जयपुर सेंट्रल व जिला जेल में आए 242 कैदियाें में सभी की रिपाेर्ट निगेटिव आचुकी है। छह कैदियों की निगेटिव रिपोर्ट बुधवार रात को आई। गत दिनाें 90 कैदियाें की रेंडम सैपलिंग की गई थी, जिनकी रिपाेर्ट भी निगेटिव आचुकी है। जेल में पहला कैदी 13 मई काे संक्रमित मिला था। इसके बाद जेलों में सैंपलिंग कराई गई। जिला जेल सुपरिटेंडेंट सहित 7 जेलकर्मी व 235 कैदी संक्रमित मिले। सभी 242 कैदियों ने 20 दिन में काेराेना काे हर दिया।
जेल परिसर में बनाए गए काेराेना केयर सेंटर के प्रभारी डाॅ. दिनेश पिलानिया ने बताया कि जिला जेल में 151 कैदी, जेल सुपरिटेंडेंट तथा एक अन्य जेलकर्मी पाॅजिटिव थे। सेंट्रल जेल में 84 जेलकर्मी तथा जेल के पांच कर्मचारी पाॅजिटिव थे। एकसाथ 242 कैदियाें व जेलकर्मियाें काे संक्रमित आते ही जेल काेराेना का नया हाॅट स्पाॅट बन गया था। तब जेल प्रशासन ने जेलों में काेराेना केयर सेंटर बनाए। डाॅ. दिनेश के सुपरविजन में डाॅ. मेधा, डाॅ. सचिन, डाॅ. केएल मीना, नर्सिंग स्टाफ पवन शर्मा व पप्पूराम मीणा ने इलाज किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें