पेज

मंगलवार, 30 सितंबर 2025

विश्व हृदय /ई.सी.जी. दिवस हषो॔ल्लास से मनाया

बाड़मेर || 29 सितम्बर || ASO NEWS BARMER 

 जिला चिकित्सालय में विश्व हृदय/ई.सी.जी. दिवस अक्षीक्षक हनुमान राम चौधरी की उपस्थिति में हषो॔ल्लास से मनाया इस मौके स्वस्थ हृदय, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समय पर जांच की महत्ता को बताया, हृदय रोगों से बचाव हेतु डॉ. बालाराम चौधरी के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन के अनुसार, हृदय रोग आज विश्वभर में मौत का सबसे बड़ा कारण बन चुका है। अस्वास्थ्यकर खानपान, तनाव, धूम्रपान, शारीरिक निष्क्रियता और मोटापा इसके प्रमुख कारण माने जाते हैं।
आज ईसीजी दिवस भी मनाया जिससे मरीज को हृदय तथा अन्य गंभीर रोगों से बचाया जा सके. डॉ. बालाराम चौधरी ने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए कहा कि संतुलित और पौष्टिक आहार लें, नियमित व्यायाम करें, धूम्रपान व शराब से बचें, तनाव को कम करने का प्रयास करें, सालाना हृदय जांच करवाए विश्व हृदय दिवस तथा ईसीजी दिवस अस्पतालों में निःशुल्क ईसीजी, बीपी और शुगर चेकअप की सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई डॉ. दिनेश परमार, सिद्धार्थ चौहान, डॉ० चंद्र शेखर वैष्णव, नसि॔ग आफिसर दिनेश पंवार, वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन प्रेम सिंह निमो॔ही, पीआरओ जोगेंद्र माली, नरेंद्र खत्री उपस्थिति रहे.
ASO NEWS BARMER 

शनिवार, 27 सितंबर 2025

विश्व हृदय /ई.सी.जी दिवस के बैनर का अधीक्षक हनुमान राम चौधरी काडियोलोजी डॉक्टर बाला राम चौधरी ने विमोचन किया

*विश्व हृदय /ECG दिवस : स्वस्थ हृदय, स्वस्थ जीवन*
बाड़मेर,|| 27 सितम्बर|| ASO NEWS BARMER 
हर वर्ष 29 सितम्बर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को हृदय रोगों से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समय पर जांच की महत्ता के प्रति जागरूक करना है। प्रदेश के जिला चिकित्सालय बाड़मेर में भी हर वर्ष की भांति इस बार भी विश्व हृदय दिवस तथा ईसीजी दिवस पीएमओ डॉ. हनुमान चौधरी, डॉ. दिनेश परमार, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बालाराम चौधरी द्वारा पोस्टर विमोचन करके किया गया तथा लोगों के फैली भ्रांतियां दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।

डॉ. बालाराम चौधरी के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन के अनुसार, हृदय रोग आज विश्वभर में मौत का सबसे बड़ा कारण बन चुका है। अस्वास्थ्यकर खानपान, तनाव, धूम्रपान, शारीरिक निष्क्रियता और मोटापा इसके प्रमुख कारण माने जाते हैं।
हृदय दिवस के साथ आज ईसीजी दिवस भी है हृदय की विभिन्न रोग के रोकथाम ईसीजी मुख्य जांच है, ईसीजी टेक्नीशियन लोकेश चौधरी जिला चिकित्सालय में मेडिसिन, हृदय तथा अन्य विभाग की आवश्यक हार्ट से संबंधित जांच में संपूर्ण प्रोटोकॉल अपनाते है जिससे मरीज को हृदय तथा अन्य गंभीर रोगों से बचाया जा सके.

 *बचाव ही सबसे बड़ा उपचार*

 डॉ. बालाराम चौधरी ने जन जागरूक करने के लिए हृदय को स्वस्थ रखने के लिए सुझाव दिये
संतुलित और पौष्टिक आहार लें
नियमित व्यायाम करें
धूम्रपान व शराब से बचें
तनाव को कम करने का प्रयास करें
सालाना हृदय जांच करवाएं

🌟 *स्थानीय पहल*

बाड़मेर सहित पूरे राजस्थान में विभिन्न स्वास्थ्य शिविर, रैली, और जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अस्पतालों में निःशुल्क ईसीजी, बीपी और शुगर चेकअप की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस अवसर पर डॉ. गोपाल चौधरी, डॉ. रमेश ओला, डॉ. यादव, डॉ चंद्र शेखर वैष्णव, नर्सिंग अधीक्षक भारमल राजपुरोहित, राजेन्द्र कड़वासरा, आईदान, उगराराम दिनेश पंवार ईसीजी टेक्नीशियन सुमित मीणा, प्रेमसिंह निमो॓॔ही वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन, जी,पीआरो जोगेंद्र माली, अबरार,नरेंद्र खत्री उपस्थित रहे

मंगलवार, 23 सितंबर 2025

माता-पिता व गुरूजनों के प्रति आदर से बढ़ता है ज्ञान :- ठक्कर ASO NEWS BARMER

सांसियों का तला विद्यालय में इनसे मिलिए कार्यक्रम हुआ आयोजित
बाड़मेर राजस्थान। 23.09.2025। ASO News Barmer 

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला में नवाचार के तौर पर इनसे मिलिए कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिस कड़ी मंगलवार को प्रार्थना सभा में इनसे मिलिए कार्यक्रम आयोजित हुआ। इनसे मिलिए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दीपक ठक्कर व वरिष्ठ अध्यापक घमण्डाराम कड़वासरा ने विद्यार्थियों से मुखातिब हुए और बच्चों शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए जीवनोपयोगी टिप्स प्रदान किये। 
स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि शैक्षिक नवाचार के तौर पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला, बाड़मेर में आयोजित हो रहे इनसे मिलिए कार्यक्रम में मंगलवार को प्रधानाचार्य दीपक ठक्कर व वरिष्ठ अध्यापक घमण्डाराम कड़वासरा ने विद्यार्थियों से संवाद किया। और बच्चों को शिखा का महत्व बताया, विद्यालय में हो रहे शैक्षिक नवाचारों की सहराना की। 
राउमावि जाखड़ों की ढ़ाणी प्रिंसिपल दीपक ठक्कर ने कहा कि विद्यार्थी को अपने माता-पिता व गुरूजनों के प्रति आदर व सम्मान भाव खते हुए शिक्षा ग्रहण करनी चाहिये। सभी बच्चों को प्रतिदिन नियमित रूप से अपने माता-पिता व गुरूजनों के चरण स्पर्श करने चाहिये। तथा उनकी आज्ञा का पालन करना चाहिये। माता-पिता व गुरूजनों के आदर से ही निरन्तर ज्ञान बढ़ता है। ठक्कर ने कहा कि सांसियों का तला विद्यालय का वर्तमान परिदृश्य देखकर मन में सुखद अनुभूति होती है। 

वरिष्ठ अध्यापक घमण्डाराम कड़वासरा ने कहा कि जो बच्चा शिक्षा के प्रति सजग रहेगा, वहीं अपने भावी जीवन में आगे बढ़ सकेगा। शिक्षा से ही जीवन में उजाला व समृद्धि आयेगी। कड़वासरा ने कहा कि सांसियों का तला विद्यालय में पिछले कुछ वर्षां में शैक्षिक व सह-शैक्षिक रूप से जबरदस्त उन्नयन हुआ है। जो प्रशंसनीय है। 

इस दौरान प्रधानाचार्य दीपक ठक्कर व वरिष्ठ अध्यापक घमण्डाराम कड़वासरा, मुकेश अमन, राजेश जोशी, डालूराम सेजू, श्रीमती उषा जैन, सीमा शर्मा, रिया शर्मा सहित विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। 


मुकेश अमन
बाड़मेर  
081041 23345

रविवार, 21 सितंबर 2025

मरटाला गाला ग्राम पंचायत में 60 निरक्षरों ने दी परीक्षा

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में निरक्षरों की हुई परीक्षा
बाड़मेर राजस्थान। 21.09.2025। ASO NEWS BARMER 

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के माध्यम में निरक्षर महिला-पुरूषों को बुनियादी अक्षर व संख्याज्ञान की साक्षरता प्रदान की जा रही है। जिस कड़ी में 21 सितम्बर रविवार को विभागीय आदेशानुसार निरक्षर महिला-पुरूषों की बुनियादी परीक्षा आयोजित हुई। जिसमें मरटाला गाला ग्राम पंचायत में दो परीक्षा केन्द्रों पर आवंटित लक्ष्य अनुरूप 60 निरक्षर महिला और पुरूषों ने परीक्षा दी। 
ग्राम पंचायत साक्षरता प्रभारी व शिक्षक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार रविवार को ग्राम पंचायत मरटाला गाला में चयनित 120 निरक्षरों में से लक्ष्य अनुरूप शत-प्रतिशत 60 निरक्षर महिला-पुरूषों ने परीक्षा दी। अमन ने बताया कि रविवार को सांसियों का तला में चयनित निरक्षर घर का काम-काज छोड़कर प्रातः परीक्षा केन्द्र पहुंचे जहां उन्होंनें रूचि दिखाते हुए भाग लिया और परीक्षा दी। यह शिक्षा के प्रति जागरूकता का नायाब उदाहरण है। 
परीक्षा सम्पादन को लेकर परीक्षा केन्द्र राउमावि मरटाला गाला में सर्वेयर बाबुलाल, शिक्षक महेश सिंह, जगमाल सिंह व अणदू चौधरी तथा राउप्रावि सांसियों का तला में मुकेश बोहरा अमन, उषा जैन, डालूराम सेजू व राणसिंह उपस्थित रहे। 

मुकेश अमन
Aso news Barmer 

बुधवार, 17 सितंबर 2025

विशाल रक्तदान शिविर का समापन हुआ ASO NEWS BARMER

विशाल रक्तदान शिविर का समापन*
 ASO News बाड़मेर : 17.09.2025

 एस एफ एस (सेवार्थ विधार्थी) और अखिल राजस्थान लेबोरेट्री कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर हुआ जिसमे 91 यूनिट ब्लड डोनेट करवाया गया एसएफएस संयोजक दिलीप राजपुरोहित और अखिल राजस्थान लेबोरेट्री कर्मचारी संघ मेडीकल कॉलेज अध्यक्ष ओम सिंह खीची ने रक्तदान जागरूकता का संदेश दिया।
  विभाग संगठन मंत्री श्री पवन जी ऐचरा और प्रांत एस एफ एस संयोजक भगवान बारूपाल ने कार्यक्रम में पहुँच कर रक्तदाताओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया उसके बाद एस एफ एस संयोजक दिलीप राजपुरोहित ने बताया कि हमारा रक्त सि॔फ रक्त नही किसी की सांसों का सहारा हैं रक्तदान एक महादान है और बताया की हमें समय समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन करना चाहिए जिसे जरूरतमंद लोगों को रक्त की सहायता मिल सके, लेबोरेट्री कर्मचारी संघ अध्यक्ष ओम सिंह खीची ने रक्तदाताओं को जीवनदाता बताते हुए संदेश दिया कि आपकी रक्त की एक बूंद इंसान की जिंदगी बचा सकती है । 
इसी के साथ युवाओं ने रक्तदान में बढ़ चढ़ कर भाग लिया । इस कार्यक्रम में कण॔पालसिंह कोटडा, दीपु चौहान, राणसिंह, विक्रम गढवीर, चैनसिह सिसौदिया, महीपालसिंह महेचा, जितेन्द्र सिंह राजपुरोहित, कल्याण सिंह राजपुरोहित, जसवन्त पेशुआ, जिला संयोजक प्रेमसिंह निमो॔ही, हीना खत्री, सुमन सोलंकी, जयश्री वैष्णव, हर्षिता गौड़, भारती शर्मा, मोहित सारस्वत, कृष्णा रामावत, कुलदीप सिंह, सुरेश प्रजापत, हरिश कुमार, प्रशांत खींची, पृथ्वीराज घाट, रिया गोस्वामी, कैलाश सोनी, धन्नी, चन्दन देवका एल. टी., शैतान सिंह, महावीरसिंह रोहिडी़ धम॔वीरसिंह, महेन्द्र सिंह भाटी, करणसिंह, राहुल सिंह, तनुश्री, दीपसिंह, हवा, रूपो सारण, राधा, प्रवीण, रमेश, प्रकाश व अन्य युवा साथियों ने मिलकर काय॔क्रम को सफल बनाया इस मौके लैब टेक्नीशियन देवेन्द्र कुमार सैन, गणपत गडेर, बाबूलाल, जसवन्त हेल्पर ने अपनी सेवाए दी कार्यक्रम के अंत में एस एफ एस संयोजक दिलीप राजपुरोहित ने सभी रक्तदाताओं को आभार व्यक्त किया और ओम सिंह खिंची ने सभी युवाओं को धन्यवाद अपि॔त किया।

ASO News Barmer

रविवार, 14 सितंबर 2025

बाड़मेर में विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन 17 सितंबर 2025 को। ASO News Barmer

*रक्तदान शिविर का पोस्टर विमोचन*
बाड़मेर ||14.09.2025|| ASO NEWS BARMER 

सेवार्थ विधार्थी ( SFS ) बाड़मेर, अखिल राजस्थान लैबोरेट्री टेक्निशियन कर्मचारी संघ बाड़मेर, तेरापंथ युवक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन दिनांक 17 सितंबर 2025 को प्रातः 9 से 4 बजे तक जिला चिकित्सालय, बाडमेर में किया जा रहा है  इसका पोस्टर विमोचन राजपुरोहित छात्रावास में किया गया जिसमें भगवान बारूपाल, कण॔पालसिंह कोटडा, राणसिंह, महीपालसिंह महेचा, जितेन्द्र सिंह राजपुरोहित, मयंक सालेचा, चैन सिंह, प्रेमसिंह व अन्य युवा साथी  उपस्थित रहे 
एस० एफ० एस० संयोजक दिलीप राजपुरोहित व सह संयोजक प्रेम सिंह निमो॔ही ने सभी युवाओ, काय॔कत्ता॔ओ व लैब टेक्निशियनो से ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में पहुँच कर रक्तदान करने की अपील की, ओमसिंह खीची अध्यक्ष  लैब टेक्निशियन कर्मचारी संघ बाड़मेर ने बताया कि रक्तदान से हम किसी की जान बचा सकते है.
               
ASO News Barmer 
  https://www.instagram.com/p/DOllWHyiazz/?igsh=MTR6N3dsdDFxZ2p2Yg==

सांसियों का तला में घर-घर बन रहे रीडिंग कॉर्नर, बच्चे व अभिभावक जुटे मुहिम में, मातृशक्ति बन रही होम मेंटर

रीडिंग कॉर्नर नवाचार से गांव में आयेगी शिक्षा क्रान्ति :- बोहरा
बाड़मेर राजस्थान। 13.09.2025। ASO News Barmer 

शिक्षा के प्रति जागरूकता व बच्चे के शैक्षिक स्तर में सुधार को लेकर स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन द्वारा अभियान ग्रामोदय के माध्यम से सांसियों का तला राजस्व गांव में घर-घर रीडिंग कॉर्नर नवाचार किया जा रहा है। जिसमें विद्यार्थियों सहित अभिभावक भी बड़े ही उत्साह से जुड़ रहे है। जिस कड़ी में शनिवार को अभियान संयोजक मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में सांसियों का तला में 15 से अधिक घरों में रीडिंग कॉर्नर बनाने का कार्य सम्पन्न हुआ।
शारीरिक शिक्षक राजेश जोशी ने बताया कि सांसियों का तला के बच्चे के शैक्षिक स्तर व पढ़ाई के प्रति रूचि को लेकर हर घर व्यवस्थित व आनंददायी रीडिंग कॉर्नर बनाये जा रहे है। सांसियों का तला में कर्मठ शिक्षक मुकेश बोहरा अमन के नतृत्व में बहुत ही अच्छा प्रयास किया जा रहा है। शनिवार को विद्यालय के सामने की बस्ती में रीडिंग कॉर्नर स्थापित किये गये। जहां मातृशक्ति को बच्चों का होम मेन्टर बनाया जा रहा है।
अभियान ग्रामोदय के संयोजक व स्टेट अवार्डी मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि रीडिंग कॉर्नर मुहिम से सांसियों का तला राजस्व गांव के बच्चों में अप्रत्याशित बदलाव आयेंगे। घर-घर शिक्षा के प्रति जागृति से जहां बच्चें के शैक्षिक स्तर में सुधार आयेगा वहीं गांव में शिक्षा की नई क्रान्ति आयेगी। हर रीडिंग कॉर्नर पर बच्चे की मां को होम मेन्टर बनाया जा रहा है।

इस दौरान स्टेट अवार्डी मुकेश बोहरा अमन, विद्यालय स्टाफ राजेश जोशी, डालूराम सेजू, उषा जैन, सीमा शर्मा, रिया शर्मा, संजीत, नन्दा सिसोदिया, चमेली सहित बड़ी संख्या में माताएं-बहिनें व बच्चे उपस्थित रहे।


मुकेश अमन
बाड़मेर  
8104123345

गुरुवार, 11 सितंबर 2025

Ghibli के बाद आया नया ट्रेंड: अब आप भी फ्री में मोबाइल से बनाएं अपना 3D मॉडल, ये रहा आसान तरीका ASO NEWS BARMER

How to Create 3D Model: जानिए कैसे आप प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल कर
ASO News Barmer 

How to Create 3D Model: इस समय सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड तेजी से फैल रहा है। लोग Google के नए AI टूल Gemini 2.5 Flash का इस्तेमाल करके बेहद रियलिस्टिक 3D इमेज बना रहे हैं। ये तस्वीरें देखने में खिलौनों जैसी लगती हैं लेकिन असल में ये पूरी तरह AI जनरेटेड हैं। सबसे खास बात यह है कि ये इमेज फ्री में बनाई और डाउनलोड की जा सकती हैं।

पिछले कुछ समय से Nano Banana नाम का फीचर भारतीयों में काफी लोकप्रिय रहा है। अब इसी तरह की 3D इमेज बनाना भी ट्रेंड में आ गया है। इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म्स पर लोग अपनी बनाई हुई 3D इमेज शेयर कर रहे हैं। इसे आप भी बना सकते हैं और अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं।
How to Create 3D Model Trend: कैसे बनाएं अपनी 3D मॉडल?

सबसे पहले अपने ब्राउजर में Google AI Studio खोलें।
फिर Try Gemini पर क्लिक करें और अपने Google अकाउंट से लॉगिन करें।
स्क्रीन पर दिख रहे ऑप्शन में से Nano Banana (Gemini 2.5 Flash Image) चुनें।
सभी टर्म्स और कंडीशन स्वीकार करें।
Run + बटन पर क्लिक करें।
नीचे दिख रहे प्लस आइकन पर क्लिक करके अपनी फोटो अपलोड करें और प्रॉम्प्ट दें।

आप इनमें से कोई भी प्रॉम्प्ट इस्तेमाल कर सकते हैं या अपनी पसंद के अनुसार बदल सकते हैं। हम आपको नीचे दो प्रांप्ट शेयर कर रहे हैं जिनका इस्तेमाल करके अपना 3D इमेज मॉडल तैयार कर सकते हैं।

प्रॉम्प्ट 1

“Create a highly detailed 1/7 scale figurine of the characters from the provided picture, crafted in a realistic style, and displayed in a real-world environment. The figurine is posed dynamically on a round, transparent acrylic base with no text, placed on a sleek, modern computer desk made of wood with a glossy finish. The desk is organised, featuring a laptop, keyboard, and a few colourful accessories like a coffee mug. The computer screen prominently displays the ZBrush modeling process of the figurine, showcasing intricate sculpting details, wireframes, and texture maps in progress. Next to the monitor, a BANDAI-style toy packaging box stands upright, featuring vibrant, two-dimensional flat illustrations of the characters in dynamic poses, with the original artwork faithfully reproduced. The scene is well-lit with natural light streaming through a nearby window, casting soft shadows and emphasising the figurine’s realistic textures and fine details.”

प्रॉम्प्ट 2

“Create a 1/7 scale commercialized figurine of the characters in the picture, in a realistic style, in a real environment. The figurine is placed on a computer desk. The figurine has a round transparent acrylic base, with no text on the base. The content on the computer screen is a 3D modeling process of this figurine. Next to the computer screen is a toy packaging box, designed in a style reminiscent of high-quality collectible figures, printed with original artwork. The packaging features two-dimensional flat illustrations.”

फिर Run पर क्लिक करें। कुछ ही सेकंड में आपकी 3D इमेज तैयार हो जाएगी।
अब आप इसे डाउनलोड करके सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।
घिबली के बाद सबसे तेजी से बढ़ रहा इसका ट्रेंड

बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक हर कोई इस टूल का इस्तेमाल कर रहा है। ऐसे में आप भी सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ 3D मॉडल शेयर करना चाहते हैं तो Google Gemini 2.5 Flash से अपनी खुद की अल्ट्रा रियलिस्टिक 3D इमेज बना सकते हैं।

ASO NEWS BARMER 

बुधवार, 10 सितंबर 2025

विश्व साक्षरता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित, कार्यक्रम में विशिष्ट कार्यां व प्रतिभाओं का हुआ सम्मान- ASO NEWS BARMER

सांसियों का तला साक्षरता दल हुआ सम्मानित, महिलाओं ने दी प्रस्तुति
बाड़मेर राजस्थान। 10.09.2025। ASO News Barmer 
विश्व साक्षरता दिवस के उपलक्ष में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर एमबीसी गांधी चौक विद्यालय प्रांगण में जिला साक्षरता व सतत शिक्षा विभाग, बाड़मेर एवं शुभम संस्थान, बाड़मेर के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी का आयोजन महाविद्यालय, बाड़मेर के प्राचार्य उम्मेदाराम गोदारा, बाड़मेर सीबीईओ रेखा यादव, प्रधानाचार्य नरसिंग प्रसाद जांगिड़, समुन तालुकदार, साक्षरता कार्यक्रम अधिकारी कमलसिंह सहित गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में उल्लास कार्यक्रम में विशिष्ट व सहरानीय कार्य करने के उपलक्ष में मरटाला गाला ग्राम पंचायत साक्षरता प्रभारी मुकेश बोहरा अमन सहित स्वयंसेवक शिक्षकों व सांसियों का तला साक्षरता दल को प्रसंशा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
भारती फाउण्डेशन प्रतिनिधि ओम प्रकाश सरगरा ने बताया कि निदेशालय साक्षरता एवं सतत शिक्षा राजस्थान के निर्देशन में संचालित उल्लास साक्षरता कार्यक्रम में बेहतरीन कार्य करने वाले प्रभारी शिक्षकों, स्वयंसेवी शिक्षकों व निरक्षरों को सम्मानित किया गया। जिस कड़ी में सांसियों का तला में साक्षरता व शिक्षा की अलख जगाने वाले स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन को जिला स्तरीय साक्षरता सम्मान, 2025 प्रदान किया गया। वहीं सांसियों का तला के साक्षरता दल को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। 
स्वयंसेवी शिक्षक सागर रामधारी ने बताया कि कार्यक्रम में सांसियों का तला में प्रेरक मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में संचालित अभियान ग्रामोदय में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की गांव की महिलाओं व युवाओं ने प्रस्तुति दी। अभियान ग्रामोदय में जैसे नशामुक्ति, मांसहार मुक्ति, शिक्षा जागृति, महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा, साक्षरता कार्यक्रम, युवा जागृति, रीडिंग कॉर्नर, एक घर एक पौधा अभियान आदि के बारे में संक्षिप्त की सार्थक व शानदार जानकारी व प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में अभियान संयोजक मुकेश अमन ने विभिन्न गतिविधियों व कार्यां की जानकारी दी । जिला स्तरीय कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य मुकेश व्यास ने किया। 

ASO News Barmer 

मंगलवार, 9 सितंबर 2025

रीडिंग कॉर्नर शैक्षिक नवाचार से मजबूत होगा अभियान प्रखर राजस्थान ASO NEWS BARMER

रीडिंग कॉर्नर मुहिम से बच्चों के शैक्षिक स्तर में आयेगा सुधार :- बोहरा

सांसियों का तला में रीडिंग कॉर्नर मुहिम का हुआ आगाज, घर-घर बनेंगे रीडिंग कॉर्नर
बाड़मेर राजस्थान। 09.09.2025। ASO NEWS BARMER 
सांसियों का तला में विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर सुधार व घर पर पढ़ाई के माहौल को लेकर मंगलवार को जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से अभियान ग्रामोदय के तहत अभियान ग्रामोदय के प्रेरक व स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में रीडिंग कॉर्नर मुहिम का शुभारम्भ कुम्हार बस्ती व रिंग रोड़ सांसी बस्ती में हुआ। शुभारम्भ बाद इन दोनों बस्तियों में रीडिंग कॉर्नर बनाने का कार्य प्रारम्भ हुआ। शैक्षिक नवाचार को लेकर बच्चों सहित ग्रामीणों में उत्सुकता नजर आई और सबने मुहिम सहराना की।
भारती एयरटेल फाउण्डेशन के प्रतिनिधि ओम सरगरा ने बताया कि बाड़मेर जिले के सांसियों का तला राजस्व गांव में बच्चों में स्कूल के साथ-साथ घर पर भी अध्ययन, पढ़ाई को लेकर नवाचारी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन के प्रयासों व नेतृत्व में मंगलवार को घर-घर रीडिंग कॉर्नर मुहिम का आगाज हुआ। जिसमें प्रथम कड़ी में गांव की 9 बस्तियों में 2 बस्ती रिंग रोड़ सांसी बस्ती व कुम्हार बस्ती में रीडिंग कॉर्नर स्थापित किये गये। जिसको लेकर बच्चों सहित अभिभावकों में काफी उत्सुकता नजर आई और अभिभावकों ने इस मुहिम स्वागत करते हुए सहराना की। जहां रीडिंग कॉर्नर के व्यवस्थित व विधिवत संचालन के लिए विद्यार्थी की मां को मेन्टर बनाया गया। रीडिंग कॉर्नर शैक्षिक नवाचार से राजस्थान सरकार के अभियान प्रखर राजस्थान 2.0 को भी मजबूती मिलेगी।  
अभियान ग्रामोदय के संयोजक व स्टेट अवार्डी मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषकर सांसियों का तला राजस्व गांव जैसे शिक्षा से पिछड़े क्षेत्रों में बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार को लेकर हर घर रीडिंग कॉर्नर जैसे नवाचार की कल्पना की गई। जहां पर बच्चा अपनी मां व अभिभावकों की देखरेख में विद्यालय समय बाद अध्ययन कर सके। और उसको पढ़ाई के अनुकूल माहौल मिल सके। अमन ने बताया कि रीडिंग कॉर्नर मुहिम से बच्चों में घर पर भी पढ़ने की आदत विकसित हो सकेगी। 
भारती एयरटेल फाउण्डेशन प्रतिनिधि हितेश कुमार ने कहा कि रीडिंग कॉर्नर मुहिम में सबसे बड़ी भूमिका बच्चे की मां की रहेगी। घर पर मां की देखरेख में ही बच्चा रहता है। बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार में रीडिंग कॉर्नर मुहिम बहुत ही कारगर साबित होगी। साथ ही अभिभावक नियमित रूप से बच्चों की पढ़ाई का आकलन करते रहे। 
इस दौरान स्टेट अवार्डी मुकेश बोहरा अमन, विद्यालय स्टाफ राजेश जोशी, डालूराम सेजू, उषा जैन, सीमा शर्मा, रिया शर्मा, भारती एयराटेल फाउण्डेशन प्रतिनिधि हितेश कुमार, ओम सरगरा, श्रवण, संजीत, रवि, कर्ण, राणी सहित बड़ी संख्या में माताएं-बहिनें व बस्ती के बच्चे उपस्थित रहे। 

ASO NEWS BARMER 

सोमवार, 8 सितंबर 2025

क्षमा का भाव जीवन के कल्याण का आधार बिन्दु :- आचार्यश्री ASO NEWS BARMER

सन्तों की उपकारी वाणी में है जीवन का अनमोल सार :- त्रिभुवन सिंह
जैन समाज का सामूहिक क्षमापना कार्यक्रम हुआ आयोजित, चतुर्विघ संघ ने किया एक-दूसरे से मिच्छामि दुक्कडम्,

बाड़मेर राजस्थान। 07.09.2025
जैन धर्म के सबसे बड़े पर्व पर्युषण महापर्व के बाद जैन श्री संघ, बाड़मेर के तत्वावधान में रविवार को श्री गुणसागरसूरि साधना भवन, बाड़मेर में सामूहिक क्षमापना का विशिष्ट व मार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प. पू. खरतरगच्छाधिपति आचार्यश्री जिन मणिप्रभ सूरीश्वरजी म.सा., प. पू. मुनिराजश्री यशवंतकुमारजी म.सा., प. पू. साध्वीश्री डॉ. विद्युत्प्रभाश्री जी म. सा. एवं साध्वीश्री भावगुणाश्री जी म.सा. आदि ठाणा की पावन निश्रा रही। तथा बाड़मेर रावत त्रिभुवन सिंह बतौर मुख्य अतिथि सहित जैन गणमान्य के नागरिक उपस्थित रहे। 
जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के महामंत्री किशनलाल वडेरा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के बाद रविवार को साधना भवन में सकल जैन समाज का सामूहिक क्षमापना कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का आगाज करूणा के सागर, तीर्थंकर श्री महावीर स्वामी की प्रतिमा के समक्ष दीप-प्रज्ज्वलन व गुरू-भगवन्तों के प्रति सामूहिक गुरू-वन्दन से हुआ। तत्पश्चात श्रीसंघ की ओर से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाड़मेर रावल त्रिभुवन सिंह एवं अग्रवाल समाज अध्यक्ष लूणकरण सिंहल का तिलक, माला, साफा व श्रीफल से बहुमान किया गया। कार्यक्रम में जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के अध्यक्ष एडवोकेट अमृतलाल जैन ने सकल संघ व मेहमानों का स्वागत करते हुए गुरू-भगवन्तों, सकल संघ व अतिथियों से वर्ष पर्यंन्त हुई भूलों व गलतियों के लिए मिच्छामि दुक्कडम किया। वहीं अचलगच्छ चातुर्मास समिति के अध्यक्ष दिनेश सिंघवीं ने साध्वीश्री भावगुणश्रीजी मसा के क्षमा सन्देश का पठन किया।
प. पू. खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवन्तश्री जिन मणिप्रभ सूरीश्वरजी मसा ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि व्यक्ति को सुख जीवन के लिए हमेशा बैर-भाव व बुराईयों से दूर रहना चाहिये। व्यक्ति को सुख के लिए जीवन के मूल स्वभाव की पहचान करते हुए क्रोध, लोभ, लालच आदि विभावों से बचने की जरूरत है। गुरूदेवश्री ने कहा कि क्षमापना का भाव मनुष्य जीवन के कल्याण का आधर बिन्दु है। हमें क्षमा करने व मांगने में हमेशा तत्पर रहना चाहिये। 
प. पू. मुनिराजश्री यशवन्त कुमारजी मसा ने कहा कि हमें किसी प्रकार के वाद-विवाद आदि को लम्बा नही खींचते हुए उसे तुरन्त क्षमा याचना के द्वारा निपटाना चिहये। मुनिराज ने अलग-अलग उदाहरण देते हुए कहा कि जीवन में भूलें, गलतियां हो जाती है, उसका निदान क्षमापना है। हमें क्षमा वाणी को जीवन उतारने की जरूरत है।
प. पू. साध्वीश्री डॉ. विद्युत्प्रभाश्रीजी मसा ने कहा कि क्षमा याचना से सब कुछ निर्मल हो जाता है, चाहे वह रिश्ता हो या व्यक्ति का मन। हमें किसी गलती या भूल के लिए क्षमा मांगने में घबराना नही चाहिये। सही समय पर क्षमा याचना से रिश्ते-नाते व आपसी व्यवहार बच जाते है। साध्वीश्री ने कहा कि हमें सबसे प्रथम अपने पार्टनर अर्थात् पति/पत्नी से क्षमा याचना करनी चाहिये। 

बाड़मेर रावत त्रिभुवन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूजनीय साधु-साध्वीश्री की वाणी को सुनकर उसे अपने जीवन में उतारना, उसे व्यवहार में लाना गुरू-वनों की सार्थकता है। अन्यथा सुन लिया और यहां से निकले फिर वैसा का वैसा। सिंह ने कहा कि हम हमारे दैनिक जीवन में भी क्षमा जैसे विशिष्ट व प्रभावकारी गुण का आचरण करें। उससे सबको लाभन्वित करें। सिंह ने कहा कि ऐसे क्षमापना व गुरू-भगवन्तों की कल्याणकारी वाणी के आयोजन पूरे बाड़मेर, पूरी 36 कौम के लिए होने चाहिये। 
कार्यक्रम में अचलगच्छ जैन श्रीसंघ के अध्यक्ष दुर्गादास पड़ाईयां, खरतरगच्छ चातुर्मास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष अशोक धारीवाल, तेरापंथ धर्मसभा की ओर से गौतम बोथरा, स्थानकवासी श्रावक संघ के उपाध्यक्ष जितेन्द्र बांठिया, युवा वक्ता दिनेश भंसाली सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। वहीं ज्योति सिंघवीं, श्रद्धा मालू व सम्पतराज धारीवाल ने गीतिका प्रस्तुत की ।

जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के सामूहिक क्षमापना कार्यक्रम में साधु-साध्वी भगवन्तों सहित विभिन्न समाजों के गणमान्य नगारिक, जैन समाज के भाई-बन्धु, माताएं-बहिनें उपस्थित रही। 

शनिवार, 6 सितंबर 2025

जैन समाज का सामूहिक क्षमापना कार्यक्रम आज - ASO NEWS BARMER


चतुर्विघ संघ की उपस्थिति में होगा आयोजन, 
सकल संघ से होगा सामूहिक मिच्छामि दुक्कडम्,

बाड़मेर राजस्थान। 06.09.2025।
acharyasamacharonline.blogspot.com
‘‘क्षमा वीरस्य भूषणम्’’ । जैन धर्म के सबसे बड़े पर्व पर्युषण महापर्व के बाद जैन श्री संघ, बाड़मेर के तत्वावधान में रविवार को प्रातः 9ः00 बजे स्थानीय श्री गुणसागरसूरि साधना भवन, बाड़मेर में सामूहिक क्षमापना का विशिष्ट व मार्मिक कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में प. पू. खरतरगच्छाधिपति आचार्यश्री जिन मणिप्रभ सूरीश्वरजी म.सा., प. पू. मुनिराजश्री यशवंतकुमारजी म.सा., प. पू. साध्वीश्री डॉ. विद्युत्प्रभाश्री जी म. सा. एवं साध्वीश्री भावगुणाश्री जी म.सा. की पावन निश्रा रहेगी। वहीं कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि श्री रावत त्रिभुवनसिंह जी सहित जैन गणमान्य के नागरिक उपस्थित रहेंगें। 
जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के महामंत्री किशनलाल वडेरा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के बाद रविवार को प्रातः 9.00 बजे साधना भवन में सकल जैन समाज का सामूहिक क्षमापना कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में सकल संघ से सामूहिक क्षमापना अर्थात् मिच्छामि दुक्कडम् होगा। जिसमें जैन समाज के सभी बन्धु सादर आमंत्रित है। 

ASO News Barmer 

Contact - 8955213545 (महावीर आचार्य)

शुक्रवार, 5 सितंबर 2025

शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ रोज बच्चों की बचाते है जान - ASO NEWS BARMER

स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश अमन के प्रयासों से हाईवे पर हादसे हुए शून्य
राष्ट्रीय राजमार्ग-68 बच्चों के लिए खतरे की घन्टी, तेज रफ्तार भागती गाड़ियां बन रही हादसे की वजह

बाड़मेर । 05.09.2025। बाड़मेर राजस्थान।
acharyasamacharonline.blogspot.com
शिक्षक दिवस पर देश भर में शिक्षकों के बेहतरीन और विशिष्ट प्रयासों व कार्यां का सम्मान हो रहा है। शिक्षक स्वस्थ व अच्छे समाज के निर्माण की धूरी है। आज हम एक ऐसे शिक्षक की चर्चा करेंगें। जो विद्यालय में बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ-साथ समुदाय सुधार का भी महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। इससे भी इतर स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन के कई प्रयास राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला के लिए मील के पत्थर साबित हुए है। जी, हां, स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश अमन के उस नवाचार व प्रयास की बात कर रहे है, जो भोले-भाले की बच्चों को जान को सुरक्षित करने का कार्य कर रहा है।
बाड़मेर जिला मुख्यालय से महज 7 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग-68 अहमदाबाद हाईवे पर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सांसियों का तला स्थित है, जो एकदम हाईवे से सटा है। जहां कभी भी हादसा होने की सम्भावना बनी रहती है। इन हादसों से विद्यालय के नौनिहालों को बचाने को लेकर शिक्षक मुकेश अमन के प्रयास रंग ला रहे है। आप स्वयं व स्टाफ के साथ मिलकर नियमित बच्चों को सुरक्षित रोड़ क्रॉस करवाते है। इससे पिछले 16 वर्षां में किसी भी हादसे में किसी भी विद्यार्थी को नुकसान नही हुआ है। स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश अमन स्वयं विद्यालय छुट्टी के समय बच्चों को सुरक्षित रोड़ क्रॉस करवाते है। अमन के इस प्रयास से बच्चों के अभिभावक भी निश्चिंत रहते है।
ऐसे विशिष्ट व बेहतरीन प्रयास ही शिक्षक अपने कार्य में आदर योग्य बनाते है। 
ASO News Barmer 

गुरुवार, 4 सितंबर 2025

शिक्षक दिवस 2025, एक गीत गुरु करेंगे पार

शिक्षक दिवस पर समस्त गुरुजनों को शत-शत वन्दन
एक गीत
गुरू करेंगें पार
मुकेश अमन

गुरू बिन कौन है अपना,
जो हमको पार कर देगा ।

बदी को दूर कर दिल से ,
गुरू नेकी को भर देगा ।।1।।

गुरू की तू शरण ले लें ,
अमन जीवन सुधर जाये।

गुरू एक रास्ता सीधा ,
इधर जायें , उधर जायें ।।

सब कुछ तू लुटा उस पर ,
वो कर माथै पें धर देगा ।

गुरू बिन कौन है अपना ,
जो हमको पार कर देगा ।।2।।

गुरू की बात का कहना ,
अमन एक बार कर ले तू ।

दुनिया है भटक-नैया ,
भंवर के जाल उतर ले तू ।।

गुरू से ही है रोशन हम ,
वही जीवन संवर देगा ।

गुरू बिन कौन है अपना ,
जो हमको पार कर देगा ।।3।।
घनी काली, अंधेरी रात ,
एक दिन पास आनी है ।

खुदा के घर से हासिल वो ,
एक दिन श्वास जानी है ।।

इन्हीं दो दिन के पल में वो ,
हमारे पाप हर लेगा ।

गुरू बिन कौन है अपना ,
जो हमको पार कर देगा ।।4।।

गुरू जीवन की नैया का ,
कुशल साधक, खिवैया है ।

भंवर से बाहर लाये वो ,
उसी के हाथ में नैया है ।।

गुरू एक दिन हमें सच में ,
सुनहरे पंख, पर देगा ।

गुरू बिन कौन है अपना ,
जो हमको पार कर देगा ।।5।।

गुरू जीवन नही तो क्या ,
सभी सूना , सभी बेरंग ।

उसी से तो मिले जीवन ,
जीवन को अनेकों रंग ।।

गुरू शार्गिद बेघर को ,
अमन एक रोज घर देगा ।

गुरू बिन कौन है अपना ,
जो हमको पार कर देगा ।।6।।

गीतकार
बाड़मेर राजस्थान
8104123345

थार में पौधारोपण के प्रति जागरूकता से आ रही हरियाली :- बोहरा ASO NEWS BARMER

एक घर एक पौधा अभियान में वार्ड संख्या 10 में हुआ पौधारोपण, संरक्षण का लिया संकल्प
बाड़मेर, राजस्थान। 02 सित. 2025 
ASO NEWS BARMER 
 
थार नगरी, बाड़मेर को हरा-भरा बनाने को लेकर जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से एक घर एक पौधा अभियान के माध्यम से आमजन को जागरूक करते हुए लगातार डोर टू डोर पौधारोपण किया जा रहा है। जिस कड़ी में मंगलवार को संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व वार्ड संख्या-10 में महावीर जिनालय के पीछे शारदा स्कूल की गली में अलग-अलग किस्म के 10 पौधे लगाएं गए। 
संस्थान सचिव दीपक जैन ने बताया कि जन कल्याण संस्थान की ओर से रविवार को वार्ड संख्या में शारदा स्कूल की गली में 10 घरों के आगे अलग-अलग किस्म के पौधे लगाए गए। तथा सम्बन्धित परिवारों को पौधे की देखभाल व संरक्षण का जिम्मा दिया गया। पौधारोपण के बाद उपस्थित जनों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान गुलमोहर, चांदनी, एलेस्टोनिया, गुड़हल, जामुन, मोगरा आदि किस्म के पौधे लगाए गए। 
संस्थान अध्यक्ष व समाजसेवी मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि थार नगरी, बाड़मेर में हर घर पौधारोपण संस्थान का एक अभिनव कार्य है, जो अपने लक्ष्य की ओर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। अमन ने कहा कि इस अभियान से आमजन में पौधारोपण के प्रति जागरूकता आ रही है। शहर में बढ़ती हरियाली इसी का परिणाम है। थार नगरी को ग्रीन सिटी बनाना संस्थान का सर्वोच्च लक्ष्य है। 
पौधारोपण के दौरान पर्यावरण कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन, मुकेश जैन देवडा, रतनलाल बोहरा, बाबुलाल जैन, गौतम बोहरा रानीगांव, सोहनलाल जैन, मुकेश छाजेड़, चम्पालाल जैन, रमेश जैन सहित महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे। 

ASO News Barmer