पेज

शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025

बच्चों को स्वेटर बांटे भीलवाड़ : ASO NEWS

सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन भीलवाड़ा से स्वेटर पाकर बच्चों को चेहरे खिले 
===========ASO NEWS===========
12.12.2025
        सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन भीलवाड़ा ने रक्तदान ,प्लाजमा दान, प्लेट रेट्स दान के साथ ही भीलवाड़ा ही नहीं बल्कि राजस्थान प्रदेश के अन्य जिलों में भी स्वेटर, जर्सी, कम्बल, कॉपी, किताबें, पेन, पेन्सिल व अन्य जरुरतमंद सामग्री भी जरुरतमंदों के लिए  निःशुल्क उपलब्ध करवाना शुरू की है!सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन भीलवाड़ा ने सेवा प्रकल्प के तहत "सर्दी की वर्दी अभियान" का शुभारम्भ राजस्थान क्षेत्र के महाराणा प्रताप की जन्मभूमि चित्तौड़गढ़ जिले के कल्पवृक्ष धाम फलोदी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के जरूरत मंद बच्चों से किया है  सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन भीलवाड़ा  के सदस्य एवं शिक्षा सागर फाउंडेशन गुजरात के श्री धर्मचंद आचार्य केकडी ने बताया है कि फाउंडेशन द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय फलोंदी  में अध्ययनरत लगभग 85 बच्चों को स्वेटर उपलब्ध करवाये गए !
समारोह में मुख्य अतिथि सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन भीलवाड़ा के सचिव एवं रक्त क्रांति के जनक श्री गोपाल विजयवर्गीय ,उद्योगपति श्री  मोन्टू सिंह,  श्री धर्मेन्द्र सिंह, प्रबोधक एवं समाजसेवी श्री धर्मचंद आचार्य केकड़ी,SMC अध्यक्ष श्री भेरू लाल  रैगर, श्री देवराज सिंह रानावत श्री बनवारी लाल कोली, महिला शक्ति प्रमिला, श्वेता शर्मा, नीतू उपस्थित थे साथ ही राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अमरपुरा में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि श्री गोपाल विजयवर्गीय ,श्री मोन्टू सिंह, प्रबोधक एवं समाजसेवी श्री धर्मचंद आचार्य, श्री भंवर लाल, श्री जगदीश नायक, सुनीता आदि स्टाफ उपस्थित थे !लगभग 75 बच्चो को स्वेटर उपलब्ध करवाए गए स्वेटर पाकर बच्चों में खुशी का माहौल बन गया!ज्ञात हो कि अजमेर   जिले के केकड़ी निवासी धर्मचंद आचार्य केकङी अनेक संस्थाओं से मिलकर अपनी स्कुल ही नहीं बल्कि चित्तौड़गढ़ जिले के अलावा भीलवाड़ा, अजमेर, पाली, जयपुर, उदयपुर, बीकानेर आदि जिलों में भी जरूरतमंदों की निःशुल्क सेवा कर रहे हैं जरुरतमंदों को स्वेटर, जर्सी, जूते, चप्पल, कम्बल, टोपे,मोजे,कापिया,एवम निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराकर जन सेवा कर रहे है!

सोमवार, 10 नवंबर 2025

दायित्व के प्रति निष्ठा व ईमानदारी से मजबूत होता है संगठन :- जैन

पार्श्व जैन मण्डल का शपथ ग्रहण व स्नेह-मिलन समारोह हुआ आयोजित
बाड़मेर राजस्थान || 09.11.2025 ASO News Barmer 
बाड़मेर जैन समाज के सबसे पुराने व सक्रिय मण्डल पार्श्व जैन मण्डल का शपथ ग्रहण व स्नेह-मिलन समारोह रविवार को स्थानीय कल्याणपुरा स्थित श्री सुजी धर्मशाला के प्रांगण में बाड़मेर के पूर्व विधायक श्री मेवाराम जैन, जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के अध्यक्ष श्री अमृतलाल जैन, जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के महामंत्री किशनलाल वडेरा आदिनाथ ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष श्री बुधरचन्द भंसाली, अचलगच्छ जैन श्रीसंघ अध्यक्ष दुर्गादास पड़ाईयां, खरतरगच्छ चातुर्मास व्यवस्था समिति अध्यक्ष अशोक धारीवाल, तेरापंथ धर्मसभा के अध्यक्ष गौतमचन्द भंसाली, वांकल धाम अध्यक्ष वगतावरमल लूणिया के आतिथ्य में आयोजित हुआ। समारोह में नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।
मण्डल के मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि 52 वर्शां से जैन समाज के विभिन्न कार्यां व गतिविधियों में सेवा करते आ रहे पार्श्व जैन मण्डल की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण व स्नेह-मिलन समारोह का आगाज परमात्मा श्री पार्श्वनाथ की प्रतिमा के समक्ष दीप-प्रज्ज्वलन से हुआ। तत्पश्चात मण्डल की ओर से मंचासीन अतिथियों का मान-सम्मान व बहुमान किया गया। जिस क्रम में चुनाव अधिकारी महेन्द्र जैन ने पदाधिकारियों का ईश्वर के नाम दायित्व की शपथ दिलाई। जिसमें सम्पतराज वडेरा ने अध्यक्ष, विजयराज धारीवाल ने उपाध्यक्ष, प्रकाश बोहरा ने सचिव, लूणकरण धारीवाल ने कोषाध्यक्ष तथा मनीष मेहता ने सह-सचिव पद की शपथ ली। स्वागत भाषण में अध्यक्ष सम्पतराज वडेरा ने सभी मेहमानों व मण्डल के सदस्यों का आभार व अभिनन्दन करते हुए अपनी बात रखी। वहीं कार्यक्रम में पूर्व सदस्यों व नींव रखने वाले सदस्यों का स्मरण किया गया।
कार्यक्रम में जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के महामंत्री किशनलाल वडेरा ने कहा कि वर्तमान समय व दौर को देखते हुए हमें अधिक उर्जा व सजगता के साथ समाजहित के कार्यां को करने की जरूरत है। वडेरा ने कहा कि संगठन ही हर सफलता का मूल अधार है। पार्श्व जैन मण्डल की सेवाएं सदैव सहरानीय रही है। जैन समाज को जब-जब आवश्यकता रही, तब-तब मण्डल के सदस्यों ने पूरी लग्न व उत्साह से सेवाएं दी है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक मेवारम जैन ने कहा कि पार्श्व जैन मण्डल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई व शुभकामनाएं तथा 52 वर्षां से सतत सेवाएं देना अपने आप बहुत उल्लेखनीय व प्रशसंनीय कार्य है। जैन ने कहा कि दायित्व के प्रति निष्ठा व ईमानदारी से मण्डल में मजबूती आयेगी। हमें समाज के कार्यां में सदैव तत्पर रहने की जरूरत है। समाज के संगठित होने से ही व्यक्ति सुरक्षित होगा।
कार्यक्रम का संचालन मुकेश अमन ने किया। स्नेह-मिलन भोज का आयोजन अध्यक्ष सम्पतराज वडेरा व सचिव प्रकाश बोहरा के सौजन्य से किया गया। वहीं पार्श्व जैन मण्डल,  बाड़मेर के शपथ ग्रहण व स्नेह-मिलन समारोह में गणमान्य अतिथियों सहित मण्डल के सदस्यगण उपस्थित रहे।

aso News Barmer 

जैन जागृति मंच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

मुकेश अमन अध्यक्ष, कैलाश बोहरा सचिव एवं बंशीधर वडेरा बने कोषाध्यक्ष
बाड़मेर राजस्थान 09.11.2025 ASO News Barmer 
जैन समाज, बाड़मेर में शिक्षा, संस्कार और संगठन को लेकर पिछले 27 वर्षां से कार्य कर रही संस्था जैन जागृति मंच, बाड़मेर की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को मंच संस्थापक संरक्षक डॉ. बंशीधर तातेड़ के सानिध्य में कल्याणपुरा स्थित कार्यालय में मंच के सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति से मुकेश बोहरा अमन को अध्यक्ष, कैलाश बोहरा को सचिव एवं बंशीधर वडेरा को कोषाध्यक्ष चुना गया। 
निवर्तमान सचिव डॉ. मुकेश जैन ने बताया कि जैन जागृति मंच, बाड़मेर की चुनाव मीटिंग का आगाज नवकार महामंत्र से हुआ। तत्पश्चात निवर्तमान अध्यक्ष मांगीलाल संखलेचा ने नवीन कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी सदस्यों ने विचार-विमर्श करते हुए सर्वसम्मति से मुकेश बोहरा अमन को अध्यक्ष वहीं गौतमचन्द डूंगरवाल व मांगीलाल गोठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. मुकेश जैन को उपाध्यक्ष, कैलाश बोहरा को सचिव, बंशीधर वडेरा को कोषाध्यक्ष एवं जितेन्द्र बांठिया को प्रवक्ता का दायित्व सौपा गया। साथ ही इसी कड़ी में परामर्शदाता मण्डल में किशनलाल वडेरा, वीरचन्द वडेरा, मांगीलाल संखलेचा, प्रो. एस. के. जैन एवं भूरचन्द बोहरा मारसा को शामिल किया गया। 
नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने सभी वरिष्ठ सदस्यों का आभार व धन्यवाद करते हुए कहा कि हम सब मिलकर जैन समाज की भावी पीढ़ी के लिए शिक्षा, संस्कार और संगठन के क्षेत्र में ठोस व महत्वपूर्ण कार्य करेंगें जो वर्तमान समय की आवश्यकता है।
इस दौरान मंच संरक्षक डॉ. बंशीधर तातेड, किशनलाल वडेरा, वीरचन्द वडेरा, मांगीलाल संखलेचा, प्रो. एस. के. जैन, भूरचन्द बोहरा मारसा, सम्पतराज वडेरा, ओमप्रकाश संखलेचा, मांगीलाल गोठी, गौतमचन्द डूंगरवाल, रामलाल बोहरा, बाबुलाल वडेरा, वीरचन्द भंसाली, मनसुखदास पारख, डॉ. मुकेश जैन, मुकेश अमन, बंशीधर वडेरा, कैलाश बोहरा आदि सदस्यगण उपस्थित रहे। 

ASO News Barmer 

शनिवार, 1 नवंबर 2025

परिवेश की रौनक व रंगत में वृद्धि करते है पेड़-पौधे :- बोहरा

एक घर एक पौधा अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित
बाड़मेर राजस्थान 01.11.2025 ASO NEWS BARMER 

थार नगरी बाड़मेर को हरा-भरा बनाने को लेकर जन कल्याण संस्थान,  बाड़मेर की ओर से एक घर एक पौधा अभियान के तहत शहर भर में अलग-अलग मोहल्लो ंव वार्डां में पौधारोपण किया जा रहा है। जिस कड़ी में शनिवार को संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में वार्ड संख्या-10 में शारदा स्कूल की गली में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां डोर-टू-डोर पौधारोपण कर मोहल्लेवासियों को पौधारोपण के प्रति सजग करते हुए पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से थार नगरी, बाड़मेर को हरा-भरा बनाने को लेकर पिछले 7-8 वर्षां से लगातरार एक घर एक पौधा अभियान के माध्यम से प्रतिवर्ष 2000 से अधिक पौधे लगाएं जा रहे है। अमन ने पौधारोपण करते हुए कहा कि जहां पेड़-पौधे सभी सजीवों को प्राणवयु देने का कार्य करते है वहीं इन्हीं पेड़-पौधों से गली, मोहल्ले आदि रौनक व रंगत में श्रीवृद्धि होती है और पारिस्थितिकी सन्तुलन का भी महत्वपूर्ण कार्य सहज रूप से सम्पन्न होता है। पौधारोपण बाद मोहल्लेवासियों को अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित किया गया व संकल्प दिलाया गया।
इस दौरान मुकेश बोहरा अमन, बाबुलाल जैन, मुकेश देवड़ा, रतनलाल बोहरा, रमेश कुमार, गिरधारीलाल, गौतम बोहरा आदि उपस्थित रहे। 

ASO News Barmer 

बुधवार, 22 अक्टूबर 2025

लब्धि व बुद्धि के दाता है महावीर के प्रथम गणधर गौतम स्वामी :- अध्यात्मश्रीजी मसा ASO NEWS BARMER

महावीर वाटिका में हुआ गौतम रास का वांचन, वीर प्रभु को चढ़ाया लड्डू, सकल संघ रहा उपस्थित
बाड़मेर राजस्थान। 22.10.2025 ASO NEWS BARMER 

जैन धर्म के 24 तीर्थंकर,  अहिंसा के अवतार श्री महावीर स्वामी के 2552वें निर्वाण दिवस के उपलक्ष में बुधवार को प्रातः में प’ पू. साध्वीश्री भावगुणश्रीजी मसा के सुशिष्या साध्वीश्री अध्यात्मगुणाश्री जी मसा की पावन निश्रा व सकल संघ की उपस्थिति में महावीर वाटिका के पावन प्रांगण में गौतम रास का वांचन व वीर प्रभु को लड्डू चढ़ाने का मांगलिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 
जैन श्री संघ, बाड़मेर के महामंत्री किशनलाल वडेरा ने बताया कि तीर्थंकर श्री महावीर स्वामी के 2552वें निर्वाण दिवस पर बुधवार को महावीर वाटिका प्रांगण में प. पू. साध्वी श्री भावगुणाश्रीजी म.सा. की सुशिष्या साध्वीश्री अध्यात्मगुणाश्रीजी मसा की पावन निश्रा में गौतम रास का वांचन तथा परमात्मा को लड्डू चढ़ाने का परम्परागत मंगल कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का आगाज साध्वीश्री के चरणों में सामूहिक गुरूवन्दन से हुआ। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा परमात्मा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन हुआ। कार्यक्रम में महावीर वाटिका के महावीर जिनालय के वार्षिक चढ़ावों के लाभार्थी परिवारों का जैन श्रीसंघ, बाड़मेर की ओर से मान-सम्मान, बहुमान किया गया। 
जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के अध्यक्ष एडवोकेट अमृतलाल जैन ने सभी जैन बन्धुओं का स्वागत करते हुए कहा कि परमात्मा श्री महावीर स्वामी के निर्वाण कल्याणक के उपलक्ष में परम्परा अनुसार प्रतिवर्ष परमात्मा को लड्डू चढ़ाया जाता है तथा गुरू भगवन्तों के श्रीमुख से श्री गौतम रास का श्रवण किया जाता है। यह हमारी धार्मिक परम्परा का अभिन्न अंग है। 
साध्वीश्री अध्यात्मगुणाश्री जी मसा ने अपने मंगल प्रवचन में श्री गौतम रास का वांचन करते हुए तीर्थंकर महावीर स्वामी के निर्वाण कल्याणक और उनके प्रथम गणधर श्री गौतम स्वामी के केवलज्ञान का विस्तार पूर्व वर्णन प्रस्तुत किया और एक जैनी के जीवन में गौतम रास जैसे अद्भूत व जीवनपरक ग्रन्थ का महत्व बताया । साध्वीश्री ने अपने मांगलिक में कहा कि महावीर स्वामी के प्रथम गणधर, केवली श्री गौतम स्वामी लब्धि व बृद्धि के दाता है। हमें उनके बताये पथ पर चलकर अपने जीवन का कल्याण व उद्धार करना चाहिये। 
साध्वीश्री के मंगल प्रचवन के बाद तीर्थंकर श्री महावीर स्वामी, श्री गौतम स्वामी व श्री नाकोड़ा भैरव देव को लाभार्थी श्री पीरचंद हंजारीमल जी वडेरा परिवार की ओर से बाबुलाल वडेरा, किशनलाल वडेरा, भूरचन्द वडेरा सहित वडेरा परिवार के श्रावक-श्राविकाओं ने सकल संघ की उपस्थिति में लड्डू चढ़ाया गया। कार्यक्रम का संचालन जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के महामंत्री किशनलाल वडेरा ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के गणमान्य नागरिक, माताएं-बहिनें उपस्थित रहे।

ASO News Barmer 

रविवार, 19 अक्टूबर 2025

धन्वंतरि जयंती के अवसर पर जिला अस्पताल बाड़मेर में धन्वन्तरि पूजन किया गया । ASO NEWS BARMER

आज धन्वंतरि जयंती के अवसर पर जिला अस्पताल बाड़मेर में धन्वन्तरि पूजन किया गया ।


ASO News Barmer/18.10.2025
राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में स्थित पंचकर्म विशिष्टता केंद्र पर आज सुबह मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ दिनेश परमार, टीबी एवं चेस्ट विभाग के डॉ मनीष बैरवा, गैस्ट्रो विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ दिनेश गढ़वीर, आयुर्वेद विभाग के सहायक निदेशक डॉ प्रदीप धनदे, डॉ सुरेन्द्र सिंह, डॉ संगीता पारीक, विभागीय चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ पंकज, पंचकर्म के रोगियो एवं थेरेपिस्ट सहायकों की उपस्थिति में धन्वन्तरि वंदना कर धन्वन्तरि जयंती मनाई गई ।
पूजा के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया एवं रोगियो के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई ।
जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में आयुर्वेद विभाग एवं चिकित्सा विभाग के विभिन्न चिकित्सकों एवं कार्मिक उपस्थित रहे । वर्तमान में राजकीय आयुर्वेद औषधालय एक छत पर पंचकर्म विशिष्टता सेवा केंद्र वर्ष 2016 से संचालित होकर आयुर्वेद चिकित्सा एवं पंचकर्म का लाभ रोगियो को प्रदान कर रहा है । अब तक कुल 29145 पंचकर्म के विभिन्न प्रोसेस पिछले माह के अन्त तक रोगियो को किए गए एवं
हजारो रोगियो को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया ।
 जिला पंचकर्म केंद्र बाड़मेर गंभीर बीमारियों को आयुर्वेद चिकित्सा एवं पंचकर्म विशेष चिकित्सा के माध्यम के आम जन की सेवा में सदेव समर्पित है । यहाँ पर चिकित्सकों एवं कार्मिको की टीम समर्पित भाव से निरंतर कार्य कर रही है । आप सभी को पुनः धन्वन्तरि अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ ।
नोट- पंचकर्म के उपयुक रोगियो को आप सभी चिकित्सक जिला अस्पताल बाड़मेर में आयुर्वेद विभाग पर रेफर कर सकते है । हम पूर्ण मनोयोग से उनकी सेवा करेंगे ।

शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025

भाड़खा इन्टेगरेटेड हैल्थ कैम्प में 30 हुवे लाभान्वित ASO NEWS BARMER

 भाड़खा इन्टेगरेटेड हैल्थ कैम्प में 30 हुवे लाभान्वित
बाड़मेर  ||17.10.2025 || ASO NEWS BARMER 

 अधीक्षक हनुमान राम चौधरी ने बताया कि हेपेटाइटिस परामश॔ जांच एवं उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भाडखा में दोपहर 3 बजे तक, इन्टेगरेटेड हैल्थ कैम्पियन के अन्तिम शिविर में 238 की ओपीडी में 30 की जाॕच कर मौके से ही परामश॔ दिया, प्रेमसिंह निमो॔ही वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन ने एचआईवी/एसटीआई/ वायरल हेपेटाइटिस-बी एवं सी के 30 मरीजो की जाॕच की 

आदश॔ सीएचसी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी सुरेशकुमार चौधरी ने बताया कि शिविर मे एचआईवी, सिफलिस, स्पूटम, हेपेटाइटिस बी एवं सी, रक्तचाप, शुगर की जाॕच कर हाथो हाथ रिपोर्ट दी, संक्रमितव पाये गये मरीजो को उपचार हेतु माॅडल ट्रीटमेन्ट सेन्टर बाड़मेर हेतु रेफर किया,  डॉक्टर सुरेश कुमार चौधरी, परामश॔दाता मनीष शमा॔, परामश॔दाता शान्ति चौधरी, प्रेम सिंह सोलंकी निमो॔ही वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन, कमल जागिड़़ फामा॔सिष्ट, कमलेशकुमार सैनी एल. टी., नारनाराम नसि॔ग आफिसर, मनोज यादव नसि॔ग आफिसर, जसवन्त सिंह एलडीसी, सुमन एएनएम  व ग्रामीण उपस्थित रहे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विष्णु राम विश्नोई ने बताया इन्टेगरेटेड हैल्थ कैम्पियन शिविर 24.09.2025 रावतसर में 22 की, 14.10.2025, नांद  में 18 की, 17.10.2025  भाडखा मे 30 हेपेटाइटिस मरीजो की जाॕच हुई

सोमवार, 13 अक्टूबर 2025

Ajmer : गरबा की धूम अभी तक जारी, इम्मानुएल मिशन स्कूल में गरबा नाइट कार्यक्रम आयोजित। ASO News

Ajmer : गरबा की धूम अभी तक जारी, इम्मानुएल मिशन स्कूल में गरबा नाइट कार्यक्रम आयोजित।
kekadi ajmer/ASO News 
इम्मानुएल मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल केकडी जिला अजमेर, राजस्थान में गरबा नाइट का कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय चिकित्सालय से डॉक्टर कविता मीणा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रणव माथुर और कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मचंद आचार्य तथा अतिथि के रूप में बालमुकुंद वैष्णव और भीमडावास के सरपंच धनराज चौधरी थे । 
 सभी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम के शुभारंभ में संस्थापक महोदय द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उसके पश्चात कक्षा 6 से 12 तक के ग्रुप का गरबा डांस किया गया। उसके बाद बच्चों का गरबा डांस हुआ। कार्यक्रम के आकर्षण के रूप में नौ रूप धारण की हुई माता का स्वरूप लिए बालिकाओं का दृश्य अति मनमोहक रहा।
 साथ ही साथ विद्यार्थियों के साथ पधारे अभिभावकों ने भी अपना गरबा डांस किया ।कार्यक्रम में इम्मानुएल किंग सीनियर ग्रुप में वेदांत गैरोटिया को प्रथम स्थान दिया गया तथा इम्मानुएल क्वीन के रूप में गुंजन न्याति को सीनियर ग्रुप में प्रथम स्थान दिया गया । विद्यालय के संस्थापक महोदय बिचित्र सुना ने पधारे हुए अतिथियो का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन लोकेश कुमार सेन व प्रतीक जैन ने किया।

एकीकृत यौन रोग, टी. बी. व हेपेटाइटिस परामश॔ जांच एवं उपचार 14.10.2025 को नांद में ASO NEWS BARMER

*एकीकृत यौन रोग, टी. बी. व हेपेटाइटिस परामश॔ जांच एवं उपचार 14.10.2025 को नांद में*
*Integrated Health Campaign ( IHC ) 14 को नांद में*

बिशाला ||13.10.2025 || ASO NEWS BARMER 
 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विष्णु राम विश्नोई के अनुसार Integrated Health Campaign ( IHC ) ( एकीकृत यौन रोग एवं आई बी, टी. बी. व हेपेटाइटिस परामश॔ जांच एवं उपचार ) के अन्तग॔त कैम्पो में एचआईवी/एसटीआई/टीबी/ वायरल हेपेटाइटिस-बी एवं सी की जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु नोडल अधिकारी, परामश॔दाता, लैब टेक्नीशियन, नसि॔ग स्टाप, जांच किट्स ( एचआईवी, सिफलिस, स्पूटम, हेपेटाइटिस बी एवं सी, रक्तचाप, शुगर ) उपकरण के साथ साथ ही प्रत्येक कैम्प की रिपोर्ट प्रतिदिन तथा संक्रमित पाये गये मरीजो को उपचार हेतु सम्बन्धित केन्द्र ( NACP, NEEP, NVHCP ) पर उपचार हेतु रेफर कर उपचार की निगरानी की जानी है | हेपेटाइटिस बी एवं सी में से पॉजिटिव कैसेज की निकटतम माॅडल ट्रीटमेटं सेन्टर/ ट्रीटमेटं सेन्टर पर उपचार हेतु भिजवाना सुनिश्चित करें |
डॉक्टर सवाईराम बेनीवाल चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नाॕद के अनुसार Integrated Health Campaign ( IHC ) कैम्प-2025 एकीकृत यौन रोग, टी बी. व हेपेटाइटिस परामश॔ जांच एवं उपचार के अन्तग॔त निधा॔रित दिनांक 14.10.2025 को नांद मै कैम्प आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिला चिकित्सालय, बाड़मेर से श्री मनीष शमा॔ काउन्सलर, श्री अनन्त सचान काउन्सलर, श्री प्रेम सिंह सोलंकी "निमो॔ही" वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन अपनी सेवाए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक देगे, *अधीक्षक हनुमान राम चौधरी जिला चिकित्सालय, बाड़मेर ने बताया कि 24.09.2025 को रावतसर के पश्चात 17.10.2025 को भाड़खा मै कैम्प आयोजित किया जाना प्रस्तावित है,*

शनिवार, 4 अक्टूबर 2025

महिलाओ हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओ पर आयोजितविशेष नुक्कड नाटक का 45 वाॕ शो

महिलाओ हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओ पर आयोजित
विशेष नुक्कड नाटक का 45 वाॕ शो
बाड़मेर || 03.10.25 || ASO NEWS BARMER 
 महिलाओं हेतु विशेष विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर पर पूनम उद्यान में प्रकट हुआ राक्षस, जिला चिकित्सालय बाड़मेर में एड्स कै्न्सर एक बीमारी जागरूकता से भगानी का 45 वाॕ शौ नुक्कड़ नाटक हुआ जिसमें रंगकमी॔ राणाराम गोयल "अभि", रंगकमी॔ हरिश राजा, रंगकमी॔ - रमन चौधरी, रंगकमी॔ निदे॔शक - प्रेम सिंह निमो॔ही, लेखक - श्री पुष्कर प्रदीप, राष्ट्रपति अवाडे॔ड ने भाग लिया
मै हूँ ऐसा रोग भयंकर, डॉक्टर भी कुछ कर ना पाये - एड्स रूपी राक्षस देख एक बारगी तो सन्नाटा सा छा गया और नन्हे मुन्ने बच्चों में चीख पुकार के बाद भगदड़ मच गई, ऐसा लगा साक्षात राक्षस सामने आ गया, फिर नसि॔ग आफिसर संतोष सहारण ने बताया कि ये तो प्रेमसिंह निमो॔ही & अल्का शमा॔ टीम है जो श्रीबाबूसिंह सोलंकी स्मृति समाज साहित्य शोध व सेवा संस्थान लक्ष्मीपुरा बाड़मेर, हैफा हीरो मेजर दलपतसिंह युवा क्लब, राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर की नुक्कड़ टीम है, जो एड्स एक बीमारी सावधानी से भगानी का 45 वाॕ शो प्रस्तुत कर रहे है, नुक्कड़ नाटक’ एड्स एक बीमारी, जागरूकता से भगानी के वरिष्ठ रंगकमी॔ राक्षस प्रेमसिंह निमो॔ही, डॉक्टर राणाराम गोयल 'अभि', नागरिक हरिश राजा, मनोहर कॕवर परिहार ने रंगकम॔ कर एड्स कैन्सर फैलने के कारण व बचाव के तरीके बताये, जिसे देखकर उपस्थित दश॔को को अचम्भे में डालकर सोचने को मजबूर कर दिया,
 संवाद व निदे॔शक प्रेमसिंह निमो॔ही आत्महत्या रोको, जीवन है अनमोल परिकल्पना श्री आनन्दसिंह राजपुरोहित उपअधीक्षक पुलिस,जोधपुर लेखक निदे॔शक - प्रेमसिंह निमो॔ही, डॉक्टर राणाराम गोयल 'अभि' हरिश राजा, मनोहर कॕवर परिहार ने अभिनीत किया, इसमें बताया कि औरत ही औरत की दुशमन है इससे आत्महत्या बढ रही है अपने अहं के कारण वो अपनी समस्या साझा नही करती और छोटी मोटी बीमारी में पहले भोपा के चक्कर में समय व पैसा खराब करती है फिर कैन्सर व एड्स के गम्भीर हो जाने पर डाक्टरों की तरफ आते है जो गलत है छोटी सी बात होने पर ही सीधे सरकारी सेवा में जाॕच व उपचार करा लाभ उठाना चाहिये, 
सीएमएचओ विष्णु राम विश्नोई, बी० एल० मसुरिया, डाक्टर कमला वमा॔, डॉक्टर मदन शारदा, सीमा मित्तल, डॉक्टर गोरधनराम चौधरी, डॉक्टर खेताराम सोनी, डॉक्टर हिम्मत देथा, डॉक्टर सोनम भाटी, डॉक्टर सुरेश यादव, डॉक्टर सवाई खत्री, डॉक्टर रमेश चौधरी, डॉक्टर कृष्णा, डॉक्टर प्रदीप कुमार, डॉक्टर हरदान, रवेशीदान, नसि॔ग अधीक्षक भारमलसिह राजपुरोहित, राजेन्द्र कड़वासरा, चन्दन दान देथा, कालूराम माली, वरिष्ठ नसि॔ग अधिकारी तुलछाराम चौधरी, उगराराम, पुष्पलता केवी, पुष्पाकंवर, दीपा नायर, दिनेशकुमार पंवार, जय परमार, पुष्पा हॕस, सुनीता पंवार, गोदावरी सोनी, हनुमन्तसिंह मेपावत, अशोक सिह चूली, रमेशसिंह राजपुरोहित, संतोष विश्नोई, तुलसी चौधरी, जगदीश जीनगर, सुनीता धीर, मोहिनी चौधरी, मीना पंवार, अनिलकुमार पंवार, किरण विश्नौई, आशा पंवार, रूपनारायण गौड़, ओमसिंह खिची, दिलीपसिंह राजपुरोहित, चैनसिंह सिसोदिया, रमन चौधरी, अबरार, अनन्त सचान, जोगेन्द्रकुमार माली PRO, श्यामलालमाली, हेल्थ मैनेजर नरेन्द्र गिराच, राकेश भाटी, नरपत सोलंकी, हिम्मतराम उपस्थित रहे,
 अधीक्षक हनुमान राम चौधरी ने कहा बाड़मेर जैसे जिले में फैल रहे एड्स को मिटाने के लिये टीम नि:सन्देह अच्छा काय॔ कर रही है विधायक आदुराम मेगवाल, प्रियंका चौधरी अनंत राम विश्नोई, रमेशसिह इन्दा ने कहा - आज के आधुनिकता के युग में भी रंगमंच के प्रति लोगो का रूझान उल्लेखनीय है प्रभावी व सफल संचालन नोडल अधिकारी सन्तोष सहारण ने किया

मंगलवार, 30 सितंबर 2025

विश्व हृदय /ई.सी.जी. दिवस हषो॔ल्लास से मनाया

बाड़मेर || 29 सितम्बर || ASO NEWS BARMER 

 जिला चिकित्सालय में विश्व हृदय/ई.सी.जी. दिवस अक्षीक्षक हनुमान राम चौधरी की उपस्थिति में हषो॔ल्लास से मनाया इस मौके स्वस्थ हृदय, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समय पर जांच की महत्ता को बताया, हृदय रोगों से बचाव हेतु डॉ. बालाराम चौधरी के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन के अनुसार, हृदय रोग आज विश्वभर में मौत का सबसे बड़ा कारण बन चुका है। अस्वास्थ्यकर खानपान, तनाव, धूम्रपान, शारीरिक निष्क्रियता और मोटापा इसके प्रमुख कारण माने जाते हैं।
आज ईसीजी दिवस भी मनाया जिससे मरीज को हृदय तथा अन्य गंभीर रोगों से बचाया जा सके. डॉ. बालाराम चौधरी ने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए कहा कि संतुलित और पौष्टिक आहार लें, नियमित व्यायाम करें, धूम्रपान व शराब से बचें, तनाव को कम करने का प्रयास करें, सालाना हृदय जांच करवाए विश्व हृदय दिवस तथा ईसीजी दिवस अस्पतालों में निःशुल्क ईसीजी, बीपी और शुगर चेकअप की सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई डॉ. दिनेश परमार, सिद्धार्थ चौहान, डॉ० चंद्र शेखर वैष्णव, नसि॔ग आफिसर दिनेश पंवार, वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन प्रेम सिंह निमो॔ही, पीआरओ जोगेंद्र माली, नरेंद्र खत्री उपस्थिति रहे.
ASO NEWS BARMER 

शनिवार, 27 सितंबर 2025

विश्व हृदय /ई.सी.जी दिवस के बैनर का अधीक्षक हनुमान राम चौधरी काडियोलोजी डॉक्टर बाला राम चौधरी ने विमोचन किया

*विश्व हृदय /ECG दिवस : स्वस्थ हृदय, स्वस्थ जीवन*
बाड़मेर,|| 27 सितम्बर|| ASO NEWS BARMER 
हर वर्ष 29 सितम्बर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को हृदय रोगों से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समय पर जांच की महत्ता के प्रति जागरूक करना है। प्रदेश के जिला चिकित्सालय बाड़मेर में भी हर वर्ष की भांति इस बार भी विश्व हृदय दिवस तथा ईसीजी दिवस पीएमओ डॉ. हनुमान चौधरी, डॉ. दिनेश परमार, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बालाराम चौधरी द्वारा पोस्टर विमोचन करके किया गया तथा लोगों के फैली भ्रांतियां दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।

डॉ. बालाराम चौधरी के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन के अनुसार, हृदय रोग आज विश्वभर में मौत का सबसे बड़ा कारण बन चुका है। अस्वास्थ्यकर खानपान, तनाव, धूम्रपान, शारीरिक निष्क्रियता और मोटापा इसके प्रमुख कारण माने जाते हैं।
हृदय दिवस के साथ आज ईसीजी दिवस भी है हृदय की विभिन्न रोग के रोकथाम ईसीजी मुख्य जांच है, ईसीजी टेक्नीशियन लोकेश चौधरी जिला चिकित्सालय में मेडिसिन, हृदय तथा अन्य विभाग की आवश्यक हार्ट से संबंधित जांच में संपूर्ण प्रोटोकॉल अपनाते है जिससे मरीज को हृदय तथा अन्य गंभीर रोगों से बचाया जा सके.

 *बचाव ही सबसे बड़ा उपचार*

 डॉ. बालाराम चौधरी ने जन जागरूक करने के लिए हृदय को स्वस्थ रखने के लिए सुझाव दिये
संतुलित और पौष्टिक आहार लें
नियमित व्यायाम करें
धूम्रपान व शराब से बचें
तनाव को कम करने का प्रयास करें
सालाना हृदय जांच करवाएं

🌟 *स्थानीय पहल*

बाड़मेर सहित पूरे राजस्थान में विभिन्न स्वास्थ्य शिविर, रैली, और जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अस्पतालों में निःशुल्क ईसीजी, बीपी और शुगर चेकअप की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस अवसर पर डॉ. गोपाल चौधरी, डॉ. रमेश ओला, डॉ. यादव, डॉ चंद्र शेखर वैष्णव, नर्सिंग अधीक्षक भारमल राजपुरोहित, राजेन्द्र कड़वासरा, आईदान, उगराराम दिनेश पंवार ईसीजी टेक्नीशियन सुमित मीणा, प्रेमसिंह निमो॓॔ही वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन, जी,पीआरो जोगेंद्र माली, अबरार,नरेंद्र खत्री उपस्थित रहे

मंगलवार, 23 सितंबर 2025

माता-पिता व गुरूजनों के प्रति आदर से बढ़ता है ज्ञान :- ठक्कर ASO NEWS BARMER

सांसियों का तला विद्यालय में इनसे मिलिए कार्यक्रम हुआ आयोजित
बाड़मेर राजस्थान। 23.09.2025। ASO News Barmer 

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला में नवाचार के तौर पर इनसे मिलिए कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिस कड़ी मंगलवार को प्रार्थना सभा में इनसे मिलिए कार्यक्रम आयोजित हुआ। इनसे मिलिए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दीपक ठक्कर व वरिष्ठ अध्यापक घमण्डाराम कड़वासरा ने विद्यार्थियों से मुखातिब हुए और बच्चों शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए जीवनोपयोगी टिप्स प्रदान किये। 
स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि शैक्षिक नवाचार के तौर पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला, बाड़मेर में आयोजित हो रहे इनसे मिलिए कार्यक्रम में मंगलवार को प्रधानाचार्य दीपक ठक्कर व वरिष्ठ अध्यापक घमण्डाराम कड़वासरा ने विद्यार्थियों से संवाद किया। और बच्चों को शिखा का महत्व बताया, विद्यालय में हो रहे शैक्षिक नवाचारों की सहराना की। 
राउमावि जाखड़ों की ढ़ाणी प्रिंसिपल दीपक ठक्कर ने कहा कि विद्यार्थी को अपने माता-पिता व गुरूजनों के प्रति आदर व सम्मान भाव खते हुए शिक्षा ग्रहण करनी चाहिये। सभी बच्चों को प्रतिदिन नियमित रूप से अपने माता-पिता व गुरूजनों के चरण स्पर्श करने चाहिये। तथा उनकी आज्ञा का पालन करना चाहिये। माता-पिता व गुरूजनों के आदर से ही निरन्तर ज्ञान बढ़ता है। ठक्कर ने कहा कि सांसियों का तला विद्यालय का वर्तमान परिदृश्य देखकर मन में सुखद अनुभूति होती है। 

वरिष्ठ अध्यापक घमण्डाराम कड़वासरा ने कहा कि जो बच्चा शिक्षा के प्रति सजग रहेगा, वहीं अपने भावी जीवन में आगे बढ़ सकेगा। शिक्षा से ही जीवन में उजाला व समृद्धि आयेगी। कड़वासरा ने कहा कि सांसियों का तला विद्यालय में पिछले कुछ वर्षां में शैक्षिक व सह-शैक्षिक रूप से जबरदस्त उन्नयन हुआ है। जो प्रशंसनीय है। 

इस दौरान प्रधानाचार्य दीपक ठक्कर व वरिष्ठ अध्यापक घमण्डाराम कड़वासरा, मुकेश अमन, राजेश जोशी, डालूराम सेजू, श्रीमती उषा जैन, सीमा शर्मा, रिया शर्मा सहित विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। 


मुकेश अमन
बाड़मेर  
081041 23345

रविवार, 21 सितंबर 2025

मरटाला गाला ग्राम पंचायत में 60 निरक्षरों ने दी परीक्षा

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में निरक्षरों की हुई परीक्षा
बाड़मेर राजस्थान। 21.09.2025। ASO NEWS BARMER 

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के माध्यम में निरक्षर महिला-पुरूषों को बुनियादी अक्षर व संख्याज्ञान की साक्षरता प्रदान की जा रही है। जिस कड़ी में 21 सितम्बर रविवार को विभागीय आदेशानुसार निरक्षर महिला-पुरूषों की बुनियादी परीक्षा आयोजित हुई। जिसमें मरटाला गाला ग्राम पंचायत में दो परीक्षा केन्द्रों पर आवंटित लक्ष्य अनुरूप 60 निरक्षर महिला और पुरूषों ने परीक्षा दी। 
ग्राम पंचायत साक्षरता प्रभारी व शिक्षक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार रविवार को ग्राम पंचायत मरटाला गाला में चयनित 120 निरक्षरों में से लक्ष्य अनुरूप शत-प्रतिशत 60 निरक्षर महिला-पुरूषों ने परीक्षा दी। अमन ने बताया कि रविवार को सांसियों का तला में चयनित निरक्षर घर का काम-काज छोड़कर प्रातः परीक्षा केन्द्र पहुंचे जहां उन्होंनें रूचि दिखाते हुए भाग लिया और परीक्षा दी। यह शिक्षा के प्रति जागरूकता का नायाब उदाहरण है। 
परीक्षा सम्पादन को लेकर परीक्षा केन्द्र राउमावि मरटाला गाला में सर्वेयर बाबुलाल, शिक्षक महेश सिंह, जगमाल सिंह व अणदू चौधरी तथा राउप्रावि सांसियों का तला में मुकेश बोहरा अमन, उषा जैन, डालूराम सेजू व राणसिंह उपस्थित रहे। 

मुकेश अमन
Aso news Barmer