गांव घाणा में मांगीलाल जंगिड़ की स्मृति में खेल मैदान का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में नेछवा थानाधिकारी रामावतार, जगदीश प्रसाद पिलानियां, मोहनलाल माली, भाजपा जिला मंत्री कैलाश कंवर, भगवान सिंह घाणा बतौर अतिथि शामिल रहे। खेल मैदान में दो लाख रुपए की लागत से स्पोर्ट्सट्रैक का निर्माण करवाया गया है।
सोमवार से खेल मैदान को युवाओं के उपयोग के लिए खोल दिया गया। खेल मैदान व ट्रैक का निर्माण दिवंगत मांगीलाल जांगिड़ की स्मृति में उनके पुत्रों सुभाष जांगिड़ व मनोज जांगिड़ ने करवाया। युवाओं के लिए खेल मैदान की सौगात देने वाले जांगिड़ परिवार का ग्रामीणों ने अभिनंदन भी किया। थानाधिकारी रामावतार ने कहा कि महामारी के समय में शरीर को स्वस्थ रखना आवश्यक है। खेल मैदान में शारीरिक गतिविधियों से युवाओं की इम्युनिटी को काफी फायदा होगा। गांव की प्रतिभाओं को तैयारी के लिए एक अच्छा मैदान मिल सकेगा। इस मौके पर गोवर्धन जांगिड़, हजारी मल बुडानियां, मनोज फौजी, राकेश सियाक, महेश सियाक, हेमन्त शर्मा, हर्षित कुमार, विकास जाट, प्रियंका जांगिड़, महेन्द्र शर्मा समेत कई लोग मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नेछवा.गांव घाणा में खेल मैदान का शुभारंभ करते अतिथि व मौजूद अन्य।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top