पेज

शुक्रवार, 1 मई 2026

स्माल विंड टरबाइन की पहली कंपनी के तौर पर पहचान बनाई ASO News Barmer

*बाड़मेर के युवा की अनूठी पहल, 50 से अधिक देशांे मंे पहुंचे भारत के विंड टरबाइन*
*-आमजन की जरूरत के मुताबिक बनाई विंड टरबाइन।*
*-स्माल विंड टरबाइन की पहली कंपनी के तौर पर पहचान बनाई।*
बाड़मेर,24 अप्रैल। बाड़मेर के युवा डूंगरसिंह सोढ़ा ने अनूठी पहल करते हुए बिजली कटौती की समस्या के स्थाई समाधान के लिए स्माल विंड टरबाइन बनाई है। इसके जरिए प्रति दिन 10 से 20 यूनिट बिजली पैदा की जा सकती है। उनके इनोवेशन की भारत ही नहीं, बल्कि विदेशांे मंे भी सराहना की जा रही है। पिछले कुछ वर्षाें मंे 50 से अधिक देशांे मंे उनके विंड टरबाइन से बिजली पैदा की जा रही है। अपने इनोवेशन एवं भविष्य की संभावना को लेकर युवा डूंगरसिंह सोढ़ा खासे उत्साहित है।
बाड़मेर जिले के सांखली गांव निवासी डूंगरसिंह सोढ़ा ने विशेष तौर पर 2006 मंे आई बाढ़ के दौरान बिजली कटौती से आमजन को हुई दिक्कतांे को नजदीक से देखा। रेगिस्तानी एवं दूरस्थ इलाका होने के कारण बाड़मेर के सरहदी इलाकांे मंे बिजली संबंधित समस्या रूटिन प्रक्रिया है। उनके ननिहाल मंे बड़ी पवन चक्कियां लगी हुई है। डूंगरसिंह सोढ़ा बताते है कि तब से उनके मन मंे ख्याल आया कि बिजली की समस्या का स्थाई समाधान खोजा जाना चाहिए। चूंकि बड़ी पवन चक्कियां लगाना हर किसी के बस मंे नहीं था। इसलिए उन्हांेने स्माल विंड टरबाइन के जरिए बिजली पैैदा करने की योजना बनाई। इसके लिए यू टयूब के जरिए विभिन्न प्रकार के रिचर्स, विभिन्न विश्व विद्यालयांे के रिचर्स पेपर एवं अन्य तरीकांे से प्रयास किए।
 वे बताते है कि उनकी पढ़ाई बड़ी कक्षा तक नहीं हो पाई। लेकिन उन्हांेने ठान लिया था कि वे इन समस्या का समाधान करके रहेंगे। उनके निरंतर प्रयासांे का नतीजा है कि उनके पास अधिकतम 250 मेगावाट की विंड टरबाइन है। उनकी ओर से बनाई गई विंड टरबाइन की न्यूनतम कीमत 50 हजार होने से आम आदमी भी अपने घर पर लगा सकता है। उन्होंने जुगाड़ से एक छोटी और पोर्टेबल पवन चक्की बनाई। यह एक किलोवाट की पोर्टेबल विंडमिल है, जो छत, बालकनी या आसानी से कहीं भी लगाई जा सकती है।
 यह अच्छी हवा होने पर प्रति दिन 10-20 यूनिट बिजली उत्पन्न कर सकती है। 10 घंटे चलने पर महीने में करीब 300 यूनिट तक बिजली बना सकती है। यह इन्वर्टर से सीधे कनेक्ट होती है और बिजली बिल को 20 साल तक लगभग जीरो कर सकती है। वे बताते है कि इनको मुख्य रूप से कम हवा वाली जगहों के लिए डिजाइन किया गया है, जो राजस्थान जैसे इलाकों के लिए उपयुक्त है।
*भारत की पहली स्पेशलाइज्ड पोर्टेबल विंड टरबाइन कंपनी :* युवा डूंगरसिंह सोढ़ा बताते है कि शुरुआत में एल्यूमिनियम शीट्स और पुराने फैन ब्लेड्स जैसी चीजों से प्रोटोटाइप बनाया। बाद में इसे और बेहतर बनाकर सनविंड इनोवेटिव नाम से अपनी कंपनी शुरू की। उनके प्रोडक्ट को लाइसेंस और पेटेंट मिल चुका है। यह भारत की पहली ऐसी स्पेशलाइज्ड पोर्टेबल विंड टरबाइन कंपनी मानी जाती है। उनका उत्पाद भारत के कई राज्यों में, आर्मी कैंप्स, स्कूलों और घरों में इस्तेमाल हो रहा है। उन्हांेने वाइब्रेंट गुजरात समिट 2024 में गुजरात सरकार के साथ 50 करोड़ का एमओयू साइन किया।
 अब हाइवे और क्लॉथ-बेस्ड टरबाइन जैसी अन्य वैरिएंट्स भी विकसित कर रहे हैं। बहरहाल, बाड़मेर के युवा डूंगरसिंह सोढ़ा की पवन चक्की देशभर के ग्रामीण इलाकों के लिए उम्मीद की एक नई किरण लेकर आई है।

*20 यूनिट तक बिजली देती है पवन चक्की :* डूंगर सिंह सोढ़ा बताते हैं कि उन्होंने यह काम मात्र 50,000 रुपए से शुरु किया था। काम शुरु करने के लिए उनके पास आफिस भी नहीं था। एक दोस्त ने उन्हें आफिस इस्तेमाल करने के लिए दिया। उनकी पवन चक्की पोर्टेबल है। इसे कहीं भी ले जाया जा सकता है। वह कहते हैं कि जहां भी हवा चलती है। यह पवन चक्की काम करती है। एक हॉर्स पावर के पवन चक्की की एक दिन में 20 यूनिट तक बिजली बनाने की कैपेसिटी है। जिसकी कीमत 50,000 रुपए है। मौजूदा आलम यह है कि तमाम कंपनियां उनको प्रोडक्शन के लिए एडवांस पैसे भी देने को तैयार हैं। विंडमिल को आम आदमी से लेकर किसान तक यूज कर सकते हैं। उनकी कंपनी की ओर से ग्रिस मंे बडे पैमाने पर विंड टरबाइन लगाई जा रही है। कुछ समय बाद वे राजस्थान मंे भी कार्य शुरू करने वाले है।    
*हर युवा को पहले अपना सपना संजोना चाहिए:* राजस्थान के मखमली धोरों की धरती से निकले इस युवा सितारे ने यह साबित कर दिया है कि अगर सपने बड़े हो और सच्ची मेहनत हो तो कोई भी बाधा आपकी सफलता के रास्ते में नहीं आ सकती। डूंगर सिंह बताते है कि हर युवा को पहले अपना सपना संजोना चाहिए और फिर आगे बढ़ना चाहिए। युवाआंे को सरकारी नौकरी के पीछे भागने से अच्छा है,नौकरी देने वाला बनना चाहिए।
#Barmer #Rajasthan #DungarSinghSodha #Innovation #StartupIndia #MakeInIndia #WindTurbine #GreenEnergy #RenewableEnergy #VocalForLocal #AtmanirbharBharat #DesiInnovation #IndianStartup #SuccessStory #YouthPower #Inspiration #CleanEnergy #EcoFriendly #FutureTech #EnergySolution #VillageDevelopment #RuralInnovation #ProudMoment #IndiaToWorld #50Countries #SolarAndWind #SustainableFuture #EntrepreneurLife #SafarSuhana #World_pulse9
ASO News Barmer 

सांसियों का तला में विद्यार्थियों को वितरित किये 150 परिण्डे, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

जल कुण्डी व परिण्ड़ों से मिल रही है पशु-पक्षियों को राहत:- बोहरा

पशुओं व पक्षियों की जल सेवा में लगाई जल कुण्डी व परिण्डे
बाड़मेर राजस्थान
01 मई, 2026

भीषण गर्मी के दौर में थार के मरूस्थल में अबोल पशु-पक्षियों की जल सेवा को लेकर जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से लगातार सेवा कार्य किये जा रहे है। जिस कड़ी में शुक्रवार को सांसियों का तला में संस्थान अध्यक्ष व स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन के सानिध्य में विद्यार्थियों को मिट्टी के परिण्डे वितरित किये गये । वहीं बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। साथ ही विद्यालय परिसर के बाहर पशु जल सेवा को लेकर जल कुण्डी स्थापित की गई। 
संस्थान से जुड़े राजेश जोशी ने बताया कि जन कल्याण संस्थान की ओर से जीवों के कल्याण को लेकर कई कार्यक्रम चलाये जा रहे है। जिस कड़ी में शुक्रवार को सांसियों का तला में विद्यार्थियों को 150 मिट्टी के परिण्डे वितरित किये गये। वहीं पशुओं के लिए जल कुण्डी लगाई गई। कार्यक्रम में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। विद्यालय में पक्षियों के लिए मिट्टी के परिण्डे लगाएं गए। 
संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि थार के मरूस्थली क्षेत्रों में भीषण गर्मी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में जन कल्याण संस्थान की ओर से चलाये जा रहे जल कुण्डी अभियान व परिण्डा अभियान से पशु-पक्षियों को काफी राहत मिल रही है। अमन ने कहा कि जीवों के प्रति दया व करुणा भाव से ही विकट भीषण गर्मी के इस दौर में भी जीवों की सेवा व कल्याण हो सकेगा।
संस्थान के 2500 परिण्ड़ों के लक्ष्य को लेकर कार्यकताओं द्वारा प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर परिण्डे लगाएं जा रहे है। इस दौरान मुकेश अमन, पीटीआई राजेश जोशी, रूपाराम बेनिवाल, सुनिल आचार्य सहित विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ASO News Barmer 

शनिवार, 25 अप्रैल 2026

बाड़मेर के युवा की अनूठी पहल, 50 से अधिक देशों में पहुंचे भारत के विंड टरबाइन

#बाड़मेर के युवा की अनूठी पहल, 50 से अधिक देशों में पहुंचे भारत के विंड टरबाइन,आमजन की जरूरत के मुताबिक बनाई विंड टरबाइन,स्माल विंड टरबाइन की पहली कंपनी के तौर पर पहचान बनाई।

बाड़मेर के युवा डूंगरसिंह सोढ़ा ने अनूठी पहल करते हुए बिजली कटौती की समस्या के स्थाई समाधान के लिए स्माल विंड टरबाइन बनाई है। इसके जरिए प्रति दिन 10 से 20 यूनिट बिजली पैदा की जा सकती है। उनके इनोवेशन की भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी सराहना की जा रही है। 
पिछले कुछ वर्षाें में 50 से अधिक देशों में उनके विंड टरबाइन से बिजली पैदा की जा रही है। अपने इनोवेशन एवं भविष्य की संभावना को लेकर युवा डूंगरसिंह सोढ़ा खासे उत्साहित है।

गुरुवार, 26 मार्च 2026

2625वां तीर्थंकर महावीर स्वामी जन्म कल्याणक 31 मार्च को

त्रि-दिवसीय महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका का विमोचन 25 मार्च को

29 मार्च से प्रारम्भ हो रहे महेात्सव में होगा कई कार्यक्रमों का आयोजन
बाड़मेर राजस्थान 24.03.2026

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर श्री महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक के उपलक्ष में थार नगरी, बाड़मेर में जैन श्री संघ, बाड़मेर के तत्वावधान में 29 मार्च से त्रि-दिवसीय तीर्थंकर महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन होगा । जिसमें 31 मार्च को जन्म कल्याणक के दिवस जैन न्याति नोहरे से विशाल व भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा। 

संयोजक प्रो. एस. के. जैन ने बताया कि जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के तत्वावधान में होने वाले त्रि-दिवसीय तीर्थंकर महावीर स्वामी जन्म कल्याणक के उपलक्ष में धार्मिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक सहित विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। जैन बताया कि 29 मार्च को गुरू-भगवन्तों के मंगल प्रवचन एवं परमात्मा अभिषेक से महोत्सव का मंगल आगाज होगा। तत्पश्चात जीवदया, प्रकृति संरक्षण, संस्कृति आदि से जुड़े कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। वहीं मुख्य कार्यक्रम 31 मार्च को जैन न्याति नोहरे से भव्य शोभायात्रा व ध्वजारोहण से होगा। जिसमें शासनरत्न, समाजसेवी श्री भीमराज सोनराजजी बोहरा मुख्य अतिथि होंगे। 

सह-संयोजक चम्पालाल बोथरा ने बताया कि त्रि-दिवसीय जन्म कल्याणक महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका का विमोचन कार्यक्रम 25 मार्च को प्रातः 10.00 बजे स्टेशन रोड़ स्थित जैन भोजनशाला में जैन श्रीसंघ के अध्यक्ष एडवोकेट अमृतलाल जैन सहित समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आयोजित होगा। तत्पश्चात आमंत्रण पत्रिका का घर-घर वितरण किया जायेगा।
सह-संयोजक व सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि तीर्थकर श्री महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक के उपलक्ष में 29 मार्च से 31 मार्च के मध्य गुरू-भगवन्तों के मंगल प्रवचन, परमात्मा अभिषेक, अहिंसा-मेराथन, जीव-दया कार्यक्रम, रक्तदान शिविर, परिण्डा अभियान, जल कुण्डी अभियान, वाहन रैली, गंहुली प्रतियोगिता, स्तवन व वाहों की प्रतियोगिता, प्रश्नोतरी प्रतियोगिता, सांस्कृतिक संध्या, सामूहिक सामायिक, महावीर जीवन दर्शन पर नृत्य नाटिका, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता, महाआरती व आरती सजावट प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। समस्त कार्यक्रम साधना भवन व गोलेच्छा-डूंगरवाल ग्राउण्ड में आयोजित होंगे। 

तीर्थंकर महावीर जन्म कल्याणक आमंत्रण पत्रिका का हुआ विमोचन ASO News Barmer

त्रि-दिवसीय महोत्सव का आगाज 29 मार्च से

जन्म कल्याणक 31 मार्च को, विराट व भव्य शोभायात्रा का होगा आयोजन
बाड़मेर राजस्थान 25.03.2026

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर श्री महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक को लेकर थार नगरी, बाड़मेर में जैन श्रीसंघ, बाड़मेर एवं महोत्सव समिति के तत्वावधान में वृहद स्तर पर तैयारियां चल रही है। जिस कड़ी में बुधवार को स्टेशन रोड़ जैन भोजनशाला प्रांगण में त्रि-दिवसीय महोत्सव की आमंत्रण का विमोचन कार्यक्रम जैन श्रीसंघ अध्यक्ष एडवोकेट अमृतलाल जैन एवं समिति संयोजक प्रो. एस. के. जैन के सानिध्य में आयोजित हुआ।
समिति के सह-संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि तीर्थंकर महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने को लेकर बुधवार को त्रि-दिवसीय जन्म कल्याणक महोत्सव आमंत्रण पत्रिका का विमोचन स्टेशन रोड़ स्थित जैन भोजनशाला में जैन समाज के गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। आमंत्रण पत्रिका विमोचन बाद इस पत्रिका का जैन समाज के 3500 घरों में वितरण प्रारम्भ हुआ। वहीं तीन दिवसीय महोत्सव पूज्य गुरुदेव खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिन मणिप्रभ सूरीश्वरजी म.सा. के शिष्य उपाध्याय प्रवर श्री मनितप्रभ सागरजी म.सा. आदि ठाणा, प. पू. अचलगच्छाधिपति आ. भ. श्री कलाप्रभ सागर सूरीश्वर म. सा. की आज्ञानुवर्ती महोदया प. पू. अरुणोदय श्री जी म. सा. की शिष्या प्रवचन प्रवर्तनी प. पू. हिरण्यगुणा श्री जी म. सा. आदि ठाणा, प्रवर्तनी श्री सज्जन श्री जी म. सा., प्रवर्तिनी श्री शशिप्रभा श्री जी म. सा. की शिष्या परम पूज्या साध्वी श्री सम्यग्दर्शना श्रीजी म.सा. आदि ठाणा की पावन निश्रा में आयोजित होगा।
जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के अध्यक्ष एडवोकेट अमृतलाल जैन ने कहा कि महोत्सव को भव्य व प्ररेणादायी बनाने का आह्वान किया। जैन कहा कि तीन दिवसीय महोत्सव में सबकी भागीदारी से ही आयोजन सफल हो सकेगा। ऐसे में हमें तन-मन-धन के सहयोग से महोत्सव से जुड़ना है।

समिति संयोजक प्रो. एस. के. जैन ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि हम सब एकजुटता व समर्पण के साथ तीर्थंकर महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक से जुड़कर जिनशासन की शोभा बढ़ाएं तथा कार्यक्रमों को भव्यता प्रदान करें।

समिति के सह-संयोजक चम्पालाल बोथरा ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के महामंत्री किशनलाल वडेरा ने किया गया। वहीं समिति सह-संयोजक मुकेश अमन ने आगन्तुक मेहमानों, भामाशाह परिवारों व स्थान के लिए भोजनशाला ट्रस्ट आदि का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान जैन श्रीसंघ की प्रतिनिधि सभा के सदस्यगण, खरतरगच्छ संघ, अचलगच्छ संघ, तेरापंथ, स्थानकवासी संघ, हाटोवाला समाज व दिगम्बर समाज के अध्यक्ष-मंत्री सहित जैन समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


ASO News Barmer 

बुधवार, 25 मार्च 2026

पांच दिवसीय श्रुत ज्ञान शिविर 26 मार्च से ASO News Barmer


जैन धर्म के अनुपम ग्रन्थ द यूनिवर्सल ट्रूथ का होगा अध्ययन

500 से अधिक शिविरार्थी लेंगे भाग, 30 मार्च को समापन
बाड़मेर राजस्थान 24.03.2026

थार नगरी, बाड़मेर में जैन धर्म के किसी ग्रन्थ पर होना वाला यह प्रथम व ऐतिहासिक पांच दिवसीय श्रुत ज्ञान शिविर 26 मार्च गुरूवार से जेवीसी केयुप भवन में प. पू. खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवन्त श्री जिनमणि प्रभ सूरीश्वरजी मसा के शिष्यरत्न प. पू. उपाध्याय प्रवर श्री मनितप्रभ सागरजी मसा आदि ठाणा की पाावन निश्रा में आयोजित होने जा रहा है।
शिविर संयोजक बाबुलाल बोथरा ने बताया कि हाल ही में प. पू. उपाध्याय प्रवर श्री मनितप्रभ सागरजी मसा द्वारा रचित 18 भागों में विस्तृत ग्रन्थ द यूनिवर्सल ट्रूथ पर बहुत ही ज्ञानवर्द्धक पांच दिवसीय शिविर 26 मार्च से 30 मार्च के मध्य श्री खरतरगच्छ जैन श्रीसंघ चातुर्मास व्यवस्था समिति के बैनरतले आयोजित होगा। जिसमें 500 से अधिक शिविरार्थी भाग लेंगे। इस शिविर का समय प्रतिदिन दोपहर 2.00 बजे से 4.00 बजे के मध्य रहेगा।
शिविर सह-संयोजक मुकेश धारीवाल ने बताया कि पांच दिवसीय श्रुत ज्ञान शिविर को भव्य व ऐतिहासिक बनाने को लेकर वृहद स्तर पर तैयारियां की जा रही है। जिस कड़ी में श्ाििवर में शामिल होने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त की व्यवस्था खरतरगच्छ आयंबिल शाला प्रतापजी की प्रोल, जेवीसी केयुप भवन, खुशाल जी बोथरा कल्याणपुरा एवं संजय जी धारीवाल लीलरिया धोरा पर रखी गई है। इस शिविर में 14 वर्ष आयुवर्ग से अधिक उम्र के जैन बालक-बालिकाएं, महिला-पुरूष शामिल हो सकते है। आवेदन का शुल्क मात्र 50 रूपये रखा गया है।
सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि 26 मार्च से शुरू हो रहे पांच दिवसीय श्रुत ज्ञान शिविर का ज्ञान आराधना वरघोड़ा महावीर जिनालय महावीर सर्किल से प्रातः 8.00 बजे गाजे-बाजे के साथ प्रारम्भ होगा। जो महावीर सर्किल, जूना केराडू मार्ग, चिन्दडि़यों की जाळ, मोक्ष मार्ग से होते हुए जेवीसी केयुप भवन पहुंचेगा। जहां पर मंगलाचरण के साथ पांच दिवसीय श्रुत ज्ञान शिविर का विधिवत शुभारम्भ होगा। अमन ने बताया कि शिविर को भव्य व ऐतिहासिक बनाने को लेकर अलग-अलग समितियों का गठन कर कार्य को अन्तिम रूप दिया जा रहा है।


मुकेश अमन
बाड़मेर
8104123345

मंगलवार, 10 मार्च 2026

प्राइवेट स्कूलों में आरटीई फ्री एडमिशन के लिए फोर्म भरने की आज लास्ट डेट, 12वीं तक फ्री पढ़ाई ASO News Barmer


अंतिम अवसर: राजस्थान में आरटीई निशुल्क एडमिशन की आज आखिरी तारीख, जल्द करें आवेदन!
जयपुर। राजस्थान के निजी स्कूलों में शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत निशुल्क प्रवेश पाने का आज यानी 10 मार्च 2026 को अंतिम दिन है। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज रात 11:59 बजे समाप्त हो जाएगी।

ऐसे अभिभावक जो अपने बच्चों को नामी स्कूलों में फ्री शिक्षा दिलाना चाहते हैं, वे आधिकारिक पोर्टल rajpsp.nic.in पर जाकर तुरंत फॉर्म भर सकते हैं। इस साल प्री-प्राइमरी (3+) और कक्षा 1 के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आज के बाद पोर्टल पर आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। विभाग के अनुसार, 12 मार्च 2026 को ऑनलाइन लॉटरी के जरिए वरीयता सूची जारी की जाएगी।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज (Document List)
ऑनलाइन फॉर्म भरते समय और स्कूल में रिपोर्टिंग के दौरान निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
 * बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र: (नगर पालिका/पंचायत या अस्पताल द्वारा जारी)।
 * निवास प्रमाण पत्र: (माता-पिता का आधार कार्ड, राशन कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र या बिजली/पानी का बिल)।
 * आय प्रमाण पत्र: (दुर्बल वर्ग के लिए परिवार की वार्षिक आय ₹2.50 लाख से कम होने का प्रमाण)।
 * जाति प्रमाण पत्र: (SC/ST/OBC वर्ग के बच्चों के लिए, यदि लागू हो)।
 * विशिष्ट श्रेणी प्रमाण पत्र: (अनाथ, कैंसर/HIV प्रभावित, युद्ध विधवा या दिव्यांग श्रेणी के लिए संबंधित प्रमाण पत्र)।
 * बीपीएल कार्ड: (यदि परिवार बीपीएल श्रेणी में आता है - केंद्र या राज्य सूची के अनुसार)।
 * बच्चे का आधार कार्ड व पासपोर्ट साइज फोटो।

ASO News Barmer

शनिवार, 7 मार्च 2026

श्री दादा गुरूदेव इकतीसा पाठ का हुआ ऐतिहासिक व भव्य आयोजन ASO News Barmer

गुरू के प्रति आस्था व श्रद्धा का अनुपम अवसर:-. बोहरा
थार नगरी बाड़मेर में 45 केन्द्रों पर 10 हजार से अधिक लोगों ने लिया भाग,

बाड़मेर/ASO News Barmer/07.03.2026

स्वर्ण नगरी जैसलमेर में आयोजित चादर महोत्सव के दूसरे दिन 07 मार्च को वैश्विक स्तर पर दादा गुरूदेव इकतीसा पाठ का आयोजन हुआ। जिस कड़ी में शनिवार को थार नगरी, बाड़मेर में 45 स्थानों पर 10 हजार से अधिक लोगों ने भाग लेते हुए प्रथम दादा श्री जिनदत्त सूरी के प्रति अपनी आस्था व श्रद्धा जाहिर करते हुए इकतीसा का पाठ किया। 
सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि श्री दादा गुरूदेव इकतीसा पाठ को लेकर शनिवार को थार नगरी, बाड़मेर में ऐतिहासिक व भव्य आयोजन हुआ। जिसमें 45 स्थानों पर 10 हजार से अधिक लोगों ने दादा गुरूदेव इकतीसा का लय व एकत्व भाव के साथ सस्वर पठन किया। अमन ने श्रावक-श्राविकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन गुरू के प्रति श्रद्धा व आस्था का बहुत अच्छा व अनुपम अवसर है। भावों के साथ स्मरण व इकतीसा जाप प्रभावकारी साबित होता है। अमन ने बताया कि थार नगरी, बाड़मेर में जैन भवन, जैन मन्दिर, उपाश्रय, दादावाड़ी, स्थानक भवन, धर्मशाला, ज्ञान वाटिका, ज्ञान पाठशाला सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में दादा गुरूदेव इकतीसा का पाठ हुआ। जहां बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं व विद्यार्थियों ने भाग लिया।
केवलचन्द छाजेड़ ने बताया कि दादा श्री जिनदत्त सूरि चादर महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को बाड़मेर में 45 स्थानों पर 10 हजार से अधिक श्रावक-श्राविकाओं व विद्यार्थियों ने दादा गुरू इकतीसा का जाप किया। जहां स्थानीय स्तर बहुत ही अच्छी व्यवस्थाएं रही। इससे जुड़ने को लेकर आमजन में काफी उत्साह रहा है। स्थानीय स्तर भामाशाह परिवारों ने प्रभावना का लाभ लेकर साधर्मिक बन्धुओं का प्रभावना से बहुमान किया। इस बड़े स्तर के कार्य में कई सेवाभावी कार्यकर्ताओं, ज्ञान वाटिका संचालिका, मण्डल कार्यकर्ता आदि ने अपनी सहरानीय व स्मरणीय सेवाएं प्रदान की। हम इस महायज्ञ में सहयोग करने वाले समस्त बन्धुओं व विद्यालयों का आभार व धन्यवाद करते है। 

ASO News Barmer 

शुक्रवार, 16 जनवरी 2026

मेहता बुक डिपो के सौजन्य से विद्यार्थियों को बांटे शूज और ऊनी जैकेट- ASO News Barmer

विद्यार्थी जीवन सबसे मूल्यवान, महत्व को समझना होगा :- बोहरा
बाड़मेर राजस्थान 16.01.2026
|| ASO News Barmer ||

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला में शुक्रवार को जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से मेहता बुक डिपो बाड़मेर के सौजन्य से स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में 100 से अधिक विद्यार्थियों को शूज, जुराब एवं ऊनी जैकेट वितरित किये गये। 
कार्यक्रम में स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की प्रेरणा व प्रयासों से सांसियों का तला विद्यालय में समय-समय पर सेवा एवं विद्यार्थी कल्याण से जुड़े कार्य सम्पन्न होते रहते है। जिसमें शुक्रवार को मेहता बुक डिपो, बाड़मेर भामाशाह मदनलाल मेहता की ओर से 100 से अधिक विद्यार्थियों को शूज, जुराब एवं ऊनी जैकेट वितरित किये गये। जो अपने आप में सहरानीय व परापेकार का कार्य है। 
अमन ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह विद्यार्थी जीवन बहुत ही मूल्यवान है, इस दौर के महत्व को हम सबको समझना चाहिये और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहतर प्रयास करने की जरूरत है। हर विद्यार्थी को अधिक से अधिक समय अध्ययन पर केन्द्रित करना चाहिए।
इस दौरान विद्यालय स्टाफ में प्रधानाध्यापिका श्रीमती गुंजन आचार्य, स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन, डालूराम सेजू, राजेश जोशी, रूपाराम सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। 


मुकेश अमन
बाड़मेर
8104123345

गुरुवार, 15 जनवरी 2026

बुजुर्गां की सेवा से मिलता है पुण्य और आशीष :- बोहरा


वृद्धजन सम्मान कार्यक्रम हुआ आयोजित, बच्चों ने लिया बुजुर्गां की सेवा का संकल्प
जन कल्याण संस्थान की ओर से कार्यक्रम हुआ आयोजित, 60 बुजुर्गां का सम्मान कर बांटी कम्बलें

बाड़मेर राजस्थान 15.01.2026

बाड़मेर जिला मुख्यालय के निकट स्थित राजस्व गांव सांसियों का तला में गुरूवार को जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से अभियान ग्रामोदय के तहत् अध्यक्ष व स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में बुजुर्गां के सम्मान व अभिनन्दन को लेकर वृद्धजन सम्मान एवं कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सांसियों का तला के बुजुर्गजनों का आत्मीय अभिनन्दन व सम्मान किया गया। कार्यक्रम में 60 से अधिक बुजुर्गां का सम्मान कर उन्हें कम्बल भेंट की गई।
शिक्षक डालूराम सेजू ने बताया कि अभियान ग्रामोदय के माध्यम एवं प्रेरक मुकेश अमन के प्रयासों से सांसियों का तला राजस्व गांव के उन्नयन को लेकर तमाम कार्य संचालित व आयोजित किये जा रहे है। जिस कड़ी में गुरूवार को सांसियों का तला विद्यालय प्रांगण में गांव के बुजुर्गजनों का बहुत ही आत्मीय व मार्मिक मान-सम्मान व अभिनन्दन किया गया। जिस कड़ी में स्टाफ द्वारा बुजुर्गजनों का तिलक कर माल्यार्पण किया गया। और उन्हें संस्थान की ओर से कम्बलें भेंट की गई। वहीं उपस्थित बच्चों सहित सभी ने घर-परिवार में बुजुर्गां की सेवा व सम्मान का संकल्प लिया। तथा बुजुर्गां ने सबको खूब-खूब आशीर्वाद व स्नेह प्रदान दिया। और वे इस प्रकार के सम्मान से बहुत भावुक हो गये। कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष मुकेश अमन सहित उपस्थित बच्चों ने बुजुर्गां के चरण स्पर्श कर उनसे स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता व स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है कि हम इतनी बड़ी संख्या में बुजुर्गां का मान-सम्मान कर रहे है। बुजुर्गां का यहां पधार हमें आशीष प्रदान करना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। अमन ने कहा कि बुजुर्गां की सेवा से ही हमें पुण्य व आशीष प्राप्त होता है। जिस घर में बुजुर्गां को सेवा व मान-सम्मान मिलता है, वो घर किसी स्वर्ग से कम नही होता है। बुजुर्गां की देखभाल हम सबका नैतिक दायित्व है। 
इस दौरान सांसियों का तला राजस्व गांव के बुजुर्गगण सहित विद्यालय प्रधानाध्यापिका श्रीमती गुंजन आचार्य, स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन, डालूराम सेजू, राजेश जोशी, उषा जैन, चन्द्रकला सिहाग, सीमा शर्मा, रूपाराम सहित बड़ी संख्या में बच्चे व उनके अभिभावक उपस्थित रहे। 


ASO news Barmer 

शुक्रवार, 9 जनवरी 2026

दीक्षार्थी बहिन दिव्या बोथरा का निकला वर्षीदान वरघोड़ा ASO News Barmer

डायमण्ड नगरी सूरत में 16 जनवरी को आचार्यश्री की निश्रा में होगी दीक्षा 
बाड़मेर राजस्थान 09.01.2026 ASO News Barmer 
जैन धर्म में तीर्थंकर महावीर के पथ की अनुगामी बनने को लेकर थार नगरी, बाड़मेर की संयम रत्ना, बोथरा परिवार की कुलदीपिका बहिन दिव्या बोथरा की भागवती दीक्षा आगामी 16 जनवरी को डायमण्ड नगरी, सूरत में प. पू. आचार्यश्री जिनमनोज्ञ सूरीश्वरजी मसा आदि ठाणा साधु-साध्वी भगवन्त की पावन निश्रा में होने जा रही है। जिस कड़ी में शुक्रवार को बाड़मेर शहर में एक दिवसीय संयम अनुमोदना कार्यक्रम में प्रातः में दीक्षा बहिन के परिवारजनों की ओर से वर्षीदान वरघोड़ा आयोजित हुआ। तथा दोपहर में सांझी व अभिनन्दन का मंगलमय कार्यक्रम चौबीस गांव भवन में सम्पन्न हुआ।
सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि दीक्षार्थी बहिन का वर्षीदान वरघोड़ा शिवकर मार्ग कल्याणपुरा स्थित उनके निवास से प. पू. साध्वीश्री डॉ. विद्युतप्रभाश्रीजी मसा आदि ठाणा की पावन निश्रा एवं सकल संघ की उपस्थिति में गाजे बाजे के साथ प्रारम्भ हुआ। वर्षीदान वरघोड़ा शिवकर मार्ग कल्याणपुरा से प्रारम्भ होकर छोटी ढ़ाणी, जवाहर चौक, पीपली चौक, ढ़ाणी बाजार, विद्यापीठ, महाबार रोड़, करमूजी की गली, दरियागंज, प्रतापजी की प्रोल, हम्मीरपुरा रोड़ आराधाना भवन से होते हुए पुनः उनके निवास पहुंचा जहां उनकी भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। 
वहीं इससे पूर्व वर्षीदान वरघोड़े का शहर भर में फूलों से भव्य स्वागत एवं संयम की अनुमोदना हुई। वर्षीदान वरघोड़े में संयम के रथ में सवार दीक्षार्थी बहिन दिव्या बोथरा ने सांसारिक वस्तुओं का त्याग करते हुए उन वस्तुओं का वर्षीदान किया।
श्री भंवरलाल सुरेश कुमार हरीश कुमार भगवानदासोणी बोथरा परिवार की ओर से आयोजित वर्षीदान वरघोड़े में बड़ी संख्या में जैन समाज के गणमान्य नागरिक व माताएं-बहिनें शामिल रही। 


ASO News Barmer 

गुरुवार, 8 जनवरी 2026

केकडी के प्रबोधक आचार्य ने भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिले में जरुरतमंद बच्चों को स्वेटर बाँटे ASO News Barmer

 =========ASO News Barmer========

 आज जहां पूरा राजस्थान कड़ाके की ठंड से सराबोर हैं कंपकंपाती ठंड में अधिकतर जिलों की स्कूलों में अवकाश है लोग जगह जगह अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं वहीं केकडी निवासी प्रबोधक धर्मचंद आचार्य जरुरतमंद लोगों की सेवा करने निकल जाते हैं अनेक समाजसेवी लोगों, संस्थाओं से मिलकर जरूरतमंदों को स्वेटर, कम्बल, मोजे, जूते, चप्पल, आदि से सेवा कार्य कर रहे हैं 
आचार्य रक्तदान ,प्लाजमा दान, प्लेट रेट्स सेवा ही नहीं भीलवाड़ा ,चित्तौड़गढ़ ही नहीं बल्कि राजस्थान प्रदेश के अन्य जिलों में भी स्वेटर, जर्सी, कम्बल, कॉपी, किताबें, पेन, पेन्सिल व अन्य जरुरतमंद सामग्री भी जरुरतमंदों के लिए निःशुल्क उपलब्ध करवाना शुरू की है!सेवा प्रकल्प के तहत "सर्दी की वर्दी अभियान" का शुभारम्भ राजस्थान क्षेत्र के महाराणा प्रताप की जन्मभूमि चित्तौड़गढ़ जिले के कल्पवृक्ष धाम फलोदी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के जरूरत मंद बच्चों से किया है आचार्य नित्य कड़ाके की ठंड में अपने स्कूटर पर ठेले में कुछ सामग्री नित्य डालकर सेवा कार्य करने निकल जाते हैं धर्मचंद आचार्य केकडी ने बताया है कि पूर्व में भी राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय फलोंदी,राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अमरपुरा में भी बच्चों को स्वेटर उपलब्ध करवाये गए थे! आज के समारोह में भीलवाड़ा के मंगरोप व चित्तौङगढ जिले के बस्सी चौराहा पर मुख्य अतिथी किरण राजोरा नर्सिंग अधिकारी फलोदी थे,समाजसेव बबलूभैया,कालेजनेत्री किरणराणावंत थे
 उपस्थित बच्चौ को स्वेटर उपलब्ध करवाए गए स्वेटर पाकर बच्चों में खुशी का माहौल बन गया!ज्ञात हो कि अजमेर जिले के केकड़ी निवासी धर्मचंद आचार्य केकङी अनेक संस्थाओं से मिलकर अपनी स्कुल ही नहीं बल्कि चित्तौड़गढ़ जिले के अलावा भीलवाड़ा, अजमेर, पाली, जयपुर, उदयपुर, बीकानेर आदि जिलों में भी जरूरतमंदों की निःशुल्क सेवा कर रहे हैं जरुरतमंदों को स्वेटर, जर्सी, जूते, चप्पल, कम्बल, टोपे,मोजे,कापिया,एवम निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराकर जन सेवा कर रहे है!वर्तमान मे धरमचन्द आचार्य राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फलोदी जिला चित्तौङगढ मे प्रबोधक पद पर कार्यरत है

विद्यालय विकास में स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका :- बोहरा ASO News Barmer

स्टाफ ने मिलकर विद्यालय को भेंट किया लेपटॉप, विभागीय कार्याें में मिलेगी मदद
बाड़मेर राजस्थान 08.01.2026 ASO News Barmer 
शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी का उपयोग बढ़ने के साथ-साथ बहुत ही महत्वपूर्ण होता जा रहा है। जिसको लेकर गुरूवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला में विद्यालय के स्टाफ साथियों ने मिलकर एक लेपटॉप भेंट किया। 
स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि शिक्षा विभागीय निर्देशानुसार विद्यालय में कई कार्य कम्प्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन व आफलाईन करने को रहते है। जिस कड़ी में विद्यालय में कम्प्यूटर बहुत ही महत्वपूर्ण हो गया था। जिसको देखते विद्यालय के समस्त स्टाफ साथियों ने मिलकर गुरूवार को विद्यालय को एक लेपटॉप भेंट किया । इससे विद्यालय के प्रशासनिक व तकनीकी कार्य करने में सुविधा व सहजता होगी। अमन ने कहा कि विद्यालय के विकास में स्टाफ की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। 

इस दौरान विद्यालय स्टाफ प्रधानाध्यापिका श्रीमती गुंजन आचार्य, मुकेश बोहरा अमन, डालूराम सेजू, राजेश जोशी, उषा जैन, चन्द्रकला सिहाग, सीमा शर्मा, रिया शर्मा, रूपाराम आदि उपस्थित रहे। 

ASO News Barmer 

बुधवार, 7 जनवरी 2026

साधु-संतों का जीवन राष्ट्र और समाज को समर्पित :- बोहरा ASO NEWS BARMER

आचार्यश्री जिनमनोज्ञ सरूश्वरजी मसा के 64वें अवतरण दिवस पर हुए कई सेवाकार्य, 
स्वस्थ व दीघार्यु जीवन की हुई मंगल कामना

बाड़मेर राजस्थान 07.01.2026
वशीमालानी रत्न शिरोमणि, जैनाचार्यश्री प. पू. जिनमनोज्ञ सूरीश्वरजी मसा के 64वें अवतरण दिवस पर देशभर में जीवदया व कल्याण से जुड़े कई सेवाकर्य आयोजित हुए। जिस कड़ी में बुधवार को थार नगरी, बाड़मेर में गुरूदेवश्री के अनुयायियों ने अलग-अलग स्थानों पर जीवदया व सेवा के कार्य किये। जिसमें बुधवार को सांसियों का तला में सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन, सुरेश छाजेड़ फौजी व गौतम संखलेचा की उपस्थिति में गांव के बच्चों को ऊनी स्वेटर वितरित किये।
गौतम संखलेचा ने बताया कि गुरूदेवश्री जैनाचार्यश्री प. पू. जिनमनोज्ञ सूरीश्वरजी मसा के 64वें अवतरण दिवस के उपलक्ष में बुधवार को प्रातः में सांसियों का तला में स्थानीय बच्चों को ऊनी स्वेटर वितरित किये। वहीं नन्दी गौशाला में गौमाता को हरा-चारा व गुड़ खिलाकर जीवदया कार्य किया। तत्पश्चात राजकीय चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित कर गुरूदेवश्री के स्वस्थ, दीघार्यु व मंगल जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर केयुप भवन में सामूहिक सामायिक तथा जूना केराडू मार्ग स्थित ज्ञान वाटिका के बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट की गई।
सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि साधु-सन्त राष्ट्र की अमूल्य व अनमोल धरोहर होते है। जिनके मार्गदर्शन प्राप्त कर हर व्यक्ति अपने जीवन का कल्याण करता है, सदमार्ग की ओर से अग्रसर होता है। अमन ने कहा कि साधु-सन्तों का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज को समर्पित होता है। गुरूदेवश्री आचार्यश्री जिनमनोज्ञ सूरीश्वरजी मसा का पूरा जीवन मानव कल्याण व उत्थान को समर्पित रहा है। आपका आमजन से लगाव और जुड़ाव हमेशा से स्मरणीय रहा है। 

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन, सुरेश छाजेड़ फौजी व गौतम संखलेचा, मांगीलाल जैन, कैलाश बोहरा अलर्ट, धर्मचन्द बोथरा, राजेश जोशी डालूराम सेजू, रूपाराम, उषा जैन, चन्द्रकला सिहाग, सीमा शर्मा, रिया शर्मा आदि उपस्थित रहे। 


ASO News Barmer 

अक्षर ज्ञान से आयेगा जीवन में नया सवेरा :- बोहरा ASO News Barmer


साक्षरता केन्द्र पर निरक्षरों को उल्लास पुस्तिकाएं की वितरित, अक्षर ज्ञान का दिया संदेश
ASO News Barmer 
बाड़मेर राजस्थान 07.01.2026
नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत मरटाला गाला ग्राम पंचायत के राजस्व गांव सांसियों का तला में संचालित साक्षरता केन्द्र पर बुधवार को ग्राम पंचायत साक्षरता प्रभारी मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में चयनित निरक्षरों को उल्लास पुस्तिकाएं वितरित की गई। तथा उन्हें उल्लास पुस्तिकाओं को पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
साक्षरता प्रभारी मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार बुधवार को सांसियों का तला में साक्षरता केन्द्र पर चयनित निरक्षरों को उल्लास पुस्तकों का वितरण किया गया। अमन ने कहा कि अक्षर ज्ञान से ही जीवन में नया सवेरा आयेगा। अक्षर व संख्या ज्ञान होने से व्यक्ति रोजमर्रा व लोक व्यवहार विभिन्न क्रियाकलापों को बउ़े ही सहजता से करने लगता है। 

इस दौरान मुकेश बोहरा अमन, राजेश जोशी डालूराम सेजू, रूपाराम सहित साक्षरता केन्द्र के निरक्षरगण उपस्थित रहे। 


ASO News Barmer