेरा
सांसियों का तला विद्यालय में हुआ स्वाधीनता दिवस समारोह, ध्वजारोहण के साथ हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
बाड़मेर, राजस्थान। 15 अगस्त, 2025 ।
 ASO News Barmer 
79वां स्वाधीनता दिवस का भव्य समारोह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला, बाड़मेर में लायंस क्लब रॉयल के अध्यक्ष सौरभ जैन के मुख्य आतिथ्य, महेन्द्र जैन के विशिष्ट आतिथ्य एवं एसएमसी उपाध्यक्ष सामीर खान की अध्यक्षता में हर्षाल्लास के साथ आयोजित हुआ। समारोह के आगाज में अतिथियों ने ध्वजारोहण व व्यायाम प्रदर्शन का निरीक्षण किया। 
कार्यक्रम प्रभारी मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि 79वें स्वाधीनता दिवस का भव्य समारोह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियो का तला मे सैंकड़ों ग्रामीणों व विद्यार्थियों की उपस्थित में आयोजित हुआ। समारोह में ध्वजारोहण के बाद अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से साफा व माला पहनाकर स्वागत-अभिनन्दन किया गया। जिस कड़ी में विद्यालय प्रांगण में टीन शेड निर्माण को लेकर आह्वान पर लायंस क्लब रॉयल की ओर से 21000 हजार रूपये का सहयोग किया गया। सामरोह में विद्यालय के बच्चों में शानदार सांस्कृतिक प्रसतुतियां देते हुए वाह-वाही जूटी। समारोह में कई वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए देशभक्ति व आजादी की कहानिया सुनाई। कार्यक्रम के अनत में उपसिथत सभी नागरिकों ने मतदान की शपथ ली। वहीं लॉयंस क्लब रॉयल की ओर से विद्यालय प्रांगण में 11 पौधे लगाये गये। 
लॉयंस क्लाब रॉयल, बाड़मेर के वरिष्ठ सदस्य व समाजसेवी वीरचन्द वडेरा ने कहा कि हमें आजादी का मूल्य समझते हुए देश भक्ति व देशहित के कार्यां से जुड़ने की जरूरत है। आजादी के लिए कई स्वतंत्रता संनानियों ने अपना बलिदान दिया और आज हम आजाद मुल्क में है। वडेरा ने कहा कि जीवन की नशा अिद बुराईयों को खत्म करने से ही जीवन में असली आजादी आ पायेगी। हमें अपने बच्चों को शिक्षित कर उन्हें अच्छा नागरिक बनाने की जरूरत है। 
समारोह में स्वगात भाषण प्रधानाध्यापिका गुंन आचार्य ने प्रस्तुत किया। वहीं एसएममसी उपाध्यक्ष सामीर खान, महेन्द्र जैन, सौरभ जैन, तेजसिंह चौधरी, वीरचन्द वडेरा सहित कई वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे और बच्चों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन ने किया।
इस दौरान रीजन चेयरमैन लायन महेंद्र जैन, अध्यक्ष लायन सौरभ जैन, उपाध्यक्ष लायन पवन सिंघवी, उपाध्यक्ष लायन दिनेश सोनी, सचिव लायन पारस जैन, सह सचिव लायन संजय सिंघवी, कोषाध्यक्ष लायन हंसराज संखलेचा, सह कोषाध्यक्ष लायन राजेंद्र वडेरा, लायन तेजसिंह चौधरी, लायन रामलाल जैन, लायन दिनेश लूनिया, लायन ओमप्रकाश जैन, लायन जेठमल जैन, लायन पारस मल जैन डायमंड, लायन राकेश सिंघवी, लायन बाबूलाल श्रीश्रीमाल, लायन मुकेश धारीवाल, लायन अरुण वडेरा, लायन वीरचंद वडेरा, प्रधानाध्यापिका गुंजन आचार्य, मुकेश बोहरा अमन, डालूराम सेजू, राजेश जोशी, उषा जैन, सीमा शर्मा, रिया शर्मा, सामीर खान खान, जेठाराम, भूराराम, रहीम खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व विद्यार्थी उपस्थित रहे। 


मुकेश अमन
बाड़मेर
8104123345

सोमवार, 11 अगस्त 2025

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सांसियों का तला विद्यालय में कार्यक्रम हुआ आयोजित ASO NEWS BARMER

स्वच्छता से आयेगी घर-घर समृद्धि व खुशहाली :- बोहरा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सांसियों का तला विद्यालय में कार्यक्रम हुआ आयोजित, 
बाड़मेर, राजस्थान। 07 अगस्त, 2025 ।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत मुरटाला गाला के तत्वावधान में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला में स्टेट अवार्डी मुकेश बोहरा अमनके नेतृत्व में स्वच्छता व जल संरक्षण शपथ कार्यक्रम आयोजित हुआ।
 
कनिष्ठ सहायिका श्रीमती निर्मला ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार शुक्रवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला में ग्राम पंचायत मुरटाला गाला की ओर से हर घर तिरंगा अभियान में स्वच्छता व जल संरक्षण को लेकर शपथ कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन ने बच्चों को दिलाई और जीवन में स्वच्छता का महत्व बताया। साथ ही साप्ताहिक स्वच्छ घर प्रतियोगिता की घोषणा की। जिसमें प्रथम रहने वाले घर-परिवार को सम्मानित किया जायेगा।
स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन ने बच्चों को स्वच्छता व जल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए कहा कि स्वच्छता से चारों तरफ नयापन आने के साथ-साथ परिवेश सुन्दर बनने लगता है। स्वच्छता से परिवेश का वातावरण स्वच्छ, शुद्ध व सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। अमन ने कहा कि स्वच्छता से घर, गांव व देश में समृद्धि व खुशहाली आने लगती है। 
इस दौरान प्रधानाध्यापिका श्रीमती गुंजन आचार्य, मुकेश  बोहरा अमन, डालूराम सेजू, राजेश जोशी, ग्राम पंचायत कनिष्ठ सहायिका श्रीमती निर्मला, शिक्षिका उषा जैन, सीमा शर्मा, रिया शर्मा सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे। 

मुकेश अमन
सांसियों का तला, बाड़मेर
081041 23345

मंगलवार, 5 अगस्त 2025

बाल संसद का आयोजन, हैड मोनिटर का चुनाव हुआ ASO NEWS BARMER

*विद्यार्थियों ने वोट देकर लोकतंत्र का महत्व समझा*

बाड़मेर/05.08.2025 ASO NEWS BARMER 
स्थानीय एंजेल प्ले & महावीर विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय बाड़मेर में हाल ही में सोमवार को बाल‌ संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके तहत विद्यार्थियों को मतदान का महत्व ‌बताया गया तथा मतदान प्रक्रिया के डेमो के जरिए विद्यालय के मुख्य मोनिटर के लिए वोटिंग कराई गई जिससे विद्यालय में ही विद्यार्थी प्रायोगिक रूप से मतदान के बारे में जान व समझ सकें।
आज बाल संसद में विद्यालय के हैड मोनिटर के चुनाव के नतीजे वोट गिनती कर प्रधानाचार्य महावीर आचार्य द्वारा परिणाम घोषित किया गया। तीन कैंडिडेट जीविका कक्षा 6, विजयश्री कक्षा 6 व अनिता कक्षा 9 विद्यार्थियों में से अनिता कक्षा 9 ने 25 वोटों की बढ़त से जीत हासिल की।
 समिति अध्यक्ष रजनी आचार्य ने नवनिर्वाचित विद्यालय हैड मोनिटर अनिता को शपथ दिलाई तथा बैज पहनाकर बताया कि किस प्रकार विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने सहपाठियों से निवेदन करते हुए चुनाव प्रचार कर अपने लिए वोट करने की अपील की और लोकतंत्र के बारे में समझा और अपने आप में वोट‌ देने‌ के बाद गोरवान्वित महसूस किया। कार्यक्रम के अंत में हैड मोनिटर ने सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों का धन्यवाद ज्ञापित कर विद्यार्थियों की समस्याओं को प्राथमिकता से समाधान कराने के लिए अपनी तरफ से पूर्ण निष्ठा से कार्य करने की बात कही।

रविवार, 3 अगस्त 2025

हरित गौशाला अभियान में लगेंगे 1000 पौधे

श्री मोहन गौशाला दांता में पौधारोपण रविवार को 

थार नगरी बाड़मेर की हर गौशाला में संस्थान लगा रही है 50 पौधे
बाड़मेर, राजस्थान। 01 अगस्त, 2025 । ASO News Barmer 
 
थार नगरी, बाड़मेर को हरा-भरा बनाने को लेकर जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से एक घर एक पौधा अभियान के माध्यम से डोर टू डोर पौधारोपण किया जा रहा है। वहीं थार नगरी, बाड़मेर की विभिन्न गौशालाओं को हरा-भरा बनाने को लेकर संस्थान की ओर से हरति गौशाला अभियान चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम में थार नगरी, बाड़मेर की प्रत्येक गौशाला में 50 पौधे लगाएं जा रहे है। 
Contact - Mahaveer Acharya(8955213545)
संस्थान अध्यक्ष व पर्यावरण कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि मरू माटी, थार नगरी बाड़मेर को हरा-भरा बनाना संस्थान का लक्ष्य ही नहीं बल्कि एक बहुत बड़ा सपना भी है। जिस कड़ी में हरित गौशाला अभियान के तहत रविवार को प्रातः 10.00 बजे श्री मोहन गौशाला, दांता में सघन पौधारोपण कार्यक्रम रखा गया। अमन ने बताया कि हरित गौशाला अभियान के तहत विभिन्न गौशालाओं में तकरीबन 1000 से अधिक पौधे लगाएं जायेंगे।

मोहन गौशाला से जुड़े गुलाबसिंह ने कहा कि मोहन गौशाला के परिसर को हरा-भरा बनाने को लेकर रविवार को गौशाला परिसर में जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर के तत्वावधान में प्रातः 10.00 बजे पौधारोपण रखा गया है। जहां गौशाला में अलग-अलग किस्म के छायादार व फलदार 50 पौधे लगाकर उन्हें सुरक्षित किया जायेगा।


मुकेश अमन
बाड़मेर
8104123345