टैक्स माफ नहीं करने को लेकर बस ऑपरेटर्स और परिहवन विभाग आमने सामने हैं। ऑपरेटर्स 6 माह के टैक्स माफ करने की मांग कर रहे हैं, जबकि विभाग 2 माह का टैक्स माफ कर रहा है। दूसरी ओर, बुधवार को राजस्थान बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में बस ऑपरेटर्स ने आरटीओ-डीटीओ ऑफिसों में प्रदर्शन किया और 40 परिवहन ऑफिसों में 16 हजार बसों की चाबी डीटीओ को सौंपी। विरोध को देखते हुए परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने दोपहर में बस ऑपरेटर्स अध्यक्ष अनिल जैन, महामंत्री सत्यानारायण साहू सहित प्रतिनिधि मंडल से वार्ता की। मंत्री ने बताया कि विभाग दो माह के टैक्स माफ कर रहा है और 6 माह का प्रस्ताव सरकार को भेजेगा।
विरोध के चलते दोपहर बाद नहीं बने जगतपुरा में लाइसेंस
राजधानी में 11 बजे बस ऑपरेटर्स जगतपुरा ऑफिस पहुंचे। आड़ी-तिरछी बसें खड़ी करने से शाम को कर्मचारियों के वाहन नहीं निकले। दोपहर बाद स्थायी लाइसेंस पर आवेदकों की ट्रायल नहीं होने हुई।
गुड़गांव जाने वाली पांच में 2 बसें रद्द , 50% रहा यात्री भार
जयपुर। रोडवेज की ओर से बुधवार को 200 मार्गों पर संचालित हुई 350 बसों में से आधी बसें ही चल पाई। यात्री नहीं होने की वजह से बाकी बसों को कैंसिल करना पड़ा।
जयपुर से गुडगांव के लिए बुधवार को पांच वाल्वों बसें जाना प्रस्तावित थी, इसमें से यात्री नहीं होने की वजह से सिंधी कैंप बस स्टैंड से जाने वाली सुबह 6 एवं 9 बजे जाने वाली बसों को कैंसिल करना पड़ा। दूसरी ओर, दोपहर 12 बजे वाली बस 25 यात्रियों लेकर रवाना हुई। दूसरी ओर, टिकट ऑनलाइन के साथ अब विंडो पर ऑफ लाइन भी मिलेंगे। हालांकि ऑनलाइन बुकिंग पर 5 प्रतिशत कैश बैक है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें