पेज

सोमवार, 10 नवंबर 2025

दायित्व के प्रति निष्ठा व ईमानदारी से मजबूत होता है संगठन :- जैन

पार्श्व जैन मण्डल का शपथ ग्रहण व स्नेह-मिलन समारोह हुआ आयोजित
बाड़मेर राजस्थान || 09.11.2025 ASO News Barmer 
बाड़मेर जैन समाज के सबसे पुराने व सक्रिय मण्डल पार्श्व जैन मण्डल का शपथ ग्रहण व स्नेह-मिलन समारोह रविवार को स्थानीय कल्याणपुरा स्थित श्री सुजी धर्मशाला के प्रांगण में बाड़मेर के पूर्व विधायक श्री मेवाराम जैन, जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के अध्यक्ष श्री अमृतलाल जैन, जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के महामंत्री किशनलाल वडेरा आदिनाथ ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष श्री बुधरचन्द भंसाली, अचलगच्छ जैन श्रीसंघ अध्यक्ष दुर्गादास पड़ाईयां, खरतरगच्छ चातुर्मास व्यवस्था समिति अध्यक्ष अशोक धारीवाल, तेरापंथ धर्मसभा के अध्यक्ष गौतमचन्द भंसाली, वांकल धाम अध्यक्ष वगतावरमल लूणिया के आतिथ्य में आयोजित हुआ। समारोह में नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।
मण्डल के मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि 52 वर्शां से जैन समाज के विभिन्न कार्यां व गतिविधियों में सेवा करते आ रहे पार्श्व जैन मण्डल की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण व स्नेह-मिलन समारोह का आगाज परमात्मा श्री पार्श्वनाथ की प्रतिमा के समक्ष दीप-प्रज्ज्वलन से हुआ। तत्पश्चात मण्डल की ओर से मंचासीन अतिथियों का मान-सम्मान व बहुमान किया गया। जिस क्रम में चुनाव अधिकारी महेन्द्र जैन ने पदाधिकारियों का ईश्वर के नाम दायित्व की शपथ दिलाई। जिसमें सम्पतराज वडेरा ने अध्यक्ष, विजयराज धारीवाल ने उपाध्यक्ष, प्रकाश बोहरा ने सचिव, लूणकरण धारीवाल ने कोषाध्यक्ष तथा मनीष मेहता ने सह-सचिव पद की शपथ ली। स्वागत भाषण में अध्यक्ष सम्पतराज वडेरा ने सभी मेहमानों व मण्डल के सदस्यों का आभार व अभिनन्दन करते हुए अपनी बात रखी। वहीं कार्यक्रम में पूर्व सदस्यों व नींव रखने वाले सदस्यों का स्मरण किया गया।
कार्यक्रम में जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के महामंत्री किशनलाल वडेरा ने कहा कि वर्तमान समय व दौर को देखते हुए हमें अधिक उर्जा व सजगता के साथ समाजहित के कार्यां को करने की जरूरत है। वडेरा ने कहा कि संगठन ही हर सफलता का मूल अधार है। पार्श्व जैन मण्डल की सेवाएं सदैव सहरानीय रही है। जैन समाज को जब-जब आवश्यकता रही, तब-तब मण्डल के सदस्यों ने पूरी लग्न व उत्साह से सेवाएं दी है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक मेवारम जैन ने कहा कि पार्श्व जैन मण्डल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई व शुभकामनाएं तथा 52 वर्षां से सतत सेवाएं देना अपने आप बहुत उल्लेखनीय व प्रशसंनीय कार्य है। जैन ने कहा कि दायित्व के प्रति निष्ठा व ईमानदारी से मण्डल में मजबूती आयेगी। हमें समाज के कार्यां में सदैव तत्पर रहने की जरूरत है। समाज के संगठित होने से ही व्यक्ति सुरक्षित होगा।
कार्यक्रम का संचालन मुकेश अमन ने किया। स्नेह-मिलन भोज का आयोजन अध्यक्ष सम्पतराज वडेरा व सचिव प्रकाश बोहरा के सौजन्य से किया गया। वहीं पार्श्व जैन मण्डल,  बाड़मेर के शपथ ग्रहण व स्नेह-मिलन समारोह में गणमान्य अतिथियों सहित मण्डल के सदस्यगण उपस्थित रहे।

aso News Barmer 

जैन जागृति मंच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

मुकेश अमन अध्यक्ष, कैलाश बोहरा सचिव एवं बंशीधर वडेरा बने कोषाध्यक्ष
बाड़मेर राजस्थान 09.11.2025 ASO News Barmer 
जैन समाज, बाड़मेर में शिक्षा, संस्कार और संगठन को लेकर पिछले 27 वर्षां से कार्य कर रही संस्था जैन जागृति मंच, बाड़मेर की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को मंच संस्थापक संरक्षक डॉ. बंशीधर तातेड़ के सानिध्य में कल्याणपुरा स्थित कार्यालय में मंच के सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति से मुकेश बोहरा अमन को अध्यक्ष, कैलाश बोहरा को सचिव एवं बंशीधर वडेरा को कोषाध्यक्ष चुना गया। 
निवर्तमान सचिव डॉ. मुकेश जैन ने बताया कि जैन जागृति मंच, बाड़मेर की चुनाव मीटिंग का आगाज नवकार महामंत्र से हुआ। तत्पश्चात निवर्तमान अध्यक्ष मांगीलाल संखलेचा ने नवीन कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी सदस्यों ने विचार-विमर्श करते हुए सर्वसम्मति से मुकेश बोहरा अमन को अध्यक्ष वहीं गौतमचन्द डूंगरवाल व मांगीलाल गोठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. मुकेश जैन को उपाध्यक्ष, कैलाश बोहरा को सचिव, बंशीधर वडेरा को कोषाध्यक्ष एवं जितेन्द्र बांठिया को प्रवक्ता का दायित्व सौपा गया। साथ ही इसी कड़ी में परामर्शदाता मण्डल में किशनलाल वडेरा, वीरचन्द वडेरा, मांगीलाल संखलेचा, प्रो. एस. के. जैन एवं भूरचन्द बोहरा मारसा को शामिल किया गया। 
नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने सभी वरिष्ठ सदस्यों का आभार व धन्यवाद करते हुए कहा कि हम सब मिलकर जैन समाज की भावी पीढ़ी के लिए शिक्षा, संस्कार और संगठन के क्षेत्र में ठोस व महत्वपूर्ण कार्य करेंगें जो वर्तमान समय की आवश्यकता है।
इस दौरान मंच संरक्षक डॉ. बंशीधर तातेड, किशनलाल वडेरा, वीरचन्द वडेरा, मांगीलाल संखलेचा, प्रो. एस. के. जैन, भूरचन्द बोहरा मारसा, सम्पतराज वडेरा, ओमप्रकाश संखलेचा, मांगीलाल गोठी, गौतमचन्द डूंगरवाल, रामलाल बोहरा, बाबुलाल वडेरा, वीरचन्द भंसाली, मनसुखदास पारख, डॉ. मुकेश जैन, मुकेश अमन, बंशीधर वडेरा, कैलाश बोहरा आदि सदस्यगण उपस्थित रहे। 

ASO News Barmer 

शनिवार, 1 नवंबर 2025

परिवेश की रौनक व रंगत में वृद्धि करते है पेड़-पौधे :- बोहरा

एक घर एक पौधा अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित
बाड़मेर राजस्थान 01.11.2025 ASO NEWS BARMER 

थार नगरी बाड़मेर को हरा-भरा बनाने को लेकर जन कल्याण संस्थान,  बाड़मेर की ओर से एक घर एक पौधा अभियान के तहत शहर भर में अलग-अलग मोहल्लो ंव वार्डां में पौधारोपण किया जा रहा है। जिस कड़ी में शनिवार को संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में वार्ड संख्या-10 में शारदा स्कूल की गली में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां डोर-टू-डोर पौधारोपण कर मोहल्लेवासियों को पौधारोपण के प्रति सजग करते हुए पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से थार नगरी, बाड़मेर को हरा-भरा बनाने को लेकर पिछले 7-8 वर्षां से लगातरार एक घर एक पौधा अभियान के माध्यम से प्रतिवर्ष 2000 से अधिक पौधे लगाएं जा रहे है। अमन ने पौधारोपण करते हुए कहा कि जहां पेड़-पौधे सभी सजीवों को प्राणवयु देने का कार्य करते है वहीं इन्हीं पेड़-पौधों से गली, मोहल्ले आदि रौनक व रंगत में श्रीवृद्धि होती है और पारिस्थितिकी सन्तुलन का भी महत्वपूर्ण कार्य सहज रूप से सम्पन्न होता है। पौधारोपण बाद मोहल्लेवासियों को अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित किया गया व संकल्प दिलाया गया।
इस दौरान मुकेश बोहरा अमन, बाबुलाल जैन, मुकेश देवड़ा, रतनलाल बोहरा, रमेश कुमार, गिरधारीलाल, गौतम बोहरा आदि उपस्थित रहे। 

ASO News Barmer